Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 260 -
होम ब्लॉग पेज 260

IPL 2023 : दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 4 विकेट से हराया

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने गेंदबाजों के नायाब प्रदर्शन के बाद कप्तान डेविड वॉर्नर (57) के शानदार अर्द्धशतक की बदौलत गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को चार विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2023 सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। वर्षाबाधित मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर 127 रन पर ऑलआउट हो गई। दिल्ली ने यह लक्ष्य 19.2 ओवर में हासिल करके अंक तालिका में अपना खाता खोला।

दिल्ली के बल्लेबाजों ने अपने निराशाजनक प्रदर्शन से इस मैच को भी रोमांचक बना दिया। वॉर्नर के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज महत्वपूर्ण योगदान नहीं दे सका, जिसके कारण टीम को आखिरी ओवर में सात रन की दरकार थी। अक्षर पटेल (19 नाबाद) ने शुरुआती दो गेंदों पर चार रन लिये, जबकि कुलवंत खेजरोलिया ने दूसरी गेंद पर नो बॉल फेंककर दिल्ली का काम आसान कर दिया। अक्षर ने अंततः आधिकारिक दूसरी गेंद पर दो रन भागकर दिल्ली की पहली जीत सुनिश्चित की।

दिल्ली के लिये पारी की शुरुआत करने उतरे वॉर्नर शुरू से ही लय में नज़र आये। वॉर्नर ने उमेश यादव को चौका लगाकर अपना खाता खोला, जबकि अगले ओवर में कुलवंत खेजरोलिया को दो चौके लगाये। उनके जोड़ीदार पृथ्वी शॉ ने भी चौके के साथ शुरुआत की लेकिन 13 रन पर उनकी एक और निराशाजनक पारी का अंत हुआ।

वॉर्नर इस बात से बेअसर रहे और सुनील नरेन को चार चौके जड़कर पावरप्ले समाप्त किया। कप्तान नीतीश ने अंततः दिल्ली की धीमी पिच पर अपनी ऑफ-स्पिन का फायदा उठाते हुए मिचेल मार्श का विकेट चटकाया। अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे फिलिप सॉल्ट भी मात्र पांच रन ही बना सके।

केकेआर के स्पिनरों ने धीरे-धीरे विकेट चटकाते हुए मैच पर पकड़ बनानी शुरू कर दी। शुरुआती 25 गेंद पर 45 रन बनाने वाले वॉर्नर को अर्द्धशतक पूरा करने में 33 गेंदों का समय लगा और वह अंततः 41 गेंद पर 11 चौकों सहित 57 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वॉर्नर को आउट करने वाले वरुण चक्रवर्ती ने उस ओवर में कोई रन न देकर दिल्ली को दबाव का एहसास करवाया।

दिल्ली की दुविधाएं यहां भी समाप्त नहीं हुईं और मनीष पांडे (22 गेंद, 21 रन) ने पिच पर पांव जमाने के बाद लॉन्ग ऑन को कैच देकर अपना विकेट गंवा दिया। अमन हाकिम खान शून्य रन का योगदान देकर आउट हो गए।

दिल्ली अब तीन ओवर में जीत के लिये 15 रन चाहिये थे, जबकि केकेआर जीत से सिर्फ चार विकेट दूर थी। चक्रवर्ती ने 18वें ओवर में मात्र तीन रन दिए और ललित यादव को लगभग आउट भी कर दिया। नीतीश ने भी 19वें ओवर में मात्र पांच रन दिए, हालांकि अक्षर को आउट न कर पाना उनके लिए भारी पड़ा।

दिल्ली के मैच-जिताऊ हरफनमौला आखिरी ओवर से पहले 19 गेंद पर 13 रन बनाकर खेल रहे थे। उन्होंने आखिरी ओवर की शुरुआती तीन गेंदों पर छह रन लिए, जबकि दिल्ली को सातवां रन नो बॉल की मदद से मिल गया। अक्षर 22 गेंद पर 19 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे और दिल्ली को चार विकेट से जीत दिलाई।

इससे पूर्व, दिल्ली ने वर्षाबाधित मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करते हुए पहले ओवर से ही केकेआर को दबाव में रखा। मुकेश कुमार (15/1) ने दूसरे ओवर में सलामी बल्लेबाज लिटन दास का विकेट चटकाया, जबकि आनरिक नॉर्खिया (20/2) ने पिछले मैच के शतकवीर वेंकटेश अय्यर को शून्य रन पर पवेलियन लौटा दिया।

लंबे समय बाद आईपीएल में वापसी कर रहे इशांत शर्मा (19/2) ने केकेआर के कप्तान नीतीश राणा का विकेट लेकर पावरप्ले समाप्त किया, जिसके बाद स्पिनरों ने मोर्चा संभाल लिया। अक्षर पटेल ने अपने पहले ओवर में मात्र चार रन देने के बाद दूसरे ओवर में मंदीप सिंह को बोल्ड किया। तीन ओवर में 13 रन देने वाले अक्षर ने रिंकू सिंह का विकेट लेकर अपना स्पेल समाप्त किया।

सलामी बल्लेबाज रॉय इस बीच विकेट पर टिके रहे। उन्होंने प्रत्याक्रमण करने के इरादे से 10वें ओवर में कुलदीप यादव को छक्का लगाया। रॉय को 24 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला, हालांकि वह अपनी टीम को संकट से नहीं निकाल सके और 43 रन पर कुलदीप (15/2) का शिकार हो गये। कुलदीप ने अगली गेंद पर अनुकूल रॉय को भी विकेट चटकाया, लेकिन हैट्रिक पूरी नहीं कर सके।

इसी बीच, सुनील नरेन और उमेश यादव का विकेट गिरने के साथ केकेआर 16वें ओवर में ही ऑलआउट होने के करीब आ गई, जिसके बाद रसेल ने 38 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। रसेल ने अपनी पारी में एक चौका और चार छक्के लगाये। पारी की आखिरी गेंद पर वरुण चक्रवर्ती रन चुराने की कोशिश में रनआउट हुए और केकेआर 127 रन पर सिमट गई।

सबगुरु राशिफल : 21 अप्रेल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। बैसाख मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2080, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 08.29 बजे बाद द्वितीया तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज मानसिक शांति रहेगी। परिवार में भी सुख-शांति रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आप घर और ऑफिस दोनों स्थानों पर शान्तिपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश करेंगेǀ व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रह सकती है। जरूरतमंद की मदद करेंगे। जीवन में सार्थकता की तलाश में योग, अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों को समय दे सकते हैं। शुभ समाचार मिल सकता है। अपनी निजी बातें किसी के साथ भी ना बाँटें और कोई भी कडवा पाठ सीखने के लिए भी खुद को तैयार रखें।

वृषभ :- आज अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार भी संभव है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं। आय से अधिक धन व्यय होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी रखें। निवेश लाभकारी साबित हो सकता है। मित्रों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। एजुकेशन में सार्थक परिणाम मिल सकते हैं। अपनी भावनाओं को दबाएं और छुपाएं नहीं। अपने जज़्बात दूसरों के साथ साझा करने से फायदा मिलेगा। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। बच्चे आपको निराश कर सकते हैं।

मिथुन :- आज अचानक आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद रहेंगे। साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज का दिन आपको कई नए अनुभव दे कर जाएगा। यदि आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो शेयर बाजार में पैसे लगाना मुनाफे का सौदा होगा, समय इसकी गवाही दे रहा है। कारोबार के विस्तार के लिए लोन की आवश्यकता पड़ सकती है। आय बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। भौतिक सुख-साधन आसानी से जुटा लेंगे।रोजगार संबंधी समस्या हल होगी। वाद-विवाद की संभावना है।

कर्क :- आज व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोकझोंक संभव है। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति हो सकती है। परिवार में सुख-शांति व धार्मिक माहौल बना रह सकता है। आपके दिल-दिमाग में एक से ज्यादा विचार एक साथ चलते रहेंगे। शादीशुदा लोगों की लाइफ में प्यार बढ़ेगा। संबंधों में मजबूती भी आएगी। बस अपने लाइफ पार्टनर की कुछ आदतों को लेकर सावधान रहें। खरीदारी में फायदे के सौदे हो सकते हैं। सरकारी कार्य गति पकड सकते हैं। सेहत बेहतर रहेगी। क्रोध व आवेश पर नियंत्रण रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। तनाव दूर करने के लिए परिवार वालों की मदद लें। वाणी माधुर्य का लाभ मिलेगा।

सिंह :- आज आप धार्मिक क्रियाकलापों में भाग लेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में लाभ की स्थितियां निर्मित होंगी। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। संतान की ओर से चिंतामुक्त होंगे। आपके कानूनी कामों में गति आएगी। आय के साधन बनाने के प्रयास सफल होंगे। दूसरों को खुशियाँ देकर और पुरानी गलतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। तब तक कोई वादा न करें, जब तक कि आप पूरी तरह उसे पूरा करने में सक्षम न हों। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं।

कन्या :- आज का दिन आपके लिए क्रियाशील रह सकता है। समय आत्मबल और साहस में वृद्घि के संकेत दे रहा है। विरोधी शांत रह सकते है। कार्य क्षेत्र में सफलता से खुशी मिल सकती है। स्वजनों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी अधिक कार्य भार दे सकते हैं। परिवार में धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। समाज के कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। पत्नी से मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए जरूरी चीज़ें खरीदना आसान होगा। किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक मिली खबर आपका दिन बना सकती है।

तुला :- आज मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। पिता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आज आपको लगेगा कि आपको किसी सलाहकार, खास तौर से किसी वरिष्ट व्यक्ति को अपने मार्ग दर्शन के लिए बुलाना चाहिए। आप शायद अपनी जिंदगी को लेकर कुछ दुविधा में हैं या फिर किसी खास परिस्थिति से बाहर नहीं निकल पा रहे है। व्यापार में धोखाधड़ी हो सकती है। पत्नी की भावनाओं का सम्मान करें। आपका कोई बड़ा शायद आपको सही सलाह दे पाएगा जिससे आपको लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी के काम हाथ में लेने पर कामयाबी मिलेगी।

वृश्चिक :- आज के दिन आप विचारों को गतिशीलता से दुविधा का अनुभव करेंगे। इस वजह से किसी भी निर्णय लेने में परेशानी होगी। किसी एक निर्णय पर नहीं आ सकेंगे। आज का दिन आपके लिए नौकरी-धंधे के क्षेत्र में स्पर्धा युक्त रहेगा। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है तथा आज प्रसन्न रह सकते हैं। विरोधियों का प्रभाव कम हो सकता है। अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। व्यवसायिक लाभ के भी योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में श्रद्धा बढ़ सकती है। वाहन चलाने में सावधानी रखें। समाज में सम्मान प्राप्त होगा। मेहमान का आगमन मन को प्रसन्नता देगा।

धनु :- आज आप दुविधा में रहेंगे। आपका दुविधापूर्ण व्यवहार आपको मुश्किल में डाल सकता है। अपने जिद्दी स्वभाव को आज त्याग दें, नहीं तो किसी के साथ विवाद होने की संभावना है। आज बनाए हुए प्रवास की योजना को रद्द करने की स्थिति आएगी। कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले दो बार सोचें। किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह बड़े काम की होगी। यदि कोई बड़ी योजना शुरू करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइये, सही वक्त आने दें। आज का दिन आपके लिए अच्छा है। अपने आर्थिक लक्ष्य को मजबूत करने के लिए आपको सही दिशा अपनाने की जरूरत है। अपना लक्ष्य तय करें और उसे पाने में दिन रात एक कर दें।

मकर :- आज आपकी बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। तन-मन की ताजगी के अनुभव के साथ आज की शुरुआत होगी। परिवार के लोगों के साथ आपको मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। आज आपके बॉस का बढ़िया मिजाज पूरे कार्यालय के माहौल को अच्छा बना देगा। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन आखिर में सब ठीक हो जाएगा। आपकी सैलरी में वृद्धि के योग बन रहे हैं। अगर आप अपने वाणी में मिठास और व्यवहार अच्छा रखेंगे तो सब आपके फेवर में ही होगा।

कुंभ :- आज किसी मित्र के सहयोग से लाभ हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आज ज्यादा खर्च का दिन है। परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं होगा। कुटुंब के लोगों के साथ मतभेद के प्रसंग खड़े होंगे। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। मन दुविधायुक्त रहेगा। बोलने पर संयम रखें। माता-पिता से आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है। अपने घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले आपको सभी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए। मुमकिन है कि आप अपने प्रिय के साथ आनंद उठाए।

मीन :- आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपसी मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें। आज आप देखेंगे कि आपके प्रयासों से मतभेद कम हो रहे हैं तथा आपसी प्रेम अपनी चरम सीमा पर है। आपसी रिश्तों में सुधार आयेगा। आपकी सकारात्मक सोच और लगन आपको बड़ी आर्थिक सफलता दिलायेगी, जिसके आप हकदार भी हैं। मन पर नकारात्मक सोच का प्रभाव हावी रह सकता है। आप किसी खेल-कूद की प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकते हैं। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें।

संध्याकालीन दीपदान के साथ आज शाम से होगा सिरोही स्थापना दिवस का आगाज

0
सिरोही में चौधरी लाइन के मोड़ पर स्थित शीशा जी मंदिर जहां सिरोही के स्थापना के समय शिला रखी गई थी।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। आज शाम शीशा जी के मंदिर पर  दीपदान के बाद दशहरा मैदान में दीपदान और सांस्कृतिक कार्यक्रम से सिरोही स्थापना महोत्सव का आगाज होगा।
कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देकर जिला कलक्टर ने बताया कि 21 अप्रेल को संध्याकालीन शीशाजी मंदिर में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जाएगा। पूजा अर्चना के पश्चात् दशहरा मैदान में दीपदान कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रेखा ठक्कर जयपुर द्वारा कत्थक नृत्य व क्लासिकल संगीत ( ईस्टूमेंट फ्यूजन, सूफी डांस ), प्रणय – सिरोही के इतिहास की जानकारी, जस्सू, थानू एवं छोटूखान कलाकार द्वारा लोग गीत प्रस्तुत किए जाएंगे।
22 अप्रेल को प्रातः 8.30 बजे में अहिंसा सर्किल से प्रारम्भ होकर भव्य शौभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें विभिन्न कलाकारों द्वारा अलग-अलग ग्रूप्स में कार्यक्रम प्रदर्शित किए जायेंगे। इसमें विशेष तौर पर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। 11 बजे से अरविन्द पैवेलियन में कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति, मेहन्द्री माण्डना व रिल्स विडियोग्राफी प्रतियोगिताए, हथियारों व सिरोही इतिहास की की प्रदर्शनी लगाई जाएगी जो दो दिवस तक रहेगी। 11.30 बजे से अरविन्द पैवेलियन में दादा पोती दौड, महिला वर्ग में रस्सा कस्सी, म्यूजिकल चेयर एवं मटका दौड प्रतियोगिताएरखी गई है।
इसी दिन पृथ्वी दिवस होने पर लवकुश वाटिका में प्रातः 7 बजे विद्यार्थियों के लिए नेचर वाॅक, दोपहर 12 से 2 बजे तक  विभिन्न बाल प्रतियोगिता – चित्रकला- स्केच-पेण्टिंग, प्रदर्शनी – मेजिक शो बच्चों के लिए -बोरा दौड- बेलून फाईटिंग- म्यूजिकल चेयन एवं फैंसी ड्रेस कार्यक्रम रखे गए है।
सांय 7 बजे दशहरा मैदान में सांस्कृतिक संध्या , स्थानीय प्रतिभाओं द्वारा प्रस्तुति, डेजर्ट सम्फनी, प्रणय, सादा डांस गणेश वंदना व विशेष डांस एवं स्वागत राठौड बाॅलीवुड संगीत कार्यक्रम होगा।
23 अपे्रल को प्रातः 7 बजे  सर्किट हाउस से अरविन्द पवैलियन तक रन फाॅर सिरोही , 9 बजे  से अरविन्द पैवेलियन में विशेष आकर्षण रस्सी द्वारा डांस, गैर नृत्य प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं कठपूतली प्रदर्शन, दादा पोता दौड, पुरूष वर्ग के लिए म्यूजिकल चेयर व रस्सा कस्सी, साफा प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। सांय 6 बजे से दशहरा मैदान में मिस्टर एवं मिस सिरोही फेशन शो , बेस्ट कपल सिरोही एवं रात्रि 8 बजे से कवि सम्मेलन में सुप्रसिद्ध डाक्टर कुमार विश्वास द्वारा काव्य पाठ किया तत्पश्चात् आतिशबाजी के साथ महोत्सव समापन होगा।

पुलिस थाने की खाल उधेड़ने के बयान पर भाजपा नेता गोपाल माली पर लगाई 6 धाराओं में क्या प्रावधान?

सिरोही जिले की रेवदर तहसील के पामेरा गांव में नाबालिग बच्ची के लापता होने के बाद धरने को सम्बोधित करते भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली।

सबगुरु न्यूज सिरोही। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने 9 अप्रेल को अनादरा थाना क्षेत्र में पुलिस थाने की खाल उधेड़ने का बयान दिया था। सिरोही पुलिस ने इस बयान के आधार पर गोपाल माली के खिलाफ 6 धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

23 अप्रेल को काम्बेश्वर महादेव तीर्थ पर होगा सामूहिक विवाह

0

तखतगढ़(पाली)। श्री दक्ष प्रजापति कुमावत विकास सेवा संस्थान पाली, जालोर व सिरोही की कुमावत समाज धर्मशाला सुमेरपुर में आयोजित बैठक में आगामी 23 अप्रैल को कांबेश्वर महादेव कानकोलर में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई।

सचिव दिनेश कुमावत ने बताया कि समाज में कुरीतियों को रोकते हुए कम खर्च में और सामाजिक रीति रिवाजों के अनुसार सामूहिक विवाह के आयोजन से अच्छा संदेश दिया जा रहा है। सामूहिक विवाह दहेज मुक्त होने से और कम खर्चीला होने से समाज के कमजोर वर्ग को भी संबल मिलता है।

स्वागत समिति, भोजन व्यवस्था समिति, रसोईघर समिति, कार्यालय प्रभारी, स्वागत काउंटर प्रभारी, मंडप समिति, तोरण द्वार स्वागत समिति, आवास व्यवस्था समिति, कन्यादान भंडार समिति का गठन कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई। संस्थान के सभी सदस्य मिलकर उक्त समितियों के माध्यम से समारोह में अपना योगदान देंगे।

संस्थान की बैठक में संरक्षक अमृतभाई कुमावत, चमनाराम कुमावत, हनुमान कुमावत, संस्थान अध्यक्ष कानाराम परमार, उपाध्यक्ष नेमाराम मुलेवा, रमेश मुलेवा, कोषाध्यक्ष मदन मेड़तिया, सहसचिव रमेश सनवेचा, प्रचार मंत्री रमेश कुमावत, सुरेश चौहान, खीमाराम कुमावत, बाबूलाल गहलोत, गणेशराम, रमेश भारुंदा, सुरेश वेरा रामपुरा, मगनलाल जाणा, गोविंद कुमावत पार्षद, भीमाराम, सुरेश सावलेचा, ललित मेड़तिया, पुखराज कुमावत, भेराराम मालविया, रमेश बजरंग, नरेश कुमावत, गोविंद कुमावत, जितेंद्र सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सीपी जोशी ने राज्य की कांग्रेस सरकार को उखाड फेंकने का किया आह्वान

अजमेर। राजस्थान भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सीपी जोशी ने राज्य की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया है।

अजमेर में आयोजित संभाग स्तरीय बैठक में भाग लेने आए जोशी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य की जनता का गहलोत सरकार से विश्वास उठ चुका है और उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को उखाड़ने का मन बना लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की देखरेख में पेपर लीक हुए हैं और आपराधिक वारदातें बढ़ रही है।

जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का भी आह्वान किया। जोशी ने संभाग बैठक में अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, नागौर से आए भाजपा प्रतिनिधियों को चुनाव में एकजुट होकर काम करने के मंत्र के साथ साथ राज्य की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर अजमेर संभाग के प्रमुख कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मोदी/20 पुस्तक पर आयोजित विभिन्न प्रबुद्धजन सम्मेलन के संकलन को दर्शाती हुई पुस्तक का भी विमोचन किया गया।

उन्होंने सभी संभाग प्रतिनिधियों को कहा कि पुस्तक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीस साल के सार्वजनिक जीवन को समाहित करते हुए उसमें प्रेरणा, उर्जा व जीवन में आगे बढ़ने का मार्गदर्शन देने के टिप्स है ताकि देश का कल्याण संभव हो।

संभागीय बैठक में संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी, संभाग प्रभारी प्रसन्नचंद मेहता, सांसद भागीरथ चौधरी, वरिष्ठ नेता कैलाश मेघवाल तथा ओंकार सिंह लखावत सहित प्रमुख भाजपाई उपस्थित रहे।

राज्य में कांग्रेस राज का यह अंतिम साल है : सीपी जोशी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को अल्प प्रवास पर अजमेर आएंगे

अजमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल 21 अप्रैल को सवा घंटे के अल्प प्रवास पर अजमेर आएंगे। अधिकृत पुष्ट जानकारी के मुताबिक गहलोत अजमेर के ब्यावर रोड स्थित चंद्रवरदाई खेल नगर में राज्य के पांचवें तथा अजमेर संभाग के मेगा जॉब फेयर का अवलोकन करेंगे।

गहलोत दिन में 12 बजे चंद्रवरदाई नगर खेल मैदान हैलीपैड पहुंचेंगे और मेगा जॉब फेयर शिविर का अवलोकन करने के बाद सवा बजे जयपुर लौट जाएंगे। इस दौरान प्रभारी मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय, खेल एवं कौशल, नियोजन व उद्यमिता मंत्री अशोक चांदना तथा राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ भी उपस्थित रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि अजमेर संभाग का मेगा जॉब फेयर आज से शुरू हो गया। जॉब फेयर में अब तक 32 हजार से ज्यादा का पंजीयन किया गया है जिसमें 21 सेक्टर की 60 से अधिक कंपनियां रोजगार के लिए साक्षात्कार ले रही है।

आज पहले दिन आठ हजार से ज्यादा युवाओं ने भाग लिया जिनमें से कई लोगों को रोजगार भी मिला। इनमें किशनगढ़ के हितेंद्र भाखड़, केकड़ी के नीरज सुवासिया, खरवा की अनिता माहेश्वरी, सावर की सुनीता तथा अजमेर गुलाबबाड़ी के उमेश कुमार शामिल हैं जो रोजगार मिलने के बाद प्रशंसित नजर आए।

हमीरपुर में फोन पर मंगेतर से बात करने के बाद युवती ने की सुसाइड

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के जरिया क्षेत्र में फोन पर अपने मंगेतर से बात करने के बाद गुस्से में आई एक प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका ने गुरूवार को जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।

पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के पहरा गांव निवासी राकेश कुमार की 25 वर्षीय पुत्री अर्चना राजपूत का रिश्ता राठ क्षेत्र के धमना गांव निवासी भीकम सिंह से हुआ तय हुआ था। 21 मई को अर्चना की भीकम से शादी होनी थी।

बुधवार की रात अर्चना फोन पर अपने मंगेतर भीकम सिंह से बात कर रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने के बाद अर्चना ने गुरुवार को जहर खा लिया जिससे अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

पिता ने बताया कि उसकी पुत्री राठ कस्बे के एक इंग्लिश मीडिएम स्कूल में टीचर थी। शादी के कार्ड भी छप गए थे। पिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि भीकम सिंह ने किसी बात को लेकर फोन पर बात कर उसकी पुत्री को टार्चर करना शुरू कर दिया था, जिसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

सहारनपुर में वार्ड 22 से भाजपा पार्षद का निर्विरोध चुना जाना तय

Sirohi bjp

 

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 22 में भारतीय जनता पार्टी का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।

भाजपा प्रत्याशी सुखबीर वर्मा के खिलाफ आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार वसीम तेली उर्फ सलीम ने अपना नाम वापस ले लिया। सहारनपुर महानगर भाजपाध्यक्ष राकेश जैन ने पार्टी के मेयर पद के प्रत्याशी डा. अजय कुमार के चुनाव कार्यालय पर बताया कि आज नाम वापसी के अंतिम दिन वसीम ने भाजपा के पक्ष में अपना नाम वापस ले लिया जिसके बाद सुखबीर वर्मा के लिए निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हाे दिया।

भाजपा के नगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि भाजपा ने 70 में से 66 वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारे हैं जिनमें से 16 उम्मीदवार मुस्लिम हैं। 2017 में भाजपा ने दो मुस्लिम उम्मीदवार उतारे थे। भाजपा ने पिछली दफा 28 वार्डों में जीत दर्ज की थी। इस बार भाजपा को 45 वार्डों में सफलता मिलने की उम्मीद है।

पंचकूला में हुक्का-बार पर ताबड़तोड़ छापे, प्रतिबंधित सामग्री बरामद

पंचकूला। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग और पुलिस की टीमों ने संयुक्त रूप से पंचकूला में हुक्का-बार पर छापामारी कर वहां से प्रतिबंधित सामग्री बरामद की हैं।

पुलिस ने आज यहां बताया कि बुधवार की रात में की गई छापेमारी में बरामद सामग्री में 23 हुक्का, 15 प्रकार के निकोटीन सहित मोलेसिस तथा 7 प्रकार के हर्बल मोलेसिस में शामिल हैं। इस सम्बंध में अलीफ लैला में दस प्रकार के मोलेसिस बरामद किए गए जिनमें निकोटीन था। छह हुक्का भी बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि अन्य हुक्का बार ‘दी व्हाईट’ ‘दी एलमस’ हुक्का बार में भी छापेमारी में पांच प्रकार के मोलेसिस बरामद किए गए जिनमें निकोटीन था। यहां से 11 हुक़्का भी बरामद किए गए। छापामार टीमों ने प्ले-एन-पोज, पर्पल फ्रोग और इनसेन लाउंज एवं बार में भी छापामारी की गई। पुलिस ने इन सभी हुक्का बार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।