Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 338 -
होम ब्लॉग पेज 338

वसुन्धरा राजे के जन्मदिन समारोह में आने के लिए आमजन को दिया न्यौता

अजमेर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे का 8 मार्च को सालासर बालाजी धाम में मनाये जाने वाले जन्मदिन समारोह से पूर्व आज अजमेर में पीले चावल बांट कर आमजन को नयौता दिया गया।

देहात भाजपा के पूर्व अध्यक्ष प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अजमेर के केन्द्रीय रोडवेज बस स्टैण्ड पर पहुंच कर बस में सफर कर रहे यात्रियों को भी पीले चावल बांट कर सालासर बालाजी आने का न्यौता दिया। शहरी क्षेत्रों के अलावा पुष्कर, किशनगढ, नसीराबाद, ब्यावर, केकडी एवं मसूदा में भी पीले चावल बांटे गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

प्रो. सारस्वत ने बताया राजे के जन्मदिन के मौके पर राज्य में 2023 के विधानसभा चुनाव का आगाज होगा जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा संख्या में सालासर पहुंचने की अपील की है। राजे के समर्थक तथा महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मोहित जैन ने बताया कि जन्मदिन के मौके पर सालासर में एक लाख लोग हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

मुर्गियों में IB रोग पर पोल्ट्री फार्मर्स की गोष्ठी आयोजित

0

अजमेर। राजस्थान के सभी पोल्ट्री फार्मर्स में IB (इंफैक्शियस ब्रोंकाइटिस) रोग प्रकोप एक समस्या है। इस बारे में अजमेर के भारतीय पशु चिकित्सका अनुसंधान संस्थान में इज्जतनगर बरेली से आए दो वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार एवं डॉ मेघा शर्मा अध्ययन करने आए हुए हैं। स्थानीय चिकित्सक आलोक खरे के साथ वे फील्ड में विजिट कर नमूने भी ले रहे हैं।

इस अवसर पर शुक्रवार को उपनिदेशक डॉ नवीन परिहार के दिशानिर्देश पर राज्य कुक्कुट प्रशिक्षण संस्थान शास्त्री नगर अजमेर में दोनों वैज्ञानिकों के साथ पोल्ट्री फार्मर्स की गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी में सभी प्रतिभागियों को IB (इंफैक्शियस ब्रोंकाइटिस) रोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और रोग के बचाव एवं रोकथाम और टीकाकरण के बारे बताया गया। डॉ आलोक खरे और डॉ मुकेश गूर्जर ने पोल्ट्री फार्मर्स की शंका समाधान भी किया।

वैक्सीन निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रही हेस्टर कम्पनी के प्रोडक्ट मैनेजर डॉ ओम् जोशी ने गोष्ठी में वैक्सीनेशन शिड्यूल के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के आयोजन में हेस्टर कम्पनी के संदीप सिंह, आतिश बसु और शाहरुख खान का सहयोग प्राप्त हुआ।

उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक विजय शर्मा ने किया अजमेर स्टेशन का निरीक्षण

0

अजमेर। अजमेर मंडल के एक दिवसीय दौरे पर पर पहुंचे उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक विजय शर्मा ने शुक्रवार को अजमेर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक राजीव धनखड़ व अपर मण्डल रेल प्रबंधक संजीव कुमार सहित मंडल के अन्य रेल अधिकारी उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे विजय शर्मा ने एकीकृत क्रू लॉबी और एकीकृत सुरक्षा प्रणाली के कंट्रोल रूम का सघन निरीक्षण किया और इनकी कार्यप्रणाली तथा और अधिक सुविधाएं विकसित करने के बारे में चर्चा की। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक शर्मा ने संरक्षा अभियान की पूर्णतया पालना करने और संरक्षा के अंतर्गत सघन चेकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि किसी भी प्रकार की रेल दुर्घटना से बचा जा सके।

रेल सुरक्षा बल के एकीकृत सुरक्षा प्रणाली के कंट्रोल रूम मे महाप्रबंधक शर्मा ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्थापित सीसीटीवी केमरों तथा अन्य उपकरणों को सदैव ठीक रखने और सतर्कता बरतने हेतु संबंधित रेल अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तत्पश्चात महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे मान्यता प्राप्त रेल कर्मचारी संगठन के तत्वाधान मे आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के कार्यक्रम में शामिल हुए।

सिरोही : गो संदेश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, गाजे बाजो संग निकली शोभायात्रा

सिरोही। गाय की महत्ता, गौ संरक्षण व संवर्धन के साथ गौ महिमा का जन जागरण करते प्रदेश के दस जिलों से होकर वेद लक्षणा गो संदेश यात्रा शुक्रवार को गो धुलीवेला में सिरोही पहुंची जहां विश्व की सबसे बड़ी गौशाला श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के संस्थापक गौ ऋषि दत्त शरणानंद महाराज का शहर के धर्म प्रेमी सज्जनों, माता- बहनो, गौ भक्तों एवं प्रबुद्धजनों ने गर्मजोशी से स्वागत अभिनंदन किया।

राजस्थान गौ सेवा समिति सिरोही के तत्वावधान में आयोजित गो महिमा सत्संग कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी लोकेश खंडेलवाल ने बताया की देवनगरी सिरोही में प्रवेश करते ही गोयली चोराहा पर यात्रा और उसमें पधारे सभी साधु संतों का नगर वासियों द्वारा गर्मजोशी से माल्यार्पण करके गगनभेदी गो माता के जयकारों साथ अगवानी की गई।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं ने मंगल गीत गाकर और भजनों के माध्यम से भावपुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम के संयोजक जय गोपाल पुरोहित ने निर्देशन में शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो से आगे बढ़ी जहां जगह जगह लोगों ने यात्रा के काफिले पर गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्पवर्षा की और गो भक्ति में झूम उठे। सरजावव गेट पर व्यापार महासंघ द्वारा स्वागत हुआ।

गो वत्सल संत समागम से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बन गया और लोगों ने गौ माता के प्रति करुणा का भाव जागृत करते हुए वे हिलोरे लेते रहे। संत सान्निध्य प्राप्त करने और दत्त शरणानंद महाराज के मुखारविंद से प्रेरक प्रसंग सुनने के लिए हर कोई आतुर नजर आया। यात्रा में दो रथ में सवार संतगण रास्ते में लोगों का अभिवादन करते रहे और यह शोभायात्रा अहिंसा सर्कल, सरजावाव दरवाजा, रामझरोखा, भाटकड़ा होते हुए कार्यक्रम के निमित्त देर शाम कार्यक्रम स्थल सुरभि गार्डन पहुंची। वहां पर गो पूजन, प्रवचन, गौ सेवकों का सम्मान और भजन कीर्तन के कार्यक्रम शुरू हुए।

यात्रा में केसरिया साफा, धोती कुर्ता पहने हुए गौ भक्त बाइकों पर सवार होकर आगे आगे चलते रहे और डीजे पर भजनों की धुनों ने समा बांध दिया। शोभायात्रा के साथ रघुभाई माली, दुदाराम पुरोहित, लुंबाराम चौधरी, गोविंद कुमावत, जयप्रकाश रावल, बीटी पुरोहित, ताराराम माली, राकेश पुरोहित, राजेश त्रिवेदी सहित नगर के प्रबुद्ध नागरिक एवं बड़ी तादाद में गो भक्तों के साथ समागम आगे बढ़ता रहा।

इस अवसर पर राजस्थान गो सेवा समिति के अध्यक्ष स्वामी दिनेशगिरी महाराज, श्री प्रतिधाम के गोविंद बल्लभ महाराज, दंडी स्वामी देवानन्द महाराज, रघुनाथ भारती महाराज आदि संत महात्माओं का भी सान्निध्य मिला।

इस अवसर पर ओंकारसिंह उदावत, नारायण देवासी, परीक्षित खरोर, प्रकाश माली, हेमंत पुरोहित, नरेंद्र ओझा, वीरेंद्र भाटी, बहन हेमलता पुरोहित, महिपाल चारण, चमन पुरोहित, अरुण ओझा, जब्बरसिंह, सुरेश प्रजापति, प्रकाश आमलारी, छगनलाल सिलदर, हितेश ओझा, कपूर पटेल, अशोक कुमार आदर्श, जय विक्रम हरण, नरेंद्र ओझा, विक्रमसिंह यादव, बाबूलाल प्रजापत, जयंतीलाल माली, वीरेंद्र एम चौहान, मनोज पुरोहित, मांगूसिंह बावली, गोपाल माली सहित कई सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

9 विकेट से जीते कंगारू, मिला टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का टिकट

इंदौर। इंदौर के होल्कर स्टेडियम की टर्न लेती पिच पर आस्ट्रेलिया ने मेजबान भारत को खेल के हर विभाग में पछाड़ते हुए चार मैचों की श्रृखंला का तीसरा टेस्ट मैच नौ विकेट से अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही आस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।

मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को आस्ट्रेलिया को जीत के लिए महज 76 रनों के लक्ष्य का पीछा करना था जिसे ट्रैविस हेड (49 नाबाद) और मार्नश लाबुशेन (28 नाबाद) की जोड़ी ने महज 18.5 ओवर के खेल में ही हासिल कर लिया। मैच को आस्ट्रेलिया के पक्ष में करने की पटकथा आस्ट्रेलिया के अनुभवी स्पिनर नेथन लायन ने भारत की दूसरी पारी में आठ विकेट चटका कर गुरूवार को ही लिख दी थी जिस पर आज ट्रैविस और मारनस की जोड़ी ने संयमपूर्ण बल्लेबाजी कर मुहर लगा दी।

भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने हालांकि आज अपने पहले ही ओवर उस्मान ख्वाजा का विकेट हासिल कर थोड़ा रोमांच पैदा किया था मगर आस्ट्रेलिया के बल्लेबाजो ने भारतीयों को और कोई मौका दिए बिना जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत ने पहली पारी में 109 रन बनाये थे जिसके जवाब में आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 197 रन बना कर 88 रन की महत्वपूर्ण लीड हासिल की थी।

दूसरी पारी में भी भारत का प्रदर्शन दयनीय रहा और पूरी टीम 163 रन पर लुढक गई थी जिसके चलते मेहमान टीम को जीत के लिए 76 रन का बौना लक्ष्य मिला। इसे आस्ट्रेलिया ने एक विकेट पर 78 रन बना कर पूरा कर लिया।

भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए इस मुकाबले को जीतना जरूरी था। टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल इंग्लैंड के ओवल में सात से 11 जून के बीच खेला जाएगा। भारत को अब चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में प्रवेश के लिए चौथा और अंतिम टेस्ट मैच हर हाल में जीतना होगा। यदि भारत इसमें असफल रहता है तो उसको श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच के नतीजे पर निर्भर रहना होगा।

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में पूरे टेस्ट मैच में स्पिनरों का जलवा रहा। आस्ट्रेलिया के मैथ्यू कुह्नमैन ने पहली पारी में पांच विकेट झटक कर भारत की पहली पारी को सस्ते में समेटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जबकि नाथन लियोन ने तीन विकेट झटके जिसके चलते मेजबान टीम पहले ही दिन महज 33.2 ओवर के खेल में ही ढेर हो गई थी। पहली पारी में विराट ने सर्वाधिक 22 रन बनाए थे जबकि पांच खिलाडी दहाई अंक से भी कम योगदान दे सके थे।

पहली पारी के कम स्कोर का बचाव करते हुए रवीन्द्र जडेजा (चार विकेट) और रविचंद्रन अश्विन (तीन विकेट) झटक कर आस्ट्रेलिया को 197 रनों पर समेटने में सफलता हासिल की मगर दूसरी पारी में भी आस्ट्रेलिया के स्पिनर भारतीय बल्लेबाजों पर हावी रहे।

नाथन लियोन ने अकेले दम पर आठ विकेट झटक कर भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड दी और अंतत: यही उसकी जीत का कारक बनी। कप्तान रोहित शर्मा ने रवीन्द्र जडेजा और अश्विन की जोडी को मेहमानों की दूसरी पारी को भेदने के लिए मोर्चे पर लगाया मगर लक्ष्य बौना होने के कारण हार को झेलने पर मजबूर होना पडा।

हिजाब पहनकर परीक्षा देने संबंधी छात्राओं की याचिका पर होली बाद सुनवाई

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय कर्नाटक की प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों में हिजाब पहनकर वार्षिक परीक्षा में शामिल होने की अनुमति देने की मांगी वाली छात्राओं की एक समूह की याचिका पर होली की छुट्टियों के बाद सुनवाई करेगा।

मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा की पीठ ने शुक्रवार को तत्काल सुनवाई की गुहार ठुकराते हुए कहा कि वह याचिका पर सुनवाई के लिए होली की छुट्टियों के बाद एक पीठ का गठन कर याचिकाकर्ता छात्राओं की अंतरिम गुहार पर विचार करेगी।

याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश अधिवक्ता ने इस मामले को विशेष उल्लेख के दौरान उठाते हुए शीघ्र सुनवाई की गुहार लगाई थी। अधिवक्ता ने कहा कि इस मामले को उन्होंने जनवरी और फरवरी में भी सुनवाई करने की गुहार लगाई थी।

पीठ की अध्यक्षता कर रहे न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा कि वह इस मामले पर होली के बाद सुनवाई कर सकते हैं। इस पर याचिकाकर्ता ने गुहार लगाते हुए कहा कि अगले 09 मार्च से परीक्षा शुरू होनी है।

पिछली सुनवाई के दौरान 22 फरवरी को याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता शादान फरासत ने दावा किया था कि छात्राओं को मार्च की वार्षिक परीक्षाओं में शामिल होना है। छात्राएं हिजाब पहनकर उस परीक्षा में बैठने की अनुमति चाहती हैं।

याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता ने कहा कि छात्राओं को पहले ही एक साल का नुकसान हो चुका है। अगर कोई राहत नहीं दी जाती है तो उनका एक साल और बर्बाद हो जाएगा।

अधिवक्ता शादान फरासत ने पीठ के समक्ष तर्क देते हुए कहा था कि हिसाब विवाद के कारण इन छात्राओं ने पहले ही अपना स्थानांतरण निजी कॉलेजों में करा लिया था, लेकिन उन्हें परीक्षाओं में शामिल होने के लिए सरकारी कॉलेजों में जाना पड़ता है। अधिवक्ता ने इस मामले में अंतरिम राहत देने की गुहार लगाई। छात्राओं की ओर से ऐसे ही अनुरोध 23 जनवरी को भी किया गया था।

शीर्ष अदालत ने 13 अक्टूबर 2022 को प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों में हिजाब पहनने पर कर्नाटक सरकार के प्रतिबंध की वैधता पर एक खंडित फैसला दिया था। इस मामले की सुनवाई न्यायाधीशों की पीठ के समक्ष किया जाना था।

शीर्ष न्यायालय की न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता (सेवानिवृत्त) और न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की पीठ ने कहा था कि चूंकि विचारों में भिन्नता है, इसलिए इस मामले विचार के लिए एक बड़ी पीठ स्थापित करने के लिए भारत के मुख्य न्यायाधीश के समक्ष भेजा जाएगा।

न्यायमूर्ति गुप्ता ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के 15 मार्च 2022 के उस फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया था, जिसमें एक समुदाय को अपने धार्मिक प्रतीकों को पहनने की अनुमति देना धर्मनिरपेक्षता के विपरीत माना गया था।

न्यायमूर्ति गुप्ता के विपरीत न्यायमूर्ति धूलिया ने अपने फैसले में ‌अपील की अनुमति देने और 05 फरवरी 2022 को राज्य सरकार द्वारा जारी उस अधिसूचना को रद्द करने से असहमति जताई थी, जिसमें हिजाब पहनकर कॉलेजों में पर प्रतिबंध लगाया गया था।

एनपीपी नेता कोनराड संगमा का मेघालय में नई सरकार बनाने का दावा

शिलांग। नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) नेता कोनराड संगमा ने मेघालय में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेस्टोन टायनसॉन्ग ने शुक्रवार को कहा कि हमने कॉनराड संगमा को पार्टी के संसदीय दल का नेता चुना है और अब हम अगली सरकार बनाने के लिए राज्यपाल फागू चौहान के समक्ष दावा पेश करने जा रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि संगमा को भारतीय जनता पार्टी से भी समर्थन का पत्र मिला है।

गत 27 फरवरी को राज्य विधानसभा की 59 सीटों के लिए हुए चुनाव में एनपीपी 26 सीट पर जीत हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है लेकिन 31 सीट के जादुई आंकड़े से पीछे रह गई। वहीं एनपीपी की सहयोगी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी को 11 सीटें मिली है जबकि भारतीय जनता पार्टी के खाते में दो सीट आई है।

नागौर में शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने वाले लिपिक की मौत

0

अजमेर। राजस्थान में अजमेर संभाग के नागौर जिले के ग्राम बस्सी में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने वाले लिपिक की आज अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लिपिक रामसुख मेघवाल ने स्कूल प्रबंधन से परेशान होकर गुरुवार को स्कूल में ही पेट्रोल छिडक कर स्वयं को आग लगा ली थी। घटना में गंभीर रूप से झुलसे रामसुख मेघवाल को अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां आज सुबह उनकी मौत हो गई।

अजमेर में मृत्यु की सूचना पर बडी संख्या में ग्रामीण एवं परिजन अस्पताल आ गए और आक्रोशित हो हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने स्कूल प्रधानाचार्य एवं अन्य दोषी लोगों को गिरफ्तार करने की मांग के साथ हंगामा करते हुए शव लेने से इंकार कर दिया।

मृतक रामसुख की पदोन्नति डबल एओ पद पर पीलवा में हुई लेकिन स्कूल प्रधानाचार्य सीमा चंदेल उन्हेें कार्यमुक्त नहीं कर रही थी। जिससे वे पिछले पन्द्रह दिनों से मानसिक अवसाद में चल रहे थे। अजमेर अस्पताल में पीलवा थाना पुलिस ग्रामीणों की समझाईश का काम कर रही है। अजमेर कोतवाली पुलिस भी मौके पर है लेकिन ग्रामीण व परिजन दोषी लोगों की गिरफ्तारी की मांग पर अडे हैं।

बड़े मियां छोटे मियां में काम करती नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्हा

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा बड़े मियां छोटे मियां में काम करती नजर आएंगी। अली अब्बास ज़फर के निर्देशन में बन रही फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की मुख्य भूमिका है। अब इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा की इंट्री हो गई है।

सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि मैं बड़े मियां छोटे मियां का हिस्सा बनने के लिए काफी उत्साहित हूं। अक्षय के साथ काम करना हमेशा अच्छा अनुभव रहता है। यह टाइगर के साथ मेरी पहली फिल्म होगी। अली अब्बास जफर कमाल के निर्देशक हैं और मुझे पूरी उम्मीद है कि बड़े मियां छोटे मियां ब्लॉकबस्टर रहेगी। मैं चाहती हूं कि दर्शक इस फिल्म को थिएटर में देखें और जमकर एन्जॉय करें।

गौरतलब है कि वाशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट प्रेजेंट्स अली अब्बास जफर द्वारा लिखित और निर्देशित एएजेड फिल्म के सहयोग से बनीं बड़े मियां छोटे मियां, को वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास जफर ने प्रोड्यूस किया हैं।

ट्रोला, बस की टक्कर में एक महिला, दो बच्चों समेत 8 की मौत

अंबाला। हरियाणा में चंडीगढ़-यमुनानगर नेशनल राजमार्ग 344 पर गांव ककर माजरा के निकट शुक्रवार तड़के एक ट्राले ने सड़क के किनारे खड़ी यात्रियों से भरी निजी डबल डेेकर बस को टक्कर मार दी, जिसमें एक महिला और दो बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई और 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रोला टक्कर के बाद डिवाईडर पार करते हुए उलट गया। बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और खड्ड में गिर गई। उत्तर प्रदेश के बरेली से हिमाचल प्रदेश के बद्दी जा रही बस में लगभग 70 यात्री सवार थे। घायलों को ग्रामीणों ने निकाला। कुछ घायलोें को शहजादपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर रूप से घायलों को पंचकुला के सिविल अस्पताल ले जाया गया।

दुर्घटना की सूचना मिलने पर नारायणगढ़ के उपाधीक्षक और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार किया है, जो कथित रूप से नशे में था। ट्रालेे का चालक मौके से फरार हो गया।