Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 337 -
होम ब्लॉग पेज 337

आनासागर झील के किनारे पत्रकारों का फागोत्सव, भजन संध्या कल

अजमेर। जर्नलिस्ट एसोसिएशन आफ राजस्थान (जार) की अजमेर ईकाई की ओर से हर साल की तरह इस बार भी होली के उपलक्ष्य में आनासागर झील के किनारे श्याम फागोत्सव एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

जार के अजमेर जिलाध्यक्ष अकलेश जैन ने बताया कि शहर के पत्रकारों, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं व गणमान्यजनों के सहयोग से 5 मार्च को रविवार शाम 7 बजे से आनासागर जेटी पर होली के आनंद से ओत प्रोत सांस्कृृतिक कार्यक्रम होंगे साथ ही भजन संध्या होगी। अशोक शर्मा एंड पार्टी के कलाकार चंग पर फाग नृत्य की विशेष प्रस्तुति देंगे। युगल एवं एकल नृत्य के साथ कालबेलिया नृत्य आकर्षण का केन्द्र रहेगा।

भजन संध्या में श्री सर्वेश्वर संकीर्तन मंडल के अशोक तोषनीवाल एंड पार्टी भजनों की रसधार से आनंदित करेंगे। इत्र की सुगंध के बीच फूलों की होली आकर्षण का केन्द्र रहेगी। राजस्थानी गायक कलाकार तेजपाल सूफियाना अंदाज में राधा कृष्ण की लीला पर आधारित गीतों की प्रस्तुति देंगे।

शिक्षक विधार्थियों को उच्च शिक्षा व अच्छे संस्कार पैदा करें : कमलेश गुर्जर

कनक पब्लिक सैकंडरी स्कूल का वार्षिकोत्सव
बाघसूरी। नसीराबाद के समीपवर्ती बाघसूरी गांव स्थित कनक पब्लिक सैकंडरी स्कूल का वार्षिकोत्सव उमंग 2023 सांस्कृतिक समारोह शनिवार को धूमधाम से मनाया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि नगर प्रधान कमलेश गुर्जर, सरपंच रेशमी देवी काठात, श्रीनगर सरपंच संघ अध्यक्ष मानसिंह रावत, सामाजिक कार्यकर्ता सूर्यदेव कुमावत ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

शाला की छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। स्कूल निदेशक चंद्र शेखर आजाद की ओर से समारोह में आए अतिथियों को माल्यार्पण कर, साफा बांधकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह में कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले विद्वार्थियों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-प्रमाण पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया। कक्षा पहली से लेकर कक्षा 10वीं तक की होनहार प्रतिभाओं को भी पुरस्कृत किया गया। जिला स्तर पर विभिन्न स्पर्धाओं में अव्वल रहे खिलाड़ियों व प्रतिभागियों को भी पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

इस मौके पर मुख्य अतिथि एवं श्रीनगर प्रधान कमलेश गुर्जर ने कहा कि शिक्षक विद्वार्थियों में शिक्षा व उच्च संस्कार प्रदान करे। सरकार शिक्षा के क्षेत्र में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि विद्वार्थी आने वाले कल का भविष्य है। इसके लिए शिक्षक विद्वार्थियों में शिक्षा के अच्छे संस्कार पैदा करें। सरपंच रेशमी देवी काठात, श्रीनगर सरपंच संघ अध्यक्ष मानसिंह रावत, पूर्व सरपंच देवेंद्र सिंह गुर्जर, सामाजिक कार्यकर्ता सूर्यदेव कुमावत ने भी संबोधित किया।

शाला प्रधानाचार्य रामरतन सेन ने शाला का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए शाला की विभिन्न उपलब्धियों को गिनाया। इस मौके पर दामोदर प्रसाद शर्मा, रामरतन सेन, रामगोपाल टांक, सुरेश चंद शर्मा, गोपाल सिंह भाटी, सुरेश चंद वैष्णव, मोहन लाल राजोरा, बालूराम रोल्या,बीरम सिंह रावत, लक्ष्मण सिंह रावत, मनीष यादव, रामरतन सेन, कपिल वैष्णव, लोकेश वैष्णव, गुलाब सिंह रावत, मंगल सिंह रावत अन्य आदि मौजूद थे।

सबगुरु राशिफल : 4 मार्च शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2079, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 11.43 बजे बाद त्रयोदशी तिथि प्रारंभ।

मेष :- आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। तरोताजा होने के लिए अच्छी तरह से आराम करें। आत्मसंयम रहें। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। कोई पुरानी बात याद आने से भी थोड़ी देर के लिए आपका मूड खराब हो सकता है। जीवनसाथी आपको धूम्रपान की लत से छुटकारा पाने के लिए प्रेरित करेगा। आज अकस्मात व्यय से परेशानी होगी। प्रेम सम्बंधो में मधुरता आएगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ की स्थिति अच्छी बनी हुई है। शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहा प्रयास सार्थक होगा।

वृषभ :- कामकाज में अच्छा धनलाभ होगा। नया आर्थिक करार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ आएगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें। उन लोगों पर नजर रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं। प्यार-मोहब्बत के लिहाज से दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। पड़ोसियों का दखल शादीशुदा जिन्दगी में दिक्कत पैदा करने की कोशिश कर सकता है। अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए अच्छा दिन है। मतभेदों की एक लम्बी श्रृंखला के पनपने के कारण आपको सामंजस्य बिठाने कें मुश्किल आएगी। किसी संत पुरुष के दर्शन सम्भव हैं। अपने स्वभाव को अस्थिर न होने दें।

मिथुन :- आज धन का अधिक से अधिक खर्च होगा। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। सम्भव है कि आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुँचे। कुछ कामों में फालतू पैसा भी खर्च हो सकता है। आज आप न कोई बड़ा खर्चा करें, न ही ऐसा कोई वादा करें। किसी से किया गया कोई बड़ा वादा आपको परेशानी में भी डाल सकता है। आज लोग आपको विश्वास भरी निगाहों से देखेंगे। आपके निरंतर किये जा रहे कामों की प्रशंसा करेंगे। आज आपका सामाजिक रूप से मानहानि का प्रसंग उपस्थित न हो इसका ध्यान रखना होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे।

कर्क :- आज किसी सात्विकता में वृद्धि होगी। फिर भी स्वास्थ्य संभालिएगा। अपने गुस्से पर काबू रखें। कार्यभार आज कुछ अधिक रहेगा। परिजनों से विवाद से बचें। नए दोस्त बनेंगे। असहाय लोगों की मदद करें, उन्नति होगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में अवरोध आएगा। ऋण लेन-देन का लाभ होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। सुख-ऐश्वर्य बढ़ेगा। शुभ व सामाजिक कार्यों में संग्लन होंगे। शुभ समाचार मिलेगा। निराशावादी रवैये से बचें क्योंकि न सिर्फ यह आपकी संभावनाओं को कम कर देगा, बल्कि शरीर के आंतरिक संतुलन को भी बिगाड़ देगा। किए गए कामों से सफलता मिल सकती है।

सिंह :- आज आप में गजब का आत्मविश्वास रहने के आसार हैं जो आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने में भी सहायक सिद्ध होगा। अपने प्रेमी या जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। समझदारी से काम लें और बातचीत कर मसले को सुलझाएं। वैवाहिक जीवन में आप कुछ निजता की जरूरत महसूस करेंगे। स्वजनों से निकटता बढ़ेगी। जीवनसाथी का साथ अधिक ऊर्जावान बना देगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। स्वजनों से शुभ संदेश मिलेंगे। दोस्तों और भाइयों से भी मदद मिल सकती है। किसी खास काम के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

कन्या :- आज मनोरंजन में समय बीतेगा। आज का दिन व्यक्तिगत मामलों में उत्साहपूर्ण और मंगलमय है। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। भागीदारी मे लाभ होगा। शुभ काम की संभावना है। अध्ययन या किसी लटके हुए काम की सफलता में आ रही रुकावट दूर होगी। इस समय आपका आकर्षण धर्म की ओर रहेगा। समाज सेवा से आपको मानसिक शांति मिलेगी। भाग-दौड़ की जिन्दगी को आराम देने का यही सही समय है। संपत्ति को लेकर विवाद खड़े हो सकते हैं। संभव हो तो इसे ठण्डे दिमाग से सुलझाने की कोशिश करें। कानूनी दखल फायदेमंद रहेगा।

तुला :- आज आपके विरोधी भी दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। आज किसी पड़ोसी का व्यवहार आपको आहत कर सकता है। आप उसकी बात को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। समय के साथ व्यवहार बदल जाएगा। आज आप समय का सही सदुपयोग करें। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आज आप अपने बिजनेस में कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए। शत्रु चिन्ता का दमन, प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी अन्त में सर्वत्र विजय विभूति सफलता की प्राप्ति होगी। किसी मित्र या रिश्तेदार से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से लाभ होगा।

वृश्चिक :- आज आप मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे।अचानक हुई रोमांटिक मुलाकात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। आज आपक मानसिक रूप से परेशान रह सकते है। आज आप अपने व्यवसाय में उच्च अधिकारी के साथ कार्य करते समय संभलकर रहें। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के जरिए पूरी होंगी। आज का दिन काम को सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी।

धनु :- आज शान्त और तनाव-रहित रहें। मित्रों के साथ आर्थिक विषय पर कार्य करेंगे। संतानों के लिए समय अनुकूल है। पिता से लाभ होगा और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। जरूरत से ज्यादा वक्त व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें। वैवाहिक जीवन में शारीरिक सुख मिलेंगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। आपके मन में कुछ बड़े विचार आ सकते है। अपने जीवनसाथी से किसी भी बारे में शिकायत न करें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार तथा स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

मकर :- आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने के अच्छे आसार हैं। परन्तु स्थिरता आने में थोड़ा समय और लगेगा। गप्पबाजी और अफवाहो से दूर रहें। आप आज ऊर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण करेंगे। कम समय में काम को पूर्ण करेंगे। मेहनत अधिक होगी। वैवाहिक चर्चा से प्रसन्न रहेंगे। आज एक समय में एक ही काम करें पूरे फोकस के साथ, जल्द ही सफलता मिलेगी। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। परिवार के किसी सदस्यों के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न होंगे। आकस्मिक मुनाफे के जरिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। आज के दिन आपकी योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं।

कुंभ :- आज प्रतिस्पर्धियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेंगे। व्यापार में परेशानी रहेगी अर्थात खर्च रहेगा। बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के बावजूद आपको जीवनसाथी के द्वारा हर संभव तरीके से सामर्थ मिलेगा। व्यापार अच्छा लाभ देगा। नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। कृषि ठीक-ठीक रहेगी व लाभ मिलेगा। भाई से सहयोग प्राप्त होगा। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। परिवार से मनमुटाव की स्थिति रहेगी। आज आप मानसिक उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी। व्यवसाय में वृद्धि होने के साथ अच्छा मुनाफा होगा।

मीन :- यदि आज आप अपने लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो आज का दिन एकदम उचित है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के लेकर कुछ चिंता हो सकती है। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे।निकटता आएगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मुश्किल भरा हो सकता है। परिश्रम से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी व व्यावसायिक कार्य सफल होंगे। आज जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है।

प्रभारी मंत्री का एक घंटे का महिमामंडन, लोढ़ा नींद रोकने का करते रहे जतन

सिरोही में पत्रकार वार्ता में पेपर वाचन करतेप्रभारी मंत्री और पास में उन्नींदे मुख्यमंत्री के सलाहकार।
सिरोही में पत्रकार वार्ता में पेपर वाचन करतेप्रभारी मंत्री और पास में उन्नींदे मुख्यमंत्री के सलाहकार।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। एक बार फिर सिरोही के प्रभारी मंत्री महेन्द्र चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक घंटे तक कागज में लिखी अशोक गहलोत सरकार की सिरोही और राज्य में उपलब्धियों का महिमामंडन किया। फगुनाहट के उन्नीदे मौसम में भरी दोपहर में मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा को फिर से नींद रोकने के जतन करने पड़े।

चित्तौड़गढ़ में पति की हत्या के आरोप में पत्नी प्रेमी संग अरेस्ट

चित्तौड़गढ़। राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हुई हत्या के आरोप में पुलिस ने आज मृतक की पत्नी को उसके प्रेमी सहित गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि भीलवाड़ा जिले के ग्राम बोराणा निवासी बाबुदीन रंगरेज पिछले कुछ सालों से कपासन क्षेत्र के ग्राम बनाकिया में अपनी पत्नी शाहरून बानों के साथ रह रहा था जिसकी गत 31 जनवरी को मृत्यु हो गई थी।

पत्नी ने बीमारी से मरना बताते हुए उसके ससुराल में सूचना दी जिसके बाद परिजन यहां से शव को दफनाने के लिए भीलवाड़ा ले गए जहां पर उसके चेहरे पर चोटों के निशान होने से शव को पुनः कपासन लाए व थाने पर मृतक के भाई ने हत्या की रिपोर्ट दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मृतक की दम घुटने से मौत होना सामने आने पर पुलिस ने जांच की तो उसकी पत्नी के बयान संदिग्ध लगे। जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी के अपने से दस साल छोटे भीलवाड़ा जिले के ही पोटला निवासी ओमप्रकाश सालवी के साथ प्रेम संबंध थे और घटना की रात्रि ओमप्रकाश की लोकेशन बनाकिया में मिलने पर पुलिस ने आज पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में मृतक की पत्नी ने बताया कि उसका पति पिछले कुछ समय से बीमार होकर इलाज करवा रहा था वहीं पत्नी के प्रेम संबंधों को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़े भी होते रहते थे, ऐसे में उसे रास्ते से हटाने के लिए बीमारी का फायदा उठाया और अपने प्रेमी को 31 जनवरी को बाकिया बुला लिया जहां पर सोते समय दोनों ने तकिये से बाबुदीन का मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

भरतपुर में नाबालिग बहन की हत्या के आरोप में भाई अरेस्ट

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के कामा थाना क्षेत्र के कमरूका गांव में पुलिस ने नाबालिग बहन की हत्या करने के आरोपी में उसके भाई को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने अपनी नाबालिग बहन की हत्या के मामले में इस कलियुगी भाई को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि करीब 12 दिन पूर्व हुई सन्नी नामक नाबालिग लडकी की हत्या के लिए गिरफ्तार आरोपी भाई 24 वर्षिय अलीशेर मेव ने पड़ोसी गाव के ही तीन युवकों को नामजद कर पुलिस में मामला दर्ज कराया था।

लेकिन इस सनसनीखेज हत्या के मामले में डॉग स्कवार्ड टीम के विस्की नामक स्वान ने हत्या के रहस्य पर से पर्दा उठा कर बहन की हत्या करने बाले भाई को ढूढ़ निकाला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग मृतका सन्नी तथा उसके गिरफ्तार भाई अलीशेर के बीच 17 फरवरी को आपस मे झगड़ा हो जाने के बाद गुस्से में उसने बहन सन्नी का चुन्नी से गला दबा कर हत्या कर दी और उसके शव को हत्या का रूप देते हुए मृतका का शव रात्रि में ही गांव से बाहर गेहूं के खेत में कम्बल में लपेटकर डाल दिया।

मृतका की चप्पल एवं सिर के बालों की क्लिप को शव के पास डाल दिया। बताया गया है कि आरोपी से पूछताछ के दौराने उसने अपनी बहन की गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया है।

मेरे सारे फोन कॉल रिकॉर्ड किए गए : राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर उनका ‘फोन टैपिंग’ करने का आरोप लगाया और कहा कि उनके फोन में इजराइली स्पाइवेयर (जासूसी या निगरानी के लिए इस्तेमाल होने वाला सॉफ्टवेयर) लगा था जो उनके फोन की सभी फोन कॉल रिकॉर्ड को टैप करता था।

गांधी ने कैंब्रिज विश्वविद्यालय में ‘लर्निंग टू लिसन इन द 21 सेंचुरी’ पर अपने व्याख्यान के दौरान दावा किया कि मेरे फोन पर पेगासस लगा था। बड़ी संख्या में राजनेताओं के फोन पेगासस से रिकॉर्ड किये जाते रहे है। खुफिया अधिकारियों ने मुझे बताया कहा था ‘कृपया ध्यान से सुनें। आपके फोन से हम चीजों को रिकॉर्ड किया जा रहा है। यह वह निरंतर दबाव है जिसे हम महसूस करते हैं।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने भारत के लोकतंत्र को लेकर सत्तारूढ़ दल पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए कहा कि भारतीय लोकतंत्र दबाव और हमले में है। वर्तमान माहौल में हम सब भारतीय लोकतंत्र के मूल ढांचे पर हमले का सामना कर रहे हैं। मीडिया, न्यायपालिका और विपक्ष का काम इस माहौल में कठिन हो जाता है।

कन्याकुमारी से कश्मीर तक की अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने सुनिश्चित किया कि मेरे साथ चलने वाले सभी लोग सुरक्षित महसूस करें। जब आप किसी से मिलते हैं तो तब ही आप उनकी स्थिति समझ कर उनको सलाह देते हैं।

खाटू श्याम के लक्खी मेले में एकादशी पर उमड़ा भक्तों का सैलाब

सीकर। राजस्थान के सीकर जिले में खाटूश्याम के लक्खी मेले में आज एकादशी पर श्याम बाबा की शोभायात्रा निकाली जिसमें भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।

श्रद्धा की बहती बयार, रंग गुलाल उडाता भक्तों का रैला, आसमान से होती पुष्प वर्षा और हीरे-मोतियों से जड़ी रंग-बिरंगी पोशाक, सिर पर केसरिया पगड़ी पहनाकर बाबा श्याम की रथ पर सवारी जब खाटू की गलियों से गुजरी तो हर श्याम भक्त पलक पांवडे बिछाए हुए उनके स्वागत में तैयार खड़े रहे।

एकादशी को खाटू नगरी के भ्रमण के लिए श्याम मंदिर से सुबह 11:15 बजे रथ पर सवार बाबा श्याम की शोभायात्रा गाजे—बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा के आगे सैकडों श्याम भक्त रंग गुलाल उडाते नाचते हुए चल रहे थे। पूरा खाटूधाम बाबा श्याम के जयकारों से गुंजायमान हो गया।

रथ यात्रा के दौरान श्याम भक्तों की भारी भीड उमड पड़ी और खाटू की गलियां भी छोटी नजर आने लगी। इस दौरान भीड को नियंत्रित करने के लिए पुलिस व स्वयंसेवकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। शोभायात्रा श्याम मंदिर से श्याम कुण्ड, अस्पताल चौराहा, होटल श्याम, पुराना बस स्टेण्ड होते हुए कबूतरिया चौक पहुंची।

आज श्याम भक्त बरामदों व चौबारों में रात गुजार रहे हैं। पैदल, पेट पलायन, दंडवत तो कोई घुटनों के बल मीलों की यात्रा करके आए है। लेकिन, ना कोई पीड़ा है ना ही चेहरे पर कोई शिकन। भूख- प्यास की भी चिंता नहीं है। बस भावों से भरे ह्रदय में नाम एक है, लक्ष्य एक है, भरोसा एक है, आशा व उम्मीद एक है..बाबा श्याम। जिनकी एक झलक की ललक लिए सैकड़ों श्रद्धालु पूरी रात यूं ही खुले आसमान में गुजार रहे हैं।

खाटूश्यामजी मेले का मुख्य मेला एकादशी पर शुक्रवार को आयोजित हुआ। जिसमें बाबा श्याम के दर्शनों के लिए लाखों भक्त पहुंचे। श्याम सरकार के दर्शनों के लिए एकादशी रात तक हजारों श्रद्धालु पंजीयन करवा चुके थे। देर रात के पंजीयन व स्थानीय लोगों को शामिल करने पर श्रद्धालुओं की संख्या लाखों से ज्यादा रही।

एकादशी पर बाबा श्याम को छप्पन भोग लगाया गया। श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि एकादशी के दिन बाबा श्याम के विशेष श्रृंगार के साथ 56 मिष्ठानों का भोग लगाया गया। 56 भोग तैयार करने के लिए कारीगर राजस्थान से बाहर से बुलाए गए हैं। कारीगर बाबा के छप्पन भोग के लिए पिछले तीन दिन से तैयारी में जुटे थे।

भाजपा विधायक का बेटा प्रशांत मदल 40 लाख रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

बेंगलूरू। कर्नाटक लोकायुक्त की भ्रष्टाचार रोधी शाखा ने भारतीय जनता पार्टी विधायक विरुपाक्षप्पा मदल के बेटे प्रशांत मदल को विधायक कार्यालय में 40 लाख रुपए की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रशांत मदल को लोकायुक्त ने विधायक के कार्यालय में एक ठेकेदार से रिश्वत लेते समय गिरफ्तार किया।

प्रशांत बेंगलूरु जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (बीडब्ल्यूएसएसबी) में मुख्य लेखाकार के रूप में कार्यरत है। उनके पिता चन्नागिरी से भाजपा विधायक हैं और कर्नाटक साबुन और डिटर्जेंट लिमिटेड के अध्यक्ष भी हैं। इस मुद्दे को कर्नाटक कांग्रेस ने उठाया और भाजपा सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए 40 प्रतिशत कमीशन लेने वाला अभियान चलाया।

कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा राज्य में होने वाले चुनाव के लिए रिश्वत ले रही है और उसने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के इस्तीफे की मांग की। जबकि मुख्यमंत्री ने दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कराने का वादा किया।

बोम्मई ने आज यहां संवाददाताओं से कहा कि उनकी ने सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए लोकायुक्त की फिर से स्थापना की जबकि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में इस संस्थान को बंद कर दिया था।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार विरोधी संस्थान के अभाव में कई भ्रष्ट गतिविधियां हुईं जिन्हें दबा दिया गया। बोम्मई ने कहा कि लोकायुक्त सबूतों के आधार पर जांच करेगा, पता चलना चाहिए कि पैसा किसका था और जिन लोगों ने गलत किया है, उन्हें दंडित किया जाएगा।

बोम्मई ने कहा कि उनकी सरकार इस मामले को अंत तक लेकर जाएगी, जबकि कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को खत्म करके तत्कालीन मंत्रियों और विधायकों के 59 मामलों को दबा दिया था। मुख्यमंत्री ने कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार द्वारा आबकारी और श्रम विभाग में घोटाले के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि इस मामले की भी जांच की जाएगी।

अजमेर में डेयरी बूथ संचालकों ने विधायक अनिता भदेल का फूंका पुतला

अजमेर। राजस्थान में अजमेर दक्षिण विधानसभ क्षेत्र की विधायक अनिता भदेल के खिलाफ आज क्षेत्र के डेयरी बूथ संचालकों एवं गुमटी धारकों ने आक्रोशित होकर प्रदर्शन किया एवं भदेल का पूतला फूंका।

अजमेर दक्षिण क्षेत्र के गुमटी धारक एवं डेयरी बूथ संचालक लामबंद होकर हाथों में विरोध की तख्तियां लिए क्लकटर कार्यालय पहुंचे और भदेल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके पुतले को आग के हवाले कर दिया।

अजमेर डेयरी बूथ अध्यक्ष गंगासिंह गुर्जर ने बताया कि भदेल अपने विधानसभा क्षेत्र की सडकों से गुमटियां हटवाना चाहती है। इसके लिए उन्होंने विधानसभा में भी सवाल उठाया जोकि सरासर गलत है क्योंकि प्रशासन ने उन्हें आवंटित की है। भदेल क्यों हमें बेरोजगार करना चाह रही है।

सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे तो उनसे हट नहीं रहे विधानसभा के जरिये दबाव बनाकर वे अन्याय करने की सोच रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने भदेल को विधानसभा चुनाव मेें सबक सिखाने की भी चेतावनी दी।

प्रदर्शन में सहयोगी कर्मचारी नेता कांति शर्मा ने कहा कि भदेल जोकि अजमेर दक्षिण से विधायक है अपने ही क्षेत्र के हजारीबाग, रामगंज, आदर्शनगर,श्रीनगर रोड, राजासाईकल, राजकीय महाविद्यालय से डेयरी बूथ व गुमटियां हटवाकर लोगों को बेरोजगार करने पर आमादा है। 22 जनवरी 2023 को विधानसभा में सवाल उठाकर स्थानीय प्रशासन पर दबाव बना रही है जबकि इसी प्रशासन ने सरकारी नियमों में इनका आवंटन किया है।