Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 256 -
होम ब्लॉग पेज 256

पाकिस्तान के पंजाब में बस-कार की टक्कर में सात लोगों की मौत

0

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत के ओकारा जिले में रविवार को एक बस और कार में टक्कर हो जाने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए।
यह सूचना बचाव सेवा ने दी।

बचाव सेवा ने कहा कि दुर्घटना जिले के अख्तराबाद क्षेत्र के पास जीटी रोड पर हुई जब बस गलत रास्ते से आ रहे एक रिक्शा से बचने के लिए सड़क के विपरीत दिशा में चली गई और कार से टकरा गई।

दुर्घटना में कार में सवार एक ही परिवार के सभी सात लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों में से एक रिक्शा में सवार था जबकि दूसरा बस में था।

सूडान के भारतीयों को निकालने के लिए वायुसेना के दो विमान, एक युद्धपोत तैनात

नई दिल्ली। सरकार ने सूडान में फंसे करीब तीन हजार प्रवासी भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए वायुसेना के दो विमान एवं नौसेना के एक युद्धपोत को सूडान के निकट तैनात कर दिया है और ज़मीनी सुरक्षा परिस्थिति में मौका मिलते ही आकस्मिक निकासी अभियान चलाया जाएगा।

विदेश मंत्रालय ने आज यहां एक बयान में कहा कि भारत सरकार सूडान में जटिल और उभरती सुरक्षा स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रही है और वहां फंसे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। बयान में कहा गया कि हम उन भारतीयों की सुरक्षित आवाजाही के लिए विभिन्न साझेदारों के साथ भी निकटता से समन्वय कर रहे हैं जो सूडान में फंसे हुए हैं और उन्हें निकालना चाहते हैं।

बयान में कहा कि विदेश मंत्रालय और सूडान में भारतीय दूतावास, सूडानी अधिकारियों के अलावा संयुक्त राष्ट्र, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र और अमरीका के साथ नियमित संपर्क में हैं। सूडान से भारतीयों को निकालने के लिए तेज कार्रवाई के लिए विभिन्न विकल्पों के साथ तैयारी कर ली गई है। भारतीय वायुसेना के दो सी-130 जे सुपर हर्क्यूलस परिवहन विमान वर्तमान में सऊदी अरब के जेद्दाह हवाईअड्डे पर स्टैंडबाय के तौर पर तैनात कर दिए गए हैं और भारतीय नौसैनिक पोत आईएनएस सुमेधा लाल सागर में सूडान के प्रमुख बंदरगाह पोर्ट सूडान पहुंच गया है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि आपात योजनाओं की तैयारी के बावजूद ज़मीन पर कोई भी गतिविधि या कार्रवाई वहां की सुरक्षा स्थिति पर निर्भर करेगी जो खार्तूम में विभिन्न स्थानों पर हो रही भयंकर लड़ाई के बीच अस्थिर बनी हुई है। सूडानी हवाई क्षेत्र वर्तमान में सभी विदेशी विमानों के लिए बंद है। ज़मीनी आवागमन जोखिम और चुनौती भरा है।

बयान में कहा गया कि भारतीय दूतावास सूडान में फंसे भारतीयों के नियमित संपर्क में है और उन्हें सुरक्षित आवाजाही की व्यवहार्यता और अनावश्यक जोखिम से बचने की सलाह दे रहा है। भारतीय दूतावास सुरक्षा स्थिति सुरक्षित आवाजाही की संभावना को लेकर यह पैनी निगाह रखे है और खार्तूम शहर में हर संभव सहायता का समन्वय कर रहा है।

न्यारा में शतचंडी महायज्ञ व श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ में उमड़े श्रद्धालु


बाघसूरी।
नसीराबाद के समीपवर्ती न्यारा गांव में पहाड़ी स्थित कालिका माता मंदिर परिसर पर चल रहे सात दिवसीय शतचंडी यज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दौरान रविवार को तीसरे दिन कथा वाचक शिव किशोरी वृंदावन ने कहा है कि मानव कल्याण के लिए आज की युवा पीढ़ी को संपत्ति नहीं संस्कार की आवश्यकता है। संस्कार के अभाव में समाज का पतन निश्चित है। श्रीमद् भागवत को पंचवेद कहा जिसमें ज्ञान व वैराग्य का सामंजस्य है। इसके बिना मानव का उद्धार संभव नहीं है। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का श्रवण करने ग्राम न्यारा सहित आसपास क्षेत्र के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।

सनातन धर्म तोड़ने का नहीं जोडने का कार्य करता है

शतचंडी महायज्ञ के दौरान यज्ञ में आहुतियां दिलवाते हुए महंत बालकदास गिरी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते कहा है कि किसी भी धर्म में अगर व्यक्ति में मानवता नहीं है, तो उस धर्म का कोई अर्थ नहीं है। सनातन धर्म तोड़ने का नहीं हमें जोड़ने का कार्य करता है। शतचंडी यज्ञ में 51 कुंडीय महायज्ञ में पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यजमानों ने आहुतियां दी। जहां जयकारे गूंज उठे। जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। वहीं वृंदावन की कृष्णा एंड पार्टी के द्वारा शतचंडी महायज्ञ में रासलीला का मंचन किया गया जिसमें भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं से श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर रासलीला का आनंद लिया।

इस मौके पर सरपंच मुकेश गुर्जर, नांदला सरपंच मानसिंह रावत, बद्री खारोल, राजकुमार गुर्जर, नारायण लाल जाट, चेतन पारीक, रामदेव गुर्जर, विश्राम गुर्जर, रामकरण गुर्जर, बद्री प्रसाद मौर्या, महादेव गुर्जर, विश्राम गुर्जर, शैलेंद्र बेरवा, अजयदीप सिंह, नेमीचंद लक्षकार, जय नारायण सिंह गौड़, सत्यनारायण पारीक, लालचंद बाफना, खेमराज गुर्जर, बाबूलाल गुर्जर, प्रकाश बेरवा, रामदेव रैदास, जय सिंह राजावत आदि मौजूद थे।

पूर्व विधायक गुर्जर ने मत्था टेका

शतचंडी महायज्ञ के तीसरे दिन रविवार को नसीराबाद पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर ने कालिका माता के दर्शन कर मत्था टेकते खुशहाली की कामना की। उन्होंने महायज्ञ में आहुति देते हुए महंत बालकदास गिरी से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम से गांव वालों में सनातन धर्म संस्कृति की मिसाल कायम रहती हैं। ऐसे धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रमों का आयोजन होने चाहिए।

उनके साथ नांदला सरपंच मानसिंह रावत, न्यारा सरपंच मुकेश कुमार गुर्जर, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश चंद चौधरी, मुकेश प्रजापत, पुखराज सिंह रावत, कल्याण मल सेन, राजकुमार कटारिया, रामकरण गुर्जर आदि ने यज्ञ में आहुति दी।

परशुराम जयंती पर इस बार सिरोही में भी शोभायात्रा निकाली

0
सिरोही में परशुराम जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा।

सबगुरु न्यूज सिरोही। परशुराम जयंती और संत खेतेश्वर के अवतरण दिवस पर इस बार सिरोही में संभवत पहली बार बड़ी शोभायात्रा निकली गई।

शिविर में पंजीयन के बिना नहीं मिलेगी महंगाई राहत शिविर की योजनाओं का फ़ायदा

0
महंगाई राहत शिविर में दिए जाने वाले सहमति पत्र दिखाते जिला कलेक्टर डॉ भँवरलाल।

सिरोही, 23 अप्रैल। राजस्थान सरकार की तरफ से सोमवार से जिले में महंगाई राहत शिविर की शुरुआत की जा रही है ईश्वर के तहत 10 और उससे ज्यादा महत्वपूर्ण योजनाओं में लोगों का पंजीकरण करके महंगाई से राहत दिलाई जाएगी। जिला कलेक्टर डॉ भंवरलाल ने बताया की झूठी योजनाओं का लाभ चाहता है उसे उनके क्षेत्र में लगने वाले स्थाई और अस्थाई शिविरों में अपना पंजीकरण कराना जरूरी होगा।

सर्वजन हिताय भारत का मूल तत्व : स्वांत रंजन

जयपुर। शैक्षिक मंथन संस्थान जयपुर की ओर से रविवार को भारत की अवधारणा विषय पर पाथेय भवन में एक व्याख्यान आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय बौद्धिक शिक्षण प्रमुख स्वांत रंजन ने उद्बोधन में भारत की वर्तमान शैक्षिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक स्थितियों पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि भारत विश्व में ज्ञान की दृष्टि से सदैव श्रेष्ठ रहा है। यह सांस्कृतिक राष्ट्र अनेक भाषाओं, अनेक उपासना पद्धतियों और अनेक उप संस्कृतियों का समूह तो है लेकिन इसका सांस्कृतिक एकात्म एक ही है।

उन्होंने ‘नेशन’ और ‘राष्ट्र’ की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए बताया कि वामपंथी विचार के लोगों ने भारत की सांस्कृतिक आध्यात्मिक और ऐतिहासिक पुरातनता को नुकसान पहुंचाया है और इसके कर्म सिद्धांत, श्रम संस्कृति जैसे मौलिक आधार सूत्रों को कमतर आंका गया।

उन्होंने कहा कि इतिहास क्रम से भारत में आदिवासीय, जनजातीय और वनवासी जीवन से नगर सभ्यताओं का विकास हुआ और धीरे-धीरे व्यवस्थित कृषि उन्नत हुई। उन्होंने जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी का महत्व बताते हुए कहा कि भारत केवल एक जमीन का टुकड़ा नहीं अपितु एक जीवंत सांस्कृतिक इकाई है।

उन्होंने बताया कि मध्यकाल में कुछ आक्रांताओं के दबाव के कारण आई परंपरागत रूढ़ियों का दुष्प्रभाव आज भी भारत में दिखाई देता है। समय रहते समाज को उन्हें बदलना चाहिए। एक रूपक के माध्यम से उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारा शरीर हमारा देश है, उस पर पहने जाने वाले विभिन्न रंगों के कपड़े उसके राज्य अर्थात अंचल हैं और हमारी आत्मा भारत की संस्कृति है। इस तरह भारत राष्ट्र एक सांस्कृतिक इकाई है।

व्याख्यान में मुख्य अतिथि हरियाणा राज्य सूचना आयोग के सूचना आयुक्त प्रदीप कुमार शेखावत ने अपने उद्बोधन में बताया कि सामाजिक प्रतिबद्धता के बिना सच्ची पत्रकारिता नहीं की जा सकती और जीवन में वैचारिक पक्ष से अधिक व्यावहारिक पक्ष महत्वपूर्ण है। आज हमें युवा पीढ़ी में आचरण की शुद्धता के साथ उन्हें संस्कारवान बनाने की आवश्यकता है। सामाजिक समरसता तथा समानता का भाव विस्तार करना चाहिए। यही समृद्ध राष्ट्र की नींव हो सकती है। आज हमें संस्कार शिक्षा की महती आवश्यकता है।

व्याख्यान माला की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद सिंघल ने कहा कि भारत के प्राचीन काल से ही ऋषियों ने ज्ञान के विविध क्षेत्रों में गहन शोध एवं अन्वेषण किए हैं। ऋषियों की वाणी है कि भारत में मनुष्य के रूप में जन्म लेना गौरव की बात है, किंतु मध्यकाल में कुछ आक्रांताओं ने आकर भारत के आत्म तत्व को समाप्त करने की भरसक चेष्टा की और उन्होंने इस प्रकार की बौद्धिक स्थापनाएं देना आरंभ किया कि भारत में तो तीन प्रकार के लोग रहते हैं; कुछ निवासी हैं, कुछ अनिवासी हैं और कुछ प्रवासी हैं।

इस तरह उन्होंने भारतीय एकात्मता का क्षरण करते हुए उसको नुकसान पहुंचाने की बात की और कहा कि भारत तो अनेक राष्ट्रों का समूह है और वह कभी एक हो ही नहीं सकता। जबकि भारत की सांस्कृतिक और राष्ट्रीय एकात्मता के कारण ही आज भारत विभिन्न क्षेत्रों में नई ऊंचाइयां छू रहा है। भारत की प्राचीनता व आध्यात्मिकता के कारण ही आज भारत विश्व में पहचाना जाने लगा है। हमारी ‘बहुजन हिताय’ की अपेक्षा ‘सर्वजन हिताय’ की दृष्टि रही है। यह समय भारत की त्यागमई विश्वबंधुत्व की विशिष्ट संस्कृति की पुनर्स्थापना का समय है।

पाथेय कण के संपादक रामस्वरूप अग्रवाल संपादक, प्रबंध संपादक माणक चंद, राजस्थान क्षेत्र प्रचार प्रमुख महेंद्र सिंघल ने अतिथियों के कर कमलों से पाथेय कण के ‘सेवा स्वावलंबन’ विशेषांक का विमोचन कराया।

शैक्षिक मंथन संस्थान के सचिव मोहन पुरोहित ने सभी का आभार प्रकट किया तथा समवेत स्वर में वंदे मातरम गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डॉ विमल प्रसाद अग्रवाल, राजस्थान क्षेत्र प्रचारक निंबाराम, एबीआरएसएम संगठन मंत्री राजस्थान घनश्याम, शैक्षिक मंथन के पूर्व संपादक संतोष कुमार पांडे, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के पूर्व अध्यक्षद डॉ नंद सिंह नरूका, सेवा भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मूलचंद सोनी, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, शिक्षा जगत और स्कूल शिक्षा जगत के अनेक शिक्षक गण आचार्य सह आचार्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिवशरण कौशिक संपादक शैक्षिक मंथन ने किया।

अनुराधा जैन भाजपा महिला मोर्चा आबूरोड़ नगर की अध्यक्ष मनोनीत

Sirohi bjp

सबगुरु न्यूज-सिरोही। भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने महिलामोर्चा जिलाअध्यक्ष अंशु वशिष्ठ की अनुशंसा पर के आबूरोड नगर मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा की।

अर्शदीप सिंह के तूफान से मुबंई इंडियंस के उखड़े पांव, पंजाब किंग्स 13 रन से जीता

मुबंई। कप्तान सैम करन (55) और हरप्रीति सिंह (41) के बीच 92 रन की उपयोगी भागीदारी के बाद अर्शदीप सिंह (29 रन पर चार विकेट) की कहर बरपाती गेंदबाजी की बदौलत पंजाब किंग्स ने शनिवार को यहां एक रोमांचक मुकाबले में मुबंई इंडियंस के खिलाफ 13 रन से जीत दर्ज की।

वानखेड़े स्टेडियम की बल्लेबाजों को मदद देने वाली पिच पर पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुये आठ विकेट पर 214 रन बनाए जिसके जवाब में मुबंई की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 201 रन ही बना सकी।

कप्तान रोहित शर्मा (44) और कैमरून ग्रीन (67) के बीच 76 रन की भागीदारी के बाद फार्म में आये विस्फोटक सूर्य कुमार यादव के 26 गेंदों पर 57 रन की पारी से मुबंई ने मैच को रोमांच की ओर मोड़ दिया था मगर आखिरी ओवर फेंकने आये अर्शदीप ने लगातार दो गेंदों पर स्टंप तोड़ू विकेट लेकर न सिर्फ मैच का रोमांच खत्म किया बल्कि अपनी टीम को एक आसान जीत दिला दी।

अर्शदीप ने इशान किशन और सूर्यकुमार यादव के अलावा तिलक वर्मा और निहाल बढेरा को लगातार दो गेंदो पर आउट किया। इसके साथ ही पंजाब का यह प्रतिभाशाली युवा गेंदबाज अब तक आईपीएल के मौजूदा सत्र में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाला खिलाड़ी बन गया है।

इससे पहले पंजाब के हरप्रीति और करन ने मुबंई के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की और स्कोरबोर्ड को तेजी से चलाया। हरप्रीति 18वें ओवर में ग्रीन का शिकार बने जबकि करन को 19वें ओवर में आर्चर ने अपनी ही गेंद पर लपका। इस बीच विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने मात्र सात गेंदों में 25 रन ठोक कर पंजाब के स्कोर को 200 के पार पहुंचाने में मदद की।

मुबंई के कैमरून ग्रीन और पियूष चावला को दो दो विकेट मिले जबकि अर्जुन तेंदुलकर, जेसन बेहरेनडॉर्फ और जोफ्रा आर्चर ने एक एक विकेट झटका।

सिद्धारमैया के बयान पर विवाद, भाजपा ने कहा लिंगायतों का अपमान

बेंगलूरू। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर होने के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने लिंगायत मुख्यमंत्रियों पर टिप्पणी कर बवाल खड़ा कर दिया है। भाजपा ने इस मुद्दे को उठाया है और इसे पूरे समुदाय का अपमान बताया है।

एक कन्नड़ टीवी पत्रकार ने सिद्धारमैया से भाजपा के रुख के बारे में पूछा कि एक लिंगायत को अगला मुख्यमंत्री बनना चाहिए, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि पहले से ही एक लिंगायत मुख्यमंत्री है, वह राज्य में सभी भ्रष्टाचारों की जड़ में है।

भगवा पार्टी ने इसे पकड़ लिया और यह कहते हुए तीखा हमला किया कि सिद्धारमैया ने पूरे लिंगायत समुदाय का अपमान किया है। राजस्व मंत्री आर अशोक ने रविवार को कहा कि सिद्धारमैया की ये टिप्पणियां कर्नाटक में कांग्रेस के अंत की शुरुआत हैं। उन्होंने कहा कि आप (सिद्धारमैया) कह रहे थे कि कांग्रेस चुनाव जीतेगी, लेकिन आपकी इन टिप्पणियों ने कांग्रेस के चुनाव जीतने की संभावना को खत्म कर दिया है।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की स्थिति राहुल गांधी की तरह है, जिन्हें अपना (सरकारी) घर खाली करना पड़ा, और लिंगायत लोगों का अभिशाप सिद्धारमैया पर होगा। इसके जवाब में सिद्धारमैया ने अपनी टिप्पणियों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने के लिए भाजपा पर निशाना साधा और स्पष्ट किया कि वह विशेष रूप से बोम्मई का जिक्र कर रहे थे, पूरे लिंगायत समुदाय का नहीं। उन्होंने कहा कि मेरी टिप्पणी केवल बोम्मई को संदर्भित करती है। मैंने केवल कहा कि बसवराज बोम्मई अकेले भ्रष्ट हैं। मैंने यह नहीं कहा कि लिंगायत भ्रष्ट हैं। इसलिए, इस तरह की व्यापक रिपोर्ट बनाना अनुचित है।

उन्होंने कहा कि बहुत ईमानदार लिंगायत मुख्यमंत्री रहे हैं। इनमे एस निजलिंगप्पा, वीरेंद्र पाटिल और अन्य थे, जिनके लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है क्योंकि वे बहुत ईमानदार मुख्यमंत्री थे। मेरी टिप्पणियों को भाजपा द्वारा तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। कर्नाटक भाजपा ने कल ट्वीट किया : यह अक्षम्य है कि जिस व्यक्ति ने कभी समुदाय को विभाजित करने का प्रयास किया, वह अब यह कह रहा है कि समुदाय भ्रष्ट है।

जियो यूजर्स ने रचा इतिहास, एक महीने में उड़ा डाला 10 अरब GB डेटा

नई दिल्ली। जियो यूजर्स ने एक महीने में 10 एक्साबाइट यानी 10 अरब जीबी डेटा का इस्तेमाल कर डाला। यह आंकड़ा कितना बड़ा है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 2016 में जब रिलायंस जियो ने टेलीकॉम सेक्टर में एंट्री मारी थी, उस वक्त पूरे देश के सभी उपलब्ध नेटवर्कस पर डेटा खपत मात्र 4.6 एक्साबाइट थी और वो भी एक महीने की नही पूरे वर्ष भर की।

भारत में पहली बार किसी टेलीकॉम कंपनी के नेटवर्क पर एक महीने में 10 एक्साबाइट डेटा की खपत हुई है। मार्च तिमाही में जियो नेटवर्क पर डेटा की खपत का आंकड़ा 30.3 एक्साबाइट था। रिलायंस जियो ने अपने तिमाही नतीज़ों में इसका खुलासा किया।

जियो ट्रू 5जी रोलआउट ने डेटा की बढ़ती खपत में अहम भूमिका निभाई। जियो यूजर अब हर महीने औसतन 23.1 जीबी डेटा खर्च कर रहा है। जो दो साल पहले तक मात्र 13.3 जीबी प्रतिमाह था। यानी प्रत्येक जियो यूजर 2 साल पहले की तुलना में करीब 10 जीबी प्रतिमाह अधिक डेटा की खपत कर रहा है। जियो नेटवर्क पर डेटा खपत का यह औसत, टेलीकॉम इंडस्ट्री की औसत से कहीं अधिक है।

तिमाही रिजल्ट्स के मुताबिक जियो ने मार्च 2023 तक 60 हजार साइट्स पर 3.5 लाख से अधिक 5जी सेल्स लगा लिए थे। देश भर में 2,300 से अधिक शहर और कस्बे 5जी की कवरेज में आ गए हैं और जियो यूजर्स भारी संख्या में 5जी सर्विस का इस्तेमाल कर रहे हैं। कंपनी का दावा है कि जियो बेहद तेजी से 5जी का रोलआउट कर रहा है। दुनिया भर में 5जी के रोलआउट की ऐसी कोई मिसाल नही है। कंपनी 2023 के अंत तक पूरे देश में 5जी कवरेज पहुंचाना चाहती है।

5जी रोलआउट के साथ-साथ कंपनी एयरफाइबर के लॉन्च की तैयारियां भी कर रही है। जियो ने बताया कि अगले कुछ महीनों में इसका लॉन्च संभव है। रिलायंस जियो का लक्ष्य 10 करोड़ घरों को फाइबर और एयरफाइबर से जोड़ने का है।

रिजल्ट्स में कुछ और महत्वपूर्ण बातें भी निकल कर आईं, जैसे जियो का औसत राजस्व प्रति यूजर प्रतिमाह बढ़कर 178.8 रु हो गया है। कंपनी के नेटवर्क पर हर दिन यूजर्स 1,459 करोड़ मिनट बातचीत (वॉयस कालिंग) कर रहे हैं। जियो नेटवर्क से जुड़े हर फोन पर करीब 1,003 मिनट हर महीने कॉलिंग हो रही है।