Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 312 -
होम ब्लॉग पेज 312

अजमेर नगर निगम में अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाएंगी द्रौपदीदेवी कोली

अजमेर। राजस्थान में अजमेर नगर निगम में मनोनीत कांग्रेस संगठन की प्रतिपक्ष नेता द्रौपदीदेवी कोली ने कहा है कि वे नगर निगम में अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाएंगी और प्रतिपक्ष नेता के रूप में कार्यों के लिए संकल्पबद्ध रहूंगी।

द्रौपदीदेवी कोली आज अजमेर में अपनी नियुक्ति के बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि नगर निगम में जो अधूरे कार्य पड़े हैं उनकी ओर सत्ता पक्ष का ध्यान आकर्षित किया जाएगा और उन्हें पूर्ण कराने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि निगम में अवैध निर्माण पर भी जांच करवाने की मांग उठाई जाएगी। साथ ही शहर की सभी कच्ची बस्तियों को निगम व एडीए के दायरे में लाकर पट्टे दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने हर तीन माह में साधारण सभा का आयोजन करने, पार्षदों को बजट बढ़ाने के साथ साथ स्वायत्त शासन विभाग के जरिए कमेटियों के गठन की भी मांग की।

उन्होंने कहा कि अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में सामुदायिक भवन, खेल मैदान, जनता क्लिनिक, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खुलवाने के भी प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर उन्होंने अपनी नेता प्रतिपक्ष के रूप में नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा तथा आरटीडीसी के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ का भी आभार प्रकट किया। इस अवसर पर पार्षद लक्ष्मी बुन्देल, बनवारी लाल शर्मा, हेमन्त, कपिल सारस्वत, मनवर खान सहित सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ ने कहा कि लोकतन्त्र में पक्ष और विपक्ष की अपनी भूमिका होती है। नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष द्रोपदी द्वारा विपक्ष की सशक्त भूमिका निभाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा ऐतिहासिक सौगातें दी गई हैं। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लाख तक का निःशुल्क उपचार एवं 10 लाख का दुर्घटना बीमा किया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन का दायरा तथा राशि दोनों में अभूतपूर्व वृद्धि की है। सरकार द्वारा समस्त घोषणाएं लागू की जाएगी। ओपीएस का लाभ मिलना आरम्भ हो गया है। पिछले बजट की घोषणाओं का कार्य धरातल पर नजर आने लगा है। पुष्कर सरोवर में गंदे पानी का जाना रोकने के लिए कार्य आरम्भ हो गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गौ वंश को बारह महिनों का अनुदान दिया जा रहा है। किसानों का कर्जा माफ किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 19 जिले तथा 2 संभाग बनाए हैं। सरकार ने प्रत्येक वर्ग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कार्य किया है। भविष्य में भी इसी प्रकार आमजन को केन्द्र में रखकर कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पुष्कर में विकास प्राधिकरण के गठन की घोषणा क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाईयां देगा। पुष्कर की 24 कोसी परिक्रमा मार्ग को विकसित किया जाएगा। सरोवर के 52 घाटों का कायाकल्प होगा। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का शहर बनाया जाएगा। इसमें गौ वंश के लिए उच्च मानकों की गौशाला बनेगी। समस्त मन्दिरों का जीर्णोद्धार होगा। महाआरती की भव्यता उदाहरण बनेगी। पुष्कर पर्यटन और धार्मिक नगरी का मिश्रित रूप होगा।

अमृतपाल सिंह की रिहाई को लेकर रोड जाम, 60 लोग हिरासत में

सिरसा। हरियाणा से सटते प्रांत पंजाब को पृथक खालिस्तान देश बनाने की मांग कर रहे सिख प्रतिनिधि अमृतपाल सिंह की गुमशुदगी या फिर रिहाई की मांग को लेकर रविवार को हरियाणा में सिरसा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 9 पर गांव मोरीवाला के पास सैंकड़ो लोगों ने जाम लगा दिया।

जाम लगाने वाले लोगों की अगुवाई संतोख सिंह व बाबा बेअंत सिंह कर रहे थे। इससे पहले गांव मोरीवाला के गुरूद्वारा में ये लोग संतोख सिंह व बाबा बेअंत सिंह की अगुवाई में एकत्रित हुए ओर एक बैठक की जिसमें अमृतपाल की गिरफ्तारी हुई या नहीं हुई को लेकर लंबे समय तक चर्चा हुई। संतोख सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने पंजाब व केंद्र सरकार से अमृतपाल सिंह को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग उठाई।

सिरसा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 9 को जाम कर रहे 60 लोगों को सिरसा पुलिस हिरासत में लेकर पुलिस लाइन में ले आई। हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई के लिए इस वक्त भारी संख्या में सिक्ख समुदाय के लोग पुलिस लाइन के समक्ष एकत्रित हैं तथा रिहाई की मांग कर रहे हैं। सिरसा में तैनात केंद्र व राज्य सरकार की खुफिया एजेसिंया भी पल पल की हलचल पर नजर जमाए हुए है। वहीं दूसरी ओर कल पंजाब में हिरासत में लिए गए 78 लोगों में सिरसा के गांव देसूजोधा का अमनदीप सिंंह भी शामिल है।

गांव मोरीवाला में सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। गुरूद्वारा में एकत्रित हुए सिक्ख प्रतिनिधियों ने रोष जताते हुए मोरीवाला में मुख्य मार्ग पर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। माहौल गर्माता देख पुलिस ने वहां मौजूद सिख व किसान संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए लोगों को बसों के जरिये सिरसा पुलिस लाईन में लाया गया है।

गौरतलब है कि कल डबवाली-भठिंडा रेलवे ट्रेक पर खालिस्तान के झंडे भी टंगे मिले थे,जिनको काबू में लेते हुए रेलवे पुलिस ने थाना बंठिडा में मामला भी दर्ज किया है। जब इस संदर्भ में सिरसा के पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन से पूछा गया तो बताया कि सिरसा की सीमा पंजाब से सटती है। हरियाणा-पंजाब सीमा पर पांच नाके लगाए गए हैं, दो पेट्रोलिंग गाडिय़ों को हर समय गस्त के लिए तैनात किया गया है।

उन्होंने बताया कि शांतिभंग की आंशका के दृष्टिगत गांव मोरीवाला के समीप सिरसा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 09 को जाम कर रहे सिक्ख व किसान संगठनों से जुड़े 60 लोगों को हिरासत में लिया गया है। गुप्तचर विभाग से मिल रही जानकारी के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जा रही है। जिले के सभी उप पुलिस अधीक्षकों की बैठक बुलाई गई है। कानून व्यवस्था को लेकर सिरसा पुलिस पुरी तरह चाक चौंबद है। उल्लेखनीय है कि पंजाब पुलिस ने रविवार शाम स्पष्ट किया कि अमृतपाल सिंह पकड़ा नहीं गया है और वह फरार है तथा उसे पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।

पंजाब पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जारी एक वीडियो संदेश में पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि एक मामले में वांछित अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए कल महतपुर इलाके में नाका लगाया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमृतपाल सिंह अब तक फरार है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस ने लोगों से एक बार फिर अफवाहों व गलत खबरों पर विश्वास न करने, न घबराने और शांति एवं भाईचारे का माहौल बनाए रखने की भी अपील की है।

केंद्रपाड़ा में 11 साल की लडकी से रेप, आरोपी दो किशोरों को बाल सुधार गृह भेजा

केंद्रापाड़ा। ओडिशा के केंद्रपाड़ा के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-सह-प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने एक नाबालिग लड़की का शील भंग करने में कथित संलिप्तता के आरोप में दो नाबालिगों को अंगुल किशोर गृह भेज दिया।

केंद्रपाड़ा के एसडीपीओ जयंत महापात्र के अनुसार दो दिन पहले 11 वर्षीय बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी तभी कुदानगरी थाना अंतर्गत दो नाबालिगों ने मौके पर पहुंचकर उसके कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ दुराचार किया।

पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बाद में कुड़ानगरी पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई और प्राथमिकी पर कार्रवाई करते हुए कुड़ानगरी पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जिसने उन्हें रविवार को अंगुल निगरानी गृह पुलिस को भेज दिया।

इसी तरह, मार्शघाई पुलिस ने 17 मार्च को भी एक किशोर के खिलाफ 14 मार्च की शाम को एक नाबालिग लड़की का शील भंग करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। पीड़िता के पिता ने मरशाघई थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने कहा कि किशोर अपराध करने के बाद इलाके से फरार हो गया था और किशोर को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

अलवर में गैंगरेप की शिकार किशोरी ने फांसी लगाकर की सुसाइड

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार एक नाबालिग किशोरी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की एक महिला ने नौगावा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की उसकी 16 वर्षीय बेटी पशुओं को चारा डालने गई थी की गांव के ही तीन युवक उसे उठा ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

नाबालिग लड़की की माता ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ नामजद बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया गया। तीनों आरोपियों के द्वारा पिछले पिछले तीन-चार महीने से लगातार लडकी की हवस का शिकार बनाया जा रहा था।

रिपोर्ट में बताया कि अपने साथ लगातार हो इस जबरदस्ती के बाद डिप्रेशन में आई नाबालिग पीड़िता ने शनिवार की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर थानाधिकारी सुनील टांक मृतक पीड़िता के घर पहुंचे और युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सीएचसी लेकर आए। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

इस बड़ी घटना के बाद पुलिस टीम आरोपियों की धरपकड़ के लिए भेजी गई है। लेकिन आरोपीयो को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नही कर पाई है। थानाधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद मृतक की मां ने सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

भरतपुर में साइबर क्राइम का आईजी बनकर, 10 लाख रुपए की ठगी

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के कामां थाना क्षेत्र में साइबर ठगो द्वारा लखनऊ के एक व्यक्ति को सेक्सटॉर्शन का शिकार बनाने के साथ दिल्ली साइबर क्राइम का आईजी बन धमकी देकर 10 लाख रुपए की ठगी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

लखनऊ पुलिस की सूचना के बाद कामां पुलिस ने साइबर ठगी में लिप्त इन चारों आरोपियों को चिन्हित कर लिया है जिनकी गिरफ्तारी का प्रयास किये जा रहे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कामां इलाके में लेवड़ा गांव के रहने वाले एक ठग ने लखनऊ के एक व्यक्ति को न्यूड वीडियो कॉल किया और उसे सेक्सटॉर्शन के जाल में फंसा लिया।

जिसके बाद दूसरे ठग ने ठगी के शिकार लखनऊ के इस व्यक्ति को साइबर क्राइम का आईजी राकेश अस्थाना बनकर धमकाया और अलग-अलग खातों में रुपये डलबा कर 10 लाख रुपए की ठगी कर ली। ठगी का शिकार होने के बाद पीड़ित व्यक्ति ने लखनऊ पुलिस में मामला दर्ज करवाया। लखनऊ पुलिस ने जब ठगों के मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया तो लोकेशन कामां इलाके के लेवड़ा गांव की निकली।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वन्दे भारत ट्रेन के संचालन की तैयारियों का लिया जायजा

जयपुर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज यहां कैरिज एवं वैगन अनुरक्षण डिपो जयपुर में वन्दे भारत ट्रेन के संचालन की तैयारियों का जायजा लिया और खातीपुरा स्टेशन का निरीक्षण किया। वैष्णव ने खातीपुरा स्टेशन का निरीक्षण कर नवनिर्मित बिल्डिंग में यात्री सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार वैष्णव ने अपने जयपुर दौरे के दौरान कैरिज व वैगन अनुरक्षण डिपो जयपुर का निरीक्षण किया तथा डिपो में ट्रेनों के अनुरक्षण से सम्बंधित विभिन्न कार्यप्रणाली की जानकारी ली। वैष्णव ने उत्तर पश्चिम रेलवे पर वन्दे भारत ट्रेन के अनुरक्षण से सम्बंधित सभी विषयों पर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की एवं दिशा निर्देश प्रदान किए।

वैष्णव ने कैरिज व वैगन अनुरक्षण डिपो को प्रदान किए गये कार्यों को समयानुसार करने पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि यह वन्दे भारत ट्रेन के संचालन के लिए पूरी तरह तैयार है और शीघ्र ही जयपुर से वन्दे भारत ट्रेन प्रारम्भ की जाएगी।

उन्होंने कैरिज व वैगन अनुरक्षण डिपो जयपुर में उत्तर पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक विजय शर्मा एवं विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक में संरक्षा, निर्माण परियोजनाओं, विद्युतीकरण कार्य, स्टेशन रि-डेवलपमेंट, यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी आदि पर चर्चा की। बैठक में वैष्णव ने उत्तर पश्चिम रेलवे के इन्फ्रास्ट्रेक्चर कार्यो, यात्री ट्रेनों के समयपालन, माल लदान, ट्रेक अनुरक्षण कार्यों तथा हाई लेवल प्लेटफार्मों निर्माण कार्यां की प्रशंसा की।

इसके अलावा उन्होंने प्रजेन्टेशन के माध्यम से पुर्नविकसित स्टेशन पर प्रदान की जाने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान सांसद राम चरण बोहरा एवं सीपी जोशी मौजूद थे।

अजमेर में नव संवत्सर पर होगा विक्रम मेला का आयोजन

0

अजमेर। राजस्थान में अजमेर नगर निगम नव विक्रम संवत 2080 के मौके पर शहर में विक्रम मेले का आयोजन करेगा। आयोजन को भव्य बनाने के लिए हुई बैठक में अनेक निर्णय लिए गए।

निगम के उपमहापौर नीरज जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि नव विक्रम संवत 2080 के मौके पर 21 मार्च को अजमेर के रीजनल कॉलेज चौपाटी पर शाम छह बजे विक्रम मेले का आयोजन होगा जिसमें अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही शहर की विभिन्न प्रतिभाओं जिन्होंने अपने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर अजमेर शहर का नाम रौशन किया है उनका सम्मान किया जाएगा।

मेले में शहरवासियों के लिए अनेक आकर्षण भी होंगे जिसमें सजे धजे ऊंटों की सवारी भी होगी। उन्होंने बताया कि विक्रम मेले को सफल बनाने के लिए भाजपा एवं कांग्रेस के पार्षदों सहित निगम के कार्मिकों को भी जिम्मेदारियों सौंपी गई है।

अमृतपाल सिंह व उसके साथियों पर आर्म्स एक्ट के तहत नया मामला दर्ज

जालंधर। पंजाब पुलिस ने भगोड़े अमृतपाल सिंह और उनके कुछ सहयोगियों के खिलाफ अवैध हथियार रखने के मामले में एक नई प्राथमिकी दर्ज की है। इससे पहले पुलिस ने 23 फरवरी को अजनाला की घटना में अमृतपाल और उसके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

अमृतसर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतिंदर सिंह ने रविवार को कहा कि अमृतपाल के सात सहयोगियों को आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि अमृतपाल को पकड़ने के लिए अभियान जारी है, जिसने शनिवार को जालंधर जिले में उसके काफिले को रोके जाने पर पुलिस को चकमा दे दिया था। उन्होने कहा कि अमृतपाल के काफिले में शामिल उसके सात साथियों को शनिवार शाम जालंधर के मेहतपुर के पास से गिरफ्तार किया गया।

एसएसपी ने कहा कि अजयपाल, गुरवीर सिंह, बलजिंदर सिंह, हरमिंदर सिंह, गुरलाल सिंह, सुवीरित सिंह और अमनदीप सिंह के रूप में पहचाने गए सात आरोपियों के कब्जे से छह अवैध 12 बोर की बंदूकें और 193 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। उन्होने कहा कि हरमिंदर सिंह को एक हथियार और 139 कारतूस के साथ पकड़ा गया है। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि अमृतपाल ने गुरभेज नाम के एक अन्य व्यक्ति के जरिए ये कारतूस खरीदे थे।

यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी जांच के दौरान कोई सीमा पार कनेक्शन सामने आया है, एसएसपी ने कहा कि वह अभी इस पर टिप्पणी नहीं कर पाएंगे क्योंकि जांच चल रही है। अजनाला कांड में प्राथमिकी दर्ज करने में देरी करने पर उन्होंने कहा कि घटना के ‘अगले ही दिन प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है और शांतिपूर्ण है। हम जनता से अपील करते हैं कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। एसएसपी ने कहा कि कार्रवाई के तहत अमृतपाल के पैतृक गांव स्थित घर की भी तलाशी ली गई। पुलिस ने अमृतपाल सिंह के काफिले में शामिल दो गाड़ियां बरामद की हैं।

पुलिस ने शनिवार को कहा था कि अमृतपाल और उसके समर्थकों को चार आपराधिक मामलों में शामिल होने के लिए एक अभियान शुरू किया गया था, जिसमें वर्गों के बीच वैमनस्य फैलाने, हत्या का प्रयास, पुलिस कर्मियों पर हमला करने और सार्वजनिक कर्तव्यों के वैध निर्वहन में बाधा उत्पन्न करने के आरोप शामिल थे।

इसी बीच पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी सात लोगों को आज बाबा बकाला में कोर्ट में पेश किया। बाबा बकाला के डीएसपी हरकिशन सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार किए गए साल लोगों को कोर्ट में पेश किया जहां अदालत ने उन्हें 23 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

जयपुर में ब्राह्मण महापंचायत में उमड़े लोग, भगवान परशुराम पर डाक टिकट का विमोचन

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज ब्राह्मण महापंचायत हुई जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। इसमें साधु-संतों, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, सांसद घनश्याम तिवाड़ी, रामचरण बोहरा एवं सीपी जोशी, उत्तरप्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा सहित अन्य कई नेता शामिल हुए।

इस अवसर पर वैष्णव ने भगवान परशुराम पर जारी डाक टिकट का विमोचन किया और अपने संबोधन में कहा कि आज ऐतिहासिक काम यह हुआ है कि भगवान परशुराम पर डाक टिकट जारी हुआ है, यह सब आपकी एकता का परिणाम है। हमारी यह एकता राष्ट्र के निर्माण में और अधर्म को दूर करने में लगेगी। आप धर्म की रक्षा करने वाले हो। यह ऊर्जा और एकता बनी रहनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि राजस्थान को पहले छह सौ करोड़ मिलते थे। अब राजस्थान को 9532 का अनुदान रेलवे से मिल रहा है। उन्होंने राजस्थान के 82 रेलवे स्टेशनों का वर्ल्ड क्लास स्टेशन के तौर पर निर्माण किया जाएगा।

इस मौके पर घनश्याम तिवाड़ी ने वैष्णव द्वारा भगवान परशुराम के नाम पर डाक टिकट का विमोचन करने और अरुणाचल प्रदेश में परशुराम कुंड पर भगवान परशुराम की 51 फीट की प्रतिमा स्थापित करने के लिए दी गई स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया।

तिवाड़ी ने हिन्दू रिलिजस एक्ट बनाए जाने और हिंदुओं के देवस्थान हिन्दू समाज के नियंत्रण में हो, इसके लिए सरकार से मांग की। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा ईडब्ल्यूएस आरक्षण को पूर्ण तरीक़े से लागू करने की तर्ज़ पर राज्य सरकार से ईडब्ल्यूएस आरक्षण को पूर्ण तरीक़े से लागू करने अर्थात अन्य आरक्षित वर्गों को दी गई सुविधाओं की तरह ही ईडब्ल्यूएस वर्ग को प्रदान किए जाने की मांग भी की। महापंचायत में कांग्रेस-भाजपा से 30-30 टिकट बाह्मण समाज को दिए जाने की मांग की मांग भी उठी।

योगी आदित्यनाथ ने किए अयोध्या में रामलला के दर्शन और की पूजा अर्चना

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में जाकर मत्था टेकने के बाद श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का दर्शन पूजन किया। इसके बाद उन्होंने भव्य राम मंदिर निर्माण का अवलोकन भी किया।

मुख्यमंत्री ने श्रीरामलला भवन व रामक्रतु स्तंभ का लोकार्पण करने के बाद उन्होंने कहा कि यह पल हम सबको प्रफुल्लित करने वाला है। जब श्रीरामजन्मभूमि पर रामलला सरकार के विराजमान होने से पूर्व लोकार्पण का कार्यक्रम संपन्न हुआ है। इस पवित्र स्थल पर नाम और नामी दोनों विराजमान हैं। हम सबने पवित्र रामचरित मानस ग्रंथ पढ़ा है।

उन्होंने कहा कलयुग केवल नाम अधारा, सुमिर सुमिर नर उतरहि पारा अर्थात कलयुग का अपना महत्व है। सौ गुना पुण्य नाम लिखने से है। यहां पर 28 करोड़ नाम रामकोट में संरक्षित किए गए हैं। इसका पुण्य हमें अनंतकाल तक ना केवल संमार्ग पर ले चलने की बल्कि हम सबके जीवन के समृद्धि के मार्ग पर अग्रसर करने की एक नई प्रेरणा प्रदान करेगा।

इस भव्य श्रीरामलला भवन व रामक्रतु स्तंभ का निर्माण प्रतिष्ठित श्री अशर्फी भवन द्वारा कराय गया जिसका मुख्यमंत्री ने विधि विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लोकार्पण किया। यहां पर नौ दिनों तक धार्मिक अनुष्ठान का कार्यक्रम चला। वेद मंत्रों से पूरा मंदिर प्रांगण गुंजायमान रहा। लोकार्पण कार्यक्रम जगद्गुरू रामानुजाचार्य स्वामी श्रीधराचार्य महाराज व दक्षिण से पधारे जगद्गुरु श्रीरामचंद्र जीयर स्वामी महाराज के कुशल सान्निध्य में संपन्न हुआ।

इससे पहले अशर्फी भवन पीठाधीश्वर जगद्गुरू रामानुजाचार्य स्वामी श्रीधराचार्य महाराज ने मुख्यमंत्री का अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत-सम्मान किया। उन्होंने कहा कि मोक्षपुरी अयोध्या मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की पावन जन्मभूमि है। यहां श्रीरामनाम स्तूपम में 28 करोड़ भगवान के श्रीरामनाम लिखकर विराजमान किए गए हैं। जो भी रामकोट या रामक्रतु स्तंभ की परिक्रमा करेगा। वह आज इस करोड़ भगवान के नाम की परिक्रमा एवं उनके दर्शन का पुण्य भागी बनेगा। यहां नित्य पूजा, आराधना चल रही है। अयोध्या व भारत देश का मंगल, मानव मात्र के कल्याण हेतु यह बहुत बड़ा विशेष आयोजन हुआ है।

इस अवसर पर तेलंगाना के विधायक जनार्दन रेड्डी व उनके साथ पधारे भक्तगणों ने मुख्यमंत्री का माल्यार्पण कर उन्हें श्रीरामलला सरकार का चित्रपट भेंट किया। लोकार्पण अवसर पर अयोध्या विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, रूदौली विधायक रामचंद्र यादव आदि मौजूद रहे।