Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 262 -
होम ब्लॉग पेज 262

भगोड़े अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को अमृतसर एयरपोर्ट पर रोका

अमृतसर। वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख और खालिस्तान समर्थक भगोड़े अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को आव्रजन अधिकारियों ने आज गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उस समय रोक लिया जब वह लंदन जाने की कोशिश कर रही थी। किरणदीप कौर ब्रिटिश नागरिक हैं।

एयरपोर्ट अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि किरणदीप कौर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था, इसलिए उसे उड़ान में बैठने से पहले रोक लिया गया है और पंजाब पुलिस की टीम किरणदीप कौर से एयरपोर्ट पर ही पूछताछ कर रही है। पंजाब पुलिस की ओर से हालांकि अभी पुष्टि नहीं हुई है। अमृतसर एयरपोर्ट पर पंजाब पुलिस और अन्य अधिकारियों द्वारा पूछताछ की जा रही है।

किरणदीप कौर की उड़ान का समय डेढ़ बजे था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वह पूर्वाह्न 11.30 बजे एयरपोर्ट पहुंचीं। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। सूत्रों के मुताबिक किरणदीप के पास भारत में रहने के लिए सीमित अवधि का वीजा था और वह खत्म होने वाला था। उन्होंने इसी साल फरवरी में अमृतपाल सिंह से शादी की थी और उसके बाद वह पहली बार लंदन जा रही थी।

छत्तीसगढ़ : शादी रस्म में एसिड अटैक दूल्हा-दुल्हन सहित 12 लोग झुलसे

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर ब्लॉक के ग्राम छोटे आमाबाल में शादी समारोह में रस्म के दौरान दूल्हा-दुल्हन के ऊपर एसिड अटैक किए जाने से इस घटना में 12 लोग झुलस गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार घोटिया निवासी डमरुधर बघेल का बीती रात विवाह छोटे आमाबाल की रहने वाली सुनीता कश्यप से हो रही थी। विवाह उपरांत टिकान रस्म (रिसेप्शन) चल रही थी। इसी दौरान लाइट गुल हो गई। पीछे से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एसिड फेक दिया गया।

घटना के बाद मौके में अफरा तफरी मच गई। दूल्हा दुल्हन के परिवार के सदस्यों ने एसिड से झुलसे लोगों को फौरन भानपुरी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें से 5 घायलों को जगदलपुर के महारानी अस्पताल लाया गया है। जिनमें दूल्हा भी शामिल है।

इस घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक और छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप भी विवाह वाले घर में पहुंच गए और दूल्हा दुल्हन को तत्काल अपने निजी सुरक्षा पर लगे फालो वाहन से सिविल अस्पताल भानपुरी लेकर गए।

इधर, रात में पुलिस के बड़े अधिकारी गांव पहुंच गए थे। मामला प्रेस प्रसंग से जुडा है या शरारत के लिए घटना को अंजाम दिया गया होगा इन दोनों पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बहार है। एडिशनल एसपी नोवोदिता पॉल के अनुसार दूल्हा दुल्हन सहित 8-10 लोग घायल हैं।

राहुल गांधी को मानहानि मामले में राहत नहीं, सूरत कोर्ट ने खारिज की अर्जी

सूरत। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गुरुवार को सूरत की सत्र अदालत से उस समय जबरदस्त झटका लगा जब मोदी उपनाम मानहानि मामले में उनकी याचिका खारिज कर दी गई। गांधी के पास सत्र अदालत के फैसले के बाद अब गुजरात हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने का विकल्प बचा है।

कांग्रेस नेता पर मोदी उपनाम को लेकर की गई उनकी टिप्पणी के बाद उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया गया था। इस पर सूरत की एक निचली अदालत ने 23 मार्च को उन्हें दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई थी।

गांधी केरल में वायनाड सीट से लोकसभा सांसद थे। निचली अदालत के फैसले के बाद उनकी संसद सदस्यता खत्म कर दी गई थी। उनके खिलाफ सुनाए गए फैसले के दिन ही तीन अप्रैल को ही सूरत की सत्र अदालत ने गांधी की जमानत मंजूर कर ली थी। इसके बाद उन्होंने अपनी सजा पर रोक लगाने और दोषसिद्धि को लेकर दो याचिकाएं दायर की थी, जिसे अदालत ने आज खारिज कर दिया।

सत्र अदालत से झटका लगने के बाद गांधी के पास अब गुजरात उच्च न्यायालय का रुख करने का विकल्प बचा है। गौरतलब है कि गांधी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के गुजरात के विधायक पूर्णेश मोदी ने मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

नागौर जिले में पुलिस कांस्टेबल 10000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

नागौर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने नागौर जिले के मारोठ पुलिस थाने के कांस्टेबल रामनिवास को एक मामले में दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए आज रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि परिवादी ने एसीबी की सीकर इकाई को शिकायत की कि उसके भाई के विरुद्ध दर्ज धोखाधड़ी के प्रकरण में परिजनों के नाम निकालने की एवज में कांस्टेबल ने एक लाख रुपए की रिश्वत मांग रहा है।

प्रियदर्शी ने बताया कि इस पर शिकायत का सत्यापन के बाद एसीबी टीम ने गुरुवार को नागौर में ट्रेप कार्यवाही करते हुए कांस्टेबल रामनिवास निवासी सीकर जिले में रींगस के सामोता का बास को परिवादी से दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल ने सत्यापन के दौरान ही परिवादी से पांच हजार रुपए ले लिए थे। मामले में अनुसंधान अधिकारी एवं अन्य की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

अडानी को लेकर राहुल गांधी ने फिर किया मोदी पर हमला

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना उन पर फिर हमला किया और कहा कि उन्होंने आसमान से लेकर जमीन और समुद्र तक सब कुछ अडानी के हवाले कर दिया है।

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के एयरपोर्ट, बंदरगाह, बिजली क्षेत्र, कोयला, सड़कें, खदानें सब कुछ अडानी समूह को सौंप दिया है।

गांधी ने गुरुवार को ट्वीट किया कि एयरपोर्ट सेठ के, पोर्ट सेठ के, बिजली सेठ की, कोयला सेठ का, सड़कें सेठ की, खदानें सेठ की, ज़मीन सेठ की, आसमान सेठ का, सेठ किसका। सेठ ‘साहेब’ का।

इसके साथ ही उन्होंने भारत का एक मानचित्र भी पोस्ट किया है जिसकी पृष्ठभूमि में मोदी और अडानी हाथ मिलाए हुए खड़े हैं और देश में कहां-कहां अडानी समूह का कारोबार है, उसको मानचित्र में दिखाया गया है।

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और भूमि पेडनेकर की फिल्म अफवाह का ट्रेलर रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की आने वाली फिल्म ‘अफवाह’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

फिल्म अफवाह सुधीर मिश्रा द्वारा निर्देशित और लिखित थ्रिलर फिल्म है।निर्माता अनुभव सिन्हा ने कहा, फिल्म अफवाह में सुधीर के साथ काम करना एक समृद्ध अनुभव रहा है। मेरा मानना ​​है कि ‘अफवाह’ एक बहुत ही महत्वपूर्ण फिल्म है जो उच्च कोटी वाली फिल्मों के निर्माण के हमारे उद्देश्य को पूरा करती है।

निर्देशक सुधीर मिश्रा ने कहा कि क्या होगा यदि राक्षस आपका पीछा कर रहा है यह एक खूनी अफवाह है? मूल रूप से आप डरें हुए हैं क्योंकि छिपाने के लिए कोई जगह नहीं है। राक्षस हमेशा आपसे पहले वहां पहुंच जाएगा। इससे भी बुरी बात यह है कि कभी-कभी राक्षस एक दोस्त या प्रेमी या माता-पिता की रूप में आ जाता है। यदि यह एक अच्छी थ्रिलर का आधार नहीं है, तो मुझे नहीं पता कि क्या है! इस समय मैं बस मेरी प्रतिक्रिया पेश कर रहा हूं अफवाह।

गौरतलब है कि फिल्म अफवाह में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, भूमि पेडनेकर, शारिब हाशमी, सुमित कौल, सुमीत व्यास, रॉकी रैना और टीजे भानु हैं। फिल्म का निर्माण अनुभव सिन्हा ने अपने बैनर बनारस मीडियावर्क्स के तहत किया है। यह फिल्म 05 मई, 2023 को रिलीज़ होगी।

बांग्लादेश में बस, ट्रक की भीषण टक्कर में करीब 6 लोगों की मौत

0

ढाका। बांग्लादेश में गुरुवार सुबह ढाका-मावा एक्सप्रेसवे पर एक बस और एक ट्रक की आपस में जोरदार टक्कर होने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से श्रीनगर पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी (ओसी) हिदायतुल इस्लाम भुइयां ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि हादसा मुंशीगंज के श्रीनगर उपजिला के शोलोघर इलाके में आज सुबह करीब नौ बजे उस वक्त हुआ। जब एक यात्री बस अपने यथास्थान पर जा रही थी। उसी दौरान, बस और ट्रक की आपस में भीषण टक्कर होने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान चार और व्यक्तियों की मौत हो गई, जिससे अब मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई। उन्होंने बताया कि मरने वालों की संख्या बढने की आशंका है। मृतकों की तत्काल शिनाख्त नहीं हो सकी है।

यमन के अल-यमन इलाके में मची भगदड़ में 85 लोगों की मौत

सना। यमन की राजधानी सना के बाब अल-यमन इलाके में एक सहायता केंद्र में मची भगदड़ में कम से कम 85 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 220 से ज्यादा लोग घायल हो गये। यह जानकारी गुरुवार को हाउती द्वारा संचालित स्वास्थ्य प्राधिकरण ने दी।

हूती स्वास्थ्य प्राधिकरण के आधिकारिक प्रवक्ता अनीस अल-सुबैही ने बुधवार को कहा कि चिकित्साकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायलों को इलाज के लिए सना के कई अस्पतालों में भेजा गया है।

हाउती द्वारा संचालित अल-मसीराह टीवी ने कहा कि स्थानीय व्यापारियों द्वारा नकदी वितरण करने के दौरान यह भगदड़ मची, जिसका आयोजन बिना किसी संगठन या मंत्रालय के सहयोग के किया गया था।

मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल खालिक अल-अजरी के हवाले बताया गया है कि नकदी का अनियंत्रित वितरण करने के लिए जिम्मेदार दो व्यापारियों को गिरफ्तार किया गया है और घटना की जांच चल रही है। वर्षों के संघर्ष से गरीब हुए कई यमनी बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए चैरिटी केंद्रों में उमड़ पड़े क्योंकि मुसलमानों का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार ईद अल-फितर नजदीक आ रहा है।

यमन 2014 के अंत से गृह युद्ध में घिर गया है, जब ईरान समर्थित हौउती मिलिशिया ने कई उत्तरी प्रांतों पर नियंत्रण कर लिया और सऊदी समर्थित यमनी सरकार को राजधानी सना से बाहर कर दिया था। युद्ध में हजारों लोगों की मौत हो गई थी और 40 लाख लोग विस्थापित हो गए थे और गृह युद्ध ने यमन को भुखमरी के कगार पर धकेल दिया था।

सबगुरु राशिफल : 20 अप्रेल गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0

सबगुरु न्यूज। बैसाख मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2080, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 09.42 बजे बाद प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज आपको कोई नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। परिवार और पैसों के मामलों में आप व्यस्त हो सकते हैं। ग्रह-स्थिति शुभ है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आप सिर्फ अपने मन पर भरोसा रखें। किसी रिश्तेदार के स्वभाव या व्यवहार के बारे में आपको कुछ बातें समझ आ सकती हैं। दूसरों की बातें सुनने और समझने में सावधान रहें। कर्ज चुकाने में आसानी रहेगी। सकारात्मक मन रखने की कोशिश करें। धैर्य रखें। आज आप काफी जोश और उत्साहित नजर आएंगे और सजने संवरने में आपकी रूचि ज्यादा रहेगी।

वृषभ :- आज सफलता प्रदान करने वाला दिन है। दूसरों की सलाह ज्यादा गंभीरता से न लें। बेचैनी के कारण आप परेशान हो सकते हैं। जो भी काम करे अपनी जानकारी में करे और सोच समझकर करे। पुराना मित्र मिलेगा। आधी बात सुनने-समझने से समस्या हो सकती है। इसी तरह अपनी बात ठीक से न कह पाने के कारण भी कोई समस्या हो सकती है। हालात को नियंत्रण में रखने के लिए शांत रहें। इससे आपको फायदा होगा। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज जान पाएंगे। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करे नहीं तो आज धोखा भी खा सकते है।

मिथुन :- आज आप आस्था और आत्मविश्वास से सभी क्षेत्रों में उम्मीद से अच्छा करेंगे। अधिकारीगण आप के कार्य से संतोष का अनुभव करेंगे। मुसीबत से बाहर निकलने के लिए आपको अपनों की मदद लेनी चाहिए। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आकस्मिक धनलाभ होने की भी संभावना है। आपको मानसिक संतोष मिलेगा। पिता और बड़ों के आशीर्वाद से लाभ होगा। प्रभावशीलता बनी रहेगी। सेहत के लिहाज से जरा संभलकर रहें। कहीं बाहर आप अपने दोस्तों के साथ वक़्त का भरपूर लुत्फ़ उठा सकते हैं। इससे पहले कि नकारात्मक विचार मानसिक बीमारी का रूप ले लें, आप उन्हें खत्म कर दें।

कर्क :- आज व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। संतानों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आप के व्यवसाय से अन्य व्यापारी भी धन का लाभ ले पाएंगे। स्वास्थ्य संभालकर चलिएगा। दूर स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। मध्याह्न के बाद कार्यालय में उपरी अधिकारी का सहयोग मिलेगा। गृहस्थों को सुख और संतोष की भावना आज दिनभर मन में रहेगी। व्यावसायियों को पदोन्नति से लाभ होगा। सम्मान होने से आज मन प्रसन्न रहेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ संभलकर व्यवहार करें नहीं तो परेशानी होगी। पैसों के मामलों में आप बहुत उदार हो सकते हैं। विदेश जाने के अनुकूल परिस्थिति का निर्माण होगा।

सिंह :- आज आप निजी और पेशेवर जीवन दोनों में अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सक्षम होंगे। निजी जीवन में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। परिवार के सदस्यों का प्यार व सहयोग प्राप्त होगा। तन-मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। पड़ोसी और भाई-बंधुओं के साथ के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। किसी भी प्रकार के वाद विवाद से दूरी बनाए रखें। नई योजनाओं का आरम्भ करके और नाम कमाएंगे। व्यापार में भी लाभ होने की संभावना है। हाथ में लिए हुए कार्य समय पर पूरा न होने पर हताशा अनुभव कर सकते हैं।

कन्या :- नए कार्यों का आयोजन करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए अनुकूल दिन है। नौकरी और व्यवसाय में लाभदायक परिणाम मिलेंगे। व्यापार में नई दिशाएं खुलती प्रतीत होंगी। सरकार द्वारा लाभ के समाचार मिलेंगे। आप की शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रफुल्लता बनी रहेगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ खान-पान का स्वाद ले पाएंगे। मध्याह्न के बाद आप को सहसा शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। मध्याह्न के बाद खान-पान में ध्यान रखिएगा। कार्य अपूर्ण रह जाने की पूरी संभावना है। प्रवास में विघ्न आएंगे। आध्यात्मिकता और ईश्वरभक्ति ही आप को सहायता देगी।

तुला :- आज कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले आपका सोच-विचार कर लेना ठीक रहेगा। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। परिवार एवं दांपत्य जीवन में सुख-संतोष का अनुभव करेंगे। रोमांस की पराकाष्ठा का अनुभव होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा मेल-जोल रहेगा। आज आपको हर मामले में अनुकूलता का अनुभव होगा। घर में सुख-शांति आएगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन घर से बाहर जाने तथा मित्रों से लाभ मिलने का है।

वृश्चिक :- आज आपको पारिवारिक जीवन में शांति बनाए रखने के लिए आपको कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। किसी भी वाद-विवाद में पड़ने की बजाय अगर आप मामलों को शांति से सुलझाएं तो आपके लिए बेहतर होगा। आपको किसी कठिन स्थिति का सामना भी करना पड़ सकता है। परिवार में भी किसी न किसी तरह की उलझन भरी स्थिति बन सकती है। इन समस्याओं में समय और ऊर्जा काफी खर्च हो सकती है। आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं, सावधान रहें। कोई परेशानी की स्थिति बनने पर शांत रहने की कोशिश करें। व्यापारीगण साझेदारों के साथ धैर्य से काम लें। सार्वजनिक जीवन में अपयश न मिले इसका ध्यान रखें।

धनु :- आज नौकरी में आप अपने कार्य को बेहतर करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। जो पहल करेंगे या नया कदम उठाएंगे, समय आने पर उसके अच्छे नतीजे भी आपको मिल सकते हैं। आपके लिए बेहतर यह रहेगा कि सोचे हुए काम करते जाएं। अपने महत्वपूर्ण कामों की लिस्ट बनाएं और उन पर ध्यान दें। खुद को किसी से कम न समझें। जो आप सोचेंगे वह आसानी से करेंगे। कई महत्वपूर्ण मामले आज टल भी सकते हैं, लेकिन उससे आपको फायदा होगा। घर के बाहर के मामलों में आपकी महत्वाकांक्षाएं भी बढ़ सकती है। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

मकर :- आज का दिन लाभकारी रहेगा। पैसों का फायदा होने और कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने का योग बन रहा है। आज आप शांत मन से काम करेंगे तो आपको काफी फायदा होगा। दूसरों की बात गंभीरता से सुने। कोई महत्वपूर्ण जानकारी आपको मिल सकती है। इस राशि के जो लोग प्लास्टिक के व्यापार से जुड़े हैं आज उनकी किसी बड़े व्यापारी से साझेदारी हो सकती है। विवाहितों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी से आपको सरप्राइज मिल सकता है।

कुंभ :- आज शिथिलता एवं अधिक कार्यभार के कारण मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। सामाजिक दृष्टि से अपमानित न होना पड़े इस बात का ध्यान रखें। नए कार्य का प्रारंभ न करने की सलाह है। दूर रहने वाली संतानों से शुभ समाचार मिलेंगे। निर्धारित समय में आप अपना कार्य पूर्ण कर पाएंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए हानिकर भोजन न लें। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है। परंतु मध्याह्न के बाद दूर स्थित स्नेही सम्बंधियों के समाचार मिलने से आप का आनंद दूना हो जाएगा। नौकरी पेशावालों के लिए आज का दिन शुभ है। आकस्मिक धन खर्च की संभावना है।

मीन :- आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कोई नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलायेगा। बिजनेसमैन पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे आने वाले अच्छे वक़्त की ओर देखें। आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी। जीवनसाथी की किसी बात को गंभीरता से न लेने पर विवाद हो सकता है। सेहत आज फिट रहेगी। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। नए कार्य का प्रारंभ करने का भी आज के दिन उत्साह रहेगा।

तो डेढ़ महीने बाद गिरफ्तार हो सकेंगे सिरोही के ये भाजपा नेता!

नगर परिषद सिरोही।

सिरोही। सिरोही नगर परिषद में भाजपा बोर्ड में हुए भ्रष्टाचार में आरोपित भाजपा नेता और उस समय के कर्मचारी डेढ़ माह बाद गिरफतार हो सकते हैं। राजस्थान हाईकोर्ट के द्वारा सिरोही मैं पूर्व भाजपा बोर्ड के भ्रष्टाचार को लेकर हुए निर्णय से ऐसा संभव है।

राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर में सिरोही नगरपरिषद ने गत भाजपा बोर्ड में हुए घोटालों को लेकर दर्ज एफआईआर निरस्त करने की मांग को लेकर दर्ज की गई याचिकाओं का निस्तारण करते हुए एफआईआर रद्द करने से इनकार कर दिया है।

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश मनोज कुमार गर्ग ने याचिकाकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि पुलिस अधीक्षक सिरोही के समक्ष 15 दिवस के भीतर अपना ज्ञापन प्रस्तुत करे जिसका डेढ माह में निस्तारण करने का पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया गया है। इन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी पर डेढ माह तक रोक रहेगी।

उच्च न्यायालय ने आपराधिक विविध याचिका नम्बर 196/2021, 923/2021, 1068/2021, 1060/2021, 147/2021, 4691/2019, 5219/2019, 591/2021, 1071/2021, 593/2021, 1074/2021, 1479/2021 का निस्तारण करते हुए अपना निर्णय दिया। यह याचिकाएं दिलीप माथुर, ताराराम माली, रामलाल परिहार, मदन दत्ता, जगदीशलाल बारोलिया, लालसिंह राणावत की ओर से अलग अलग दायर की गई थी। इनमे सर्वाधिक याचिकाएं ताराराम माली व रामलाल परिहार की ओर से दायर की गई थी।

याचिकाकर्ताओं ने न्यायालय के समक्ष एफआईआर निरस्त करने के लिए जो तथ्य प्रस्तुत किए थे उनसे न्यायालय ने असहमति प्रकट की और एफआईआर निरस्त करने से इंकार कर दिया। न्यायालय ने आरोपियों को छूट दी है कि वे चाहे तो 15 दिवस के भीतर पुलिस अधीक्षक को अपना ज्ञापन प्रस्तुत कर सकते हैं जिसका निस्तारण उनके द्वारा डेढ माह में कर लिया जाएगा। इसके बाद पुलिस गुणावगुण के आधार पर इन्हें गिरफ्तार कर सकेगी।