Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 183 -
होम ब्लॉग पेज 183

मालदीव में फैमिली के साथ वेकेशन मना रही सनी लियोनी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी इन दिनों मालदीव में फैमिली के साथ वेकेशन मना रही है। सनी लियोनी इन दिनों अपने पति डेनियल वेबर और बच्चों के साथ मालदीव्स में वेकेशन मना रही हैं, जिसका एक वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में सनी फैमिली के साथ इंजॉय करती हुई नजर आ रही है।

इस वीडियो में सनी पति डेनियल और अपने तीन बच्चों बेटी निशा और जुड़वां बेटों नूह और अशेर के साथ पूल में मस्ती करती दिख रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए सनी ने कैप्शन में लिखा, ‘यही है @डर्टी99 और मैं इसके लिए बहुत मेहनत करती हूं। निशा, अशेर और नूह की ये स्माइल।’

इससे पहले सनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। इन फोटोज में सनी पूल के अंदर खड़े हो कर पोज दे रही हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘बच्चों को स्विमिंग करते हुए देखना’।

महाभारत धारावाहिक के ‘शकुनी मामा’ गूफी पेंटल नहीं रहे

मुंबई। लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘महाभारत’ में ‘शकुनी मामा’ की भूमिका के लिए मशहूर हुए अभिनेता गूफी पेंटल का सोमवार की सुबह निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। उनके परिजनों ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर यह जानकारी दी। वह दिल और किडनी की बीमारियों से जूझ रहे थे। उन्हें यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने सुबह करीब नौ बजे अंतिम सांस ली।

परिजनों ने पोस्ट में लिखा था कि परमेश्वर उनकी आत्मा को शान्ति दें! गहरे दुख के साथ हम अपने पिता मिस्टर गूफी पेंटल (शकुनी मामा) के निधन की सूचना देते हैं। आज सुबह परिजनों की उपस्थिति के बीच उनका निधन हो गया। पोस्ट में लिखा था कि गूफी ​​की अंतिम यात्रा सोमवार अपराह्न उनके घर से ओशिवारा श्मशान घाट के लिए शुरू होगी।

पंजाब के तरनतारन में चार अक्टूबर 1944 को जन्मे पेंटल ने फिल्म ‘श्री चैतन्य महाप्रभु’ का निर्देशन भी किया। गूफी ने 1975 में रफूचक्कर से फिल्मी जीवन की शुरुआत की थी। उन्हें महाभारत धारावाहिक में शकुनि मामा की भूमिका से सर्वाधिक प्रसिद्धि मिली। उन्होंने देस परदेस, दावा जैसी फिल्मों में अभिनय किया। वह टीवी श्रृंखला सीआईडी, कर्ण संगिनी, राधाकृष्ण का भी हिस्सा थे।

अवधेश राय हत्याकांड मामले में मुख्तार अंसारी को उम्रकैद

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में माफिया से नेता बने पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को 32 साल पुराने अवधेश राय हत्याकांड मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई और एक लाख रुपए जुर्माने भी लगाया गया है। अभियोजन पक्ष के वकील ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी।

अधिवक्ता विकास सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद विशेष एमपी-एमएलए अदालत न्यायाधीश अवनीश गौतम ने अवधेश राय हत्याकांड मामले में मुख्तार को दोषी करार दिया और एक लाख रुपए जुर्माने के साथ आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अवधेश राय के भाई और कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अजय राय फैसला सुनाए जाने के समय अदालत में मौजूद थे।

सिंह ने कहा कि बांदा जेल में बंद मुख्तार वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुए। गौरतलब है कि तीन अगस्त 1991 को वाराणसी के लहुराबीर थाना क्षेत्र के चेतगंज इलाके में कांग्रेस नेता अजय राय के घर के सामने खड़े उनके छोटे भाई अवधेश राय की गोली मार हत्या की गयी थी। अवधेश भी कांग्रेस कार्यकर्ता था। वैन में आए हमलावरों ने अवधेश पर अंधाधुंध गोलियां चलाई थी। गंभीर रूप से घायल अवधेश को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अवधेश के भाई और कांग्रेस नेता अजय राय ने मुख्तार, भीम सिंह, कमलेश सिंह, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम और राकेश न्यायिक सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसके अलावा एक आरोपी और पूर्व विधायक अब्दुल कलाम की सुनवाई के दौरान मौत हो गई थी।

अफगानिस्तान में सैकड़ों स्कूली छात्राओं को जहर दिया, अस्पताल दाखिल

सारी पुल (अफगानिस्तान)। अफगानिस्तान के उत्तरी सारी पुल प्रांत के संचारक जिले में रविवार को प्राथमिक बालिका विद्यालय की सैकड़ों छात्राओं को जहर दिए जाने का मामला सामने आया है।

सूचना और संस्कृति के प्रांतीय निदेशक मुफ्ती आमिर सरिपुली ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संचारक जिले के काबोद आब क्षेत्र में फैजाबाद बालिका विद्यालय की कुल 77 छात्राओं, सात शिक्षकों, पांच माता-पिता और एक कर्मचारी को जहर दिया गया था, लेकिन इन लोगों की हालत स्थिर है। एक अधिकारी ने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

इस बीच, एक प्रभावित छात्रा की मां महनाज ने इस घटना की निंदा की और प्रांतीय प्रशासन से इस अपराध के पीछे लोगों की पहचान करने और उन्हें न्याय दिलाने का आह्वान किया। एक अन्य छात्रा अली आगा करबलाई के पिता ने प्रभावित छात्रों की संख्या 80 बताई और कहा कि वह अपनी बेटी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार रविवार को 80 छात्रों सहित 87 लोगों को अस्पताल ले जाया गया।

अजमेर में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के घूघरा में घर पर फंदे पर लटके विवाहिता के शव से गांव में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घूघरा के इंदिरा कॉलोनी निवासी अन्नू गुर्जर (21) की कमरे के पंखे पर चुन्नी के फंदे से झूलता हुआ शव मिला। सूचना पर पिता शिवराज ने बताया गया कि दो साल पहले अन्नू की शादी हुई थी और जवाई राकेश जो कि कायड़ का रहने वाला है वह छह माह के बच्चे को लेकर चला गया है।

बच्चे के जाने से आहत मृतका ने संभवतः फांसी लगाई है। मृतका की दो साल पहले ही राकेश से शादी हुई थी। पुलिस मामले के वास्तविक तह तक जाने के कारणों को खोज रही है।

सिद्दारमैया ने गोहत्या पर लगे प्रतिबंध को हटाए जाने के दिए संकेत

बेंगलूरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्य के वेंकटेश के बयान का बचाव करते हुए राज्य में पिछली भारतीय जनता पार्टी सरकार के गो हत्या प्रतिबंध संबंधी कानून को हटाये जाने के संकेत दिए हैं। सिद्दारमैया ने कहा कि 1964 के अधिनियम के तहत 12 वर्ष से अधिक आयु की गायों को मारने का प्रावधान है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि हम कैबिनेट में इस (गौहत्या के मुद्दे) पर चर्चा करेंगे। इस मामले में 1964 के अधिनियम में जो कहा गया है, वह यह है कि (वध करने का प्रावधान है) 12 साल से अधिक उम्र की गायों, बांझ गायों और खेती के लिए अनुपयोगी गायों को मारने का प्रावधान है।

उन्होंने (वेंकटेश) ने कानून के पूर्ण विवरण को जाने बिना टिप्पणी की है। अधिनियम में संशोधन किया गया था, फिर हम इसे वापस लाए और इसे फिर से बदल दिया गया (पिछली भाजपा सरकार द्वारा)। हम इस पर कैबिनेट में चर्चा करेंगे। सिद्दारमैया ने हालांकि स्पष्ट किया, अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है।

वेंकटेश ने शनिवार को कहा था कि अगर भैंसों का वध किया जा सकता है तो गायों का क्यों नहीं। उनके इस बयान पर भाजपा के बड़े पैमाने पर विरोध को किया, भाजपा ने कर्नाटक वध रोकथाम और मवेशी अधिनियम, 2020 पारित किया था। तब विपक्षी कांग्रेस ने इस कानून का विरोध किया था, इस मामले में 2021 में कानून बना दिया गया था। वेंकटेश ने कहा कि किसान वृद्ध मवेशियों को रखने और मृतकों का निपटान करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

सोमवार की सुबह, कर्नाटक के पूर्व मंत्री प्रभु चव्हाण ने वेंकटेश को गोहत्या के पक्ष में बयान देने के लिए उन्हें ‘मेंटल केस’ बता दिया। बीदर में पत्रकारों से बात करते हुए चव्हाण ने कहा कि गोहत्या विरोधी कानून 1964 में कांग्रेस सरकार ने बनाया था बाद की भाजपा की सरकारों ने इसे और मजबूत किया। उन्होंने एक समुदाय विशेष को खुश करने का आरोप कांग्रेस सरकार पर लगाया और मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को वेंकटेश का मंत्रालय बदलने और मंत्री के रूप में उनसे इस्तीफ मांगने को कहा।

उन्होंने कहा कि मैं आपको बता रहा हूं, वेंकटेश ने न तो अपने विभाग को देखा है, न ही वह जिले में गए और समीक्षा बैठक भी नहीं की हैं। आप ऐसा (गोहत्या के लिए बोलते हुए) किसको सुन रहे हैं? वह मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं, पूरी तरह से मानसिक। मैं मुख्यमंत्री से कह रहा हूं कि उन्हें वेंकटेश के पोर्टफोलियो को बदलना चाहिए या मंत्री के रूप में अपना इस्तीफा मांगना चाहिए। अन्यथा, उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कियह कांग्रेस सरकार थी जिसने 1964 में गौहत्या विरोधी कानून पेश किया था। तब मुख्यमंत्री कौन थे? यह एस निजलिंगप्पा थे। इसमें स्पष्ट रूप से गायों का वध नहीं करने का उल्लेख किया गया था। उन्हें शर्म आनी चाहिए। किस आधार पर वह (वेंकटेश)गो हत्या पर लगा प्रतिबंध हटाना चाहते हैं? हमारी भाजपा सरकारों ने गायों की रक्षा के लिए कानून को मजबूत किया। लेकिन अब वह सिर्फ एक विशेष समुदाय से अपील करने के लिए इसका विरोध कर रही हैं।

चव्हाण ने दावा किया कि उन्हें इस मुद्दे पर राज्य भर के मठों के संतों के फोन आ रहे हैं और अगर कांग्रेस सरकार गोहत्या पर से प्रतिबंध हटाती है तो भाजपा उसके खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि गोहत्या पर बयान देने की जगह कांग्रेस उन पांच गारंटियों को राज्य के लोगों को मुहैया कराने के लिए काम करे जिसका वादा कर वह सत्ता में आए हैं।

पाली जिले के कोसेलाव गांव में प्याऊ उद्घाटन

तखतगढ़(पाली)। रघुनाथपीर धूणी ढालोप के गादीपति बालकनाथ महाराज ने कहा कि धार्मिक कार्य में लगाया गया पैसा जीवन का सार्थकता होगी। वे कोसेलाव गांव में भामाशाह भक्तराज जोराराम पुत्र रताराम मेघवाल की ओर से पुलिस चौकी के सामने निर्मित प्याऊ के उद्घाटन समारोह में प्रवचन कर रहे थे।

इस मौके पर ढ़ालोप के गादीपति बालकनाथ महाराज के हाथों से सरपंच सोनी देवी भाटी, किसान नेता हनुमान भाटी, उपसरपंच महावीरसिंह जोधा एवं भामाशाह परिवार की उपस्थिति में समारोहपूर्वक पट्टिका अनावरण कर लोकार्पण किया।

प्याऊ निर्माण के भामाशाह भक्तराज जोराराम पुत्र रताराम मेघवाल का रघुनाथपीर धूणी ढ़ालोप के गादीपति बालकनाथ हनुमान महाराज एवं किसान नेता भाटी ने सम्मान किया। भक्तराज जोराराम ने बताया कि अक्सर इस मार्ग से आना- जाना रहता था। लोगों को वहां घंटों खड़े रहते देखता था। तभी लोगों की प्यास बुझाने के लिए प्याऊ निर्माण करवाया।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कोसेलाव में निर्मित प्याऊ के प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। प्याऊ निर्माण में ग्राम पंचायत की अहम भूमिका के चलते समारोह के दौरान मेघवाल समाज की ओर से सरपंच सोनी देवी भाटी एवं किसान नेता भाटी व उपसरपंच महावीरसिंह जोधा को सम्मानित किया।

सरपंच ने गौशाला में भेंट किया ट्रैक्टर-ट्रॉली

कोसेलाव सरपंच सोनी देवी भाटी ने गांव की गौशाला में रविवार को चार लाख सत्तर हजार की लागत से ट्रैक्टर व ट्रॉली खरीदकर भेंट किया।

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बस कार की टक्कर में 6 लोगों की मौत

चंद्रपुर/नागपुर। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक यात्री बस और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दर्दनाक दुर्घटना रविवार शाम करीब चार बजे नागभीड़ से 17 किलोमीटर दूर कनपा गांव में हुई।

उन्होंने बताया कि छह लोग एक कार में सवार होकर नागपुर से नागभीड़ जा रहे थे इसी दौरान उनका वाहन विपरीत दिशा से आ रही एक निजी यात्री बस से जा टकराया।

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और उनके शवों को वाहन को काटकर बाहर निकाला गया।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल नौ साल की बच्ची की नागपुर के अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। जबकि एक अन्य को नागभिड़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान नागपुर निवासी रोहन विजय राउत (30), ऋषिकेश विजय राउत (28), गीता विजय राउत (50), सुनीता रूपेश फेंडर (40), प्रभा शेखर सोनवणे (35), लखनी (भंडारा) और यामिनी फेंडर (9) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच कर रही है।

सबगुरु राशिफल : 5 जून सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2080, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 06.39 बजे बाद द्वितीया तिथि प्रारम्भ, विश्व पर्यावरण दिवस।

मेष राशि :- आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घुटनों और जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है। सुबह व्यायाम करें, अतिरिक्त लाभ मिलेगा। पारिवारिक कारण या नौकरी को लेकर आप लंबी दूरी की यात्राओं पर जाने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद, प्रतिष्ठा व मान-सम्मान मिलने के संकेत हैं।

वृषभ राशि :- आज आपकी कार्य-शक्ति गज़ब की रहेगी। जिसकी वजह से आप अपने कार्य समय से पूरा कर पाएंगे। बिज़नेस में पिता का सहयोग आपको बड़ा आर्थिक लाभ दे सकता है। आर्थिक मामलों के लिए यह अवधि बढ़िया रहेगी बस धन संबंधी लेन-देन में आपको जल्दबाज़ी करने से बचना होगा।

मिथुन राशि :- आज आप विपरीत लिंग वाले लोगों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें। अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को किसी मामले पर निराशा भी हो सकती है। फालतू विवादों से बचने की कोशिश भी करनी चाहिए। कारोबार में खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा।

कर्क राशि :- आज घरेलू जीवन के लिए यह समय जटिल हो सकता है। भाई-बहनों को अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय मिलाजुला रहने वाला होगा। रिश्तों में मधुरता कायम रहे इसके लिए बेहतर तो यही होगा कि आप उनके साथ थोड़ा संयम से पेश आएं।

सिंह राशि :- आज परिवार के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठा सकते हैं। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं का उपभोग करने व उन्हें जुटाने के लिए इस अवधि में आप काफी प्रयासरत रहेंगे। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अनुकूल रहने की सम्भावना है। आपके वैवाहिक संबंध मजबूत रहेंगे।

कन्या राशि :- आज छोटी या लंबी दूरी की यात्रा से बचना होगा। वे जातक जिनका झुकाव धार्मिक प्रवृत्ति की ओर ज्यादा है, वे लोग ईश्वर की स्तुति का आयोजन कर सकते हैं।प्रेम प्रसंगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। उनकी सेहत का पूरा ख्याल रखें। इसके अलावा इलाज पर अधिक खर्च होने से आपका बजट बिगड़ सकता है।

तुला राशि :- आज घरेलू जीवन के लिए यह समय अच्छा प्रतीत होता नहीं दिख रहा। कुछ न कुछ पारिवारिक अशांति आपके साथ लगी रहेगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा रह सकता है। जीवनसाथी के साथ शांति के कुछ ख़ुशनुमा पल आप बिता सकेंगे। सेहत की दृष्टि से यह आपके लिए उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि :- आज आपका पारिवारिक जीवन आनंदमय बना रहेगा। आप एक नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे।किसी ख़ूबसूरत पल को याद करके आप अपने को तरोताज़ा कर सकते हैं। अपने प्रेमी की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा। रोमांस करने के भी आपको भरपूर मौक़े प्राप्त होंगे। कुछ स्टूडेंट्स गलत लोगों की संगत में पड़कर अपना समय खराब कर सकते हैं।

धनु राशि :- आज पारिवारिक स्तर पर ख़ुशियों में बढ़ोत्तरी संभव है। इस दौरान मनोरंजन हेतु आप परिवार के साथ कोई आयोजन कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जीवनसाथी के स्वभाव में आपको गर्म मिज़ाजी देखने को मिल सकती है। स्वास्थ्य का मामला सामान्य रहेगा। आप अपने स्वभाव में आध्यात्मिकता की वृद्धि पाएंगे।

मकर राशि :- आज सम्बन्धों में मधुरता बनाएं रखने के लिए आपके लिए यह जरुरी है कि अपने पार्टनर की भावनाओं का आदर करें व बेवज़ह उनके साथ उलझने से बचें। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आप अपनी आध्यात्मिक गतिविधियों को बढ़ा सकते हैं। ऑफिस से जुड़ी गलतफहमी या परेशानी भी खत्म हो जाएगी। लोग आपका सहयोग करेंगे, लेकिन पहल आपको ही करनी पड़ेगी।

कुंभ राशि :- आज नौकरी में परिवर्तन होने के आसार नज़र आ रहे हैं। जो लोग नई जॉब की तलाश में हैं उन्हें इस अवधि में सफलता मिल सकती है। शेयर बाजार व सट्टे-लॉटरी से जुड़े जातक अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आर्थिक लाभ के लिए यह समय बहुत अनुकूल हो सकता है। धन कमाने के लिए आपकी भागा-दौड़ी लगी रहेगी।

मीन राशि :- आज पारिवारिक जीवन के लिए यह समय थोड़ा कष्टदायी हो सकता है। घरेलू लोगों में तालमेल की कमी आपको दृष्टिगोचर हो सकती है। पिता का भरपूर सहयोग व समर्थन आपको मिलने की उम्मीद रहेगी। प्रेम जीवन बहुत ही आनंदमय रहने के संकेत हैं। प्रियजन के साथ मनपसंद जगहों पर घूमने के मौक़े आपको मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा।

पुराने सिलिंग एक्ट के रिओपन किए गए प्रकरणों को ड्राप कर राहत दिलाने की मांग

तखतगढ़ (पाली)। दो दिवसीय पाली दौरे पर आए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ज्ञापन सौंपकर सुमेरपुर सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष सुमेर सिंह मनवार ने पुराने सिलिंग एक्ट में भाजपा सरकार द्वारा धारा 15/ (2) के तहत रीओपन किए गए प्रकरणों को ड्राप कर किसानों को राहत दिलाने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया है कि सिलिंग एक्ट लागू होने पर जमीदारों, राजाओं ठाकुरों एवं बड़े-बड़े किसानों ने स्थिति को मापते हुए अपनी अतिरिक्त जमीने किसानों को बेच दी थी एवं सिलिंग एक्ट के प्रावधानों से अनभिज्ञ किसानों ने उक्त जमीनों को बाजार दर पर खरीद कर अपने नाम से रजिस्ट्ररी कर नामान्तरण करण भी करा ली।

परन्तु सिलिंग प्रावधानों के तहत उक्त भू मालिकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए, सुनवाई के बाद उक्त प्रकरण ड्राप कर दिए थे एवं नए सिलिंग एक्ट में भी प्रकरणों को सदभावी कृषक एवं क्रेता मानते हुए किसानों के हित में प्रकरण का फैसला हुआ था। जिस पर वे आज भी उक्त जमीनों पर खरीरदार किसानों का ही कबजा काश्त चला आ रहा है।

1977 से 1980 के दौरान भाजपा की सरकार बनी उस वक्त तत्कालीन मुख्यमंत्री के निर्देश पर राजस्व मंत्री के आदेश से राजस्व ग्रुप के द्वारा पुराने सिलिंग एक्ट धारा 15/ (2) के तहत उक्त ड्राप किए गए प्रकरणों को पुनः री ओपन करने के आदेश दिए गए। जिस पर सैकड़ों प्रकरण प्रदेश भर में पुनः अदालतों में दर्ज किए गए जो आज भी विभिन्न अदालतों में भिन्न-भिन्न स्तर पर विचाराधीन चल रहे हैं।

किसानों ने जमीनें तत्कालीन बाजार दर से पूरी कीमत चुका कर खरीद की थी। परन्तु वर्तमान में कई जगह उक्त जमीनों को सिवाय चक दर्ज कर ली गई। उक्त प्रकरणों में क्रेता किसानों की पक्षकार नहीं बनाया जाता हैं। पैरवी के लिए सम्बनिधत भू मालिकों के पास जाना पड़ता हैं एवं उनके वकालत नामे के आधार पर ही मुकदमा लडा जाता है। परन्तु वे लोग हस्ताक्षर करने में आनाकानी करते है। जिससे मुकदमों की पैरवी सही ढंग से नहीं हो पाती।

इन हालात के चलते सैकड़ों किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। उक्त जमीन बेचने वाले लोग इस वक्त स्वर्गवासी हो गए हैं एवं उतराधिकारी का कहना है कि हमारे पूर्वजों ने जमीने बेच दी थी। अब हम इसके लिए जिम्मेवार नहीं है। ऐसी सूरत में किसान कहां जाएं। यदि वे हस्ताक्षर करते भी है तो उसकी भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। उनकी जी हुजूरी और गाडियों की व्यवस्था करके कोर्ट तक ले जाना होता है। ऐसी परिस्थिति मे किसान का श्रम समय व धन बर्बाद हो रहा है।