कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 23 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने और महीनों तक उसे जबरन पोर्नोग्राफी के लिए बंधक बनाकर रखने का आरोपी को पुलिस ने शहर के दक्षिणी इलाके से गिरफ्तार किया है।
हावड़ा के पुलिस आयुक्त ओरावीन त्रिपाठी ने बुधवार को बताया कि हावड़ा पुलिस ने आर्यन खान को गोल्फ ग्रीन इलाके में एक ठिकाने से उसकी बहन जया खान के साथ गिरफ्तार किया। उसे पूछताछ के लिए डोमजूर पुलिस स्टेशन ले जाया गया। मामले में सह-आरोपी आर्यन की मां स्वेता उर्फ फुलटूशी फरार है।
पीड़िता सोदपुर की निवासी है और वह एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करती थी। वह आर्यन खान के संपर्क में आई, जिसने उसे हावड़ा में अपने फ्लैट में ले गया। महिला का आरोह है कि उसे एक अच्छी नौकरी का वादा किया गया था।
रिपोर्टों के अनुसार वह 31 दिसंबर 2024 को आर्यन के साथ चली गई और तब से वह घर नहीं लौटी। स्वेता, आर्यन और जया के कथित आपराधिक कृत्य का पता हाल ही चला जब वह भागने में सफल रहीं। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने भी अपने एक्स हैंडल पर इस घटना का उल्लेख किया।
उत्तर 24 परगना के सोदेपुर की रहने वाली पीड़िता को एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में नौकरी देने का वादा किया गया था, लेकिन उसे बार-कम-रेस्तरां में काम करने और शोषणकारी गतिविधियों में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया।
जब महिला ने खान परिवार की मांगों को मानने से इनकार कर दिया और अपने घर वापस जाना चाहा, तो उसे कथित रूप से कैद में रखा गया और उसे यातनाएं दी गई। इस दौरान आर्यन ने कथित रूप से उसका यौन उत्पीड़न किया, उसे बेरहमी से पीटा और उसके निजी अंग को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। उनकी मां श्वेता, जो एक सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर हैं, आपराधिक मामले में सह-आरोपी हैं।
पिछले शुक्रवार को पीड़िता आर्यन की कैद से भाग निकली और अपने घर लौट आई। उसे तुरंत सागोर दत्ता अस्पताल में भर्ती कराया गया और वह सीसीयू में थी। उसकी हालत को गंभीर बताया गया। मंगलवार को उसकी मां ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर अपनी बेटी पीड़ा बताई।
मजूमदार ने एक्स पर लिखा कि पीड़िता के बयान के अनुसार बार डांसर श्वेता खान ने उसे नौकरी का फर्जी ऑफर दिया। वह और उनका बेटा आर्यन खान एक तथाकथित प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं। इसके बाद उसका अपहरण कर लिया गया और उसे हावड़ा में कैद में रखा गया। दहशत के घर में, उसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उसे लोहे की रॉड से पीटा गया। उसे बार में डांस करने और अश्लील वीडियो बनाने के लिए मजबूर किया गया।