Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 296 -
होम ब्लॉग पेज 296

लियोनेल मेसी ने पूरा किया गोल का शतक, अर्जेंटीना 7-0 से जीता

सेंटिआगो डेल एस्टेरो(अर्जेंटीना)। लियोनेल मेसी के 100वें अंतरराष्ट्रीय गोल की मदद से अर्जेंटीना ने एकतरफ़ा दोस्ताना मैच में क्यूरासाओ को 7-0 से रौंद दिया है।

युनीको माद्रे स्टेडियम पर मंगलवार को खेले गए मुकाबले में मेसी (20वां, 33वां, 37वां मिनट) ने पहले हाफ में हैट्रिक बनाते हुए तीन गोल किये। निकोलस गोंज़ालेस (23वां मिनट), एंज़ो फर्नांडिस (35वां मिनट), एंजल डी मारिया (78वां मिनट) और गोंज़ालो मोंटील (87वां मिनट) ने एक-एक गोल किया। मेसी अब अर्जेंटीना के लिए खेले गए 174 मैचों में 102 गोल कर चुके हैं।

अर्जेंटीना ने मैच की मज़बूत शुरुआत की और मेसी ने शानदार नियंत्रण के साथ गेंद को गोलपोस्ट के दाहिने कोने में मारकर टीम को बढ़त दिल दी। गोंजालेज ने हेडर के साथ बढ़त को दोगुना किया, जबकि मेसी ने उसके आधे घंट के बाद अपनी टीम के लिए तीसरा गोल दागा। मेसी ने कुछ ही समय बाद एंजो फर्नांडीज को पास दिया, जबकि फर्नांडिस ने 20 गज की दूरी से गोलकीपर एलॉय रूम को छकाकर अर्जेंटीना की बढ़त 4-0 कर दी।

मेसी ने इसके बाद उम्र को धता बताकर स्फूर्ति के साथ क्यूरासाओ के बॉक्स में जगह बनायी और गोलकीपर रूम को मात देकर गोलों की हैट्रिक पूरी की। मध्यांतर के बाद मेजबान टीम ने अपनी तीव्रता कम कर दी लेकिन उनकी श्रेष्ठता बरकरार रही।

एंजेल डी मारिया ने हैंडबॉल के बाद 78वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला। मोंटिएल ने आधिकारिक समय की समाप्ति से तीन मिनट पहले पाउलो डायबाला के बॉल का पीछा करते हुए गोल करके इस मैच को समाप्त किया।

अमृतपाल के आत्मसमर्पण की संभावना के बीच श्री दरबार साहिब के इर्दगिर्द सुरक्षा बढ़ाई

अमृतसर। अलगाववादी संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के होशियारपुर में छिपे होने की सूचना के बाद अब उसके आत्मसमर्पण की संभावना को लेकर तलवंडी साबो और श्रीदरबार साहिब के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।

सूत्रों अनुसार अमृतपाल ने आत्मसमर्पण के लिए पुलिस के सामने चार शर्तें रखी हैं। कहा जा रहा है कि अमृतपाल श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर सकता है। अमृतसर के एक पुलिस अधिकारी के अनुसार अमृतपाल द्वारा अमृतसर की बजाय लुधियाना में आत्मसमर्पण करने की संभावना है। उन्होंने बताया कि लुधियाना में भी कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं।

इससे पहले पुलिस ने एक खुफिया सूचना के आधार पर होशियारपुर में मंगलवार रात से बड़े स्तर पर तलाश अभियान चलाया लेकिन अभी तक पुलिस को अमृतपाल का कोई सुराग लगा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि अमृतपाल सिंह एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू देने की तैयारी में था। वह इंटरव्यू के लिए देर रात जालंधर जा रहा था।

बताया जा रहा है कि अमृतपाल इंटरव्यू के बाद सरेंडर करने का प्लान बना रहा था। पुलिस को इस बात की जानकारी मिल गई, जिसके बाद पुलिस ने उसको पकड़ने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया। अमृतपाल के होशियारपुर और नवांशहर के पास कहीं छुपा होने की आशंका में होशियारपुर में मरनाइयां कलां गांव में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है और साथ ही बैरिकेडिंग भी की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक अमृतपाल पंजाब पुलिस को एक बार फिर चकमा देकर भाग निकलने में सफल रहा।

पुलिस की टीम फगवाड़ा से एक गाड़ी का पीछा कर रही थी, जिसके बाद ड्राइवर ने गाड़ी होशियारपुर जिले के मरनाइया गांव के एक गुरुद्वारे में घुसा दी। गाड़ी में सवार दो संदिग्ध दीवार फांद कर भाग निकले।

उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने मंगलवार को उच्च न्यायालय को बताया था कि वे कई एजेंसियों के साथ समन्वय कर रहे थे और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पकड़ने के बहुत करीब हैं। अमृतपाल के खिलाफ रेड कॉर्नर जारी किया जा चुका है और पड़ोसी देशों को जोड़ती सभी सीमाओं पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। पड़ोसी देशों की सरकारों से भी अमृतपाल को काबू करने के लिए मदद मांगी जा चुकी है।

गत 18 मार्च को अमृतपाल सिंह और उनके खालिस्तान समर्थक ‘वारिस पंजाब डे’ संगठन के सदस्यों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के बाद से उनका कोई पता नहीं चल रहा है, लगभग तीन हफ्ते बाद उन्होंने और उनके समर्थकों ने एक गिरफ्तार व्यक्ति की रिहाई के लिए अमृतसर के पास अजनाला पुलिस स्टेशन पर धावा बोल दिया था। वह 18 मार्च को जालंधर जिले में पुलिस के जाल से बच गया।

अमृतपाल और उनके सहयोगियों पर वर्गों के बीच वैमनस्य फैलाने, हत्या के प्रयास, पुलिस कर्मियों पर हमले और लोक सेवकों द्वारा कर्तव्य के वैध निर्वहन में बाधा उत्पन्न करने से संबंधित कई आपराधिक मामलों के तहत मामला दर्ज किया गया है। अमृतपाल के खिलाफ अभी तक छह प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं और नेशनल सिक्योरिटी एक्ट भी लगाया जा चुका है।

फिल्म ‘जवान’ में बोल्ड अंदाज में नजर आएंगी नयनतारा

मुंबई। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नयनतारा फिल्म जवान में बोल्ड अंदाज में नजर आएंगी। एटली कुमार के निर्देशन में बन रही फिल्म जवान में शाहरुख खान और नयनतारा की अहम भूमिका है। नयनतारा की यह बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है, जिसके लिए वह काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

‘जवान’ में नयनतारा स्क्रीन पर बिकिनी में काफी बोल्ड अवतार में नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि ‘जवान’ में नयनतारा स्विमसूट में एक सीन ठीक उसी अंदाज में शूट करेंगी जैसा दीपिका पादुकोण ने ‘पठान’ में किया था।

नयनतारा पिछले 16 सालों से कभी फिल्मों में बिकिनी में नहीं नजर आई हैं। आखिरी बार साल 2007 में ‘बिल्ला’ में नयनतारा का बोल्ड अंदाज सिने प्रेमियों को नजर आया था। लेकिन अब ‘जवान’ की कहानी के अहम हिस्से के लिए नयनतारा ने ऐसा करना स्वीकार कर लिया है।

फिल्म जवान में शाहरुख खान और नयनतारा के अलावा विजय सेतुपति भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। वहीं दीपिका पादुकोण भी फिल्म में अहम कैमियो करते दिखाई देंगी। फिल्म जवान इस साल 02 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

अहंकार के कारण संसद सदस्यता खोयी राहुल गांधी ने : अश्विन वैष्णव

नई दिल्ली। केन्द्रीय रेल, संचार, सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलैक्ट्रॉनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने अहंकार एवं सामंती सोच के कारण संसद की सदस्यता खोयी है और वह खुद को संविधान, अदालत एवं संस्थाओं से ऊपर समझते हैं।

वैष्णव ने रेलभवन में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि गांधी अपने अहंकार के कारण संसद की सदस्यता के अयोग्य घोषित किए गए हैं। उन्होंने अन्य पिछड़े वर्ग का अपमान किया और अदालत ने उसे संज्ञान में लेकर एक फैसला सुनाया लेकिन वह मानते हैं कि अदालत गलत है। दरअसल पर आत्माधिकार की राजनीति करते हैं और मानते हैं कि एक परिवार विशेष में पैदा होने के कारण उन्हें राज करने का जन्मसिद्ध अधिकार है।

वैष्णव ने कहा कि राहुल गांधी समझते हैं कि वह संविधान, अदालतों एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं से ऊपर हैं और कोई अदालत उनके विरुद्ध फैसला कैसे सुना सकती है। देश में विकट परिस्थिति है। सारे भ्रष्टाचारी एक साथ इकट्ठा हो गए हैं। देश में स्वच्छ सरकार है और जनता का नया मिजाज है। उसे कैसे खत्म करें, इसकी साजिश रची जा रही है।

उन्होंने कहा कि जो लोग आज सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं, उन्हें याद करना चाहिए कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार के समय किस तरह का भ्रष्टाचार था। तत्कालीन प्रधानमंत्री के विदेश दौरे के समय अध्यादेश फाड़ने से क्या संस्थाएं मजबूत हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि जब संविधान ने देश में शासन की एक व्यवस्था बनाई है तो उस समय राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के नाम पर समानांतर प्रधानमंत्री कार्यालय बनाना कहां जायज़ था।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपने अहंकार एवं खुद को संविधान, अदालतों एवं संस्थाओं से ऊपर समझने की सामंती सोच के कारण संसद की सदस्यता गंवायी है।

सबगुरु राशिफल : 29 मार्च बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी तिथि, दुर्गाष्टमी पूजन, वार बुधवार, सम्वत 2080, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 09.07 बजे बाद नवमी तिथि प्रारंभ।

वृषभ :- आज का दिन मिला-जुला असर वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आप किसी नई कार्य-योजना पर काम कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। व्यापारियों को फिलहाल यात्रा करने का लाभ नहीं होगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति हो सकती है।

मिथुन :- आज नकारात्मक विचारों को मन से दूर रखना हितकर रहेगा। खान-पान का ध्यान रखिएगा। इसके अलावा कोई अकारण का खर्च भी आज करना पड़ सकता है। किसी जरूरी काम से बाहर भी जाना पड़ सकता है। फिलहाल आपका धन का खर्च अधिक न हो, इसका ध्यान रखने की खास जरूरत है।

कर्क :- आज आपको अपने मन के सारे काम करने के पूरे अवसर प्राप्त होंगे। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आज अचानक धन खर्च करना पड़ सकता है। नौकरी- व्यवसाय में परिस्थिति अनुकूल बनी रहेगी। अपने गुस्से को काबू में रखने का लाभ मिलेगा। फिलहाल किसी नए काम की शुरुआत मत करिए।

सिंह :- आज व्यापार विस्तार के लिए नई योजनाओं को अमल में ला सकते हैं। आज किसी अच्छे काम के लिए धन खर्च होगा। विदेश से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। फिलहाल प्रबल लाभ के योग बन रहे हैं। आकस्मिक धन खर्च होगा। भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद हो सकते हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत आज करने से बचें।

कन्या :- आज का दिन सुख व शांतिपूर्वक बीतेगा। श्रम के साथ-साथ कला के प्रति भी अभिरुचि बनी रहेगी। व्यापार के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। व्यवसाय व कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके अनुकूल बनेगी और साथी कर्मचारियों का सहयोग भी प्राप्त होगा।

तुला :- आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आपका स्वास्थ्य कुछ नरम बना रहेगा। परिवार या कार्यक्षेत्र में किसी से बड़ा वाद-विवाद हो सकता है। परंतु दोपहर बाद से आपकी स्थिति में सुधार आता जाएगा। वहीं आज आप किसी कलात्मक विधा के प्रति आर्कषित हो सकते हैं।

वृश्चिक :- आज संपत्ति संबंधित कार्यों में पूर्णतः सफलता प्राप्त होगी। भाई-बंधुओं का पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं सभी प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। परंतु दोपहर बाद से कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। व्यावहारिक जीवन में अपयश मिलने की संभावना भी बनी हुई है। आज दिन खत्म होने तक कोई भारी धन हानि का भी योग बन रहा है।

धनु :- आज किसी करीबी की बात से मन दुख सकता है। वहीं स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। आज का दिन आध्यात्मिक प्रवृत्तियों के लिए बहुत अच्छा है। व्यवसाय में आर्थिक लाभ भी होगा। दोपहर बाद से सभी अधूरे काम पूरे होते नजर आएंगे। आज आपके शत्रु कमजोर रहेंगे। ईश्वर का ध्यान करें।

मकर :- आज धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में आज वृद्धि होगी। व्यापार में भी वातावरण अनुकूल बना रहेगा। आज आपके हर कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। फिर भी दोपहर बाद से आपके विचारों में नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकते हैं। इससे हताशा बढ़ेगी। शेयर में निवेश का अच्छा लाभ मिलेगा।

कुंभ :- आज मिला-जुला दिन है। धार्मिक और सामाजिक कार्यों के पीछे अधिक धन खर्च होगा। करीबी लोगों के साथ वाद-विवाद से मन अशांत रहेगा। दोपहर बाद आज सभी कार्य सरलतापूर्वक पूरे होते नजर आएंगे। वहीं दफ्तर में आपके प्रभाव क्षेत्र में भी वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर बनी रहेगी।

मीन :- व्यावसायिक तथा अन्य क्षेत्रों में आज का दिन आप के लिए लाभप्रद रहेगा। किसी शुभ कार्य के आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। आस-पास के क्षेत्रों की यात्रा तथा मित्रों से उपहार आदि मिल सकते हैं। दोपहर बाद हर कार्य में कुछ सावधानी बरतने की आवश्यकता है। व्यावसायिक कार्यों में सरकारी प्रभाव से काम बनते नजर आएंगे।

क्या आपके पास भी SBI से फ्रॉड कॉल्स आते है ?

rbi-mandate-domestic-contactless-usage-for-sbi-credit-card

आपने से कई लोगों के पास आरबीआई की तरफ से क्रेडिट कार्ड को लेकर एक मैसेज आ रहा होगा कुछ के पास यह मैसेज पहुंच भी चुका है और कई उपभोक्ताओं के पास यह पहुंचने वाला है।

As per RBI mandate, Domestic Contactless usage for SBI Credit Card ending 7777 will be deactivated by 16Mar20.To keep feature active SMS DOMCON 8087 to 5676791

इसके बाद आपका क्रेडिट कार्ड के आखिरी के 4 डिजिट होते हैं और साथ में इसकी डीएक्टीवेशन डेट भी लिखी होती है और यदि आपके पास भी इस प्रकार का मैसेज आया है और आप इस मैसेज को लेकर परेशान हैं कि आखिर इसमें आपको क्या करना है तो आपको बता दें यह मैसेज उन लोगों के लिए है जो कि वाईफाई क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं।

(WIFI) वाई फाई क्रेडिट कार्ड क्या होता है ?

वाईफाई क्रेडिट कार्ड एक ऐसी सर्विस होती है जिसमें कि आपको बिना किसी पासवर्ड के ही अमाउंट पेय करने की सुविधा मिलती है लेकिन इस सर्विस के चलते कई फ्रॉड भी सामने आए हैं लेकिन आमतौर पर यह फ्रॉड उपभोक्ता की लापरवाही से ही होते हैं।

RBI के नए नियम के चलते WIFI CREDIT CARD PAYMENT सुविधा बंद

यदि इस प्रकार की सर्विस को आप नहीं रखना चाहते तो आपको कुछ भी करने की जरूरत नहीं है आपके दिए गए मैसेज में डी एक्टिवेशन की तारीख के अनुसार यह अपने आप बंद हो जाएगी लेकिन यदि आप वाईफाई पेमेंट प्रोसेस सर्विस रखना चाहते हैं तो आपको इसके लिए एक मैसेज करना है जो कि आपको दिए गए मैसेज के इंस्ट्रक्शन में साफ-साफ लिखा हुआ है

Active and Inactive Credit Card Wifi Payment options.

“KEEP FEATURE ACTIVE SMS “DOMCON XXXX” TO 567691″

यहाँ पर XXXX का मतलब आपके क्रेडिट कार्ड के आखरी के चार डिजिट हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप दिए गए टोल फ्री नंबर पर बात भी कर सकते हैं 18601801290 आपको बता दें टोल फ्री नंबर एसबीआई क्रेडिट कार्ड उपभोक्ताओं के लिए यदि अन्य प्रोवाइडर का आप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो कृपया अपने नजदीकी क्रेडिट कार्ड कार्यालय में संपर्क करें।

Read In English

पेन कार्ड से आधार कार्ड कैसे लिंक करें ?

सिरोही : छात्र की अचानक बिगड़ी तबीयत, उपचार के दौरान मौत

0

आबूरोड। सिरोही जिले के आबूरोड में समीपवर्ती देलदर तहसील के उपलाखेजडा उच्च माध्यमिक विद्यालय के आबूरोड अस्पताल में एक विद्यार्थी का 2-3 दिन बीमार रहने तथा रैफर के बाद सिरोही अस्पताल में उपचार के दौरान दम टूट गया।

महज तीन दिन बीमारी के दौरान छात्र की असामयिक मृत्यु के बाद परिजन नाकाराम पुत्र सोमाराम गरासिया निवासी भामटी फली उपला खेजड़ा को घर लेकर आए। मृतक छात्र उपलाखेजडा विद्यालय से अध्ययन कर कक्षा 12वीं बोर्ड की परीक्षा उपला गढ़ परीक्षा केंद्र पर दे रहा था। एक परीक्षा देने के बाद अंतराल के दिनों मे अपने घर उपला खेजड़ा अचानक अस्वस्थ हो गया और अचानक अस्पताल उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

छात्र दुर्घटना बीमा योजना की जानकारी नहीं होने से मृतक छात्र के अभिभावक ना तो पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा पाए और ना नियमानुसार पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। जिससे अचानक मौत के शिकार विद्यार्थी का छात्र दुर्घटना बीमा योजना का लाभ मिलना मुश्किल रहता है।

आदिवासी क्षेत्र में ऐसे कई विद्यार्थियों की असामयिक मौत की घटना में अधिकांश ऐसी घटनाएं अंदर क्षेत्रों में होती है लेकिन इसमें अशिक्षित अभिभावकों को अपने विद्यार्थी की घटना के एवज में मिलने वाली सहायता से वंचित होना पड़ता है। पोस्टमार्टम एवं पुलिस कार्रवाई के बगैर अभिभावकों को छात्र दुर्घटना बीमा का लाभ नहीं मिल पाता।

अजमेर में कांग्रेस का संभाग स्तरीय सम्मेलन 31 मार्च को होगा

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में 31 मार्च को होने जा रहे कांग्रेस के संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का अंततः स्थान का चयन कर लिया। ताजा जानकारी के मुताबिक अजमेर संभाग मुख्यालय पर संभाग स्तरीय सम्मेलन अजमेर के सिविल लाइंस स्थित जवाहर सीनियर हायर सेकंडरी स्कूल मैदान पर होगा।

शहर कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन ने बताया कि संभाग के अजमेर शहर एवं देहात के अलावा टोंक, भीलवाड़ा, नागौर से आने वाले कांग्रेसजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जवाहर स्कूल का चयन किया गया है।

चूंकि पटेल मैदान पर स्मार्ट सिटी के कार्य चल रहे हैं तथा कायड़ विश्राम स्थली शहर से बाहर है। ऐसी स्थिति में बाहर से आने वाले कांग्रेसजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जवाहर स्कूल का चयन किया गया है।

उन्होंने बताया कि 31 मार्च को तीन बजे होने वाले इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तथा पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेद्र सिंह राठौड़ आएंगे और कार्यकर्ताओं से संवाद कायम करेंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में पचास जिले तथा दस संभाग बनाए जाने के बाद कांग्रेस संगठन कार्यकर्ताओं के बीच फीडबैक लेने का काम कर रहा है तथा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मार्गदर्शन भी कर रहा है।

बुलंदशहर में नाबालिग बेटी निकली माता पिता की कातिल

बुलन्दशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले की शिकारपुर पुलिस ने करीब एक पखवारे पहले हुई दम्पती की हत्या का पर्दाफाश करते हुए उनकी नाबालिग पुत्री को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि कस्बा शिकारपुर के मोहल्ला फारूकी नगर में गत 14/15 मार्च की रात्रि में रुद्र हाफिज पत्नी रेहाना के साथ अपने मकान के सामने सो रहे थे कि तभी उनकी हत्या कर दी गई थी। घटना की जांच के दौरान पुलिस को एक आडियो प्राप्त हुई जिसमें मृतक दम्पती की पुत्री एक युवक से नशे की गोलियां लाने के लिए कह रही हैं लेकिन युवक गोली लाने से मना कर देता हैं।

ऑडियों के आधार पर पुलिस ने दम्पती की पुत्री से पूछताछ की। उसने बताया कि उसके माता पिता कहीं बाहर आने जाने पर उसके साथ मारपीट करते थे। घटना से करीब 2-3 दिन पहले वह घर से बाहर समोसा खा रही थी कि उसके पिता के दोस्त ने उसे देख लिया तथा ये बात उसके घर पर बता दी जिस पर माता पिता ने उसके साथ मारपीट की। जिसपर वह काफी नाराज़ थी तथा उसने माता पिता को जान से मारने का निर्णय ले लिया।

पुत्री ने एक अन्य युवक को फोन कर नींद की गोलियां मंगाकर माता पिता को चाय व दूध में मिलाकर पिला दी तथा जब वे सो गए तो कुल्हाडी से प्रहार कर दोनों की हत्या कर दी। लडकी की निशांदेही पर आलाकत्ल कुल्हाडी, नींद की गोली का खाली रेपर व बाल अपचारिनी द्वारा हत्या के समय पहने रक्तरंजित कपडे बरामद कर लिए गए हैं।

थाना शिकारपुर पुलिस द्वारा बाल अपचारिनी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए बाल न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा हैं।

मेक्सिको के आव्रजन केंद्र में आग लगने से 39 की मौत, 39 घायल

मेक्सिको सिटी। अमरीका सीमा से सटे मैक्सिको के स्यूदाद जुआरेज़ स्थित आव्रजन केंद्र में आग लगने से मरने वालों की संख्या 39 हो गई है, जबकि 39 अन्य प्रवासी झुलस हुए हैं। मेक्सिको के आव्रजन सेवा ने ट्विटर पर कहा कि मेक्सिको का आव्रजन सेवा 39 विदेशी प्रवासियों की मौत पर खेद व्यक्त करती है।

केंद्र में मध्य और दक्षिण अमेरिका के 68 पुरुष थे। बयान में कहा गया है कि आग में 29 झुलसे हुए हैं और उन्हें चार अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मेक्सिको के अखबार एल हेराल्डो डी मैक्सिको ने बताया कि अमरीका से लगी सीमा पार करने की कोशिश के दौरान हिरासत में लिए गए प्रवासियों हेतु स्थापित एक हिरासत सुविधा में आग लगी थी। वहीं, मेक्सिको एक्सेलसियर अखबार के अनुसार प्रवासियों ने भागने की कोशिश करते हुए खुद को आग लगा ली।

अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जनवरी में मेरिकी दक्षिणी सीमा का दौरा करने के बाद कहा था कि पिछले दो वर्षों में प्रवासियों की संख्या काफी बढ़ी है और उनके लिए अधिक संसाधनों की आवश्यकता है।