करौली। राजस्थान में करौली जिले के हिंडौन मार्ग पर पांचना पुलिस चौकी क्षेत्र में शनिवार को देर शाम मजदूरों से भरे एक टैम्पो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 16 लोग घायल हो गए। जिनमें 15 महिला श्रमिकों और टेंपो चालक शामिल है।
पुलिस ने रविवार को बताया कि सभी महिला श्रमिक निर्माणाधीन भवन में काम करने के बाद टैम्पो से शाम को अपने गांव गुडला लौट रहीं थी। अचानक टैम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से सभी घायलों को करौली अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि घायलों की पहचान पिंकी (35), रेखा (45), संगीता (35), प्रीतम बाई (35), शांति (40), तारा (40), कुसमा (45), कमला (50), सुनीता (40), सीमा (35), गौरा, (30), विमलेश (40), रेखा (30), मिथलेश (50), सोनदेई (40) और चालक विक्रम (30 के रूप में हुई है।



