Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 300 -
होम ब्लॉग पेज 300

धूमधाम से मनाई जाएगी ज्योतिबा फुले जयंती, विशाल वाहन रैली निकलेगी

0

अजमेर। महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती 11 अप्रेल को धूमधाम से मनाई जाएगी। इस मौके पर विशाल रैली समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ज्योतिबा फुले जयंती को भव्यता प्रदान करने के लिए रविवार को नसीराबाद रोड स्थित मनुहार गार्डन में भामाशाह त्रिलोकचंद इंदौरा की अध्यक्षता में माली सैनी समाज की विभिन्न संस्थाओं की आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय जागृति मंच के जिलाध्यक्ष पूनम चंद मारोठिया ने बीते साल रैली आयोजन समेत अन्य मदों में हुए खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस बार रैली तथा अन्य कार्यक्रमों को विशाल पैमाने पर आयोजित किए जाने के लिए समाज की संस्थाओं के प्रतिनिधियों से सुझाव आमंत्रित किए गए।

महेश चौहान व सतीश सैनी ने समाज बंधुओं से आग्रह किया कि फुले जयंती के दिन दोपहर बाद अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर कार्यक्रमों में शिरकत करें तथा कर्मचारी आधे दिन का अवकाश लेकर समाज के काम में बढचढकर हिस्सा लें।

इस बार वाहन रैली की जिम्मेदारी दिलावर चौहान ने लेते हुए कहा कि समाज के युवा रैली को सफल बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोडेंगे। राजेश भाटी, घीसूलाल, गढवाल, सेवाराम चौहान आदि ने रैली के जगह जगह स्वाागत की व्यवस्था की जिम्मेदारी ली। एडवोकेट बबीता टांक, रानू सांखला, भावना भाटी ने महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर मेवालाल जादम, हेमराज सिसोदिया, गोपी किषन जादम, गणेश टांक, रजनीश चौहान, चंद्रकांत सैनी, हेमेन्द्र सिंगोदिया, हेमराज खारोलिया, सोहन तूनवाल, रवि कछावा, धर्मेन्द्र चौहान, मनीष मारोठिया, अमित चौहान, हनीश मारोठिया, रवि उबाणा, महेन्द्र तंवर, विजय मौर्य समेत समाज के गणमान्यजन मौजूद रहे।

बड़वानी में भाजपा नेता ने कर्ज के चलते सरेआम आत्मदाह कर की आत्महत्या

बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा में भारतीय जनता पार्टी के 37 वर्षीय पदाधिकारी ने कथित तौर पर कर्ज के चलते सरेआम आत्मदाह कर आत्महत्या कर ली है।

सेंधवा के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कमल सिंह चौहान ने बताया कि 37 वर्षीय मोनू मित्तल ने कल देर रात पुराने आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अपने निवास स्थान के समीप गोई नदी के पुल पर पेट्रोल छिड़क कर स्वयं को आग लगा ली थी। घटना के चलते पुल के दोनों ओर वाहन खड़े हो गए, लेकिन किसी भी व्यक्ति ने मोनू मित्तल को बचाने की कोशिश नहीं की।

उन्होंने बताया कि संभवतः सरेआम रात को हुई घटना के चलते लोग डर गए थे और वे नजदीक नहीं गये। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मोनू मित्तल को 70 प्रतिशत जली अवस्था में सेंधवा स्थित एक अस्पताल लाने के बाद इंदौर ले जाया गया था, जहां आज सुबह एक निजी अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना के पूर्व मोनू मित्तल ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें उसने स्पष्ट रूप से उल्लेखित किया था कि वह कर्ज में घिरे होने के कारण आत्महत्या कर रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की विवेचना आरंभ कर दी गई है। मोनू मित्तल ठेकेदारी का काम करते थे। भारतीय जनता पार्टी के सेंधवा मंडल अध्यक्ष राहुल पवार ने बताया कि मोनू मित्तल सेंधवा ग्रामीण मंडल सेंधवा के कोषाध्यक्ष थे और उसके एक पुत्र और पुत्री है।

सारस के दोस्त आरिफ को मिला वन विभाग से नोटिस

अमेठी। राजकीय पक्षी सारस से दोस्ती कर चर्चा में आए आरिफ को वन विभाग ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम का हवाला देते हुए नोटिस जारी कर तलब किया है।

संतोषजनक जवाब ना मिलने पर वन विभाग आरिफ के खिलाफ कार्यवाही कर सकता है। उधर, सारस का नया ठिकाना कानपुर प्राणि उद्यान बन गया है। शनिवार देर शाम नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान लखनऊ के डाक्टर और कर्मचारियों की निगरानी में सारस को समसपुर पक्षी विहार से कानपुर लाया गया और 15 दिन के लिएक्वारंटीन कर दिया गया।

अमेठी जिले के मंडखा निवासी आरिफ सारस से दोस्ती कर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर चुके हैं। सारस और आरिफ की दोस्ती को करीब से जानने के लिए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछली पांच मार्च को आरिफ के घर पहुंच गए और तस्वीरों के जरिये उन्होने यह जानकारी ट्विटर के जरिये साझा की। यहीं से आरिफ के लिये मुश्किलें शुरू हो गई।

नौ मार्च को उप प्रभागीय वनाधिकारी ने आरिफ को नोटिस जारी कर दिया। अभी नोटिस आरिफ तक पहुंची नहीं थी कि मुख्य वन संरक्षक के आदेश पर 21 मार्च को राजकीय पक्षी सारस को आरिफ से अलग कर रायबरेली के समसपुर पक्षी बिहार पहुंचा दिया गया।

आरिफ इस दर्द से उबर भी नहीं पाए थे कि अब वन विभाग के गौरीगंज रेंज के सहायक वनरक्षक रणवीर मिश्र की तरफ से जारी नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। पूरे मामले की जांच सहायक वन संरक्षक रणवीर मिश्र को दी गई है। रणवीर मिश्र ने आरिफ को नोटिस जारी कर पूछतांछ के लिए दो अप्रैल 11 बजे अपने कार्यालय में तलब किया है।

पूरे मामले को लेकर सहायक वनरक्षक रणवीर मिश्र ने बताया कि मोहम्मद आरिफ को वन विभाग की तरफ से एक नोटिस जारी की गई है और उन्हें प्रभागीय वन अधिकारी कार्यालय दो अप्रैल को बुलाया गया है। आरिफ और सारस के विषय को लेकर उनका पक्ष सुना जाएगा।

मोदी के काफिले की ओर जाने की कोशिश करने वाला व्यक्ति अरेस्ट

दावणगेरे (कर्नाटक)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार को यहां रोड शो के दौरान उनके काफिले की ओर जाने की कोशिश करने पर एक व्यक्ति को सुरक्षा अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेश (एडीजीपी) कानून व्यवस्था आलोक कुमार ने ट्वीट किया कि यह एक असफल प्रयास था। उसे तुरंत मैंने और विशेष सुरक्ष दल (एसपीजी) ने सुरक्षित दूरी पर पकड़ लिया। इस संबंध में उचित कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें एक व्यक्ति को मोदी के काफिले की ओर जाने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सुरक्षा बैरिकेड्स को पार कर गया है।

जिला पुलिस ने सुरक्षा में किसी तरह की चूक से इनकार किया है। कुमार ने कहा कि जैसा कि मीडिया के एक वर्ग में बताया जा रहा है, आज दावणगेरे में माननीय प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगी।

अमरीका के मिसीसिपिया में आए तूफान, बवंडर से 23 लोगों की मौत

वाशिंगटन। अमरीका के मिसीसिपी राज्य में शक्तिशाली तूफान और बवंडर से कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई। मिसिसिपी आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने ट्वीट किया कि हम पिछली रात के बवंडर के कारण 23 लोगों के मारे जाने, कई लोगों के घायल होने और चार के लापता होने की पुष्टि कर सकते हैं।

एजेंसी ने लिखा कि दुर्भाग्य से इन इन संख्या में बदलाव होने की आशंका है। कई स्थानीय और सरकारी राहत एवं बचाव दल आज सुबह से काम कर रहे हैं। अमरीका के मौसम विभाग के अनुसार, सिल्वर सिटी और रोलिंग फोर्क के क्षेत्र में बवंडर के साथ शुक्रवार देर रात मिसिसिपी में तूफान आया।

मौसम विभाग ने ने शनिवार सुबह ट्वीट किया कि सफाई पहले से ही चल रही है क्योंकि विनाशकारी तूफान ने रात भर दक्षिण को प्रभावित किया। कृपया सावधान रहें। तूफान आगे बढ़ने के बाद भी खतरे बने हुए हैं।

मिसिसिपी के गवर्नर टेट रीव्स ने कहा कि प्रभावित लोगों के लिए अधिक एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवा की आपूर्ति के लिए राज्य ने चिकित्सा सहायता को सक्रिय कर दिया है।उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव सक्रिय हैमौसम की रिपोर्ट देखें और पूरी रात सतर्क रहें, मिसिसिपी!

बजरंगी भाईजान के सीक्वल में काम करेंगी पूजा हेगड़े!

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े सुपरहिट फिल्म बजरंगी भाईजान के सीक्वल में काम करती नजर आ सकती हैं।

‘बजरंगी भाईजान’ में सलमान खान, करीना कपूर और नवाजउद्दीन सिद्दिकी ने मुख्य भूमिका निभायी थी। केवी विजयेंद्र प्रसाद ने हाल ही में ‘बजरंगी भाईजान’ का सीक्वल बनने की बात कंफर्म की थी। उन्होंने बताया था सीक्वल के आइडिया के साथ सलमान को अप्रोच किया गया। सलमान को आइडिया पसंद आया, जिसके बाद फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है।

सलमान खान ने यह पुष्टि की थी कि बजरंगी भाईजान का सीक्वल बनेगा और उसका नाम पवन पुत्र भाईजान होगा। कहा जा रहा है कि ‘पवनपुत्र भाईजान’ में पूजा हेगड़े को कास्ट किया गया है।

इसरो का एलवीएम-एम3/वनवेब-इंडिया 2 मिशन सफल

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार को यहां शार रेंज से एक समर्पित दूसरे वाणिज्यिक प्रक्षेपण में एलवीएम-एम3 मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया, मिशन में ब्रिटेन वनवेब के सभी 36 उपग्रहों को पृथ्वी की निचली कक्षा में (एलईओ) में स्थापित किया गया।

एलवीएम-3 रॉकेट ने साढ़े 24 घंटे की उलटी गिनती के बाद शार प्रक्षेपण केंद्र के दूसरे नंबर के लांच पैड से सुबह नौ बजे निर्धारित समय पर उड़ान भरी और उपग्रहों को एलईओ कक्षा में स्थापित किया। 36 उपग्रहों का कुल वजन लगभग 5,805 किलोग्राम था।

इसरो ने कहा कि उड़ान के लगभग 20 मिनट बाद सभी 36 उपग्रहों को प्रक्षेपण यान से अलग किया गया और चरणबद्ध तरीके से 450 किलोमीटर की ऊंचाई पर पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया गया। इसरो ने कहा कि वर्तमान मिशन, एलवीएम3-एम3, न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) द्वारा ब्रिटेन के लिए दूसरा समर्पित वाणिज्यिक उपग्रह मिशन है।

इसरो के अध्यक्ष डॉ. एस सोमनाथ ने मिशन कंट्रोल सेंटर के वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए इस सफल मिशन के लिए एनएसआईएल, इसरो और वनवेब को बधाई दी। उन्होंने कहा कि श्रृंखला के पहले 16 उपग्रहों को सही कक्षा में स्थापित किया गया है। शेष उपग्रहों की पुष्टि जल्द ही प्राप्त होगी। उन्होंने वैज्ञानिकों से कहा कि इसरो के भारी उपग्रह वाहन ने अच्छा प्रदर्शन किया और अंतरिक्ष यान को सही कक्षा में स्थापित किया।

उन्होंने इस प्रक्षेपण यान की विश्वसनीयता की सफलता पर काम करने के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को भी धन्यवाद दिया। एलवीएम-3 इसरो के सबसे भारी रॉकेट वाहक वाहन जीएसएलवीएमके-III का नया नाम है, जो कक्षा में सबसे भारी उपग्रहों को स्थापित करने की क्षमता रखता है। इसरो के लिए पिछले महीने सफल एसएसएलवी-डी2/ईओएसओ7 मिशन के बाद 2023 में यह दूसरा प्रेक्षपण है।

वनवेब अंतरिक्ष से संचालित एक वैश्विक संचार नेटवर्क है, जो सरकारों, व्यवसायों और समुदायों के लिए कनेक्टिविटी को सक्षम बनाता है। वनवेब के 36 उपग्रहों का पहला सेट एलवीएम3-एम2/वनवेब इंडिया-1 मिशन में 23 अक्टूबर, 2022 को लॉन्च किया गया था। यह वनवेब का 18वां प्रेक्षपण है और इस साल तीसरा है।

इसरो ने कहा कि यह प्रक्षेपण कंपनी के लिए एक प्रमुख मील का पत्थर है। वनवेब जल्द ही अपना वैश्विक कवरेज शुरू करने के लिए तैयार होगा। वनवेब के पास वर्तमान में कक्षा में 582 उपग्रह हैं। 36 उपग्रहों के दूसरे प्रेक्षपण के बाद, वनवेब के उपग्रहों की कुल संख्या 618 हो जाएगी। वनवेब भारत सहित वैश्विक कवरेज देने में एक महत्वपूर्ण कदम उठाएगा।

सबगुरु राशिफल : 26 मार्च रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2080, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, शाम 04.33 बजे बाद षष्ठी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि :- आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घुटनों और जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है। सुबह व्यायाम करें, अतिरिक्त लाभ मिलेगा। पारिवारिक कारण या नौकरी को लेकर आप लंबी दूरी की यात्राओं पर जाने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद, प्रतिष्ठा व मान-सम्मान मिलने के संकेत हैं

वृषभ राशि :- आज आपकी कार्य-शक्ति गज़ब की रहेगी। जिसकी वजह से आप अपने कार्य समय से पूरा कर पाएंगे। बिज़नेस में पिता का सहयोग आपको बड़ा आर्थिक लाभ दे सकता है। आर्थिक मामलों के लिए यह अवधि बढ़िया रहेगी बस धन संबंधी लेन-देन में आपको जल्दबाज़ी करने से बचना होगा।

मिथुन राशि :- आज आप विपरीत लिंग वाले लोगों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें। अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को किसी मामले पर निराशा भी हो सकती है। फालतू विवादों से बचने की कोशिश भी करनी चाहिए। कारोबार में खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा।

कर्क राशि :- आज घरेलू जीवन के लिए यह समय जटिल हो सकता है। भाई-बहनों को अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय मिलाजुला रहने वाला होगा। रिश्तों में मधुरता कायम रहे इसके लिए बेहतर तो यही होगा कि आप उनके साथ थोड़ा संयम से पेश आएं।

सिंह राशि :- आज परिवार के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठा सकते हैं। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं का उपभोग करने व उन्हें जुटाने के लिए इस अवधि में आप काफी प्रयासरत रहेंगे। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अनुकूल रहने की सम्भावना है। आपके वैवाहिक संबंध मजबूत रहेंगे।

कन्या राशि :- आज छोटी या लंबी दूरी की यात्रा से बचना होगा। वे जातक जिनका झुकाव धार्मिक प्रवृत्ति की ओर ज्यादा है, वे लोग ईश्वर की स्तुति का आयोजन कर सकते हैं।प्रेम प्रसंगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। उनकी सेहत का पूरा ख्याल रखें। इसके अलावा इलाज पर अधिक खर्च होने से आपका बजट बिगड़ सकता है।

तुला राशि :- आज घरेलू जीवन के लिए यह समय अच्छा प्रतीत होता नहीं दिख रहा। कुछ न कुछ पारिवारिक अशांति आपके साथ लगी रहेगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा रह सकता है। जीवनसाथी के साथ शांति के कुछ ख़ुशनुमा पल आप बिता सकेंगे। सेहत की दृष्टि से यह आपके लिए उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि :- आज आपका पारिवारिक जीवन आनंदमय बना रहेगा। आप एक नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे।किसी ख़ूबसूरत पल को याद करके आप अपने को तरोताज़ा कर सकते हैं। अपने प्रेमी की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा। रोमांस करने के भी आपको भरपूर मौक़े प्राप्त होंगे। कुछ स्टूडेंट्स गलत लोगों की संगत में पड़कर अपना समय खराब कर सकते हैं।

धनु राशि :- आज पारिवारिक स्तर पर ख़ुशियों में बढ़ोत्तरी संभव है। इस दौरान मनोरंजन हेतु आप परिवार के साथ कोई आयोजन कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जीवनसाथी के स्वभाव में आपको गर्म मिज़ाजी देखने को मिल सकती है। स्वास्थ्य का मामला सामान्य रहेगा। आप अपने स्वभाव में आध्यात्मिकता की वृद्धि पाएंगे।

मकर राशि :- आज सम्बन्धों में मधुरता बनाएं रखने के लिए आपके लिए यह जरुरी है कि अपने पार्टनर की भावनाओं का आदर करें व बेवज़ह उनके साथ उलझने से बचें। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आप अपनी आध्यात्मिक गतिविधियों को बढ़ा सकते हैं। ऑफिस से जुड़ी गलतफहमी या परेशानी भी खत्म हो जाएगी। लोग आपका सहयोग करेंगे, लेकिन पहल आपको ही करनी पड़ेगी।

कुंभ राशि :- आज पारिवारिक जीवन के लिए यह समय थोड़ा कष्टदायी हो सकता है। घरेलू लोगों में तालमेल की कमी आपको दृष्टिगोचर हो सकती है। पिता का भरपूर सहयोग व समर्थन आपको मिलने की उम्मीद रहेगी। प्रेम जीवन बहुत ही आनंदमय रहने के संकेत हैं। प्रियजन के साथ मनपसंद जगहों पर घूमने के मौक़े आपको मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा।

मीन राशि :- आज नौकरी में परिवर्तन होने के आसार नज़र आ रहे हैं। जो लोग नई जॉब की तलाश में हैं उन्हें इस अवधि में सफलता मिल सकती है। शेयर बाजार व सट्टे-लॉटरी से जुड़े जातक अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आर्थिक लाभ के लिए यह समय बहुत अनुकूल हो सकता है। धन कमाने के लिए आपकी भागा-दौड़ी लगी रहेगी।

अशोक गहलोत की चिकित्सकों से हड़ताल समाप्त करने की अपील

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आमजन के हित में चिकित्सकों से हड़ताल और कार्य बहिष्कार खत्म करने की अपील की है और कहा है कि राज्य सरकार उनसे वार्ता करने को तैयार है।

गहलोत ने शनिवार को देर शाम मुख्यमंत्री निवास पर चिकित्सकों की हड़ताल के संबंध में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने चिकित्सकों के हित में कई कल्याणकारी कदम उठाए हैं और आज भी स्वास्थ्य का अधिकार कानून पर सकारात्मक संवाद करने का तैयार है।

दिल्ली से लौटते ही उन्होंने सर्वप्रथम चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा एवं उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की और हड़ताल के संबंध में विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव उषा शर्मा को निर्देश दिए कि वह चिकित्सकों के साथ तुरन्त बैठक करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सदैव चिकित्सकों के हितों का ध्यान रखा है और समय-समय पर उनकी पे-ग्रेड और पे-स्केल पर निर्णय लेकर उन्हें लाभान्वित किया है।

गहलोत ने कहा कि स्वास्थ्य का अधिकार कानून चिकित्सकों से विस्तृत चर्चा करने के बाद ही लाया गया है। उनके सुझावों और मांगों को बिल में शामिल कर उनकी आपत्तियों का भी निराकरण किया गया है। इस विधेयक को पक्ष-विपक्ष ने विधानसभा में सर्वसम्मति से पास भी किया है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के अधिकार कानून की मूल भावना आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित करना और चिकित्सक समुदाय को हरसंभव सहयोग प्रदान करना है। इसमें ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, जिससे निजी अस्पतालों को आर्थिक रूप से संकट का सामना करना पड़े। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अखिल अरोड़ा, प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा शिक्षा टी रविकांत, आरयूएचएस कुलपति डॉ. सुधीर भण्डारी सहित मुख्यमंत्री कार्यालय के उच्चाधिकारी मौजूद थे।

झूलेलाल जयन्ती चेटीचण्ड महोत्सव : होजमालो ने मचा दी धमाल

0

अजमेर। सिन्धी लेडीज क्लब अजमेर ने अपना सालाना जलसा जवाहर रंगमंच में बहुत ही उत्साह से मनाया। जिसमें सिन्धीयत पर विभिन्न प्रकार की इन्द्रधनुषी प्रस्तुतियां दी गई। झूलेलाल जयन्ती चेटीचण्ड महोत्सव पखवाड़ा के अन्तर्गत इस कार्यक्रम को मनाया गया।

दिशा प्रकाश ने बताया कि सिन्धीयत जो आईनो-होजमालो में सिन्धीयत संस्कृति से संबंधित 8 अलग-अलग भागों में सिन्धी संस्कृति को दिखाया गया। झूलेलाल जा पंजड़ा, सिन्धीयत जे खाधे जी खुशबू, सिन्धीयत जी झन्कार, सिन्धीयत जी डोक्यूमेन्ट्री, सिन्धीयत जी भगत, सिन्धीयत जो कथक (अनीला सुन्दर जे नृत्य ते पेशकश), सिन्धीयत जू सांखियूं, सिन्धीयत के शहीद हेमू कालाणी के जन्म शताब्दी पर हेमू कालाणी पर एक नाट्य प्रस्तुति। जिसने दर्शकों को भावुक कर दिया।

कुसुम आर्य ने बताया कि यह होजमालों में झूलेलाल जा पंजड़ा में निर्मला लखवानी, रितु मोतीरामानी, भारती लालवानी, वन्दना रामानी, पूनम कंजानी, पूनम गीतान्जली, दीपा पारवानी, मीना दतवानी व कोमल लालवानी। सिन्धीयत जे खाधे जी खुशबू में निशा जसवानी, निर्मला लखवानी, आरती तनवानी, भावना भाटिया, कोमल लालवानी, ललिता इदनानी, नेहा जयसिंघानी, साक्षी पमनानी व सुनिता भगतानी। सिन्धीयत जी झन्कार में भारती बेलानी, पूनम जयनानी, मधु खत्री, पिंकी मूलचन्दानी, सुषमा अभिचन्दानी, मानसी थारवानी, मानसी भगतानी, मीना दतवानी, हेमा भूरानी व दिव्या भाटिया।

सिन्धीयत जी डोक्यूमेन्ट्री रितु मोतीरामानी, अन्जू शर्मा, बीना लालवानी, देवकी भगतानी, रश्मि तुल्सीयानी, कृपा केवलरामानी, ममता साधवानी व वन्दना रामानी। सिन्धीयत जी भगत में कान्ता मनकानी, आशा गुर, दिव्या भाटिया व नीतू भंभानी। सिन्धीयत जो कथक में मोनिका चैनानी व साक्षी हासानी। सिन्धीयत जू सांखियूं में चन्दा थदानी।

सिन्धीयत के शहीद हेमू कालाणी पर नाट्य प्रस्तुति में पुष्पा ठाकुरी, पूनम गीतान्जली, शकुन्तला अच्छरिया, पूजा चेतवानी, ज्योति मूरजानी, आशा रजवानी, दिव्या भाटिया, कान्ता मनकानी, नीतू भंभानी, आशा गुर, माया केसवानी, प्रिया मूरजानी, दिव्या सिरवानी, कोमल भाटिया, निकिता लौंगानी व राखी उतवानी व बाल कलाकार के रूप में सर्वानन्द स्कूल के 10 बच्चों ने व छोटे हेमू के रूप में हनीशा चैनानी ने किरदार का रोल अदा किया।

सिन्धी लेडीज क्लब सदस्यों ने प्रवेश टिकिट, सीटिंग व्यवस्था, बेक स्टेज व्यवस्था, पानी व्यवस्था, भोजन पैकेट वितरण व्यवस्था बहुत उत्साहवर्धक व अनुशासित तरीके से संभाली। होजमालों कार्यक्रम में प्रवेश के लिए टिकिट रखी गई थी, जिसमें देखने को मिला कि सदस्यों के परिवारजन को भी टिकिट पर ही प्रवेश मिला। पिछले वर्ष भी सिन्धी समाज की लोक कथा पर एक सिन्धी नाटक का मंचन किया गया था, जिसको दर्शकों ने खूब सराहा था।

कार्यक्रम की शुरूआत दिशा प्रकाश किशनानी के अध्यक्षीय भाषण व झूलेलाल जी, स्वामी हिरदाराम साहिब की जोत जलाकर, व आरती से की गई। शहर के गणमान्य नागरिक महेश तेजवानी, कंवल प्रकाश किशनानी, गिरधर तेजवानी, महेन्द्र तिर्थानी, सुरेश सिन्धी , हासोमल दादलानी, प्रभु थारानी, पुष्पा साधवानी इत्यादि मौजूद थे।

कार्यक्रम के अन्त में प्रत्येक भाग के लिए बेस्ट ग्रुप का चयन क्यूआर कोड द्वारा आम जनता से बहुमत लिया गया। सिन्धी लेडिज क्लब का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना व सिन्धीयत को आगे लेकर जाना।

पूज्य बहिराणा साहिब व भंडारे का आयोजन

सिंधु समिति रामगंज द्वारा पूज्य बहिराणा साहिब व भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें संत धमनदास निरंकारी, निर्मल धाम के आत्मदास, जतोई दरबार के भाई फतनदास, प्रेमप्रकाश आश्रम के राजू राम, सहित संतो द्वारा आराध्य देव झूलेलाल की प्रतिमा के समक्ष दीप-प्रज्जवलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।

रमेश दरियानी ने बताया कि अशोक गाफिल द्वारा भजनों की शानदार प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। संचालन सोनू निरंकारी ने किया व स्वागत गोविन्द रिजवानी ने किया। समारोह समिति से पूर्व विधायक हरीश झामनानी, रमेश एच लालवानी, चन्द्र नवानी, जयकिशन लख्यानी, हरकिशन टेकचंदाणी ने महारानी लाडी बाई सम्मान इन्द्रा दरियानी, मास्टर चन्द्र सम्मान गिरधारी लाल पंजाबी, संत कंवरराम सम्मान दिव्य मंघानी, भगवती नवानी दृष्टि निरंकारी, हेमू कालानी पुरषोत्तम दरियानी को सम्मानित किया गया। सन्नी मंघानी, रमेश प्रकाश दयानी आदि उपस्थित थे।

रविवार 26 मार्च 2023 को दो कार्यक्रम होंगे

सुबह 11 बजे से रक्तदान शिविर जेएलएन चिकित्सालय में सिन्धी युवा संगठन की ओर से होगा। संयोजक कमल लालवाणी रहेंगे।
शाम 6 बजे सांस्कृतिक संध्या, विमोचन, बुजुर्गों का सम्मान व आतिशबाजी कार्यक्रम प्रेम प्रकाश आश्रम, आदर्श नगर में आदर्श सिन्धी पंचायत संस्था होगा। संयोजक लाल नाथाणी व गिरीश बासाणी रहेंगे।