होम ब्लॉग

हर रोज होता है रेलवे का हजारों लीटर डीजल चोरी, पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपित

आबूरोड पुलिस द्वारा पकड़ा गे टैंकर जिसमें बचे हुए रेलवे के डीजल को बाहर बेच जा रहा था

सबगुरु न्यूज-आबूरोड। आबूरोड में रेलवे के डीजल शेड में आने वाले डीजल में से एक चौथाई चोरी करके शहर के पेट्रोल पम्पो में बेचने का मामला सामने आया है। सिरोही पुलिस ने इस गोरखधंधे में लगे अंतरराज्यीय गिरोह को पकड़ा है। साथ ही आबूरोड में एस्सार पेटोल पम्प के मालिक को भी गिरफ्तार किया है।

देवेन्द्र फडणवीस ने ब्रह्माजी की चौखट पर प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने की अर्जी लगाई

अजमेर। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राजस्थान में अजमेर के पुष्कर स्थित जगतपिता ब्रह्माजी के दर पर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनाने के लिए अर्जी लगाई है।

फडणवीस आज परिवर्तन संकल्प यात्रा के सिलसिले में अजमेर जिले में रहे, वे पहले पुष्कर, फिर केकड़ी के सरवाड़ गए और शाम को अजमेर में जनसभा में मुख्यवक्ता के रूप में संबोधित किया।

फडणवीस के साथ प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी तथा सहप्रभारी विजया राहटकर भी थीं। सभी ने संयुक्त रूप से पुष्कर ब्राह्माजी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। बाद में मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में उन्होंने कहा कि ब्राह्ममाजी के चरणों में भाजपा सरकार के लिए अर्जी लगाई है।

मुझे पूरी उम्मीद है कि इस बार कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस दर पर आ चुके हैं। उनके शासन में देश ने चहुंमुखी तरक्की तथा विश्व में नाम रोशन किया है। जनता भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने का कार्य करेगी।

प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी मीडिया के सवालों खासकर कैलाश मेघवाल के सवालों पर खामोश रहे और कुछ नहीं बोले। पत्रकारों ने कुरेदा भी लेकिन वे मौन रहे। बाद में सभी ने पवित्र सरोवर की पूजाअर्चना की और फिर केकड़ी के लिए हैलीकॉप्टर से रवाना हो गए। जहां सरवाड़ में अभी दिन में सभा को सम्बोधित करेंगे।

अजमेर जिले में भी बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान

0

अजमेर। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की ओर से वेट कम किए जाने को लेकर बीते दो दिनों से पेट्रोल पंपों का सांकेतिक बंद शुक्रवार सुबह से अनिश्चितकालीन हडताल में तब्दील हो जाएगा। देर शाम जयपुर में सरकार के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता विफल होने के बाद ऐसोसिएशन ने पूर्व घोषणा के अनुरूप अनिश्चितकालीन हडताल का ऐलान कर दिया। शुक्रवार से पेट्रोल पंप पूर्ण रूप से बंद रहेंगे।

बतादें कि राजस्थान में वेट कम करने की मांग को लेकर पेट्रोल पंप डीलर्स दो दिन से सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक 8 घंटे की सांकेतिक बंद रख रहे थे। दो दिन के इस सांकेतिक बंद के बावजूद राजस्थान सरकार की ओर से कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया। आरपीडीए के पदाधिकारियों से वार्ता के दो दौर हुए लेकिल विफल रहे। इससे पेट्रोल पंप डीलर्स को झटका लगा। आखिरकार आरपीडीए पूर्व घोषणा के अनुरूप शुक्रवार सुबह 6 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है।

आरपीडीए का दावा है वेट की अधिकता के चलते समीवापर्ती 270 पेट्रोल पंप बंद हो गए हैं। यह हालात निरंतर बिगडते जा रहे हैं। इस कारण पेट्रोल पंप डीलर्स के लिए कारोबार का संचालन करना कठिन होता जा रहा है।

प्रशासन का दावा, अजमेर शहर में उपलब्ध रहेगा पेट्रोल डीजल

पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के द्वारा की गई हड़ताल के बावजूद अजमेर शहर में कम्पनी संचालित पेट्रोल पम्प पर पेट्रोलियम उत्पाद आमजन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने बताया कि राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के द्वारा हड़ताल का आह्वान किया गया है। इस दौरान आमजन को किसी प्रकार की समस्या से बचाने के लिए अजमेर शहर में कम्पनी संचालित पेट्रोल पम्प पर पेट्रोलियम उत्पाद उपलब्ध रहेंगे।

उन्होंने बताया कि नसीराबाद रोड़ आदर्श नगर में आड़ी रेल्वे पुलिया के पास इण्डियन ऑयल कॉर्पाेरेशन का पम्प संचालित है। यह पम्प कोको पम्प के नाम से जाना जाता है। नियमित रूप से यह पम्प 24 घण्टे खुला रखा जाएगा। पेट्रोल एवं डीजल कोई भी व्यक्ति भरा सकता है। पेट्रोल पम्प पर कुल 16 नोजल लगे हुए है। इनमें से 8 पेट्रोल के लिए तथा 8 डीजल के लिए है। पेट्रोल पम्प पर नगद के अतिरिक्त डिजिटल माध्यम से भी भुगतान की सुविधा उपलब्ध है।

तेजाजी धाम एवं निम्बार्क तीर्थ में दर्शन करके हुआ धन्य : जगदीप धनखड़

0

अजमेर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को अजमेर जिले में किशनगढ़ के सुरसुरा में स्थित लोक देवता वीर तेजाजी धाम एवं अजमेर में निम्बार्क तीर्थ में दर्शन किए।

धनखड़ ने तेजाजी धाम के दर्शन के बाद सोशल मीडिया पर कहा कि वीर तेजा देवाय नम:। सत्य, समाज सेवा और बलिदान के प्रतीक, लोगों की अटूट आस्था के केन्द्र लोक देवता वीर तेजाजी धाम सुरसुरा के दर्शन करके धन्य हुआ। इस अवसर पर उन्होंने प्रार्थना की कि श्री तेजाजी महाराज सबकी मनोकामना पूर्ण करे, सबको स्वस्थ करें।

उपराष्ट्रपति ने अजमेर में अखिल भारतीय जगदगुरु श्री निम्बार्काचार्य पीठ, श्री निम्बार्क तीर्थ में भी दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यहां दर्शन कर मन परम शांति से भर गया। उन्होंने कहा कि यह प्राचीन पीठ अनादिकाल से वेदों, संस्कृत और भगवद्भक्ति का प्रकाश चारों और फैला रही है। यहां विराजे राधा-माधव सबके मनोरथ पूर्ण करें।

इससे पहले उप राष्ट्रपति धनखड़ में सुरसुरा स्थित वीर तेजाजी धाम में सपत्नीक पूजा अर्चना कर देश की खुशहाली के लिए कामना की। वे पत्नी सुदेश धनखड़ के साथ गुरुवार को सुरसुरा किशनगढ़ स्थित श्री वीर तेजाजी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। पूजा पंडित मोहित कुमार दाधीच एवं नंद लाल पुजारी ने करवाई। मंदिर पर दर्शन कर देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

स्थानीय दादू दयाल आश्रम के महन्त बक्सी राम जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर कार्यकारणी के अध्यक्ष उगमा राम जाजड़ा, कोषाध्यक्ष ईश्वर लाल मालाकार एवं सचिव तेजपाल ने उप राष्ट्रपति का सम्मान किया। कच्छी घोड़ी का लोक नृत्य लोक कलाकार बनवारी लाल द्वारा प्रस्तुत किया गया।

उप राष्ट्रपति गुरुवार शाम 4.40 पर निम्बार्काचार्य पीठ पहुंचे। यहां मंगलाचरण एवं स्वस्तिवाचन के बीच सर्वेश्वर संस्कृत महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा एवं निंबार्क पीठ परिकर की ओर से उनकी भव्य अगवानी की गई। इसके बाद उन्होंने मुख्य मंदिर परिसर में भगवान श्री राधा माधव, आचार्य पंचायतन एवं सर्वेश्वर महाप्रभु के दर्शन किए। उन्होंने स्वामी महाराज परशुराम देवाचार्य जी की तपरूस्थली के भी दर्शन किए। जहां निम्बार्काचार्य पीठ के जगद्गुरु श्री श्याम शरण देवाचार्य जी श्रीजी महाराज ने निंबार्काचार्य पीठ के इतिहास एवं आचार्य परंपराओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इसके पश्चात वे सभाकक्ष में पहुंचे, जहां श्रीजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष नमन किया। उन्होंने सपत्नीक जगदगुरु श्री श्याम शरण देवाचार्य जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रीजी महाराज ने उप राष्ट्रपति का उत्तरीय सतसाहित्य एवं प्रसाद प्रदान कर अभिनंदन किया। आचार्य महल में धर्म चर्चा भी हुई।

इस अवसर पर कृषि मंत्री लाल चंद कटारिया, आरटीडीसी के अध्यक्ष धमेन्द्र राठौड़, सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक सुरेश रावत, कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित, पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट, प्रधान रामचंद्र थाकण, रामविलास चौधरी, जीवनराम भाकर, नंदाराम चौधरी, महेंद्र घासल, रतनलाल घासल, रामलाल बाना, कैलाश चंद्र शर्मा, लोकेश शर्मा, जगदीश गोरा, हनुमान घासल, मांगीलाल बांगड़ा, सीताराम प्रजापति, कमल सोनी, जगत नारायण पारीक, हरिराम किवाड़ा, रामचंद्र फड़ोलिया, हरि देव गुर्जर सहित गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

विपक्षी दलों का पत्रकारों का बहिष्कार, लोकतंत्र पर चोट : एनयूजेआई

नई दिल्ली। देश में पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) ने विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल 26 दलों के पत्रकारों के बहिष्कार की घोषणा की निंदा की है और इस कदम को मीडिया का दमन एवं लोकतंत्र पर चोट करार दिया है।

इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स से संबद्ध एनयूजेआई के अध्यक्ष रास बिहारी ने गुरुवार को यहां एक बयान में कहा कि विपक्षी गठबंधन में शामिल दलों ने मीडिया का भी राजनीतीकरण कर दिया है। यह सर्वथा अनुचित और अस्वीकार्य है। यह इन दलों में लोकतांत्रिक मूल्यों की भारी कमी को भी दर्शाता है। जल्द ही एनयूजेआई अन्य पत्रकारों संगठनों के साथ एक बड़ी बैठक करके इस तरह से पत्रकारों के बहिष्कार के खिलाफ रणनीति बनाकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगा।

उन्होंने कहा कि एनयूजेआई का मानना है कि विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल 26 दलों ने पत्रकारों का बहिष्कार करके भारत के महान लोकतंत्र को शर्मसार किया है। साथ ही, इन दलों ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को भी कमजोर करने की साजिश रची है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह टीवी डिबेट में सार्थक बहस से भाग रहे हैं। साथ ही ऐसा लगता है कि विपक्षी दल मीडिया को अपने हिसाब से चलाना चाहते हैं।

कैलाश मेघवाल ने राजनीति में अपने समाज के लोगों को नहीं बढ़ने दिया आगे : मेघवाल

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल के केन्द्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल पर लगाएआरोपों की निंदा एवं खंडन करते हुए कहा है कि कैलाश मेघवाल ने राजनीति में अपने समाज के लोगों को आगे नहीं बढ़ने दिया।

मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल गुरूवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि कैलाश मेघवाल एक वरिष्ठ नेता और वह करीब 90 वर्ष के हो गए है, वे जीवन के अंतिम पड़ाव में एक आदर्श प्रस्तुत नहीं करके एक घृणित वातावरण बनाने का काम कर रहे हैं जो किसी भी प्रकार से उचित नहीं है। इस बात की हम निंदा करते हैं।

उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि श्री कैलाश मेघवाल ने केवल अर्जुन मेघवाल पर ही नहीं बल्कि भाजपा के कई बड़े नेताओं पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं जो कि स्पष्ट रूप से किसी के बहकावे में आकर और पूर्वाग्रह से ग्रस्त मालूम पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा दिए गए सभी बयान कांग्रेस प्रायोजित हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अर्जुनराम मेघवाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन जनहित में लगा दिया और आज भी वे लोकसभा में गरीब, वंचित और किसानों की आवाज उठाते हैं। हम सभी एैसे ईमानदार नेता को मार्गदर्शक मानकर उनकी प्रेरणा से भाजपा में काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि अर्जुन राम मेघवाल की साफ छवि का वर्णन पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम ने भी किया है। उन्होंने अर्जुन राम मेघवाल पर लगाए गए सभी आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि ये सभी आरोप तथ्यों से परे है।

मुंबई एयरपोर्ट पर कनाडा का व्यावसायिक विमान उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त

मुंबई। मुंबई हवाई अड्डे पर गुरुवार को एक कनाडाई व्यावसायिक विमान हवाई पट्टी पर उतरते समय फिसल जाने दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में आठ यात्री सवार थे।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक वीएसआर वेंचर्स लियरजेट 45 एयरक्राफ्ट ने विशाखापट्टनम से उड़ान भरी थी और मुंबई हवाई अड्डे पर भारी बारिश के बीच में उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद, उसके अंदर आग लग गई, लेकिन अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। हवाई अड्डे ने अगली सूचना तक सभी परिचालन बंद कर दिए गए हैं।

विमानन नियामक डीजीसीए ने पुष्टि करते हुए कहा है कि विमान में छह यात्री और चालक दल के दो सदस्य सवार थे। यहां भारी वर्षा के कारण दृश्यता करीब 700 मीटर थी। जिससे विमान हवाई पट्टी पर उतरते समय फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि जांचकर्ताओं को अभी ब्लैक बॉक्स की जांच करनी है, जो विमान के बारे में सटीक जानकारी उपलब्ध कराता है।

अशोक गहलोत से कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने की मुलाकात

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने गुरुवार को यहां मुलाकात की। गहलोत से मुख्यमंत्री निवास पर शिवकुमार ने भेंट की जो एक शिष्टाचार भेंट थी। इस अवसर पर विधायक एनए हारिस भी मौजूद थे।

इस दौरान शिवकुमार ने राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और चहुंमुखी विकास के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि महंगाई राहत कैम्प, स्वास्थ्य का अधिकार, गिग वर्कर्स एक्ट, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, अन्नपूर्णा फूड पैकेट सहित विभिन्न योजनाओं की चर्चा पूरे देश में है। उन्होंने कोटा शहर के नवनिर्मित चम्बल रिवर फ्रंट और ऑक्सीजोन सिटी पार्क के लिए भी तारीफ की।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला, खान एवं पेट्रोलियम मंत्री प्रमोद जैन भाया, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजन लाल जाटव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली, आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री गोविंद राम मेघवाल, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुंतला रावत, युवा मामले एवं खेल मंत्री अशोक चांदना, उच्च शिक्षा मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव, तकनीकी शिक्षा मंत्री सुभाष गर्ग, उप मुख्य सचेतक विधानसभा महेन्द्र चौधरी और पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा मौजूद थे।

इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, 12 लाख की नकदी समेत 40 लाख का नुकसान

0

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा में महात्मा गांधी अस्पताल परिसर में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एएनएम के सरकारी आवास में इलेक्ट्रिक स्कूटी भभक गई।

यह हादसा स्कूटी को चार्ज लगाने के मात्र दो ही मिनिट में हो गया और देखते ही देखते आग किचन, डायनिंग हॉल एवं दो कमरों में फैल गई। इस दौरान एएनएम की बेटी कमरे में सो रही थी, जिसे एएनएम ने पीछे के गेट से बाहर निकाला। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन 12 लाख रुपए की नकदी सहित 40 लाख रुपए का घर में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। आग पर दमकल की मदद से आधे घंटे बाद काबू पाया जा सका।

काशीपुरी डिस्पेंसरी में एएनएम के पद पर कार्यरत उर्मिला व्यास ने बताया कि उनके क्वार्टर पर खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी को चार्ज पर लगाया। मात्र दो ही मिनिट में स्कूटी भभक उठी। यह देखकर उन्होंने कमरे में सो रही अपनी बेटी अंजलि व्यास को मकान के पीछे के दरवाजे से बाहर निकाला और वे भी बाहर आ गई। उधर, स्कूटी से उठी आग की तेज लपटों ने देखते ही देखते कीचन, डायनिंग हॉल व दो कमरों को अपने आगोश में ले लिया।

इस बीच, आस-पास के लोग भी आ गए। दमकल एवं पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस एवं दमकल मौके पर पहुंची। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। व्यास ने बताया कि इस अग्निकांड से मकान में रखे टीवी, फ्रीज, पंखे, डेढ़ लाख रुपए कीमत का कैमरा, 2 कंप्यूटर, आलमारियां, सोफा, पलंग, फर्नीचर, कपड़े, बिस्तर, 12 लाख रुपए की नकदी सहित करीब 40 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया।

क्रेन की टक्कर से राहगीर की मौत

भीलवाड़ा में आजाद नगर में कुंभा सर्किल से पांसल चौराहा जाने वाले मार्ग पर क्रेन की टक्कर से राहगीर की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार क्रेन कुंभा सर्किल से पांसल चौराहा की ओर गलत दिशा में जा रही थी। क्रेन ने राहगीर को चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर प्रताप नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक पंडेर थाना क्षेत्र का कालू हो सकता है।

चित्तौड़गढ़ : स्कूल में सांप्रदायिक एवं देश विरोधी हरकतों पर शिक्षक निलंबित

चित्तौड़गढ़। राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के बेंगू उपखंड क्षेत्र के महात्मा गांधी राजकीय माध्यमिक विद्यालय के एक शिक्षक को साम्प्रदायिक एवं देश विरोधी हरकतों पर विरोध प्रदर्शन के बाद एपीओ कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार क्षेत्र के ग्राम नदबई स्थित इस विद्यालय के शिक्षक कार्यंवाहक प्राचार्य इब्राहिम कुरेशी ने बुधवार को प्रार्थना के बाद भारत माता की जय एवं वन्दे मातरम का नारा लगाने पर छात्र हरीश धाकड़ की पिटाई कर दी और बाद में उसे रेस्टीकेट कर निकाल दिया।

छात्र ने घर व गांव में यह बताया तो लोग विद्यालय पहुंचे जहां कुरेशी ने रेस्टीकेशन निरस्त करने की बात कही लेकिन आज सुबह जब छात्र स्कूल गया तो प्रवेश नहीं करने दिया जिसके बाद ग्रामीणों ने हिंदू संगठनों को सूचना दी और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो प्रदर्शन करने लगे।

सूचना पर उपखंड अधिकारी और ब्लाक शिक्षा अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना क्रम की जानकारी ली और ग्रामीणों से समझाइश की। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को दिये ज्ञापन में कहा कि उक्त शिक्षक लम्बे समय से छात्रों में साम्प्रदायिक बातें फैलाने के साथ देशविरोधी बातें भी करता रहता है जिसकी पहले भी शिकायतें की गई लेकिन कुछ नहीं हुआ।

आज हुए घटनाक्रम की सूचना और तथ्यात्मक जानकारी मिलने के बाद मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने आरोपी शिक्षक इब्राहिम कुरेशी को एपीओ करने के साथ एक कमेटी का गठन किया है जो सम्पूर्ण घटनाक्रम के साथ इस शिक्षक पर लगे आरोपों की भी जांच कर सात दिन में रिपोर्ट देगी।

मुजफ्फरपुर : बागमती नदी में नाैका पलटने से 16 बच्चों के डूबने की आशंका

मुजफ्फरपुर। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद पुलिस आउटपोस्ट (ओपी) क्षेत्र के मधुपट्टी घाट पर बागमती नदी में आज एक नौका के पलट जाने से 16 बच्चों के डूब मरने की आशंका हैं।

मुजफ्फरपुर पूर्वी के पुलिस उपाधीक्षक शहरयार अख्तर ने गुरुवार को यहां बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार, नौका पर 33 बच्चे सवार थे। नौका के नदी की तेज धार की चपेट में आ जाने से यह दुर्घटना हुई। अभी तक स्थानीय लोगों की मदद से 17 बच्चों को बाहर निकाल लिया गया है जबकि अन्य की तलाश जारी है।

अख्तर ने बताया कि सुरक्षित बाहर निकाले गए बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस और सामान्य प्रशासन के अधिकारी बचाव एवं राहत दल के साथ कैंप कर रहे हैं। दुर्घटना का कारण नौका पर क्षमता से अधिक बच्चों का सवार होना बताया जाता है।