Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 329 -
होम ब्लॉग पेज 329

सोनिया गांधी की फोटो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाला अरेस्ट

जयपुर। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के चेहरे को किसी अन्य फोटो पर लगा अशिष्ट रूपण कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में राजस्थान की प्रतापगढ़ पुलिस ने दिल्ली से आरोपी को गिरफ्तार किया है।

प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुढानिया ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस टीम ने दिल्ली से आरोपी बिपिन कुमार सिंह शांडिल्य मूल रूप से लखीसराय बिहार का रहने वाला है और काफी समय से नई दिल्ली के संगम विहार इलाके में रहता है। घटना के संबंध में गत तीन मार्च को नई आबादी प्रतापगढ़ निवासी लता शर्मा द्वारा रिपोर्ट दी गई थी।

रिपोर्ट में बताया गया कि सोनिया गांधी की किसी फोटो से उनके चेहरे को एडिट कर कूटरचित प्रकार से एक वीडियो बना अशिष्ट रूपण कर बिपिन कुमार सिंह शांडिल्य नामक व्यक्ति ने अपने ट्विटर आईडी पर पोस्ट कर वायरल किया है। रिपोर्ट पर आईपीसी की संबंधित धाराओं, आईटी एक्ट एवं महिलाओं का अशिष्ट रूपण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता के मद्देनजर त्वरित कार्यवाही के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी सहायता से आरोपी की पहचान कर सोशल मीडिया के विश्लेषण से पाया गया कि यह ऐसे कृत्य करने का आदी है।

बुढानिया द्वारा सोशल मीडिया पर संदेश दिया गया है कि तकनीकी रूप से राजस्थान पुलिस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपस्थित सभी यूजर्स को चिह्नित करने में पूर्णता सक्षम है। यह महज एक भ्रांति है कि सोशल मीडिया में व्यक्ति अपनी पहचान छुपाकर या फिर गलत पहचान बना विधि विरुद्ध कार्य को अंजाम दे सकता है।

उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स को चेताया कि सोशल मीडिया का उपयोग अशिष्ट विरूपण, अपशब्द, छवि आघात, कूट रचित वीडियो निर्माण व फोटोशॉप करना विधि के विरुद्ध है। ऐसा करता पाए जाने पर उनके विरुद्ध सख्त से सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।

माणिक शाह ने विभागों का बंटवारा किया, 32 विभाग अपने पास रखा

अगरतला। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शुक्रवार को अपने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया जबकि गृह, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, सूचना एवं सांस्कृतिक मामले, शिक्षा, वन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण तथा ग्रामीण विकास सहित 32 महत्वपूर्ण विभागों को अपने पास रखा।

वित्त, योजना, समन्वय और आईटी विभाग पूर्व कृषि, परिवहन और पर्यटन मंत्री, प्रणजित सिंघा रॉय को दिया गया, जबकि बिजली एवं कृषि विभाग उनके पूर्व मंत्रिमंडल में सबसे विवादास्पद मंत्री रतन लाल नाथ को सौंपा गया। उनके पास पूर्व मंत्रिमंडल में शिक्षा विभाग था।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति, परिवहन और पर्यटन पूर्व सूचना मंत्री सुशांत चौधरी को आवंटित किया गया जबकि उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रिमंडल की एकमात्र महिला मंत्री संताना चकमा को दिया गया। जनजातीय कल्याण विभाग विकास देबबर्मा को, सामाजिक कल्याण, युवा मामले एवं खेल विभाग टिंकू रॉय को और पशु संसाधन विकास सुधांशु दास को आवंटित किया गया।

राज्य सरकार में भाजपा की सहयोगी आईपीएफटी के एकमात्र सदस्य शुक्ला चरण नौटिया को सहकारिता एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग दिया गया। मंत्रिमंडल में तीन मंत्री पर अभी भी खाली हैं और मुख्यमंत्री ने संकेत दिया है कि पार्टी और केंद्र से चर्चा करने के बाद इन्हें बहुत जल्द भरा जाएगा।

डॉ. साहा ने अपने नौ सदस्यीय मंत्रिमंडल में पिछली सरकार के चार मंत्रियों को हटाया जबकि चार नए चेहरों को शामिल किया, जिनमें वरिष्ठ भाजपा नेता रामप्रसाद पॉल, रामपद जमातिया और भगबन दास शामिल हैं।

हाल ही में हुए राज्य के 60 सदस्यीय विधानसभा चुनावों में भाजपा ने अकेले 32 सीटों जीतकर बहुमत प्राप्त किया जबकि उसकी सहयोगी आईपीएफटी ने एक सीट पर जीत दर्ज की। 13 सीटें जीतने वाली टिपरा मोथा मुख्य विपक्ष के रूप में नजर आई जबकि सीपीआई-एम ने 11 और कांग्रेस ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की।

काशी, उज्जैन और कुरुक्षेत्र की तर्ज पर होगा तीर्थराज पुष्कर का विकास

0

पुष्कर। तीर्थनगरी पुष्कर में फियोर दी लोटो फाउंडेशन के शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के साथ 185 महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित की गई साथ ही पारितोषिक प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में केंद्रीय संसदीय एवं संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल, सांसद भागीरथ चौधरी व विधायक सुरेश सिंह रावत ने शिरकत की। इस मौके पर विधायक रावत ने केंद्रीय मंत्री मेघवाल को तीर्थनगरी पुष्कर को काशी, उज्जैन महाकाल और कुरुक्षेत्र की तर्ज पर कॉरिडोर के रूप में विकसित करने का मांग पत्र सौंपा।

विधायक रावत ने पत्र में कहा कि पुष्कर आदि-अनादि काल से सभी तीर्थो का गुरू माना जाता हैं। हमारी पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यह शहर जगतपिता ब्रह्माजी की नगरी हैं और वेदान्तर काल से जन्मबंधन से मुक्त होने के बाद हिन्दु मानव देह की अस्थियां और पिण्डदान यही करने पर आत्मा को परमशांति की प्राप्ति होती हैं। साथ ही इस नगरी में वैवाहिक बंधन में बंधने को भी सुखद दाम्पत्य जीवन की मान्यताएं हैं।

अतः तप, हवन, यज्ञ और दान का भी श्रेष्ठ फल प्रदान करने वाली, हजारों मंदिरों वाली और मानव जन्म से लेकर चिरकाल परमशांति के प्राप्ति के महत्व को धारण करने वाली इस तीर्थनगरी पुष्कर का विकास भी काशी, उज्जैन और कुरूक्षेत्र की तर्ज पर करने व पुष्कर शहर को टैम्पल सिटी के रूप में विकसित करने के लिए काशी और महाकाल मंदिर की तर्ज पर भव्य कॉरिडार, 500 वाहनों की लिफ्ट से युक्त मल्टीस्टोरी पार्किंग, 50 साल के मास्टर प्लान पर फोकस करते हुए सीवरेज लाईन, बनारस के घाटों की तरह पुष्कर से सभी 52 घाट एकरूपी, बनारस घाटों वाले ही पत्थर, 84 और 24 कोसी परिक्रमा क्षेत्र की सडकों का चौडीकरण व सौन्दर्यकरण, यात्री विश्राम भवन, सार्वजनिक सुविधा काम्पलैक्स, घाट से सीधे मंदिर तक पहुंचने के लिए मोटराइज्ड व्हीकल, पुष्कर की पूरी जानकारी, लोकेशन हेतु हर पोल पर बार कोड, सरोवर से श्रीब्रह्मामंदिर तक सीधा कॉरिडोर बनाकर वाराणसी और गोल्डन टैंपल की तर्ज पर पुष्कर को नया रूप देने के लिए अविलम्ब विस्तृत कार्ययोजना बनाकर बजट आवंटन कर पुष्कर के महत्व को गरिमा प्रदान करावें, ताकि यहां आने वाले देशी-विदेशी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की आस्था का सम्मान हो सके और हमारी सनातन संस्कृति एवं पौराणिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विशेषताएं संपूर्ण जगत में सर्वोच्चता प्राप्त कर सकें।

इस मांग पत्र पर केद्रीय मंत्री मेघवाल ने शीघ्र ही विकास कार्यों की स्वीकृति जारी करने की मंच से ही घोषणा की। कार्यक्रम में चेयरमैन कमल पाठक, फाउंडेशन अध्यक्ष ज्योति स्वरूप महर्षि, पार्षद, भाजपा कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं उपस्थित थीं।

अजमेर में पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह : 16 दिन, 33 संस्थाएं, 46 कार्यक्रम

0

अजमेर। पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में 9वां चेटीचण्ड महोत्सव 2023 पंचायतों, सामाजिक संगठनों व धार्मिक संगठनों के संयुक्त सहकार से इस साल 13 मार्च से 28 मार्च तक मनाया जाएगा। इसमें 33 संस्थाएं मिलकर 46 विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए सिंधी समाज के 1 लाख 25 हजार बंधुओं को जोड़ेंगी।

इसमें धर्म ध्वजा पूजन, सिंधी व्यंजन, नृत्य, गायन, लाडा, सास-बहू, देवरानी-जेठानी, क्रिकेट प्रतियोगिता, रक्तदान शिविर, सिन्धु रत्न सम्मान, बाड़मेर व जैसलमेर कलाकारों द्वारा सिंधी सूफी व कलाम सिन्धियत जी सुहिणी शाम, विचित्र वेशभूषा, चेटीचंड व नवसंवत्सर संगोष्ठी, बुजुर्गों, युवाओं, बाल, मातृ शक्ति का सम्मान, सिन्धी लेडीज क्लब का जलसा, मुंडन, हवन, जनेउ, पंचाग टिप्पणो विमोचन, उत्तर-दक्षिण क्रिकेट चटाभेटी, मुंबई व दिल्ली के कलाकारों द्वारा जवाहर रंगमंच पर मुख्य कार्यक्रम, प्रभात फेरी, मेडिकल कैम्प, चेेटीचंड मिलन समारोह, हेमू कालानी शताब्दी दिवस की पूर्व संध्या व मुख्य दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पण, सिन्धु संस्कारों को देते हुए अनेकं धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम शहर की सभी दिशाओं पूरब, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण की विभिन्न काॅलोनियों व मुख्य स्थानों पर आयोजित होंगे व सभी संस्थाओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर 23 मार्च को निकलने वाले जुलूस का स्वागत किया जाएगा।

अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि 13 मार्च 2023 शाम 5 बजे जतोई दरबार, नगीना बाग, स्वामी दांदूराम साहिब दरबार ट्रस्ट संस्था द्वारा 21 फीट की झूलेलाल मूर्ति पर धर्मध्वजा पूजन, संत महात्माओं के आशीर्वाद के साथ महाआरती होगी। संयोजक राजेश खटवाणी व राहुल ठारवाणी रहेंगे।

14 मार्च शाम 6 बजे सामुदायिक भवन, मधुवन काॅलोनी, नाकामदार में सिन्धी सोषल वेलफेयर सोसायटी संस्थान द्वारा सिन्धियत जी सुहिणी शाम, बहिराणा व भण्डारा होगा। संयोजक नरेश भाटिया व राजू दादलाणी रहेंगे।

15 मार्च 2023 शाम 6 बजे झूलेलाल मन्दिर, जेपी नगर में झूलेलाल सेवा समिति की ओर से झूलेलाल जा पंझड़ा, संतों का आशीर्वचन व आरती होगी। संयोजक भूमि कोराणी रहेंगी।

16 मार्च 2023 शाम 6 बजे सेक्टर 2 शिव मंदिर, धोलाभाटा में पूज्य सिन्धी पंचायत, धोलाभाटा काॅलोनी संस्था द्वारा सिन्धियत की सुहिणी शाम, बहिराणा व भण्डारा होगा। संयोजक आसनदास पारवाणी, महेश साधवाणी व महेश सुजनाणी रहेंगे।

17 मार्च 2023 को तीन कार्यक्रम होंगे

दोपहर 12 बजे नवसवंत्सर एवं चेटीचण्ड संगोष्ठी, झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति, सोशल मिडिया के प्लेटफाॅर्म पर आयोजित किया जाएगा।

शाम 6 बजे सिन्धी बोली विकास समिति संस्था द्वारा जीवन दीप काॅलोनी, वैशाली नगर में बहिराणा साहिब व पूजन होगा। संयोजक एम.टी. वाधवाणी, शंकर संगताणी व आशा परचवाणी रहेंगे।

शाम 6 बजे, अमरापुर सेवा घर व फाॅयसागर रोड 20 संस्थाओं द्वारा खेल मैदान, प्रगति नगर, कोटड़ा में बाड़मेर व जैसलमेर के कलाकारों द्वारा सिंधी सूफी व कलाम गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। संयोजक शंकर बदलाणी रहेंगे।

18 मार्च 2023 को दो कार्यक्रम होंगे

दोपहर 12 बजे सिन्धी समाज महासमिति संस्था की ओर से सिन्धु रत्न सम्मान रसोई बैंक्विट हाॅल, स्वामी काॅम्पलेक्स होगा। संयोजक गिरधर तेजवाणी रहेंगे।

शाम 5 बजे सिन्धी युवा संगठन संस्था द्वारा स्ट्राइक द ट्रर्फ, पंचशील नगर, अजमेर में सिन्धी युवा क्रिकेट चटाभेटी, उत्तर व दक्षिण विधानसभा होगी। संयोजक बंटी आलवानी व कबीर केवलानी रहेंगे।

19 मार्च 2023 को दो कार्यक्रम होंगे

शाम 5 बजे सिन्धी समाज महासमिति संस्था द्वारा स्ट्राइक द ट्रर्फ पंचशील नगर में सास-बहूू, जेठानी-दौराणी किकेट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। संयोजक गायत्री गौरांग किशनानी रहेंगी। शाम 6 बजे सिंधु ज्योति सेवा समिति संस्था द्वारा जवाहर रंगमंच पर सिन्धी सांस्कृतिक गीत-संगीत कार्यक्रम होगा। संयोजक मंघाराम भिरयाणी रहेंगे।

20 मार्च 2023 दोपहर 12 बजे नवसवंत्सर एवं चेटीचण्ड संगोष्ठी का आयोजन आॅनलाइन सोशल मिडिया के प्लेटफाॅर्म पर किया जाएगा। शाम 6 बजे सिन्धी समाज महासमिति एवं सिन्धी लेडीज क्लब, अजमेर संस्था द्वारा सिन्धी लादा व ताम चटाभेटी रसोई बेक्वेंट हाॅल, स्वामी काॅम्पलेक्स में होगी। संयोजक हेमा साधवाणी, प्रेम केवलरामाणी व प्रियंका किशनानी रहेंगे।

21 मार्च 2023 पांच कार्यक्रम होंगे

सुबह 9 बजे पूज्य सिन्धी पंचायत, पंचशील संस्था की ओर से पंचशील 5 दिवसीय महोत्सव झण्डा पूजन सिन्धु भवन, पंचशील में होगा। संयोजक मनोज मेंघाणी, मुकेश आहूजा रहेंगे। शाम 6 बजे से सिन्धु विकास समिति, चन्द वरदायी नगर संस्था द्वारा सी-ब्लाॅक सामुदायिक भवन, खेल मैदान के सामने, चन्द्रवरदाई नगर में हिक शाम सिन्धियत जे नाले सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। संयोजक चन्द्र नावाणी, प्रकाश मूलचन्दाणी व रमेश एच लालवाणी रहेंगे।

शाम 6 बजे अजयनगर सिन्धी समाज की ओर से सुहिणी शाम झूलण के नाम कार्यक्रम ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम, हिलटाॅप में होगा। संयोजक के. टी वाधवानी रहेंगे। शाम 6 बजे जय झूलेलाल सेवा समिति संस्था द्वारा बालकेश्वर महादेव मन्दिर, फायसागर रोड में सिन्धियत की सौगात, लाल जा लादा कार्यक्रम होगा। संयोजक हरीश शिवनाणी, भगवान सेवाणी व वासुदेव टिलवाणी रहेंगे।

शाम 6 बजे पूज्य सिन्धी पंचायत, पंचशील संस्था की ओर से सिन्धु भवन, पंचशील में सिन्धी लादा चटाभेटी होगी। संयोजक कान्ता मोतियाणी व कमला विधाणी रहेंगे।

22 मार्च 2023 को 6 कार्यक्रम होंगे

सुबह 10 बजे, विचित्र वेशभूषा, निबंध चटाभेटी व सांस्कृतिक कार्यक्रम। स्थान विद्यालय परिसर, हरिसुन्दर, संतकंवरराम, स्वामी सर्वानन्द विद्यालय, आदर्श विद्यालय और रा.उ.मा. वि. खारी खुई। संयोजक महेश टेकचन्दाणी रहेंगे।

सुबह 11 बजे डीआरएम आफिस कर्मचारी संस्था की ओर से शिव मन्दिर, जीएलओ में झूलण जी मौज, बहिराणा होगा। संयोजक कमल मोतियाणी व अशोक तोलाणी रहेंगे।

शाम 6 बजे भारतीय सिन्धु सभा, अजमेर संस्था हेमू कालाणी जंयती की पूर्व संध्या पर दीपदान और हिंगलाज माता पूजन सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक में होगा। संयोजक प्रदीप हीरानंदाणी रहेंगे।

शाम 6 बजे नवयुवक सेवा मण्डल, आशागंज संस्था की ओर से पूज्य बहिराणा, छेज व सांस्कृतिक कार्यक्रम पूज्य उद्रोलाल झूलेलाल मंदिर में होगा। संयोजक वीरूमल ज्ञानचन्दाणी व अजीत पमनाणी रहेंगे।

शाम 6 बजे वैशाली सिन्धी सेवा समिति संस्था की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम, फेन्सी ड्रेस, पूज्य बहिराणा साहिब पं. दीनदयाल उपाध्याय उद्यान, वैशाली नगर में होगा। संयोजक जयप्रकाश मंघाणी रहेंगे।

23 मार्च चेटीचंड दिवस व हेमू कालानी की जन्म शताब्दी दिवस पर ये कार्यक्रम

सुबह 5 बजे पूज्य सिन्धी पंचायत, पंचशील नगर संस्था की ओर से प्रभातफेरी, झांकियां व प्रसाद राजीव सर्किल पंचशील से सिन्धु भवन तक होगा। संयोजक मुकेश आहूजा व मनोज मेंघाणी रहेंगे।

इसी प्रकार सुबह 5 बजे हासी बाई धर्मषाला से सिन्धुवाड़ी उदेरोलाल, झूलेलाल मंदिर तक प्रभातफेरी आशागंज नवयुवक सेवा मण्डल निकालेगा। संयोजक लेखराज ठाकुर व दिनेश गुरबक्षाणी रहेंगे।

सुबह 8 बजे भारतीय सिन्धु सभा संस्था की ओर से शहीद हेमू कालाणी 100वीं जयंती पुष्पांजली कार्यक्रम डिग्गी चैक, हेमू कालाणी चैक में होगा। संयोजक मनीष गुवालाणी व किशन बालाणी रहेंगे।

सुबह 10 बजे छेज व प्रसाद प्रेम प्रकाश आश्रम, आदर्शनगर में आदर्श सिन्धी पंचायत संस्था की ओर से होगा। दीपक चन्दनानी व ज्योति चांदवाणी रहेंगे। स्थान भाटिया प्रोपर्टी, चन्दवरदायी नगर, संस्था सिन्धु विकास समिति, चन्दवरदायी, संयोजक भाटिया रहेंगे। बहिराणा साहिब, स्थान प्रथम शाॅपिंग सेन्टर, शास्त्री नगर, पूज्य सिन्धी पंचायत, शास्त्री नगर संस्था, संयोजक प्रकाश दादलाणी रहेंगे। सुबह 10 बजे हवन, मुण्डन, जणिया ऐं टिपिणे जो विमोचन, स्थान झूलेलाल मन्दिर, वैशालीनगर, श्री झूलेलाल सेवा मंण्डली संस्था, संयोजक ईश्वर जेसवाणी रहेंगे।
चेटीचंड के अवसर पर चेंटीचंड जुलूस का स्वागत जुलूस का पूरेे मार्गों पर समिति व संस्थाओं द्वारा स्वागत किया जाएगा।

24 मार्च 2023 शाम 6 बजे से चेटीचण्ड मिलन समारोह कार्यक्रम सिन्धु भवन पंचशील, पूज्य सिन्धी पंचायत, पंचशील संस्था की ओर से होगा। संयोजक किशन थदाणी व अजीत मूलाणी रहेंगे।

25 मार्च 2023 को तीन कार्यक्रम होंगे

सुबह 9 बजे फ्री मेडिकल चेकअप कैम्प कार्यक्रम सिन्धू भवन, पंचशील नगर में पूज्य सिन्धी पंचायत संस्था की ओर से होगा। संयोजक टेकचंद गोदवाणी, नरेन्द्र आसवाणी व विजय आलमचंदाणी रहेंगे।

शाम 5 बजे से पूज्य बहिराणा साहिब व भण्डारा रिद्धि-सिद्धि होटल, रामगंज में सिन्धु समिति रामगंज ओर से होगा। संयोजक दिलीप सिंह व रमेश दरयानी रहेंगे।

शाम 6.00 बजे से सिन्धी लेडीज क्लब द्वारा सिंधियत का आईना होजमालो सालाना रंगमंचीय सिंधी संस्कृति को प्रस्तुत करता हुआ जवाहर रंगमंच पर होगा। कार्यक्रम संयोजक दिशा किशनानी रहेगी।

26 मार्च 2023 को दो कार्यक्रम होंगे

सुबह 9 बजे से रक्तदान शिविर जे.एल.एन. चिकित्सालय में सिन्धी युवा संगठन की ओर से होगा। संयोजक कमल लालवाणी रहेंगे।

शाम 6 बजे सांस्कृतिक संध्या, विमोचन, बुजुर्गों का सम्मान व आतिशबाजी कार्यक्रम प्रेम प्रकाश आश्रम, आदर्श नगर में आदर्श सिन्धी पंचायत संस्था होगा। संयोजक लाल नाथाणी व गिरीश बासाणी रहेंगे।

27 मार्च 2023, शाम 6 बजे बहिराणा साहिब, महाआरती व आम भण्डारा कार्यक्रम पार्वती उद्यान संस्कार काॅलोनी, अजय नगर में गायक चन्द्रप्रकाश एण्ड पार्टी की ओर से होगा। संयोजक चन्द्रप्रकाश व राजेन्द्र कुमार एवं रूपाणी परिवार रहेंगे।

28 मार्च 2023 को तीन कार्यक्रम होंगे

शाम 6 बजे झूलेलाल छठी उत्सव झूलेलाल मन्दिर, प्रेम प्रकाश आश्रम मार्ग में वैशाली झूलेलाल सेवा मण्डली की ओर से होगा। संयोजक खुशीराम ईसराणी रहेगें व इसी प्रकार इच्छापूर्ण झूलेलाल मन्दिर, चांद बावड़ी में नवयुवक मण्डल की ओर से उत्सव होगा। संयोजक राम बलवाणी रहेगें।
शाम 6 बजे बहिराणा साहब व प्रसाद वितरण निरंकारी भवन, चामुण्डा माता चैराहा, जगदम्बा काॅलोनी में होगा। घनश्याम तेजवाणी व सीमा मनोहर लाल पमनाणी संयोजक रहेगें।

विभिन्न संगठनों में 5 सम्मान प्रत्येक काॅलोनियों में दिए जाएंगे

संरक्षक गिरधर तेजवानी ने बताया कि पखवाडा कार्यक्रम में पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति द्वारा आयोजित चेटीचण्ड महोत्सव 2023 के अवसर पर शहर के विभिन्न संगठनों में 5 सम्मान प्रत्येक काॅलोनियों में दिए जाएंगे, जिसमें मास्टर चंद्र सम्मान 60 वर्ष से अधिक़ सेवा के क्षेत्र व सामाजिक कार्यों से जुड़े पुरूष, महारानी लाडी बाई सम्मान सेवा के क्षेत्र व सामाजिक कार्यों से जुड़ी महिला, हेमू कालाणी युवा सम्मान सेवा के क्षेत्र व सामाजिक कार्यों से जुड़ा युवा, संत कंवरराम बाल सम्मान- सिंधी भाषा गीत-संगीत में उत्कृष्ट बालक, भगवती नवानी बाल सम्मान-सिंधी भाषा गीत-संगीत में उत्कृष्ट बालिका को क्षैत्रिय पंचायत की ओर से प्रदान किए जाएंगे। 46 कार्यक्रमों को समाज के डिजिटल आंकलन के आधार पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय व सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे।

महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थानी के अनुसार समिति में यह तय किया गया है कि अजमेर की सभी 46 कार्यक्रमों के लिए गूगल फाॅर्म बनाया गया है, जिसे देखने वाले समाजबंधु डिजिटल आकलन करेगें जिसे समिति को प्राप्त जानकारी के आधार पर उन्हें 9 अप्रेल को सार्वजनिक कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

सामाजिक संस्थाएं जो मिल कर पूरे पखवाडे में अपनी मुख्य भूमिका अदा करती हैं
स्वामी दादूराम साहिब दरबार ट्रस्ट, सिन्धी समाज महासमिति, भारतीय सिन्धु सभा अजयमेरू सिन्धु समिति, अजमेर सिंधी सेंट्रल महासमिति, अजयनगर सिन्धी समाज वैशाली सिन्धी सेवा समिति, पूज्य सिन्धी पंचायत, पंचशाील, आदर्श सिन्धी पंचायत, आदर्श नगर, सिन्धी लेडिज क्लब, सिन्धु विकास समिति, चंदवरदायी, ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम, सिन्धु सोशल वेलफेयर सो. नाका मदार, इच्छापूर्ण झूलेलाल मन्दिर, श्री अमरापुर सेवा घर, कोटड़ा, सिन्धु ज्योति सेवा समिति, झूलेलाल सेवा समिति, जेपी नगर, चन्द्र रूपाणी एण्ड पार्टी, नवयुवक सेवा मण्डल-आशा गंज, पूज्य सिन्धी पंचायत धोला भाटा, संत कंवरराम मंडल, सिंधी युवा संगठन, श्री आलकेश्वर महादेव मंदिर अम्बे विहार, पूज्य पारब्रहम सेवा ट्रस्ट, सिन्धी समाज रामगंज, सिन्धु शोधपीठ मदस विश्वविद्यालय, क्षेत्रिय सिन्धी समिति फायसागर रोड, सिन्धी इतिहास व साहित्य शोध संस्थान, जय झूलेलाल सेवा समिति बीके कौल, झूलेलाल मंदिर प्रेमप्रकाश आश्रम मार्ग, सिन्धी बोली विकास समिति, पूज्य सिन्धी पंचायत शास्त्री नगर, झूलेलाल सेवा मण्डली वैशाली नगर करेंगे।

कार्यक्रम आयोजित करने के लिए गठित की गई कमेटी

अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी, महासचिव महेन्द्र कुमार तीर्थानी, कोषाध्यक्ष हरकिशन टेकचंदानी, मार्गदर्शक मण्डल महन्त स्वरूपदास, महन्त हनुमानराम, स्वामी ईसरदास, स्वामी आत्मदास, स्वामी अर्जुनदास, सांई राजूराम, भाई फतनदास, दादा नारायणदास, महेश तेजवाणी, संरक्षक नरेन शाहनी भगत, भगवान कलवाणी, गिरधर तेजवाणी, हरीश वर्याणी, हरी चन्दनानी, हरीश झामनाणी, ईश्वर ठाराणी, वासुदेव मंघाणी, गुरबक्ष मीरानी, नारायणदास थदाणी, सुरेश सिंधी उपाध्यक्ष राधाकिशन आहूजा, जी.डी. वृंदाणी, जगदीश अबिचंदाणी, शंकर बदलानी, रमेश टिलवाणी, तुलसी सोनी, जगदीश भाटिया, पुष्पा साधवाणी, जोधा टेकचंदाणी, मोहन तुलस्यिाणी, मंत्री हरीश केवलरामाणी, हरीश खेमाणी, अनिल आसनाणी, महेश टेकचंदाणी, मनीष गुवालाणी, दिशा किशनानी, लाल नाथाणी, रमेश मेंघाणी, ओम हीरानंदाणी, प्रचार मंत्री प्रकाश जेठरा, महेश मूलचंदाणी, चन्दर नावाणी, महेश इसराणी, वित्त समिति जयकिशन लख्याणी, मोती जेठाणी, दीपक साधवाणी, नारी वाघाणी, प्रकाश छबलाणी, के.टी वाधवानी, कमल लालवाणी, दिनेश मुरजानी, दादा मूलचंदाणी, स्वागत समिति हरिराम कोडवाणी, मोहन चेलाणी, मोहन लालवाणी, बलराम हरलाणी, सुनील मोतियाणी, महेन्द्र (राजू) मनकाणी, किशनचंद हरवाणी, राजकुमार तुल्सियाणी, गोविन्द मनवाणी, मनोहर पारवाणी, कमल शाहणी, प्रेम केवलरामाणी, भवानी थदाणी, मनोहर मोटवाणी, राजा जेठाणी, तरूण टिक्याणी, राजेश रामानी, नारायणदास रामचंदाणी, किशन बालाणी, रमेश चेलाणी, मनोहर पारवाणी, कमल शाहणी, प्रेम केवलरामाणी, भवानी थदाणी, मनोहर मोटवाणी, राजा जेठाणी, तरूण टिक्याणी, राजेश, नारायणदास रामचंदाणी, मोहन सोनी, किशन बालाणी, रमेश चेलाणी, चन्द्र नावाणी, देवीदास साधनाणी, ओमप्रकाश हिरानन्दाणी, दिनेश बालाणी, सोनू निरंकारी, गरीश बालाणी। महिला समिति डाॅ. लक्ष्मी ठाकुर, कमला गोकलाणी, हेमलता खत्री, रश्मिी हिंगोरानी, निशा जेसवाणी, महेश्वरी गोस्वामी, सरस्वती मूरजाणी, रूकमणी वतवाणी, कौशल्या कुंदनाणी, मंजू लालवानी, श्वेता शर्मा, निशा भाटिया, कमला विधाणी, कंचन हरवाणी, माला टेवाणी, अनिता आलवाणी, हेमा बसनाणी, वर्षा मूलाणी, डाॅ.नीलम छाबडिया, कुसुम अच्छरिया, निर्मला दीदी, मंजू लालवानी, पूजा तोलवानी, युवा समिति कुमार लालवाणी, मुकेश आहूजा, ईश्वर टहिल्याणी, मनोज झामनाणी, तीरथ विजारिया, नितेश भाटिया, सुनील लालवाणी, मोहन मूलचंदाणी, गौरव मीरवाणी, सतीश कलवाणी, हरीश आसनानी, तरूण लालवाणी, दीपक निहालाणी, हितेश मंगलाणी, नीतेश खेमचन्दाणी, गिरीश लालवाणी, सोना धनवाणी, मोहन मूलचंदाणी, सांस्कृतिक समिति शांता भिरयाणी, केजे ज्ञानी, मंघाराम भिरयाणी, घनश्याम भगत, गोप मीराणी, राम खूबचन्दाणी, होतचन्द मोरयाणी, लता ठारवाणी, चन्द्र भगत, ललित भगत, वासु सोनी, सहकार समिति नारायण सोनी, किशोर कन्हैया लाल, मधुष चैधरी, दिलीप भूराणी, खेमचन्द नारवाणी, वासुदेव कुंदनाणी, गोविन्द जैनाणी, डाॅ. राजेश टेकचंदाणी, महेश चोटवानी, अशोक चिबराणी, दिलीप थदाणी, दिलीप बूलचंदाणी, दौलत लौंगाणी, चन्द्र बालाणी, वासदेव लालवाणी, अनिल चांडवाणी, किशन नेभवाणी, दिलीप मंघनाणी (शक्कू), जयप्रकाश मंघाणी, वासुदेव लालवाणी, दीपक चन्दनाणी, भरत गोकलाणी, किशोर टेकवानी, पुरूषोतम तेजवानी, नारायण रावानी, प्रकाश मूलचंदाणी, नरेश सोनी, अजीत मूलानी, महेन्द्र भोजवानी, लक्ष्मणदास दोलताणी़, महेश सुजनाणी, महेश साधवाणी, हेमन्त आसनाणी, सुरेश मोटवाणी, घनश्याम टेहलीयानी, राजेन्द्र प्रसाद जयसिंगानी रहेंगे।

प्रेस वार्ता में कंवल प्रकाश किशनानी, गिरधर तेजवानी, भगवान कलवानी, जी.डी.वरिदयानी, मोहन तुल्सयानी, जयकिशन लख्यानी, प्रकाश जेठरा, एम.टी.वाधवानी, शंकर बदलानी, मंगाराम बिरयानी, नरेश भाटिया उपस्थित थे।

अजमेर से आबूरोड तक इन 8 स्टेशनों पर लिफ्ट और एस्केलेटर के लिए 8 करोड़ स्वीकृत

अजमेर से आबूरोड तक 8 स्टेशनों पर लगेंगे एसकेलेटर।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन लिमिटेड अजमेर से लेकर आबूरोड तक 7 स्टेशनों पर लिफ्ट और एस्केलेटर लगवाने की स्वीकृति प्रदान की है। इनका इंस्टालेशन और रखरखाव की जिम्मेदारी नार्थ वेस्टर्न रेलवे मंडल को उठानी होगी।
-ये स्टेशन है शामिल
इस पत्र की प्रतिलिपि रेलवे की पिंडवाड़ा क्षेत्र में सुविधाओं के लिए सालों से संघर्षरत काशीराम रावल के पास भी आई है उन्होंने ही ये जानकारी साझा की।डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) की ओर से जनरल मैनेजर बृजलाल द्वारा उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर के इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग शाखा के डिविजनल इंजीनियर को लिखे पत्र में बताया गया है कि मदार जं, दौराई जं, मारवाड़ जं, रानी, फालना, पिंड़वाडा़, जवाँई बाँध और आबुरोड़ रेलवे स्टेशनो पर लिफ्ट और एस्केलेटर लगाने की सशर्त स्वीकृति प्रदान की है।  सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि इसमें राजस्थान।में मुख्यमंत्री पद की दावेदार माने जाने वाली राजसमंद की सांसद दिया कुमारी के संसदीय क्षेत्र के सबसे बड़े शहर ब्यावर रेलवे स्टेशन का नाम शामिल नहीं है।
– इतनी राशि स्वीकृत
डीएफसीसीआईएल के द्वारा अजमेर अजमेर को इसके लिए 8 करोड़ 39 लाख 10 हजार 278 रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे उक्त स्टेशनों पर 10 एस्केलेटर और 3 लिफ्ट स्थापित करनी हैं। इसके लिए स्थानों का चयन अजमेर डिवीजन ही करेगा।

इस पत्र में स्प्ष्ट उल्लेख है कि क्योंकि इन स्टेशनों पर डीएफसीआईएल का कोई ऐसा एक्सपर्ट नहीं है जो इन लिफ्टों का एस्टेब्लिशमेंट और रखरखाव कर सके इसलिए ये काम नार्थ वेस्टर्न रेलवे के अजमेर डिवीजन को ही करना

एनिमल केयर सोसायटी रेस्क्यू सेंटर में निशुल्क पशु एंबुलेंस सेवा का लोकार्पण

0

पुष्कर। एनिमल केयर सोसायटी रेस्क्यू सेंटर गोशाला में घायल, बीमार, दुर्घटनाग्रस्त, निराश्रित गोवंश की सुविधा के लिए आज निशुल्क एंबुलेंस सेवा का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर गौशाला प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया गया।

गौशाला में पशुपालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ नवीन परिहार, नगर पालिका पुष्कर के पूर्व चेयरमैन सूरज नारायण पाराशर एवं भारत सेवाश्रम संघ के स्वामी जयनथानंद ने विधि विधान से मंत्रोचार के साथ पशु एंबुलेंस सेवा का लोकार्पण किया!

गौशाला के प्रभारी हेमंत रायता ने बताया कि भारत सेवाश्रम संघ, पुष्कर तीर्थ पुरोहित संघ ट्रस्ट एवं भामाशाहों के सहयोग से आधुनिक तकनीक से युक्त यह एंबुलेंस पुष्कर क्षेत्र के आसपास के घायल, बीमार, दुर्घटनाग्रस्त एवं निराश्रित गोवंश के लिए निशुल्क सेवाएं देगी।

इस अवसर पर शिव कुमार बंसल, तीर्थ पुरोहित संघ के बैजनाथ पाराशर, गोविंद पाराशर, सामाजिक कार्यकर्ता अरुण पाराशर, पार्षद हेमंत जोधा, राजेंद्र राठौड़, नरनारायण राजगुरु, हनुमान राजगुरु, सोनू पाराशर, मनीष पाराशर, मोनू पाराशर, सोनू पाराशर, गोविंद पाराशर, सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहें।

केकड़ी को जिला बनाने की मांग, एक लाख नागरिकों का हस्ताक्षर अभियान शुरू

अजमेर। पूर्व चिकित्सा मंत्री एवं केकड़ी विधायक डॉ. रघु शर्मा ने केकड़ी को जिला बनाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि केकड़ी जिला बनने की सभी अहर्ताएं पूरी करता है। इसके लिए केकड़ी के एक लाख नागरिक हस्ताक्षर करके मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मांग पत्र भेजेंगे। डॉ. शर्मा ने हस्ताक्षर अभियान की भी शुरूआत की।

केकड़ी को जिला बनाने की मांग को लेकर विधायक डॉ. रघु शर्मा ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता की। वे लम्बे समय से केकड़ी को जिला बनाने के लिए प्रयासरत हैं। इस कार्य को आगे बढ़ते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से केकड़ी को नया जिला घोषित करने की मांग की। इसके लिए एक लाख हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र भी भेजा जाएगा।

डॉ. शर्मा ने कहा कि भौगोलिक परिस्थतियों को देखते हुए केकड़ी जिला बनाने के लिए समस्त आवश्यकताएं पूर्ण करता है। इस संबंध में जीएस सन्धु कमेटी तथा रामलुभाया कमेटी को भी ज्ञापन देकर केकड़ी को जिला बनाने की आवश्यकता से अवगत कराया गया था। राजस्थान राज्य की आवश्यकता के अनुरूप नए जिले बनाए जाने चाहिए। नए बनने वाले जिलों में केकड़ी का नाम शामिल करवाने के लिए मुख्यमंत्री गहलोत से मांग की गई है।

उन्होंने कहा कि केकड़ी की अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर एवं कोटा जिला मुख्यालयों से 100 किलोमीटर से अधिक की भौगोलिक दूरी है। इस कारण स्थानीय जनता को सामान्य कार्य करवाने के लिए भी लम्बा सफर तय करना पड़ता है। आमजन को इस कारण भारी परेशानी होती है।

गुड गर्वनेंस के लिए प्रशासन एवं पुलिस की सीधे मॉनिटरिंग रहनी चाहिए। केकड़ी की जिला मुख्यालयों से दूरी इस मोनिटेरिंग के लिए नकारात्मक पक्ष है। नया जिला बनने से संवेदनशील एवं जन कल्याणकारी सरकार की परिकल्पना साकार होगी।

उन्होंने कहा कि केकड़ी में 290 गांव एवं ढाणियां हैं। इनके समन्वयित विकास के लिए केकड़ी को जिला बनाया जाना आवश्यक है। केकड़ी में अतिरिक्त कलक्टर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय है। यहां 3 नगर पालिका तथा 3 उपखण्ड अधिकारी कार्यालय कार्यरत है। क्षेत्र में 4 तहसील एवं 2 उप तहसील है। जिला परिवहन अधिकारी का कार्यालय पहले से ही कार्यरत है।

क्षेत्र की जनता के लिए 400 पलंगों का जिला चिकित्सालय पूरी क्षमता के साथ कार्य कर रहा है। यहां महाविद्यालय एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालय भी है। खनन संबंधी कार्य से केकड़ी क्षेत्र द्वारा 70 से 80 करोड़ का राजस्व सरकार को प्राप्त होता है। क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए केकड़ी का जिला बनाया जाना आवश्यक है।

राजस्थान में कैसे क्रियान्वित हो राष्ट्रीय शिक्षा नीति, मंथन 15 को

0

जयपुर। शिवचरण माथुर सोशल पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट (एससीएमएसपीआरआई) राष्ट्रीय शिक्षा नीति के राजस्थान में क्रियान्वयन को लेकर 15 मार्च को राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन करने जा रहा है। सेमिनार में मुख्य अतिथि राजस्थान के शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला और की-नोट स्पीकर पूर्व आईएएस व शिक्षाविद् प्रदीप बोरड़ होंगे। सेमिनार में राजस्थान सरकार के समसा कमिश्नर एम.एल. यादव और यूनिसेफ राजस्थान की चीफ इशाबेल बार्डेम विशिष्ट अतिथि होंगी।

इंस्टीट्यूट के निदेशक व सेमिनार के समन्वयक डॉ. मनीष तिवारी ने बताया कि राजस्थान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को कैसे क्रियान्वित किया जाए और इससे छात्रों का क्या लाभ होगा? इस पर तीन सत्रों में वक्ता अपने विचार रखेंगे और सुझाव भी देंगे। प्रथम सत्र में ‘शैक्षणिक संरचना का पुनर्गठन’, दूसरे सत्र में ‘बुनियादी शिक्षा और निपूर्ण भारत’ और तीसरे सत्र में ‘शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण और समसामयिक बनाने के लिए डिजिटल टूल्स का बेहतर उपयोग कैसे हो’ इस पर मंथन होगा।

डॉ. तिवारी ने बताया कि वक्ताओं में एसआईआरटी डायरेक्टर उदयपुर व आरएएस अधिकारी कविता पाठक, समसा के डिप्टी डायरेक्टर मानाराम जाखड़, उत्तराखंड सरकार के डिप्टी डायरेक्टर शैलेंद्र अमोली, राजस्थान प्रथम के मैनेजिंग ट्रस्टी कुलभूषण कोठारी, केशव विद्यापीठ के डॉ. अशोक सिडाना, यूनिसेफ की डॉ. अमृता सेन गुप्ता, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन तेलंगाना के स्टेट हेड एम.एस. राव, रीको की ओएसडी आभा बेनीवाल, प्रथम राजस्थान के रामकृष्ण व आशीष, एजुकेट गर्ल्स की नैना जोशी व ब्रजेश सिन्हा, संधान के चेयरमैन व पूर्व आईएएस राजेंद्र भानावत, अमरीकन इंडिया फाउंडेशन के एसडी शर्मा, इन-डीड फाउंडेशन के विक्रम राजोला, पीरामल फाउंडेशन फॉर एजुकेशनल लीडरशिप के घनश्याम सोनी और एडइंडिया फाउंडेशन के राजेश कुमार बतौर वक्ता शामिल होंगे। डॉ. तिवारी ने बताया कि सेमिनार का आयोजन संस्थान के झालाना इंस्टीट्यूशनल एरिया स्थित कार्यालय में होगा।

महिला दिवस के उपलक्ष्य में पेंटिंग कंपटीशन शनिवार को

0

अजमेर। राजस्थान ललित कला अकादमी और राजकीय कन्या महाविद्यालय अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में महिला दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को पेंटिंग कंपटीशन का आयोजन किया जाएगा।

लेक्चरर निहारिका ने बताया कि पेंटिंग प्रतियोगिता सुबह 11 से कन्या महाविद्यालय में होगी। रहेगा। महाविद्यालय की लेक्चरर डॉ अर्चना उनकी गुरु कलाविद् डॉक्टर वीरबाला भावसार की स्मृति में एक-एक हजार के पांच पुरस्कार प्रदान करेंगी।

अकादमी के सदस्य ममता चौहान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले के समस्त महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। पेंटिंग का विषय आपके नजरिए में ‘नारी के स्वरूप’ रखा गया है।

अनाधिकृत रूप से रेल सीमा में प्रवेश करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही

0

अजमेर। उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मण्डल रेलवे सुरक्षा बल ने फरवरी माह मे रेल सीमा में अनाधिकृत रुप से प्रवेश की रोकथाम के लिए 78 कार्यवाही की। इस दौरान रेल सीमा के समीप के गांवों, पंचायतों व स्कूलों में 1805 व्यक्तियों को समझाईश की तथा अनाधिकृत रुप से रेल सीमा में प्रवेश करने वाले 357 व्यक्तियों के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 147 के तहत कार्यवाही कर मामले दर्ज किए गए।

अजमेर मण्डल रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सवारी गाडियों में एसीपी(चेन पुलिंग) की रोकथाम के लिए 609 कार्यवाही की गई। यात्रियों को जागरुक करने के लिए इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल स्टाफ ने लाउड हैलर एवं पीए सिस्टम का उपयोग किया व यात्रियों को एसीपी नहीं करने के लिए पम्पलेट बांटकर समझाईश की गई।

सवारी गाडियों में एसीपी की रोकथाम के लिए एस्कोर्टिंग हेतु महिला व पुरुष बल सदस्यों को तैनात किया गया। ट्रेनों के संचालन, समयपालन को सुचारु रखने के भरसक प्रयास किए गए।

इस अभियान के दौरान सवारी गाडियों में अनाधिकृत रुप एसीपी करने वाले 84 व्यक्तियों के विरुद्ध रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेलवे एक्ट की धारा 141 के तहत कार्यवाही करते हुए मामले दर्ज किए। जिस पर रेलवे कोर्ट द्वारा 33260 रुपए जुर्माना किया गया। सवारी ट्रेनों में अनाधिकृत वैंडरो के विरुद्ध अभियान चलाकर 81 व्यक्तियों के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 144 के तहत कार्यवाही कर मामले दर्ज किए गए। जिस पर रेलवे कोर्ट ने 11650 रुपए जुर्माना किया।