Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 174 -
होम ब्लॉग पेज 174

कोटा में बहुमंजिला इमारत से गिरने से युवती की मौत

कोटा। राजस्थान में कोटा के कुन्हाड़ी इलाके में एक बहुमंजिला इमारत से गिर जाने से एक युवती की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोटा के छावनी -रामचंद्रपुरा में रहने वाली एक युवती मुस्कान (22) कुन्हाड़ी इलाके की एक बहुमंजिला इमारत के बारहवें माले पर रहने वाले एक परिवार के फ्लैट में साफ-सफाई का काम करती थी।

सूत्रों ने बताया कि साफ-सफाई करते समय वह अचानक बारहवें माले से नीचे जा गिरी और उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के थोड़ी देर पहले ही युवती का पिता जगदीश उसे काम पर बहुमंजिला इमारत के बाहर छोड़ कर गया था जो पुलिस से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचा। युवती के शव को पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिवार देने को सुपुर्द करने की कार्यवाही की जा रही है।

कांग्रेस नेता गौरव हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर बारां बंद

बारां। राजस्थान के बारां नगर कांग्रेस अध्यक्षा गौरव शर्मा हत्याकांड की सीबीआई से जांच की मांग को लेकर मंगलवार को सर्व समाज एवं व्यापार महासंघ तथा शिक्षण सहित अन्य संस्थाओं के आव्हान पर बारां शहर संपूर्ण ऐतिहासिक बंद रहा।

शहर में सुबह से ही लोग शहर के चौराहों पर जम गए। वहीं युवक दुपहिया वाहनों से पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते बाजारों में घूमे। प्रताप चौक पर मंच भी लगाया गया था। उधर, बंद के चलते शांति व्यवस्था के लिए जगह जगह पुलिस बल तैनात रहा। प्रताप चौक पुलिस चौकी पर पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहते शहर पर नजर रखे हुए थे।

बता दें कि इस हत्या कांड से उपजे जनाक्रोश को लेकर सर्व समाज, व्यापारिक संगठनों, शिक्षण तथा अन्य निजी संस्थानों ने बारां बंद को अपना समर्थन भी दिया था। सर्व समाज के कपिल देव शर्मा ने बताया कि गौरव शर्मा हत्या- कांड की सीबीआई जांच करवाई जाए, हत्याकांड में लिप्त अन्य षड्यंत्रकारी लोगों का पर्दाफाश किया जाए तथा पकड़े गए अभियुक्तों की संपत्ति जप्त कर उन पर बने निर्माण को ध्वस्त किया जाए ताकि आमजन में विश्वास पैदा हो सके।

बारां बंद के दौरान निजी स्कूल एवं कोचिंग भी बारां बंद में शामिल हुए। स्कूल, कोचिंग बंद रहने से शिक्षण कार्य भी बंद रहा। प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन ने भी बंद का समर्थन किया था। जिला मीडिया प्रभारी राजेश पंकज एवं जिला प्रवक्ता हितेश खंडेलवाल ने बताया कि स्कूल एवं कोचिंग संचालकों द्वारा पूर्व नगर परिषद उप सभापति शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शादी के नाम पर 50 लाख की ठगी, दुल्हन और परिजन रफूचक्कर

खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिला मुख्यालय पर सोमवार को बारात के साथ कोर्ट मैरिज के लिए पहुंचा दूल्हा इंतजार करता रह गया और दुल्हन और उसके कथित परिजन एक लाख रुपए लेकर फरार हो गए।

खरगोन के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) राकेश मोहन शुक्ला ने बताया कि धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र के ग्राम ढोल निवासी रामेश्वर वानखेडे की शिकायत पर दुल्हन ममता, उसके रिश्तेदार सुरेश सोलंकी और मध्यस्थ लंकेश के विरुद्ध सोमवार रात्रि धोखाधड़ी संबंधी धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि पेशे से कारीगर रामेश्वर की सोमवार को खरगोन स्थित कोर्ट में शादी तय हुई थी और वह कार से बारात लेकर निकला था। खरगोन न्यायालय परिसर पहुंचने पर दुल्हन और उसका कथित भाई वहां पहुंचे और न्यायालय में कागजी कार्रवाई पूरी होने से पूर्व उन्होंने दुल्हन के लिए गहने खरीदने के नाम पर उनसे एक लाख रुपए ले लिए।

जब वह काफी देर तक नहीं लौटे और उन सभी का फोन बंद पाया गया, तब रमेश दूल्हा रामेश्वर और उसके परिजन समझ गए कि उनके साथ ठगी हो गई है। उन्होंने बताया कि यह जानकारी प्राप्त हुई है कि उक्त लड़की ने पूर्व में भी कई लोगों के साथ इसी तरह की ठगी की है।

दूल्हे रामेश्वर ने बताया कि 4 दिन पहले उसका रिश्ता जीजा जितेंद्र, उसके परिचित राहुल और अन्य के माध्यम से सेगांव जनपद के ग्राम सांगवी की उक्त लड़की से तय हुआ था। उस दिन उन्हें दस हजार रुपए दिए गए थे और एक लाख रुपए की राशि न्यायालय परिसर में शादी के बाद दिए जाने की बात तय हुई थी। रामेश्वर के पिता कैलाश ने बताया कि उन्होंने बेटे की शादी के लिए अपना घर गिरवी रख राशि एकत्रित की थी।

कोटा में महिला कृषि पर्यवेक्षक ने की आत्महत्या

कोटा। राजस्थान में कोटा जिले के कैथून थाना क्षेत्र में कृषि विभाग की महिला पर्यवेक्षक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोटा जिले के कैथून थाना क्षेत्र में खेड़ा रसूलपुर के सरकारी क्वार्टर में रहने वाली महिला कृषि पर्यवेक्षक मीरा कुमारी मेघवाल (29) ने रविवार देर शाम को किसी समय अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपने सरकारी मकान में अकेली ही रहती थी।

सूत्रों ने बताया कि उन्हें कल शाम को घर के बाहर देखा गया था लेकिन लेकिन घर में प्रवेश करने के बाद जब वह देर रात्रि तक बाहर नहीं निकली तो शक होने पर अन्य कर्मचारियों के सूचना दिए जाने के बाद पहुंची पुलिस ने सरकारी क्वार्टरों को खोला तो उन्हें मीरा कुमारी मेघवाल फांसी के फंदे से लटकी मिली।

पुलिस ने देर रात को हनुमानगढ़ जिले के अमरपुरा-संगरिया में रहने वाले उनके पिता ओमप्रकाश को हादसे के बारे में जानकारी दी जो सुबह कोटा पहुंचे। कैथून पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सतपुड़ा भवन में आग, जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर सतपुड़ा भवन की तीसरी मंजिल पर स्थित जनजातीय विकास योजनाएं संचालनालय में सोमवार दोपहर 3 बजे लगी आग की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा सतत मॉनीटरिंग भी की जा रही है।

सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार ने बताया कि आग प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से शुरू हुई, आग की वजह से एसी का कम्प्रेशर भी फट गया और आग फैलती चली गयी। उच्च स्तरीय जांच समिति में अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव नगरीय विकास नीरज मण्डलोई, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग सुखवीर सिंह, एडीजी फायर आशुतोष राय को शामिल किया गया है। समिति जांच के प्रारंभिक कारणों का पता कर रिपोर्ट मुख्यमंत्री श्री चौहान को सौंपेगी।

प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद रह कर आग पर काबू पाने की कार्रवाई में जुटे हैं। सतपुड़ा भवन में लगी आग को बुझाने के लिए मंत्रालय फायर स्टेशन के 5, नगर निगम के 4, सीआईएसएफ (बीएचईएल) के 2 दमकल वाहनों के अतिरिक्त मण्डीदीप, रायसेन के 7 एवं वर्धमान इण्डस्ट्री का एक दमकल वाहन भी निरंतर कार्य कर रहा है। ऑर्मी के 2 फायर फायटर और 8 से 10 वाटर बाउजर भी आग बुझाने में लगे हैं। एनडीआरएफ, एयरपोर्ट अथॉरिटी और बीएचईएल की टीम निरंतर जुटी हुई है। आग बुझाने के अत्याधुनिक उपकरणों के साथ प्रशिक्षित दस्ते द्वारा कार्य किया जा रहा है।

‘बिप्रजॉय’ चक्रवात तूफान के कारण रेल यातायात प्रभावित

अजमेर। बंगाल की खाड़ी में ‘बिप्रजॉय’ चक्रवात तूफान को देखते हुए संरक्षा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा रेलसेवाओं को रद्द/आंशिक रद्द कर दिया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ‘बिप्रजॉय’ चक्रवात तूफान को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1.गाडी संख्या 09523, ओखा-दिल्ली सराय रेलसेवा दिनांक 13.06.23 को रद्द रहेगी।
2.गाडी संख्या 09524, दिल्ली सराय -ओखा रेलसेवा दिनांक 14.06.23 को रद्द रहेगी।
3.गाडी संख्या 22483, जोधपुर-गांधीधाम रेलसेवा दिनांक 12.06.23 से 14.06.23 तक रद्द रहेगी।
4.गाडी संख्या 22484, गांधीधाम-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 13.06.23 से 15.06.23 तक रद्द रहेगी।
5.गाडी संख्या 19269, पोरबंदर-मुजफ्फरपुर रेलसेवा दिनांक 15.06.23 को रद्द रहेगी ।

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1.गाडी संख्या 19574, जयपुर-ओखा रेलसेवा जो दिनांक 13.06.23 को जयपुर से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा राजकोट तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा राजकोट-ओखा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2.गाडी संख्या 20938, दिल्ली सराय-पोरबंदर रेलसेवा जो दिनांक 12.06.23 को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा राजकोट तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा राजकोट-पोरबंदर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

3.गाडी संख्या 19270, मुजफ्फरपुर-पोरबंदर रेलसेवा जो दिनांक 11.06.23 एवं 12.06.23 को मुजफ्फरपुर से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा विरमगॉम तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा विरमगॉम -पोरबंदर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

4.गाडी संख्या 20937, पोरबंदर-दिल्ली सराय रेलसेवा, दिनांक 13.06.23 को पोरबंदर के स्थान पर राजकोट से प्रस्थान करेगी, अर्थात् यह रेलसेवा पोरबंदर-राजकोट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

5.गाडी संख्या 14321, बरेली-भुज रेलसेवा, जो दिनांक 12.06.23 एवं 14.06.23 को बरेली से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा पालनपुर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा पालनपुर-भुज के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

6.गाडी संख्या 14311, बरेली-भुज रेलसेवा, जो दिनांक 13.06.23 को बरेली से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा _चांदलोडिया_ तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा चांदलोडिया-भुज के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

7.गाडी संख्या 14312, भुज-बरेली रेलसेवा, दिनांक 13.06.23 को भुज के स्थान पर चांदलोडिया से प्रस्थान करेगी, अर्थात् यह रेलसेवा भुज-चांदलोडिया के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

8.गाडी संख्या 14322, भुज-बरेली रेलसेवा, दिनांक 15.06.23 को भुज के स्थान पर पालनपुर से प्रस्थान करेगी, अर्थात् यह रेलसेवा भुज-पालनपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

9.गाडी संख्या 14312, भुज-बरेली रेलसेवा, दिनांक 14.06.23 को भुज के स्थान पर पालनपुर से प्रस्थान करेगी, अर्थात् यह रेलसेवा भुज-पालनपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

सबगुरु राशिफल : 13 जून मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, दशमी तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2080, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 09.29 बजे बाद एकादशी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि :- आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घुटनों और जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है। सुबह व्यायाम करें, अतिरिक्त लाभ मिलेगा। पारिवारिक कारण या नौकरी को लेकर आप लंबी दूरी की यात्राओं पर जाने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद, प्रतिष्ठा व मान-सम्मान मिलने के संकेत हैं।

वृषभ राशि :- आज आपकी कार्य-शक्ति गज़ब की रहेगी। जिसकी वजह से आप अपने कार्य समय से पूरा कर पाएंगे। बिज़नेस में पिता का सहयोग आपको बड़ा आर्थिक लाभ दे सकता है। आर्थिक मामलों के लिए यह अवधि बढ़िया रहेगी बस धन संबंधी लेन-देन में आपको जल्दबाज़ी करने से बचना होगा।

मिथुन राशि :- आज आप विपरीत लिंग वाले लोगों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें। अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को किसी मामले पर निराशा भी हो सकती है। फालतू विवादों से बचने की कोशिश भी करनी चाहिए। कारोबार में खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा।

कर्क राशि :- आज घरेलू जीवन के लिए यह समय जटिल हो सकता है। भाई-बहनों को अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय मिलाजुला रहने वाला होगा। रिश्तों में मधुरता कायम रहे इसके लिए बेहतर तो यही होगा कि आप उनके साथ थोड़ा संयम से पेश आएं।

सिंह राशि :- आज परिवार के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठा सकते हैं। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं का उपभोग करने व उन्हें जुटाने के लिए इस अवधि में आप काफी प्रयासरत रहेंगे। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अनुकूल रहने की सम्भावना है। आपके वैवाहिक संबंध मजबूत रहेंगे।

कन्या राशि :- आज छोटी या लंबी दूरी की यात्रा से बचना होगा। वे जातक जिनका झुकाव धार्मिक प्रवृत्ति की ओर ज्यादा है, वे लोग ईश्वर की स्तुति का आयोजन कर सकते हैं।प्रेम प्रसंगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। उनकी सेहत का पूरा ख्याल रखें। इसके अलावा इलाज पर अधिक खर्च होने से आपका बजट बिगड़ सकता है।

तुला राशि :- आज घरेलू जीवन के लिए यह समय अच्छा प्रतीत होता नहीं दिख रहा। कुछ न कुछ पारिवारिक अशांति आपके साथ लगी रहेगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा रह सकता है। जीवनसाथी के साथ शांति के कुछ ख़ुशनुमा पल आप बिता सकेंगे। सेहत की दृष्टि से यह आपके लिए उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि :- आज आपका पारिवारिक जीवन आनंदमय बना रहेगा। आप एक नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे।किसी ख़ूबसूरत पल को याद करके आप अपने को तरोताज़ा कर सकते हैं। अपने प्रेमी की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा। रोमांस करने के भी आपको भरपूर मौक़े प्राप्त होंगे। कुछ स्टूडेंट्स गलत लोगों की संगत में पड़कर अपना समय खराब कर सकते हैं।

धनु राशि :- आज पारिवारिक स्तर पर ख़ुशियों में बढ़ोत्तरी संभव है। इस दौरान मनोरंजन हेतु आप परिवार के साथ कोई आयोजन कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जीवनसाथी के स्वभाव में आपको गर्म मिज़ाजी देखने को मिल सकती है। स्वास्थ्य का मामला सामान्य रहेगा। आप अपने स्वभाव में आध्यात्मिकता की वृद्धि पाएंगे।

मकर राशि :- आज सम्बन्धों में मधुरता बनाएं रखने के लिए आपके लिए यह जरुरी है कि अपने पार्टनर की भावनाओं का आदर करें व बेवज़ह उनके साथ उलझने से बचें। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आप अपनी आध्यात्मिक गतिविधियों को बढ़ा सकते हैं। ऑफिस से जुड़ी गलतफहमी या परेशानी भी खत्म हो जाएगी। लोग आपका सहयोग करेंगे, लेकिन पहल आपको ही करनी पड़ेगी।

कुंभ राशि :- आज नौकरी में परिवर्तन होने के आसार नज़र आ रहे हैं। जो लोग नई जॉब की तलाश में हैं उन्हें इस अवधि में सफलता मिल सकती है। शेयर बाजार व सट्टे-लॉटरी से जुड़े जातक अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आर्थिक लाभ के लिए यह समय बहुत अनुकूल हो सकता है। धन कमाने के लिए आपकी भागा-दौड़ी लगी रहेगी।

मीन राशि :- आज पारिवारिक जीवन के लिए यह समय थोड़ा कष्टदायी हो सकता है। घरेलू लोगों में तालमेल की कमी आपको दृष्टिगोचर हो सकती है। पिता का भरपूर सहयोग व समर्थन आपको मिलने की उम्मीद रहेगी। प्रेम जीवन बहुत ही आनंदमय रहने के संकेत हैं। प्रियजन के साथ मनपसंद जगहों पर घूमने के मौक़े आपको मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा।

सहारनपुर में शादी का झांसा देकर कांस्टेबल ने मुस्लिम स्वास्थ्यकर्मी की अस्मत लूटी

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के सदर बाजार क्षेत्र में एक मुस्लिम स्वास्थ्यकर्मी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी नजीबाबाद जीआरपी में तैनात कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जीआरपी सिपाही आजाद सिंह के खिलाफ रविवार को सदर बाजार थाने में धारा 376 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। विभागीय कार्रवाई के लिए जीआरपी के उच्चाधिकारियों को पत्र द्वारा सूचित किया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नगर के एक निजी अस्पताल में काम करने वाली और नजीबाबाद की मूल निवासी मुस्लिम युवती अपने घर नजीबाबाद आने-जाने के दौरान इस कांस्टेबल के संपर्क में आई। सिपाही ने उसे शादी करने और सहारनपुर में मकान बनाकर साथ रहने का झांसा देकर दुष्कर्म किया और पिछले दिनों उसने यह कहते हुए उसके साथ शादी करने से साफ मना कर दिया कि वह पहले से ही शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है।

पीडिता से इस कांस्टेबल ने मकान बनाने के लिए प्लाट खरीदने एवं अन्य मजबूरियां बताकर तीन लाख रूपए ले लिए और ढाई लाख रूपए उसके बैंक खाते से गलत तरीकोे का इस्तेमाल कर निकाल लिए। उसने कई बार उससे अपने रूपए मांगे जो उसने वापस नहीं दिए।

पिछले दिनों पीडिता ने थाना सदर बाजार में जीआरपी कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को तहरीर दी लेकिन उसकी रिर्पोट दर्ज नहीं की गई। ज्यादा भागदौड करने पर उस पर पुलिस ने समझौते का दबाव बनाकर चुप बैठने को कहा गया।

परेशान होकर इस महिला ने एसएसपी डा. विपिन ताडा से मिलकर अपने साथ घटी पूरी जानकारी लिखित में दी। एसएसपी डा. विपिन ताडा ने इस मामले की जांच सीओ सिटी नगर द्वितीय जितेंद्र शर्मा को सौंपी। पुलिस अधिकारियों रविवार को इस मामले की गंभीरता को देखते हुए युवती की तहरीर पर जीआरपी कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

राज्यपाल कलराज मिश्र से सिरोही भाजपा नेताओं की मुलाकात, तलवार भेंट

सिरोही। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र के माउंट आबू ग्रीष्मकालीन प्रवास पर राज भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित सहित पार्टी पदाधिकारियों ने मिलकर सिरोही जिले के विभिन्न विकास के मुद्दों एवं जन समस्याओं के निराकरण करने आदि विषयों पर चर्चा व संवाद किया।

शनिवार को एक शिष्टाचार मुलाकात में जिले में आगमन पर राज्यपाल को जिलाध्यक्ष सहित जिलामंत्री छगनलाल घाची जावाल, भाजपा सिरोही नगर मंडल अध्यक्ष लोकेश खण्डेलवाल,उप प्रधान व मंडल अध्यक्ष नारायणसिंह देलदर, कैलाशनगर के मंडल अध्यक्ष गणेश पुरोहित आदि ने सिरोही की सुप्रसिद्ध तलवार भेंट कर स्वागत किया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित सहित पार्टी पदाधिकारियों ने जिले की वर्तमान स्थिति से अवगत करवाकर जनहित मामलों आदि में सरकार व प्रशासन की उदासीनता को लेकर शिकायत की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने राज्यपाल को बताया कि स्थानीय प्रशासन निर्दलीय विधायक की चापलूसी में व्यस्त है और आमजन दुखी व त्रस्त है।

संगठन की ओर से राज्यपाल को पत्र सौंपकर गुलाबगंज से आबू पर्वत तक वैकल्पिक पक्की सड़क बनाने, सिरोही जिले को नियमित हवाई सेवा से जोड़ने, बजरी की रॉयल्टी दरों में कमी व इसके माफियाओं से मुक्ति, जिले में अवैध तस्करी, भ्रष्टाचार और नशे के कारोबार को रोकने, गौ अनुदान का लाभ किसानों को दिलाने सहित जिले में विभिन्न विकास के मुद्दों एवं जन समस्याओं के निराकरण आदि विषयों पर फोकस किया।

इस मौके पर लोकेश खंडेलवाल ने सिरोही मुख्यालय के ज्वलंत मामलों के निराकरण को लेकर राज्यपाल को पत्र देकर बताया की मुख्यालय के जिला चिकित्सालय में सोनोग्राफी के लिए रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त होने से यह सुविधा बंद पड़ी है। इसी प्रकार बताया की शहर के मुख्य मार्गो के पास लगे पुराने पेड़ों की सौंदर्यकरण के नाम पर कटाई को रोका जाए और कांडला राजमार्ग को शहर से बाहर बायपास निकालकर भारी वाहनों का आवागमन शहर में बंद किया जाए।

स्थानीय नगर परिषद की उदासीनता से टूटी पड़ी सड़कें, नाली नाले और जल स्रोत तालाब आदि का रखरखाव दुरुस्त करने, प्रधानमंत्री आवास योजना की क्रियान्विति में प्रशासनिक उदासीनता को दूर करके उसका लोगों को लाभ दिलाने, शहर की नवनिर्मित आवासीय कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार तथा आदर्श नगर लिंक रोड स्थित राधिका, शंकरपुरी कॉलोनी क्षेत्र में पेयजल पाइप लाइन डालकर घरों में नल कनेक्शन देने की मांग करके आमजन को राहत दिलाने का निवेदन किया गया।

श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के 21 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह सम्मेलन

अजमेर। अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा की बैठक रविवार को अखिल भारतीय शिक्षण शोध संस्थान भुणाबाय अजमेर में युवक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनीष जाजड़ा बीकानेर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

महासभा के अजमेर जिलाध्यक्ष सत्यनारायण गील ने बताया कि बैठक के दौरान सामूहिक विवाह सम्मेलन पर चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से सामूहिक विवाह सम्मेलन 23 मई 2024 को पुष्कर गौतम आश्रम में करने का प्रस्ताव पारित किया गया। उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, जिसमें राधेश्याम शर्मा बड़गांव वाले को अध्यक्ष, रामोतार जोशी को मंत्री एवं ओम प्रकाश जोशी को कोषाध्यक्ष व बालकिशन शर्मा व शंभुदयाल व्यास को मीडिया प्रभारी बनाया गया।

समाज की ओर से 21 जोड़ों का विवाह किए जाने का लक्ष्य रखा गया,जिसमें उपस्थित सदस्यों ने 21 जोड़े से अधिक होने की संभावना व्यक्त की गई। महासभा के सभी पदाधिकारी संबोधित कर सफल बनाने के लिए अपने अपने सुझाव दिए और सामूहिक सम्मेलन में होने वाले वैवाहिक कार्यक्रमों पर मंथन किया।

बैठक में नारायण जोशी, महेश शर्मा, महेंद्र कुमार जोशी, नरेश कुमार जोशी, कुंज बिहारी शर्मा, दिनेश चाष्टा, केके जोशी, जगदीश प्रसाद शर्मा, दिनेश जोशी, भानु प्रकाश चतुर्वेदी, रामचंद्र शर्मा, अशोक त्रिवेदी, शिव प्रसाद गौतम, हेमचंद शर्मा, कैलाश उपाध्याय, राजाराम शर्मा, सावित्री प्रसाद गौतम, राजेश गौतम, पंकज जोशी, भगवती प्रसाद शर्मा, सत्यनारायण दण्ड आदि मौजूद रहे।