Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 324 -
होम ब्लॉग पेज 324

फतेहपुर में दो सगी बहनों से 8 ने किया गैंगरेप, 6 आरोपी अरेस्ट

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के हुसैनगंज क्षेत्र में दो किशोरियों के साथ सामूहिक बलात्कार के 6 आरोपियों को पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि बीती रात मेला देखकर लौट रहीं चार किशोरियों का रास्ता छह युवकों ने रोका और छेड़खानी शुरू कर दी। घबराई किशोरियों ने भागने का प्रयास किया मगर इनमें से 2 को युवकों ने दबोच लिया और बलात्कार किया।

घटना के बाद बदहवाश किशोरियों ने घर पहुंच कर परिजनो को जानकारी दी। पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों युवकों के कब्जे से पीडित किशोरियों से छीने गए मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद कर लिए। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी यादव बिरादरी के थे जिनको पाक्सो एक्ट के तहत जेल भेजने की कार्यवाही हो रही है।

सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का किया आह्वान

जयपुर। कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए आज पार्टी कार्यकर्ताओं से सक्रिय होने का आह्वान करते हुए कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी नीत केन्द्र की मोदी सरकार को उखाड़ फेंके।

रंधावा अडाणी मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने राजभवन घेराव के दौरान सिविल लाइंस फाटक पर धरना-प्रदर्शन में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कांग्रेस को लडाई लड़नी होगी और राजस्थान को रणभूमि बनाना होगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं में जोश लाना होगा।

उन्होंने कहा कि जिस तरह पंजाब में पार्टी के पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी सहित हमने एक-एक कांग्रेसी के घर जाकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा, वैसा ही जोश यहां चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब में अकालियों का दस साल का शासन खत्म किया। पंजाब में कई तरह के माफियाओं को समाप्त किया, क्या मोदी के शासन को समाप्त नहीं कर सकते। राहुल गांधी ने कहा था कि डरो मत, हमें छाती तानकर लड़ाई लड़नी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि उन्हें आपस में लड़ाई खत्म कर मोदी-भाजपा के शासन को समाप्त करने की बात करनी चाहिए। अगर मोदी शासन खत्म हो गया तो देश बच जाएगा। अगर मोदी रहा तो देश बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन को समाप्त कर लो तो अडाणी का प्रभाव अपने आप समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस आए तो अडाणी-अंबानी नहीं आने चाहिए। इन्हें जेल जाना चाहिए। हमारे कई नेता इन्हें साथ लेकर नहीं चल पड़े, यह ध्यान रखना होगा।

उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि कांग्रेस ने क्या किया है, कांग्रेस ने देश को आजाद कराया है। आजादी की लड़ाई में जेलो में जाने वाले सब कांग्रेसी परिवार हैं। कांग्रेस परिवारों की पांच पांच पीढ़ियां देश के लिए जेल गई है।

उन्होंने कहा कि अगर कार्यकर्ता जिंदा है तो कांग्रेस जिंदा है। हमें कांग्रेस के लिए काम करना है। किसी व्यक्ति के लिए काम नहीं करना है। किसी के नाम पर कांग्रेस नहीं चलती, कांग्रेस के नाम पर कोई चलता है। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि उनके पास जो भी पार्टी नेता आता है। वह यह नहीं कहता है कि कांग्रेस को कैसे आगे लेकर जाना है, नेता कहते हैं कि मुझे क्या बनाओगे, पहले कांग्रेस को बनाओ। मुझे काम करने वाले चाहिए। यह इसका आदमी है, उसका आदमी है, टिकट दे दो, यह नहीं चलेगा। जो कांग्रेस का कार्यकर्ता है, जो काम करता है। उसे टिकट मिलेगा।

औरैया में युवती ने भगवान कृष्ण से किया विवाह, लिए 7 फेरे

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के कस्बा बिधूना में कृष्ण भक्ति में लीन एक युवती ने भगवान कृष्ण को अपना आराध्य मानते हुए उनके साथ सात फेरे लेते हुए विवाह कर लिया। इस विवाह में परिजनों व रिश्तेदारों की सहमति रही।

आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि कस्बा बिधूना के भरथना रोड निवासी पूर्व प्रधानाचार्य व कवि रणजीत सिंह सोलंकी की पुत्री मझली बेटी रक्षा ने शनिवार को हिन्दू रीति रिवाज के साथ घर में परिवार के सदस्यों व रिश्तेदारों की मौजूदगी में भगवान कृष्ण को अपना आराध्य मानते हुए उनकी मूर्ति के साथ सात फेरे लिए।

पंडित रूदेश शुक्ला ने विवाह की सभी रस्में अदा कराईं। समाजशास्त्र से एमए रक्षा ने कहा कि वह बचपन से भगवान कृष्ण को अपना आराध्य मानती थी और उनमें लीन रहते हुए घंटों उनकी पूजा करती थी। घर पर जब परिवार का उन शादी करने का दवाब बना तो उन्होंने भगवान कृष्ण से शादी करने का निर्णय लिया जिससे सभी सदस्यों को अवगत करा दिया, जिसके बाद परिवार क सहमित से उन्होंने भगवान के साथ सात फेरे लेकर शादी कर ली है। अब मैं कान्हा की और कान्हा मेरे हो गए हैं।

रक्षा की शादी भगवान कृष्ण के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ पूरे विधि विधान के साथ पंडित की मौजूदगी में हुई है। इस दौरान जहां हिंदू विवाह के तहत सभी रस्में अदा की गईं वहीं विवाह के दौरान मौजूद रहे लोगों को भोजन आदि का भी प्रबंध किया गया था। इससे पूर्व युवती ने परिवार के सभी सदस्यों को भगवान से शादी के लिए मना लिया था और विवाह के लिए 11 मार्च की तिथि निश्चित की गई थी।

रक्षा ने बताया कि उनका भगवान कृष्ण से लगाव था। उसे काफी दिनों से सपने रहे थे। दो बार सपने में भगवान ने उसके गले में वरमाला डाली है। चारों ओर से शादी का दवाब बन रहा था तो मैंने किसी युवक के बजाय भगवान से ही शादी कर ली।

लाउडस्पीकर से नमाज अदा करनी है, तो इसका मतलब है कि अल्लाह बधिर है!

मंगलुरु। कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्य के पूर्व मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने अजान के लिए लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर विवादित टिप्पणी की है, जिससे एक बार फिर इस पर बहस छिड़ने की संभावना है।

ईश्वरप्पा ने रविवार की शाम यहां एक जनसभा में कहा कि मंदिरों में युवती एवं महिलाएं प्रार्थना और भजन करती हैं। हम धार्मिक हैं, लेकिन हम लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं करते हैं। अगर आपको लाउडस्पीकर से नमाज अदा करनी है, तो इसका मतलब है कि अल्लाह बधिर है। उन्होंने कहा कि अज़ान से सिर में दर्द होता है। उच्चतम न्यायालय का फैसला आने वाला है, और यह मुद्दा एक दिन समाप्त हो जाएगा।

गौरतलब है कि अजान के लिए लाउडस्पीकर का उपयोग विवादित चर्चा का विषय रहा है। शीर्ष न्यायालय ने जुलाई-2005 में ध्वनि प्रदूषण का स्वास्थ्य पर असर का हवाला देते हुए सार्वजनिक आपात स्थितियों को छोड़कर रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया था। बाद में अक्टूबर-2005 में न्यायालय ने कहा कि लाउडस्पीकरों को साल में 15 दिनों के लिए उत्सव के अवसरों पर आधी रात तक इस्तेमाल करने की अनुमति दी जा सकती है।

अजमेर : धर्मध्वजा पूजन से झूलेलाल जयंती समारोह का आगाज

अजमेर। पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में 9वां चेटीचण्ड महोत्सव पखवाड़ा पंचायतों, सामाजिक संगठनों व धार्मिक संगठनों के संयुक्त प्रयासों से 13 से 28 मार्च तक मनाया जाएगा। सोमवार को जतोई दरबार, नगीना बाग, स्वामी दांदूराम साहिब दरबार ट्रस्ट संस्था कीओर से 21 फीट की झूलेलाल मूर्ति पर धर्मध्वजा पूजन, संत महात्माओं के आशीर्वाद व भजनों की प्रस्तुति के साथ महाआरती हुई।

कार्यक्रम संयोजक राजेश खटवाणी ने बताया कि महंत स्वरूपदास उदासीन ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम अजयनगर, महंत हनुमानराम श्री शांतानन्द उदासीन आश्रम पुष्करराज, महंत अर्जुनराम श्रीराम विश्वधाम अजयनगर, स्वामी ईसरदास संत कवंरराम काॅलोनी, स्वामी आत्मदास निर्मलधाम झूला मोहल्ला, सांई राजूराम प्रेम प्रकाश आश्रम वैशाली नगर, दादा नारायणदास प्रेम प्रकाश आश्रम आदर्श नगर, जतोई दरबार से भाई फतन दास, पारब्रह्म मंदिर के ट्रस्टी, बाबा तुलसीराम किशनचंद दरबार, गौतम सांई, राजू सांई सहित अन्य संतों व समाज के प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति पखवाड़े के कार्यक्रम शुरुआत हुई।

प्रचार सचिव प्रकाश जेठरा ने बताया कि इस मौके पर ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम के महंत स्वरूपदास उदासीन ने कहा कि समारोह समिति द्वारा 16 दिवसीय कार्यक्रम में 33 संस्थाओं को साथ लेकर 46 चेंटीचंड पखवाडे़ के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हमारी सबसे प्राचीन सिंधु संस्कृति, सभ्यता व परम्पराओं से युवा पीढ़ी जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। आराध्य देव झूलेलाल ने प्रकट होकर सिंधु नदी के नजदीक रहने वाले सनातन धर्मियों पर हो रहे अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी। आराध्य झूलेलाल के जन्म अवतरण के अवसर पर समाज को हर परिस्थिति में सामूहिक रहना चाहिए। जतोई दरबार में आराध्य देव झूलेलाल की 21 फुट की प्रतिमा पूरे देश विदेश में प्रसिद्ध हो रही है।

श्री शांतानन्द उदासीन आश्रम पुष्करराज के महंत हनुमानराम ने कहा कि सनातन धर्म में पंचदेव की उपासना प्रधान मानी गई है। पंचदेवों में ही भगवान विष्णु जी के अवतार भगवान झूलेलाल ने धर्म की रक्षा के लिए प्रकट हुए। यह माना गया है कि कर्म योग, भक्ति योग, ज्ञान योग में धर्म को प्रधानता दी जाती है। सभी सनातन धर्मियों की पुकार पर आराध्य देव झूलेलाल सिंधु नदी के किनारे धर्म की रक्षा के लिए अवतारित हुए। झूलेलाल समारोह समिति ने सनातन धर्म का जो बीड़ा उठाया है उसके लिए हम सब उनके लिए आशीर्वाद व शुभकामनाएं और उनकी समृृद्धि के लिए प्रार्थना करते है कि सदैव धर्म के कार्य करते है एवं जो औरों के लिए प्रेरणा दायक है।

राहुल ठारवाणी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रारंभ में आराध्य झूलेलाल, स्वामी दांदूराम साहिब व स्वामी होतूराम साहिब के समक्ष दीप-प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संत महात्माओं का आदर-सत्कार जतोई दरबार की मर्यादा से किया गया एवं गायक कलाकार घनश्याम भगत एवं पार्टीै द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई।

शहनाई वादन से अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन झूलेलाल समारोह समिति के अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने किया। संस्था संरक्षक गिरधर तेजवानी ने सभी स्वागत सत्कार भाषण दिया। कार्यक्रम में सभी का आभार हर्षुल थारवाणी द्वारा व्यक्त किया गया एवं सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

महासचिव महेन्द्र कुमार तीर्थानी ने जानकारी दी कि आज इस कार्यक्रम में पखवाड़ा कोषाध्यक्ष हरकिशन टेकचंदानी, संरक्षक भगवान कलवाणी, गिरधर तेजवाणी, हरी चन्दनानी, नारायणदास थदाणी, सुरेश सिंधी उपाध्यक्ष राधाकिशन आहूजा, जीडी वृंदाणी, जगदीश अबिचंदाणी, शंकर बदलानी, रमेश टिलवाणी, तुलसी सोनी, पुष्पा साधवाणी, मोहन तुलस्यिाणी, मंत्री हरीश केवलरामाणी, अनिल आसनाणी, महेश टेकचंदाणी, दिशा किशनानी, लाल नाथाणी, रमेश मेंघाणी, ओम हीरानंदाणी, वित्त समिति जयकिशन लख्याणी, मोती जेठाणी, दादा मूलचंदाणी, स्वागत समिति हरिराम कोडवाणी, मोहन चेलाणी, मोहन लालवाणी, प्रेम केवलरामाणी, मनोहर मोटवाणी, देवीदास साधनाणी, महिला समिति डाॅ. लक्ष्मी ठाकुर, निशा जेसवाणी, महेश्वरी गोस्वामी, सरस्वती मूरजाणी, रूकमणी वतवाणी, कौशल्या कुंदनाणी, श्वेता शर्मा, माला टेवाणी, अनिता आलवाणी, पूजा तोलवानी, युवा समिति मुकेश आहूजा, गौरव मीरवाणी, सांस्कृतिक समिति केजे ज्ञानी, वासु सोनी, सहकार समिति दिलीप भूराणी, खेमचन्द नारवाणी, अशोक चिबराणी, चन्द्र बालाणी, वासदेव लालवाणी, अनिल चांडवाणी, किशन नेभवाणी, जयप्रकाश मंघाणी, पुरूषोतम तेजवानी, राजेन्द्र जयसिंघानी, कैलाश केसवानी, खुशालदास, रमेश तीर्थानी, नरेन्द्र वसरानी, कमलेश शर्मा, राजेश खटवाणी, तुलसी रामचंदानी, दीपा पारवानी उपस्थित थे।

मंगलवार 14 मार्च को आयोजित होने वाला कार्यक्रम

14 मार्च शाम 6 बजे सामुदायिक भवन मधुवन काॅलोनी नाकामदार में सिन्धी सोषल वेलफेयर सोसायटी संस्थान द्वारा सिन्धियत जी सुहिणी शाम, बहिराणा व भण्डारा होगा। संयोजक नरेश भाटिया व राजू दादलाणी रहेंगे।

रेलवे अजमेर मण्डल ने 11 मार्च को यात्री आय के 600 करोड़ रुपए के आंकड़े को छुआ

अजमेर। उत्तर पश्चिम रेलवे ने भी फरवरी माह तक यात्री आय से 2543 करोड़ रूपए अर्जित कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। उत्तर पश्चिम रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवा कर सुरक्षित, संरक्षित तथा समयबद्ध यात्रा करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने इस वर्ष फरवरी माह तक यात्री आय से 2543 करोड़ रूपए प्राप्त किए हैं।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे पर आय को बढ़ाने के लिए अन्य संसाधनों का भी बेहतर उपयोग किया जा रहा है जिसके तहत रेलवे राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष टिकट चैकिंग अभियान चलाए गएजिनके फलस्वरूप इस वर्ष फरवरी माह तक 50.3 करोड़ रूपए अर्जित किए गए। इसके अतिरिक्त अन्य कोचिंग आय से 251 करोड़ रूपए और विविध आय से 462 करोड़ रूपए का राजस्व प्राप्त किया है। इसके साथ ही खानपान में उन्न्त सेवाएं प्रदान कर इनके माध्यम से इस वर्ष अब तक 17.5 करोड़ रूपए का आय प्राप्त की है जो गत वर्ष के 4.5 करोड़ रूपए की तुलना में 293 प्रतिशत अधिक है।

अजमेर मण्डल की यात्री आय के सबंध मे जानकारी देते हुए वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक अजमेर विवेक रावत ने बताया की अजमेर मण्डल ने 11 मार्च 2023 को यात्री आय के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 600 करोड़ रुपए के आंकडे को छुआ है जो की मण्डल के इतिहास मे पहली बार हुआ है। इसे पूर्व श्रेष्ठ प्रदर्शन 475 करोड़ का था जो वित्तीय वर्ष 2018-19 के अप्रैल-मार्च मे अर्जित किया गया था।

2 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस व वलसाड-भिवानी-वलसाड स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।

1.गाडी संख्या 09039/09040, बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेषल रेल सेवा की संचालन अवधि में बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 05.04.23 से 28.06.23 (13 ट्रिप) तक एवं अजमेर से दिनांक 06.04.23 से 29.06.23 (13 ट्रिप) तक विस्तार किया जा रहा है।

2.गाडी संख्या 09007/09008, वलसाड-भिवानी-वलसाड साप्ताहिक स्पेषल रेल सेवा की संचालन अवधि में वलसाड से दिनांक 06.04.23 से 29.06.23 (13 ट्रिप) तक एवं भिवानी से दिनांक 07.04.23 से 30.06.23 (13 ट्रिप) तक विस्तार किया जा रहा है।

उपरोक्त रेलसेवाओं के संचालन समय एवं ठहराव पूर्ववत् रहेंगे।

सांतरागाछी-अजमेर, कोलकाता-मदार व मदार-कोलकाता रेलसेवाएं अपने निर्धारित मार्ग से संचालित होगी, पूर्व में दोहरीकरण कार्य के कारण मार्ग परिवर्तित होकर संचालित की जानी थी।

रेलवे द्वारा पश्चिम मध्य रेलवे पर दोहरीकरण कार्य के कारण मार्ग परिवर्तित की गई सांतरागाछी-अजमेर, कोलकाता-मदार व मदार-कोलकाता रेलसेवाएं को अपने पूर्व निर्धारित मार्ग से संचालित किया जाएगा।

निर्धारित मार्ग से संचालित रेलसेवाएं

1. गाडी संख्या 18009, सांतरागाछी-अजमेर रेलसेवा दिनांक 17.03.23 को अपने निर्धारित मार्ग से संचालित होगी।
2. गाडी संख्या 19607, कोलकाता-मदार रेलसेवा दिनांक 16.03.23 को अपने निर्धारित मार्ग से संचालित होगी।
3. गाडी संख्या 19608, मदार-कोलकाता रेलसेवा दिनांक 13.03.23 को अपने निर्धारित मार्ग से संचालित होगी।

पूर्व में जारी प्रेस विज्ञप्ति में उपरोक्त रेलसेवाओं को उपरोक्त अवधि में मार्ग परिवर्तित होकर संचालित किया गया था, परन्तु अब यह रेलसेवाएंउपरोक्त अवधि में अपने निर्धारित मार्ग से संचालित होगी।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम में निकाली जागरुकता रैली

0

अजमेर। अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अंतर्गत सोमवार को महिलाओं के विरुद्ध हिंसा की रोकथाम को लेकर जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। कलक्टर अंशदीप ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक ने बताया कि यह रैली क्लेक्ट्रेट परिसर से रवाना हो कर सावित्री कॉलेज होते हुए वन स्टॉप सखी सेंटर तक गई। रैली में चिकित्सा विभाग, सीफार संस्थान, आशा सहयोगिनी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की मॉनीटरिंग इंदिरा महिला शक्ति केन्द्र की टीम द्वारा की गई।

इंदिरा महिला शक्ति केंद्र की टीम से विधिक काउंसलर संध्या सोशल और सज्जन व सुनीता उपस्थित रहे। इस रैली में लगभग 250 महिलाएं सम्मलित हुई। रैली का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा सिर्फ एक दिन ही नहीं बल्कि हर रोज की जानी चाहिए। उनका सम्मान भी हर रोज किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में हमें इस तरह की जागरूकता रैली का आयोजन ना करना पड़े। महिलाएं हर जगह अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें।

राष्ट्र स्तरीय कौमी एकता कार्यक्रम में प्रदीप कुमार कच्छावा सम्मानित

0

अजमेर/उदयपुर। जिला शन्ति व अहिंसा प्रकोष्ठ उदयपुर की ओर से दो दिवसीय राष्ट्र स्तरीय कौमी एकता कार्यक्रम लाभगढ पैलेस रिसोर्ट में आयोजित किया गया। महात्मा गांधी दर्शन समिति, अजमेर के संयोजक गोपाल बहेती ने बताया की अजमेर से महात्मा गांधी दर्शन समिति के कई कार्यकर्ता उदयपुर कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के पहले दिन 9 मार्च गुरुवार को महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण के बाद वीसी के जरिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सम्बोधित किया। महात्मा गांधी के विचारों को जानने व उन पर अमल करना, गांधी के सिद्धांतों से रूबरू होना। राजनीति में महात्मा गांधी दर्शन की प्रासंगिकता। गंगा-जमना तहज़ीब व संस्कृति, भाईचारा, कौमी एकता पर व्याख्यान हुआ।

कौमी एकता थीम पर शाम 7 बजे नुक्कड-नाटक का मंचन हुआ। गंगा जमना तहजीब थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। दूसरे दिन 10 मार्च को सुबह 7 बजे अहिंसा मार्च निकाला गया तथा सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई।

सर्वधर्म प्रार्थना करके सभी धर्मों का आदर करना, प्रभात फेरी के माध्यम से भजन-गीत गाए, स्वास्थ्य के लिए योगासन, सेवा के लिए श्रमदान का महत्व बताया गया। समापन सत्र में अजमेर के समाजसेवी प्रदीप कुमार कच्छावा को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उदयपुर कलक्टर ताराचंद मीणा, शान्ति व अहिंसा विभाग निदेशालय जयपुर के मनीष शर्मा, दिल्ली से कुमार कृष्णकान्त शर्मा, मुम्बई से मनोज ठाकरे, कश्मीर के खिदमतगार के अबदल खान, शहीद भगत सिंह के भान्जे जगनमोहन, पूर्व मंत्री डा. गिरजा व्यास उपस्थित रहे।

साहित्यकार डॉ सुरेश बबलानी की पुस्तक ’16 मील’ का विमोचन

अजमेर। अजमेर के जाने-माने सिंधी हिंदी के साहित्यकार डॉ सुरेश बबलानी की सिंधी शोध निबंधों की पुस्तक ’16 मील’ का विमोचन रविवार को सिंधी संगीत समिति की ओर से जवाहर रंगमंच आयोजित समारोह में राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद के उपाध्यक्ष मोहन मेघानी एवं पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी की उपस्थिति में हुआ।

पुस्तक के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत करते हुए बबलानी ने बताया कि इस पुस्तक में उनके द्वारा शोध आधारित 16 निबंध सम्मिलित किए गए हैं जो भारत में साहित्य अकादमी एवं अन्य संस्थाओं के द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी में प्रस्तुत किए गए थे।

उन्होंने बताया कि इसमें भारत के सिंध प्रांत के वीरों से लेकर स्वतंत्रता सेनानी के व्यक्तित्व और नाटक के इतिहास पर शोध निबंध लिखे गए हैं। जिनका संकलन कर यह पुस्तक प्रकाशित की गई है। पुस्तक के प्रकाशन में राजस्थान सिंधी अकादमी का आंशिक आर्थिक सहयोग भी मिला है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद के पूर्व निदेशक डॉ प्रताप पिंजनी, डॉक्टर कमला गोक्लानी, पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश सिंधी, राष्ट्रीय सिंधी विकास परिषद के सदस्य मनीष देवनानी, नगर निगम के पार्षद रमेश चेलानी, दीपेंद्र लालवानी, जयकिशन परवानी, सतगुरु ग्रुप के राजा थारवानी, नरेश रावलानी समेत विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस अवसर पर किशनगढ़ सिंधी पंचायत के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने उपाध्यक्ष मोहन मेंघानी का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। बबलानी ने बताया कि यह उनकी 31वीं पुस्तक प्रकाशित हुई है। अभी उनकी तीन पुस्तकें जिसमें एक कहानी संग्रह एवं दो भागों में सिंधी नाटक का इतिहास भी प्रकाशित होने वाला है। नाटक का इतिहास संघ लोक सेवा आयोग के छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी पुस्तक है।

जैसलमेर में युवक की संदिग्ध मौत को लेकर थाने के बाहर प्रदर्शन

0

जैसलमेर। राजस्थान में जैसलमेर के गांधी कॉलोनी क्षेत्र में मकान में एक युवक की संदिग्ध मौत के मामले को लेकर वर्ग विशेष के लोगों द्वारा रविवार को थाने के का घेराव किया तथा जमकर उत्पात मचाया।

पुलिस सीओ प्रियंका कुमावत ने बताया कि रफीक खान (22) केसुओं की बस्ती सम गांव का निवासी था। रफीक जैसलमेर शहर स्थित गांधी कॉलोनी में एक कोचिंग सेंटर के हॉस्टल में खाना बनाने का काम करता था। पिछले तीन दिनों से उसके परिजन उससे संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे मगर उसका फोन नहीं लग रहा था।

शनिवार रात को रफीक के साथ काम करने वाले युवकों ने जब बिल्डिंग की रसोई में खिड़की से देखा तो उसका शव लटकता मिला। युवकों ने पुलिस और परिजनों को इसकी जानकारी दी।रविवार सुबह पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुला लिया।

उन्होंने बताया कि परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने पर मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। पुलिस ने परिजनों के रिपोर्ट के आधार पर पांच जनों के खिलाफ नामजद हत्या का मामला दर्ज किया है।

पुलिस सीओ प्रियंका कुमावत ने बताया कि युवक का शव 48 घंटे पुराना लग रहा है और पास ही में मोबाइल में गाने बज रहे थे। फोन चार्ज में लगा हुवा था इसलिये डिस्चार्ज नहीं हुवा और गाने लगातार रिपीट हो रहे थे। युवक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

वहीं दूसरी तरफ इस घटना के संदर्भ में परिजन के रिश्तेदार व समाज के लोग मामले की सही जांच की मांग के लिये थाना कोतवाली के सामने धरने पर बैठ गए। उन्होंने उग्र होकर थाने के अंदर भी घुसने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाईश करके वहां से हटा दिया।

पुलिस द्वारा उन्हें आश्वस्त किया गया हैं कि मामले की सही जांच पड़ताल की जा रही है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मगर परिजनों का कहना हैं कि जब तक हत्या के कारणों और हत्यारों का खुलासा नहीं होगा वे थाने का घेराव नहीं हटाएंगे।