Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 173 -
होम ब्लॉग पेज 173

सबगुरु राशिफल : 14 जून बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2080, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 08.48 बजे बाद द्वादशी तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज आप पार्टी और मौज-मस्ती के अच्छे मूड में रहेंगे। अपने बिजनेस पर ध्यान केंद्रित करें। आज अपने करियर के विषय में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आपको आर्थिक मामलों में कोई गहरा झटका लग सकता है। रोमांटिक मुलाकात बहुत रोमांचक रहेगी। आप का प्रत्येक कार्य सफल होने के साथ-साथ पूर्ण भी होगा। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। सामाजिक मान सम्मान बढ़ेगा। किसी योग्य व्यक्ति से मुलाकत होगी। आप को निर्णय लेने में विलंब होगा। मेहनत और कोशिश करते रहें। थोड़ा-बहुत विचार करके ही कोई फैसला करें।

वृषभ :- परिवार और संतान के विषय में आपको आनंद के साथ-साथ संतोष का भी अनुभव होगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आपका मन प्रसन्न हो उठेगा। व्यापार में धन की उगाही होगी। दोस्त और घर वाले आपको प्यार और सहयोग देंगे। काम का दबाव कम रहेगा और आप परिवार के साथ समय बिताने का मजा ले पाएंगे। वैवाहिक जीवन में आप कुछ निजता की जरूरत महसूस करेंगे। नए लोगों को रोजी व रोजगार के नए अवसर प्रदान होंगे। प्रतीकात्मक त्याग ही परिवार में आपकी प्रतिष्ठा लौटा सकता है।

मिथुन :- आज बौद्धिक चर्चा और समझौते में सफलता मिलेगी। आज किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनेगी। दुकान, मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे। किसी से विवाद परेशानी उत्पन्न कर सकता है। मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते है। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। धन खर्च होगा। आपके लंबे समय से रुके काम पूरे हो जाएंगे। कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति जो अब तक आपके लिए बाधा बन रहा था वो अब आपकी मदद को आगे आएगा। यह दिन आपके पूरे वैवाहिक जीवन के सबसे ज्यादा स्नेहपूर्ण दिनों में से एक हो सकता है।

कर्क :- आज किसी प्रतिस्पर्धा में सफलता प्राप्त होगी। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन श्रेष्ठ होगा और आप हाथ में लिए कामों को सफलता पूर्वक पूरा करेंगे। आज आपको आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। आपके हँसी-मजाक का लहजा किसी दूसरे को आपकी तरह इस क्षमता को विकसित करने के लिए प्रेरित कर सकता है। लोगों के साथ ठीक तरह से पेश आएँ, खास तौर पर उनके साथ जो आपसे प्यार करते हैं। आज मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आज आपके अनैतिक कार्यों में न उलझन पैदा हो सकती है। कामकाज भी बढ़ सकते हैं। बिजनेस और नौकरी में भी सफलता मिल सकती है।

सिंह :- आज मानसिक रूप से भी आप बहुत आनंदित रह पाएंगे। आपका स्वास्थ्य भी आज अच्छा रहेगा। आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। सभी काम मन मुताबिक पूरा हो जायेगा। परिवार में किसी सदस्य से चल रही अनबन आज खत्म हो जायेगी। किसी नये काम को शुरू करने में अपनो का साथ मिलेगा , साथ ही आर्थिक मदद भी मिल सकती है। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। आपकी जिंदगी में कोई ऐसा व्यक्ति आ सकता है जो आपको जीवन के लिए मार्गदर्शन देगा। आपको आज अपने धैर्य और दृढ़ता के साथ बने रहना होगा।

कन्या :- आज मनपसंद दोस्त के साथ सुखद क्षण बीतेगा। अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग बनेंगे। आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। रिश्तों के बीच कड़वाहट पैदा ना होने दें। आज आप पूरा प्रयास करें कि सब परिजन एक दूसरे के साथ प्यार से रहें और एक दूसरे पर भरोसा करें। शरीर में स्फूर्ति कम रहने के कारण कार्य करने का उत्साह कम रहेगा। आज कोई व्यक्ति आपके करियर को नई दिशा देने में मददगार साबित होगा। आपको आज पत्नी द्वारा लाभ प्राप्ति की संभावना है। ऑफिस में आपके काम का प्रभाव बना रहेगा। आपको सभी का सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा।

तुला :- आज अगर आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएं, तो काफी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। पार्टनर की वजह से समाज और रिश्तेदारों में उनका भी मान बढ़ेगा। पार्टनर की उपल्बधियों को सेलिब्रेट करने के लिए आज आप घर में पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आपको आज शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। आपको फायदा होगा। दूरस्थ शिक्षा से जुड़े छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलेगी। दूसरों के कामों में आपका दखल देना, समस्या बढ़ा सकता है। अपने तेवर, क्रोध और मुख से निकलने वाले शब्दों को कंट्रोल में रखें। आसपास के लोगों से सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक :- आज आपको अनचाहे सम्बन्धों को ढोना पड़ सकता है। घर में मरम्मत का काम आपको व्यस्त रखेगा। शारीरिक और मानसिक तौर पर आनंदित रहेंगे। अपने प्रिय को नजरंदाज करना घर पर तनाव का कारण बन सकता है। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। उत्तेजित होके फैसले करेंगे तो गलती हो जाएगी और गलती हो जाएगी तो मन में घबराहट पैदा हो जाना स्वभाविक है इसलिए थोड़ा धैर्य बनाए रखना होगा ताकि बचाव का माहौल बना रहे।

धनु :- आज का दिन आपके लिए फायदेमंद है। मित्रों एवं स्वजनों से भेंट होगी। बौद्धिक चर्चा में विवाद टालकर समाधानकारी व्यवहार ही करना होगा। नौकरी-पेशे वाले लोगों के लिए आज का दिन ऑफिस में दिन चुनौती भरा हो सकता है। काम का दबाव बढ़ने के साथ ही गलतियां हो सकती है। आपको काम की गुणवत्ता को बनाये रखना होगा। टीमवर्क के साथ काम आसानी से पूरा हो जायेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई उल्लेखनीय सफलता प्राप्त होगी। आज शाम का वक्त बच्चों के साथ गुजारना बेहतर रहेगा। आज आप अपने आसपास में सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखेंगे।

मकर :- आज आपका यात्रा करने के लिए दिन उचित नहीं है। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद न करें। आपकी शांतिपूर्ण मन स्थिति में औरों के सवालों से बाधा पहुचाएंगी। वे सब यह जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं, कि आपकी निजी और व्यव्सायिक जिंदगी में क्या चल रहा है। आज का दिन अपने जीवन की वर्त्तमान स्थिति का मूल्यांकन करने और अपनी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर बांटने के लिए बिलकुल उपयुक्त है। बौद्धिक क्षेत्र से लाभ होगा। समय की अनुकूलता लाभ देने में समर्थ होगी। कार्यक्षेत्र में उच्च अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। किसी नजदीकी दोस्त से संबंधों में सुधार हो सकता है।

कुंभ :- आज आपको संभलकर चलना होगा। प्यार के मामले में आज आप गलत समझे जा सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आपको सबसे स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। अपनी शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता बनाए रखने के लिए आज आपको कष्ट का अनुभव होगा। मित्रों, सम्बंधियो से लाभ होगा। उनसे भेंट-उपहार मिलने से आनंद होगा। लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। डाक्टर की सलाह अवश्य लें। दैनिक व्यापार सुखद रहेगा। आज परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं। आसपास के लोगों और उनकी जरूरतों पर ध्यान दें। परिवार और जमीन-जायदाद के मामलों पर भी ध्यान देना जरूरी है। आज स्त्री पक्ष में लाभदायक स्थिति रहेगी।

मीन :- आज का दिन आपका मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे खर्च हो सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में शिकायत रहेगी। स्वभाव में उग्रता और वाणी में संयम रखें। शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता से आपका मन व्यग्र रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कार्यों के प्रति जोश और उत्साह बना रहेगा, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेम सम्बंधो में मधुरता आएगी तथा दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। ज्यादा भावुक होना आपको परेशानी में डाल सकता है इसलिए भावनात्मक आवेश में लिए हुए निर्णय से बचें। लोग आपसे अपने मन की बात कहने में ज्यादा उत्सुक रहेंगे।

मांलियावास में 18 लाख की डकैती का पर्दाफाश, सात अरेस्ट

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले की मांगलियावास थाना क्षेत्र में पुलिस ने 18 लाख की डकैती का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी सुनील टाडा ने बताया कि मांलियावास निवासी रामरतन ने लिखित शिकायत में डकैती की जानकारी दी थी जिस आधार पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 6 पुलिस थाना रास (पाली) तथा एक ब्यावर निवासी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ तथा उनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है।

उत्तराखंड : दोहरा हत्याकांड, दो अरेस्ट, शवों के टुकड़े कर नदी में बहा दिए

रूद्रपुर/नैनीताल। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में दोहरा जघन्य हत्याकांड सामने आया है। हत्यारों ने महिला व पुरूष दो लोगों की हत्या कर शवों के टुकड़े टुकड़े कर नदी में बहा दिये। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ऊधमसिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) टीएस मंजूनाथ ने मंगलवार को जघन्य हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि हत्याकांड को जमीन जायदाद के रंजिश को लेकर अंजाम दिया गया है।

घटनाक्रम के अनुसार विगत पांच जून को ऊधमसिंह नगर के केलाखेड़ा के रम्पुराकाजी निवासी जोगेन्द्रो बाई अचानक लापता हो गई थी। गत छह जून को परिजन परमजीत कौर ने केलाखेड़ा पुलिस थाना में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। जोगेन्द्रो बाई खेतों के बीच में अकेले घर में रहती थी।

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद खोजबीन शुरू की। इसके बाद सात जून को उस समय घटना में नया मोड़ आया जब गांव के पास ही बहने वाली बोर नदी में तीन मानव अंग व कुछ कपड़े बरामद हुए। पुलिस ने तीनों अंगों को कब्जे में ले लिया।

दो अंगों की पहचान जोगेन्द्रो बाई के रूप में हुई। जोगेन्द्रों की पुत्री सोनम ने पहचान की। इसी बीच पुलिस को पता चला कि रम्पुराकाजी में ही अपनी बेटी के ससुराल में रह रहा गुरमीत सिंह भी पांच जून की रात से लापता है।

गुरमीत सिंह के पुत्र सोनू सिंह ने पांव के पंजे में मौजूद गांठ से अपने पिता की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया। गुमशुदगी को हत्या की धाराओं में तब्दील कर दिया गया।

साथ ही पुलिस ने जलपुलिस, एसडीआरएफ, फोंरेसिंक, डाग स्क्वायड व विशेष अभियान समूह (एसओजी) की एक टीम बना दी। साथ ही बोर नदी व आसपास की नदियों व नालों में शवों के शेष हिस्साें की खोजबीन शुरू कर दी।

पुलिस को इस बीच गांव के फरार धर्मेन्द्र व गुरदेव सिंह पर शक हुआ। दोनों पुलिस के रडार पर आ गये। पुलिस को जांच में यह भी पता चला कि लापता गुरमीत सिंह अंतिम बार धर्मेन्द्र के साथ देखा गया।

साथ ही लोगों ने बताया कि धर्मेन्द्र को घटना वाली रात को गुरमीत सिंह के दामाद गुरदेव सिंह के साथ भी देखा गया। पुलिस ने मोबाइल डाटा भी खंगाला। पुलिस ने धर्मेन्द्र को हिरासत में ले लिया। पहले वह पुलिस को भरमाता रहा लेकिन जब पूरे तथ्य व सुबूत सामने आ गए तो पुलिस ने धर्मेन्द्र से सख्ती से पूछताछ की।

उसने गुरदेव सिंह के साथ दोनों हत्याओं का जुर्म कुबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने फरार गुरदेव सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपियों ने बताया कि मृतका जोगेन्द्रों बाई ने अपनी बिरादरी के लोगों की जमीन को गैर धर्म के व्यक्ति को देती थी। साथ ही उन्हें शक था कि उसके साथ जोगेन्द्रों के अवैध संबंध हैं।

रंजिश के चलते दोनों ने जोगेन्द्रों की हत्या की साजिश रची लेकिन गुरमीत सिंह इसमें आड़े आ रहा था। उसने इसके लिए दोनों का विरोध किया और पुलिस को जानकारी देने की बात कही। दोनों ने घटना के दिन पांच जून की रात को पहले गुरमीत सिंह की गला घोंट कर हत्या कर दी।

इसके बाद दोनों जोगेन्द्रों के घर पर गए और उसकी भी गला घोंट कर हत्या कर दी। फिर दोनों शवों को नदी के किनारे ले जाकर पाटल व कुल्हाड़ी से टुकड़े टुकड़े कर बोर नदी में बहा दिए।पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिए हैं। इस घटना के खुलासा होने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

अजमेर की सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस की होगी जीत : धर्मेन्द्र सिंह राठौड़

अजमेर। राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने आगामी विधानसभा चुनावों में अजमेर जिले की आठों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए , जीत होने पर ही साफा एवं माला पहनने का संकल्प लिया है।

अजमेर दौरे पर रहे राठौड़ ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लक्ष्य मिशन 156 पर कहा कि कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी और फिर से सरकार बनाएंगे। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेसी और जनता इतनी उत्साहित है कि हम टारगेट से भी आगे निकल सकते हैं।

इसके पीछे उनका तर्क है कि मुख्यमंत्री ने खुले मन से सबकी सेवा की है। विधायकों सहित जिसने जो मांगा सबको सब दिया सभी वर्गों, तबकों को राहत प्रदान की। उन्होंने कहा कि राज्य में चल रही 31 फ्लैगशिप योजनाएं एक से बढ़कर एक हैं। महंगाई राहत शिविर की 10 योजनाओं का भी जवाब नहीं। ऐसा देश के किसी राज्य में नहीं। राजस्थान कुछ योजनाओं में तो देश में नम्बर वन पर है।

उन्होंने कहा कि चुनाव आते आते साढ़े तीन लाख बेरोजगारों युवाओं को रोजगार दे दिया जायेगा। पुष्कर विकास प्राधिकरण का गठन अपने आप में अदभुत है। सरकार के बेहतरीन काम हमारे विजय का रास्ता और सरकार के रीपीट होने का माध्यम बनेंगे। मैंने फैसला लिया है कि अजमेर जिले की आठों विधानसभा सीटों पर जीत होने तक न साफा बांधूगा और न ही माला स्वीकार करूंगा।

उल्लेखनीय है कि राठौड़ मूलरूप से अजमेर में पुष्कर के नांद गांठ के रहने वाले है। वे कर्मचारी नेता से राजनेता बने हैं और आनेवाले विधानसभा चुनाव में अजमेर उत्तर अथवा पुष्कर से भाग्य आजमाना चाहते है। उनके जयपुर से अजमेर की ओर तूफानी दौरों ने विरोधियों के साथ साथ पार्टी प्रतिद्वन्दियों की नींद उड़ा रखी है।

अजमेर : होटल कार्मिकों से मारपीट के मामले में ASI एवं दो कांस्टेबल निलंबित

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के हाईवे गेगल थाना अंतर्गत 11 जून की रात आईपीएस अधिकारी सुशील विश्नोई और उनके दोस्तों द्वारा होटल कार्मिकों से मारपीट मामले में एएसआई रुपाराम तथा कांस्टेबल गौतम एवं मुकेश यादव को पहले लाइन हाजिर किया और बाद में निलंबन के आदेश जारी कर दिए।

अजमेर पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट के अनुसार होटल मकराना राज के मालिक महेंद्र सिंह ने शिकायत दी कि 11 जून की रात पौने तीन बजे होटल कार्मिकों के साथ मारपीट की गई जिसका वीडियो आज वायरल हुआ।

राजपूत समाज ने भी आक्रोशित हो आज आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ से मुलाकात कर कार्यवाही की मांग की। इसके बाद जब दबाव बना तो राज्य के डीजीपी उमेश मिश्रा ने भी आईपीएस सुशील कुमार विश्नोई के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए। बताया जा रहा है कि एडीजी विजिलेंस बीजू जॉर्ज जोसेफ मामले की जांच कर रिपोर्ट पेश करेंगे।

उल्लेखनीय है कि आईपीएस सुशील कुमार विश्नोई जो कि पहले अजमेर में ही तैनात थे कि विदाई पार्टी होटल में हुई थी जहां मामले ने तूल पकड़ा और मारपीट की नौबत बन गई। विश्नोई को राज्य सरकार ने गत दिनों ही नवगठित गंगापुर जिले का ओएसडी बनाया था।

अजमेर में जेल कार्मिकों ने किया विरोध प्रदर्शन

अजमेर। राजस्थान के एक मात्र अजमेर स्थित उच्च सुरक्षा कारागृह में कार्मिकों ने आज अपनी मांगों के समर्थन में काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया।

अजमेर में जयपुर की ओर घूघरा स्थित उच्च सुरक्षा कारागृह (हाई सिक्योरिटी जेल) के सुरक्षा प्रहरियों ने वेतन विसंगतियों, भत्ते एवं सुविधाएं नहीं मिलने से रुष्ट होकर कालीपट्टी बांध कर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया। बताया गया कि कालीपट्टी बांध कर सात दिनों तक विरोध प्रदर्शन चलाया जाएगा। सरकार ने इसके बावजूद मांगें नहीं मानी तो भूखहड़ताल शुरू की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि पुलिस और जेल विभाग कार्मिक जनवरी माह में भी विरोध दर्ज करा चुके हैं। लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। यही कारण रहा कि सरकार को जगाने के लिए जेल कार्मिकों को एकबार फिर विरोध का रास्ता अपनाना पड़ा है।

महिला सुपरहीरो का किरदार निभाएंगी अदा शर्मा

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा सिल्वर स्क्रीन पर महिला सुपरहीरो का किरदार निभाती नजर आएंगी। अदा शर्मा ने हाल ही में रिलीज सुपरहिट फिल्म द केरला स्टोरी में काम किया है। अदा शर्मा जल्द ही एक इंटरनेशनल प्रोडक्शन के बैनर की फिल्म में काम शुरू करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में अदा शर्मा एक महिला सुपरहीरो की भूमिका निभाएंगी।

अदा शर्मा ने बताया, मैंने हमेशा महिला सुपरहीरो को बहुत अच्छा पाया है। मैं महिला सुपरहीरो की भूमिका निभा रही हूं।एक्शन एक ऐसी शैली है जिसका हिस्सा बनकर मुझे वास्तव में मजा आता है।

मुझे अलग-अलग तरह की भूमिकाएं करना पसंद है और मैं खुशकिस्मत हूं कि लोग अलग-अलग किरदारों के लिए मेरे बारे में सोच रहे हैं। द केरला स्टोरी के बाद मैंने सोचा कि यह बहुत अलग होगा। मैं जल्द ही इस पर और अधिक जानकारी साझा करूंगी।

जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष सुमन का नीतीश मंत्रिमंडल से इस्तीफा

पटना। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के पुत्र डॉ. संतोष सुमन ने आज नीतीश मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।

डॉ.सुमन ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि अपनी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का अस्तित्व बचाए रखने के लिए उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है और अपना त्यागपत्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भेज दिया है।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में विलय करने का प्रस्ताव दिया गया था, जिसे हम लोगों ने नामंजूर कर दिया है और नीतीश मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के विकल्प को चुना है।

हम नेता ने कहा कि उनकी पार्टी अभी भी महागठबंधन का हिस्सा है लेकिन आगे का फैसला लालू-नीतीश करेंगे। गौरतलब है कि डॉ. सुमन नीतीश मंत्रिमंडल में अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री थे।

खौफनाक वारदात : बेंगलूरु में मां के शव को सूटकेस में लेकर थाने पहुंची बेटी

बेंगलूरु। कर्नाटक के बेंगलूरु में एक महिला सूटकेस में अपनी मां के शव को लेकर थाने पहुंचने का रोंगटे खड़े करने का मामला सामने आया और मीको लेआउट पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आज यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सीके बाबा ने यहां संवाददाताओं को बताया कि घटना सोमवार (12 जून) को सुबह 11 से साढ़े ग्यारह बजे के बीच मीको लेआउट पुलिस थाना क्षेत्र के बिलेकहल्ली में एनएसआर अपार्टमेंट में हुई। पिछले पांच साल से आरोपी महिला, मां, पति और बेटा अपनी सास के साथ अपार्टमेंट में रह रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आरोपी ने कथित तौर पर दुपट्टे से अपनी 71 वर्षीय मां का गला घोंट दिया और उसके बाद शव को सूटकेस में भरकर पुलिस थाने ले आई। बाबा ने कहा कि जब हमने सूटकेस की जांच की, तो उसमें शव के साथ उसके पति की फोटो मिली। सब-इंस्पेक्टर ने मामले की जांच की और स्वत: हत्या का मामला दर्ज किया।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है और पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी महिला मृतक की इकलौती बेटी है और पिछले पांच साल से उसकी देखभाल कर रही थी।

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप बोर्ड गठन को मंजूरी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाराणा प्रताप की प्रतिबद्धता, देशभक्ति, दानशीलता, जनसेवा और कर्तव्य परायणता का संदेश देने के लिए वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप बोर्ड का गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। बोर्ड में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा सात अन्य सदस्य होंगे। बोर्ड में सचिव एवं कार्यकारी स्टाफ अलग से होगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने उदयपुर में गत 22 मई को कालजयी योद्धा की स्मृति में बोर्ड गठित करने की घोषणा की थी। इस बोर्ड के गठन का उद्देश्य नई पीढ़ी को महाराणा प्रताप के महान चरित्र का अनुगामी बनाना, उन पर आधारित पुरातात्विक धरोहरों का संरक्षण एवं नव-निर्माण, भारत की विभिन्न भाषाओं में रचित प्राचीन साहित्य का संकलन, संरक्षण, शोध, प्रकाशन एवं प्रचार-प्रसार, संबन्धित पाठ्यक्रम सामग्री का निर्धारण- समावेशन करना है।

साथ ही उनके नाम से राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों की शुरूआत करना, उन पर आधारित मेलों, प्रदर्शनी, समारोह, सम्मेलन, फिल्मों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, संगोष्ठियों तथा कवि सम्मेलनों का आयोजन करना एवं देश-विदेश में उनके विचारों का प्रचार-प्रसार का कार्य भी बोर्ड द्वारा किया जाएगा।