Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 333 -
होम ब्लॉग पेज 333

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने फिर शुरू की एक्सरसाइज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन अब ठीक है और उन्होने डॉक्टर की मंजूरी के बाद फिर से एक्सरसाइज करनी शुरू कर दी है।

सुष्मिता सेन को दिल का दौरा पड़ने की खबर सुन फैन्स से लेकर बॉलीवुड सेलेब ने चिंता जाहिर की थी। सुष्मिता अब बिलकुल ठीक हैं और धीरे-धीरे अपनी डेली रूटीन में वापस आ रही हैं। सुष्मिता सेन ने डॉक्टर की मंजूरी के बाद फिर से एक्सरसाइज करनी शुरू कर दी है।

सुष्मिता सेन ने एक्सरसाइज करते हुए खुद की फोटो शेयर की। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि जीवन का पहिया मेरे हृदय रोग विशेषज्ञ द्वारा साफ किया गया है…स्ट्रेचिंग शुरू हो गई है। क्या फीलिंग है।

उल्लेखनीय है कि सुस्मिता सेन को 27 फरवरी को शूटिंग के सेट पर हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। एक हफ्ते पहले ही उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। एंजियोप्लास्टी के बाद सुष्मिता को डिस्चार्ज कर दिया गया था।

हॉस्पिटल से निकलने के सुष्मिता ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी फैंस से साझा की थी। सुष्मिता ने पोस्ट में लिखा था कि अपने हार्ट को हमेशा खुश और स्ट्रॉन्ग रखें क्योंकि जब आपको इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होगी तो ये आपके साथ खड़ा होगा। मुझे कुछ दिन पहले हार्ट अटैक आया था। एंजियोप्लास्टी हुई है। स्टेंट लगाया गया है।

मेरे डॉक्टर ने कहा है कि मेरा हार्ट बहुत मजबूत है। उन तमाम लोगों का तहे दिल से धन्यवाद, जिन्होंने समय पर मदद की और जरूरी कदम उठाए। यह पोस्ट मेरे फैंस के लिए है। मैं उन्हें खुशखबरी देना चाहती हूं कि अब मैं बिल्कुल ठीक हूं, फिर से नया जीवन जीने के लिए तैयार हूं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में फूलों से खेली होली

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में नरसिंह भगवान शोभायात्रा में हिस्सा लिया और आरती करने के बाद फूलों की होली खेली।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि होली हमेशा इस बात की प्रेरणा देता है किसी प्रकार की घृणा, ईर्ष्या अपने मन में किसी के प्रति न रखें। इस त्योहार में न जाति भेद है न वर्ग भेद है। छोटे, बड़े, हर वर्ग के लोग इसके साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्व और त्योहार कैसे होने चाहिए ये शोभायात्राएं इसका उदाहरण तय करती है। उन्होंने पर्व और त्योहार भारत की प्राचीनता को प्रदर्शित करता है, भारत की समृद्धिशाली संस्कृति का प्रतीक है।

शोभायात्रा पांडेयहाता से शुरू होकर घंटाघर, मदरसा चौक, लालडिग्गी, घासीकटरा, जाफरा बाजार, बेनीगंज, चरणलाल चौक, आर्यनगर, बक्शीपुर, नखास चौक, घंटाघर से नॉर्मल होते हुए पुनः पांडेहाता चौक पहुंचकर संपन्न हुई।

इस दौरान शोभायात्रा में सबसे आगे घोड़ा, फिर बैंड-बाजा और अंत में भक्त प्रहलाद और होलिका की झांकी थी। युवा होली के गीतों पर नाच गा रहे थे। शोभायात्रा जिस ओर से गुजरी लोगों ने रंग, अबीर और गुलाल से उसका स्वागत किया। इससे पूरे माहौल में रंगमय हो गया।

यमन के लाल सागर में नाव पलटने से 21 लोगों की मौत

सना। मध्यपूर्व एशियाई देश यमन के उत्तर पश्चिम के तट से दूर लाल सागर में एक नाव के पलटने से 21 लोगों की मौत हो गयी है। जिला परिषद के एक अधिकारी अकरम अल-अहदल ने बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार दोपहर होदेइदाह बंदरगाह शहर के उत्तरी हिस्से में अल्लुहेयाह जिले के पास हुई। उन्होंने बताया कि नाव में 27 यात्री सवार थे।

उन्होंने बताया कि ये सभी स्थानीय ग्रामीण यमन के बड़े द्वीप अल्लुहेयाह से कामरान द्वीप पर एक रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि मरने वालों में 12 महिलाएं, सात बच्चे और दो पुरूष शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि छह लोग दुर्घटना में बचने में सफल रहे उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए होदेइदाह शहर के अल-थवारा अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना शायद तेज हवा के कारण हुई। कामरान द्वीप और होदेइदाह बंदरगाह अक्टूबर 2014 से हाउती विद्रोहियों के नियंत्रण में हैं।

अलवर के बहरोड में बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के बहरोड उपखंड के खोहरी गांव में होली के त्यौहार पर बदमाशों ने संजय मुन्ना खोहरी की गोली मारकर हत्या कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मुन्ना खोहरी के द्वारा अपने गांव में कल देर शाम होली मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम करने के लिए बाहर से कलाकार बुलाए गए थे। जो कार्यक्रम कर रहे थे उसी दौरान हथियारों से लैस होकर आए बदमाशों ने मुन्ना को तीन गोलियां मारी जिससे उसकी मौत हो गई।

मुन्ना खोहरी को निजी अस्पताल में परिजनों के द्वारा भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोलीकांड की घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया फायरिंग की घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

मामले की सूचना लगते ही पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कराई लेकिन तब तक बदमाश मौके से फरार हो गए। हत्या क्यों की गई थी। अभी इस मामले में पता नहीं चल पाया है लेकिन सामने आया कि आपसी गैंगवार के चलते दूसरी गैंग के बदमाशों के द्वारा मुन्ना को रंजिश के चलते हत्या कर दी।

भाजपा के कुछ नेता राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए कर रहे शहीद वीरांगनाओं का इस्तेमाल : गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेता अपनी राजनीतक रोटियां सेंकने के लिए शहीदों की वीरांगनाओं का इस्तेमाल कर उनका अनादर कर रहे है।

गहलोत ने सोशल मीडिया माध्यम से अपने बयान में यह बात कही। उन्होंने कहा कि यह कभी राजस्थान की परम्परा नहीं रही है वह इसकी निंदा करते है। उन्होंने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम शहीदों एवं उनके परिवारों का उच्चतम सम्मान करे। राजस्थार का हर नागरिक शहीदों के सम्मान का अपना कर्तव्य निभाता है परंतु भाजपा के कुछ नेता अपनी राजनीतक रोटियां सेंकने के लिए शहीदों की वीरांगनाओं का इस्तेमाल कर उनका अनादर कर रहे है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद हेमराज मीणा की पत्नी शहीद की तीसरी मूर्ति एक चौराहे पर स्थापित करवाना चाहती हैं जबकि पूर्व में शहीद की दो मूर्तियां राजकीय महाविद्यालय सांगोद के प्रांगण तथा उनके पैतृक गांव विनोद कलां स्थित पार्क में स्थापित की जा चुकी है। ऐसी मांग अन्य शहीद परिजनों को दृष्टिगत रखते हुए उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि शहीद रोहिताश लांबा की पत्नी अपने देवर के लिए अनुकंपा नियुक्ति की मांग रही है यदि आज शहीद लांबा के भाई को नौकरी दे दी जाती है तो आगे सभी वीरांगनाओं के परिजन अथवा रिश्तेदर उनके एवं उनके बच्चे के हक की नौकरी अन्य परिजन को देने का अनुचित सामाजिक एवं पारिवारिक दबाव डालने लग सकते हैं, क्या हमें वीरांगनाओं के सामने एक ऐसी मुश्किल परिस्थिति खड़ी करनी चाहिए क्योंकि वर्तमान में बनाए गए नियम पूर्व के अनुभवों के आधार पर ही बनाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि शहीदों के बच्चों का हक मारकर किसी अन्य रिश्तेदार को नौकरी देना कैसे उचित ठहराया जा सकता है जब शहीद के बच्चे बालिग होंगे तो उन बच्चों का क्या होगा, उनका हक मारना उचित है क्या।

गहलोत ने कहा कि वर्ष 1999 में मुख्यमंत्री के रुप में मेरे पहले कार्यकाल के दौरान शहीदों के आश्रितों के लिए राज्य सरकार ने कारगित पैकेज जारी किया एवं समय समय पर इसमें बढोतरी कर इसे और प्रभावशाली बनाया गया है।

कारगिल पैकेज में शहीदों की पत्नी को पच्चीस लाख रुपए और 25 बीघा भूमि या हाउसिंग बोर्ड का मकान (भूमि या मकान ना लेने पर 25 लाख रुपए अतिरिक्त), मासिक आय योजना में शहीद के माता पिता को पांच लाख रुपए सावधि जमा, एक सार्वजनिक स्थान का नामकरण शहीद के नाम पर एवं शहीद की पत्नी या उनके पुत्र या पुत्री को नौकरी दी जाती है।

राजस्थान सरकार ने प्रावधान किया है कि यदि शहादत के वक्त वीरांगना गर्भवती है एवं वो नौकरी नहीं करना चाहे तो गर्भस्थ शिशु के लिए नौकरी सुरक्षित रखी जाएगी जिससे उसका भविष्य सुरक्षित हो सके। उन्होंने कहा कि इस पैकेज के नियमानुसार पुलवामा शहीदों के आश्रितों को मदद दी जा चुकी है। शहीद परिवारों के लिए ऐसा पैकेज संभवत अन्य किसी राज्य में नहीं है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान वीरों की भूमि है जहां के हजारों सैनिकों ने मातृभूमि के लिए अपना बलिदान दिया है यहां की जनता एवं सरकार शहीदों का सबसे अधिक सम्मान करती है कारगिल युद्ध के दौरान मैं स्वयं राजस्थान के 56 शहीदों के घर जाकर उनके परिवार के दुख में शामिल हुआ। यह मेरे भाव जो मैं आपके समक्ष रख रहा हूं वहीं मैंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ भी साझा किए है।

सबगुरु राशिफल : 8 मार्च बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2079, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, शाम 07.43 बजे बाद द्वितीया तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज मानसिक शांति रहेगी। परिवार में भी सुख-शांति रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आप घर और ऑफिस दोनों स्थानों पर शान्तिपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रह सकती है। जरूरतमंद की मदद करेंगे। जीवन में सार्थकता की तलाश में योग, अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों को समय दे सकते हैं। शुभ समाचार मिल सकता है। अपनी निजी बातें किसी के साथ भी ना बाँटें और कोई भी कडवा पाठ सीखने के लिए भी खुद को तैयार रखें।

वृषभ :- आज अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार भी संभव है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं। आय से अधिक धन व्यय होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी रखें। निवेश लाभकारी साबित हो सकता है। मित्रों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। एजुकेशन में सार्थक परिणाम मिल सकते हैं। अपनी भावनाओं को दबाएँ और छुपाएँ नहीं। अपने जज़्बात दूसरों के साथ साझा करने से फायदा मिलेगा। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। बच्चे आपको निराश कर सकते हैं।

मिथुन :- आज अचानक आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद रहेंगे। साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज का दिन आपको कई नए अनुभव दे कर जाएगा। यदि आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो शेयर बाजार में पैसे लगाना मुनाफे का सौदा होगा, समय इसकी गवाही दे रहा है। कारोबार के विस्तार के लिए लोन की आवश्यकता पड़ सकती है। आय बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। भौतिक सुख-साधन आसानी से जुटा लेंगे।रोजगार संबंधी समस्या हल होगी। वाद-विवाद की संभावना है।

कर्क :- आज व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोकझोंक संभव है। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति हो सकती है। परिवार में सुख-शांति व धार्मिक माहौल बना रह सकता है। आपके दिल-दिमाग में एक से ज्यादा विचार एक साथ चलते रहेंगे। शादीशुदा लोगों की लाइफ में प्यार बढ़ेगा। संबंधों में मजबूती भी आएगी। बस अपने लाइफ पार्टनर की कुछ आदतों को लेकर सावधान रहें। खरीदारी में फायदे के सौदे हो सकते हैं। सरकारी कार्य गति पकड सकते हैं। सेहत बेहतर रहेगी। क्रोध व आवेश पर नियंत्रण रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। तनाव दूर करने के लिए परिवार वालों की मदद लें। वाणी माधुर्य का लाभ मिलेगा।

सिंह :- आज आप धार्मिक क्रियाकलापों में भाग लेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में लाभ की स्थितियां निर्मित होंगी। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। संतान की ओर से चिंतामुक्त होंगे। आपके कानूनी कामों में गति आएगी। आय के साधन बनाने के प्रयास सफल होंगे। दूसरों को खुशियाँ देकर और पुरानी गलतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। तब तक कोई वादा न करें, जब तक कि आप पूरी तरह उसे पूरा करने में सक्षम न हों। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं।

कन्या :- आज का दिन आपके लिए क्रियाशील रह सकता है। समय आत्मबल और साहस में वृद्घि के संकेत दे रहा है। विरोधी शांत रह सकते है। कार्य क्षेत्र में सफलता से खुशी मिल सकती है। स्वजनों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी अधिक कार्य भार दे सकते हैं। परिवार में धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। समाज के कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। पत्नी से मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए जरूरी चीज़ें खरीदना आसान होगा। किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक मिली खबर आपका दिन बना सकती है।

तुला :- आज मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। पिता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आज आपको लगेगा कि आपको किसी सलाहकार, खास तौर से किसी वरिष्ट व्यक्ति को अपने मार्ग दर्शन के लिए बुलाना चाहिए। आप शायद अपनी जिंदगी को लेकर कुछ दुविधा में हैं या फिर किसी खास परिस्थिति से बाहर नहीं निकल पा रहे है। व्यापार में धोखाधड़ी हो सकती है। पत्नी की भावनाओं का सम्मान करें। आपका कोई बड़ा शायद आपको सही सलाह दे पाएगा जिससे आपको लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी के काम हाथ में लेने पर कामयाबी मिलेगी।

वृश्चिक :- आज के दिन आप विचारों को गतिशीलता से दुविधा का अनुभव करेंगे। इस वजह से किसी भी निर्णय लेने में परेशानी होगी। किसी एक निर्णय पर नहीं आ सकेंगे। आज का दिन आपके लिए नौकरी-धंधे के क्षेत्र में स्पर्धा युक्त रहेगा। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है तथा आज प्रसन्न रह सकते हैं। विरोधियों का प्रभाव कम हो सकता है। अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। व्यवसायिक लाभ के भी योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में श्रद्धा बढ़ सकती है। वाहन चलाने में सावधानी रखें। समाज में सम्मान प्राप्त होगा। मेहमान का आगमन मन को प्रसन्नता देगा।

धनु :- आज आप दुविधा में रहेंगे। आपका दुविधापूर्ण व्यवहार आपको मुश्किल में डाल सकता है। अपने जिद्दी स्वभाव को आज त्याग दें, नहीं तो किसी के साथ विवाद होने की संभावना है। आज बनाए हुए प्रवास की योजना को रद्द करने की स्थिति आएगी। कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले दो बार सोचें। किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह बड़े काम की होगी। यदि कोई बड़ी योजना शुरू करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइये, सही वक्त आने दें। आज का दिन आपके लिए अच्छा है। अपने आर्थिक लक्ष्य को मजबूत करने के लिए आपको सही दिशा अपनाने की जरूरत है। अपना लक्ष्य तय करें और उसे पाने में दिन रात एक कर दें।

मकर :- आज आपकी बौद्धिक क्षमताएं आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। तन-मन की ताजगी के अनुभव के साथ आज की शुरुआत होगी। परिवार के लोगों के साथ आपको मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। आज आपके बॉस का बढ़िया मिजाज पूरे कार्यालय के माहौल को अच्छा बना देगा। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन आखिर में सब ठीक हो जाएगा। आपकी सैलरी में वृद्धि के योग बन रहे हैं। अगर आप अपने वाणी में मिठास और व्यवहार अच्छा रखेंगे तो सब आपके फेवर में ही होगा।

कुंभ :- आज किसी मित्र के सहयोग से लाभ हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आज ज्यादा खर्च का दिन है। परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं होगा। कुटुंब के लोगों के साथ मतभेद के प्रसंग खड़े होंगे। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। मन दुविधायुक्त रहेगा। बोलने पर संयम रखें। माता-पिता से आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है। अपने घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले आपको सभी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए। मुमकिन है कि आप अपने प्रिय के साथ आनंद उठाएं।

मीन :- आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपसी मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें। आज आप देखेंगे कि आपके प्रयासों से मतभेद कम हो रहे हैं तथा आपसी प्रेम अपनी चरम सीमा पर है। आपसी रिश्तों में सुधार आयेगा। आपकी सकारात्मक सोच और लगन आपको बड़ी आर्थिक सफलता दिलायेगी, जिसके आप हकदार भी हैं। मन पर नकारात्मक सोच का प्रभाव हावी रह सकता है। आप किसी खेल-कूद की प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकते हैं। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें।

हिमाचल प्रदेश की रवितनया शर्मा मिस नवी मुंबई 2023 की विजेता

शिमला। हिमाचल प्रदेश की रवितनया शर्मा ने मुंबई में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। शिमला की रवितनया शर्मा ने मिस नवी मुंबई 2023 का ताज जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

गौरतलब है कि रवितनया दिव्य हिमाचल द्वारा प्रायोजित मिस हिमाचल 2020 में फर्स्ट रनर अप व मिस स्टाइल दीवा टाइटल से नवाजी गई थी। रवितनया दो पुस्तकों की लेखिका भी है। मिस नवी मुंबई 2023 नवी मुंबई के होटेल फोर प्वाइंटस में यू एंड आई एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित किया गया जिसके मैनेजिंग डायरेक्टर मिस्टर हरमीत सिंह गुप्ता हैं। सैकड़ों युवतियों में टाप चौदह लड़कियों का चयन हुआ था जिनकी ग्रूमिंग के साथ साथ व्यक्तिगत निर्माण की कोचिंग भी दी गई।

ज्ञात रहे इस तरह की सौंदर्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को शारीरिक सुंदरता के साथ-साथ बौद्धिक क्षमता, सामान्य ज्ञान, आत्मविश्वास, वाक पटुता व बुद्धिमता की कसौटी से होकर गुजरना पड़ता है। ट्रेडिशनल राउंड, वेस्टर्न राउंड, इवनिंग गाउन राउंड के साथ इंट्रोडक्शन राउंड वह क्योशचन आंसर रांउड से गुजरकर रवितनया ने यह सौंदर्य प्रतियोगिता जीतकर न केवल माता पिता बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।

प्रतियोगिता जीतने के साथ रवितनया ने मिस स्टाइल आइकन का टाइटल भी जीता है। इस प्रतियोगिता का आडिशन जनवरी 2023 में हुआ था व भिन्न भिन्न स्तरों को पार करते हुए चार मार्च को टाप चौदह युवतियों का ग्रेंड फिनाले में खड़ा मुकाबला हुआ जिसमें अंततः रवितनया शर्मा की ताजपोशी हुई।

रवितनया पढ़ाई में हमेशा टॉपर रही है व इस समय एमबीए की शिक्षा ग्रहण कर रही है। उसकी प्रारंभिक शिक्षा कॉन्वेंट ओफ़ जिजस एंड मेरी चेलसी, लॉरेटो कॉन्वेंट ताराहोल और सेंट बीड्स कॉलेज, शिमला से हुई है। रवितनया शर्मा मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश से वोमेन पावर एवार्ड, पूर्व राज्यपाल आचार्य देवव्रत से स्वामी विवेकानंद प्रतिभा सम्मान आदि सम्मानों के साथ अनेक संस्थाओं से सम्मानित हो चुकी हैं।

पढ़ाई के साथ इस वक्त वह अपनी तीसरी पुस्तक पर काम कर रही है जिसका शीघ्र प्रकाशन होने वाला है। रवितनया विश्व महिला दिवस की समस्त महिलाओं को बधाई देते हुए महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजगता के साथ स्वाबलंबी होने का संदेश देते हुए उन्हें समाज में अपना स्वतंत्र व्यक्तित्व बनाने का संदेश दे रही हैं ताकि वे सम्मान के साथ जी सकें।

पाकिस्तान के लाहौर यूनिवर्सिटी में होली मना रहे हिंदू छात्रों पर हमला

लाहौर। पाकिस्तान में पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर में पंजाब यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज परिसर के लॉन में होली मनाने के लिए एकत्र हुए कम से कम 15 हिंदू छात्रों के इस्लामी संगठन जमीयत –ए-तुलबा के हमले में घायल होने की रिपोर्टें हैं।

हमले के वायरल वीडियो में इस्लामी संगठन के कार्यकर्ताओं को अल्पसंख्यक हिंदू छात्रों का पीछा करते हुए और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए उन पर पत्थर फेंकते हुए दिखाया गया है। इनमें विश्वविद्यालय प्रशासन के गार्ड भी शामिल थे।

ट्विटर रिपोर्ट के मुताबिक जमीयत-ए-तुलबा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पंजाब विश्वविद्यालय में होली का त्योहार मना रहे हिंदू अल्पसंख्यक छात्रों पर हमला किया। हमले में 15 हिंदू छात्र घायल हुए हैं जिनमें से कुछ छात्रों को को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्टों के मुताबिक विश्वविद्यालय के प्रवक्ता का कहना है कि अल्पसंख्यक छात्रों के पास उत्सव की अनुमति नहीं थी। वहीं हिंदू छात्रों में से एक ने कहा कि वे सिर्फ केक काट रहे थे और रंगों का उपयोग नहीं कर रहे थे।

सहारनपुर : 6 साल की बेटी से रेप के बाद हत्या करने वाला पिता अरेस्ट

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के मोहल्ला हौजखेडी में एक कलियुगी पिता ने अपनी मासूम 6 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी। कलयुगी पिता को थाना कुतुबशेर पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि थाना कुतुबशेर क्षेत्र के ग्राम हौजखेडी में एक हवस के दरिंदे पिता सनव्वर पुत्र अनवर ने अपनी छह साल की बेटी को पहले हवस का शिकार बनाया और उसके बाद मासूम की निर्मम हत्या कर दी।

मृतका के मामा ने थाना कुतुबशेर में शिकायत दर्ज कराई। जिस पर थाना कुतुबशेर प्रभारी सतीश कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम के सब इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार शर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

थाना कुतुबशेर पुलिस ने सनव्वर से गहनता से पूछताछ की। जिसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म करने की बात कबूली। फिलहाल थाना कुतुबशेर पुलिस ने आरोपी सनव्वर पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

कोनराड संगमा ने दूसरी बार मेघालय के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

शिलांग। मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) विधायक दल के नेता निर्वाचित कोनराड संगमा ने मंगलवार को यहां लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

राज्यपाल फागू चौहान ने राजभवन के विशाल लॉन में आयोजित भव्य समारोह में श्री संगमा को मुख्यमंत्री पद की थपथ दिलाई। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई राज्य के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।

दिलचस्प तथ्य यह भी रहा है कि पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने मेघालय में नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। मोदी और शाह के अलावा भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, असम के मुख्यमंत्री और पूर्वोत्तर जनतांत्रिक गठबंधन (एनईडीए) के संयोजक हिमंत बिस्वा शर्मा, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग और झारखंड के मुख्यमंत्री एम हेमंत सोरेन समारोह में शामिल हुए।

मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस – 2.0 सरकार और विपक्षी कांग्रेस के लगभग सभी सत्तारूढ़ विधायक और वॉयस ऑफ द पीपल पार्टी (वीपीपी) के विधायक शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मुकुल संगमा के नेतृत्व में विपक्षी तृणमूल कांग्रेस के विधायक अनुपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री प्रिस्टोन टायन्सॉन्ग ने भी लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली। एनपीपी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व परिवहन मंत्री, स्निआवभलंग धर को कैबिनेट मंत्री के रूप में उनकी दूसरी पारी में उपमुख्यमंत्री के रूप में पदोन्नत किया गया। एनपीपी सरकार में मुख्य रूप से एक के बजाय दो उपमुख्यमंत्री होंगे जिससे खासी और जयंतिया हिल्स क्षेत्र को समान प्रतिनिधित्व मिलेगा। त्यनसोंग खासी हिल्स से है जबकि धार जैंतिया हिल्स क्षेत्र से है।

लगातार छठीं बार पिनथोरुमरवाह सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखने वाले भाजपा विधायक, अलेक्जेंडर लालू हेक को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। एनपीपी के जिन अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली उनमें अम्पारीन लिंगदोह, एटी मोंडोल, कॉमिंगोन यंबन, मार्कुइस एन मारक और रक्कम ए संगमा शामिल हैं।

हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में 11 सीटें जीतने तथा कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और अन्य छोटे दलों के समर्थन से गैर-एनपीपी एवं गैर-भाजपा नेतृत्व वाली सरकार का नेतृत्व करने के अपने प्रयास में विफल रही यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी को दो कैबिनेट मंत्री पद दिए गए हैँ।

यूडीपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रहे पॉल लिंगदोह और किरमेन शायला ने शपथ ली। शपथ लेने वाले अन्य मंत्री हिल स्टेट पीपुल डेमोक्रेटिक पार्टी के शकलियर वारजरी थे। वारजरी पश्चिम खासी हिल्स क्षेत्र से पहली बार विधायक बने हैं।

सूत्रों के मुताबिक उत्तर तुरा सीट से जीतने वाले पूर्व राज्यसभा सदस्य एनपीपी के थॉमस संगमा विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे, जबकि पार्टी के वरिष्ठ विधायक टिमोथी डी शिरा उपाध्यक्ष बने रहे सकते हैं।