Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 328 -
होम ब्लॉग पेज 328

विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर चार करोड़ से अधिक का सोना जब्त

विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई), विशाखापत्तनम के अधिकारियों ने विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर एक यात्री से 4.21 करोड़ रुपए मूल्य का 7.396 किलोग्राम सोना जब्त किया है।

डीआरआई की शनिवार को यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार विशिष्ट खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए डीआरआई विशाखापत्तनम के अधिकारियों ने गुरुवार को हावड़ा-चेन्नई मेल द्वारा कोलकाता से आए एक व्यक्ति और उसे लेने पहुंचे एक अन्य व्यक्ति को विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर रोका।

अधिकारियों ने यात्री के ट्रॉली बैग की अंदरूनी जेब से तस्करी कर लाई गई 7.396 किलोग्राम सोने की आठ छड़ें बरामद की गई, जिसकी कीमत 4.21 करोड़ रुपए आंकी गई हैं।

उन्होंने बताया कि सोना बांग्लादेश से तस्करी कर लाया गया था और कोलकाता में उन्हें छड़ों में परिवर्तित किया गया था। दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर यात्री से 1.32 करोड़ रुपए का सोना जब्त

राजस्व खुफिया निदेशालय हैदराबाद के अधिकारियों ने तेलंगाना के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर 1.32 करोड़ रुपए मूल्य का 2.314 किलोग्राम सोना जब्त किया है।

डीआरआई सूत्रों ने शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि डीआरआई हैदराबाद के अधिकारियों ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बुधवार को सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर फलकनुमा एक्सप्रेस से कोलकाता से आए एक व्यक्ति को रोक कर उसकी जांच की। जांच में तस्करी की कुल 2.314 किलोग्राम (99.9 शुद्धता 24 कैरेट) सोने की छड़ें जब्त की गई, जिनकी कीमत 1.32 करोड़ रुपए है।

विज्ञप्ति में बताया गया कि पकड़े गए व्यक्ति ने तस्करी का सोना कोलकाता से खरीदा था। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।

रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 17000 रन

अहमदाबाद। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट के दौरान शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17,000 रन पूरे किए।

रोहित को मैच शुरू होने से पहले इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए 21 रन की जरूरत थी। उन्होंने मिचेल स्टार्क की गेंद पर चौका जड़कर यह कीर्तिमान रचा। वह ऐसा करने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज हैं। रोहित हालांकि इस शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके और 58 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट हो गए।

साल 2007 में पदार्पण करने वाले रोहित अपने करियर में 438 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर 17014 रन बना चुके हैं। रोहित ने अपने सुसज्जित करियर में 47 शतक और 92 अर्द्धशतक जड़े हैं जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 264 रन है जो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2011 में बनाया था।

ईडी ने हसन मुश्रीफ के कागल स्थित आवास पर छापा मारा

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक एवं पूर्व मंत्री हसन मुश्रीफ के महाराष्ट्र में कोल्हापुर के कागल स्थित आवास पर शनिवार को छापा मारा।मुश्रीफ के आवास पर दो महीने में ईडी का यह तीसरा छापा है। पांच कारों में आए ईडी के अधिकारी आज सुबह सात बजे मुश्रीफ के घर में दाखिल हुए।

सूत्रों ने बताया कि पूर्व श्रम मंत्री एवं विधायक हसन मुश्रीफ दो महीने में तीसरी बार ईडी के रडार पर आए हैं। अब एक बार फिर ईडी श्री मुश्रीफ के कोल्हापुर स्थित घर पर छापे मार रहा है। ईडी चीनी फैक्टरियों के सिलसिले में कोल्हापुर और पुणे में तलाशी अभियान चला रहा है।

एजेंसी जनरल स्टाफ संताजी घोरपड़े फैक्टरी के 40 करोड़ रुपए के कथित गबन के मामले में मुश्रीफ की जांच कर रही है। सूत्रों ने बताया कि कोल्हापुर डिस्ट्रिक्ट बैंक के कुछ खातों की भी जांच की जा रही है।

इस बीच मुश्रीफ के समर्थक जमा हो गए। उनके समर्थन में तमाम कार्यकर्ता सदन के बाहर जमा हो गए हैं। समर्थकों ने कहा कि जनता के लिए काम करने वाले व्यक्ति को बेवजह परेशान किया जा रहा है। मुश्रीफ के परिवार ने कहा कि जब ईडी के अधिकारियों ने घर पर छापा मारना शुरू किया तो वह घर में नहीं थे।

भारतीय जनता पार्टी नेता किरीट सोमैया द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद मुश्रीफ पिछले दो महीनों से ईडी के रडार पर हैं। इससे पहले 11 जनवरी को ईडी ने छापा मारा था, फिर 21 दिन बाद कोल्हापुर डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल बैंक के मुख्यालय पर छापा मारा, जहां वह चेयरमैन थे। इसके बाद कागल तालुक के सेनापाशी कपशी और गढ़हिंगलाज तालुक की हरली शाखा पर छापे मारे गये।

ईडी ने मुश्रीफ के खिलाफ 35 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग के संबंध में मामला दर्ज किया है। उनके खिलाफ मुरगुड थाने में धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज है। मुश्रीफ ने बंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था और मामले को खत्म करने के लिए एक याचिका दायर की थी, जो अब भी अदालत में लंबित है।

सबगुरु राशिफल : 11 मार्च शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2079, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 10.05 बजे बाद पंचमी तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में उन्नति का योग बनेगा। संतान का सहयोग प्राप्त होगा। आज अधिक से अधिक काम करने की कोशिश करें क्योकि आपको आज के अपने सब कामों में सफलता मिलेगी। आप अपने किसी करीबी से सलाह ले सकते हैं। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज का दिन आपको एक मनोवैज्ञानिक अंतर्दृष्टि प्रदान करता है, जो आपको निर्णय लेने में सहायता प्रदान करेगा। आपका मित्र आज आपको एक मूल्यवान प्रतिक्रिया दे सकता है।

वृषभ :- आज व्यावसायिक स्थल पर अनुकूल वातावरण रहेगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। प्रमोशन के योग हैं। आज आपको सच बोलने से कार्य में सफलता मिलेगी अधिकारी कार्यशैली से प्रसन्न होंगे। वैवाहिक चर्चा में सफलता मिलने से उत्साहित रहेंगे। मुहब्बत का सफर प्यारा, मगर छोटा होगा। आपकी संप्रेषण की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी। परिश्रम द्वारा आर्थिक क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। भाई बंधुओं की नौकरी, व्यवसाय, शिक्षा आदि की चिंता का समाधान हो सकता है। आपकी कार्यकुशलता और स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। आपका तेज काम आपको प्रेरित करेगा।

मिथुन :- आज आपके व्यावसायिक स्थान पर कार्य भार बढ़ेगा। व्यापार-धंधे में लाभ होने की संभावना है। आपके घरेलू जीवन में अशांति का वातावरण देखने को मिल सकता है। बेहतर प्रयासों से आपको सफलता मिलेगी और आपकी आमदनी में भी वृद्धि की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रूप से मध्यम रहेगा। अपना कार्य समय पर कर ले। बुजुर्गो के व्यवहार में कमी आ सकती है। जीवन साथी के साथ हाथ से हाथ मिला के चलना होगा। आप शांत होकर विचार करें और अपने काम पर ध्यान दे। किसी दुर्घटना कि वजह से चोट न लगे इसका खास ध्यान रखें। कारोबारी प्रतिस्पर्धा में यदि आगे निकलना है तो विश्लेषण भली-भांति कर लें।

कर्क :- आज अचानक से धन लाभ होने के योग है जिस से धन की तंगी दूर होगी। पारिवारिक सदस्य भी सहयोग व समर्थ देंगे। बुरे लोगों से दूर रहने की कोशिश करें। परिवार वालों की मांगों को पूरा करने में पूरा दिन और धन खर्च होगा आपका मजाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को खुशनुमा बना देगा। आज वे कपड़े न पहनें जो आपके प्रिय को पसंद न हों। अपनों के साथ विनम्रता से पेश आए। आप अभी काफ़ी दबाव में होने के कारण आपको रिश्ते निभाने में मुश्किल हो सकती है। आपको सहकर्मियों की सहायता करनी पड़ेगी।

सिंह :- आज आपके दिमाग में मनोरंजन की बात छाई रहेगी। आगे कदम बढ़ाएं और आपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ मिल कर कुछ खास करें। नौकरी-व्यवसाय के जगह भी साथी कर्मचारियों का और उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण न होने से मानसिक हताशा पैदा हो सकती है। संतान के संबंध में समस्या आएंगी। विरोधियों के साथ वाद-विवाद में उतरना अच्छा नहीं है। आज आप अपने सभी कामों को एक तरफ रख कर सिर्फ मौज-मस्ती करेंगे। आज आप ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। काम-काज से तनाव बढेगा। कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है।

कन्या :- आज कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। सुखवृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। परिवार में क्लेश, मनमुटाव हो सकता है। निद्रा का अभाव रहेगा। मानहानि होने की आशंका है। आर्थिक योजनाओं में धन का निवेश हो सकता है। पड़ोसियों से किसी बात पर मतभेद की संभावना है। भविष्य को लेकर बेकार में चिंता करते रहना आपको बेचैन कर सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी। कारोबार में अच्छी खबर मिलेगी। परिश्रम से इच्छित सफलता मिलेगी। शुभचिंतकों का हार्दिक सहयोग रहेगा। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को गौर से चुनें।

तुला :- आज पैसों के संबंध में बड़े फैसले के लिए किसी से सलाह लेनी पड़ सकती है। कारोबार में इजाफा होगा। आमदनी के नए माध्यम नजर आएंगे। किसी पुराने प्रोजेक्ट या काम को शुरु करने के लिए आज का दिन शुभ है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए किसी से सिफारिश करवानी पड़ सकती है। आत्मविश्वास से कार्य सिद्ध होंगे। आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक सिद्ध होंगी। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। वस्त्राभूषण हेतु खर्च होगा। सफलता हासिल करने के लिए समय के साथ अपने विचारों में बदलाव लाएं। इससे आपका दृष्टिकोण व्यापक होगा, समझ का दायरा बढ़ेगा, व्यक्तित्व में निखार आएगा और दिमाग विकसित होगा।

वृश्चिक :- आज कार्यस्थल पर आपको सफलता मिलेगी। आपके ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। व्यवसायिक प्रतिद्वंदी आज शांत रहेंगे। कार्यों में देरी होने की सम्भावना है। आज के दिन आपको थोडी बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय वर्ग से जुड़े हुए लोगों के लिए आज के दिन विदेश से लाभ प्राप्त हो सकते हैं। आपको इस अवसर का लाभ उठाने के लिए खुद को उसके अनुसार डालना होगा।आज के दिन आपके विरोधी भी दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। जोखिम लेने से बचे। संयम रखे आपको सफलता जरूर मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। आज आपकी सृजनात्मक शक्ति श्रेष्ठ रहेगी।

धनु :- आज परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। मित्र भी आपके पक्ष में खड़े रहकर आपकी मदद करते नजर आएंगे। भाग्य आपके साथ है और सफलता आपके कदम चूमेगी। आज रिश्तों को समय दें। दोस्तों और परिजनों से बात करते समय सोच समझकर बोलें, किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। आज किसी अनजान शख्स से सलाह ना लें। धन का अधिक से अधिक खर्च होगा। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। आपको आज अच्छे से प्रदर्शन करना होगा जिस वजह से आपको सभी लोगों से अपने काम के लिए सराहना मिलेगी। जल्द ही सफलता के द्वार खुलेंगे।

मकर :- आज आपको व्यापार-सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा। आज का दिन आपके लिए सुखद समाचार ला सकता है। थोड़े प्रयत्न से आपको ज्यादा लाभ होगा। दिन के कामों को सेहत बाधित कर सकती है। विवाद सुलझाने का सही समय है। ऑफिस में संभलकर रहें वरना मुसीबत आएंगी। मुद्दों पर स्पष्टता से समस्याएं सुलझेगी। धैर्य से कार्य करें सफलता मिलेगी। धन का व्यय बढ़ेगा। अपनी दोस्ती सोच समझ कर करें। बुरे लोगों के संगत से बचे यह आपके लिए हानिकारक है। आज के दिन कार्यक्षेत्र में आप अपना आपा खो सकते हैं। संतान की जरूरतों पर ध्यान देना होगा।

कुंभ :- आज आप आनन्द का अनुभव करेंगे। काम पर ज्यादा ध्यान दे पाएंगे। मेहनत भी बहुत रहेगी। कुसंगति से बचें। कार्यक्षेत्र में अपनी महत्वाकांक्षा पूरी करने के लिए आप हर संभव कोशिश कर सकते हैं। जितना धैर्य रखेंगे आपके लिए उतना ही बेहतर होगा। कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। परिवार के लोगों के साथ हंसी-मजाक से दिन खुशनुमा बीत सकता है। किसी भी नये कार्यो में रूकावट पैदा हो सकती है। अतः आप इस समय नए कार्य को शुरू न करें। क्रोध को अपने उपर हावी न होंने दें अन्यथा बनी बनाई योजनाओं पर पानी फिर सकता है।

मीन :- आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। छोटी परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। इस बात का विशेष ध्यान रखें की आपके फैसले से ऐसी किसी व्यक्ति को दुःख न हो जो आप पर भावनात्मक रूप से निर्भर है। आज आपका विशेष ध्यान दोस्तों पर रहेगा। आपकी सोच-विचार में असामान्य स्पष्टता रहेगी। किसी पुराने दोस्त से या तो आप मिलेंगे या उनमे से कोई आपसे मिलने आज अचानक चला आएगा। बिजनेस में नुकसान होने की आशंका है। आज का दिन सभी गलतफहमी को दूर करने और अपने रिश्ते के जीवन की शक्ति को नवीनीकृत करने के लिए एकदम सही है।

भीलवाड़ा : हनीट्रैप के मामले में 3 महिलाओं सहित 5 अरेस्ट

भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में एक सरकारी शिक्षक को हनीट्रैप का शिकार बनाकर एक लाख दस हजार रुपए वसूलने के आरोप में पुलिस ने तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरोह के पांच सदस्यों को आज न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमाण्ड पर लिया है। प्रारंभिक पड़ताल में यह बात सामने आई है कि इस गिरोह ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है जिनमें व्यापारी, चिकित्सा से जुड़े लोग भी शामिल बताए गए हैं।

सुभाषनगर थाना प्रभारी नंदलाल रिणवा ने बताया कि एक शिक्षक को ओमनगर क्षेत्र में ले जाकर उसे नशीला पदार्थ देने के बाद उसके अश्लील फोटो एवं वीडियो बना लिए और फिर उसे ब्लेकमेल कर एक लाख दस हजार रुपए वसूल लिए।

राजपुरा कारोई हाल विनायक सिटी थाना सदर भीलवाड़ा निवासी मुकेश सेन तथा उसकी पत्नी रिंकू उर्फ माया उर्फ पूजा सेन, सुवाणा निवासी मनोज सोनी, नाहरी जोगरास रायपुर निवासी मैना उर्फ मीना हाल सभी विनायक सिटी थाना सदर भीलवाड़ा तथा लसूडिय़ा थाना मल्हारगढ़ हाल मंगरोप निवासी कृष्णा शर्मा को गिरफ्तार किया है जिन्हें आज न्यायालय में पेश किया।

पुलिस ने उनका दो दिन का रिमाण्ड मांगा। न्यायालय ने उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस अभिरक्षा में दिया है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह कई लोगों को हनी ट्रैप का शिकार बना चुका है और कई थानों में इनके द्वारा पीड़ितों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की बात भी सामने आई है।

BJP MP किरोड़ी लाल मीणा को पुलिस ने रोका, तबियत हुई खराब

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के सांसद किरोड़ी लाल मीणा को आज सामोद जाते समय पुलिस ने रोका और इसके बाद उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डा मीणा के अस्पताल में भर्ती होने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी सहित कई भाजपा नेता उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे और उनके सैकड़ों समर्थक अस्पताल के बाहर जमा हो गए।

डा मीणा ने पुलिस पर उनके साथ हाथापाई करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मैं अपने समर्थकों के साथ सामोद बालाजी के दर्शन करने जा रहा था लेकिन सामोद थाना पुलिस ने मुझे रोका और मेरे साथ दुर्व्यवहार एवं हाथापाई की। उन्होंने कहा कि क्या वीरांगनाओं के साथ खड़ा होना इतना बड़ा गुनाह है कि अशोक गहलोत सरकार एक जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह का आचरण कर रही है।

डा पूनियां ने सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचकर डा मीणा की कुशलक्षेम पूछी और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस मौके डॉ. पूनियां ने कहा कि कांग्रेस शासन में वीरांगनाओं और सांसद किरोड़ी लाल मीणा के साथ पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की वह कड़ी निंदा करते है।

इस दौरान डॉ. पूनियां के साथ प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा, एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र मीणा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, प्रदेश मंत्री अशोक सैनी, अभिमन्यु सिंह राजवी आद मौजूद थे।

राठौड़ ने कहा कि शहीदों की वीरांगनाओं को कल देर रात तीन बजे अभद्रतापूर्वक व्यवहार करते हुए अन्यत्र ले जाने तथा राज्यसभा सांसद डा किरोड़ी लाल मीणा के साथ दुर्व्यवहार करने के विरोध में 11 मार्च को सुबह ग्यारह बजे भाजपा प्रदेश मुख्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

अलवर : पिकअप में घुसी कार, जयपुर आ रहे युवक-युवती की मौत

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर शीतल के समीप कार सामने चल रही पिकअप में घुस जाने से एक युवक एवं युवति की मौत हो गई।

थाना अधिकारी हितेश शर्मा ने बताया कि मृतकों की पहचान कपिल थरेजा (29) निवासी कृष्ण कॉलोनी गुड़गांव एवं गर्लफ्रेंड सृष्टि गुसाईं (22) निवासी सी ब्लॉक प्रधान बराड़ी नॉर्थ दिल्ली के रहने वाले हैं।

घटना के बाद पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित किया जिसके बाद परिजन बड़ौदा में पहुंचे और दोनों के शव का पोस्टमार्टम कर पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

मृतक कपिल थरेजा के दोस्त चिराग अदलखा ने बताया कि मृतक सृष्टि कपिल की गर्लफ्रेंड थी और सृष्टि का 10 मार्च को जन्मदिन था जन्मदिन मनाने के लिए गुड़गांव से जयपुर जा रहे थे तभी रास्ते मैं उनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गई।

होंडा ने लॉन्च की नई मोटरसाइकिलें

नई दिल्ली। मिड साइज़ सेगमेन्ट में हलचल मचाते हुए होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने आज ओबीडी2बी कम्प्लायन्ट 2023 हीनेस सीबी 350 और सीबी 350 आरएस लॉन्च करने की घोषणा की।

कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि यह नई मोटरसाइकलें मार्च के अंत तक देश भर में बिगविंग डीलरशिप पर उपलब्ध होंगी। 2023 हीनेस सीबी 350 की दिल्ली में एक्स शोरूम शुरूआती कीमत 209,857 रुपए और सीबी 350आरएस की शुरूआती कीमत 214,856 रुपए है।

एचएमएसआई ने उपभोक्ताओं के लिए नए कस्टमाइज़ेशन सेक्शन ‘माय सीबी, माय वे’ का भी लॉन्च किया। होण्डा की असली एक्सेसरीज़ के रूप में बेची जाने वालीं ये कस्टम किट्स मार्च 2023 के अंत तक बिगविंग डीलरशिप पर उपलब्ध होंगी।

छत्तीसगढ़ : ट्रक के कार एवं बाइक को टक्कर मारने से 6 की मौत

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आज एक ट्रक के अनियंत्रित होकर कार एवं बाइक को टक्कर मार देने से छह लोगो की मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लौह अयस्क लेकर तेज गति से आ रही एक ट्रक ने एक अल्टो कार और बाइक सवार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार एवं कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल भी हो गया है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को घायल के समुचित इलाज की व्यवस्था का निर्देश दिया हैं।

आगरा में 15 साल की लडकी से रेप के बाद गला घोंटा, मृत समझ कर जंगल में फेंका

आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के थाना सिकंदरा क्षेत्र में गुरुवार को होली खेलने निकली 15 वर्षीय किशोरी से रेप के बाद उसका गला घोंट दिया गया और मृत समझकर क्षेत्र में यमुना से लगे जंगल में फेंक दिया गया।

शुक्रवार की सुबह किशोरी सड़क से कुछ मीटर दूर जंगल में लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। चेहरे पर नोचने और शरीर पर चोटों के निशान थे। पुलिस उपायुक्त समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में सिकंदरा थाने में अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म का अभियोग दर्ज किया गया है।

सिकंदरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी ने 10वीं की परीक्षा दी है। वह गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे घर से होली खेलने की कहकर निकली थी। घर नहीं आई तो परिजनों को लगा कि गांव में रिश्तेदार के यहां चली गई होगी। शाम छह बजे तक वह नहीं लौटी तो चिंता हुई। उसे खोजना शुरू किया। अपने स्तर से तलाश करते रहे। सुराग नहीं मिला। परिजन शुक्रवार की सुबह पुलिस के पास जाने की तैयारी कर रहे थे।

उधर, किशोरी को कुछ होश आया। वह कांटों के बीच घिसटती हुई किसी तरह जंगल से सड़क के पास तक पहुंची। वहां से गुजरते एक दूधिये ने किशोरी को लहूलुहान हालत में देखा। वह अर्धबेहोशी की हालत में थी। दूधिया ने किशोरी से काफी प्रयास के बाद उसके परिजन का मोबाइल फोन नंबर पूछा। उसने किशाेरी के भाई को फोन पर घटना की जानकारी दी।

तलाश में जुटे परिजन मौके पर पहुंच गए। उनका कहना है कि किशोरी के शरीर पर कपड़े नहीं थे। उससे मारपीट की गई थी। चेहरे को भी नोंचा गया था। उसी के दुपट्टे से गला घोंटा गया था। जिससे उसकी आंखों से खून आ गया था। शरीर पर जगह-जगह चोटों के निशान थे। अपने साथ हुई दरिंदगी के चलते वह कुछ देर बाद दोबारा बेहोश हो गई। परिजनों ने किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस उपायुक्त नगर विकास कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस तफ्तीश में जुटी है।