Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 334 -
होम ब्लॉग पेज 334

ब्यावर में होली खेलने के दौरान पत्थरबाजी से युवक की मौत

अजमेर/ब्यावर। राजस्थान में अजमेर के ब्यावर सिटी थाना क्षेत्र के सुभाष उद्यान शमशान घाट के नजदीक आज होली खेलने के दौरान दो पक्षों में विवाद इस तरह गहराया कि पत्थरबाजी के दौरान एक युवक की मौत हो गई।

ब्यावर के उपाधीक्षक मनीष एवं थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह जोधा के अनुसार धुलंडी के दिन आपसी कहासुनी में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर पत्थर फेंकने के दौरान गणेश नायक (18) निवासी विजयनगर रोड दादाबाड़ी ब्यावर की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पर वारदात स्थल पहुंची सिटी थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर राजकीय अमृतकौर अस्पताल के चीरघर में रखवाया। पुलिस ने इस प्रकरण में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है जिनमें पवन गुर्जर, लकी गुर्जर व दिव्यांश पांचाल है जिनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

कोटा में 300 ग्राम अवैध हेरोइन सहित एक युवक अरेस्ट

कोटा। राजस्थान में कोटा के मंडाना टोल नाके के पास नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने एक युवक को 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

एनसीबी के सूत्रों ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ब्यूरो के दस्ते ने झालावाड़ की ओर से कोटा आ रही राजस्थान रोडवेज की एक बस को मंडाना टोल नाके पर रोककर जब उसकी तलाशी ली।

इस दौरान बस में संदिग्ध अवस्था में बैठे एक युवक भगवान सिंह (28) को हिरासत में लेकर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन बरामद हुई जिसकी कीमत करीब तीन लाख रुपए बताई जाती है। पकड़ा गया युवक झालावाड़ जिले के घाटोली थाना क्षेत्र के पालखंडा गांव का निवासी है। ब्यूरो उससे हेरोइन के स्त्रोत के बारे में पूछताछ कर रही है।

चोरी की कार सहित एक बदमाश अरेस्ट

कोटा के बोरखेड़ा थाना पुलिस ने चोरी भी कार सहित एक बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस अधीक्षक (शहर) शरद चौधरी ने आज बताया कि गत 4 मार्च को कोटा की स्वामी विवेकानंद निवासी शांतनु श्रीवास्तव बोरखेड़ा क्षेत्र में किसी परिचित से मिलने गए थे तो वहां कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी कार को चुरा लिया।

इस मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी आदि को देखकर कार चुराने के आरोपी कोटा के कैथूनीपोल निवासी कमर अहमद (40) की शिनाख्त की और उसे आज गिरफ्तार करके उसके पास से चुराई गई कार भी बरामद कर ली।

भरतपुर में कार की टक्कर से बाइक सवार 3 युवकों की मौत

0

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के रूपवास थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 123 पर कार की टक्कर से बाइक पर सवार नानकपुर निवासी तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर उत्तरप्रदेश-राजस्थान सीमा स्थित भरतपुर की घाटोली पुलिस चौकी से आगे जियो पेट्रोल पंप के पास एक कार इन युवकों की बाइक को टक्कर मारने के बाद उन्हें करीब 100 मीटर तक घसीट कर ले गई जिससे तीनों युवकों के चिथड़े उड़ गए। हादसे में बाइक एवं कार भी पूरी तरह तहस नहस हो गई।

मृतक युवको की शिनाख्त चन्दन 25 वर्ष, बाभो 28 वर्ष एवं रामप्रकाश 29 वर्ष नानकपुर, थाना रुपवास भरतपुर राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना देने के साथ ही शवो को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है।

उत्तरप्रदेश की खेरागढ़ तहसील के जगनेर क्षेत्र में हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे के बारे में बताया गया है कि हादसे के बाद बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकिं एक युवक की सांसें चलती देख जगनेर पुलिस उसे एंबुलेंस से अस्पताल लेकर गई लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।

बांग्लादेश : गुलिस्तान विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16

ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के गुलिस्तान इलाके में बीआरटीसी बस काउंटर के पास पांच मंजिला इमारत में मंगलवार को हुए भीषण विस्फोट में दो महिलाओं सहित कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हो गए।

ढाका मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पुलिस शिविर के प्रभारी निरीक्षक बच्चू मिया ने कहा कि मृतकों की तत्काल पहचान नहीं की जा सकी है। उन्होंने बताया कि घायलों का डीएमसीएच में इलाज चल रहा है।

दमकल सेवा और नागरिक सुरक्षा के उप सहायक निदेशक (मीडिया प्रकोष्ठ) शाहजहां सिकदर ने कहा कि विस्फोट अपराह्न चार बजकर 50 मिनट पर जोरदार धमाके के साथ हुआ। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर दमकल सेवा की 11 इकाइयां और पांच एंबुलेंस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

सिकदर ने कहा कि इमारत के भूतल पर स्वच्छता सामग्री की दुकान, दूसरी मंजिल पर ब्राक बैंक कार्यालय और उससे सटी सात मंजिला इमारत क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि कोई इमारत नहीं गिरी।

इस बीच आईएसपीआर ने कहा कि बांग्लादेश सेना की बम निरोधक इकाई का एक दल विस्फोट स्थल का निरीक्षण करने जा रहा है। राजधानी में विज्ञान प्रयोगशाला क्षेत्र में दो दिनों के भीतर एक इमारत में रविवार को हुए एक अन्य विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक घायल हो गए।

हमारी सरकार संजीवनी घोटाले के दोषियों को दिलाएगी सजा : अशोक गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि संजीवनी क्रेडिट कोआपरेटिव सोसायटी घोटाले के पीड़ितों की उम्र के इस पड़ाव पर इनके साथ हुए विश्वासघात की पीड़ा हम समझ सकते हैं और हमारी सरकार इस पूरे प्रकरण के दोषियों को सजा दिलाएगी। गहलोत ने उनसे आज यहां पीड़ितों के मुलाकात कर अपनी पीड़ा बताने के बाद सोशल मीडिया पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर संजीवनी घोटाले के पीड़ितों के आंसू और इनकी व्यथा संजीवनी घोटाले के दोषियों की बेईमानी को उजागर कर रही है। इस दौरान इस मामले की एक पीड़िता के उसके साथ हुई ठगी के बारे में बताने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम प्रदेश की इस सम्मानित बहन को इंसाफ दिलाने का वचन देते हैं।

इसी तरह अन्य पीड़ित की व्यथा पर कहा कि हमारे किसान भाई सर्दी-गर्मी में दिन-रात मेहनत करके धन कमाते हैं। अपनी जरूरतों के लिए उन्होंने अपनी गाढ़ी कमाई संजीवनी में लगाई, लेकिन फरेब के चलते आज वे दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। हम इन अन्नदाताओं को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा कि माता-पिता के बुढ़ापे के सहारे, पारिवारिक विवाह और इलाज के लिए जमा किए गए पैसे गंवाने का दुःख मैं समझ सकता हूं। तनाव की घड़ी में मैं आपके व आपके परिवार के साथ न्याय की इस लड़ाई में खड़ा हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संजीवनी घोटाले ने बेईमानी का ऐसा तंत्र विकसित किया कि ना सिर्फ निवेशक बल्कि एजेंट्स को भी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनधन की लूट के समूचे तंत्र के सूत्रधार व हर सहयोगी को प्रदेश सरकार उनके सही अंजाम तक पहुंचाएगी।

बारां जेल से फरार हत्या के मुलजिम को मध्यप्रदेश में दबोचा

बारां। राजस्थान के बारां जिला जेल से पिछले दिनों फरार हुए बंदी को मंगलवार को मध्यप्रदेश के थाना करहाल इलाके में करकटा के जंगल से डिटेन कर लिया। बीमार होने पर उसे पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने बताया कि 1 मार्च को जिला कारागृह से हत्या का आरोपी जनवेद सहरिया फरार हो गया था। आरोपी की तलाश में तत्समय संपूर्ण जिले में नाकाबंदी कराई गई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एएसपी जिनेन्द्र कुमार जैन एवं सीओ हेमंत गौतम के सुपरविजन में शाहाबाद सर्किल से विशेष टीमें गठित की गई।

एसएचओ शाहाबाद किरदार अहमद को आरोपी जनवेद के बारे में मुखबिर से सूचना मिली कि वह करकटा के जंगल में छिपा हुआ है। सूचना पर गठित टीम द्वारा दबिश दी जाकर मुलजिम को डिटेन किया गया। अस्वस्थ होने पर सीएससी केलवाड़ा दिखाते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी में कॉन्स्टेबल अडीसाल की विशेष भूमिका रही है।

अजमेर के पंचशील में मनाया होली स्नेह मिलन समारोह

0

अजमेर। अजमेर के पंचशील नगर में पंचशील सेवा समिति के तत्वावधान में धुलंडी के मौके पर सेक्टर 2 के उद्यान में मंगलवार को होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। स्नेह मिलन समारोह में कालोनीवासियों ने शिरकत की तथा रंग गुलाल से जमकर होली खेली।

करीब 2 घंटे तक चले होली के धमाल में समस्त लोगों ने होली रसिया एवं होली के गीतों पर नृत्य करने का आनंद लिया। सेवा समिति की ओर से गुलाल एवं ठंडाई की व्यवस्था रखी गई थी।

त्रिपुरा में महिला से गैंगरेप मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद

अगरतला। त्रिपुरा में गोमती की जिला अदालत ने नवंबर 2021 में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

गोमती के जिला एवं सत्र न्यायालय ने सोमवार को पांचों आरोपियों को उनकी मृत्यु तक सश्रम कारावास की सजा सुनाई और सभी दोषियों पर 60-60 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।

आरोपियों को सामूहिक दुष्कर्म के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (डी) और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निरोधक) अधिनियम की धारा 03 के अंतर्गत दोषी पाया गया। दोषियों की पहचान ताजुल इस्लाम, सद्दाम हुसैन, रब्बान अली, दुधु मियां और समीमन हुसैन के रूप में हुई है और वे सभी सिपाहीजाला जिले के सोनामुरा और मेलागढ़ के निवासी हैं।

विशेष लोक अभियोजक पलटू दास ने कहा कि घटना की रात पीड़िता अपने पति के साथ मोटरसाइकिल पर जा रही थी। इसी दौरान दोषियों ने किला इलाके में हाइवे पर उसका अपहरण कर लिया गया। दोषियों ने पीड़िता के पति के साथ मारपीट की और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और महिला को एक सुनसान इलाके में ले जाकर पूरी रात उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि सुबह गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। घटना के तीन दिन बाद तबीयत में सुधार होने के बाद उसने अपना बयान दर्ज करवाया, जिसके बाद, आर के पुर थाने दो मामला दर्ज किया गया और जांच के लिए अपराध शाखा को सौंप दिया गया।

अपराध शाखा ने जांच के बाद आरोपपत्र दाखिल किया और सुनवाई के दौरान न्यायालय के समक्ष 42 गवाहों को पेश किया, जिसके आधार पर न्यायाधीश ने अपना फैसला सुनाया।

हिमाचल के धर्मपुर में बेकाबू कार ने 9 लोगों को रौंदा, 5 की मौत

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के धर्मपुर में एक बेकाबू इनोवा कार ने पेट्रोल पंप के समीप राह चलते 9 लोगों को कुचल दिया। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है अन्य चार घायल हो गए हैं।

पुलिस ने बताया यह दुर्घटना मंगलवार सुबह दस बजे कालका शिमला हाईवे के धर्मपुर में हुई। उन्होंने बताया कि एक तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी शिमला की तरफ जा रही थी। इस दौरान तीव्र मोड़ पर गाड़ी चालक ने नियंत्रण खो दिया और हाईवे किनारे चल रहे लोगों को कुचल दिया।

हादसे में घायल हुए सभी लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। जहां से दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। अन्य दो को उपचार किया जा रहा है।

पुलिस में मृतकों की पहचान गुडू यादव, राजावर्मा, निप्पु निसाद, मोती लाल यादव, सन्नी देवल के रूप में की है। वहीं दुर्घटना को अंजाम देने वाला कार चालक की नाम राजेश है जो गडखल तहसील कसौली निवासी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतकों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

भू माफिया को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उन्हें यह हर हाल में सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी व्यक्ति की जमीन पर कोई भू माफिया अवैध कब्जा न कर पाए। इसके लिए जरूरी है कि भू माफिया को करारा कानूनी सबक सिखाया जाए।

गोरखपुर दौरे पर आए योगी ने मंगलवार को जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनते हुए प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जमीन कब्जाने से संबंधित शिकायतों पर त्वरित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होने जनता दर्शन में आए लोगों को आश्वस्त किया सबकी समस्या का समाधान कराया जाएगा। किसी को भी चिंता करने या परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने 500 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित व संतुष्टिपरक कार्यवाही का भरोसा दिया। जनता दर्शन में कुछ महिलाएं जमीनी विवाद व कब्जा किए जाने की शिकायत लेकर पहुंची थीं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि ऐसी कार्रवाई करें कि कोई भी दबंग जमीन कब्जा करने की जुर्रत न कर आए। जमीन के आपसी विवाद के मामलों में उन्होनें पक्षों के बीच कॉउंसलिंग करने और तदुपरांत यथोचित विधिक कार्यवाही का निर्देश दिया।

अपराध व जमीनी विवाद संबंधी शिकायतों को लेकर आए लोगों को उन्होने आश्वस्त किया कि घबराइए मत, सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री साथ चल रहे अधिकारियों को प्रार्थना पत्र की पत्रियां उनके अधिकार क्षेत्र के साथ सौंपते रहे और कार्रवाई के लिए जरूरी दिशा निर्देश देते रहे। अन्य जिलों से संबंधित शिकायतों को उन जिलों के अफसरों को भेजने के निर्देश दिए।

योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जमीन की पैमाइश और राजस्व संबंधी मामलों का तहसीलों में निस्तारण तेज किया जाए। जहां जरूरत पड़े पुलिस बल भी साथ लिया जाए। उन्होंने थानों और तहसीलों में समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण समाधान के प्रति अधिकारियों को निर्देशित किया।

जनता दर्शन में कुछ लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरपूर मदद का भरोसा दिया। अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज संबंधी इस्टीमेट की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराकर शासन को भेजें। सरकार इलाज में धन की कमी आड़े नहीं आने देगी।

जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनते वक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजर एक महिला के साथ आए बच्चे पर पड़ गई। उन्होंने बच्चे को दुलारा तो वह खूब खुश हो गया। फिर क्या था, सीएम व बालक भाव विह्वल होकर एक दूसरे के साथ खेलने लगे। कुछ देर दुलारने के बाद मुख्यमंत्री ने उसे चॉकलेट गिफ्ट कर आशीर्वाद दिया।