

Indian origin man molested by pilgrim in flight, police arrested
नई दिल्ली। लास वेगास से डेट्रोइट तक की फ्लाइट में 22 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में भारतीय मूल के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। लड़की ने 34 वर्षीय प्रभु राममूर्ति पर आरोप लगाया है कि जब वो सो रही थीं तब शख्स ने उन्हें गलत तरीके से छूते हुए अपनी उंगलियां उनकी पैंट के अंदर डालीं। लड़की ने कहा कि जब उसने अपनी आँखें खोलीं तो आरोपी ने उसे छूना बंद कर दिया। खिड़की वाली सीट पर बैठी लड़की जब नींद से जागी तो उसने देखा कि उसकी शर्ट और पैंट के बटन खुले हुए हैं और शख्स के हाथ उसके प्राइवेट पार्ट्स में हैं। लड़की ने तुरंत फ्लाइट अटेंडेंट से उसकी शिकायत की जिसके बाद फ्लाइट लैंड करते ही वेन काउंटी एयरपोर्ट अथॉरिटी ने आरोपी को अपनी कस्टडी में ले लिया। आरोपी ने कबूल किया है कि उसने बगल में बैठी लड़की के साथ छेड़छाड़ की। पहले पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने कहा कि वो फ्लाइट के दौरान सो रहा था और उसे नहीं मालूम कि नींद में उसका हाथ कहां चला गया। कोर्ट में पेश किया गया बाद में एफबीआई एजेंट के सामने उसने अपने सभी घिनौने काम कबूल लिए।
देश से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE