Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 302 -
होम ब्लॉग पेज 302

सबगुरु राशिफल : 25 मार्च शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2080, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, शाम 04.23 बजे बाद पंचमी तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपसी मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें। आज आप देखेंगे कि आपके प्रयासों से मतभेद कम हो रहे हैं तथा आपसी प्रेम अपनी चरम सीमा पर है। आपसी रिश्तों में सुधार आएगा। आपकी सकारात्मक सोच और लगन आपको बड़ी आर्थिक सफलता दिलाएगी, जिसके आप हकदार भी हैं। मन पर नकारात्मक सोच का प्रभाव हावी रह सकता है। आप किसी खेल-कूद की प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकते हैं। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन से सावधान रहें।

वृषभ :- आज अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार भी संभव है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं। आय से अधिक धन व्यय होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी रखें। निवेश लाभकारी साबित हो सकता है। मित्रों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। एजुकेशन में सार्थक परिणाम मिल सकते हैं। अपनी भावनाओं को दबाएं और छुपाएं नहीं। अपने जज़्बात दूसरों के साथ साझा करने से फायदा मिलेगा। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। बच्चे भविष्य की योजनाएँ बनाने की अपेक्षा समय बिताकर आपको निराश कर सकते हैं।

मिथुन :- आज अचानक आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद रहेंगे। साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज का दिन आपको कई नए अनुभव दे कर जाएगा। यदि आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो शेयर बाजार में पैसे लगाना मुनाफे का सौदा होगा, समय इसकी गवाही दे रहा है। कारोबार के विस्तार के लिए लोन की आवश्यकता पड़ सकती है। आय बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। भौतिक सुख-साधन आसानी से जुटा लेंगे।रोजगार संबंधी समस्या हल होगी। वाद-विवाद की संभावना है।

कर्क :- आज व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोकझोंक संभव है। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति हो सकती है। परिवार में सुख-शांति व धार्मिक माहौल बना रह सकता है। आपके दिल-दिमाग में एक से ज्यादा विचार एक साथ चलते रहेंगे। शादीशुदा लोगों की लाइफ में प्यार बढ़ेगा। संबंधों में मजबूती भी आएगी। बस अपने लाइफ पार्टनर की कुछ आदतों को लेकर सावधान रहें। खरीदारी में फायदे के सौदे हो सकते हैं। सरकारी कार्य गति पकड सकते हैं। सेहत बेहतर रहेगी। क्रोध व आवेश पर नियंत्रण रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। तनाव दूर करने के लिए परिवार वालों की मदद लें। वाणी माधुर्य का लाभ मिलेगा।

सिंह :- आज आप धार्मिक क्रियाकलापों में भाग लेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में लाभ की स्थितियां निर्मित होंगी। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। संतान की ओर से चिंतामुक्त होंगे। आपके कानूनी कामों में गति आएगी। आय के साधन बनाने के प्रयास सफल होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक हो सकती है। दूसरों को खुशियाँ देकर और पुरानी गलतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। तब तक कोई वादा न करें, जब तक कि आप पूरी तरह उसे पूरा करने में सक्षम न हों। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं।

कन्या :- आज का दिन आपके लिए क्रियाशील रह सकता है। समय आत्मबल और साहस में वृद्घि के संकेत दे रहा है। विरोधी शांत रह सकते है। कार्य क्षेत्र में सफलता से खुशी मिल सकती है। स्वजनों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी अधिक कार्य भार दे सकते हैं। धार्मिक व समाज के कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। पत्नी से मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए जरूरी चीज़ें खरीदना आसान होगा। किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक मिली खबर आपका दिन बना सकती है।

तुला :- आज मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। पिता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आज आपको किसी सलाहकार को अपने मार्ग दर्शन के लिए बुलाना चाहिए। आप शायद अपनी जिंदगी को लेकर कुछ दुविधा में हैं या फिर किसी खास परिस्थिति से बाहर नहीं निकल पा रहे है। व्यापार में धोखाधड़ी हो सकती है। पत्नी की भावनाओं का सम्मान करें। आपका कोई बड़ा शायद आपको सही सलाह दे पाएगा जिससे आपको लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी के काम हाथ में लेने पर कामयाबी मिलेगी।

वृश्चिक :- आज के दिन आप विचारों को गतिशीलता से दुविधा का अनुभव करेंगे। इस वजह से किसी भी निर्णय लेने में परेशानी होगी। किसी एक निर्णय पर नहीं आ सकेंगे। आज का दिन आपके लिए नौकरी-धंधे के क्षेत्र में स्पर्धा युक्त रहेगा और उससे बाहर आने की कोशिश करते रहेंगे। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है तथा आज प्रसन्न रह सकते हैं। विरोधियों का प्रभाव कम हो सकता है। अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। व्यवसायिक लाभ के भी योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में श्रद्धा बढ़ सकती है। वाहन चलाने में सावधानी रखें। समाज में सम्मान प्राप्त होगा। मेहमान का आगमन मन को प्रसन्नता देगा।

धनु :- आज आप दुविधा में रहेंगे। आपका दुविधापूर्ण व्यवहार आपको मुश्किल में डाल सकता है। अपने जिद्दी स्वभाव को आज त्याग दें, नहीं तो किसी के साथ विवाद होने की संभावना है। आज बनाए हुए प्रवास की योजना को रद्द करने की स्थिति आएगी। कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले दो बार सोचें। किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह बड़े काम की होगी। यदि कोई बड़ी योजना शुरू करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइये, सही वक्त आने दें। आज का दिन आपके लिए अच्छा है। अपने आर्थिक लक्ष्य को मजबूत करने के लिए आपको सही दिशा अपनाने की जरूरत है। अपना लक्ष्य तय करें और उसे पाने में दिन रात एक कर दें।

मकर :- आज आपकी बौद्धिक क्षमताएं आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। तन-मन की ताजगी के अनुभव के साथ आज की शुरुआत होगी। दोस्तों तथा परिवार के लोगों के साथ आपको मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। आज आपके बॉस का बढ़िया मिजाज पूरे कार्यालय के माहौल को अच्छा बना देगा। मौज-मस्ती का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन आखिर में सब ठीक हो जाएगा। आपकी सैलरी में वृद्धि के योग बन रहे हैं। अगर आप अपने वाणी में मिठास और व्यवहार अच्छा रखेंगे तो सब आपके फेवर में ही होगा।

कुंभ :- आज किसी मित्र के सहयोग से लाभ हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आज ज्यादा खर्च का दिन है। परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं होगा। कुटुंब के लोगों के साथ मतभेद के प्रसंग खड़े होंगे। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। मन दुविधायुक्त रहेगा। बोलने पर संयम रखें। माता-पिता से आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है। अपने घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले आपको सभी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए। आज आपको निराशा हाथ लग सकती है।

मीन :- आज मानसिक शांति रहेगी। परिवार में भी सुख-शांति रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आप घर और ऑफिस दोनों स्थानों पर शान्तिपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश करेंगेǀ जरूरतमंद की मदद करेंगे। जीवन में सार्थकता की तलाश में योग, अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों को समय दे सकते हैं। शुभ समाचार मिल सकता है। आपका यह अनुभव मजेदार रहेगा और आप इससे प्रेरित भी होंगे। हालंकि अपनी निजी बातें किसी के साथ भी ना बाँटें और कोई भी कडवा पाठ सीखने के लिए भी खुद को तैयार रखें।

एसपी को थप्पड जडने के मामले में बाबूलाल सिंगारिया को 3 वर्ष की सजा

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले में केकडी के पूर्व विधायक बाबूलाल सिंगारिया को आज एनसीपीएनडीटी न्यायालय ने तत्कालीन पुलिस अधीक्षक के साथ थप्पड़ मामले में तीन साल की सजा सुनाई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 30 जून 2001 को अजमेर कलेक्ट्रेट में जिला सतर्कता समिति की बैठक के दौरान अजमेर पुलिस अधीक्षक आलोक त्रिपाठी और विधायक बाबूलाल सिंगारिया में विवाद हुआ। इस विवाद में तैश में आए सिंगारिया ने आलोक त्रिपाठी के थप्पड़ मार दिया जिसकी गूंज चहुंओर रही।

सिंगारिया के विरुद्ध अजमेर के सिविल लाइंस थाने में प्रकरण दर्ज हुआ और आज 22 साल बाद न्यायालय ने बाबूलाल सिंगारिया को 20 गवाह और दस्तावेजों के आधार पर दोषी मानते हुए विभिन्न धाराओं में तीन साल की सजा एवं डेढ़ लाख रुपए के जुर्माने से दंडित किया है।

उल्लेखनीय है कि इस थप्पड़ कांड की गूंज न केवल प्रदेश व पूरे देश में रही थी और तब अशोक गहलोत की कांग्रेस राज के मुख्यमंत्री थे तथा वर्तमान मुख्य सचिव उषा शर्मा तब अजमेर जिला कलेक्टर थी।

राज्य की कांग्रेस सरकार पूरी तरह विफल : भजनलाल शर्मा

Sirohi bjp

अजमेर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने आरोप लगाया है कि राज्य की कांग्रेस सरकार पूरी तरह विफल रही है। प्रदेश की जनता इसे उखाड़ फेंकने का इंतजार कर रही है।

शर्मा आज अजमेर शहर भाजपा की ओर से आयोजित स्वागत एवं पद ग्रहण कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस राज के संरक्षण में भ्रष्टाचार, जंगलराज के साथ साथ लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बहुत खराब है। जनता इसे देख और समझ रही है और आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में सबक सिखाएगी।

शहर भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष रमेश सोनी के पदभार ग्रहण करने के बाद शर्मा ने कहा कि अजमेर जिला संगठनात्मक दृष्टि से बहुत ही मजबूत और संगठित है। नए युवा अध्यक्ष की उर्जावान टीम इसे और मजबूती प्रदान करेगी। अजमेर में कमल खिलेगा और अजमेर भगवामय एकबार फिर होगा।

शर्मा ने यहां अध्यक्ष के पदभार ग्रहण करने के अलावा विधायक वासुदेव देवनानी के एनसीपीएसएल की राष्ट्रीय समिति सदस्य बनने तथा विधायक अनिता भदेल के श्रेष्ठ विधायक के रूप में चयन पर अभिनंदन समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने अप्रैल में कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ भाजपा के होने वाले महा घेराव कार्यक्रम पर भी चर्चा की तथा बूथ सशक्तिकरण महाअभियान पर भी कार्यकर्ताओं से जानकारी ली।

नवनियुक्त शहर अध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा कि विश्व की इस सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के कुशल नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उसे मैं सबको साथ लेकर अजमेर में और ज्यादा मजबूती से काम करूंगा।

सतीश पूनियां का मेड़ता में वाहन रैली के रूप कार्यकर्ताओं और किसानों ने किया स्वागत

नागौर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां का आज नागौर जिले के मेड़ता में सैकड़ों ट्रैक्टर और वाहन रैली के रूप पार्टी कार्यकर्ताओं और किसानों ने भव्य स्वागत किया।

मेड़ता के मोररा में हिंदू नववर्ष पर स्नेह मिलन समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर और वाहन रैली निकालकर डा पूनियां का स्वागत किया। इस अवसर पर डा पूनियां ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें बहुत मान सम्मान दिया, वह एक छोटे से गांव से साधारण किसान परिवार से आते हैं, भाजपा ने उन्हें पूरे प्रदेश के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी उन्होंने इन साढ़े तीन वर्षों में मन, वचन और कर्म से इसे पूरा करने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि हम सब लोग संगठन के लिए, विचार के लिए, समाज के लिए और देश के लिए काम करते हैं। संत भी हमें यही सिखाते हैं कि निरपेक्ष भाव से काम करें, इस समय भारत की तरफ पूरी दुनिया देख रही है, यह युग धार्मिक पुनरुत्थान का है, वह दिन दूर नहीं जब भारत माता विश्व गुरु के सिंहासन पर विराजेगी, भारत दुनिया का सिरमौर बनेगा, जब किसान और नौजवान शक्ति जागृत हो तो उस देश की तरक्की को कोई रोक नहीं सकता।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में इस प्रदेश में किसानों की जो हालत हुई, 18 हजार किसानों की जमीनें नीलाम हो गईं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा किसान कर्जमाफी का वादा पूरा नहीं करने के कारण। बेरोजगारी से तंग आकर इस पूरे प्रदेश में लगभग 10 हजार नौजवानों ने आत्महत्या कर ली, इस प्रदेश में जिस तरीके से कानून का राज खत्म हुआ, इस प्रदेश में जिस तरीके से भ्रष्टाचार हुआ, इसलिए हम सब लोग पार्टी के विचार को समर्पित हैं, संतों के चरणों से आशीर्वाद लेकर राजस्थान के नवनिर्माण के लिए काम करेंगे।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि राजस्थान में भाजपा संगठन 50 हजार फोटोयुक्त बूथ समितियों के गठन के साथ बहुत नीचे तक पहुंचा है, मजबूत हुआ हैl 2023 में भाजपा राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में तीन चौथाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने जनहित के मुद्दों पर तमाम बड़े आंदोलन किए और कोरोनाकाल में पार्टी ने पूरे प्रदेश में सेवा ही संगठन अभियान के जरिए करोड़ों जरूरतमंदों की सेवा की, मुझे दो बार कोरोना का संक्रमण हुआ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर हम सभी कार्यकर्ता समर्पण भाव से प्रदेशभर में सेवा कार्यों में जुटे रहे। उन्होंने कहा कि में जिस भी भूमिका में रहूंगा पार्टी के लिए, विचार के लिए और राजस्थान के लिए, मन वचन और कर्म से कार्य करता रहूंगा।

इस दौरान किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रणवां, प्रदेश मंत्री महेंद्र जाटव, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, जिला अध्यक्ष एवं विधायक मोहन चौधरी, विधायक रुपाराम मुरावतिया, जिला अध्यक्ष गजेंद्र ऑडिट, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री रामेश्वर छाबा आदि मौजूद थे।

इससे पहले डा पूनियां कालवी गांव जाकर राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेन्द्र सिंह कालवी के निधन पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। इस मौके डा पूनियां ने कहा कि समाज, प्रदेश और जनहित के लिए संघर्ष करने वाले, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा पुंज तथा राजस्थान की राजनीति में सद्भाव और स्वाभिमान की मिसाल कायम करने वाले कालवी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद है।

जैसलमेर : फायरिंग के दौरान तीन मिसाइलें रास्ता भटक कर खेतों में गिरी

जैसलमेर। राजस्थान के सीमांत जैसलमेर जिले में पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में शुक्रवार को तीन सरफेस टू एयर मिसाइलें फायरिंग के दौरान रास्ता भटक कर अपने लक्ष्य पर ना लगकर रेंज से बाहर अलग अलग स्थानों पर खेतो में जाकर गिरी हैं।

उच्चाधिकारिक सूत्रो के अनुसार सेना की पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में सेना द्वारा अपने मारक क्षमता को और मजबूत करने के लिए सामान्य रुप से सरफेस टू एयर मिसाईल का परीक्षण किया जा रहा था और करीब 10 से 25 किलोमीटर की रेंज वाली इस मिसाईल के आज तीन यूजर ट्रायल्स फायरिंग रेंज से किए गए थे।

फायरिंग रेंज से इन्हें लांचिंग पेड से सेना के विशेषज्ञों की मौजूदगी में इन्हें दागा गया था लेकिन इन तीनों मिसाईलों में संभवतः आई तकनीकी खराबी के कारण ये मिसाइलें अपना रास्ता भटक गई और लक्ष्य पर न लगकर रेंज से बाहर जाकर सुनसान खेतों में धमाके के साथ गिरी। जिसमें एक मिसाईल नाचना थाना क्षेत्र के अजासर गांव एवं दूसरी मिसाईल सत्याय गांव में जाकर गिरी जबकि तीसरी मिसाईल के गिरने की जगह का अभी तक पता नही चल पाया हैं।

सूत्रो के अनुसार अभी तक किसी प्रकार के जानमाल के हानि की कोई सूचना नही हैं। तीन टीमें इस घटना की जांच पड़ताल के लिए रवाना की गई हैं। तीसरी मिसाईल के लिए तलाशी अभियान छेड़ा गया हैं। यह परीक्षण सामान्य रुप से किए जा रहे थे चूंकि यह सरफेस टू एयर मिसाईल हैं, ऐसे में इस मिसाईल की यह खासियत हैं कि फायरिंग के बाद इसका वार हेड हवा में ही आकाश में फट जाता हैं, इसलिए जमीन पर गिरने के बाद इसमें कोई बारुद नही होता हैं। इस मिसाईल के यूजर ट्रायल इन दिनों सेना के विशेषज्ञो की देखरेख में किये जा रहे थे।

नाचना पुलिस उपाधीक्षक कैलाश विश्नोई ने बताया कि पोकरण फायरिंग रेंज से मिस फायर होकर दो मिसाइलें नाचना थाना क्षेत्र के अजासर गांव में व सत्याय गांव में हमे मिली हैं। एक मिसाईल अजासर गांव के सिसूपाल सिंह के खेत में मिली हैं जबकि दूसरी मिसाईल विक्रम सिंह के खेत में मिली हैं। वहां पर यह मिसाईले जोरदार धमाके के साथ गिरी थी जहां उस दौरान कोई मौजूद नहीं था, इससे कोई बड़ा हादसा टल गया। जहां पर मिसाईले गिरी हैं वहां पर बड़े बड़े खड्ढे बन गए। सेना की टीम भी मौके पर पहुंच गई हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं।

राहुल गांधी की सदस्यता : विपक्ष भड़का, भाजपा ने कहा कानून सबके लिए समान

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गुजरात की एक अदालत की ओर से मानहानि के मामले में दो साल की सजा दिए जाने के फैसले के एक दिन बाद शुक्रवार को लोकसभा से उनकी सदस्यता रद्द किए जाने पर कांग्रेस समेत प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं और मुख्यमंत्रियों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और इसे संघ परिवार की ओर से देश के लोकतंत्र पर जारी हमले की ताजा कड़ी करार दिया है, जबकि सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी ने इस कार्रवाई को न्यायोचित ठहराते हुए कहा है कि कानून सबके लिए एकसमान है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने पार्टी मुख्यालय पर संवाददाताओं से कहा कि राहुल गांधी ने एक सार्वजनिक सभा में प्रधानमंत्री के सरनेम (जाति के नाम) के साथ अपशब्द जोड़ा था। जातिवाचक शब्द का प्रयोग करके अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। इस आरोप पर सूरत की एक अदालत ने जो फैसला सुनाया है, उससे साफ है कि भारत की कानून-व्यवस्था और प्रजातांत्रिक पद्धति से ऊपर कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि आज जो फैसला हुआ है, उन्हीं की सरकार के लाए गए आर्डिनेंस के आधार पर हुआ है। जब राहुल की सदस्यता गई तो उनकी पार्टी के लोग हाय-तौबा मचा रहे हैं, उनके चाटुकार छाती पीट रहे हैं।

भाजपा नेता एवं सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अभद्र भाषा का प्रयोग, अपमान करने का काम, अपशब्द बोलना राहुल गांधी की आदत बन गई थी। उनको लगता था कि कुछ भी कह दो, कर दो, आपको देश में कोई कुछ बोल नहीं सकता। वह अपने आपको सभी चीजों से ऊपर समझते थे।

केरल की वायनाड लोकसभा सीट से निर्वाचित राहुल गांधी ने लोकसभा से अपनी सदस्यता समाप्त किए जाने के मुद्दे पर कहा कि वह देश की आवाज की लड़ाई लड़ रहे हैं और इसके लिए उन्हें जो भी सजा मिले, उसका सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मैं भारत की आवाज़ के लिए लड़ रहा हूं। मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि गांधी की लोकसभा की सदस्यता सच बोलने के कारण समाप्त की गई है। उन्होंने कहा कि हम लोग सदन के अंदर और बाहर तथा आम सभाओं में सच बोलते रहेंगे। लोकतंत्र को बचाने के लिए पार्टी नेताओं को जेल भी जाना पड़े, तो जायेंगे। आज भी 140 लोगों को हिरासत में लिया गया है। अडानी मामले की संयुक्त जांच समिति से जांच की मांग आगे भी बनी रहेगी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गांधी के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि उनकी (राहुल गांधी) आवाज बुलंद है तथा सत्तालोभी और तानाशाह के सामने वह कभी झुकने वाले नहीं है। उन्होंने मोदी को संबोधित करते हुए ट्वीट किया कि मोदीजी आप मेरे परिवार को परिवारवादी कहते हैं, जान लीजिए, इस परिवार ने भारत के लोकतंत्र को अपने खून से सींचा…जिसे आप ख़त्म करने में लगे हैं। इस परिवार ने भारत की जनता की आवाज़ बुलंद की और पुश्तों से सच्चाई की लड़ाई लड़ी। हमारी रगों में जो खून दौड़ता है, उसकी एक ख़ासियत है, आप जैसे सत्तालोभी तानाशाह के सामने कभी नहीं झुका और कभी नहीं झुकेगा। आप कुछ भी कर लीजिए।

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य किया जाना संघ परिवार की ओर से देश के लोकतंत्र पर जारी हमले की ताजा कड़ी है। केंद्रीय मंत्रियों से मिलने दिल्ली के दौरे पर आए विजयन ने अपने बयान में कहा कि विरोध को दबाने के लिए बल का प्रयोग एक फासीवादी तरीका है।

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने ट्वीट में कहा कि पीएम मोदी के न्यू इंडिया में विपक्षी नेता भाजपा का मुख्य निशाना बन गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां आपराधिक पृष्ठभूमि वाले भाजपा नेताओं को कैबिनेट में शामिल किया जाता है, वहीं विपक्षी नेताओं को उनके भाषणों के लिए अयोग्य ठहराया जाता है। उन्होंने कहा कि आज हमने अपने संवैधानिक लोकतंत्र के लिए एक नया निम्न स्तर देखा है।

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने कहा है कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अहंकार और तानाशाही की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में आज का दिन काला दिवस है। गांधी की संसद की सदस्यता से अयोग्य ठहराया जाना बेहद निंदनीय है। मोदी सरकार न केवल संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है, बल्कि अपनी नापाक हरकतों के लिए सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंच संसद का भी इस्तेमाल कर रही है।

द्रविड़ मुननेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने को ‘फासीवादी कार्रवाई’ और ‘प्रगतिशील लोकतांत्रिक ताकतों पर हमला’ करार दिया और इस निर्णय को रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह एक राष्ट्रीय पार्टी के नेता और एक सांसद के अपनी राय व्यक्त करने के मौलिक लोकतांत्रिक अधिकार को दबाने के बराबर है। देश के सभी राजनीतिक दलों को इसका एहसास होना चाहिए और हमें एकजुट होकर इसका विरोध करना चाहिए।

शिवसेना नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह लोकतंत्र का सीधा जनसंहार है। सरकारी तंत्र दबाव में हैं। यह तानाशाही के अंत की शुरुआत है। हमारे देश में चोर को चोर कहना अपराध हो गया है। चोर और लुटेरे अभी भी आजाद हैं और राहुल गांधी को सजा मिली। यह सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या है। सभी सरकारी तंत्र दबाव में है। हम कांग्रेस के साथ हैं। उन्होंने कहा कि गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने की कार्रवाई के बाद, पूरे देश में हड़कंप मच गया है। देश भर की विपक्षी दलों के एकजुट होने की संभावना है। महाराष्ट्र में भी इसके कड़े नतीजे आने वाले हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आप उसे डराना चाहते हैं जो पूरे देश को कह रहा है, डरो मत। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लिए बगैर उनकी ओर इशारा करते हुए कहा कि तानाशाह का सबसे बड़ा डर होता है कि उससे लोग डरना बंद न कर दें। आप उसे डराना चाहते हैं जो पूरे देश को कह रहा है डरो मत। उन्होंने कहा कि इंदिरा जी के साथ भी यही भूल की थी कुछ लोगों ने, बाकी फिर इतिहास है। यहीं मिलेंगे जनता की अदालत में जनता होगी, जननेता होगा..नहीं होगा तो सिर्फ़ डर और तानाशाह।

आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में वक्तव्य के दौरान कहा कि सरकार बुरी तरह से डरी हुई है और संवैधानिक संस्थानों को ध्वस्त करने का प्रयास चल रहा है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि जैसी भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से उम्मीद थी, वैसा ही हुआ। राहुल गांधी के चार साल पुराने बयान पर उनकी संसद की सदस्यता समाप्त कर दी। लोकतंत्र के मंदिर में नहीं बोलने दोगे, तो जनता की अदालत में जाएंगे।

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को मनमाने ढ़ंग से अयोग्य ठहराया जाना स्वस्थ लोकतंत्र के हित में नहीं तथा नैसर्गिक न्याय के सिद्धांत के खिलाफ है। गांधी को अयोग्य घोषित करने की जल्दबाजी पर सवाल उठाते हुए शिअद प्रवक्ता डॉ दलजीत सिंह चीमा ने अपने बयान में कहा कि अदालत के फैसले के 24 घंटे के भीतर किसी सदस्य को अयोग्य घोषित करना सही नहीं, उस समय जब फैसले के खिलाफ अपील प्रक्रिया में हो तथा अदालत के फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए उचित समय दिया जाना चाहिए था। लोकसभा अध्यक्ष को इस तरह से अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए था। इससे ऐसा लगता है कि केंद्र सरकार पक्षपातपूर्ण तथा तानाशाही तरीके से काम कर रही है।

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा संविधान का गला घोट रही है। आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता गई है, इसके पहले सपा नेता आजम खां और मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खां की सदस्यता छीन ली गई है। कानपुर के सपा विधायक की सदस्यता लेने के लिए अधिकारियों को साजिश और षडयंत्र के तहत लगाया जा रहा है। भाजपा सरकार साजिश और षडयंत्र के तहत अधिकारियों से विपक्ष के नेताओं को ऐसे मुकदमों में फंसाती है, जिससे उनकी सदस्यता चली जाए। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी समेत देश के विभिन्न शहरों में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया।

गौरतलब है कि सूरत की एक अदालत ने मानहानि मामले में गुरुवार को राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई थी। कांग्रेस नेता को कर्नाटक में एक सभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जाति को लेकर की गई एक टिप्पणी के आधार पर आपराधिक मानहानि के मामले में दोषी ठहराया गया था। अदालत के फैसले के परिप्रेक्ष्य में उन्हें लोकसभा सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया।

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त, अधिसूचना जारी

ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से 4 बीघा में फसल जलकर खाक

0

आबूरोड। सिरोही जिले के आबूरोड में धामसरा के समीप मीरगढ़ स्थित खेत में 4 बीघा गेहूं की फसल ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से लगी आग में खाक हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धामसरा ग्राम पंचायत के धामसराफली निवासी कृषक तारा राम पुत्र चोपाजी गरासिया के मीरगढ स्थित खेत पर शुक्रवार को 2 यह हादसा हुआ। बजे ट्रांसफार्मर से गिरी चिंगारी से करीबन 4 बीघा में बोई पकी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई!

कृषक ने बताया कि उसके खेत में लगे ट्रांसफार्मर पर एक गिलहरी चढ गई। ट्रांसफार्मर के करंट संपर्क के बाद वह झटके के साथ नीचे गिर गई। इस दौरान ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से फसल ने आग पकड ली। कुछ ही समय में 4 बीघा में पकी संपूर्ण गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जलती फसल को देखकर स्थानीय पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि शंकरलाल गरासिया समेत ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक खेत की अधिकांश फसल जलकर खाक हो गई।

अजमेर रेल मंडल के अधिकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न

0

अजमेर। रेलवे के अजमेर मंडल के सभी अधिकारियों के लिए शुक्रवार को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में अजमेर के 66 पुरुष एवं महिला अधिकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण अजमेर मंडल रेल चिकित्सालय के फिजिशियन, सर्जन एवं दंत चिकित्सक द्वारा किया गया एवं फिजियोथैरेपिस्ट द्वारा जोड़ों के दर्द के आराम के लिए एक्सरसाइज आदि के बारे में परामर्श दिया गया।

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में विभिन्न रोगों जैसे उच्च रक्तचाप मधुमेह तथा उनसे होने वाली जटिलताओं के बारे में जागरूक किया गया तथा उनके उपचार तथा बचाव के उपायों पर परामर्श दिया गया। शिविर का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक राजीव धनखड़ की उपस्थिति में किया गया।

शिविर के दौरान रक्त की विभिन्न प्रकार की जांचें की गई तथा आवश्यकतानुसार रोगों का निवारण कर परामर्श दिया गया। उल्लेखनीय है कि रेलवे बोर्ड के आदेशानुसार सभी रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण प्रत्येक वर्ष किया जाता है।

मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन

मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति अजमेर की तिमाही बैठक का आयोजन शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक राजीव धनखड़ की अध्यक्षता में किया गया।

बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार तथा बलदेव राम व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विवेक रावत सहित अजमेर मंडल के शाखाधिकारी तथा स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति के प्रमुख/प्रतिनिधि उपस्थित हुए।

बैठक में दिसम्बर 2022 को समाप्त तिमाही (01.10.22 से 31.12.22 तक) अवधि के दौरान मंडल पर हुई राजभाषा प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसंबंधित को राजभाषा के प्रयोग प्रसार हेतु कार्यात्रयीन कार्य में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने एवं दैनिक कामकाज में राजभाषा संबंधी विभिन्‍न टूल्स का अधिकाधिक प्रयोग करने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान मंडल रेल प्रबंधक राजीव धनखड़ ने स्मारिका का विमोचन किया।

शिक्षा से ही मजबूत होती है लोकतंत्र की नींव : अशोक गहलोत

टोंक। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बेहतर शिक्षा से ही लोकतंत्र की नींव मजबूत होना बताते हुए कहा है कि हमारी सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य को केन्द्र में रखते हुए योजनाएं बनाई हैं और वह बालिका शिक्षा को निरंतर प्रोत्साहन दे रही है।

गहलोत शुक्रवार को टोंक जिले में वनस्थली विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय के 87वें वार्षिकोत्सव समारोह में विद्यार्थियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 1935 में स्थापित वनस्थली विद्यापीठ महिला शिक्षा के क्षेत्र में एक आदर्श संस्थान के रूप में खड़ा है। उन्होंने छात्राओं की परेड का निरीक्षण कर सलामी ली तथा झण्डारोहण कर वार्षिकोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया।

गहलोत ने विश्वविद्यालय परिसर का अवलोकन किया तथा परिसर में स्थित शांताबाई शिक्षा कुटीर एवं गांधी घर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा किे वनस्थली विद्यापीठ देश में सर्वोच्च संस्थानों में अपना स्थान रखता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री प. जवाहर लाल नेहरू यहां आए एवं संस्थान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हम सभी इस संस्थान में आकर गौरवान्वित महसूस करते है। मैं इस विद्यापीठ के संस्थापक व राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री प. हीरालाल शास्त्री को नमन करता हूं, जिन्होंने देशभर की बालिकाओं को यहां पढ़ने का अवसर प्रदान किया।

गहलोत ने कहा कि प्रदेश ने महिला शिक्षा में कई कीर्तिमान बनाए हैं। यहां की महिलाओं ने समाज की धुरी बन कर स्त्री शिक्षा के नए आयाम स्थापित किए हैं। प्रदेश में शिक्षा से महिलाएं बौद्धिक, शारीरिक, व्यवहारिक और पारिवारिक स्तर पर मजबूत और सक्षम बन रही हैं। देश की बेटियां आज के आधुनिक और चुनौतीपूर्ण समय में दुनिया के कोने कोने में बड़ी जिम्मेदारियां संभाल रही हैं। उन्होंने कहा कि एक जमाना था जब उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा के लिए हमारे विद्यार्थी अन्य राज्यों में पढ़ने जाते थे। आज यहां आईआईटी, आईआईएम, एम्स, ट्रिपलआईटी, आरयूएचएस, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, निफ्ट जैसे राष्ट्रीय स्तर के संस्थान स्थापित हो चुके हैं।

गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार बालिका शिक्षा और उनके चहुंमुखी विकास के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। राज्य सरकार ने प्रदेश में प्राथमिक से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक बेहतर शिक्षा के लिए सभी प्रयास और नवाचार किए हैं। प्रदेश में 303 नये राजकीय महाविद्यालय खोले गये। इनमें 100 से अधिक कन्या महाविद्यालय हैं। प्रदेश के हर जिले में मेड़िकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज तथा आईटीआई खोली गई है। 30 हजार विद्यार्थियों को फ्री कोचिंग, 30 हजार छात्राओं को स्कूटी, 500 विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ाई जैसे नवाचार किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान देश में युवाओं को निजी और सरकारी क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध करवाने वाला अग्रणी राज्य है। राज्य सरकार द्वारा सरकारी नौकरियां देने के साथ निजी क्षेत्र में भी बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा युवाओं को 1.25 लाख नौकरियां दी जा चुकी है। लगभग इतनी ही प्रक्रियाधीन है तथा एक लाख नौकरियों की घोषणा की जा चुकी है। राज्य में 100 से भी अधिक जॉब फेयर आयोजित करने का कार्य राज्य सरकार कर रही है।

गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 12 सेनेटरी नैपकिन प्रतिमाह निःशुल्क दिए जा रहे हैं। सरकारी नौकरियों में वन टाइम रजिस्ट्रेशन के बाद सभी आवेदनों को निःशुल्क करने की घोषणा की है। इस अवसर पर गहलोत ने प. हीरालाल शास्त्री मार्ग जोबनेर के निवास के सामने से श्रंगार चौक तक जाने वाली सड़क, प. हीरालाल शास्त्री मार्ग जयपुरिया, चांदपोल बाजार दरवाजे के बाहर से रेलवे स्टेशन तक जाने वाली सड़क, रतन शास्त्री मार्ग ; टोंक रोड़ से खण्डाका अस्पताल एवं जयपुरिया अस्पताल होते हुए जेएलएन मार्ग को जाने वाली सड़क की नामकरण पट्टीका का अनावरण किया।

इस दौरान उच्च शिक्षा राज्यमंत्री राजेन्द्र यादव, विधायक प्रशांत बैरवा, विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. ईना आदित्य, विद्यापीठ संस्थान के अध्यक्ष प्रो. सिद्धार्थ शास्त्री तथा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद थे।

झांसी डबल मर्डर खुलासा : विवाहेत्तर संबध बने हत्या की वजह

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में करीब चार माह पूर्व हुए पिता-पुत्र हत्या मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यहां पुलिस लाइन सभागार में संवाददाताओं को पुलिस अधीक्षक-नगर (एसपी सिटी) ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने आज बताया कि 20 नवंबर 2022 को थाना सीपरी बाजारा के गांव चंद्रा गोपालपुर में खेत पर सो रहे पिता-पुत्र पर प्राण घातक हमला किया गया था। इस हमले में पुत्र महेंद्र अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई थी। महेंद्र का पिता कांशीराम अहिरवार इस हमले में बुरी तरह से घायल हो गया था। कांशीराम को गंभीर हालत में मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गयी थी।

घटना के बाद परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस की जांच में चारों आरोपी निर्दोष निकले जिसके बाद असली हत्यारे की तलाश में पुलिस जुट गई

कल देर रात एसपी सिटी और सीओ सिटी के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने ग्वालियर रोड हाईवे से संदिग्ध युवक हत्यारोपी राजकुमार अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में राजकुमार ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि महेंद्र अहिरवार और उसके पिता कांशीराम अहिरवार की हत्या उसने ही की थी। आरोपी ने कहा कि महेंद्र अहिरवार के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध थे और इस कारण गांव में उसकी काफी बदनामी भी हो रही थी।

राजकुमार ने बताया कि उसने महेंद्र को इस बारे मे समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह नहीं माना। इस तनाव से आजिज़ आकर उसने महेंद्र की हत्या की योजना बनाई, लेकिन जब वह रात में खेत पर महेंद्र की हत्या करने गया तो उसका पिता कांशीराम भी वहां था इसलिए उसने दोनों की ही डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी। राजकुमार की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल डंडा भी बरामद कर लिया गया है। राजकुमार को जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।