Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 235 -
होम ब्लॉग पेज 235

राहुल गांधी की सशरीर MP/MLA कोर्ट में उपस्थिति से छूट की याचिका रद्द

रांची। झारखंड में रांची के MP/MLA कोर्ट से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को सशरीर उपस्थिति होने का आदेश जारी हुआ है।

गांधी की सशरीर कोर्ट में उपस्थिति से छूट की याचिका रद्द होने के बाद इसे ऊपरी अदालत में चुनौती देने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए कानून के जानकारों से विचार विमर्श किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी की ओर से दाखिल व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट की अर्जी को एमपी-एमएले कोर्ट ने कल खारिज कर दिया था और 22 मई को कोर्ट में पेशी की तारीख तय कर दी थी।

ज्ञातव्य है कि रांची के रहने वाले प्रदीप मोदी नाम के व्यक्ति ने राहुल गांधी के खिलाफ मोदी उपनाम पर टिप्पणी को लेकर मानहानि का केस किया था और और इस मामले की रांची एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई चल रही है। गांधी ने कोड ऑफ़ क्रिमिनल प्रोसीजर की धारा 205 के तहत सशरीर पेशी से छूट मांगी थी।

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की उच्च वेतन पर पेंशन के संबंध में अधिसूचनाएं जारी

नई दिल्ली। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की ईपीएस-95 पेंशन योजना में शामिल कर्मचारियों को उच्च वेतन पर पेंशन देने के संबंध में अधिसूचनाएं जारी कर दी है।

मंत्रालय ने बुधवार देर रात यहां जारी दो अधिसूचनाओं में बताया कि ये अधिसूचनाएं उच्चतम न्यायालय के चार नवंबर 2022 के निर्णय के अनुरूप जारी की गई हैं।

एक अधिसूचना में कहा गया है कि उच्च वेतन पर पेंशन का आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जून 2023 होगी। इससे कर्मचारियों और नियोक्ताओं को उच्च वेतन पर पेंशन का आवेदन करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। इससे पहले यह तिथि 3 मई 2023 घोषित की गई थी।

एक अन्य अधिसूचना में कहा गया है कि ईपीएफ और एमपी अधिनियम और सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 को ध्यान में रखते हुए भविष्य निधि में नियोक्ताओं के योगदान के कुल 12 प्रतिशत में से ही 1.16 प्रतिशत अतिरिक्त योगदान लेने का निर्णय लिया गया है। यह प्रावधान उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुरुप है।

IPL 2023 : बारिश ने धोया चेन्नई और लखनऊ के बीच मुकाबला

लखनऊ। चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का मुकाबला यहां बुधवार को बारिश की भेंट चढ़ गया।

टास हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने 19.2 ओवर में सात विकेट पर 125 रन बनाये थे कि इस बीच बारिश के कारण पिच को कवर कर दिया गया। रूक रूक कर हो रही बारिश और मैदान गीला होने के कारण मैदानी अंपायर अनिल चौधरी और निखिल पटवर्धन ने शाम छह बज कर 54 मिनट पर मैच रद्द करने की घोषणा की। हार जीत के फैसले के बिना खत्म हुये इस मुकाबले में लखनऊ और चेन्नई को एक एक अंक मिला।

लखनऊ एक समय मात्र 44 रनों के स्कोर पर पांच विकेट खोकर संघर्ष की स्थिति में आ गयी थी मगर आयुष बडोनी ने मात्र 33 गेंदों पर 59 रन की नाबाद पारी खेलकर मैच को रोमांचक बना दिया था। बडोनी ने 33 गेंदो की पारी में दो चौके और चार छक्के लगाए।

चेन्नई की ओर से मोईन अली, महेश ठीकशाना और मतीशा पथिराना ने लखनऊ के दो दो खिलाड़ियों को आउट किया जबकि रविन्द्र जडेजा को एक विकेट मिला। अंतिम एकादश में वापसी करने वाले दीपक चाहर खर्चीले साबित हुये। उन्होने चार ओवर में 41 रन लुटाए।

रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ एक मई को यहां खेले गये मैच में चोटिल हुये केएल राहुल के आईपीएल से बाहर होने से कप्तानी का दायित्व कृणाल पांड्या को सौंपा गया। उधर जयदेव उदानकट भी कंधे में खिंचाव के कारण भी बाहर कर दिए गए हैं। मनन वोहरा और करन शर्मा को उनकी जगह टीम में जगह दी गई थी।

भारतीय मूल के अमरीकी नागरिक अजय बंगा विश्व बैंक के प्रमुख चुने गए

नई दिल्ली। भारतीय मूल के अमरीकी नागरिक अजय बंगा विश्व बैंक के अगले अध्यक्ष होंगे। वह दो जून को डेविड मालपास का स्थान लेंगे।

विश्व बैंक ने बोर्ड द्वारा मतदान के माध्यम से बंगा के चुने जाने के बाद जारी बयान में कहा कि गा को बुधवार को अध्यक्ष चुना गया है। पांच साल के लिए बंगा के नेतृत्व को मंजूरी देने हेतु बोर्ड के मतदान के तुरंत बाद जारी इस बयान में संगठन ने कहा कि विश्व बैंक समूह बंगा के साथ काम करने के लिए तत्पर है। वे 2 जून को डेविड मालपास से यह भूमिका संभालेंगे।

मास्टरकार्ड इंक के पूर्व कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का पिछले महीने समर्थन मिला था। विश्व बैंक के वर्तमान अध्यक्ष डेविड मलपास ने लगभग एक साल पहले पद छोड़ने की घोषणा की थी। भारत ने विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए बंगा की उम्मीदवारी का समर्थन किया था।

पुणे में जन्मे बंगा ने 70 के दशक में शिमला के सेंट एडवर्ड स्कूल से प्राइमरी स्तर की पढ़ाई की। इनके पिता सेना में अधिकारी थे। इस दौरान कुछ समय के लिए वह शिमला में तैनात रहे थे, तभी बंगा को सेंट एडवर्ड स्कूल शिमला में पढ़ाई के लिए प्रवेश दिलवाया गया था।

तिरेसठ वर्षीय बंगा को अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने विश्व बैंक के अगले अध्यक्ष के रूप में नामित किया था। एक खुले समर्थन पत्र में 55 अधिवक्ताओं, शिक्षाविदों, अधिकारियों, दिग्गजों और पूर्व सरकारी अधिकारियों ने विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का समर्थन किया था। उनका समर्थन करने वालों में कई नोबेल पुरस्कार विजेता भी थे।

रवांडा में भारी बारिश से कम से कम 109 लोगों की मौत

किगाली। रवांडा के पश्चिमी और उत्तरी प्रांतों में पिछले दो दिनों में भारी बारिश और बाढ़ से कम से कम 109 लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी।

पश्चिमी प्रांत के गवर्नर फ्रेंकोइस हैबिटगेको ने बुधवार सुबह राष्ट्रीय प्रसारक रवांडा टेलीविजन को बताया कि मंगलवार और बुधवार के बीच प्रांत में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में कम से कम 95 लोग मारे गए। उत्तरी प्रांत के गवर्नर डेंसिल न्यारारुगेरो ने भी टेलीविजन पर पुष्टि की कि उसी दिन भारी बारिश से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई।

हैबिटगेको ने कहा कि हम इस कठिन समय के दौरान मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि हम इस आपदा से प्रभावित लोगों को राहत और सहायता प्रदान करने के लिए स्थानीय अधिकारियों और आपातकालीन सेवाओं के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

रवांडा मौसम विज्ञान एजेंसी द्वारा नवीनतम मौसम पूर्वानुमान ने संकेत दिया कि देश के कई हिस्सों में अपेक्षित वर्षा आमतौर पर मई में दर्ज की गई वर्षा से थोड़ी अधिक होगी। आपातकालीन प्रबंधन के प्रभारी मंत्रालय की हालिया रिपोर्ट के अनुसार 1 जनवरी से 20 अप्रैल के बीच देश में आपदाओं से 60 से अधिक लोग मारे गए।

सबगुरु राशिफल : 4 मई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। बैसाख मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी तिथि, नृसिंह प्राकटय दिवस, वार गुरुवार, सम्वत 2080, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 11.44 बजे बाद पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि :- आपके लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। काम की सफलता और उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन आपके उत्साह को बढ़ाएंगे। व्यापारियों को भी व्यापार और आय में वृद्धि होगी। बकाया राशि का भुगतान होगा। पिता एवं बुजुर्ग वर्ग से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। उन्नति के संयोग बनेंगे। सरकार की तरफ से लाभ होगा।

वृष राशि :- आज आप नए कार्य या आयोजन का निर्णय ले सकेंगे। नौकरी-धंधे में लाभ के साथ अतिरिक्त आय खड़ी कर सकेंगे। मित्र वर्ग, विशेष रूप से स्त्री मित्रों से आपको लाभ होगा। सामाजिक मंडल में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे। पत्नी और पुत्र की तरफ से आप सुख और संतोष अनुभव करेंगे। वैवाहिक संयोग निर्मित होंगे। तन-मन से आनंदित रहेंगे।

मिथुन राशि :- आज के दिन आपको नकारात्मक मानसिक वृत्ति टालने की कोशिश करना होगा। न बोलने में नौगुण की नीति अपनाकर चलेंगे तो पारिवारिक सदस्यों के साथ संघर्ष से बच सकेंगे। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी। अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाना आवश्यक है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अवरोध आएगा।

कर्क राशि :- आज आपको प्रतिकूलताओं का सामना करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। शारीरिक स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। मन पर चिंता का बोझ रहने से मानसिक बेचैनी का अनुभव होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ खटराग होगा। माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता पैदा होगी। पढ़ाई के लिए अनुकूल समय नहीं है। स्थाई संपत्ति, वाहन से सम्बंधित समस्याएं सामने आएंगी। धन खर्च का योग है।

सिंह राशि :- मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आपको विशेष रुचि होगी। कुटुंबीजन, मित्र-मंडल या प्रिय व्यक्ति के साथ समय बीतेगा। सार्वजनिक जीवन में मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। प्रणय-प्रसंगों की पूर्व भूमिका निर्मित होगी। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान के अधिकारी बनेंगे। आपके हाथ से दान-धर्म के कार्य होंगे।

कन्या राशि :- आज आपको ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। उसके साथ ही क्रोध की अधिकता रहेगी। इसके परिणाम स्वरूप आपका काम बिगड़ने की संभावना रहेगी, अतः गुस्से पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। ऑफिस में अधिकारियों और घर में कुटुंबीजनों तथा विरोधियों के साथ वाद-विवाद में पड़े बिना मौन रहकर दिन व्यतीत करना बेहतर रहेगा। किसी धार्मिक कार्य में जाने का अवसर आएगा।

तुला राशि :- आज आप शारीरिक और मानसिक स्वस्थता से काम करेंगे। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में विशेष दिलचस्पी रहेगी। साहित्य और कला के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करके प्रेरणा मिलेगी। प्रेमीजनों एवं प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात होगी। संतानों से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक या परोपकारी कार्यों में आपका मन लगा रहेगा।

वृश्चिक राशि :- अत्यधिक कार्यभार और खान-पान में लापरवाही से आपका स्वास्थ्य खराब होगा। समय से भोजन और नींद न लेने के कारण मानसिक रूप से बेचैनी का अनुभव होगा। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है, संभव हो तो प्रवास न करें। निर्धारित समय पर कार्य पूरा नहीं कर पाने से चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे। योग, ध्यान और आध्यात्मिक पठन राहत देगी।

धनु राशि :- वर्तमान समय भाग्यवृद्धि का है, इसलिए साहस के साथ कार्य हाथ में लेने के लिए आज शुभ दिन है। योग्य जगह पर पूंजी-निवेश आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार में भाई-बंधुओं के साथ आत्मीयता और मेल-मिलाप रहेगा। छोटे धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकेंगे। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे।

मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए खुशी और सफलता का है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा वालों के लिए ऑफिस में अनुकूल वातावरण रहेगा। नौकर वर्ग और ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन आवश्यक खर्च भी होंगे। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।

कुंभ राशि :- आज आपको निर्धारित कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना दिखाई देती है। सपरिवार मांगलिक प्रसंग में उपस्थित होंगे। धार्मिक कार्य मे मन लगेगा। स्वजनों के साथ मिलन आपको हर्षित करेगा। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता का अनुभव करेंगे। समाज में आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

मीन राशि :- आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। पूजा-पाठ या धार्मिक कार्य के पीछे आपका धन खर्च होगा। सगे-सम्बंधियों तथा परिवारजनों के साथ संभलकर बोलें, क्योंकि आपकी वाणी से किसी को चोट पहुंचने की संभावना है। अधिक परिश्रम से कम सफलता मिलने से हताशा पैदा होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में खटराग होगा। ईश्वर आपकी मुसीबत कम करेंगे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 5 मई को अजमेर आएंगे

अजमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आगामी पांच मई को अजमेर आएंगे। राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री के अजमेर आगमन को लेकर सभी प्रारम्भिक तैयारियां पूरी कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री महंगाई राहत कैम्प तथा प्रशासन शहरों के संग अभियान का निरीक्षण करेंगे तथा स्थानीय विजयलक्ष्मी पार्क में दोपहर 2 बजे लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड बांटेंगे तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। सम्भावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री शहरी अथवा किसी नजदीकी ग्रामीण क्षेत्र में लगे राहत शिविर का औचक निरीक्षण भी कर सकते है।

यही कारण रहा कि आज कलक्टर अंशदीप एवं पुलिस अधीक्षक चूनाराम ने विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के लिए समीक्षा बैठक भी ली। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कार्यालय से पुष्ट कार्यक्रम की सभी को प्रतीक्षा है।

बीसुका उपाध्यक्ष डा चन्द्रभान 10 मई को अजमेर आएंगे

राजस्थान में बीस सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष, केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त डा. चन्द्रभान 10 मई को अजमेर आएंगे। बीसूका उपाध्यक्ष डा. चन्द्रभान के निजी सहायक हेमंत शर्मा के अनुसार वे 11 बजे अजमेर पहुंचेंगे और जिला कलेक्टर सभागार में बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं फ्लैगशिप योजना की समीक्षा बैठक लेंगे। वे उसी दिन जयपुर लौट जाएंगे।

अजमेर की भिनाय तहसील में पटवारी 2000 रूपए रिश्वत लेते अरेस्ट

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने भिनाय तहसील में कार्यवाही करते हुए पटवारी को दो हजार रुपए की रिश्वत राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया।

अजमेर ब्यूरो ने परिवादी की शिकायत का सत्यापन करने के बाद भिनाय तहसील कार्यालय पर जाल बिछाकर पटवारी रामस्वरूप जाट निवासी डेगाना (नागौर) को रिश्वत राशि के साथ रंगें हाथों गिरफ्तार कर लिया।

अजमेर ब्यूरो के एएसपी अतुल साहू की अगुवाई में ट्रेप की कार्यवाही को अन्जाम दिया गया। आरोपी पटवारी ने परिवादी से जमाबंदी की नकल की एवज में तीन हजार रुपए मांगे थे। जिसमें से एक हजार रूपए वह पहले ही ले चुका था और आज दो हजार की राशि के साथ ब्यूरो के हत्थे चढ़ गया।

आईपीएल से संन्यास मगर मैने तो अभी तय नहीं किया : धोनी

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सत्र में भी नजर आ सकते हैं।

इकाना स्टेडियम पर बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टास जीतने के बाद क्रिकेटर से कमेंटेटर बने न्यूजीलैंड के पूर्व धाकड़ गेंदबाज डेनी मारसन ने मजाकिया अंदाज में धोनी से पूछा कि क्या आप अपना आईपीएल के अपने अंतिम सत्र का लुत्फ उठा रहे हैं, इस पर हाजिर जवाब धोनी ने अपनी चिरपरिचित मुस्कान के साथ जवाब दिया कि यह आपने तय किया है कि यह मेरा आखिरी आईपीएल है। मैने फिलहाल अभी इस बारे में कुछ तय नही किया है।

गौरतलब है कि धोनी ने पिछले साल 15 अगस्त को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की थी जिसके बाद से उनके इंडियन प्रीमियर लीग से भी संन्यास लेने की अटकले शुरू हो चुकी हैं। आज इकाना स्टेडयिम पर हजारों की तादाद में प्रशंसक धोनी की हौसलाफजाई करने आए थे। सात जुलाई को धोनी 42 साल की उम्र पूरी कर लेंगे। धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं।

पीएसजी ने लियोनेल मेसी को किया दो सप्ताह के लिए निलंबित

पेरिस। फ्रांस के अग्रणी फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (PSG) ने लियोनेल मेसी को क्लब की अनुमति के बिना सऊदी अरब की यात्रा करने के लिए दंडित किया है।

पीएसजी के एक करीबी सूत्र ने मंगलवार को बताया कि क्लब ने मेसी को निलंबित किया है। फ्रांसीसी मीडिया आरएमसी और ल इक्विप के अनुसार मेसी पर दो सप्ताह का प्रतिबंध लगाया गया है, जिसके तहत वह प्रशिक्षण और मैच में हिस्सा नहीं लेंगे और उन्हें कोई वेतन भी नहीं दिया जाएगा।

मेसी रविवार को लीग 1 में लोरिएन्ट के हाथों पीएसजी की 3-1 की घरेलू हार के अगले दिन टीम के प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित नहीं थे क्योंकि वह एक पर्यटन राजदूत के रूप में एक व्यावसायिक गतिविधि के लिए सऊदी अरब गए थे।

ल इक्विप के अनुसार पीएसजी कोच क्रिस्टोफ़ गाल्टियर ने शुरुआत में लोरिएंट को हराने पर अपने खिलाड़ियों को सोमवार और मंगलवार को छुट्टी देने की योजना बनाई थी। हार का सामना करने पर टीम को सोमवार को प्रशिक्षण करना था और मंगलवार को छुट्टी दी जानी थी। मेसी ने हालांकि क्लब की मंजूरी के बिना सऊदी अरब जाने का फैसला किया।

दो सप्ताह के निलंबन का मतलब है कि मेसी ट्रॉयज़ और अजाशियो के खिलाफ होने वाले मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। पीएसजी के साथ उनका अनुबंध इस सीज़न के अंत में समाप्त हो रहा है, और संभावना यह है कि उनके पास फ्रांसीसी टीम के साथ खेलने के लिए केवल तीन और मुकाबले शेष हैं।

साल 2021 में पीएसजी में शामिल होने वाले मेसी लीग-1 के इस सीजन में 15 गोल और 15 असिस्ट कर चुके हैं। यूएफा चैंपियन्स लीग में हालांकि पीएसजी के खराब प्रदर्शन के कारण प्रशंसक नाराज हैं और उन्होंने कई बार स्टेडियम में मेसी का विरोध भी किया है।