ओडिशा के केंद्रपाड़ा में महिला योग प्रशिक्षक के साथ रेप करने वाला अरेस्ट

केंद्रपाड़ा। ओडिशा में केंद्रपाड़ा सदर पुलिस ने योग प्रशिक्षक के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने और धारदार हथियार से उसे घायल करने के आरोप में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

सदर पुलिस थाना क्षेत्र के मुंडाला गांव के आरोपी धर्मेंद्र मलिक (21) ने बुधवार देर रात योग प्रशिक्षक 51 वर्षीय महिला के घर में कथित तौर पर घुसकर तोड़फोड़ की और उसके साथ दुष्कर्म किया।

केंद्रपाड़ा सदर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक (आईआईसी) सुवेंदु कुमार साहू ने बताया कि ओरापी युवक ने पहले धारदार हथियार से पीड़ित महिला को धमकाया और बाद में उसके साथ दुर्ष्कम किया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता ने आरोपी के चेहरे से नकाब हटाया और मदद के लिए चिल्लाई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और कथित तौर पर महिला को धमकी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। घायल योग प्रशिक्षक को गंभीर हालत में जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया।

यह मामला गुरुवार को तब प्रकाश में आया जब पीड़िता ने सदर थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।