पुणे। महाराष्ट्र में पुणे शहर के ऐतिहासिक शनिवारवाड़ा किले के परिसर में नमाज पढ़ने के मामले में सोमवार को विश्रामबाग पुलिस थाने में अज्ञात महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुरातत्व विभाग के अधिकारियों की शिकायत के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया है। हाल ही में किले के परिसर में मुस्लिम महिलाओं के एक समूह द्वारा नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिससे विवाद छिड़ गया है।
भारतीय जनता पार्टी सांसद मेधा कुलकर्णी और संगठन के कई कार्यकर्ता घटना के बाद शनिवारवाड़ा पहुंचे। कुलकर्णी ने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कहा कि उस स्थल का शुद्धीकरण किया गया है।