Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 342 -
होम ब्लॉग पेज 342

दिल्ली में नहीं रुकेंगे अच्छे काम : अरविंद केजरीवाल

0

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार पर राजधानी के अच्छे कामों को रोकने का आरोप लगाते हुए कहा कि मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद अब सौरभ भारद्वाज और आतिशी को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है ताकि अच्छे काम और तेज़ी से किए जा सके।

केजरीवाल ने बुधवार को विधायकों के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि अगर सिसोदिया आज भाजपा में शामिल हो जाएं तो कल ही उनके खिलाफ लगाए गए सारे मामले हटा दिए जाएंगे। अगर जैन आज भाजपा में शामिल हो जाएं तो उनके खिलाफ सभी मामले हटा दिए जाएंगे और उन्हें कल ही जेल से छोड़ दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन दोनों मंत्रियों पर देश को गर्व है। इन दोनों मंत्रियों ने देश के अंदर नाम रोशन किया है। सत्येंद्र जैन ने दुनिया को हेल्थ का नया मॉडल दिया। मनीष सिसोदिया ने सरकारी स्कूलों में कायाकल्प कर सभी को हैरान कर दिया।

प्रधानमंत्री ने दोनों को जेल में डाल दिया। शराब नीति तो बहाना है। प्रधानमंत्री चाहते हैं कि अच्छे काम को रोका जाए। इनकी जहां पर सरकार है, एक स्कूल ठीक नहीं कर पाए, एक अस्पताल ठीक नहीं किया, इसी वजह से केजरीवाल को रोकने का काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि भ्रष्टाचार मुद्दा नहीं है लेकिन काम करने से रोकना बड़ी वजह है और इसीलिए विपक्ष के पीछे सीबीआई और ईडी भेजी जाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पिछले तीन दिन में हजारों लोगों से बात हुई। जनता में भारी रोष है। जनता कह रही है कि भाजपा वाले क्या कर रहे हैं, जिसको मर्जी जेल में डाल देते हैं। आम आदमी पार्टी जब से पंजाब जीती हैं, इनसे बर्दाश्त नहीं हो रहा। आम आदमी पार्टी आंधी है। यह अब रुकने नहीं वाली है। उन्होंने कहा कि एक जमाने में इंदिरा गांधी ने अति की थी, अब प्रधानमंत्री कर रहे हैं।

भीलवाड़ा में कार से 6 करोड 75 लाख रूपए की नकदी बरामद

भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाडा के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने आज एक कार से छह करोड़ 75 लाख रुपए की संदिग्ध राशि को जब्त कर गुजरात के दो लोगों को हिरासत में लिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल मिश्रा एवं डीएसपी सदर रामचंद्र चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि मुखबीर की सूचना पर आवरी माता चौराया के पास एक क्रेटा को रोका, लेकिन उसमें कोई अवैध सामान नहीं मिला। कार में बैठे दो लोगों ने खुद को वसई डाबला, मेहसाणा गुजरात निवासी राहुल चावड़ा 30 और जयदीप सिंह चावडा 32 बताया।

इसके चलते पुलिस कार को बारिकी से जांच के लिए थाने ले गई। जहां डीएसपी रामचन्द्र चौधरी ने थाने पहुंच कर क्रेटा को चेक करते हुए दोनों लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने कार की अगली सीट के नीचे डिक्की में व पिछली सीट के पीेछे बक्से बने हुए मिले। बक्सों को खोला तो पुलिस की आंखें चौंधिया गई।

बक्सों में भारी मात्रा में 500 एवं 2000 रूपए के नोट भरे मिले। दोनों व्यक्तियों ने पैसो के सम्बंध में कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया। सूत्रों के अनुसार नकदी के साथ राहुल चावडा और जयदीप चावडा को गुजरात के एक व्‍यवसायी नीना कमलेश ने जमीन की खरीद फरोख्त के लिए भीलवाड़ा भेजा था।

उनके पास 6 करोड 75 लाख रुपए की नकदी थी लेकिन जमीन का सौदा नहीं होने के कारण ये लोग रूपयों के साथ वापस अहमदाबाद लौट रहे थे। इसके चलते पुलिस ने दोनों को डिटेनर कर राशि जब्त कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घरेलू रसोई सिलेंडर हुआ 50 रुपए महंगा

नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने घरेलू रसोई सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की और व्यावसायिक रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 350.50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढोतरी कर दी है।

रसाई गैस वितरण करने वाली कंपनियों की वेबसाई पर नई दरे आज जारी की गई जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। इस बढ़त के बाद अब राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम का रसोई गैस सिलेंडर का मूल्य 1103 रुपए हो गया जबकि 19 किलोग्राम वाला व्यावसायिक सिलेंडर का मूल्य 2119.50 रुपए हो गया है।

चालू वर्ष पहली बार एक जनवरी को व्यावसायिक सिलेंडर की कीमतों में बढोतरी की गई थी। इस तरह यह यह दूसरा मौका है जब कीमतें बढ़ाई गई है जबकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में यह पहली बढोतरी है।

झुंझुनूं में बदमाशों ने रिवॉल्वर छीनकर कॉन्स्टेबल को मारी गोली

झुंझुनूं। राजस्थान में झुंझुनूं जिल में सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के कुलोठ खुर्द गांव में आज पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ फायरिंग में तीन घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों में एक कॉन्स्टेबल है जबकि दो बदमाश है। हालांकि पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग की घटना के बाद कॉन्स्टेबल समेत दोनों बदमाशों को पुलिस झुंझुनू के बीडीके अस्पताल लेकर पहुंची। यहां तीनों का इलाज चल रहा है। वहीं एहतियात के तौर पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।

जानकारी के अनुसार 24 फरवरी की रात कुलोठ खुर्द गांव में लूट की वारदात हुई थी। पुलिस ने इस मामले में बावरिया गैंग के लोगों को हिरासत में लिया था। बुधवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस दो आरोपियों सिवानी (हरियाणा) निवासी अर्जुन उर्फ गंजा और संजय उर्फ जीजा को मौके पर लेकर पहुंची। यहां पुलिस सीन रिक्रिएट कर रही थी कि आरोपियों ने पुलिस की रिवॉल्वर छीन ली और फायरिंग करने लगे।

पुलिस पर फायरिंग करते हुए दोनों फरार होने की कोशिश कर रहे थे। बदमाशों की ओर से हुई फायरिंग में एक गोली कॉन्स्टेबल संजय थक के हाथ में जा लगी। इस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग किया और दोनों के पैर में गोली मार दी।

पैर पर गोली लगते ही दोनों बदमाश मौके पर ही ढेर हो गए और उन्हें पुलिस ने दबोच लिया। घटना की जानकारी मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा भी हॉस्पिटल पहुंचे। अस्पताल परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बीडीके अस्पताल में तीनों का इलाज चल रहा है।

अरविंद केजरीवाल ही आबकारी घोटाले के असली सूत्रधार : भाजपा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के आबकारी घोटाले के मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आज निशाना साधा और उन्हें घोटाले के असली सूत्रधार बताते हुए पूछा कि वह मुख्यमंत्री पद से कब इस्तीफा देंगे।

भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने यहां पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मनीष सिसौदिया के त्यागपत्र से कई अहम सवाल उठ खड़े हुए हैं क्योंकि इसमें तिथि नहीं है। क्या इस तरह से आबकारी नीति घोटाले के सूत्रधार अरविंद केजरीवाल ने संविधान के साथ फिर कोई खिलवाड़ किया है। बिना तारीख के त्यागपत्र से उनके तौर तरीकों के बारे में खुलासा हुआ है।

भाटिया ने घोटाले के विवरण की चर्चा करते हुए कहा कि केजरीवाल ने आबकारी नीति के बारे में एक मंत्रिसमूह बनाया था जिसमें तीन मंत्री मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और कैलाश गहलोत नामित किए गए। प्यादों (मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन) से तो इस्तीफा ले लिया लेकिन जिसने घोटाला करवाया, जिसके निर्देश पर घोटाला हुआ और जिसने घोटाले की रचना की, वे केजरीवाल आप इस्तीफा कब देंगे?

उन्होंने कहा कि अपनी सरकार के मुखिया के रूप में केजरीवाल ने मंत्रिसमूह के गठन को मंजूरी दी थी और उसे विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया था। अब चूंकि मंत्रिसमूह के दो मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं, आप ही इस निर्णय के कर्ताधर्ता हैं, मैं केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि अब आप कब त्यागपत्र देने जा रहे हैं?

उन्होंने यह भी सवाल किया कि घोटाला प्रकाश में आने के बाद मंत्रिसमूह के अन्य सदस्य कैलाश गहलोत ने इस्तीफा क्यों नहीं दिया। केजरीवाल को स्पष्ट करना चाहिए कि उन्होंने अपने मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए मंत्रिसमूह की रिपोर्ट तुंरत क्रियान्वित करने का फैसला लिया था या नहीं।

भाटिया ने कहा कि केजरीवाल के निजी सहायक ने घोटाला प्रकाश में आने के बाद चार मोबाइल फोन नष्ट किए हैं। मुख्यमंत्री बताएं कि आखिर उनके निजी सहायक ने वे चार मोबाइल फोन क्यों नष्ट किए। क्या ऐसा इसलिए किया गया था कि केजरीवाल स्वयं भी घोटाल में शामिल हैं।

भारतीय फुटबॉल : आयु धोखाधड़ी करने वाला खिलाड़ी 4 साल के लिए निलंबित

नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने त्रिपुरा के फ्रेंड्स यूनियन क्लब के खिलाड़ी आयुक जमातिया को उम्र में कथित धोखाधड़ी के आरोप में चार साल के लिए निलंबित कर दिया है और ढाई लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। एआईएफएफ ने बुधवार को इसकी घोषणा की।

एआईएफएफ ने एक विज्ञप्ति में बताया कि उसकी अनुशासनात्मक समिति ने जमातिया को अनुशासनात्मक संहिता के अनुच्छेद 62 के तहत आयु धोखाधड़ी और जालसाजी का दोषी पाया है।

समिति ने आदेश की तिथि से चार वर्ष की अवधि के लिए खिलाड़ी को फुटबॉल मैचों में भाग लेने से निलंबित करने का निर्णय लिया। निलंबित खिलाड़ी को 2,50,000 रुपए जुर्माना जमा करने का भी निर्देश दिया गया है। एआईएफएफ ने विज्ञप्ति में कहा कि खिलाड़ी को संहिता के अनुच्छेद 117 के संदर्भ में मौजूदा आदेश के खिलाफ अपील दायर करने का अधिकार दिया गया है।

एआईएफएफ ने बताया कि जमातिया के पास केंद्रीयकृत पंजीकरण प्रणाली (सीआरएस) में दो अलग-अलग जन्मतिथि वाली दो आईडी हैं और दोनों के बीच लगभग आठ साल का अंतर है।

महासंघ ने आठ फरवरी को जमातिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया, जिसके जवाब में खिलाड़ी ने एआईएफएफ के पास दो अलग-अलग जन्म प्रमाण पत्र जमा करने की बात स्वीकार की थी। अनुशासनात्मक समिति ने इसके बाद खिलाड़ी से संपर्क साधने के कई प्रयास किए, लेकिन जमातिया अनुपलब्ध रहा। एआईएफएफ के खिलाड़ी पंजीकरण विभाग ने सीआरएस (केंद्रीयकृत पंजीकरण प्रणाली) में खिलाड़ी के पंजीकरण को रद्द करने का भी निर्देश दिया।

मुकेश अंबानी, अमिताभ के घरों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला अरेस्ट

मुंबई। महाराष्ट्र पुलिस ने अरबपति व्यवसायी मुकेश अंबानी, बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन और फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र समेत मुंबई के अन्य प्रमुख लोगों के घरों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले एक व्यक्ति को पालघर शहर से गिरफ्तार किया है।

पेशे से ड्राइवर यह व्यक्ति नागपुर का निवासी है और उसने मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर दावा किया था कि आतंकवादी हमले को अंजाम देने के लिए 25 हथियारबंद लोग मुंबई के दादर पहुंच चुके हैं। इसके बाद पुलिस की जांच शुरू हुई और कई टीमों का गठन किया गया।

पुलिस टीमों ने धमकी भरे कॉल मिलने के बाद दक्षिण मुंबई के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों के साथ-साथ सभी बंदरगाहों और लैंडिंग पॉइंट की तलाशी ली, लेकिन उन्हें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

पुलिस को जांच के दौरान कॉल करने वाले की पहचान नागपुर निवासी अश्विन भारत माहिस्कर के रूप हुई, जिसने पालघर जिले के दहानू रेलवे स्टेशन से काल किया था। बाद में उसे दहानू पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

ऑनलाइन गेमिंग पर सिन टैक्स लगाए जाने पर उद्योग पहुंचा पीएमओ

नई दिल्ली। ऑनलाइन गेमिंग पर कैसिनोंख् रेस कोर्स की तरह ही 28 फीसदी जीएसटी लगाये जाने पर विचार किए जाने की खबरों के बीच इससे जुड़ी कंपनियों ने अपने वकील के माध्यम से प्रधानमंत्री कार्यालय से गुहार लगाई है।

अधिवक्ता अभिषेक मल्होत्रा ने इस संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल ऑनलाइन स्किल गेंमिंग ऑपरेटरों को जीजीआर पर 18 प्रतिशत की दर से जीएसटी का भुगतान करना होता है। इसमें जीजीआर वह राशि है जो एक ऑपरेटर किसी विशेष गेम को खेलने के उद्देश्य से खिलाड़ियों के भुगतान किए गए प्रवेश शुल्क से काटता है।

लेकिन, रिपोर्टों में कहा गया है कि अनेक राज्यों ने कैसिनो, रेस कोर्स, और ऑनलाइन गेमिंग पर 28 प्रतिशत की एक समान दर का विचार किया है, जिसमें कोई गतिविधि एक कौशल गेम है या जोखिम उठाना है या दोनों है, इसका कोई भेद नहीं किया गया है। इस वजह से, जीएसटी बढ़कर 28 प्रतिशत हो जाएगी और फिर लगभग 55 प्रतिशत का बढ़ा प्रतिशत मौजूदा संचालकों पर बोझ को बढ़ाने का काम करेगा।

उन्होंने कहा कि सेवा के वर्गीकरण की योजना के तहत अन्य ऑनलाइन सामग्री से संबंधित अध्याय के व्याख्यात्मक नोट के रूप में ऑनलाइन स्किल गेमिंग पर विशेष रूप से कहा गया है कि इस सर्विस कोड में ऐसे गेम शामिल हैं जिन्हें इंटरनेट पर खेलने के लिए तैयार किया गया है, जैसे कि रोल-प्लेइंग गेम (आरपीजी), रणनीति गेम, एक्शन गेम, कार्ड गेम, बच्चों के गेम; सॉफ्टवेयर जिसे ऑनलाइन क्रियान्वित करने का मकसद है, गेम सॉफ्टवेयर को छोड़कर; परिपरक्व थीम या विषय, ग्राफिक्स, लाइव फीड्स, इंटरैक्टिव प्रदर्शन और वर्चुअल गतिविधियों समेत इंटरनेट पर प्रकाशित और प्रसारित स्पष्ट यौन सामग्री, वेब सर्च पोर्टल्स पर प्रदान की गई सामग्री, यानी आसानी से खोजने योग्य प्रारूप में इंटरनेट पतों और सामग्री के व्यापक डेटाबेस; स्ट्रीम किए गए समाचार सहित आंकड़े या अन्य जानकारी; अन्य ऑनलाइन सामग्री जो ऊपर शामिल नहीं है जैसे ग्रीटिंग कार्ड, चुटकुले, कार्टून, ग्राफिक्स, मानचित्र। ऐसे ऑनलाइन स्किल गेम ऑपरेटरों द्वारा आयोजित किए जाने वाले अधिकांश गेम उपरोक्त श्रेणी के अंतर्गत आते हैं।

मल्होत्रा ने कहा कि उद्योग ने सिन/लक्जरी सामान और सेवाओं से ‘ऑनलाइन गेमिंग’ को बाहर करने का अनुरोध किया है। ऑनलाइन गेमिंग को कैसिनो और घुड़सवारी के साथ जोड़ा जा रहा है, जिसे न केवल सिन गुड्स के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है, बल्कि यह विशेष रूप से समाज के अभिजात्य वर्गों तक सीमित है, लेकिन इसके उलट डिजिटल गेमिंग के यूजरों की संख्या में टियर-2 और टियर-3 शहरों में व्यापक वृद्धि देखी गई है।

बढ़े हुए टैक्स स्लैब की व्यावहारिकता का अभाव और यूजर को बनाए रखने पर पर इसका प्रतिकूल प्रभाव: अभी तक, अधिकांश संचालक अपनी वृद्धि के शुरुआती चरण में हैं और वे शायद ही लाभ की स्थिति में हैं। ऐसे में अतिरित कर बोझ उनके राजस्व को प्रभावित कर सकता है और उनके अनुमानित विकास को महत्वपूर्ण रूप से बाधित कर सकता है, जिससे इस क्षेत्र में आने वाले निवेश में गिरावट का रुझान भी देखा जा सकता है। इस अतिरिक्त लागत का बोझ उठाने से ऑपरेटर्स के राजस्व में और कमी आएगी।

समाज के हर वर्ग के कल्याण को ध्यान में रखने वाला है बजट : शिवराज सिंह

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश का वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट समाज के हर वर्ग के कल्याण का बजट है। गरीब-कल्याण हमारा संकल्प है। माँ, बहन और बेटी के उत्थान के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

मुख्यमंत्री चौहान प्रदेश का बजट प्रस्तुत होने के बाद विधानसभा परिसर में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इन सब बिन्दुओं का ध्यान इस बजट में रखा गया है। यह सर्वसमावेशी और सर्वस्पर्शी बजट, सही मायने में जनता का बजट है।

प्रधानमंत्री मोदी के आत्म-निर्भर भारत के निर्माण के संकल्प की पूर्ति के लिए आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण में यह बजट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और प्रधानमंत्री के सपनों के अनुरूप एक वैभवशाली, गौरवशाली, सम्पन्न, समृद्ध और शक्तिशाली भारत के निर्माण में मध्यप्रदेश अपना अमूल्य योगदान देगा। ये अमृत काल में विकास और समृद्धि के अमृत की वर्षा का बजट है।

उन्होंने वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा और उनकी टीम को इस अद्भुत और अकल्पनीय बजट के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि बजट के लिए जनता की ओर से भी सुझाव आमंत्रित किए गए थे, जिसमें 4 हजार से अधिक सुझाव आए। प्रधानमंत्री मोदी ने जनता की जिन्दगी बदलने का संकल्प लिया है। यह उस संकल्प को पूरा करने का बजट है, इससे नई आशा और विश्वास जागेगा।

चौहान ने कहा कि संतुलित बजट में अधो-संरचना के लिए 56 हजार 256 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है, जो पिछले बजट से 15 प्रतिशत अधिक है। साथ ही जन-कल्याण तथा महिलाओं की बेहतरी पर केन्द्रित प्रावधान भी बजट में निहित हैं। मां-बहन, बेटी की बेहतरी के लिए एक लाख 2 हजार 976 करोड़ रूपए का प्रावधान महिला-कल्याण की दिशा में यह ऐतिहासिक कदम है। लाड़ली लक्ष्मी, कन्या विवाह निकाह, प्रसूति सहायता, गांव की बेटी योजना और महिला स्व-सहायता समूहों को बैंक से ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था के साथ ऋण का ब्याज भरने के लिए भी प्रावधान किया गया है।

चौहान ने कहा कि बजट में मुख्यमंत्री कौशल एप्रेंटिसशिप योजना के लिए 1000 करोड़ रूपए के प्रावधान से एक लाख युवाओं को लाभ मिलेगा। रोजगार के लिए एक लाख से अधिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। साथ ही स्व-रोजगार की मुख्यमंत्री युवा उद्यम क्रांति योजना में पर्याप्त प्रावधान किया गया है। युवाओं के कौशल उन्नयन के लिए भोपाल में संत रविदास ग्लोबल स्किल पार्क बनाया जा रहा है। ग्वालियर, जबलपुर, सागर और रीवा में भी बड़े स्किल सेंटर्स स्थापित किए जाएंगे। प्रदेश में मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना आरंभ की जा रही है। शासकीय शाला में 12वीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिका को राज्य सरकार की ओर से ई-स्कूटी प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों और कृषि के लिए 53 हजार 964 करोड़ रूपए का प्रावधान बजट में किया गया है। डिफॉल्टर किसानों का सहकारी समितियों का ब्याज राज्य शासन द्वारा भरने के लिए ढाई हजार करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की ओर से किसानों को 6 हजार तथा राज्य शासन की ओर से 4 हजार रूपए का अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना में 3 हजार 200 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। जीरो प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराने के लिए अलग प्रावधान किया गया है। फसल बीमा योजना के लिए 2 हजार करोड़, बिजली बिलों पर सब्सिडी के लिए 13 हजार करोड़ तथा किसानों के लिए संचालित अन्य सभी योजनाओं में पर्याप्त प्रावधान किया गया है। इससे खेती को लाभ का धंधा बनाने में मदद मिलेगी।

चौहान ने कहा कि जनजातीय कल्याण के लिए 36 हजार 950 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है, जो पिछले साल से 37 प्रतिशत अधिक है। इसमें सिकल सेल मिशन के लिए 50 करोड़ रूपए का प्रावधान भी किया गया है। अनुसूचित जनजाति के लिए भी 26 हजार 87 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। पिछड़ा वर्ग, घुमंतु, विमुक्त, अर्द्धघुमंतु समुदाय के लिए बजट में विशेष रूप से प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा पर 38 हजार 375 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है, जो पिछले साल से 5 हजार 532 करोड़ रूपए अधिक है। उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के लिए सीएम राइज स्कूलों के लिए प्रावधान और पीएमश्री योजना के राज्यांश के लिए 277 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। इससे शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में मदद मिलेगी।

चौहान ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी खेल मैदान में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्यप्रदेश देश में तीसरे नंबर पर रहा है। खेल बजट तीन गुना बढ़ा कर, जिसमें 738 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में और बेहतर सुविधाओं के लिए 16 हजार 55 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। इसमें से आयुष्मान भारत के लिए 953 करोड़ रूपए और नए मेडिकल कॉलेज भवनों के निर्माण के लिए भी पर्याप्त राशि दी गई है।

चौहान ने कहा कि सड़कों के लिए 10 हजार 182 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है, जिसमें पुलों के निर्माण और संधारण की राशि भी शामिल हैं। सिंचाई क्षमता हमें 65 लाख हेक्टेयर तक ले जानी है, इसके लिए 11 हजार 49 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। बिजली की अधो-संरचना को ठीक करने के लिए 18 हजार 302 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।

चौहान ने कहा कि बजट में गाँवों के विकास, ग्रामोदय और नगरोदय के लिए पर्याप्त प्रावधान किया गया है। ग्रामीण विकास के लिए 24 हजार 443 करोड़ रूपए और प्रधानमंत्री आवास के लिए 8 हजार करोड़ रूपए का प्रावधान है। हमारा उद्देश्य हर गरीब को पक्की छत उपलब्ध करा कर उसके घर के सपने को पूरा करना है। नगरों के लिए 14 हजार 882 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। ग्रामीण अधो-संरचना के लिए 3 हजार 83 करोड़ रूपए का प्रावधान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य शासन ने अभिनव पहल करते हुए सोशल इम्पेक्ट बॉण्ड जारी करने का निर्णय लिया है। महिलाएँ, बहने, बच्चे, वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, निराश्रित और कल्याणी बहनों के लिए संस्थागत व्यवस्था बनाई जाएगी। इनके लिए रोजगार के अवसर सृजित करने की व्यवस्था के साथ महिला प्रशिक्षण केन्द्रों, नशामुक्ति केन्द्रों, मानसिक दिव्यांगजन कल्याण, पुनर्वास केन्द्रों की स्थापना की जाएगी। इस दिशा में सामाजिक महत्व के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत प्रतिष्ठित सामाजिक संगठनों के साथ मिल कर कार्य करने के लिए लगभग 1000 करोड़ रूपए के सोशल इम्पेक्ट बॉण्ड जारी किए जाएंगे। इसके लिए 100 करोड़ रूपए आउटकम फंड निर्मित किया गया है।

चौहान ने कहा कि अधो-संरचना और जन-कल्याण के साथ ही जीवन मूल्यों, परम्पराओं, संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। इस क्रम में सागर में संत रविदास जी का स्मारक, ओरछा में रामराजा लोक, चित्रकूट में दिव्य वनवासी रामलोक और सलकनपुर में देवी महालोक जैसी परियोजनाओं के लिए भी लगभग 358 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।

भारत भवन में कला ग्राम, रामपायली में डॉ. हेडगेवार का संग्रहालय, ग्वालियर में हिन्दी भवन तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के स्मारक का प्रावधान ‍किया गया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि तीर्थ-यात्रा अब वायुयान से भी होगी। इसके लिए आवश्यक प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थ-व्यवस्था बनाने के संकल्प की पूर्ति के लिए मध्यप्रदेश को 550 बिलियन डॉलर की अर्थ-व्यवस्था बनाने में इस बजट का महत्वपूर्ण योगदान होगा।

शिकारगाह सिरोही चिकित्सालय : पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सांसद

जिला चिकित्सालय में पीड़ित परिवार से मिले सांसद देवजी पटेल।

सिरोही। सिरोही जिला चिकित्सालय में सोमवार देर रात को एक माह के बच्चे को कुत्तों द्वारा नोंच कर मार देने की घटना के बाद बुधवार को जालोर सिरोही सांसद देवजी एम पटेल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस प्रकरण में वे कलक्टर डॉ भंवरलाल से भी मिले।

पीड़ित परिवार के महेंद्र मीणा मीणा और उसकी धर्मपत्नी रेखा से मुलाकात कर उसके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी प्राप्त की तथा घटना के बारे में दुख जताया। पीड़िता ने सांसद को बताया कि उन्हें गुमराह करके अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद मुझे किसी ने आवाज देकर बुलाया और बाहर ले जाकर कोरे कागज पर साइन करवाएं। इस दौरान मुझे किसी ने नहीं बताया कि वे कहां लेकर जा रहे हैं। सांसद ने पीड़ित परिवार को ढांढस बांधते हुए कहा कि उन्हें सरकार की ओर से पूरी सहायता प्रदान करने में सहयोग करेंगे और जो भी योजनाए हैं उनका लाभ भी देने के लिए प्रशासन को कहा है।

उन्होंने इस मामले में गंभीरता से कलक्टर से वार्ता की है और पीड़ित को पूरा न्याय दिलाने और उसके लिए सरकार की ओर से आर्थिक सहायता और रोजगार का पुख्ता प्रबंध कराए जाने को कहा है। उन्होंने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए इसे खौफनाक बताते हुए सबसे बड़ा जिम्मेवार अस्पताल प्रशासन को बताया साथ ही कहा कि नगर परिषद भी बराबर का दोषी है।

मंगलवार को सांसद के साथ जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, प्रधान हसमुख मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी, जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी, शहर अध्यक्ष लोकेश खण्डेलवाल, किसान मोर्चा के गणपतसिंह राठौड़,भाजयुमो के गोपाल माली, वरिष्ठ नेता एडवोकेट वीरेंद्रसिंह चौहान, अशोक पुरोहित, सुरेश सगरवंशी, महिपाल चारण, हेमंत पुरोहित, अजय भट्ट, प्रवीण राठौड़, बाबूसिंह, चिराग रावल, गोविंद सैनी समेत कई पदाधिकारी साथ थे।

मुखिया लापरवाह है

पत्रकारों से बात करते हुए सांसद पटेल ने कहा कि सिरोही हॉस्पिटल में कभी बच्चा टंकी में गिरने की घटना, कभी सांप डसने व अब कुत्ते द्वारा नोच नोच कर मासूम की हत्या की घटना इस बात का प्रमाण है कि यहां का मुखिया लापरवाह है और दोषी को बचाने के लिए पर्दा डालते हैं। उन्होंने हॉस्पिटल व नगर परिषद प्रशासन को सामूहिक जिम्मेदार बताते हुए कहा कि अस्पताल के आसपास नॉनवेज आदि खाद्य पदार्थ बिक्री से उसका अपशिष्ट कचरा इधर-उधर फेंकने से कुत्ते उसे खाकर हिंसक हो रहे हैं। ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो उसके लिए ठोस व पुख्ता प्रबंध किए जाने के लिए कलक्टर को कहा है।

घटना के दोषी जिम्मेदारों पर कार्रवाई के मामले में कहा कि कलक्टर ने उन्हें शाम तक रिपोर्ट पेश करने और पीड़ित को न्याय देने के प्रति आश्वस्त किया है। सांसद ने कहा कि जिस प्रकार पीड़ित परिवार की सहमति के बिना मासूम का दाह संस्कार की जानकारी आई है उस पर वे पुलिस महकमे के उच्च अधिकारियों की कार्यशैली से अवगत करवाकर इसमें सुधार की बात करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछड़े व गरीब तबके को इस प्रकार परेशान करके दोषियों की मदद करेंगे तो इसे हम बिल्कुल सहन नहीं करेंगे।

सांसद ने कहा कि हम इनकी जांच पर रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं उसके बाद ही इनकी संवेदनशीलता का पता चल जाएगा। सांसद ने कहा कि कलक्टर ने उन्हें आश्वस्त किया है कि सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। एक अन्य सवाल पर सांसद ने इतनी बड़ी घटना घटने के बाद भी उच्च अधिकारियों के मुख्यालय के हॉस्पिटल नहीं पहुंचने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

जिला कलेक्टर से मिले सांसद

सांसद देवजी पटेल ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ जिला कलक्ट्रेट में उनसे मिलकर ज्वलंत जनहित समस्याओं के शीघ्र निस्तारण और सिस्टम में सुधार की तत्काल आवश्यकता बताई। विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा के दौरान हॉस्पिटल की लचर व्यवस्था और दुर्दशा में सुधार, पीड़ितों के साथ न्याय और आर्थिक सहयोग, सीवरेज प्रोजेक्ट कार्य में नगर परिषद की लापरवाही और जवाबदेही से बचने की कोशिश में सुधार तथा रुडिप व निर्माण कंपनी एलएनटी की मॉनिटरिंग, शहर की क्षतिग्रस्त उधड़ती सड़कों और टूटी नालियों के उचित प्रबंध, सिरोही मंडार के बीच टोल नाके को बंद करने की उचित कार्रवाई आदि कई मुद्दों पर विस्तार से बात करके समाधान को कहा। नगर अध्यक्ष की ओर से सांसद के मार्फत लिखित ज्ञापन भी दिया गया।