Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 191 -
होम ब्लॉग पेज 191

मोदी के अजमेर आने की खुशी में लोगों ने हाथों पर बनवाए टैटू

अजमेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अजमेर दौरे को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और खुशी जताने के लिए लोग हाथों पर मोदी का टैटू बनवाया है।

मोदी के अजमेर आने की खुशी में यहां टैटू बनवा रहे लोगों का कहना है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी ने देश का नाम दुनियां में और ऊंचा किया हैं और वे हमें बहुत प्रिय हैं।

मोदी का अपने हाथ पर टैटू बनवा रही एक बच्ची ने कहा कि प्रधानमंत्री हमारे यहां आ रहे हैं और उन्होंने कोविड में हमें बचाया हैं, इसलिए वह भी अपने हाथ पर उनका टैटू बनवाया है।

प्रधानमंत्री के अजमेर दौरे के मद्देनजर उनके स्वागत के लिए पुष्कर सहित अजमेर के खासकर उनके सभा स्थल मार्गों को मोदी के नौ वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों के होर्डिंग एवं पोस्टर लगाकर सजाया गया। मोदी के पुष्कर स्थित प्रसिद्ध ब्रह्मा मंदिर में दर्शन के मद्देनजर पुष्कर को दुल्हन की तरह सजाया गया।

झारखंड : मॉडलिंग कंपनी के संचालक पर मॉडल ने लगाया लव जिहाद का आरोप

रांची। झारखंड में रांची में स्थित यश मॉडलिंग कंपनी के संचालक तनवीर अख्तर खान पर एक मॉडल ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

मॉडल ने तनवीर पर धर्म परिवर्तन कराने और जबरन शादी करने का दबाव का आरोप लगाया है। यह आरोप मॉडल मानवी राज सिंह ने रांची के मॉडलिंग स्कूल संचालक तनवीर अख्तर पर लगाया है। मानवी बिहार के भागलपुर की रहने वाली है। वह रांची के मॉडलिंग स्कूल में काम करती थी। उसने मुंबई के वर्सोवा थाना में मंगलवार को तनवीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है।

पुलिस ने तनवीर के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मॉडल की शिकायत के आधार पर तनवीर अख्तर के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मुंबई पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला रांची भेज दिया है घटना रांची के गोंदा थाना क्षेत्र का है। गोंदा थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

इस मामले को लेकर सिटी एसपी शुभांशु जैन ने आज बताया कि पुलिस टीम को मुंबई भेजा जाएगा। बयान और सबूत के आधार पर नियम के तहत पुलिस कार्रवाई करेगी।

काशीपुर में डाक्टर व पत्नी की संदिग्ध मौत

काशीपुर/नैनीताल। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर में बुधवार को एक चिकित्सक और उनकी पत्नी की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। पुलिस शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या मान रही है। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

काशीपुर पुलिस मिली जानकारी के अनुसार काशीपुर के सिंह कॉलोनी में एक निजी अस्पताल में तैनात डॉ इंद्रेश शर्मा अपनी पत्नी वर्षा शर्मा और पुत्र इशान के साथ रहते थे। आज सुबह उनके घर में दोनों के शव बरामद हुए।

बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी लाइलाज बीमारी कैंसर से ग्रसित थी और इसी के चलते शर्मा दंपत्ति तनाव में थे। यह भी बताया जा रहा है कि मंगलवार रात को दोनों ने दुनिया से जाने की इच्छा जताई और इसके बाद डा. शर्मा ने पुत्र, पत्नी और स्वयं को एक इंजेक्शन लगा दिया।

सिंह ने बताया कि इशान इस घटना में बच गया और उसने आज सुबह पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पंचायतनामा भरने के साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

उन्होंने बताया कि मौके पर एक सुसाइड नोट, इंजेक्शन और वायल भी बरामद हुई है। सोसाइड नोट में लिखा है कि वह परेशान होकर आत्महत्या कर रहे हैं। इस घटना के लिए कोई दोषी नहीं है।

सीओ सिंह ने बताया कि घटना स्थल से मिले इंजेक्शन और सोसाइड नोट को जांच के लिए फोरेंसिक लेबोरेटरी भेजा जा रहा है साथ ही अन्य कोणों से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शवों पर इंजेक्शन के निशान मिले हैं। इशान के हाथ पर भी इंजेक्शन का चिन्ह मिला है।

मेल एक्टर्स के बराबर पैसे लेने वाली इकलौती अभिनेत्री हूं : कंगना रनौत

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि मेल एक्टर्स के बराबर पैसे लेने वाली वह इकलौती अभिनेत्री हैं। कंगना रनौत का कहना है कि वह फिल्म इंडस्ट्री की पहली फीमेल एक्टर हैं जिन्हें पुरुष अभिनेताओं के बराबर फीस मिलती है।

कंगना ने कहा कि जहां एक तरफ वे बराबरी के लिए लड़ती हैं वहीं कुछ बड़ी अभिनेत्रियां फ्री में फिल्म में काम करने के लिए तैयार हो जाती हैं। ऐसा वे इसलिए करती हैं कि जिससे उनका रोल किसी और न मिल जाए।

कंगना ने कहा कि मेरे आने से पहले महिला अभिनेत्रियां इस पुरुषवादी सोच के दायरे में रहकर काम करती थीं। सबको बराबर पैसे मिले, इसके लिए सबसे पहले मैंने आवाज उठाई थी। मैंने देखा कि कुछ ए लिस्टर्स अभिनेत्री फ्री में काम करने को भी तैयार हैं। उन्हें इनसिक्योरिटी रहती थी कि कही उनका रोल किसी डिजर्विंग आदमी के पास न चला जाए। इसके बाद मीडिया में फेक आर्टिकल्स छपते हैं कि उन्होंने इस फिल्म के लिए सबसे ज्यादा रुपए चार्ज किए।

पुष्कर सरोवर में हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डूबकी

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के तीर्थराज पुष्कर में आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी, जिसे निर्जला एकादशी भी कहा जाता है, पर पवित्र पुष्कर सरोवर में हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने आस्था की डूबकी लगाकर पुण्य कमाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज पुष्कर आगमन को देखते हुए पुष्कर सरोवर के घाटों खासकर ब्रह्म घाट से ब्रह्मा मंदिर तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही, बावजूद लोगों की श्रद्धा में कोई कमी नहीं है। श्रद्धालुओं ने ब्रह्म मुहूर्त में ही निर्जला एकादशी का स्नान कर भगवान की विशेष पूजा अर्चना की तथा व्रत रखा। कड़ी चौकसी के बीच श्रद्धालु ब्रह्मा जी के दर्शन करने भी पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन के चलते एक बजे से मंदिर किसी को प्रवेश नहीं दिया गया।

पुष्कर थानाधिकारी डा. रवीश कुमार सामरिया के नेतृत्व में पुलिस ने ब्रह्म घाट से ब्रह्मा मंदिर तक के बाजार सुबह से ही बंद करवा दिए। जिससे जहां बाहर के श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पडी, वहीं पुष्कर के दुकानदारों को भी आर्थिक हानि उठानी पड़ी।

उल्लेखनीय है कि मोदी का पहले ब्रह्म घाट पर पुष्कर सरोवर के दुग्धाभिषेक का कार्यक्रम बन चुका था, लेकिन सुरक्षा कारणों से उसे स्थगित कर दिया गया।

गारंटी देना कांग्रेस की पुरानी आदत : प्रधानमंत्री मोदी

अजमेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर गांरटी देना उसकी पुरानी आदत और सिर्फ झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने केवल गारंटी देकर गरीबों के साथ विश्वासघात किया है जबकि केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के पिछले 9 साल देशवासियो की सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे है और आज पूरी दुनिया में भारत का यशगान हो रहा है।

मोदी उनकी सरकार के नौ साल पूरे होने पर आज यहां आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सिर्फ झूठ बोलना आता है और आज भी कांग्रेस यही कर रही है। उन्होंने कहा कि इस सभा से पहले उन्हें तीर्थराज पुष्कार जाने का सौभाग्य मिला। शास्त्रों में ब्रह्माजी को पृथ्वी का रचियता कहा गया और उनके आशीर्वाद से आज भारत में नव निर्माण का दौर चल रहा है और राजग सरकार के 9 साल भी पूरे हो गए। भाजप सरकार के ये नौ साल देशवासियों की सेवा के रहे हैं, यह नौ साल सुशासन के रहे हैं एवं गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश में वर्ष 2014 में सबका साथ सबका विकास के नए संकल्प का आह्वान किया गया था इसमें राजस्थान ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। वर्ष 2014 से पहले देश में क्या स्थिति थी, पूरे देश में जनता भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतरी हुई थी। बडे बड़े शहरों में आए दिन आतंकवादी हमले होते थे। कांग्रेस सरकार सीमा पर सड़के बनाने में भी डरती थी।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध चरम पर थे। कांग्रेस सरकार रिमोट कंटोल से चल रही थी। निर्णय नहीं होते थे। नीतियां चौपट थी और निवेश हो नहीं रहा था। युवाओं के सामने अंधकार था। कांग्रेस सरकार जनता से वोट लेकर जनता को ही कोस रही थी।

मोदी ने कहा कि घोर निराशा के माहौल में वर्ष 2014 में जनता ने अपने एक वोट से विकास के विश्वास में बदल दिया। आज पूरी दुनिया में भारत का यशगान हो रहा है। आज दुनिया के बड़े बड़े विशेषज्ञ बोल रहे हैं कि भारत अति गरीबी को समाप्त करने के बहुत निकट है। आखिर यह बदलाव आया कैसे, इसका जवाब है, सबका साथ सबका साथ और वंचितों को वरीयता।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस की गारंटी वाली आदत पुरानी है और 50 साल पहले उसने गरीबी हटाने की गारंटी दी थी। यह गरीबों के साथ किया गया कांग्रेस का सबसे बड़ा विश्वासघात है। कांग्रेस की रणनीति रही है कि गरीबों को भ्रमाओ, गरीबों को तरसाओं और राजस्थान ने भी इसका बहुत नुकसान उठाया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने करोड़ों महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया। कांग्रेस की सरकार थी, उसके शासन में टीकाकरण का दायरा सिर्फ 60 प्रतिशत के आस पास ही पहुंच पाया है, उस समय सौ में से 40 गर्भवती महिलाएं और बच्चे ऐसे होते थे जिन्हें जीवनरक्षक टीके नहीं लग पाते थे। अगर इसके आगे भी कांग्रेस की सरकार होती तो टीकाकरण में सौ साल और लग जाते।

उन्होंने कहा कि जीवनरक्षक टीका नहीं लगने से गरीब महिलाओं और बच्चों को जीवन से हाथ धोना पड़ता है। राजस्थान के भी लाखों लोगों को बचाने का काम भाजपा सरकार ने किया है जबकि महिलाओं की परेशानी भी कांग्रेस को कभी नजर नहीं आई है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 तक 14 करोड़ लोगों के पास गैस कनेक्शन था। अगर इस गति से चले होते तो देश के कोने कोने पहुंचे में कई साल और लग जाते। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 19 करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन दिया। वर्ष 2014 तक 18 करोड़ से ज्यादा ऐसे परिवार थे जिनके घरों में नल से पानी नहीं आता था। सरकार ने बीते तीन साल में नौ करोड़ लोगों पाइप से पानी के कनेक्शन से जोड़ा है। अगर कांग्रेस सरकार होती है कई साल और लग जाते।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को सिर्फ झूंठ बोलना आता है और आज भी कांग्रेस यही कर रही है। उन्होंने कहा कि उसने देश के वीरों के साथ हमेशा धोखा किया है। कांग्रेस चार दशक तक वन रैंक वन पेंशन के नाम पर पूर्व सैनिकों के साथ विश्वासघात करती रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने न केवल इसे लागू किया बल्कि पूर्व सैनिकों को एरियर भी दिया। इसके लागू होने से 18 हजार करोड़ से ज्यादा राशि एरियर के रुप में दी गई। इसका राजस्थान के दो लाख पूर्व सैनिको को फायदा मिला है। इससे देश के पूर्व सैनिकों की जेब में 65 हजार करोड़ रुपएया है। उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि कहां कांग्रेस सरकार के 500 करोड़ रुपए है और कहां भाजपा के 65 हजार करोड़।

मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार नहीं होती तो आज भी वन रैंक वन पेंशन का इंतजार ही करना पड़ता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों का सबसे ज्यादा नुकसान छोटे किसानों को उठाना पड़ा है। कांग्रेस सरकार ने छोटे किसानों की जरुरत एवं उनकी मदद करने पर कभी ध्यान नहीं दिया। भाजपा सरकार ने पहली बार छोटे किसानों की मुश्किल को समझा और उनकी परेशानी को दूर करने की कोशिश की तथा बजट में छह गुना वृद्धि की गई। पहली बार किसानों के लिए लागत का डेढ गुना समर्थन मूल्य लागू किया गया।

उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 11 करोड़ किसानों को ढाई लाख करोड़ रुपए मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते है कि मोदी विकास के लिए पैसे कहां से ला रहा है। उन्होंने बताया कि पहले पैसे कहां जाते थे और आज कहां जाते है। देश में विकास के काम के लिए पैसे की कमी कभी नहीं रही है।

सरकार के पैसे पूरे विकास के कार्यो में लगे लेकिन कांगेस ने अपने शासन में देश में खून चूसने वाली ऐसी व्यवस्था बना दी जो देश को खोखला बना रही थी। मोदी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने सार्वजनिक रुप से माना था कि एक रुपए में 85 पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते थे। उन्होंने कहा कि 85 प्रतिशत कमीशन खाने वाली कांग्रेस पार्टी है।

उन्होंने कहा कि देश में आधुनिक हाईवे और रेलवे पर 24 लाख करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं अगर कांग्रेस सरकार होती तो 20 लाख करोड़ रुपए बीच में ही लूट जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस गरीब के घर को भी लूट लेती है और वह सबको समान भाव से लूटती है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने दो लाख 25 हजार करोड़ गरीबों को घर बनाने के लिए दिए हैं। कांग्रेस होती तो गरीब के घर का सपना कभी पूरा नहीं होता। उन्होंने कहा कि देश का पैसा देश के विकास में लगता है तो विकास दिखता है और महसूस भी होता है।

मोदी ने देशवासियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि आपने मुझे नौ साल से काम करते हुए देखा है और मैं बिना थके एवं रुके काम कर रहा हूं और मेरे लिए 140 करोड़ देशवासी, यही परिवार और परमात्मा है और अभी आपके उज्जवल भविष्य के लिए जी जान से जुटा रहूंगा। यही आत्मविश्वास मुझे काम करने की प्रेरणा देता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में किए दर्शन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में किए दर्शन

अजमेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज निर्जला एकादशी के पवित्र दिन राजस्थान में अजमेर के तीर्थराज पुष्कर में जगतपिता ब्रह्मा के मंदिर में दर्शन किए।

मोदी ब्रह्मा मंदिर के पीछे के दरवाजे से गर्भगृह पहुंचे जहां मंदिर पुजारी लक्ष्मीनिवास वशिष्ठ एवं कृष्णगोपाल वशिष्ठ ने उनकी अगवानी की और मंत्रोच्चार के साथ ब्रह्माजी की पूजा अर्चना कराई।

इस मौके पर मोदी का तमिलनाडु से लाई गई इलायची एवं मोतियों की विशेष माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा जयपुर का तुर्रेदार केसरिया साफा पहनाया गया। साथ ही ब्रह्माजी-गायित्री माता की तस्वीर अभिनंदन स्वरूप भेंट की गई। इस दौरान ब्रह्मा मंदिर को सजाया गया।

उल्लेखनीय है कि मोदी करीब 22 साल पहले पुष्कर आए थे और इससे पहले भी वह अपने परिवारजनों के साथ आ चुके हैं। पुष्कर में मोदी परिवार के पुश्तैनी तीर्थ पुरोहित के पास उपलब्ध पोथी में उनकी उपस्थिति दर्ज है।

इससे पहले मोदी के हैलीपैड पर पहुंचने पर कड़ी सुरक्षा के बीच सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक सुरेश रावत एवं नगरपालिका अध्यक्ष कमल पाठक ने उनकी अगवानी की।

बाड़मेर में गोबर के लेप से तैयार हेलीपेड पर उतरेगा सीएम गहलोत का हेलीकॉप्टर

बाडमेर। राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा पर बसे बाड़मेर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आगामी दो जून को गोबर से बने हेलीपैड पर अपना हेलीकॉप्टर लैंड करेंगे।

मुख्यमंत्री की यात्रा को देखते हुए बाड़मेर जिला प्रशासन ने जिला मुख्यालय पर गोबर से अनूठा हेलीपैड बनाया है। गत एक सप्ताह से बाड़मेर के संजय स्टेडियम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हेलीकॉप्टर को लैंड करवाने के लिए खास अस्थायी हेलीपैड तैयार करवाया जा रहा है।

बाड़मेर जिला प्रशासन के निर्देशों पर सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा इस हेलीपैड का निर्माण करवाया जा रहा है। ग्रेवल से हेलीपैड के निर्माण के बाद गोबर के लेप से इस हेलीपेड को 15 के करीब महिलाएं अपने हाथों से बना रही है। देर रात तक इसके पूरी तरह से तैयार होने की उम्मीद है।

सार्वजनिक निर्माण विभाग के आला अधिकारियों द्वारा हेलीपैड निर्माण की चौबीस घण्टे मॉनिटरिंग की जा रही है। मुख्यमंत्री के लिए बनाए जा रहे अस्थाई हेलीपैड के लिए किसी भी तरह की कंक्रीट या सीमेंट का उपयोग नहीं किया गया है।

गेंहू की मजदूर सुमेरी देवी बताती है सुबह 7 बजे से हेलीपैड को बनाने का काम किया जा रहा है। करीब 15 महिलाएं और 6 पुरुषों ने मिलकर यह हेलीपैड तैयार किया है। वह बताती है लगातार चौथी बार वह हेलीपैड बनाने का काम किया है। इसमे गोबर, मिट्टी व पानी मिलाकर गीला पेस्ट तैयार किया जाता है। इसके बाद हाथों से इसकी निपाई की जाती है।

मां जोग कंस्ट्रक्शन कंपनी के भंवर सिंह बताते हैं कि गोबर की निपाई होने से हेलीकॉप्टर लैंड करते समय रेत का गुब्बार नहीं उड़ेगा। रेगिस्तानी इलाका होंने के कारण यहां गोबर से हेलीपैड बनाया जा रहा है। वे बताते हैं कि अब तक करीब डेढ़ दर्जन ऐसे हेलीपैड का निर्माण करवा चुके है।

सिरोही : तेज अधंड से एक किसान को 10.50 लाख का नुकसान

आबूरोड(सिरोही)। गत रविवार शाम को आए तेज आंधी तूफान अधंड की चपेट में आकर आवल गांव के एक गरीब किसान के घर खेत के पास ऊपज से भरे ट्रैक्टर पर ट्रॉली समेत पर एक विशालकाय पेड़ तेज हवा से अचानक गिर पड़ा जिस वजह से उसे लाखों का नुकसान पहुंचा।

चकनाचूर ट्रैक्टर, ऊपज की बर्बादी

आवल गांव निवासी किसान रूपा राम पुत्र सोनाराम गरासिया ने खेत के पास घर के बाहर ट्रैक्टर ट्रॉली में 40 बोरी रायडा एवं 20 बोरी अरंडी भरकर खडा किया हुआ था। वह माल को सोमवार सुबह पालनपुर के उझा मंडी ले जाने वाला था। रविवार रात को अंधड़ की चपेट में आकर पास का एक विशालकाय पेड़ ट्रैक्टर और ट्रॉली पर गिर पड़ा जिससे ट्रॉली एवं ट्रैक्टर दबकर चकनाचूर हो गई।

किसान ने उसका ट्रैक्टर महिंद्रा 475, डीआई, आरजे 24 आर ए 2246 मॉडल 06/2009 रंग लाल जिसकी कीमत करीबन 7 लाख रुपए एवं 40 बोरी रायडा एवं 20 बोरी अरंडी की कीमत साढे तीन लाख रुपए, कुल 10.50 लाख रुपए के नुकसान हो जाने की जानकारी बताई हैं।

तखतगढ़ में निर्जला एकादशी पर मंदिरों में उमड़े व्रतधारी श्रद्धालू

तखतगढ़(पाली)। कस्बे सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार को निर्जला एकादशी का पर्व मनाया गया। महिलाओं ने इस मौके पर व्रत रखकर कथा सुनी। एकादशी का व्रत ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को किया जाता है। हिन्दू धर्म में एकादशी व्रत का मात्र धार्मिक महत्त्व ही नहीं है बल्कि ये व्रत मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के नज़रिए से भी बहुत महत्त्वपूर्ण है।

एकादशी का व्रत भगवान विष्णु की आराधना को समर्पित होता है। इस एकादशी का व्रत करके श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार दान किया। बताया जा रहा है इस दिन विधिपूर्वक जल कलश का दान करने वालों को पूरे साल की एकादशियों का फल मिलता है। इस प्रकार जो इस पवित्र एकादशी का व्रत करता है, वह समस्त पापों से मुक्त हो जाता है।

एकादशी व्रत का इतिहास

एक बार बहुभोजी भीमसेन ने व्यासजी के मुख से प्रत्येक एकादशी को निराहार रहने का नियम सुनकर विनम्र भाव से निवेदन किया कि ‘महाराज! मुझसे कोई व्रत नहीं किया जाता। दिन भर बड़ी तीव्र क्षुधा बनी ही रहती है। अतः आप कोई ऐसा उपाय बतला दीजिये जिसके प्रभाव से स्वत: सद्गति हो जाए।‘ तब व्यासजी ने कहा कि ‘तुमसे वर्षभर की सम्पूर्ण एकादशी नहीं हो सकती तो केवल एक निर्जला कर लो, इसीसे सालभर की एकादशी करने के समान फल हो जायगा।’ तब भीम ने वैसा ही किया और स्वर्ग को गए। इसलिए यह एकादशी ‘भीमसेनी एकादशी’ के नाम से भी जानी जाती है।

निर्जला एकादशी का महत्व

निर्जला यानि यह व्रत बिना जल ग्रहण किए और उपवास रखकर किया जाता है। इसलिए यह व्रत कठिन तप और साधना के समान महत्त्व रखता है। हिन्दू पंचाग अनुसार वृषभ और मिथुन संक्रांति के बीच शुक्ल पक्ष की एकादशी निर्जला एकादशी कहलाती है। इस व्रत को भीमसेन एकादशी या पांडव एकादशी के नाम से भी जाना जाता है।

पौराणिक मान्यता है कि पांच पाण्डवों में एक भीमसेन ने इस व्रत का पालन किया था और वैकुंठ को गए थे। इसलिए इसका नाम भीमसेनी एकादशी भी हुआ। सिर्फ निर्जला एकादशी का व्रत कर लेने से अधिकमास की दो एकादशियों सहित साल की 25 एकादशी व्रत का फल मिलता है। जहां साल भर की अन्य एकादशी व्रत में आहार संयम का महत्त्व है। वहीं निर्जला एकादशी के दिन आहार के साथ ही जल का संयम भी ज़रूरी है। इस व्रत में जल ग्रहण नहीं किया जाता है यानि निर्जल रहकर व्रत का पालन किया जाता है। यह व्रत मन को संयम सिखाता है और शरीर को नई ऊर्जा देता है। यह व्रत पुरुष और महिलाओं दोनों द्वारा किया जा सकता है।