आबूरोड में कल से शुरू होगा अग्रसेन जयंती महोत्सव, इस दिन होगा कवि सम्मेलन

5
आबूरोड अग्रसेन जयंती महोत्सव की पत्रिका विमोचन करते पदाधिकारी।

सबगुरु न्यूज-आबूरोड। आबूरोड में अग्रसेन सेवा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को गांधी जयंती के दिन से अग्रसेन जयंति महोत्सव की शुरूआत होगी। करीब एक पखवाडे चलने वाले इस महोत्सव में समाज की महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं व मनोरंजन के कार्यक्रम होंगे। पुरुषों और युवाओं के लिए उनकी रुचि के कार्यक्रमों को आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव के दौरान कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा।

अग्रवाल विष्णु धर्मशाला में गुरुवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान समाज के अध्यक्ष सागरमल अग्रवाल ने बताया कि अग्रसेन जयंति महोत्सव के दौरान 15 अक्टूबर तक विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। आयोजन की तैयारी वृहद स्तर पर चल रही है। उन्होंने बताया कि इसके तहत समाज के हर वर्ग के व्यक्ति के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। उन्होंने बताया कि इसके तहत ही 9 अक्टूबर को कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। वहीं 11 अक्टूबर को हवन व शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए भी विशिष्ट तैयारियां की जा रही हैं। 15 अक्टूबर को अग्रवाल महिला सभा के नामांकन व चुनाव भी होंगे। इस दौरान महोत्सव के लिए प्रकाशित की गई आमंत्रण पत्रिका का भी विमोचन किया गया। नई कार्यकारिणी के मंत्री अनुज गर्ग, कोषाध्यक्ष आशीष गर्ग, आॅडिटर शैलेश गोयल समेत समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे।

कवि सम्मेलन में आएंगे ये कवि

अग्रवाल विष्णु धर्मशाला में 9 अक्टूबर को रात्रि को आठ बजे कवि सम्मेलन होगा। इसमें वीररस के कवि वेदवृत्त वाजपेयी व योगेन्द्र शर्मा, गीत और गजलकार स्वयं श्रीवास्तव, श्रंगार रस की कवियित्रि गौरी मिश्रा, हास्यरस के कवि सुनील व्यास, बलवंत बल्लू, पार्थ नवीन और कानू पंडित अपनी रचनाएं प्रस्तु करेंगे।