परिंडों का वितरण कर मूक पक्षियों के प्राणों की रक्षा करने की शपथ दिलाई

0

अजमेर। विश्व के सबसे बड़े सेवा संगठन लायंस क्लब्स इंटरनेशनल की अजमेर शाखा लायंस क्लब अजमेर आस्था ने प्रचंड गर्मी को देखते हुए जीवदया की सुरक्षा के लिए बजरंगगढ़ चौराहे पर बेजुबान पक्षियों को शीतल जल उपलब्ध करवाने के लिए परिंडों का निशुल्क वितरण किया।

क्लब अध्यक्ष लायन मुकेश कर्णावट ने बताया कि प्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग द्वारा दिए गए प्रांतीय प्रमुख कार्यक्रम आओ खुशियां बांटे एवं एक्शन संडे का क्रियान्वयन करते हुए कार्यक्रम संयोजक लायन अतुल पाटनी के संयोजन में परिंडो का वितरण कर पक्षियों के प्राणों की रक्षा की शपथ दिलाई गई

इस अवसर पर कर्णावट ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा एवं जीवदया के अंतर्गत बेजुबान पक्षियों की सुरक्षा जरूरी है। क्लब के जन संपर्क अधिकारी लायन अतुल पाटनी ने बताया कि जीवदया प्रेमी मनीष अजमेरा एवं समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल के सहयोग से पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन आरपी अग्रवाल, लायन सुरेंद्र मेहता, विपुल मेहता, विनोद बाकलीवाल आदि ने 200 से अधिक व्यक्तियों को परिंडो का वितरण किया गया।