जयपुर। राजधानी जयपुर में राम राज्य संकल्प सेवा समिति की ओर से 10वीं विशाल राम नवमी शोभायात्रा धमधाम से निकाली गई। गुरुवार शाम 5 बजे प्राचीन शिव हनुमान मंदिर, जेकब रोड से प्रारंभ शोभायात्रा में लगभग डेढ़ हजार मातृशक्ति एवं इतनी ही पुरुष सहित हजारों रामभक्तों ने भाग लिया। सभी भक्तों ने भगवान दुपट्टे ओढ़े एवं भगवा सेफ पहने पूरे मार्ग को केसरिया रंग में रंग दिया।
शोभायात्रा के दौरान भव्य राम दरबार, राधा-कृष्ण जी, भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई, पंच प्यारे, महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज।संगीत एवं प्रदर्शन: डीजे के साथ नासिक ढोल, बजरंग अखाड़ा द्वारा पुरानी पद्धतियों पर दंड वे शस्त्र संचालन, छोटे बालक-बालिकाओं के दंड प्रदर्शन को खूब सराहा गया। हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा ने यात्रा को दिव्य बना दिया।
शोभायात्रा हरिपुरा, NBC चौराहा, 4 नम्बर डिस्पेंसरी मुख्य मार्ग, सोडाला मुख्य चौराहा होते हुए श्याम नगर हरि हर मंदिर पर पहुंची, जहां महाआरती का भव्य कार्यक्रम हुआ। शोभायात्रा का मार्ग में मुस्लिम समाज ने कई स्थानों पर पुष्पवर्षा से स्वागत किया साथ ही क्षेत्रवासियों ने पुष्पवर्षा, लघु अल्पाहार एवं फल वितरण की व्यवस्था की। शोभायात्रा संयोजक मोहित मेहरा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन राम भक्ति, सांस्कृतिक धरोहर एवं सामाजिक एकता का उत्सव बना।





