Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 293 -
होम ब्लॉग पेज 293

सबगुरु राशिफल : 31 मार्च शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2080, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण।

मेष :- आज मानसिक शांति रहेगी। परिवार में भी सुख-शांति रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आप घर और ऑफिस दोनों स्थानों पर शान्तिपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रह सकती है। जरूरतमंद की मदद करेंगे। जीवन में सार्थकता की तलाश में योग, अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों को समय दे सकते हैं। शुभ समाचार मिल सकता है। अपनी निजी बातें किसी के साथ भी ना बांटें और कोई भी कडवा पाठ सीखने के लिए भी खुद को तैयार रखें।

वृषभ :- आज अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार भी संभव है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं। आय से अधिक धन व्यय होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी रखें। निवेश लाभकारी साबित हो सकता है। मित्रों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। एजुकेशन में सार्थक परिणाम मिल सकते हैं। अपनी भावनाओं को दबाएं और छुपाएं नहीं। अपने जज़्बात दूसरों के साथ साझा करने से फायदा मिलेगा। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। बच्चे आपको निराश कर सकते हैं।

मिथुन :- आज अचानक आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद रहेंगे। साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज का दिन आपको कई नए अनुभव दे कर जाएगा। यदि आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो शेयर बाजार में पैसे लगाना मुनाफे का सौदा होगा, समय इसकी गवाही दे रहा है। कारोबार के विस्तार के लिए लोन की आवश्यकता पड़ सकती है। आय बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। भौतिक सुख-साधन आसानी से जुटा लेंगे।रोजगार संबंधी समस्या हल होगी। वाद-विवाद की संभावना है।

कर्क :- आज व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोकझोंक संभव है। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति हो सकती है। परिवार में सुख-शांति व धार्मिक माहौल बना रह सकता है। आपके दिल-दिमाग में एक से ज्यादा विचार एक साथ चलते रहेंगे। शादीशुदा लोगों की लाइफ में प्यार बढ़ेगा। संबंधों में मजबूती भी आएगी। बस अपने लाइफ पार्टनर की कुछ आदतों को लेकर सावधान रहें। खरीदारी में फायदे के सौदे हो सकते हैं। सरकारी कार्य गति पकड सकते हैं। सेहत बेहतर रहेगी। क्रोध व आवेश पर नियंत्रण रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। तनाव दूर करने के लिए परिवार वालों की मदद लें। वाणी माधुर्य का लाभ मिलेगा।

सिंह :- आज आप धार्मिक क्रियाकलापों में भाग लेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में लाभ की स्थितियां निर्मित होंगी। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। संतान की ओर से चिंतामुक्त होंगे। आपके कानूनी कामों में गति आएगी। आय के साधन बनाने के प्रयास सफल होंगे। दूसरों को खुशियाँ देकर और पुरानी गलतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। तब तक कोई वादा न करें, जब तक कि आप पूरी तरह उसे पूरा करने में सक्षम न हों। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं।

कन्या :- आज का दिन आपके लिए क्रियाशील रह सकता है। समय आत्मबल और साहस में वृद्घि के संकेत दे रहा है। विरोधी शांत रह सकते है। कार्य क्षेत्र में सफलता से खुशी मिल सकती है। स्वजनों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी अधिक कार्य भार दे सकते हैं। परिवार में धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। समाज के कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। पत्नी से मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए जरूरी चीज़ें खरीदना आसान होगा। किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक मिली खबर आपका दिन बना सकती है।

तुला :- आज मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। पिता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आज आपको लगेगा कि आपको किसी सलाहकार, खास तौर से किसी वरिष्ट व्यक्ति को अपने मार्ग दर्शन के लिए बुलाना चाहिए। आप शायद अपनी जिंदगी को लेकर कुछ दुविधा में हैं या फिर किसी खास परिस्थिति से बाहर नहीं निकल पा रहे है। व्यापार में धोखाधड़ी हो सकती है। पत्नी की भावनाओं का सम्मान करें। आपका कोई बड़ा शायद आपको सही सलाह दे पाएगा जिससे आपको लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी के काम हाथ में लेने पर कामयाबी मिलेगी।

वृश्चिक :- आज के दिन आप विचारों को गतिशीलता से दुविधा का अनुभव करेंगे। इस वजह से किसी भी निर्णय लेने में परेशानी होगी। किसी एक निर्णय पर नहीं आ सकेंगे। आज का दिन आपके लिए नौकरी-धंधे के क्षेत्र में स्पर्धा युक्त रहेगा। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है तथा आज प्रसन्न रह सकते हैं। विरोधियों का प्रभाव कम हो सकता है। अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। व्यवसायिक लाभ के भी योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में श्रद्धा बढ़ सकती है। वाहन चलाने में सावधानी रखें। समाज में सम्मान प्राप्त होगा। मेहमान का आगमन मन को प्रसन्नता देगा।

धनु :- आज आप दुविधा में रहेंगे। आपका दुविधापूर्ण व्यवहार आपको मुश्किल में डाल सकता है। अपने जिद्दी स्वभाव को आज त्याग दें, नहीं तो किसी के साथ विवाद होने की संभावना है। आज बनाए हुए प्रवास की योजना को रद्द करने की स्थिति आएगी। कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले दो बार सोचें। किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह बड़े काम की होगी। यदि कोई बड़ी योजना शुरू करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइये, सही वक्त आने दें। आज का दिन आपके लिए अच्छा है। अपने आर्थिक लक्ष्य को मजबूत करने के लिए आपको सही दिशा अपनाने की जरूरत है। अपना लक्ष्य तय करें और उसे पाने में दिन रात एक कर दें।

मकर :- आज आपकी बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। तन-मन की ताजगी के अनुभव के साथ आज की शुरुआत होगी। परिवार के लोगों के साथ आपको मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। आज आपके बॉस का बढ़िया मिजाज पूरे कार्यालय के माहौल को अच्छा बना देगा। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन आखिर में सब ठीक हो जाएगा। आपकी सैलरी में वृद्धि के योग बन रहे हैं। अगर आप अपने वाणी में मिठास और व्यवहार अच्छा रखेंगे तो सब आपके फेवर में ही होगा।

कुंभ :- आज किसी मित्र के सहयोग से लाभ हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आज ज्यादा खर्च का दिन है। परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं होगा। कुटुंब के लोगों के साथ मतभेद के प्रसंग खड़े होंगे। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। मन दुविधायुक्त रहेगा। बोलने पर संयम रखें। माता-पिता से आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है। अपने घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले आपको सभी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए। मुमकिन है कि आप अपने प्रिय के साथ आनंद उठाए।

मीन :- आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपसी मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें। आज आप देखेंगे कि आपके प्रयासों से मतभेद कम हो रहे हैं तथा आपसी प्रेम अपनी चरम सीमा पर है। आपसी रिश्तों में सुधार आयेगा। आपकी सकारात्मक सोच और लगन आपको बड़ी आर्थिक सफलता दिलायेगी, जिसके आप हकदार भी हैं। मन पर नकारात्मक सोच का प्रभाव हावी रह सकता है। आप किसी खेल-कूद की प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकते हैं। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें।

माली-सैनी समाज ने 51 किलो पुष्पाहार से किया गहलोत का स्वागत

0

अजमेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शुक्रवार को जवाहर स्कूल में संभागीय स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में अजमेर आगमन पर माली सैनी महासभा की ओर से माल्यार्पण का जोरदार स्वागत किया। माली समाज की ओर से अजमेर माली सैनी समाज के अध्यक्ष महेश चौहान ने मंच पर गहलोत को 51 किलो फूलों की माला पहनाई।

स्वागत करने वाले माली समाज के गणमान्य लोगों में ताराचंद गहलोत, चेतन सैनी, सुनीता चौहान, दिलीप गढ़वाल, पूनमचंद मारोठिया, हेमराज सिसोदिया, हनीष मारोठिया, मामराज सेन, नवीन कच्छावा, धर्मेंद्र टांक, ओम प्रकाश सांखला, कमला दगदी, हेमराज करोड़िया, विजय गहलोत, गोपाल चौहान, राकेश चौहान, बालमुकुंद टाक, राजेश सांखला, वीरेंद्र चौहान, भूपेंद्र चौहान, प्रकाश मामा, योगेश चौहान, संजय, सोहन पवार सहित माली समाज के कई लोग शामिल थे।

अजमेर : CM अशोक गहलोत की सभा में खलल, बरसात के साथ गिरे ओले

निजी चिकित्सकों का आंदोलन जारी, कल निकलेंगे रैली

सिरोही में आंदोलन स्थल पर बैठे चिकित्सक।

सबगुरु न्यूज- सिरोही। आईएमए शिवगंज, सुमेरपुर, सिरोही,आबूरोड, पिंडवाड़ा, सांचौर, भीनमाल, जालौर, बागोड़ा के चिकित्सकों का आर टी एच के विरोध में आमरण और क्रमिक अनशन शुक्रवार को भी जारी रहा। आंदोलन को तेज करने के लिए शनिवार को विशाल रैली आयोजित की है।

आरटीएच के विरोध में डॉक्टरों का आमरण अनशन प्रारंभ

सिरोही चिकित्सालय के सामने अनशन और क्रमिक अनशन पर बैठे चिकित्सकों को नैतिक समर्थन देने।को एकत्रित हुए चिकित्सक।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। आईएमए सिरोही-शिवगंज-सुमेरपुर के चिकित्सकों ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध चिकित्सालय के सामने चिकित्सा के अधिकार बिल (अरटीएच) के विरोध में आंदोलन शुरू किया। प्रथम दिन दो चिकित्सक आमरण अनशन पर बैठे और 4 क्रमिक अनशन पर।

हादसा नहीं हत्या : कार में जिंदा जलाकर मारा था गर्भवती पत्नी को

जींद। हरियाणा में जींद जिले के गांव सिवाहा के निकट 13 दिन पहले कार में जिंदा जलकर गर्भवती की मौत के मामले में पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार किया है और दावा किया है कि वह घटना हादसा नहीं, योजनाबद्ध तरीके से की गयी हत्या की वारदात थी।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि आरोपी जितेन्द्र को गिरफ्तार कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के अनुसार गांव के निकट नेशनल हाईवे 152डी पर 13 दिन पहले सीमा (25) की कार में जलकर मौत हो गई थी। सीमा के पति जितेन्द्र का कहना था कि वह पत्नी के सालासर राजस्थान में दर्शन कर वापस लौट रहा था। गांव के निकट ही कार आगे चल रहे ट्रक से उसकी गाड़ी से टकरा गई, जिसके कारण गाड़ी में आग लग गई। वह किसी तरह बच निकलने में कामयाब हो गया जबकि उसकी गर्भवती पत्नी सीमा कार में जिंदा जल गई।

दूसरी तरफ, सीमा के पिता सज्जन ने संदेह जताया था कि उनकी पुत्री की हत्या की गई है। सीमा के पिता की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने जितेन्द्र को नामजद कर अन्य के खिलाफ हत्या तथा शव को खुर्दबुर्द करने का मामला दर्ज किया था। बाद में पुलिस ने जब जितेन्द्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार किया और बताया कि उसे पत्नी पर संदेह था। इसलिए उसने पत्नी की हत्या की योजना बनाई थी।

जितेन्द्र ने बताया कि योजना के तहत वह पत्नी को सालासर ले गया। वापसी के दौरान गाड़ी में तेल डालते समय गाड़ी में परफ्यूम छिड़काव किया। रास्ते भर सीमा सोई नहीं लेकिन गांव के निकट पहुंचने पर जब वह सोई तो जितेन्द्र ने पहले सीमा जिस तरफ बैठी थी, उस तरफ से गाड़ी को आगे चल रहे ट्रक के पीछे ट्रक्कर मारी। फिर गाड़ी को इस तरीके से खड़ा किया ताकि सीमा की तरफ वाली खिड़की न खुले और खुद बाहर निकल उसने तुरंत गाड़ी में आग लगा दी। परफ्यूम का छिड़काव होने के कारण गाड़ी ने तेजी से आग पकड़ ली।

रामनवमी जुलूस में करतब दिखाते समय करंट लगने से 3 की मौत, 4 अन्य झुलसे

0

कोटा। राजस्थान में कोटा जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के कोटड़ा दीप सिंह कस्बे में आज दोपहर रामनवमी जुलूस के दौरान करतब दिखाते समय हाई टेंशन लाइन से करंट लगने सेे तीन लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।

प्रत्यक्षदर्शी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर में सुल्तानपुर क्षेत्र के कोटड़ा दीप सिंह कस्बे में रामनवमी पर्व के मौके पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल विभिन्न अखाड़ों की ओर से करतबों का प्रदर्शन किया जाता था।

प्रदर्शन करने के दौरान ही करतब का प्रदर्शन करने के दौरान ही एक अखाड़े के युवक का लोहे का डांडा सड़क के ऊपर से गुजर रही 11 केवी की विद्युत लाइन टकरा या जिससे उस युवक के करंट आ गया। उसे बचाने की कोशिश में कुछ अन्य व्यक्ति भी करंट लगने से झुलस गए।

करंट लगने की इस हादसे में मौके पर ही महेंद्र यादव, ललित प्रजापति, अभिषेक नागर की मौत हो गई जबकि तीन अन्य अमित, हिमांशु, राधेश्याम करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गए जिन्हें कोटा लाकर एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि एक अन्य व्यक्ति को भी करंट लगा है जिसका इलाज सुल्तानपुर के सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है। इस हादसे के बाद जुलूस में जबरदस्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

शोभायात्रा में शामिल पुलिसकर्मियों और अन्य नौजवानों ने आगे बढ़कर बिजली के तार से लोगों को बचाने की काफी कोशिश की। रामनवमी जुलूस में करतब दिखाते समय सबसे पहले जिस युवक को करंट लगा था, उसे बचाने की कोशिश में ही अन्य व्यक्तियों के शरीर में करंट आया और वे झुलस गए।

जुलूस में शामिल लोगों ने उस समय अपनी जागरूकता का प्रदर्शन किया जब करंट लगने के बाद कुछ लोग उनके झटके लगने से बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े से तो आस-पास मौजूद कुछ युवकों ने उन्हें सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की।

कोटा में एंबूलेंस के कुचलकर दंपती की मौत, दो अन्य घायल

0

कोटा। राजस्थान में कोटा के गुमानपुरा थाना क्षेत्र में छावनी फ्लाईओवर पर एक अनियंत्रित सरकारी एंबूलेंस की टक्कर से बाइक पर सवार दम्पती की मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार इस सरकारी एंबूलेंस का ड्राइवर सुरेश नयापुरा की ओर से नशे की धुत हालत में एंबुलेंस को लेकर आरके पुरम स्थित यूआईटी के ऑडिटोरियम के लिए रवाना हुआ था। जब यह एंबूलेंस तेज गति से लहराती हुई। छावनी फ्लाईओवर के पहले को कोटड़ी में यातायात पुलिसकर्मी राजन को दिखाई दी तो अंदेशा होने पर उसने एंबुलेंस को रोकने की कोशिश की लेकिन एंबुलेंस चालक ने रुकने की जगह तेजी से यातायात पुलिसकर्मी की ओर ही एंबुलेंस को दौड़ाया लेकिन यातायात पुलिसकर्मी जैसे-तैसे बच गया।

बाद में तेज गति से जा रही एंबूलेंस छावनी फ्लाईओवर पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और डिवाइडर को पार कर सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार एक दंपती पवन और उसकी पत्नी मनभर तथा मां सुगना और 4 साल के पुत्र नन्नू को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मनभर फ्लाईओवर के 15 फीट नीचे जा गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शेष तीनों घायलों को कोटा के एमबीएस अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान पति पवन ने भी दम तोड़ दिया।

रियलमी ने अपना नया सेगमेंट सी55 बाजार में उतारा

लखनऊ। देश के जानेमाने मोबाइल फोन ब्रांड रियलीमी ने गुरूवार को यहां 64 मेगापिक्सल कैमरा और 33 वॉट चार्जर के साथ अपने नए सेगमेंट रियलमी सी55 का अनावरण किया।

नौ हजार 999 रूपए की शुरूआती कीमत वाले रियलमी सी55 में 16जीबी तक की डाईनैमिक रैम के साथ 8जीबी प्लस 128जीबी तक का स्टोरेज दिया गया है। मीडियाटेक हीलियो जी88 चिपसेट, 33 वॉट की सुपरवूक चार्जिंग, और 90 हर्ट्ज़ के एफएचडी प्लस डिस्प्ले के साथ रियलमी सी55 सेगमेंट का पहला स्मार्टफोन है, जिसमें इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा रिज़ॉल्यूशन के साथ 64 मेगापिक्सल का कैमरा है।

रियलमी सी55 रियलमी का पहला फोन है, जिसमें चार्ज नोटिफिकेशन, डेटा यूसेज़ नोटिफिकेशन और स्टेप नोटिफिकेशन का मिनी कैप्सूल है। रियलमी सी55 दो खूबसूरत रंगों सनशॉवर और रेनी नाईट में तीन स्टोरेज वैरिएंट्स, 4जीबी प्लस 64जीबी में 10,999 रूपए में, 6जीबी प्लस 64जीबी में 11,999 रूपए में और 8जीबी प्लस 128जीबी में 13,999 रूपए में मिलेगा।

रियलमी.कॉम और फ्लिपकार्ट पर प्रिऑर्डर 21 मार्च से 27 मार्च 2023 तक चलेंगे और फ्लिपकार्ट पर 1000 रूपए का एक्सचेंज ऑफ मिलेगा जबकि रियलमी.कॉम पर एक हजार रूपये तक के बैंक ऑफर मिलेंगे।

हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारा लक्ष्य : अशोक गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार का उसकी जनकल्याणकारी योजनाओं को हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य बताते हुए कहा है कि इन योजनाओं से समाज में सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं और पहले जहां राजस्थान की एक पिछड़े राज्य की छवि थी वहीं आज राजस्थान एक मॉडल स्टेट के रूप में तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है।

गहलोत गुरूवार को राजस्थान दिवस पर जयपुर में आयोजित लाभार्थी उत्सव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आमजन को निःशुल्क शिक्षा, पानी, बिजली, राशन, स्वास्थ्य बीमा, जांच, दवाई, उपचार के साथ एक करोड़ लोगों को पेंशन, नए स्कूल, कॉलेज, सड़कों, सस्ते गैस सिलेंडर आदि जनहितैषी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।

इसके साथ ही राजस्थान 11.04 प्रतिशत की आर्थिक विकास दर के साथ देश में दूसरे स्थान पर है। राज्य सरकार द्वारा जनता का पैसा जनहित में खर्च करने के कारण ही ये दोनों उपलब्धियां एक ही समय में संभव हुई है। आमजन को योजना का लाभ लेने में परेशानी न हों इसलिए 181 हैल्पलाइन पर काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या 200 से बढ़ाकर 1000 कर दी गई है। गहलोत ने कहा कि राजस्थान में 19 नए जिले बनाए गए हैं ताकि छोटी प्रशासनिक इकाईयों के माध्यम से बेहतर सुशासन दिया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाई जानी चाहिए ताकि राज्य में कोई भी पात्र व्यक्ति इनके लाभों से वंचित न रहे। आज राज्य सरकार की योजनाएं पूरे देश में चर्चा का विषय है। जनकल्याण में राज्य में किए गए नवाचार अद्वितीय हैं। इनका लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। जिस प्रकार कोरोना प्रबंधन में आमजन ने आगे बढ़कर कोई भूखा न सोए की संकल्पना को साकार करने में योगदान दिया था, इसी प्रकार अब कोई भी व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहें, यह सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है।

अशोक गहलोत ने आमजन से राजस्थान को 2030 तक देश में नंबर वन राज्य बनाने में योगदान देने का आह्वान करते हुए कहा कि 2030 तक प्रदेश के प्रत्येक परिवार की सम्पन्नता के लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम किया जा रहा है ताकि हर राजस्थानी देश की अग्रिम पंक्ति में आ सके।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर से जुड़े लाभार्थियों से संवाद किया। राज्य के सभी जिलों से लगभग दो लाख लाभार्थी वीसी के माध्यम से एवं प्रत्यक्ष रूप से कार्यक्रम से जुड़े। डूंगरपुर के मोहन पाटीदार ने बताया कि उनके छोटे भाई की दुर्घटना में मृत्यु होने पर राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच लाख रूपए दिए गए जिससे उनके परिवार को आर्थिक संबल मिला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटना में अपने परिवारजनों को गंवाने वाले लोगों को संबल देने के उद्देश्य से ही यह योजना लाई गई है। अब इस योजना के तहत मिलने वाली राशि को पांच लाख से बढ़ाकर 10 लाख रूपए कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने लाभार्थी से इस योजना को और अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करने का आह्वान किया ताकि राज्य सरकार अधिक से अधिक शोक संतप्त परिवारों की सहायता कर सके।

बाड़मेर के दिव्यांग लाभार्थी नरपत सिंह ने बताया कि उन्हें राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उनके बच्चों को पालनहार योजना का लाभ मिलने के साथ-साथ उन्हें मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना के तहत पेंशन मिल रही है। उन्होंने पालनहार योजना में मिलने वाली राशि को 1000 से 1500 रूपए करने एवं पेंशन राशि को 750 से 1000 रूपए करने के लिए गहलोत को धन्यवाद ज्ञापित किया।

गहलोत ने कहा कि राज्य के सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के हित में पेंशन राशि को बढ़ाया गया है। योजना के लिए प्रावधित राशि को 9000 करोड़ से बढ़ाकर 12000 करोड़ किया गया है। बाड़मेर की ही लाभार्थी धाई देवी ने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत उनके दोनों घुटनों का निःशुल्क ऑपरेशन हुआ, जिसके कारण अब वह सुगमता से चल पा रही हैं। गहलोत ने लाभार्थी के सफल ऑपरेशन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि चिरंजीवी योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा राशि 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रूपए कर दी गई है। राज्य सरकार द्वारा संचालित योजना का लाभ लेना हर पात्र नागरिक का अधिकार एवं कर्तव्य है।

बाड़मेर की लाभार्थी विमला देवी ने बताया कि उनकी बेटी निर्मला जन्म से ही सुनने और बोलने में अक्षम थी। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा के अन्तर्गत उसका सफल कॉकलियर इम्प्लांट हुआ। गहलोत ने कहा कि चिरंजीवी योजना के द्वारा निःशुल्क इलाज मिलने से बालिका का जीवन सुगम हो पाया है, यह हमारे लिए संतोष की बात है। कोटा के लाभार्थी श्री गौरव वर्मा ने बताया कि वे साधारण परिवार से संबंध रखते हैं और अपनी जेईई कोचिंग की फीस भरने में असमर्थ थे, लेकिन मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के अन्तर्गत उनकी निःशुल्क कोचिंग संभव हो पाई है। अब एमएनआईटी में उनका एडमिशन हो चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुप्रति योजना के तहत पहले 15000 युवाओं को कोचिंग का प्रावधान था जिसे अब बढ़ाकर 30 हजार कर दिया गया है। वहीं राजीव गांधी स्कॉलशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना के तहत अब 200 के स्थान पर 500 विद्यार्थी राज्य सरकार के खर्च पर विदेश में अध्ययन के लिए जा सकेंगे।

कोटा के लाभार्थी देवकिशन ने मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इससे दिव्यांगजनों की गतिशीलता बढ़ गई है। गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 5000 हजार स्कूटी प्रतिवर्ष दिव्यांगजनों को दी जा रही है और आगामी समय में इनकी संख्या और बढ़ाई जाएगी। जोधुपर के लाभार्थी सुमेर देवड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना से उनका आर्थिक भार कम हुआ है तथा घरेलू बिजली में भी 50 यूनिट मुफ्त होने से बड़ी राहत मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब किसानों के लिए 2000 यूनिट तक बिजली मुफ्त कर दी गई है जिससे 14 लाख किसानों का बिजली बिल शून्य हो जाएगा। साथ ही, 100 यूनिट तक घरेलू बिजली मुफ्त कर दी गई है जिससे 1.04 करोड़ परिवारों का बिजली बिल शून्य होगा। जोधपुर की ही लाभार्थी राजकंवर ने बताया कि उड़ान योजना के तहत निःशुल्क सेनेटरी पेड मिलने से उनका जीवन सुगम हुआ है तथा स्वास्थ्य प्रबंधन बेहतर हुआ है।

धौलपुर की लाभार्थी छात्रा प्रीति पाराशर एवं रूचि भदौरिया ने बताया कि उनके परिवार निजी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की महंगी फीस वहन नहीं कर सकते थे, परन्तु अब महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में उन्हें अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा निःशुल्क प्राप्त हो रही है। मुख्यमंत्री ने इन छात्राओं के अंग्रेजी में बात करने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अंग्रेजी अन्तर्राराष्ट्रीय भाषा है। महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के खुलने से आर्थिक रूप कमजोर विद्यार्थियों तक निःशुल्क अंग्रेजी माध्यम शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित हुई है। वर्तमान में लगभग 2 लाख बच्चे इन स्कूलों में अध्ययन कर रहे हैं।

भीलवाड़ा के लाभार्थी धीरज शकरानी ने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत उनका निशुल्क डायलिसिस एवं किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है। राज्य सरकार की योजना से उनका महंगा इलाज निशुल्क हो पाया है। आज वह स्वस्थ होकर सामान्य रूप से अपना जीवन जी पा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के अंतर्गत किडनी, लीवर, बोनमैरो एवं हार्ट ट्रांसप्लांट आदि के लिए विशेष पैकेज दिए गए हैं। अब राज्य के बाहर इलाज कराने पर भी प्रदेशवासी चिरंजीवी योजना का लाभ ले सकते हैं।

भीलवाड़ा की ही लाभार्थी उमा सोनी ने बताया कि इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत उन्हें रोजगार मिला है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में महात्मा गांधी नरेगा की तर्ज पर इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत रोजगार दिवस की संख्या 100 से बढ़ाकर 125 कर दी गई है और सभी लाभार्थियों का समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है।

हनुमानगढ़ जिले की लाभार्थी सुखप्रीत कौर ने बताया कि उनकी प्रीमैच्योर डिलीवरी से हुए शिशु के आईसीयू में उपचार का 4.90 लाख रुपए का खर्च मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा वहन किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिरंजीवी योजना से आमजन को महंगे उपचार की चिन्ता से मुक्ति मिली है। हनुमानगढ़ जिले के भरत दास ने बताया कि उनके पिता की दुर्घटना में मृत्यु होने पर मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत उन्हें 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मिली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन राज्य सरकार द्वारा संचालित इस तरह की सभी योजनाओं की जानकारी रखें ताकि स्वयं भी लाभ ले सकें और अन्य लोगों को भी इनके प्रति जागरुक कर सकें। जयपुर के लाभार्थी लक्ष्य जांगिड़ के पिता ने बताया कि उनके बेटे का ब्लड कैंसर का इलाज मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत निशुल्क हुआ। योजना के माध्यम से हुए निशुल्क बोनमैरो ट्रांसप्लांट से आज उनका बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने पड़ौसी को भी चिरंजीवी योजना के बारे में जागरुक कर निशुल्क उपचार का लाभ दिलाया।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में इस तरह की योजना लागू होनी चाहिए ताकि महंगे उपचार के अभाव में कोई भी व्यक्ति परेशान ना हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले महंगे उपचार के कारण लोगों की आर्थिक स्थिति चरमरा जाती थी। राज्य सरकार ने चिरंजीवी योजना के माध्यम से इस स्थिति को बदलकर यह सुनिश्चित किया है कि महंगे उपचार के अभाव में किसी मरीज को कोई दिक्कत ना हो।

पूर्व शिक्षा मंत्री एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि राज्य सरकार गरीब को गणेश मानकर उनकी सेवा करने का कार्य कर रही है। राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार होना चाहिए ताकि कोई इनके लाभों से वंचित ना रहे।
मुख्य सचिव उषा शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी का लक्ष्य एवं संकल्प होना चाहिए। राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग को लाभान्वित किया जा रहा है।

इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री शांति कुमार धारीवाल, जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव, विधायक गंगा देवी, रफीक खान, आलोक बेनीवाल, अमीन कागजी, डॉ. राजकुमार शर्मा, जयपुर हैरिटेज महापौर मुनेश गुर्जर आदि मौजूद थे।

सिरोही में रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, शहरवासियों और MLA ने की पुष्पवर्षा

सिरोही में रामनवमी महोत्सव में राम की बड़ी प्रतिमा।

सिरोही। विश्व हिंदू परिषद की प्रेरणा से गठित रामनवमी महोत्सव समिति के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय पर गुरुवार को रामनवमी महोत्सव उल्लास के साथ मनाया गया।