किशनगढ़बास में 16 वर्षीय दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

0

खैरथल-तिजारा। राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़बास थाना क्षेत्र में एक गांव में 16 वर्षीय दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

पीड़िता की दादी ने रविवार को मामला दर्ज कराते हुए बताया कि पुत्र की मौत होने पर उसकी अस्थि विसर्जन के लिए परिवार के लोग गंगा नदी पर गए हुए थे, तभी 20 जून को रात्रि करीब 12 बजे घर में सो रही उसकी पोती काे गांव के ही दो लोग जबरन उठाकर ले गए।

किशोरी को वे पास ही के एक खेत में ले गए, वहां दो लोग और मौजूद थे। चारों ने मिलकर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।