जब घर आयेंगे राम तब आबूरोड बनेगा अयोध्या धाम

आबूरोड व्यापार महासंघ की पत्रकार वार्ता में मौजूद पदाधिकारी।

– परीक्षित मिश्रा
सबगुरु न्युज -आबूरोड। अयोध्या में राम मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन आबुरोड में भी अयोध्या धाम का सा हर्ष का माहौल बनाने पर स्थानीय संयुक्त व्यापार संघ ने योजनाबद्ध काम करना शुरु कर दिया है। 5000 साल पहले महाकाव्य काल में अवध बिहारी के 14 वर्ष के वनवास से लौटने की खुशी अवध तक सीमित थी लेकिन 500 साल बाद अयोध्या में राम मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा को खुशी अवध की सीमाओं से बाहर निकल कर आबूरोड तक नजर आएगी।

संयुक्त व्यापार महासंघ के अध्यक्ष अशोक गर्ग ने यहां अयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि आबूरोड शहर में रविवार धाम से सोमवार दोपहर तक कई आयोजन होंगे। राम मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर आबूरोड शहर में सभी समाज और वर्गो के सहयोग और महासंघ के प्रयास से सजावट की जाएगी। सोमवार को अयोध्या में राम मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन जब अनुष्ठान शुरु होगा तब सुबह ।

करीब सवा नौ बजे आबूरोड में रामजी मन्दिर के निकट हवन शुरु किया जायेगा। अयोध्या में अनुष्ठान संपन्न होने के साथ आबूरोड इसकी पूर्णाहुति करीब सवा बारह बजे होगी। इस दौरान एलईडी पर अयोध्या में चलने वाले अनुष्ठान का प्रसारण किया जाएगा। अनुष्ठान के बाद आबूरोड शहर में बधाई यात्रा निकाली जाएगी। ये राममंदिर से मुख्य बाजार, पारसी चाल होते हुए गुरद्वारा पहुंचेगी। वहां पर भोजन प्रसादी होगी। उन्होने बताया कि मुस्लिम समाज, सिख समाज और सभी वर्गों के लोग उत्साह से इस अयोजन की तैयारी में लगे हैं।

गर्ग ने शहरवासियों को भी तन, मन, धन से इस अयोजन में भागीदारी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। उन्होने बताया कि आयोजन पूरी तरह से गैर राजनीतिक और समाजिक है। इसमें दोनों विधायक और कई जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। जिला कलक्टर, पुलिस अधिक्षक और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से भी इसमें शमिल होने का अनुरोध किया गया है।
– सजाया जायेगा शहर
महासंघ से सचिव मनीष जैन ने बताया कि इस दिन के अयोजन के लिए व्यापार महासंघ के द्वारा सबके सहयोग से मुख्य बाजार को सजाया जा रहा है। उन्होने बताया कि मुख्य शहर के आलावा मानपुर और अंबाजी चेक पोस्ट आदि जैसे प्रमुख स्थानों पर भी द्वार लगाकर सजाया जायेगा।