सोनू निगम से धक्का-मुक्की करने के आरोप में युवक अरेस्ट

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार सोनू गायक के साथ एक कार्यक्रम में धक्का-मुक्की करने के आरोप में मंगलवार को एक युवक को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी स्वप्निल फतेरपेकर संस्कार प्रतिष्ठान के अध्यक्ष हैं और उन्होंने लंदन और मुंबई से एमबीए की डिग्री पास की है। वह शिवसेना (यूबीटी) के विधायक प्रकाश फतेरपेकर के पुत्र भी हैं।

पुलिस उपायुक्त (जोन 6) हेमराजसिंह राजपूत ने कहा कि घटना उस समय हुई जब निगम सोमवार देर रात चेंबूर में एक संगीत कार्यक्रम से बाहर आ रहे थे।

इसी दौरान, जब स्वप्निल पी. फतेरपेकर नाम के एक व्यक्ति ने उन्हें सेल्फी के लिए रोका, लेकिन जब सोनू निगम ने इनकार कर दिया। इससे खफा स्वप्निल ने गायक और दो अन्य को धक्का दे दिया, और एक को चोट लग गई।

राजपूत ने कहा कि इस घटना के लिए आरोपी (स्वपनिल फतेरपेकर) को हिरासत में ले लिया गया है। अन्य स्वयंसेवकों ने गायक का बचाव किया और उन्हें वहां से सुरक्षित बाहर निकाला लिया गया।

उन्होंने बताया कि स्वपनिल के पिता विधायक फतेरपेकर ने स्वीकारा कि उनके पुत्र ने जो किया वह गलत था, लेकिन साथ ही उन्होंने तर्क दिया कि यह एक जानबूझकर हमला नहीं था। उन्होंने अपने पुत्र की ओर से सोनू निगम से माफी मांगी।

इस घटना के बाद, गायक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। स्वप्निल फतेरपेकर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं सहित मामला दर्ज किया गया। जांच जारी है।