Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 339 -
होम ब्लॉग पेज 339

मोदी ने एनपीपी के साथ मिलकर काम करना जारी रखने की जताई इच्छा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि वह मेघालय की प्रगति के लिए नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के साथ काम करना जारी रखना चाहते हैं।

मोदी ने मेघालय विधानसभा चुनाव में एनपीपी के शानदार प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री संगमा कोनराड को बधाई दी और कहा कि राज्य की प्रगति के लिए उन्हें साथ मिलकर काम करना जारी रखने की उम्मीद है। उन्होंने दिवंगत नेता पीए संगमा का भी स्मरण किया। उन्होंने कहा कि मेरे दोस्त स्वर्गीय पीए संगमा जी को बहुत गर्व होता।

गत 27 फरवरी को राज्य विधानसभा की 59 सीटों के लिए हुए चुनाव में एनपीपी 26 सीट पर जीत हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है लेकिन 31 सीट के जादुई आंकड़े से पीछे रह गई। वहीं एनपीपी की सहयोगी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी को 11 सीटें मिली है जबकि भारतीय जनता पार्टी के खाते में दो सीट आई है।

इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि संगमा ने मेघालय में नई सरकार बनाने में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से समर्थन मांगा है।

ऑस्कर्स की प्रेजेंटर बनेंगी बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ऑस्कर्स की प्रेजेंटर की भूमिका में नजर आएंगी। यह साल ऑस्कर 2023 में भारत के लिए गर्व करने वाले पल लेकर आया है।

जहां एक तरफ ‘छेल्लो शो’ और ‘आरआरआर’ का ‘नाटू नाटू’ सॉन्ग ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुआ है, वहीं दूसरी ओर अब दीपिका पादुकोण का भी ऑस्कर अवॉर्ड के साथ कनेक्शन जुड़ गया है। दीपिका पादुकोण 13 मार्च को होने वाले ऑस्कर्स की प्रेजेंटर बनेंगी। दीपिका पादुकोण ने इसकी जानकारी फैन्स को दी है।

दीपिका ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में बताया कि उनके अलावा ऑस्कर 2023 में ड्वेन जॉनसन, माइकल बी जॉर्डन, जेनिफर कोनली, सैम्युल एल जैक्सन, मेलिसा मेक्कार्थी, जो सलदाना, जोनाथन मेजर्स, क्वेस्टलव और डोनी येन ऑस्कर में प्रेजेंटर हैं। इनके अलावा रिज अहमद, एमिली ब्लंट, ग्लेन क्लोज, एरियाना डीबोस, जेनेल मोनाए और सैम्युल एल जैक्सन भी ऑस्कर प्रेजेंटर होंगे।

सबगुरु राशिफल : 3 मार्च शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। फाल्गुन मास,शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2079, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 09.11 द्वादशी तिथि प्रारम्भ, खाटू श्याम का लखी मेला।

मेष :- आज व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपने शरीर को अच्छा कर सकते हैं परन्तु आपको ठंडा खाने से बचना होगा, आप ज्यादा पानी, ताजे फल और सब्जियां लें। समयानुसार व्यायाम करें, टहलें योग भी आपके लिये लाभदायक रहेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। नई जिम्मेदारी भी मिलने के योग हैं। आपके काम की गुणवत्ता देखकर आपके वरिष्ठ आपसे प्रभावित होंगे। आज लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत हो सकता है। शुभचिंतकों का हार्दिक सहयोग रहेगा। गिफ्ट मिलने के योग हैं। सांसारिक सुख प्राप्त होगा।

वृषभ :- आज आपको कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज में मन नहीं लगेगा। पढ़ाई-लिखाई में दिक्कते आएंगी। लंबी यात्रा करने से बचे। जल्दबाजी में निवेश न करें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। ऐसे कामों में सहभागिता करे जिसमें युवा लोग जुड़े हों। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसानदायक साबित हो सकता है। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि संभव है। रात्रि का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं तो अच्छा रहेगा। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएं।

मिथुन :- आज आपको संभलकर चलना होगा। प्यार के मामले में आज आप गलत समझे जा सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आपको सबसे स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। अपनी शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता बनाए रखने के लिए आज आपको कष्ट का अनुभव होगा। मित्रों, सम्बंधियो से लाभ होगा। उनसे भेंट-उपहार मिलने से आनंद होगा। लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। डाक्टर की सलाह अवश्य लें। दैनिक व्यापार सुखद रहेगा। आज परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं। आसपास के लोगों और उनकी जरूरतों पर ध्यान दें। परिवार और जमीन-जायदाद के मामलों पर भी ध्यान देना जरूरी है। आज स्त्री पक्ष में लाभदायक स्थिति रहेगी।

कर्क :- आज आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ खींचेगा। जिदगी की ओर एक उदार रवैया अपनाएं। आज आपको कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने से आपके मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। आपको अपने कर्यालय या घर पर थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। संभावना है कि आपके आस-पास के लोग गुस्से में रहें जिसका असर आपके मूड पर भी पड़ सकता है। अपने हालात की शिकायत करने और उसे लेकर दुःखी होने से कुछ हासिल नहीं होने वाला। कार्यों में निर्धारित सफलता नहीं प्राप्त कर सकेंगे। दफ्तर के काम में व्यवधान पड़ने की काफी सम्भावना है।

सिंह :- आज आपके कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी। गुस्से की भावना आपको हानि पहुंचा सकती है। बीमार व्यक्ति नई चिकित्सा या ऑपरेशन न कराएं। आपको किसी भी कार्य में सफलता मिलेगी। आज के दिन परिवार के साथ संबंध अच्छा रहेगा। यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। बदनामी न हो इसका ध्यान रखें। आत्मविश्वास से अन्य लोगों का ध्यान अपनी ओर खीचेंगे। व्यापार में तरक्की होगी। लेन-देन में सावधानी बरतें। कम बोलकर वाद-विवाद या मनमुटाव दूर कर सकेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। भाग्य से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। कोई बड़ा मौका भी मिल सकता है।

कन्या :- अगर लोग परेशानियों के साथ आज आपके पास आएं तो उन्हें नजरअंदाज करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। रोमांस के लिए बढ़ाए गए कदम असर नहीं दिखाएंगे। आज आप नई चुनौतियों का सामना हिम्मत से करेंगे। पुरानी उलझने सुलझाने की राह आसान होगी। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। नए अवसरों की तलाश में भटकने से बेहतर है कि जो आप कर रहें है उसे पूरी लग्न व ईमानदारी से करें। जीवन की किसी भी सफलता को प्राप्त करने के लिए कठिनाईयों के रास्ते से गुजरना ही पड़ेगा। विचारों में सकारात्मकता व आशाजनक प्रवृत्ति रखें।

तुला :- आज आपका बौद्धिक कार्यों से धनार्जन होगा। भौतिक साधनों के प्रति झुकाव अधिक होने से उनमें वृद्धि हो सकती है। किसी भी वजह से अगर आपकी मेहनत कम हो जाए तो उसका असर जिंदगी की कई चीजों पर आ जाता है। हाल की घटनाओं से आपका मन बेचैन हो सकता है। आपके काम आसानी से पूरे होने लगेंगे। आज आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कारोबारी प्रतिस्पर्धा में यदि आगे निकलना है तो विश्लेषण भली-भांति कर लें। आज आपको मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक :- आज भविष्य के लिए अपनी आर्थिक योजना बनाइये और अपनी योजना और लक्ष्य को तय करने का प्रयास करें। कार्य स्थल पर विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा। आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। सावधान रहें, तनावग्रस्त होने की झुल्लाहट आप बेवजह अपने जीवनसाथी पर निकाल सकते हैं। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। मन में चिंता और व्याकुलता रह सकती है। जीवनसाथी से बिना पूछे योजना ना बनाएं वरना उनकी ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है।

धनु :- आज दीर्घावधि निवेश से बचिए। नए संबंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करें। अधिक खर्च होने से हाथ तंग रहेगा। नए कार्यों को प्रारंभ न करें और क्रोध पर संयम रखें। ईश्वर की आराधना तथा नाम-स्मरण से लाभ होगा। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएं जो आपके हालात और जरूरतों को समझते हैं। महत्वाकांक्षाएं बढ़ेंगी और आपको कुछ नए मौके मिलने की संभावना है। शत्रु भय रहेगा। साझेदारी में किए गए काम आखिरकार फायदेमंद साबित होंगे। लोगों की दखलअंदाजी वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है। गुस्सा आना स्वाभाविक है।

मकर :- आज आपका अध्यात्म की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। इससे आपको खुशी व संतोष मिलेगा। आज आपको अपने विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करने की कोशिश करनी चाहिए। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। आप बेमिसाल विचारों से भरे हैं लेकिन ये विचार अपना महत्व खो देंगे। अगर आप उन्हें सही तरह से व्यक्त ना कर पाएं। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफ़े की उम्मीद कर सकता है। आज आप दूसरों को मुश्किल समस्याओं से बाहर निकले का रास्ता भी बताएंगे।

कुंभ :- आज किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है और यह व्यक्ति आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आप किसी ऐसे व्यक्ति से भी मिल पायेंगे जिसके विचार आपसे मिलते हों। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है किसी बड़ी सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मायके से शुभ समाचार मिलने की संभावना अधिक है। मानसिक रूप से भी आप आनंदित रह पाएंगे। आपका स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है।

मीन :- आज का दिन अधिकांश समय धार्मिक गतिविधियों में जाएगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है। जल्दी ही बीमारी से उबरने की संभावना है। नौकरी और व्यवसाय में प्रयास से सफलता प्राप्त करेंगे। दाम्पत्य जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है, पर धैर्य से काम लें तो सम्बंधो में मधुरता बनी रहेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। अपनी व्यक्तिगत भावनाएँ और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बांटने का सही समय नहीं है।

भाजपा ने मिथक तोड़े हैं, विपक्ष के झूठ का पर्दाफाश हुआ है : मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वह जनता के साथ कपट की राजनीति कर रहा है और भाजपा को बदनाम करने में लगा है, लेकिन जनता उसके झूठ का पर्दाफाश कर रही है।

मोदी ने पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में पार्टी के प्रदर्शन की खुशी में शाम को यहां राष्ट्रीय मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं की सभा में कहा कि आज के नतीजे सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम हैं। आज के चुनाव और इन चुनाव परिणामों में देश के लिए, दुनिया के लिए बहुत सारे संदेश हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरा देश भाजपा के साथ है और आज अल्पसंख्यक भी भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं, मर-जा-मोदी; जनता ने कहा है मत-जा-मोदी।मोदी ने देश में भाजपा के लगातार उठते राजनीतिक ग्राफ के संदर्भ में कहा कि पार्टी के विजय अभियान का रहस्य छिपा है ‘त्रिवेणी’ में…इसकी पहली शक्ति हैं- भाजपा सरकारों के कार्य, दूसरी शक्ति है- भाजपा सरकारों की कार्य संस्कृति और तीसरी शक्ति है- भाजपा कार्यकर्ताओं का सेवा-भाव।

उन्होंने कहा है कि भाजपा ने मिथक तोड़े हैं। आज पूरा देश पार्टी के साथ है। अल्पसंख्यक भी आज भाजपा के समर्थन में हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने छोटे राज्यों का अपमान किया जबकि भाजपा कठिन चीजों पर काम करती है, ईमानदारी से प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि आज के नतीजों के बाद कांग्रेस ने छोटे राज्यों के प्रति अपनी नफरत को फिर से जगजाहिर कर दिया। कांग्रेस कह रही है कि ये तो छोटे राज्य हैं, इनके नतीजे उतना मायने नहीं रखते। जब दिल में ही भारत को जोड़ने की भावना ना हो…तो ऐसे ही बोल निकलते हैं।

उन्होंने कहा कि पहले त्रिपुरा में ये हाल था कि एक पार्टी के अलावा दूसरी पार्टी का एक झंडा तक नहीं लगाया जा सकता था। अगर किसी ने लगाने की कोशिश की तो उसे लहूलुहान कर दिया जाता था।इस बार इन चुनावों में हमने कितना बड़ा परिवर्तन देखा है। अब हम नई दिशा पर चल पड़ा पूर्वोत्तर देख रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं पूर्वोत्तर के चुनाव नतीजों पर त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय के लोगों को विनम्रतापूर्वक धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के लोगों ने भाजपा और उसके सहयोगियों को आशीर्वाद दिया है। साथ ही मैं इन तीनों राज्यों के भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।

मोदी ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में काम करना आसान नहीं है, ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह बधाई विशेष है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा कठिन चीजों पर काम करती है, ईमानदारी से प्रयास करती है। तीन राज्यों त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दो राज्यों त्रिपुरा तथा नागालैंड में शानदार जीत दर्ज की है।

इससे पहले इसी कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्वोत्तर में पार्टी की ताजा जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच, समझ और संकल्प की जीत बताया।

प्रधानमंत्री ने उसके बाद अपने भाषण के शुरू में उपस्थित जन समूह से मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट जला कर तीनों राज्यों की जनता का आभार जताने को कहा, जिसका लोगों ने अनुपालन किया। इस पर मोदी ने कहा कि आपने जो मोबाइल फोन के माध्यम से प्रकाश फैलाया है, ये पूर्वोत्तर के नागरिकों का सम्मान है, पूर्वोत्तर की देशभक्ति का सम्मान है, प्रगति के रास्ते पर जाने का सम्मान है। ये प्रकाश उनके सम्मान में है, उनके गौरव में है। आप सभी का मैं धन्यवाद करता हूं।

पुष्कर में अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव 2023 : पोस्टर का विमोचन

अजमेर। राजस्थान पर्यटन विकास निगम पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन अजमेर द्वारा आगामी 4 से 7 मार्च तक पुष्कर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव 2023 के पोस्टर का आज कलेक्ट्रेट में राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने विमोचन किया।

निगम अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव 2023 के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए आज पोस्टर का विमोचन किया गया। यह पोस्टर अजमेर के धार्मिक संस्थानों, सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी संस्थाओं एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि अंतराष्ट्रीय होली महोत्सव 2023 की सभी प्रारंभिक प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, होमगार्ड, सिविल डिफेंस, शिक्षा विभाग, जनप्रतिनिधि गण, समाजसेवी संस्थाओं एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से विशाल आयोजन किए जाएंगे।

इस अवसर पर राजस्थान पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक वीपी सिंह, कलेक्टर अंशदीप, पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, सुनील विश्नोई, अतिरिक्त कलेक्टर शहर भावना गर्ग, अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त अक्षय गोदारा, पर्यटन विभाग के उपनिदेशक अशोक शर्मा, नगर पालिका पुष्कर के पूर्व अध्यक्ष दामोदर शर्मा, शिव कुमार बंसल, विवेक पाराशर, नौरत गुर्जर, अरुण पाराशर, बैजनाथ पाराशर, हेमंत जोधा, कृपाल सिंह राठौड़, विश्राम चौधरी, अब्दुल फरहान खान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

विधानसभा में गूंजा रावत समाज की हताई की चारदीवारी तोड़ने का मामला

सुरेश रावत का अजमेर विकास प्राधिकरण पर नागरिकों को परेशान करने का आरोप
अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने अजमेर विकास प्राधिकरण प्रशासन पर नागरिकों को परेशान करने और आए दिन बिना नोटिस दिए प्रशासनिक अमला लेकर लोगों के मकान तोड़ने के प्रयासों का आरोप लगाते हुए नियम विरुद्ध कार्यवाही करने की बात कही है।

विधायक रावत ने अजमेर के लोहागल में बिना कोई नोटिस दिए 200 साल पुरानी रावत समाज की चार धड़ा हताई की चारदीवारी को तोड़ने पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि इससे पूरे रावत समाज में भयंकर आक्रोश है।

उन्होंने विधानसभा में भी स्थगन प्रस्ताव के जरिए इस कार्यवाही और प्रशासन की हठधर्मिता पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया जिसके बाद प्राधिकरण प्रशासन ने हताई की चारदीवारी निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण प्रशासन जल्द से जल्द हताई का नियमानुसार पट्टा जारी करे।

उल्लेखनीय है कि रावत समाज ने आक्रोशित होकर रास्ता जाम व धरना प्रदर्शन किया जिसकी आवाज को रावत ने विधानसभा में उठाया। सुरेश सिंह रावत ने बताया कि गत दिवस एडीए प्रशासन ने बिना विधिक कार्रवाई किए बिना कोई नोटिस दिए अजमेर के लोहागल में 200 साल पुरानी रावत समाज की चार धडा हथाई की चारदीवारी को तोड़ दी। जिससे पूरे रावत समाज में भयंकर आक्रोश व्याप्त हुआ।

यह हताई सैकड़ों वर्षो पुरानी है। यहां पर धर्मिक आस्था के प्राचीन बावड़ी और बड भी स्थापित है और समय-समय पर समाज द्वारा यहां पर सघन वृक्षारोपण भी किया जाता है। इस वृक्ष के नीचे सैकड़ों वर्षो से समाज के नागरिक एक जाजम पर एकत्रित होकर सामाजिक बैठकों का आयोजन करते हैं, जिसमें समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनैतिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं बौद्धिक विकास हेतु निर्णय लिए जाते रहे हैं। होली और दीपावली जैसे प्रमुख वार त्यौहार पर इस हताई पर समाज के लोग एकत्रित होकर सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करते रहे हैं।

धरने पर बैठे विधायक सुरेश रावत

इस रावत समाज की हताई की चारदिवारी को एडीए प्रशासन द्वारा तोड़ दिए जाने के विरोध में विधायक सुरेश सिंह रावत ने विधानसभा में भी स्थगन प्रस्ताव के जरिए इस अनियमित और प्रशासन की हठधर्मिता के प्रकरण पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया तथा समाज के प्रतिनिधियों और समाज बन्धुओं के साथ मौका स्थल पर धरने पर बैठे और इस अवैधानिक कार्रवाई का विरोध किया।

प्रशासन कराएगा चारदिवारी निर्माण

विधायक रावत ने समाज प्रतिनिधियों के साथ एडीएम प्रशासन को हताई की चारदीवारी निर्माण की स्वीकृति और जल्द से जल्द ही सताई का नियम अनुसार पट्टा जारी करने की मांग रखी। प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता के बाद धरना समाप्त किया गया। प्रशासन ने निर्माण कार्य की अनुमति प्रदान कर दी है और पट्टा देने के लिए नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

विधायक रावत ने कहा कि एडीए प्रशासन समय-समय पर एडीए की जद में आए पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में कई पीढ़ियों से निवास कर रहे नागरिकों को परेशान कर रहा है। आए दिन बिना नोटिस दिए प्रशासनिक अमला लेकर समाज के लोगों के मकान तोड़ने की कार्रवाई भी अंजाम देने की कोशिश करता है। लेकिन नियम विरुद्ध कोई भी कार्यवाही नहीं होने दी जाएगी।

4 मार्च को विधानसभा घेराव में शामिल होंगे अजमेर के भाजपाई

अजमेर। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ 4 मार्च को होने वाले विधानसभा घेराव को लेकर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर की तैयारियों को लेकर गुरुवार को पार्टी कार्यालय बैठक आयोजित की गई।

आगामी 4 मार्च को युवा विरोधी कांग्रेस सरकार के ख़िलाफ युवा आक्रोश महाप्रदर्शन के तहत विधानसभा का घेराव किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि राजस्थान में कांग्रेस ने 4.5 साल के शासन में सबसे ज्यादा ठगी और वादाखिलाफी करने का काम बेरोजगार नौजवानों के साथ किया है, जिसके खिलाफ प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर अजमेर शहर के कार्यकर्ता 4 मार्च को सड़क पर उतरकर कांग्रेस की अकर्मण्यता और कुशासन के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।

सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा कि राजस्थान में लूट, चोरी और सीनाजोरी चल रही है, लेकिन
सरकार सो रही है। इस कुशासन वाली कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का संकल्प प्रदेश का प्रत्येक जन ले चुका है। इसी को लेकर अजमेर से अधिकाधिक लोग विधानसभा का घेराव करने जयपुर जाएंगे। चौधरी ने सभी पार्षदों, पार्टी कार्यकर्ताओं, पंचायत समिति के सदस्यों से आव्हान किया की घेराव में अधिकाधिक संख्या में पहुंच कर कांग्रेस के खिलाफ अपनी सहभागिता दर्ज करवाएं।

बैठक में किशनगढ़ सभापति दिनेश सिंह राठौड़, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, उपाध्यक्ष आनंद सिंह राजावत, जयकिशन पारवानी, विकास सोनगरा, घीसू गढ़वाल, महेंद्र पाटनी, सतीश बंसल, मोहन लालवानी, जयराम मालाकार, प्रकाश बंसल, हेमंत सांखला, राजेश घाटे, राजेन्द्र राठौड़, राजेश शर्मा, रचित कच्छावा पारसमल बाकलीवाल, रविंद्र जसोरिया, मुकेश खींची, राहुल जैसवाल, अंकित गुर्जर, करतार चौधरी, शफीक खान, राजेश शर्मा, राजू साहू, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, सुभाष जाटव, गंगाराम सैनी, विक्रम तंबोली, अशोक मुदगल, शंभू शर्मा, रोहित सोगरा, रोहित यादव, अफशान चिश्ती आदि उपस्थित रहे।

त्रिपुरा एवं नागालैंड में कमल खिलने की जताई खुशी

त्रिपुरा एवं नागालैंड मे कमल खिलने पर भाजपा शहर जिला अजमेर के कार्यकर्ता ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा की यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी नेतृत्व और पार्टी के अंत्योदय के संकल्प पर आमजन के विश्वास को दर्शाती है।

युवा पीढ़ी भगवत गीता से प्रेरणा ले : धर्मेंद्र राठौड़

अजमेर। राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि युवा पीढ़ी भगवत गीता से प्रेरणा लें। भगवत गीता हमें विचार करने के लिए प्रेरणा देती है हमें कुछ नया करने के लिए प्रोत्साहित करती है।

निगम अध्यक्ष राठौड़ हरीभाऊ उपाध्याय मुख्य ब्लॉक 1 में चल रही श्रीमद् भागवत सप्ताह संगीत में ज्ञान यज्ञ में उपस्थित धार्मिक श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भागवत गीता उन विचारों का संयुक्त रूप है जो आपको विषाद से लेकर विजय तक ले जाता है। महात्मा गांधी हो या फिर लोकमान्यतिलक हर कोई गीता से प्रभावित रहा है!

निगम राठौड़ ने कहा कि गीता आपको ताकत देती है ताकि आप किसी भी मुश्किल को पार कर जाए करोना काल में भी गीता की प्रेरणा ने लोगों को इस महामारी से लड़ने की शक्ति दी।

निगम अध्यक्ष राठौड़ ने दुख व्यक्त किया कि आज की युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति को अपनाकर नैतिक पतन की ओर अग्रसित हो रही है। भागवत गीता अनुसरण से देश प्रदेश समाज एवं परिवार प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा।

श्रीमद् भागवत सप्ताह संगीतमय ज्ञान यज्ञ में 26 फरवरी से 4 मार्च तक आदि वृंदावन धाम के सुप्रसिद्ध कथावाचक पवन महाराज भागवत गीता का वाचन कर रहे हैं। आज कृष्ण लीला एवं नंद की होली का मंचन किया गया।

इस अवसर पर पार्षद हेमंत जोधा, मुकेश वर्मा, गुमान सिंह, नौरत गुर्जर, बीपी भट्ट, प्रेम प्रकाश पारीक, बीजी मिश्रा, मनमोहन पाराशर, गणपत पाराशर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अग्रवाल समाज अजमेर का फाग महोत्सव 4 मार्च को

0

अजमेर। अग्रवाल समाज अजमेर की ओर से शनिवार को शाम 5 बजे से विजय लक्ष्मी पार्क में होली स्नेह मिलन समारोह व फाग महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

अग्रवाल समाज अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल व महासचिव सतीश बंसल ने बताया कि प्रमुख समाजसेवी ज्ञानेश गुप्ता (गुप्ता इंजी इंडस्ट्रीज) के मुख्य आतिथ्य व दिनेश गुप्ता (पृथ्वी बिल्डर्स) के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दिल्ली के कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण के रूप में नृत्य प्रस्तुति, फूलों व इत्र से होली फाग गीत व सुमधुर भजनों की प्रस्तुति होगी।

इस अवसर पर संस्था के 75 वर्ष व उससे अधिक आयु के वरिष्ठ सदस्यों का अभिनंदन तथा अग्र बंधुओं में से महामूर्ख व मूर्ख मंडली का चयन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में अजमेर के सभी अग्रवाल बंधु व मातृशक्ति शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रम का समापन समाजबंधुओं के स्नेह भोज के साथ होगा।

संस्था अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल व महासचिव सतीश बंसल ने सभी समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में फाग महोत्सव व होली स्नेह मिलन समारोह में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।

अशोक गहलोत घाटमीका में जुनैद एवं नासिर के शोक संतप्त परिजनों से मिले

भरतपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरूवार को भरतपुर जिले में घाटमीका पहुंचकर हरियाणा में हिंसा का शिकार होकर जान गवाने वाले जुनैद एवं नासिर के परिजनों से मुलाकात की।

इस दौरान गहलोत मृतक जुनैद के बच्चों से भी मिले। उन्होंने कहा कि अपहरण और नृशंस हत्या की यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस जघन्य अपराध के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए राजस्थान पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस दौरान परिजनों ने अब तक की गई पुलिस कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और मामले में जल्द न्याय दिलवाने की मांग की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानवीय दृष्टिकोण से मृतक नासिर और जुनैद की पत्नियों एवं उनके बच्चों को पांच-पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही सरकार यह भी सुनिश्चित करेगी कि इन बच्चों को उचित शिक्षा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को संबल देने के लिए राज्य सरकार द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

गहलोत ने कहा कि हरियाणा सरकार को इस मामले की जांच में ज्यादा गंभीरता दिखानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से बात कर बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द न्याय दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए दोनों राज्यों में डीजीपी स्तर पर भी लगातार बातचीत हो रही है।

उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय सुनिश्चित करने के लिए इस हृदयविदारक घटना की जांच केस ऑफिसर स्कीम के तहत की जाएगी। स्कीम के तहत एक लीगल ऑफिसर को नियुक्त कर आरोपियों को गिरफ्तार करने से लेकर चालान पेश करने और बाकी कानूनी प्रक्रिया को समयबद्ध रूप से पूरा किया जा सकेगा और इसकी प्रभावी मॉनिटरिंग हो सकेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा त्वरित एफआईआर दर्ज कर केस को आगे बढ़ाया गया। इस जघन्य हत्या के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस सक्रियता से कार्य कर रही है।

उल्लेखनीय है कि पीड़ित परिवारों को शिक्षा राज्य मंत्री जाहिदा खान द्वारा पांच-पांच लाख रुपए एवं पंचायत समिति पहाड़ी द्वारा 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। साथ ही दोनों परिवारों को पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत भी अन्तरिम सहायता के रूप में 1.25 लाख रुपए प्रति परिवार उपलब्ध करवाए जाएंगे, जिसकी स्वीकृति जारी हो चुकी है। इसके अतिरिक्त विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर दोनों परिवारों को लाभ दिया जाएगा।

इस दौरान पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह, शिक्षा राज्यमंत्री जाहिदा खान, मेवात विकास बोर्ड के अध्यक्ष जुबेर खान, पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, मुख्य सचिव उषा शर्मा, पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा, संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा, एडीजी क्राइम दिनेश एमएन, भरतपुर कलेक्टर आलोक रंजन सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे।