Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 290 -
होम ब्लॉग पेज 290

सबगुरु राशिफल : 2 अप्रेल रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2080, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 04.20 बजे बाद द्वादशी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि :- आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घुटनों और जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है। सुबह व्यायाम करें, अतिरिक्त लाभ मिलेगा। पारिवारिक कारण या नौकरी को लेकर आप लंबी दूरी की यात्राओं पर जाने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद, प्रतिष्ठा व मान-सम्मान मिलने के संकेत हैं

वृषभ राशि :- आज आपकी कार्य-शक्ति गज़ब की रहेगी। जिसकी वजह से आप अपने कार्य समय से पूरा कर पाएंगे। बिज़नेस में पिता का सहयोग आपको बड़ा आर्थिक लाभ दे सकता है। आर्थिक मामलों के लिए यह अवधि बढ़िया रहेगी बस धन संबंधी लेन-देन में आपको जल्दबाज़ी करने से बचना होगा।

मिथुन राशि :- आज आप विपरीत लिंग वाले लोगों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें। अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को किसी मामले पर निराशा भी हो सकती है। फालतू विवादों से बचने की कोशिश भी करनी चाहिए। कारोबार में खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा।

कर्क राशि :- आज घरेलू जीवन के लिए यह समय जटिल हो सकता है। भाई-बहनों को अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय मिलाजुला रहने वाला होगा। रिश्तों में मधुरता कायम रहे इसके लिए बेहतर तो यही होगा कि आप उनके साथ थोड़ा संयम से पेश आएं।

सिंह राशि :- आज परिवार के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठा सकते हैं। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं का उपभोग करने व उन्हें जुटाने के लिए इस अवधि में आप काफी प्रयासरत रहेंगे। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अनुकूल रहने की सम्भावना है। आपके वैवाहिक संबंध मजबूत रहेंगे।

कन्या राशि :- आज छोटी या लंबी दूरी की यात्रा से बचना होगा। वे जातक जिनका झुकाव धार्मिक प्रवृत्ति की ओर ज्यादा है, वे लोग ईश्वर की स्तुति का आयोजन कर सकते हैं।प्रेम प्रसंगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। उनकी सेहत का पूरा ख्याल रखें। इसके अलावा इलाज पर अधिक खर्च होने से आपका बजट बिगड़ सकता है।

तुला राशि :- आज घरेलू जीवन के लिए यह समय अच्छा प्रतीत होता नहीं दिख रहा। कुछ न कुछ पारिवारिक अशांति आपके साथ लगी रहेगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा रह सकता है। जीवनसाथी के साथ शांति के कुछ ख़ुशनुमा पल आप बिता सकेंगे। सेहत की दृष्टि से यह आपके लिए उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि :- आज आपका पारिवारिक जीवन आनंदमय बना रहेगा। आप एक नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे।किसी ख़ूबसूरत पल को याद करके आप अपने को तरोताज़ा कर सकते हैं। अपने प्रेमी की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा। रोमांस करने के भी आपको भरपूर मौक़े प्राप्त होंगे। कुछ स्टूडेंट्स गलत लोगों की संगत में पड़कर अपना समय खराब कर सकते हैं।

धनु राशि :- आज पारिवारिक स्तर पर ख़ुशियों में बढ़ोत्तरी संभव है। इस दौरान मनोरंजन हेतु आप परिवार के साथ कोई आयोजन कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जीवनसाथी के स्वभाव में आपको गर्म मिज़ाजी देखने को मिल सकती है। स्वास्थ्य का मामला सामान्य रहेगा। आप अपने स्वभाव में आध्यात्मिकता की वृद्धि पाएंगे।

मकर राशि :- आज पारिवारिक जीवन के लिए यह समय थोड़ा कष्टदायी हो सकता है। घरेलू लोगों में तालमेल की कमी आपको दृष्टिगोचर हो सकती है। पिता का भरपूर सहयोग व समर्थन आपको मिलने की उम्मीद रहेगी। प्रेम जीवन बहुत ही आनंदमय रहने के संकेत हैं। प्रियजन के साथ मनपसंद जगहों पर घूमने के मौक़े आपको मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा।

कुंभ राशि :- आज सम्बन्धों में मधुरता बनाएं रखने के लिए आपके लिए यह जरुरी है कि अपने पार्टनर की भावनाओं का आदर करें व बेवज़ह उनके साथ उलझने से बचें। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आप अपनी आध्यात्मिक गतिविधियों को बढ़ा सकते हैं। ऑफिस से जुड़ी गलतफहमी या परेशानी भी खत्म हो जाएगी। लोग आपका सहयोग करेंगे, लेकिन पहल आपको ही करनी पड़ेगी।

मीन राशि :- आज नौकरी में परिवर्तन होने के आसार नज़र आ रहे हैं। जो लोग नई जॉब की तलाश में हैं उन्हें इस अवधि में सफलता मिल सकती है। शेयर बाजार व सट्टे-लॉटरी से जुड़े जातक अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आर्थिक लाभ के लिए यह समय बहुत अनुकूल हो सकता है। धन कमाने के लिए आपकी भागा-दौड़ी लगी रहेगी।

सिरोही नगर परिषद का ये निर्माण, आईआईटी रुड़की के रिसर्च में आ सकता है काम!

0
सिरोही रेलवे रिजर्वेशन सेंटर की खिड़की पर किया गया ईंटों का अद्भुत निर्माण जिसकी वजह से खिड़की स्थायी रूप से बन्द हो गई।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। अब आपको ये शीर्षक मजाक लग रहा होगा। जब सिरोही नगर परिषद में बैठाए गए लोग ऐसा मजाक करने पर आतुर हैं तो इस पर हंस ही लिया जाए तो बेहतर है क्योंकि जनता के रोने का असर तो वैसे ही स्थानीय नेताओं और उनके बैठाए अधिकारियों पर पड़ता नहीं।

RSS की एक लॉबी चिकित्सकों को कर रही है गुमराह : अशोक गहलोत

कोटा। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की एक लॉबी चिकित्सकों को गुमराह कर रही है। गहलोत ने शनिवार को कोटा में हवाई अड्डे पर मीडिया से यह बात कही। उन्होंने कहा कि यह लॉबी डाक्टरों को बर्बाद कर रही है।

उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को अह्म छोड़ना चाहिए। कुछ लोगों ने गलतफहमी पैदा की है।चिकित्सकों की मुख्य सचिव और वित्त सचिव से बात हुई और डाक्टरों ने जो सुझाव दिए वो सब मान लिए है लेकिन डॉक्टरों में चार-पांच गद्दार लोग है, जिन्होंने एतराज जताया जो आरएसएस से जुड़े है। उन्होंने कहा कि दो डाक्टर दिल्ली से भी आये और यहां डाक्टरों को भड़का गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉक्टरों की गलतफहमी को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राइट टू हेल्थ बिल जनता के हित में है, इसलिए चिकित्सकों को अपनी जिद छोड़कर आंदोलन खत्म करना चाहिए।

भाजपा राजस्थान में चुनाव के लिए तैयार हैं : मदन दिलावर

अलवर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव के लिए तैयार है और 6 महीने बाद आचार संहिता लग जाएगी।

छह अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा के लिए अलवर आए दिलावर आज यहां पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी का मकसद केंद्र सरकार की योजना को आम जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस पर प्रत्येक कार्यकर्ता और समर्थक अपने घर पर झंडा लगाएंगे। यह कार्य राष्ट्रीय अध्यक्ष लेकर छोटे से कार्यकर्ता तक किया जाएगा।

चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जो कहती है वह करती है। केंद्र सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटा दी अब राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। सैनिकों की सुरक्षा कवच प्रदान किए गए हैं। कांग्रेस सैनिकों पर पत्थर फिकवाती थी लेकिन केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने सैनिकों के लिए काफी काम किए हैं और अब पत्थरबाजी भी बंद हो गई है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल है और झूठ का पुलिंदा है। भारतीय जनता पार्टी सरकार की योजनाओं को नए नाम से चलाकर सहानुभूति लेना चाहते हैं। अलवर में हुई ओलावृष्टि को लेकर उन्होंने कहा कि किसानों के नाम पर सरकार लूट रही है। गिरदावरी के भले ही आदेश दिया हो लेकिन अभी तक फील्ड में कोई भी टीम नहीं गई है और टीम में जाने वाले लोगों के लिए भी दबाव डाला जा रहा है कि 33 फीसदी से ज्यादा खराब नहीं लिखा जाए।

5 सूत्री मांगों को लेकर बनेवडा से जयपुर तक साइकिल यात्रा

0

नसीराबाद/बाघसुरी। नसीराबाद के समीपवर्ती ग्राम पंचायत बाघसुरी के गांव बनेवडा की संघर्ष समिति के सदस्य जितेन्द्र सिंह राठौड़ 2 अप्रेल को सुबह 10 बजे साइकिल से बनेवडा से जयपुर कूच करेंगे। राठौड़ जयपुर पहुंचकर राज्यपाल व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से 5 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे।

राठौड़ ने बताया कि बनेवडा गांव में व्याप्त समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन के निचले स्तर से लेकर उच्चाधिकारियों को लिखित में शिकायत व व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अवगत कराए जाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। करीब छह दिन तक धरना प्रदर्शन करने के बाद भी अधिकारी आंखे मूंद कर बैठे हैं। गांव की समस्याओं के समाधान की बजाय अधिकारी टालमटोल की नीति अपनाए हुए हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता व बनेवडा संघर्ष समिति सदस्य जितेन्द्र सिंह राठौड़ ने 2 अप्रेल को जयपुर तक साइकिल यात्रा निकालकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व राज्यपाल महोदय का ध्यानाकर्षण करंगे। साथ ही बनेवडा गांव व ग्राम पंचायत बाघसुरी की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराकर शीघ्र समस्याओं से निजात दिलाने की मांग करेंगे।

अजमेर में भारत विकास परिषद की प्रांतीय परिषद सभा, दायित्व ग्रहण कार्यक्रम 2 अप्रेल को

0

अजमेर। भारत विकास परिषद राजस्थान मध्य प्रांत की प्रांतीय परिषद सभा 2 अप्रैल को वैशाली नगर स्थित लायंस क्लब भवन में सुबह 10 बजे से होगी। इस अवसर पर सत्र 2023-24 के लिए गठित प्रांतीय कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण भी होगा।

ज़िला समन्वयक एवं मीडिया प्रभारी दिलीप पारीक ने बताया कि परिषद की अजमेर मुख्य शाखा के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में अजमेर, भीलवाड़ा और राजसमंद ज़िलों की लगभग 45 शाखाओं के दायित्वधारी भाग लेंगे।

प्रांतीय महासचिव गोविंद अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय मंत्री संपर्क मालचंद गर्ग करेंगे। इस अवसर पर कैलाश चंद्र शर्मा, रीजनल मंत्री गुणमाला अग्रवाल, पूर्व रीजनल मंत्री गुणमाला अग्रवाल, पूर्व रीजनल मंत्री दिनेश कोगटा एवं पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश अजमेरा सभा को संबोधित करेंगे।

सरकार की लापरवाही और कमजोर पैरवी के चलते गुनहगार हुए बरी : सीपी जोशी

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने राजधानी जयपुर में 2008 में किए गए श्रृंखलाबद्ध बम धमाकों के मामले को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ छोटी चौपड़ पर धरना प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार की लापरवाही और कमजोर पैरवी के चलते जिन अपराधियों को फांसी होनी चाहिए थी वे बरी हो गए जो कांग्रेस सरकार की नाकामी को प्रदर्शित करती है।

जोशी ने कहा कि राजनीति होती है लेकिन राजनीति मूल्यों के आधार पर होती है, सिर्फ तुष्टिकरण करके कांग्रेस सरकार वापस सत्ता में नहीं आ सकती है, कांग्रेस जनता को मूर्ख नहीं बना सकती, जनता समझदार है जो कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति को समझ चुकी है।

जयपुर में हुए बम धमाकों से जहां एक ओर पूरा शहर 2008 में दहल गया था, लोगों द्वारा धमाके में घायल हुए लोगों के लिए खून देने के लिए ब्लड बैंक के बाहार कतार लग गई थी और जनता के साथ उन पीडित परिवारों को भी आशा थी इस धमाके के गुनहगारों को फांसी की सजा मिलेगी, लेकिन इसके विपरीत कांग्रेस सरकार द्वारा तुष्टीकरण की राजनीति करते हुए ऐसा फैंसला आना दुर्भाग्यपूर्ण है, इसका जिम्मेदार कौन है, यह प्रश्न जयपुर की जनता और पीड़ित परिवार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से पूछती है।

उन्होंने कहा कि जहां 71 लोगों ने अपनी जान गवाई थी वहीं एक जिंदा बम भी मिला था, धमाके के समय राजस्थान में भाजपा की सरकार थी जो इस मामले को स्पेशल कोर्ट में ले जाकर गुनहगारों को फांसी की सजा तक लेकर गई लेकिन जैसे ही राजस्थान में कांग्रेस सरकार आई जिसने तुष्टीकरण की राजनीति करते हुए परिणाम जनता के सामने है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ अच्छे समय में ही नहीं बल्कि जनता के साथ विपरीत समय में भी कंधे से कंधा मिलाकर खडी है और जब तक इन अपराधियों को फांसी के तख्ते पर नहीं पहुंचा देते भाजपा के कार्यकर्ता होने के नाते चेन से नहीं बैंठूंगा।

सांसद घनश्याम तिवाडी ने कहा कि जब तक उन सभी मृतकों की आत्माओं को शांति नहीं मिलेगी, जब तक इन गुनहगारों को फांसी पर चढ़ा नहीं दिया जाता, जो जघन्य अपराध 13 मई 2008 को जिसमें 71 लोगों ने अपनी जान गवाई और सैकडों लोग जख्मी हुए उन सभी परिवारों को सच्चा इंसाफ जब ही मिलेगा जब गुनहगारों को फांसी पर लटका दिया जाएगा।

उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कांग्रेस सरकार की तुष्टीकरण की राजनीति और अनुसंधान की कमी के चलते गुनहगारों को बरी कर दिया गया, जो बहुत ही दुखद विषय है, अब तो इसका जवाब जनता द्वारा कांग्रेस सरकार को दिया जाएगा।

उज्ज्वला एवं बीपीएल गैस कनेक्शनधारियों को मिलेगाा 500 रूपए में सिलेण्डर

0

जयपुर। राजस्थान के बीपीएल एवं उज्ज्वला योजना में शामिल परिवारों को अब 500 रूपए में गैस सिलेण्डर मिलेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘मुख्यमंत्री गैस सिलेण्डर’ योजना के तहत 750 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

मुख्यमंत्री गहलोत की इस स्वीकृति से राज्य के 73 लाख से अधिक परिवार लाभान्वित होंगे। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को एक अप्रैल से सस्ती दर पर प्रतिमाह एक सिलेण्डर मिल सकेगा।

इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना के कनेक्शनधारी परिवारों को प्रति गैस सिलेण्डर 410 रूपए की सब्सिडी दी जाएगी। वहीं, बीपीएल गैस कनेक्शनधारकों को प्रति गैस सिलेण्डर 610 रूपए की सब्सिडी देय होगी।

लाभार्थी द्वारा स्वयं सिलेण्डर खरीदे जाने पर उसके जनआधार से लिंक खाते में सब्सिडी की राशि हस्तान्तरित की जाएगी। एक अप्रैल, 2023 के बाद रजिस्ट्रेशन कराने वाले लाभार्थियों को भी इस योजना का लाभ देय होगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट 2023-24 में बीपीएल एवं उज्ज्वला योजना में शामिल परिवारों को 500 रूपए में सिलेण्डर उपलब्ध कराने की घोषणा की गई थी। उक्त घोषणा की क्रियान्विति में यह स्वीकृति दी गई है। गहलोत के इस संवेदनशील निर्णय से बड़ी संख्या में प्रदेशवासियों को महंगाई से राहत मिलेगी।

विपक्ष की तुष्टीकरण की नीतियों से जनकल्याण के काम पीछे रह गए : मोदी

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की तथाकथित तुष्टीकरण नीति पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष की ऐसी नीतियों से जनकल्याण और रेलवे जैसी बुनियादी सुविधाओं के काम पीछे रह गए।

मोदी भोपाल में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर 11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को नई दिल्ली के लिए हरी झंडी दिखा कर रवानगी करने के बाद वहां एक जन सभा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज उनकी सरकार निरंतर जनता की संतुष्टि में लगी है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली सरकारों ने कांग्रेस के एक ही परिवार को देश का प्रथम परिवार मान लिया और देश के गरीब परिवारों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया।

उन्होंने कहा कि इक्कीसवीं सदी का भारत अब नए सोच और नए अप्रोच के साथ काम कर रहा है। पहले की सरकारें तुष्टीकरण में ही इतना व्यस्त रहीं कि देशवासियों के संतुष्टीकरण पर उनका ध्यान ही नहीं गया। वे वोटों के तुष्टीकरण में जुटे हुए थे और हम देशवासियों के संतुष्टीकरण में समर्पित हैं। उन्होंने इस समय अपनी सरकार पर हमलावर कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज एक अप्रैल के इस कार्यक्रम पर हमारे कांग्रेस के मित्र यह बयान ज़रुर देंगे कि ये मोदी तो ‘अप्रैल फूल’ बना रहा है। लेकिन आप देखिए…एक अप्रैल को ही यह ट्रेन चल पड़ी है।

उन्होंने कहा कि देश में विकसित बंदेभारत एक्सप्रेस रेलगाड़ी को यह हमारे कौशल, सामर्थ्य और हमारे आत्मविश्वास का प्रतीक है। पहले की सरकारों को आजादी के बाद उन्हें बना-बनाया रेलवे नेटवर्क मिला था, अगर तब की सरकारें चाहतीं तो बहुत तेजी से रेलवे को आधुनिक बना सकती थीं, लेकिन राजनीतिक स्वार्थ के लिए रेलवे के विकास को ही बलि चढ़ा दिया गया। हाल तो यह था कि आजादी के दशकों बाद भी हमारे नॉर्थ-ईस्ट (पूर्वोत्तर ) के राज्य रेलवे से नहीं जुड़े थे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में जब जनता ने उन्हें देश की सेवा का मौका दिया, तो उन्होंने तय किया कि अब ऐसा नहीं होगा, रेलवे का कायाकल्प होकर रहेगा। बीते नौ वर्षों में हमारा यह निरंतर प्रयास रहा है कि भारतीय रेल दुनिया का श्रेष्ठ रेल नेटवर्क कैसे बने। इसका परिणाम है कि इस आधुनिक भारत में नयी व्यवस्थाएं बन रही हैं, नयी परंपराएं बन रही हैं। उन्होंने कहा कि आज का कार्यक्रम इसी का एक उत्तम उदाहरण है। यह आयोजन जिस आधुनिक और भव्य रानी कमलापित स्टेशन पर हो रहा है, उसका लोकार्पण करने का सौभाग्य भी आप सबने मुझे दिया था। आज रेलवे स्टेशनों का आधुनिकरण किया जा रहा है।

मोदी ने कहा कि आज देश के 6,000 स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा दी जा रही है। देश के 900 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी लगाने का काम पूरा हो चुका है। पहले सांसद चिट्ठी लिखते थे कि ट्रेन इस स्टेशन पर रूकने की व्यवस्था हो, यहां रोकी जाए, वहां रोकी जाए…यही आता था। आज मुझे गर्व है कि जब सांसद चिट्ठी लिखते हैं और मांग करते हैं कि हमारे यहां भी ‘वंदे भारत ट्रेन’ जल्दी से जल्दी चालू हो।

उन्होंने कहा कि आज मुझे यहीं से दिल्ली के लिए भारत के आधुनिकतम वंदे भारत ट्रेन को रवाना करने का अवसर दिया है। रेलवे के इतिहास में कभी बहुत कम ऐसा हुआ होगा कि एक ही स्टेशन पर इतने कम अंतराल में किसी प्रधानमंत्री का दोबारा आना हुआ हो। अपने भाषण के आरंभ में मोदी ने पिछले दिनों इंदौर में मंदिर की छत गिरने की घटना में मृत व्यक्तियों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की ओर घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की।

आजादी का अमृत महोत्सव : अजमेर में योग महोत्सव के पोस्टर का विमोचन

0

अजमेर। आजादी का अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रंखला में संस्कृति मंत्रालय की ओर से श्री रामचन्द्र मिशन हार्टफुलनेस संस्थान के माध्यम से आगामी 7 से 9 अप्रेल को आयोजित होने वाले योग महोत्सव के पोस्टर का शनिवार को सम्भागीय आयुक्त बीएल मेहरा के द्वारा विमोचन किया गया।

सम्भागीय आयुक्त मेहरा ने बताया कि स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत प्रत्येक स्तर पर विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। संस्कृति मंत्रालय द्वारा श्री रामचन्द्र मिशन हार्टफुलनेस संस्थान के सहयोग से पूरे देश में योग महोत्सव को आयोजन किया जा रहा है। राजस्थान में 12 स्थानों का चयन इस कार्य के लिए हुआ है। अजमेर में योग महोत्सव 7 से 9 अप्रेल को होगा। योग महोत्सव के लिए डीआरएम ऑफिस के पास स्थित रेल्वे जीएलओ ग्राउण्ड निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि शनिवार को सम्भागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजन संयोजक सेवानिवृत्त आईएएस केके शर्मा के साथ पोस्टर का विमोचन किया गया। हर दिल ध्यान, हर दिन ध्यान की थीम पर आयोजित होने वाला यह योग महोत्सव प्रत्येक अजमेरवासी को स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रेरित करेगा। योग अपनाकर व्यक्ति शतायु से भी अधिक जीवन जी सकता है। भारतीय संस्कृति का योग एक आवश्यक अंग है। अष्टांग योग के आसन, प्रणायाम एवं ध्यान घटकों का इसमें अभ्यास करवाया जाएगां।

उन्होंने बताया कि अजमेर में योग के विभिन्न आयामों का आयोजन होना हर्ष का विषय है। इसका समस्त निवासियों को लाभ उठाना चाहिए। इसमें भाग लेकर प्रत्येक व्यक्ति को अपना शारीरिक तथा मानसिक विकास करना चाहिए। योग को जीवन शैली का अंग बनाने से व्यक्ति का मन व चित्त शांत होता है। उसका समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

योग महोत्सव के आयोजन समन्वयक सेवानिवृत्त आईएएस केके शर्मा ने बताया कि योग महोत्सव समग्र मानवता के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए हो रहा है। इसमें योग, आसन, प्रणायाम, मुद्रा, यौगिक प्रणाहुति (ट्रांसमिशन) के साथ ध्यान का व्यावहारिक अनुभव कराया जाएगा। प्रत्येक घटक के विशेषज्ञों के द्वारा इसका प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण देने की व्यावस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि योग महोत्सव शनिवार 7 से 9 अप्रेल तक आयोजित होगा। प्रातःकालीन सत्र सुबह 6 से 8 बजे तक होगा। सायंकालीन सत्र का समय शाम 6 से 7.30 बजें तक रखा गया है। प्रातःकालीन सत्र तीनों दिन तथा सायंकालीन सत्र 7 एवं 8 अप्रेल को होगा। इसके अतिरिक्त 8 अप्रेल को विधार्थियों के लिए विशेष सत्र भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जेएलएन मेडिकल कॉलेज के प्रो. विकास सक्सेना, केन्द्र समन्वयक शैलेष गौड, प्रशिक्षक भगवान सहाय शर्मा, अंकुर गहलोत एवं मनीष गहलोत उपस्थित रहे।