Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 229 -
होम ब्लॉग पेज 229

वांछित खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पंजवार की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली/इस्लामाबाद। पाकिस्तान में लाहौर के नवाब कस्बे में शनिवार को अज्ञात हमलावरों ने वांछित खालिस्तानी आतंकवादी परमजीत सिंह पंजवार की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि खालिस्तान कमांडो फोर्स-पंजवार समूह के प्रमुख 63 वर्षीय पंजवार को सिर में जानलेवा गोली मारी गई।

डॉन समाचार पत्र ने पुलिस के हवाले से बताया कि जब हमला हुआ पंजवार सुबह करीब साढ़े छह बजे अपने अंगरक्षक के साथ सनफ्लॉवर हाउसिंग सोसाइटी में अपने आवास के पास मॉर्निंग वॉक कर रहा था। पंजवार के सिर में घातक गोली मारी गई। हमले में उनका अंगरक्षक भी घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हमला करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सबूत जुटाने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने संदिग्धों को पकड़ने के लिए गश्त तेज करने और स्नैप-चेकिंग के लिए हाई अलर्ट भी जारी किया है। फिलहाल किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पंजवार की हत्या के पीछे के मकसद के बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी और पुलिस टीमें सभी संभावित सुरागों पर काम कर रही हैं।

समाचार पत्र डॉन ने कहा कि पंजवार के शव को पोस्टमार्टम के लिए शहर के मुर्दाघर में स्थानांतरित कर दिया गया है और पुलिस विशेषज्ञ संदिग्धों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अपराध स्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कोशिश कर रहे हैं।

पंजवार 1988 में चंडीगढ़ में भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के तत्कालीन अध्यक्ष मेजर जनरल बीएन कुमार (सेवानिवृत्त) की हत्या, 1989 में पटियाला के थापर इंजीनियरिंग कॉलेज में 19 छात्रों की हत्या और 1989 में तत्कालीन एसएसपी बटाला गोबिंद राम के बेटे राजन बैंस का अपहरण और हत्या के मामले में भारत में वांछित था।

पंजवार 1999 में चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में बम विस्फोट और अस्सी के दशक के मध्य में पंजाब में उग्रवाद के दौर में हत्या और अपहरण के कई अन्य मामलों में भारत में वांछित था। वह जर्मनी भाग गया और बाद में 1990 में पाकिस्तान चला गया। उसकी पत्नी और बच्चे जर्मनी में रहते थे। बताया जाता है कि उसकी पत्नी की कुछ साल पहले मौत हो गई थी।

पंजवार को भारत में जुलाई 2020 में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत एक आतंकवादी के रूप में घोषित किया गया था। पंजवार के भारत में पंजाब में ड्रोन के माध्यम से नशीली दवाओं और हथियारों की तस्करी में शामिल होने की सूचना मिली थी। खबरों के मुताबिक वह मलिक सरदार सिंह की फर्जी पहचान के तहत पाकिस्तान में रह रहा था। मूलरूप से वह पंजाब में तरनतारन जिले के गांव पंजवार का रहने वाला था। पाकिस्तान ने हमेशा उनकी मौजूदगी से इनकार किया है।

पंजवार अपने चचेरे भाई और लाभ सिंह से प्रभावित होकर 1986 में खालिस्तान कमांडो फोर्स में शामिल हुआ था। इससे पहले उसने सोहल में केंद्रीय सहकारी बैंक में चपरासी-सह-क्लर्क के रूप में काम किया था।

जालौन में बारातियों से भरी बस गहरे गड्ढे में गिरने से 5 की मौत, 17 घायल

जालौन। उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के माधवगढ़ क्षेत्र में रविवार भोर एक बस के गहरे गड्डे में गिरने से उसमें सवार पांच यात्रियों की मृत्यु हो गई जबकि 17 अन्य गंभीर रूप से घायल हाे गए।

पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने बताया शनिवार रात रेडर क्षेत्र मंडेला गांव से एक बारात रामपुरा थाना क्षेत्र के दुतावली गांव आई थी। बारात को लेकर बस वापस मंडेला जा रही थी कि भोर करीब तीन बजे माधवगढ़ क्षेत्र के गांव गोपालपुरा के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे बस गहरे गड्ढे में गिर गई।

इस हादसे में बस में सवार सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए सभी गंभीर घायलों को सीएचसी रामपुरा भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने पांच यात्रियों को मृत घोषित कर दिया। घायलों का उपचार जारी है जिनमें एक की हालत नाजुक होने के कारण उसे ईलाज के लिये हायर सैन्टर रेफर किया गया है।

मृतकों में रघुनंदन (48), कुलदीप सिंह (38), शिरोमन (65) जालौन के निवासी थे जबकि बस चालक कल्लू और परिचालक विकास राजावत मध्य प्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले थे। हादसे में घायलों की पहचान बृजेंद्र, अशोक, लालता प्रसाद, वीर सिंह, शिव शंकर, सुंदर, कल्लू, शिव सिंह, महिपाल, लल्लू, राजेंद्र, रविंद्र के तौर पर की गई है।

टेक्सास के शॉपिंग मॉल में हुई गोलीबारी में 9 लोगों की मौत

वाशिंगटन। अमरीका में टेक्सास के एलन में एक शॉपिंग मॉल में शनिवार को हुई गोलीबारी में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गए। सीबीएस न्यूज ने एलन अग्निशमन विभाग के हवाले से यह जानकारी दी।

एलन पुलिस विभाग ने शनिवार को ट्विटर पर कहा कि एलन प्रीमियम आउटलेट्स पर हुई गोलीबारी में नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को मार गिराया।

सीबीएस ने बाद में शनिवार को एलन अग्निशमन विभाग का हवाला देते हुए बताया कि गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर सात लोग मृत पाए गए। नौ घायलों को अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन बाद में अस्पताल में दो लोगों की मौत हो गई। अग्निशमन विभाग ने बताया कि घायलों में से तीन की हालत गंभीर है, जबकि चार की हालत स्थिर है।

सबगुरु राशिफल : 7 मई रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि, वार रविवार, सम्वत 2080, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 08.15 बजे बाद तृतीया तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपने शरीर को अच्छा कर सकते हैं परन्तु आपको ठंडा खाने से बचना होगा, आप ज्यादा पानी, ताजे फल और सब्जियां लें। समयानुसार व्यायाम करें, टहलें योग भी आपके लिये लाभदायक रहेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। नई जिम्मेदारी भी मिलने के योग हैं। आपके काम की गुणवत्ता देखकर आपके वरिष्ठ आपसे प्रभावित होंगे। आज लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत हो सकता है। शुभचिंतकों का हार्दिक सहयोग रहेगा। गिफ्ट मिलने के योग हैं। सांसारिक सुख प्राप्त होगा।

वृषभ :- आज आपको कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज में मन नहीं लगेगा। पढ़ाई-लिखाई में दिक्कते आएंगी। लंबी यात्रा करने से बचे। जल्दबाजी में निवेश न करें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। ऐसे कामों में सहभागिता करे जिसमें युवा लोग जुड़े हों। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसानदायक साबित हो सकता है। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि संभव है। रात्रि का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं तो अच्छा रहेगा। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएं।

मिथुन :- आज आपको संभलकर चलना होगा। प्यार के मामले में आज आप गलत समझे जा सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आपको सबसे स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। अपनी शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता बनाए रखने के लिए आज आपको कष्ट का अनुभव होगा। मित्रों, सम्बंधियो से लाभ होगा। उनसे भेंट-उपहार मिलने से आनंद होगा। लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। डाक्टर की सलाह अवश्य लें। दैनिक व्यापार सुखद रहेगा। आज परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं। आसपास के लोगों और उनकी जरूरतों पर ध्यान दें। परिवार और जमीन-जायदाद के मामलों पर भी ध्यान देना जरूरी है। आज स्त्री पक्ष में लाभदायक स्थिति रहेगी।

कर्क :- आज आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ खींचेगा। जिदगी की ओर एक उदार रवैया अपनाएँ। आज आपको कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने से आपके मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। आपको अपने कर्यालय या घर पर थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। संभावना है कि आपके आस-पास के लोग गुस्से में रहें जिसका असर आपके मूड पर भी पड़ सकता है। अपने हालात की शिकायत करने और उसे लेकर दुःखी होने से कुछ हासिल नहीं होने वाला। कार्यों में निर्धारित सफलता नहीं प्राप्त कर सकेंगे। दफ्तर के काम में व्यवधान पड़ने की काफी सम्भावना है।

सिंह :- आज आपके कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी। गुस्से की भावना आपको हानि पहुंचा सकती है। बीमार व्यक्ति नई चिकित्सा या ऑपरेशन न कराएं। आपको किसी भी कार्य में सफलता मिलेगी। आज के दिन परिवार के साथ संबंध अच्छा रहेगा। यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। बदनामी न हो इसका ध्यान रखें। आत्मविश्वास से अन्य लोगों का ध्यान अपनी ओर खीचेंगे। व्यापार में तरक्की होगी। लेन-देन में सावधानी बरतें। कम बोलकर वाद-विवाद या मनमुटाव दूर कर सकेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। भाग्य से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। कोई बड़ा मौका भी मिल सकता है।

कन्या :- अगर लोग परेशानियों के साथ आज आपके पास आएँ तो उन्हें नजरअंदाज करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। रोमांस के लिए बढ़ाए गए कदम असर नहीं दिखाएंगे। आज आप नई चुनौतियों का सामना हिम्मत से करेंगे। पुरानी उलझने सुलझाने की राह आसान होगी। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। नए अवसरों की तलाश में भटकने से बेहतर है कि जो आप कर रहें है उसे पूरी लग्न व ईमानदारी से करें। जीवन की किसी भी सफलता को प्राप्त करने के लिए कठिनाईयों के रास्ते से गुजरना ही पड़ेगा। विचारों में सकारात्मकता व आशाजनक प्रवृत्ति रखें।

तुला :- आज आपका बौद्धिक कार्यों से धनार्जन होगा। भौतिक साधनों के प्रति झुकाव अधिक होने से उनमें वृद्धि हो सकती है। किसी भी वजह से अगर आपकी मेहनत कम हो जाए तो उसका असर जिंदगी की कई चीजों पर आ जाता है। हाल की घटनाओं से आपका मन बेचैन हो सकता है। आपके काम आसानी से पूरे होने लगेंगे। आज आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कारोबारी प्रतिस्पर्धा में यदि आगे निकलना है तो विश्लेषण भली-भांति कर लें। आज आपको मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक :- आज भविष्य के लिए अपनी आर्थिक योजना बनाइये और अपनी योजना और लक्ष्य को तय करने का प्रयास करें। कार्य स्थल पर विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा। आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। सावधान रहें, तनावग्रस्त होने की झुल्लाहट आप बेवजह अपने जीवनसाथी पर निकाल सकते हैं। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। मन में चिंता और व्याकुलता रह सकती है। जीवनसाथी से बिना पूछे योजना ना बनाएं वरना उनकी ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है।

धनु :- आज दीर्घावधि निवेश से बचिए। नए संबंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करें। अधिक खर्च होने से हाथ तंग रहेगा। नए कार्यों को प्रारंभ न करें और क्रोध पर संयम रखें। ईश्वर की आराधना तथा नाम-स्मरण से लाभ होगा। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएं जो आपके हालात और जरूरतों को समझते हैं। महत्वाकांक्षाएं बढ़ेंगी और आपको कुछ नए मौके मिलने की संभावना है। शत्रु भय रहेगा। साझेदारी में किए गए काम आखिरकार फायदेमंद साबित होंगे। लोगों की दखलअंदाजी वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है। गुस्सा आना स्वाभाविक है।

मकर :- आज आपका अध्यात्म की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। इससे आपको खुशी व संतोष मिलेगा। आज आपको अपने विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करने की कोशिश करनी चाहिए। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। आप बेमिसाल विचारों से भरे हैं लेकिन ये विचार अपना महत्व खो देंगे। अगर आप उन्हें सही तरह से व्यक्त ना कर पाएं। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफ़े की उम्मीद कर सकता है। आज आप दूसरों को मुश्किल समस्याओं से बाहर निकले का रास्ता भी बताएंगे।

कुंभ :- आज किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है और यह व्यक्ति आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आप किसी ऐसे व्यक्ति से भी मिल पायेंगे जिसके विचार आपसे मिलते हों। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है किसी बड़ी सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मायके से शुभ समाचार मिलने की संभावना अधिक है। मानसिक रूप से भी आप आनंदित रह पाएंगे। आपका स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है।

मीन :- आज का दिन अधिकांश समय धार्मिक गतिविधियाँ में जाएगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है। जल्दी ही बीमारी से उबरने की संभावना है। नौकरी और व्यवसाय में प्रयास से सफलता प्राप्त करेंगे। दाम्पत्य जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है, पर धैर्य से काम लें तो सम्बंधो में मधुरता बनी रहेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। अपनी व्यक्तिगत भावनाएँ और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बाँटने का सही समय नहीं है।

अशोक गहलोत का अजमेर दौरा पूरी तरह विफल : वासुदेव देवनानी

अजमेर। राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं विधायक वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अजमेर दौरे को पूरी तरह विफल करार देते हुए वे भुलावें में न रहें, इस बार जनता भुलावे में नहीं आएगी, वे सोने के सिक्के भी बांट दें तो भी कांग्रेस इस बार सत्ता में नहीं आएगी।

देवनानी ने आज आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान महंगाई राहत कैम्प को मजबूरी कैम्प बताते हुए कहा कि कैम्पों के जरिये रजिस्ट्रेशन के नाम पर जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजना का पैसा राज्य सरकार द्वारा जारी नहीं किया जा रहा बल्कि केंद्र की योजनाओं का नाम बदल कर उसे अपने खाते में बताया जा रहा है। एलिवेटेड रोड केंद्र सरकार के की देन है।

देवनानी ने बहनों को भाई द्वारा मोबाइल फोन की भेंट पर भी तंज कसा और कहा बहनों का इतना ध्यान है तो उनकी सुरक्षा और सम्मान की चिंता करनी चाहिए। जोकि प्रदेश में कानून व्यवस्था के साथ चरमराई हुई है।

उन्होंने लोकतंत्र की दुहाई देकर मोदीजी को हरपल कोसने पर भी आपत्ति दर्ज कराई और कहा कि लोकतंत्र तो तब बिगड़ा दिखाई देता है जब अजमेर एडीएम के यहां ज्ञापन की मंजूरी के लिए गए एबीवीपी कार्यकर्ताओं को थाने पर बैठा लिया गया और वे गहलोत से अपनी बात नहीं कह सके।

उन्होंने गहलोत के अजमेर में इतिहास रचने वाले बयान पर भी तंज कसा कि आज अजमेर जिले में कांग्रेस के दो विधायक है जो भी गहलोत के आगमन पर भी नहीं आए। आने वाले समय में ये दो का आंकड़ा समाप्त हो जाएगा और जिले में आठों विधायक भाजपा के चुने जाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के चुनाव प्रचार पर लगनी चाहिए रोक : अशोक गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चुनाव प्रचार पर रोक लगा देनी चाहिए। गहलोत ने आज मुख्यमंत्री निवास पर पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर चुनाव प्रचार में जो बात करेगा उसके चुनाव प्रचार पर रोक लगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री तो इस मामले में खुलकर बोल रहे हैं, उन पर तो रोक लगनी चाहिए कि वह चुनाव प्रचार नहीं करे। उन्होंने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्र्जुन खड़गे के खिलाफ दिए बयान का जिक्र करते हुए कहा कि श्री खड़गे जैसे नेता के लिए इस कदर का वीडियो सामने आया है और चुनाव आयोग ने मौन धारण किया हुआ है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कोई संगठन हो, किसी का नाम का हो, सवाल यह है कि उस संगठन की भूमिका क्या है, उसकी मंशा क्या है उसके अनुसार कार्रवाई होती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा के लोग घु्र्वीकरण करने में असफल हो रहे हैं, इसलिए वे बौखला गये है और इस तरह की बाते सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि अब वहां उनके ध्रुवीकरण के मामले चल नही रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेरोजगारी, महंगाई, गरीब और अमीर के बीच की खाई मेटने सहित जो चार मुद्दे उठाए है, उन पर लोगों का ध्यान जा रहा है।

बारां के समरानियां कस्बे में टेंट की दुकान में आग, सामान राख

बारां। राजस्थान में बारां जिले के समरानियां कस्बे में खटका रोड़ पर स्थित टेंट हाउस की दुकान में भीषण आग लग गई। इससे दुकान में भरा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

घटना देर रात से तड़के के बीच की बताई जा रही है। आग लगने का पता तड़के 4 बजे लगा। पता लगने पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि फायर बिग्रेड को सुबह पांच बजे ही सूचित कर दिया था, इसके बाद भी मौके पर फायर बिग्रेड नहीं पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही थाना अधिकारी राजपाल सिंह तंवर मय पुलिया जाप्ता मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

आग की लपटें इतनी तेज थी कि ग्रामीण आग पर काबू पाने में असमर्थ नजर आ रहे थे। बाद में फायर बिग्रेड सुबह 6:30 बजे पहुंची और आग पर काबू पाया।

आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल में पूरे किए 7000 रन

नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने 7000 रन पूरे किए।

साल 2008 में अपना आईपीएल करियर शुरू करने वाले कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गये मुकाबले की पहली पारी में 7000 रन का आंकड़ा छूकर ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस पारी के दौरान दिल्ली के खिलाफ 1000 आईपीएल रन भी पूरे किए।

कोहली अब तक आईपीएल में 225 पारियों में 36.68 की औसत से 7043 रन बना चुके हैं। वह आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शिखर धवन (6536), डेविड वॉर्नर (6211) और रोहित शर्मा (6063) से आगे हैं। दिल्ली से आने वाले कोहली ने अपने घरेलू मैदान पर शनिवार को खेलते हुए 46 गेंद पर 55 रन की पारी खेली।

IPL 2023 : चिर-प्रतिद्वंदियों की लड़ाई में चेन्नई ने मारी बाजी

IPL 2023 : फिल सॉल्ट का तूफान, दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को रौंदा

IPL 2023 : फिल सॉल्ट का तूफान, दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को रौंदा

नई दिल्ली। सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट (43 गेंद, 87 रन) ने आतिशी अर्द्धशतक के साथ शनिवार को आईपीएल में दस्तक देते हुए दिल्ली कैपिटल्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) पर सात विकेट की दमदार जीत दिला दी। आरसीबी ने महिपाल लोमरोर और विराट कोहली के अर्द्धशतकों की मदद से दिल्ली के सामने 182 रन का लक्ष्य रखा, जिसे दिल्ली ने मात्र 16.4 ओवर में हासिल कर लिया।

राजस्थान के नागौर से आने वाले लोमरोर ने अपना पहला आईपीएल अर्द्धशतक जड़ते हुए 29 गेंद पर छह चौकों और तीन छक्कों के साथ 54 रन बनाये। कोहली ने भी 55 रन बनाये, हालांकि इसके लिये उन्होंने 46 गेंदें खेलीं।

पांच मैच पहले आईपीएल में पदार्पण करने वाले सॉल्ट ने आरसीबी की गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाते हुए 45 गेंद पर आठ चौके और छह छक्के जड़कर ताबड़तोड़ 87 रन बनाए। उनका साथ देते हुए डेविड वॉर्नर (22) और मिचेल मार्श (26) ने भी महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। राइली रूसो (35 नाबाद) ने 17वें ओवर में विजयी छक्का जड़कर दिल्ली को जीत दिलाई।

दिल्ली इस जीत के बाद 10 मैचों में आठ अंकों के साथ अंक तालिका में नौंवे पायदान पर आ गयी है, जबकि आरसीबी 10 मैचों में 10 अंक के साथ तालिका में पांचवें नंबर पर बरकरार है।
आरसीबी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए धीमी शुरुआत की। शुरुआती चार ओवरों में सिर्फ 23 रन बनने के बाद डु प्लेसिस ने पांचवें ओवर में तीन चौके जड़कर हाथ खोले। उन्होंने अगले ओवर में भी खलील अहमद को एक चौका और एक छक्का जड़ा जबकि आरसीबी ने पावरप्ले में 51 रन जोड़े।

डु प्लेसिस ने कोहली के साथ पहले विकेट के लिये 82 रन की मजबूत साझेदारी की, हालांकि मिचेल मार्श ने 11वें ओवर में लगातार गेंदों पर डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल के विकेट चटकाकर दिल्ली की वापसी करवाई। डु प्लेसिस ने 32 गेंद पर पांच चौकों और एक छक्के के साथ 45 रन बनाये, जबकि मैक्सवेल अपना खाता नहीं खोल सके।

इन झटकों से हालांकि आरसीबी की पारी को कोई असर नहीं पड़ा। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे महिपाल लोमरोर ने पांचवीं ही गेंद पर कुलदीप यादव को छक्का जड़ा। कुलदीप के आखिरी ओवर में भी उन्होंने एक छक्के और एक चौके के साथ 11 रन बटोरे।

लोमरोर ने कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिये 55 रन की साझेदारी की। दूसरे छोर पर खड़े कोहली ने 42 गेंद पर अपना अर्द्धशतक पूरा किया, हालांकि रनगति बढ़ाने का समय आने पर मुकेश कुमार ने उनका बहुमूल्य विकेट चटका दिया। कोहली 46 गेंद की पारी में पांच चौकों के साथ 55 रन ही बना सके।

आरसीबी 16 ओवर में 137 रन तक ही पहुंच सकी थी, जिसके बाद टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी लोमरोर ने उठाई। उन्होंने 26 गेंद पर अर्द्धशतक पूरा करते हुए दिनेश कार्तिक के साथ 18 गेंद पर 35 रन की विस्फोटक साझेदारी की। कार्तिक नौ गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि लोमरोर 29 गेंद पर छह चौकों और तीन छक्कों के साथ 54 रन बनाकर अनुज रावत (तीन गेंद, आठ रन) के साथ नाबाद रहे।

दिल्ली के लिये मार्श ने तीन ओवर में 21 रन देकर दो विकेट लिये, जबकि मुकेश ने तीन ओवर में 30 रन देकर एक विकेट चटकाया। कार्तिक का विकेट लेने वाले खलील अहमद चार ओवर में 45 रन देकर दिल्ली के सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए।

दिल्ली के लिये पारी की शुरुआत करने डेविड वॉर्नर ने पहले ओवर में दो चौके जड़कर अपने इरादे साफ कर दिये। उन्होंने चौथे ओवर में वानिंदू हसरंगा को एक छक्का और एक चौका भी जड़ा, हालांकि जॉश हेज़लवुड ने कुछ देर बाद उनकी पारी समाप्त कर दी।

वॉर्नर 14 गेंद पर तीन चौकों और एक छक्के के साथ 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे, लेकिन इससे पहले उन्होंने सॉल्ट के साथ 60 रन की साझेदारी करके दिल्ली को मजबूत शुरुआत दिला दी थी।

वॉर्नर का विकेट गिरने के बाद भी सॉल्ट नहीं रुके और उन्होंने मार्श के साथ एक और अर्द्धशतकीय साझेदारी की। सॉल्ट को पारी के चौथे ओवर में एक जीवनदान भी मिला जब कार्तिक ने विकेट के पीछे उनका कैच छोड़ दिया। उन्होंने इस मौके का फायदा उठाते हुए 28 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा किया और मार्श के साथ दूसरे विकेट के लिये 32 गेंद पर 59 रन जोड़े। मार्श ने इस साझेदारी में 17 गेंद पर तीन चौकों और एक छक्के सहित 26 रन का योगदान दिया।

हर्षल पटेल ने मार्श का विकेट लेकर यह साझेदारी तोड़ी लेकिन यह उनकी टीम को जीत दिलाने के लिये काफी नहीं था। सॉल्ट ने इसके बाद रूसो के साथ 52 रन की साझेदारी की। कर्ण शर्मा ने शतक की ओर बढ़ रहे सॉल्ट को 16वें ओवर में बोल्ड कर दिया, हालांकि इस समय तक वह आरसीबी का नुकसान कर चुके थे।

पवेलियन से आंखें जमाकर पिच पर आए अक्षर पटेल ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा। अक्षर आठ रन के स्कोर पर नाबाद रहे, जबकि 17वें ओवर में विजयी छक्का जड़ने वाले रूसो ने 22 गेंद एक चौके और तीन छक्कों के साथ 35 रन की नाबाद पारी खेली।

IPL 2023 : चिर-प्रतिद्वंदियों की लड़ाई में चेन्नई ने मारी बाजी

गुजरात के सूरत में कार-डंपर की भिड़ंत में 6 लोगों की मौत

सूरत। गुजरात में सूरत जिले के बारडोली ग्रामीण क्षेत्र में शनिवार को एक कार और डंपर की भिड़ंत में छह लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि सूरत-बारडोली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बमरोली के निकट अपराह्न एक कार और डंपर में टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार छह लोगों की मौत गई तथा अन्य एक बालक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों में एक पुरूष, तीन महिलाएं, एक बालिका और एक बालक शामिल हैं। उनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। कार सवार सभी विवाह समारोह में होकर वापस अपने घर की ओर जा रह थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

समस्तीपुर : ट्रक और कार की भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत