Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 177 -
होम ब्लॉग पेज 177

कोलंबिया में विमान हादसे के 40 दिन बाद चार बच्चे जिंदा मिले

बगोटा। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने शनिवार को बताया कि उनके विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद जंगल में 40 दिन बिताने वाले चार बच्चे जीवित पाए गए।

पेट्रो ने मई में कहा कि कोलंबियाई सशस्त्र बलों ने 13, नौ और चार साल की उम्र के तीन बच्चों और 11 महीने की उम्र के एक बच्चे को एक मई को उनके सेसना 206 हल्के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद कैक्वेटा विभाग के जंगल में जीवित पाया।

पेट्रो ने बाद में ट्वीट किया कि उसने इन बच्चों के बारे में संदेश हटा दिया था क्योंकि जानकारी की पुष्टि नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि पूरे देश के लिए एक खुशी की बात है कि कोलम्बियाई जंगल में 40 दिन पहले खो गए चार बच्चे जीवित मिले हैं।

कोलंबिया के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कहा कि सेसना 206 हल्के विमान, देश के दक्षिण में कैक्वेटा विभाग में अरराकुआरा शहर से सैन जोस डेल ग्वावियारे की ओर जा रहे थे, उसी दौरान, उसके इंजन में खराबी आने के बाद पायलट ने सूचना दी लेकिन सुविधा मिलने से पहले ही विमान क्रैश हो गया। जिसे 370 घंटे से अधिक समय के बाद खोजा गया।

उन्होंने बताया कि पायलट का शव विमान के अंदर मिला था, लेकिन सह-पायलट और चार नाबालिगों समेत पांच यात्रियों के शव विमान में या उसके आसपास नहीं थे।

सोमालिया में पुराने आयुध में विस्फोट से 27 बच्चों की मौत, 53 घायल

मोगादिशु। सोमालिया में कोर्योली कस्बे के निकट एक खेल मैदान में शुक्रवार को पुराने आयुध में विस्फोट होने से कम से कम 27 बच्चों की मौत हो गई और 53 अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की हैं।

कोर्योली शहर के उप जिला आयुक्त आब्दी अहमद अली ने बताया कि यह घटना बम और बारूदी सुरंग जैसे विस्फोटक अवशेषों में धमाके के कारण हुई है। उन्होंने बताया कि इस दौरान गांव के मैदान में खेल रहे बच्चे विस्फोट की चपेट में आ गए। सोमालिया समाचार एजेंसी सोनना की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस घटना में कम से कम 27 लोगों की मौत हो हुई है और 53 अन्य लोग घायल हुए है।

आयुक्त ने फोन पर बताया कि कोर्योली अस्पताल में 22 शव मिले हैं, जबकि दो घायलोंं अस्पताल ले जाने के बाद मौत हो गई। उन्होंने बताया कि एक अन्य बच्चे की राजधानी मोगादिशु में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बच्चों की उम्र 10 से 15 वर्ष के बीच है।

सबगुरु राशिफल : 10 जून शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, सप्तमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2080, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, दोपहर 02.02 बजे बाद अष्टमी तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज आप धार्मिक या शुुुभ प्रसंग में शामिल हो सकते हैं। रिस्की कार्यों से दूर रहें। आपके कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होते रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों को प्रोत्साहन मिल सकता है। यह न केवल आपका मन हल्का करेगा, बल्कि आप दोनों के बीच मतभेद दूर करने में भी मदद करेगा। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इज़हार करे। कामकाज के मोर्चे पर यह एक मुश्किल दिन हो सकता है। प्रभावशाली लोगों के सहयोग आपका उत्साह दोगुना होगा। विवाद, मतभेद और दूसरों की आप में कमियाँ निकालने की आदत को नजरअंदाज करें।

वृषभ :- अपनी दीर्घकालीन योजनाओं के साथ आगे बढ़ो, जैसा कि पहलुओं का दृढ़ संकल्प और संरचना का पक्ष है नई चीजों की कोशिश करने से डरो मत, खासकर जब आप अपने पसंदीदा लोगों के साथ हों। कार्यक्षेत्र में कोई आपसे दुर्व्यवहार कर सकता है। इसलिए तैयार रहें और प्रतिक्रिया न करें। आपकी लगन और मेहनत पर लोग गौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी खुशी की वजह साबित होगा। अपने उद्देश्यों की ओर शान्ति से बढ़ते रहें और सफलता मिलने से पहले अपने पत्ते न खोलें।

मिथुन :- आज मन चिंतामुक्त रह सकता है। कार्यों में विघ्न आने से कार्यपूर्ति में विलंब हो सकता है। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त करने में असफल रह सकते है। दांपत्य जीवन में तकरार का वातावरण रह सकता है अतः जीवनसाथी से सम्मानजनक तरीके से आचरण रखें। शाम के समय सफलता मिल सकती है। आपके हँसने-हँसाने का अंदाज आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। आपको अपने जीवनसाथी से जुड़ी कोई ऐसी बात पता चल सकती है, जिसे आप कभी नहीं जानना चाहते थे। कार्यक्षेत्र में हिम्मत न हारें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं।

कर्क :- आज आपके व्यापार-धंधे में खूब सफलता मिलेगी। आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यकीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। किसी के साथ पैसों की लेन-देन को लेकर सफल रहेंगे। देश-विदेश में व्यवसाय करने वालों को फायदा होगा। सब कुछ दोबारा जांचें और दूसरी राय प्राप्त करें, यह गलत समय और भ्रम की स्थिति के रूप में कुछ भी नया शुरू करने का एक अच्छा समय नहीं है, लेकिन पुराने मुद्दों को खत्म करने के लिए यह अच्छी अवधि है।

सिंह :- नौकरी पेशा के लोगों लिए समय अनुकूल है। आज के दिन आप अत्यधिक संवेदनशील रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र की बात की जाए तो आज का दिन कार्यक्षेत्र को लेकर आपके लिए अत्यधिक लाभकारी साबित होगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। किसी की वाणी तथा बर्ताव की वजह से आपके मन को चोट लग सकती है तथा माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज आप बौद्धिक शक्ति से लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे। आपका विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। यात्रा-प्रवास हो सके तो न करें।

कन्या :- आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है। नकारात्मक विचारों को अपने पर प्रभावी न होने दें। आकस्मिक व्यय होने के संकेत हैं। मध्याह्न के बाद परिस्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। स्वभाव में उग्रता रह सकती है। आज के दिन आपको मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं, इसके लिए वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। धन-प्रतिष्ठा की हानि होगी। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। व्यापार धंधे के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगी।

तुला :- आज के दिन आप चिंता के बोझ से मुक्ति पा लेंगे बहुत अधिक रह सकती है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अत्यधिक लाभदायक सिद्ध होगा। आज के दिन आप परिजनों की तरफ से विशेष ध्यान देने की कोशिश करेंगे। इस समय आपके आर्थिक आयोजन भी पूरे होंगे आपकी इच्छा शक्ति को प्रोत्साहन मिलेगा, क्योंकि आप बहुत पेचीदा हालात से निकलने में कामयाब रहेंगे। भावुक फैसला लेते वक़्त अपनी तार्किकता न छोड़ें। अनुमान नुकसानदेह साबित हो सकता है, इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। आज आपके प्रिय की मनोदशा ज्वार-भाटे की तरह उतार-चढ़ाव भरी होगी।

वृश्चिक :- कभी कभी वैवाहिक जीवन वाकई काफी खीझ पैदा कर सकता है लगता है कि आपके लिए आज कुछ कुछ वैसा ही दिन है। शारीरिक-मानसिक सुख बने रहेंगे। मित्रों और स्वजनों के साथ आज का दिन खूब आनंद और उल्लास से व्यतीत करेंगे। आज मन खुश और शांत रहेगा। जीवनसाथी के प्रति विशेष आकर्षण अनुभव करेंगे, जिससे मधुरता रहेगी। प्रवास की संभावना और आर्थिक लाभ के योग हैं। आज के दिन किसी से छेड़छाड़ या किसी से झगड़ा, वाद-विवाद करने से बचे, इससे भविष्य में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु :- आपको आज के दिन विशेष रुप से हर प्रकार के कार्य में सफलता प्राप्त होगी लेकिन थोड़ा विलंब भी हो सकता है। धैर्य से काम करें आप अपने तमाम कार्य को जारी रखने की पूरी कोशिश करेंगे आर्थिक आयोजनों में अवरोध दूर होगा। किया गया हर कार्य सफलतापूर्वक पूरा होगा। घर परिवार और निजी जिंदगी से जुड़े कुछ खास काम आज आपके हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग है। कफ्यूजन दूर करने के लिए दिमाग में नया तरीका आ सकता है। विद्यार्थी के लिए आज का दिन अति उत्तम रहेगा। आज आपको अचानक कही यात्रा करने के लिए जाना पड़ सकता है। इसलिए आज तैयार रहे।

मकर :- आज साधारण सी बात दांपत्य जीवन में कलह का कारण बन सकती है। सांसारिक विषयों पर अपने व्यवहार को उदासीन बनाए रखें। वाद-विवाद से बचें। सामाजिक दृष्टि से अपमानित हो सकते हैं। चिंता के भार से स्वास्थ्य को हानि पहुंचेगी। वाद-विवाद से किसी के साथ संघर्ष हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानीपूर्वक कदम उठाएं। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप कोई अविचारी कार्य न कर बैठें, इसका ध्यान रखें। वाणी और व्यवहार में संयम तथा विवेक बनाए रखने की सलाह है। अपने अतिरिक्त खर्चों पर रोक लगाए नहीं तो आपको भविष्य में बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ :- आज उधार मांगने वाले लोगों को नजरअंदाज करें। अपनी बातों पर काबू रखें, क्योंकि इसके चलते बड़े बुजुर्ग आहत महसूस कर सकते हैं। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। आज आप अपने आसपास के लोगों के इरादे आसानी से समझ सकते हैं। कोई करीबी व्यक्ति आज आपको बात-बात में खास जानकारी दे सकते हैं। हर चुनौती को अलग करते हुए लगे रहने का समय है। अपने कामकाजी जीवन में अपने संपर्कों का फायदा उठाने में सफल हो सकते हैं। कफ्यूजन की स्थिति कार्यक्षेत्र में निर्मित हो सकती है।

मीन :- आज वही होगा जो आप चाहेंगे। आर्थिक मामलों में मजबूती मिलेगी। आज आप खुद में बदलाव महसूस करेंगे। नौकरी की दिशा में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। नए अवसर पर खुले मन से विचार करना होगा। खुद को किसी भी गलत और गैर जरूरी चीज से दूर रखें, क्योंकि आप उसकी वजह से मुश्किल में फँस सकते हैं। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएं तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। आपका जीवन-साथी थोड़ा अजीब व्यवहार कर सकता है। लेकिन सब्र का बांध न टूटने दें। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें।

भाजपा सांसद किरोडीलाल के दावे से बढ़कर जनशोषण और भ्रष्टाचार का प्रतीक है लिम्बड़ी पैलेस प्रकरण

माउंट आबू में लिंबड़ी कोठी में 2008 में बना हुआ जी प्लस टू भवन

सिरोही। सिरोही जिले की भाजपा और सिरोही के भाजपा सांसद देवजी पटेल अशोक गहलोत को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सीधे घेरने वाले जिस मुद्दे को राजनीतिक लाभ के लिए छिपा रहे थे उसे भाजपा के सांसद किरोडीलाल मीणा ने उजागर कर दिया।

एफआईएच हॉकी प्रो लीग : अर्जेंटीना को हराकर तालिका में शीर्ष पर लौटा भारत

आइंडहोवन। मेजबान नीदरलैंड के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को यहां चल रही एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2022-23 में अर्जेंटीना के खिलाफ 3-0 से जीत के साथ वापसी की।

भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह (33वां मिनट), अमित रोहिदास (39वां मिनट) और अभिषेक (59वां मिनट) ने एक-एक गोल से जीत में योगदान दिया, जबकि गोलकीपर पीआर श्रीजेश और कृष्ण पाठक ने कई मौकों पर शानदार बचाव करके अर्जेंटीना को खाता नहीं खोलने दिया।

इस जीत ने भारत को 14 मैचों में 27 अंकों के साथ प्रो लीग तालिका में शीर्ष पर पहुंचा दिया है। ग्रेट ब्रिटेन 12 मैचों में 26 अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है। भारत का अगला मुकाबला शनिवार को मेज़बान नीदरलैंड से होगा।

सफाई कर्मचारियों की भर्ती : राजस्थान नगरपालिका नियम में संशोधन की अधिसूचना जारी

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के 176 नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारियों के 13184 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए राजस्थान नगरपालिका (सफाई कर्मचारी सेवा) नियम 2012 में संशोधन किया है।

स्वायत्त शासन विभाग ने राजस्थान नगरपालिका (सफाई कर्मचारी सेवा) संशोधन नियम 2023 की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके जरिए रूल 9 में साक्षात्कार के साथ ही प्रायोगिक परीक्षा का प्रावधान भी जोड़ा गया है।

अब यह भर्ती संशोधित राजस्थान नगरपालिका (सफाई कर्मचारी सेवा) संशोधन नियम 2023 के प्रावधानानुसार तथा राज्य सरकार द्वारा सीधी भर्ती के लिए जारी दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करते हुए परम्परागत सफाई कार्य से जुड़े परिवारों (वाल्मिकी समाज) को प्राथमिकता देते हुए एक वर्ष का अनुभव, साक्षात्कार एवं प्रायोगिक परीक्षा के माध्यम से स्वायत्त शासन विभाग द्वारा की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2023-24 के बजट में 30 हजार सफाई कर्मचारियों की घोषणा की थी, जिसके दृष्टिगत प्रथम चरण में 13184 पदों पर यह भर्ती की जानी है। इस संबंध में संशोधित विज्ञप्ति शुक्रवार को जारी की जाएगी।

डूंगरपुर के स्कूल में छात्राओं का यौन उत्पीड़न : NHRC ने जारी किया नोटिस

डूंगरपुर/नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने डूंगरपुर के एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा 6 छात्राओं के यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर गुरुवार को राजस्थान के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी किया।

एनएचआरसी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि आयोग ने चार सप्ताह के भीतर मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। एनएचआरसी ने कहा कि रिपोर्ट में पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी की स्थिति, प्रधानाध्यापक के खिलाफ की गई कार्रवाई और पीड़ितों को दिए गए मुआवजे की स्थिति भी शामिल होनी चाहिए।

आयोग ने यह भी जानना चाहा है कि क्या इस आघात के पीड़ितों को कोई परामर्श प्रदान किया गया है। आयोग ने राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा 6 से 9 वर्ष की आयु के छह छात्रों का यौन उत्पीड़न करने वाली मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया। कथित तौर पर, उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

उल्लेखनीय है कि पांच जून को जारी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानाध्यापक ने पाठ्येतर गतिविधियों के बहाने छात्राओं को गर्मी की छुट्टी के दौरान भी स्कूल बुलाया और उनका यौन उत्पीड़न किया। पीड़ितों ने 31 मई को मामले की सूचना पुलिस को दी।

सबगुरु राशिफल : 9 जून शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2080, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, शाम 04.21 बजे बाद सप्तमी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि: आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आप खूब मनोरंजन करेंगे। मित्रों के साथ आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। वस्त्र, भूषण तथा भोजन का अच्छा सुख प्राप्त होगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के भी संयोग हैं। कार्यस्थल पर मित्रों से भरपूर सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आज सारे कार्य आपके अनुकूल होंगे। घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। शारीरिक रूप से स्वस्थता और मानसिक रूप से प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। नौकरी और व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। आपका अपेक्षित सहकार मिलेगा। मायके से अच्छे समाचार आएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें।

मिथुन राशि: आपके लिए आज का दिन प्रतिकूल रहने के आसार बने हुए हैं। स्वभाव में रहा हठीलापन छोडऩा आपके हित में रहेगा। अधिक भावुकता के कारण मन में अस्वस्थता का अनुभव होगा। सामाजिक रूप से सम्मान का भंग न हो इसका ध्यान रखिएगा। घर और संपत्ति से जुड़े कार्यों में आज संभलकर चलें। माता से लाभ होगा। विद्याप्राप्ति के लिए आज का दिन अनुकूल है। आर्थिक आयोजन भी अच्छी तरह से होंगे।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आज आप आवश्यक निर्णय ले सकते हैं। सृजनात्मक शक्ति में वृद्धि होगी। विचारों में स्थिरता तथा मन में दृढ़ता रहने से आप अपना कार्य बहुत अच्छी तरह से कर सकेंगे। मित्रों के साथ आयोजन करेंगे। भाई-बंधुओं के साथ संबंधों में निकटता आएगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह राशि: आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं रहेगा, इसलिए संभलकर चलने की आवश्यकता है। आपको आज अपनी वाणी और वर्तन के कारण भ्रांति खड़ी न हो, इसका विशेष ध्यान रखना होगा। आवेश और उग्रता के कारण किसी से तकरार न हो जाए इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। खासकर आंखों की पीड़ा हो सकती है। अकस्मात का योग है। परिवारजनों के साथ कलह होने की संभावना है। आज आय कम और खर्च अधिक होगा। ईश्वर का ध्यान और आध्यात्मिकता से मन शांत होगा।

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आपको अपने निजी विचारों को छोडक़र सगे-संबंधियों के परिचितों की सलाह लेकर काम करने की आवश्यकता है। घर के तथा परिजनों के कार्य करते समय समाधानकारी व्यवहार अपनाना उचित रहेगा। वाणी पर संयम बरतिएगा, नहीं तो किसी से वाद-विवाद या मनमुटाव हो सकता है। समयानुसार, भोजन भी मिलने की संभावना कम है। खर्च पर संयम रखने से निरर्थक खर्च टाल सकेंगे। आर्थिक विषयों में सावधानी बरतिएगा।

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज आपके कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव आज पड़ेगा। उच्च अधिकारियों के पर आपके कार्य का सकारात्मक असर होने से आप पर प्रसन्न रहेंगे। आप आज अपना कार्य दृढ़ मनोबल और पूर्ण आत्मविश्वास के साथ संपन्न करेंगे। पिता के साथ सम्बंध प्रेमपूर्ण रहेंगे और उनसे लाभ भी होगा। जमीन, वाहन, संपत्ति से जुड़े कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि: आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आप आर्थिक जिम्मेदारियों के प्रति ध्यान देंगे तथा उसका आयोजन भी कर सकेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावनाएं बन रही हैं। मन में उत्साह तथा विचारों की स्थिरता के कारण सभी कार्य आप अच्छी तरह से कर सकेंगे। आज मनोरंजन, सौंदर्य-प्रसाधन, आभूषण आदि के पीछे खर्च होगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे।

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़ा करने से आपको बचना होगा। क्रोध करने से आप आपको बचना होगा और वाणी तथा वर्तन पर संयम बरतना आपके हित में रहेगा। हितशत्रुओं से भी सावधान रहिएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। रहस्यमय विषय तथा गूढ़ विद्या के प्रति आप आकर्षित होंगे और आध्यात्मिक चिंता के द्वारा मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे।

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए लाभकारी है। नौकरी और व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना है। मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता सकते हैं। जो लोग अपरिणित है उनके लिए आज विवाह का योग है। आय के साधनों में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन मिलेगा। आर्थिक योजनाएं भी सफलतापूर्वक संपन्न कर सकेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

कुंभ राशि: आपका आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहने के संयोग बन रहे हैं, इसलिए किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले योजना बनाएं और जरा संभलकर आगे बढ़ें। मन चिंता से व्यग्र रहेगा। शारीरिक रूप से स्फूर्ति का अभाव रहने से थकान और अशक्ति का अनुभव होगा, जिससे कार्य में मंदता रहेगी। नौकरी या व्यावसायिक स्थल पर सहकर्मचारी और ऊपरी अधिकारियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। संतानों के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी और उनके साथ मतभेद भी हो सकता है। प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

मीन राशि: आज के दिन शारीरिक रूप से आप में आलस्य, थकान, अशक्ति रहने के कारण अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। मानसिक रूप से भी आपको चिंता सताएगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। उच्चाधिकारी को आपके कार्य से संतोष नहीं होगा। मन में दुविधा रहने के कारण निर्णय लेने में बाधा आएगी। संतानों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खर्च भी अधिक होने की संभावना है। अत सतर्कता से काम लें।

चिकित्सा मंत्री ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

सिरोही मेडिकल कालेज का निरीक्षण करते चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा।

शिवगंज। राज्य के चिकित्सा एवं आबकारी मंत्री परसादीलाल मीना ने गुरुवार को शिवगंज प्रवास के दौरान राजकीय जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात मंत्री मीना ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों को गर्मी से राहत दिलवाने के लिए शीघ्र ही एसी लगाने के निर्देश भी दिए।

भूत के डर के मद्देनजर बहानागा हाईस्कूल हो सकता है ध्वस्त

बालासोर। ओडिशा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना में ट्रेन डिब्बों से निकाले ्गए शवों को रखने के लिए बनाए गए अस्थायी मुर्दाघर बहानागा हाई स्कूल को छात्रों में भूत के डर के मद्देनजर शुक्रवार शाम को ध्वस्त किया जा सकता है।

बालासोर के जिलाधिकारी डीबी शिंदे ने जिला शिक्षा अधिकारी के साथ गुरुवार को दुर्घटनास्थल के करीब स्थित इस स्कूल का दौरा किया। इस दौरान छात्रों के माता-पिता ने शिकायत की कि उनके बच्चे भूत होने की आशंका के मद्देनजर स्कूल जाने से डर रहे हैं, क्योंकि इस स्कूल को अस्थाई मुर्दाघर बनाया गया था और वहां शवों को रखा गया। शिंदे ने स्कूल में शवों को रखने की अनुमति देने के लिए स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) और स्थानीय ग्रामीणों को गंभीर संकट के समय सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने भवन के मुद्दे को लेकर भी उनसे चर्चा की। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद उन्होंने दौरा किया और स्कूल प्रबंध समिति से चर्चा की। जिलाधिकारी ने कहा कि उन्हें पता चला कि इमारत में भूतों के डर से छात्र स्कूल जाने से डरने लगे हैं। हालांकि, ऐसी धारणाएं निराधार हैं।

उन्होंने कहा कि एसएमसी तय करेगी कि विशेष इमारत को गिराया जाएगा या नहीं। यदि वे इसे ध्वस्त करना उचित समझते हैं और हमें इस संबंध में एक संकल्प प्रति देते हैं तो इसे आगे की कार्रवाई के लिए राज्य सरकार को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि इमारत पुरानी हो गई है और चक्रवात प्रभावित क्षेत्र के करीब है। उन्होंने कहा कि स्कूल की इमारत को गिराने पर विचार किया जा सकता है।

इस बीच, ग्रामीणों ने जगह को पवित्र करने का फैसला किया है। सोलह जून से गर्मी की छुट्टी के बाद स्कूल फिर से खुलने वाले हैं लेकिन छात्र और शिक्षक स्कूल लौटने से डर रहे हैं। इसकी जिम्मेदारी एक पुजारी को सौंपी गई है। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि स्कूल खुलने के बाद बच्चे डरें नहीं। बहानागा बाजार स्टेशन से कुछ सौ मीटर की दूरी पर स्थित यह शैक्षणिक संस्थान 64 वर्ष पुराना है।

भीषण दुर्घटना के बाद खाली स्कूल भवन दुर्घटना में मारे गए यात्रियों के शवों को अस्थायी रूप से रखने के लिए, बचाव दल और जिला प्रशासन के लिए सबसे कठिन बचाव कार्यों में से एक में बड़ी मदद के रूप में सामने आया।