Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 268 -
होम ब्लॉग पेज 268

आजमगढ़ में कलयुगी बेटे ने की पिता, माता और बहन की हत्या

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में चौकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक कलयुगी पुत्र ने डांट फटकार के बाद पिता, माता और बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है। वह इस घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है।

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार देर रात ढाई बजे के आसपास की है, जब कप्तानगंज थाना क्षेत्र के धनधारी गांव के निवासी भानु प्रताप सिंह (48), सुनीता (45), राशि (12) सोए हुए थे और बेटा राजन सिंह ने उसी दौरान कुल्हाड़ी से तीनाें की हत्या कर दी और फरार हो गया।

इस बात की सूचना ग्रामीणों को सुबह लगी तो उन्होंने थाने पर फोन करके सूचना दी मौके पर निरीक्षक कप्तानगंज पहुंच गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी अखिलेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य सहित पुलिस के तमाम आला अफसर मौके पर पहुंच गए है।

मौके पर खोजी स्वान टीम को भी बुलाया गया है। इस बात की सूचना जैसे ही राजन सिंह की बड़ी बहन रानी सिंह को मिली वह आजमगढ़ में अपने बड़े पिता (ताऊ) के यहां शादी की तैयारी में गई थी। पीड़ित भानु प्रताप सिंह तीन भाई हैं। भानु प्रताप सिंह, उदय सिंह, भूपत सिंह।

पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। ग्रामीणों से जो जानकारी मिली उसके अनुसार राजन ने एक बोरी गेहूं चोरी करके बेच दिया था। इस पर नाराज होकर पिता भानु प्रताप सिंह और उनकी माता सुनीता सिंह ने उसे डांट फटकार लगाई थी। लोगों को आशंका है कि शायद इसी डांट फटकार के बाद बेटे ने इस घटना को अंजाम दिया है। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। फरार हत्यारोपी राजन सिंह की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस अधीक्षक ने टीम गठित की है।

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के दम्पती सहित चार लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। मृतकों में दंपती, पुत्र और महिला शामिल है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंच गई।

इस बीच पुलिस ने शक के आधार फिलहाल मृत गृहस्वामी के पुत्र को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने रविवार को बताया कि बड़ोखर बुजुर्ग गांव में लगभग 70 वर्षीय चुन्नू कुशवाहा और 65 वर्षीय पत्नी कैलाशिया, भाभी विजनिया (75) और आठ वर्षीय प्रियांशु की हत्या शनिवार देर रात किसी धारदार हथियार से की गई है।

सूचना की सूचना मिलते ही आज समस्त पुलिस अधिकारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। अधिकारियों की मौजूदगी में डाग स्क्वायड और फील्ड यूनिट द्वारा घटना का विस्तृत निरीक्षण किया गया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह का प्रतीत हुआ। घर में जबरदस्ती घुस कर घटना को अंजाम देने के सबूत नहीं मिले। मृतक के पुत्र की पिता से अनबन रहती थी। जिसके कारण उसकी पत्नी (पुत्र-वधू) दो वर्ष से अपने मायके में रह रही है मृतक का बेटा भी तीन दिन से घर से गायब था। जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विस्तृत जांच शुरू की गई।

हिंसा प्रभावित सूडान में भारतीय नागरिक अल्बर्ट ऑगस्टाइन की मौत

नई दिल्ली/खार्तूम। सूडान की राजधानी खार्तूम में सेना और अर्धसैनिक बल के बीच संघर्ष के दौरान एक भारतीय नागरिक की गोली लगने से मौत हो गई। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को निधन पर दुख व्यक्त किया और कहा कि भारतीय दूतावास परिवार को सहायता देने के लिए सभी प्रयास कर रहा है।

इस बीच सूडान में भारतीय दूतावास ने एक ट्वीट कर यह बताया कि सूडान में एक दल समूह की कंपनी में काम करने वाले एक भारतीय नागरिक अल्बर्ट ऑगस्टाइन की गोलीबारी में मौत हो गई। कल सेना की गालीबारी की चपेट में आने वाले अल्बर्ट ने बाद में दम तोड़ दिया। दूतावास आगे की व्यवस्था करने के लिए परिवार और चिकित्सा अधिकारियों के संपर्क में है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक ट्वीट में कहा कि सूडान की स्थिति बहुत चिंताजनक है और भारत स्थिति की निगरानी कर रहा है। उन्होंने कहा कि खार्तूम में एक भारतीय नागरिक की मौत के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। दूतावास परिवार को पूरी सहायता देने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। जयशंकर ने कहा कि खार्तूम में स्थिति बहुत चिंताजनक बनी हुई है। हम वहां की हर गतिविधि की निगरानी करना जारी रखेंगे।

शनिवार को भारतीय दूतावास ने सूडान में रहने वाले सभी भारतीयों को अत्यधिक सावधानी बरतने, घर के अंदर रहने और बाहर उद्यम न करने के लिए कहा था। इसने भारतीयों से अपनी यात्रा स्थगित करने के लिए सूडान की यात्रा करने की योजना बनाने का भी आग्रह किया।गौरतलब है कि देश के सैन्य नेतृत्व के भीतर एक शातिर सत्ता संघर्ष के प्रत्यक्ष परिणाम के रूप में लड़ाई सूडान की राजधानी खार्तूम और देश में कहीं और भी भड़क उठी है।

आबकारी मामला : पूछताछ के लिए सीबीआई दफ्तर पहुंचे केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए रविवार को यहां केंद्रीय जांच ब्यूरो के मुख्यालय पहुंचे। दिल्ली आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई के सामने पेश होने के लिए बुलाया गया था। केजरीवाल आज सबसे पहले अपने पंजाब समकक्ष भगवंत मान और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ राजघाट गए और सीबीआई मुख्यालय की ओर बढ़े।

केजरीवाल ने केंद्र पर एक ताजा हमला करते हुए दावा किया कि वे बहुत शक्तिशाली हैं और वे किसी को भी जेल में डाल सकते हैं चाहे कोई व्यक्ति कुछ करे या न करे। सीबीआई दफ्तर जाने से ठीक पहले केजरीवाल ने मीडियाकर्मियों से कहा कि वह सभी सवालों के जवाब ईमानदारी से देंगे।

उन्होंने कहा कि मैं सभी जवाब ईमानदारी से दूंगा क्योंकि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि वे सभी को उनके आदेश का पालन करने की धमकी देते हैं, अन्यथा जेल में डाल देंगे।

दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों को आज सीबीआई मुख्यालय के समक्ष केजरीवाल की पेशी से पहले राष्ट्रीय राजधानी में कई जगहों पर, खासकर सीबीआई कार्यालय के बाहर तैनात किया गया था। आप के कई नेता सीबीआई दफ्तर के बाहर बैठे हैं और केजरीवाल के दफ्तर से बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं।

सबगुरु राशिफल : 16 अप्रेल रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। बैसाख मास , कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2080, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, शाम 06.14 बजे बाद द्वादशी तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कामकाज में सफलता मिलेगी। आज आपको प्रतियोगिता में आशाजनक परिणाम प्राप्त होंगे। बेवजह किसी से विवाद परेशानी उत्पन्न कर सकते है। नवीन लोगों के साथ मित्रता होगी। नौकरी और बिजनेस में अचानक बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। आज आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की जरूरत है। घर-परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। पिछले दिनों से चल रही लेन-देन की कोई बडी डील तय हो जाने की खुशी होगी। आज अगर आप किसी की गोपनीय बातें जान गए हो तो वे बातें किसी को भी न बताएं।

वृषभ :- आज धन का अधिक से अधिक खर्च होगा। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। सम्भव है कि आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुँचे। कुछ कामों में फालतू पैसा भी खर्च हो सकता है। आज आप न कोई बड़ा खर्चा करें, न ही ऐसा कोई वादा करें। किसी से किया गया कोई बड़ा वादा आपको परेशानी में भी डाल सकता है। आज लोग आपको विश्वास भरी निगाहों से देखेंगे। आपके निरंतर किये जा रहे कामों की प्रशंसा करेंगे। आज आपका सामाजिक रूप से मानहानि का प्रसंग उपस्थित न हो इसका ध्यान रखना होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे।

मिथुन :- आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा। खानपान का ध्यान रखें। समस्याओं का निराकरण होगा। व्यापार में प्रगति होगी। राजकाज से लाभ होगा। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार को लेकर चल रही बातचीत एक नाजुक दौर में है, धैर्य रखें, और बहुत सोच-समझकर ही कदम आगे बढ़ाएं। जो चीज आपके लिए शौक भर थी, वह भी धनोपार्जन का मार्ग बन सकती है, लेकिन वहीं धन आने का कोई पुराना और भरोसेमंद जरिया धीरे-धीरे अपना ठिकाना बदल लेगा। सहकर्मियों और कनिष्ठों के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क :- आज परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। सामाजिक दायित्व का निर्वाह करना पड सकता है। मित्रों व अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। रोजी व रोजगार में किया गया निवेश लाभप्रद रहेगा। कुछ लोगों के जीवन में नए अवसर आएंगे जिन्हें नजरअंदाज न करें अन्यथा बाद में आत्मग्लानि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। आज दूसरों की बातों को इधर से उधर करने से बचें। महत्वपूर्ण कार्य में विलंब संभव है। परिजनों का सहयोग करना पडेगा। मन चलायमान रहेगा।

सिंह :- आज नौकरी और व्यापार में लाभ के संकेत हैं। आय के साधनों में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन मिलेगा। सम्बन्धों के प्रति त्याग से ही मधुरता आएगी। परिवार में माहौद सुखद रहेगा। मन परेशान रहेगा, परन्तु कोई गलत निर्णय नहीं हो पायेगा। किसी अच्छे व्यक्ति की सलाह प्राप्त होगी। समस्या का निराकरण होगा। घर परिवार में वैचारिक मतभेद कम होने से जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। पहले की अपेक्षा आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। महिलायें सन्तान के प्रति अति संवेदनशीलता न रखें।

कन्या :- आज का दिन आपके लिए फायदेमंद है। मित्रों एवं स्वजनों से भेंट होगी। बौद्धिक चर्चा में विवाद टालकर समाधानकारी व्यवहार ही करना होगा। नौकरी-पेशे वाले लोगों के लिए आज का दिन ऑफिस में दिन चुनौती भरा हो सकता है। काम का दबाव बढ़ने के साथ ही गलतियां हो सकती है। आपको काम की गुणवत्ता को बनाये रखना होगा। टीमवर्क के साथ काम आसानी से पूरा हो जायेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई उल्लेखनीय सफलता प्राप्त होगी। आज शाम का वक्त बच्चों के साथ गुजारना बेहतर रहेगा।

तुला :- आज परिवार में किसी से चल रहा मन-मुटाव खत्म हो जाएगा। संतान पक्ष की सफलता आज आपकी खुशियों को दोगुना कर देगी। किसी कीमती वस्तु की खरीददारी हो सकती है। घरेलू समस्याओं का निराकरण होगा। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। आज आप स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठा सकते हैं। आज आपको मन में आए नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। आज का दिन बढ़िया रहेगा। मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी नये कार्य की शुरूआत हो सकती है।

वृश्चिक :- आज आप अपने नये काम में किसी करीबी जानकार की मदद ले सकते हैं, आपको फायदा जरूर होगा। कोई रूका हुआ कार्य पूरा होगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। मुकदमे में विजय के प्रबल योग हैं। काफी दिनों से चली आ रही किसी समस्या का समाधान होगा। आप जिस काम को काफी दिनों से टाल रहे हैं, उस अधूरे काम को आज पूरा करने के लिये भी दिन ठीक है। उगाही के लिए अच्छा दिन है। मित्रों और परिवारजनों के साथ आनंद प्राप्त होगा। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग फायदेमंद साबित होंगे।

धनु :- आज आप कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश में कामयाब होंगे। आज बड़ा लाभ होगा। दुष्ट जन हानि पहुंचा सकते हैं। दिन की शुरुआत में थोडा समय धर्म में दें। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें, अन्यथा उलझ सकते हैं। जिम्मेदारियों का बोझ उठाना पडेगा। कठिन परिश्रम से लाभ होगा। स्वास्थ्य में हीनता रहेगी। स्वजनों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पायेगा। नौकरी में संभलकर रहें। साथियों का सहयोग कम मिलेगा। ननिहाल पक्ष की तरफ से चिंताजनक समाचार आएगा।

मकर :- आज आपकी आकर्षक छवि मनचाहा परिणाम देगी। परिजनों के साथ होने वाली गलतफहमी से बचें। व्यर्थ में धन खर्च होगा। दिन सामान्य रहेगा। संतान का सहयोग प्राप्त होगा। बुद्धि के द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी। राजपक्ष से संतुष्टि होगी। मानसिक उचाट और दुविधा के कारण महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे। रोमानी नजरिए से वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी। जरुरत से ज्यादा जज्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है।

कुंभ :- आज आपको काफी आरक्षित और सावधान रहने की जरूरत है। क्योकि कुछ लोग आपके रास्ते में बाधा बनने की कोशिश कर सकते हैं। रूके हुए कार्य में प्रगति होगी। व्यापार से लाभ होगा। नये मित्र बनेंगे। प्रसन्नता का समाचार मिलने का योग है। वैवाहिक जीवन का सुख प्राप्त होगा। आज आपको अपनी विशेषता के लिए खूब तारीफ मिलेगी। आपकी ऊँची बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाजुक रहेंगे। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं।

मीन :- आज प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताजा करने का दिन है। दिनचर्या अच्छी रहेगी। धन का लाभ होगा। कोई रूका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। प्रियजन से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आज आपके कामकाज में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। घर में किसी को स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कते हो सकती है। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

बैठने को नहीं मिली जगह तो कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल गए आबूरोड के नेता जी

सिरोही के पिंडवाड़ा स्टेशन pr जम्मू तवी का ठहराव शुरु होने पर अयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग।

सबगुरु न्यूज – सिरोही। बहुत रुसवा होकर तेरे कूचे से हम निकले। यही कुछ हालात शुक्रवार को आबूरोड के भाजपा के प्रमुख जनप्रतिनिधि के देखने को मिले। पिंडवाड़ा में जम्मूतवी एक्सप्रेस को रुकने के कार्यक्रम के तहत बैठने की जगह नहीं मिलने के कारण आबूरोड के इन नेता जी को कार्यक्रम स्थल को छोड़कर जाना ही मुनासिब लगा।
हुआ यूं कि शुक्रवार को करीब 3:00 बजे पिंडवाड़ा स्टेशन पर जम्मू तवी एक्सप्रेस के रुकने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यूं 1880 से 2023 तक आबूरोड और पिंडवाड़ा स्टेशन पर कई ट्रेनें रुकी होंगी। पर चुनावी वर्ष होने से इसे लेकर भी मंच और कुर्सी लगाकर कार्यक्रम को भव्यता देने की कोशिश की गई।

सांसद देवजी पटेल, रेलवे के अजमेर जोन के डीआरएम, पिंडवाड़ा के एमएलए समाराम गरासिया और जिला भाजपा के अध्यक्ष नारायण पुरोहित इसमें शामिल हुए। कार्यक्रम शुरू होने में समय होने से यह सभी लोग स्टेशन मास्टर के कार्यालय में बैठे थे। इनके साथ आबूरोड के ये नेता भी बैठ गए। जब ये लोग स्टेशन मास्टर के कमरे में बैठे थे तब प्लेटफार्म पर मंच के आगे रखी हुई कुर्सियों पर आकर लोग बैठने लगे।
जिसने जगह घेर ली वो ठीक जो नहीं घेर पाया वो खड़ा रहा। यहां पार्टी के बड़े नेताओ के बैठने की कोई विशेष व्यवस्था नहीं थी। संस्कारी मातृ संगठन से निकली पार्टी के कार्यकर्ताओं के संस्कार भी इतने उच्च कि एक जन प्रतिनिधि के खड़े रहने के बाद भी कोई साधारण कार्यकर्ता उनके लिए जगह छोड़ने को तैयार नहीं था।
अब क्योंकि कार्यक्रम पिंडवाड़ा में था, ऐसे में आबूरोड सिरोही के भाजपा नेताओं को अग्रिम पंक्ति में कोई स्थानीय नेता क्यों बैठने देगा। ऐसे में बाहर से आए भाजपा के कई बड़े नेताओ को भी आगे की जगह नहीं मिली। दूसरी तीसरी लाइन में बैठना पड़ा।
ट्रेन के आने का समय हुआ तो सांसद एमएलए आदि बाहर निकलकर मंच पर बैठ गए। उनके साथ निकलकर आए भाजपा के अन्य नेताओ को जहां जगह मिली बैठ गए। आगे से पीछे तक आने पर आबूरोड के इन प्रमुख जनप्रतिनिधि को बैठने की जगह नहीं मिली। आगे से पीछे तक घूमे फिर भी कोई कुर्सी खाली नहीं और कोई कुर्सी देने को तैयार भी नहीं। ऐसे में कार्यक्रम शुरु होने से पहले ही वो स्टेशन से बाहर आ गए। बड़े नेताओं ने भी उनके बैठने की व्यवस्था करने को नहीं कहा। क्योंकि कार्यक्रम रेलवे का था ऐसे में स्थानीय नेताओं को जानने वाले कोई अधिकारी भी नहीं थे कि उनके लिए व्यवस्था करते।
– सांसद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
सांसद देवजी पटेल, अजमेर जोन के डीआरएम, पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया ने शुक्रवार को पिंडवाड़ा स्टेशन पर से जम्मूतवी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दिन इस ट्रेन का पहला ठहराव था। इससे पहले प्लेटफार्म pr सजाए गए मंच से उन्होने वहां बैठे लोगों को संबोधित किया।

आदिवासी की अवैध हिरासत और यातना का आरोप, एसपी की पुलिस के खिलाफ परिवाद

सरूपगंज पुलिस के टॉर्चर का कथित शिकार बाबूलाल गरासिया।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। पिंडवाड़ा तहसील के पँचदेवल गांव निवासी हीरालाल गरासिया ने सरूपगंज पुलिस स्टाफ पर गम्भीर आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज करने का परिवाद पुलिस अधीक्षक को दिया है।

शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला को शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

0

बीकानेर/अजमेर। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान-बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य के नेतृत्व में प्रदेश पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने बीकानेर प्रवास पर आए शिक्षा मंत्री डॉ बुलाकी दास कल्ला से मुलाकात की और पदों की मांग का ज्ञापन देकर विभागीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

अजमेर संभागाध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी (पीईईओ) एवं शहरी प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी (यूसीईईओ) कार्यालयों में मंत्रालयिक कर्मचारियों के पद कार्य की अधिकता को देखते हुए बहुत ही कम है। इन कार्यालयों को प्रशासनिक स्तर पर मज़बूत करने और सफल संचालन के लिए यहां मंत्रालयिक संवर्ग के पाँच से आठ अतिरिक्त पदों का नवसृजन करने की अतिशीघ्र ज़रूरत है।

मंत्रालयिक कर्मचारी हित में आचार्य की मांग है कि प्रत्येक पीईईओ और यूसीईईओ कार्यालयों में वर्तमान पदों को यथावत रखते हुए नए पद सृजित कर आवंटित किए जाएं। गौरतलब है कि पिछले लम्बे समय से मंत्रालयिक कर्मचारियों के पदों में बढ़ोतरी नहीं हुई है जबकि कनिष्ठ व वरिष्ठ सहायकों के पद कम हुए हैं और संवर्ग पर कार्य का दबाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है इससे शिक्षा विभाग के मंत्रालयिक संवर्ग में भारी आक्रोश व्याप्त है।

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की ओर से समय समय पर पद बढ़ाने की मांग किए जाने पर भी शासन एवं प्रशासन और वित्त विभाग गम्भीरता नहीं दिखा कर पद सृजन के मामले में बहुत अनदेखी कर रहा है।

संघ की मांग है कि प्रत्येक पीईईओ एवं यूसीईईओ कार्यालयेां में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी (राजपत्रित) का एक पद, सहायक प्रशासनिक अधिकारी के दो पद, वरिष्ठ सहायक के तीन पद, कनिष्ठ सहायक पांच पद सहित सहायक कर्मचारी के दो पद आवंटन कर एवं प्रावधान करना बहुत आवश्यक है।

मंत्रालयिक कर्मचारियों के हितों के सम्बन्ध में पुरज़ोर मांग करते हुए ज्ञापन में लिखा है कि छात्रहित, विद्यालय हित, कार्यालय हित एवं विभाग हित में उपरोक्तानुसार नवीन पदों का सृजन की कार्यवाही आगामी पंद्रह दिवस के अन्दर पूर्ण करते हुए संघ को अवगत कराएं अन्यथा शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ को आन्दोलनात्मक कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की होगी। इसके अतिरिक्त शेष संभागों में संस्कृत शिक्षा के संभागीय कार्यालय खोले जाने की कार्यवाही का एक ज्ञापन भी सौंपा।

मुंबई जा रही बस के खाई में गिरने से 8 यात्रियों की मौत

पुणे। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शनिवार सुबह एक बस के खाई में गिरने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे ने बताया कि यह घटना शिंग्रोबा मंदिर के पास हुई जब करीब 45 यात्रियों को ले जा रही एक निजी बस गहरी खाई में गिर गई।

उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों का इलाज खोपोली ग्रामीण अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि हाइकर्स ग्रुप, आईआरबी की टीमें पीड़ितों को राहत कार्य प्रदान कर रही हैं और निजी अस्पतालों के चिकित्सकों को मदद के लिए बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि बस में सवार यात्री पुणे में कार्यक्रम में शामिल होकर गोरेगांव मुंबई लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि 15 से अधिक यात्रियों के मारे जाने की आशंका है और बचाव अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कि चालक ने वाहन पर नियंत्रण खोने के कारण दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना में आठ से अधिक यात्रियों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

सबगुरु राशिफल : 15 अप्रेल शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। बैसाख मास, कृष्ण पक्ष, दशमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2080, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 08.45 बजे बाद एकादशी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि :- आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घुटनों और जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है। सुबह व्यायाम करें, अतिरिक्त लाभ मिलेगा। पारिवारिक कारण या नौकरी को लेकर आप लंबी दूरी की यात्राओं पर जाने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद, प्रतिष्ठा व मान-सम्मान मिलने के संकेत हैं।

वृषभ राशि :- आज आपकी कार्य-शक्ति गज़ब की रहेगी। जिसकी वजह से आप अपने कार्य समय से पूरा कर पाएंगे। बिज़नेस में पिता का सहयोग आपको बड़ा आर्थिक लाभ दे सकता है। आर्थिक मामलों के लिए यह अवधि बढ़िया रहेगी बस धन संबंधी लेन-देन में आपको जल्दबाज़ी करने से बचना होगा।

मिथुन राशि :- आज आप विपरीत लिंग वाले लोगों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें। अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को किसी मामले पर निराशा भी हो सकती है। फालतू विवादों से बचने की कोशिश भी करनी चाहिए। कारोबार में खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा।

कर्क राशि :- आज घरेलू जीवन के लिए यह समय जटिल हो सकता है। भाई-बहनों को अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय मिलाजुला रहने वाला होगा। रिश्तों में मधुरता कायम रहे इसके लिए बेहतर तो यही होगा कि आप उनके साथ थोड़ा संयम से पेश आएं।

सिंह राशि :- आज परिवार के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठा सकते हैं। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं का उपभोग करने व उन्हें जुटाने के लिए इस अवधि में आप काफी प्रयासरत रहेंगे। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अनुकूल रहने की सम्भावना है। आपके वैवाहिक संबंध मजबूत रहेंगे।

कन्या राशि :- आज छोटी या लंबी दूरी की यात्रा से बचना होगा। वे जातक जिनका झुकाव धार्मिक प्रवृत्ति की ओर ज्यादा है, वे लोग ईश्वर की स्तुति का आयोजन कर सकते हैं।प्रेम प्रसंगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। उनकी सेहत का पूरा ख्याल रखें। इसके अलावा इलाज पर अधिक खर्च होने से आपका बजट बिगड़ सकता है।

तुला राशि :- आज घरेलू जीवन के लिए यह समय अच्छा प्रतीत होता नहीं दिख रहा। कुछ न कुछ पारिवारिक अशांति आपके साथ लगी रहेगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा रह सकता है। जीवनसाथी के साथ शांति के कुछ ख़ुशनुमा पल आप बिता सकेंगे। सेहत की दृष्टि से यह आपके लिए उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि :- आज आपका पारिवारिक जीवन आनंदमय बना रहेगा। आप एक नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे।किसी ख़ूबसूरत पल को याद करके आप अपने को तरोताज़ा कर सकते हैं। अपने प्रेमी की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा। रोमांस करने के भी आपको भरपूर मौक़े प्राप्त होंगे। कुछ स्टूडेंट्स गलत लोगों की संगत में पड़कर अपना समय खराब कर सकते हैं।

धनु राशि :- आज पारिवारिक स्तर पर ख़ुशियों में बढ़ोत्तरी संभव है। इस दौरान मनोरंजन हेतु आप परिवार के साथ कोई आयोजन कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जीवनसाथी के स्वभाव में आपको गर्म मिज़ाजी देखने को मिल सकती है। स्वास्थ्य का मामला सामान्य रहेगा। आप अपने स्वभाव में आध्यात्मिकता की वृद्धि पाएंगे।

मकर राशि :- आज सम्बन्धों में मधुरता बनाएं रखने के लिए आपके लिए यह जरुरी है कि अपने पार्टनर की भावनाओं का आदर करें व बेवज़ह उनके साथ उलझने से बचें। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आप अपनी आध्यात्मिक गतिविधियों को बढ़ा सकते हैं। ऑफिस से जुड़ी गलतफहमी या परेशानी भी खत्म हो जाएगी। लोग आपका सहयोग करेंगे, लेकिन पहल आपको ही करनी पड़ेगी।

कुंभ राशि :- आज नौकरी में परिवर्तन होने के आसार नज़र आ रहे हैं। जो लोग नई जॉब की तलाश में हैं उन्हें इस अवधि में सफलता मिल सकती है। शेयर बाजार व सट्टे-लॉटरी से जुड़े जातक अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आर्थिक लाभ के लिए यह समय बहुत अनुकूल हो सकता है। धन कमाने के लिए आपकी भागा-दौड़ी लगी रहेगी।

मीन राशि :- आज पारिवारिक जीवन के लिए यह समय थोड़ा कष्टदायी हो सकता है। घरेलू लोगों में तालमेल की कमी आपको दृष्टिगोचर हो सकती है। पिता का भरपूर सहयोग व समर्थन आपको मिलने की उम्मीद रहेगी। प्रेम जीवन बहुत ही आनंदमय रहने के संकेत हैं। प्रियजन के साथ मनपसंद जगहों पर घूमने के मौक़े आपको मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा।