Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 343 -
होम ब्लॉग पेज 343

जानिये कितना ओवरलोडेड है सिरोही जिला कारागार

सिरोही जिला कारागार

सबगुरु न्यूज-सिरोही। जिला कारागार ओवरलोडेड चल रहा है। यहां पर क्षमता से करीब सवा गुना कैदियों को रखा गया है। विधानसभा में बुधवार को प्रश्नकाल में सिरोही विधायक संयम लोढ़ा के पूरक प्रश्न के जवाब में सरकार ने है जानकारी दी।

मध्य यूनान में ट्रेन की टक्कर से 32 की मौत, 85 घायल

एथेंस। मध्य यूनान में मंगलवार देर रात दो ट्रेनों के बीच हुई टक्कर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गयी है जबकि 85 अन्य लोग घायल हुए हैं। दमकल सेवा के प्रवक्ता के अनुसार कम से कम 53 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यूनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी एएमएनए ने बताया कि लगभग मध्यरात्रि में टेम्पी नगरपालिका क्षेत्र में एक यात्री ट्रेन की टक्कर एक मालगाड़ी से हो गई। बचावकर्मी अब भी यात्री ट्रेन के मलबे से जीवित लोगों की तलाश कर रहे हैं।

घटना के कारणों की जांच की जा रही है। भीषण टक्कर के बाद यात्री ट्रेन की कई बोगियां पटरी से उतर गईं और कम से कम तीन बोगियों में आग लग गई।

थेसले कोस्टास अगोरास्टोस के क्षेत्रीय गवर्नर ने राष्ट्रीय प्रसारक ईआरटी से कहा कि टक्कर इतनी भयानक थी कि वैगन 01 और 02 पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हेलेनिक रेड क्रॉस ने घायलों की सहायता के लिए पास के लारिसा शहर के केंद्रीय चौक में लोगों से रक्तदान करने का आह्वान किया है।

सबगुरु राशिफल : 1 मार्च बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, नवमी तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2079, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 04.19 बजे बाद दशमी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि :- आज के दिन आपको नकारात्मक मानसिक वृत्ति टालने की कोशिश करना होगा। न बोलने में नौगुण की नीति अपनाकर चलेंगे तो पारिवारिक सदस्यों के साथ संघर्ष से बच सकेंगे। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी। अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाना आवश्यक है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अवरोध आएगा।

वृष राशि :- आज आप नए कार्य या आयोजन का निर्णय ले सकेंगे। नौकरी-धंधे में लाभ के साथ अतिरिक्त आय खड़ी कर सकेंगे। मित्र वर्ग, विशेष रूप से स्त्री मित्रों से आपको लाभ होगा। सामाजिक मंडल में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे। पत्नी और पुत्र की तरफ से आप सुख और संतोष अनुभव करेंगे। वैवाहिक संयोग निर्मित होंगे। तन-मन से आनंदित रहेंगे।

मिथुन राशि :- आपके लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। काम की सफलता और उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन आपके उत्साह को बढ़ाएंगे। व्यापारियों को भी व्यापार और आय में वृद्धि होगी। बकाया राशि का भुगतान होगा। पिता एवं बुजुर्ग वर्ग से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। उन्नति के संयोग बनेंगे। सरकार की तरफ से लाभ होगा।

कर्क राशि :- आज आपको निर्धारित कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना दिखाई देती है। सपरिवार मांगलिक प्रसंग में उपस्थित होंगे। धार्मिक कार्य मे मन लगेगा। स्वजनों के साथ मिलन आपको हर्षित करेगा। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता का अनुभव करेंगे। समाज में आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

सिंह राशि :- मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आपको विशेष रुचि होगी। कुटुंबीजन, मित्र-मंडल या प्रिय व्यक्ति के साथ समय बीतेगा। सार्वजनिक जीवन में मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। प्रणय-प्रसंगों की पूर्व भूमिका निर्मित होगी। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान के अधिकारी बनेंगे। आपके हाथ से दान-धर्म के कार्य होंगे।

कन्या राशि :- आज आपको ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। उसके साथ ही क्रोध की अधिकता रहेगी। इसके परिणाम स्वरूप आपका काम बिगड़ने की संभावना रहेगी, अतः गुस्से पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। ऑफिस में अधिकारियों और घर में कुटुंबीजनों तथा विरोधियों के साथ वाद-विवाद में पड़े बिना मौन रहकर दिन व्यतीत करना बेहतर रहेगा। किसी धार्मिक कार्य में जाने का अवसर आएगा।

तुला राशि :- आज आप शारीरिक और मानसिक स्वस्थता से काम करेंगे। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में विशेष दिलचस्पी रहेगी। साहित्य और कला के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करके प्रेरणा मिलेगी। प्रेमीजनों एवं प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात होगी। संतानों से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक या परोपकारी कार्यों में आपका मन लगा रहेगा।

वृश्चिक राशि :- अत्यधिक कार्यभार और खान-पान में लापरवाही से आपका स्वास्थ्य खराब होगा। समय से भोजन और नींद न लेने के कारण मानसिक रूप से बेचैनी का अनुभव होगा। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है, संभव हो तो प्रवास न करें। निर्धारित समय पर कार्य पूरा नहीं कर पाने से चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे। योग, ध्यान और आध्यात्मिक पठन राहत देगी।

धनु राशि :- वर्तमान समय भाग्यवृद्धि का है, इसलिए साहस के साथ कार्य हाथ में लेने के लिए आज शुभ दिन है। योग्य जगह पर पूंजी-निवेश आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार में भाई-बंधुओं के साथ आत्मीयता और मेल-मिलाप रहेगा। छोटे धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकेंगे। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे।

मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए खुशी और सफलता का है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा वालों के लिए ऑफिस में अनुकूल वातावरण रहेगा। नौकर वर्ग और ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन आवश्यक खर्च भी होंगे। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।

कुंभ राशि :- आज आपको प्रतिकूलताओं का सामना करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। शारीरिक स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। मन पर चिंता का बोझ रहने से मानसिक बेचैनी का अनुभव होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ खटराग होगा। माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता पैदा होगी। पढ़ाई के लिए अनुकूल समय नहीं है। स्थाई संपत्ति, वाहन से सम्बंधित समस्याएं सामने आएंगी। धन खर्च की संभावना है।

मीन राशि :- आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। पूजा-पाठ या धार्मिक कार्य के पीछे आपका धन खर्च होगा। सगे-सम्बंधियों तथा परिवारजनों के साथ संभलकर बोलें, क्योंकि आपकी वाणी से किसी को चोट पहुंचने की संभावना है। अधिक परिश्रम से कम सफलता मिलने से हताशा पैदा होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में खटराग होगा। ईश्वर आपकी मुसीबत कम करेंगे।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक बदलाव

अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड की नौ मार्च से शुरू होने जा रही परीक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत आंशिक बदलाव किया है।

अजमेर स्थित बोर्ड मुख्यालय पर प्रशासक और संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 3 अप्रैल को महावीर जयंती के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के कारण बोर्ड की इस दिन पूर्व घोषित परीक्षाएं अब 4 अप्रैल मंगलवार को आयोजित होगी।

उन्होंने बताया कि 3 अप्रैल को पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार सेकंडरी स्तर पर गणित और सीनियर सेकेंडरी स्तर पर कंप्यूटर विज्ञान इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसिस विषय की परीक्षा का आयोजन होना था जो अब मंगलवार चार अप्रैल को कराई जाएगी। आंशिक संशोधित परीक्षा कार्यक्रम बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है।

दौसा में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले पांच आरोपी अरेस्ट

दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में मानपुर थाना क्षेत्र के घूमणा गांव में सोमवार रात फायरिंग और जानलेवा हमला कर दहशत फैलाने के आरोप में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक संजीव नैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मनोज मीना (21) घूमणा गांव का ही है और परिवादी के ताऊ का लड़का है। वही आरोपी सतीश मीना (20) एवं पिंटू उर्फ रामनिवास उर्फ गब्बर (22) गांव गढ़ी थाना मानपुर, जितेश उर्फ जितेंद्र मीना (20) गांव समलेटी थाना महवा जिला दौसा और सोनू मीना (24) गांव ख़िरखड़ी थाना टोडाभीम जिला करौली के रहने वाले हैं।

घटना के संबंध में घूमणा गांव निवासी पीड़ित राम हरी मीना (29) ने रिपोर्ट दर्ज कराकर बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे जयपुर नंबर की एक स्विफ्ट डिजायर उनके घर के सामने आकर रुकी। कार से ताऊ का लड़का मनोज मीना पिस्टल लेकर उतरा और उन पर दो फायर किए, जिसमें वह बच गया।

इसी दौरान कार से सतीश मीना, सोनू एवं जितेश आदि उतरे। इन्होंने मिलकर उसके परिवार पर लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में घटना में प्रयुक्त हथियार और कार समेत इन पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

अजमेर डेयरी ने 1 मार्च से एक रुपए प्रति लीटर के दूध खरीद मूल्य वृद्धि की

0

अजमेर। राजस्थान में अजमेर डेयरी ने पशुपालकों पर चारे एवं पशु आहार की कीमतों में वृद्धि से पड़ रही आर्थिक मार पर संबल प्रदान करते हुए एक मार्च से एक रुपए प्रति लीटर के खरीद मूल्य वृद्धि की घोषणा की है।

अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने बताया कि एक मार्च से दूध के खरीद मूल्य में पुनः वृद्धि की जा रही है क्योंकि सिलसिलेवार राहत के क्रम में एक फरवरी को भी एक रुपए प्रति लीटर के खरीद मूल्य में वृद्धि की गई थी। अब पुनः वृद्धि की गई है।

उन्होंने बताया कि पशुपालकों को अब पांच रुपए मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना सहित 8.85 रुपए प्रति फैट की दर से भुगतान किया जाएगा जिससे पशुपालकों को औसतन प्रति लीटर दूध की खरीद मूल्य 57.50 रुपए मिलेगी।

उन्होंने बताया कि इससे डेयरी पर प्रतिदिन साढ़े चार लाख रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा एवं प्रतिमाह लगभग 1.35 करोड़ का अतिरिक्त भुगतान करना पड़ेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि डेयरी द्वारा खरीद मूल्य में वृद्धि के बावजूद उपभोक्ताओं के लिए किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की गई है।

जयपुर : वोगस्टार का फैशन वीक कम ब्यूटी पेजेंट आयोजन 14 से 16 अप्रैल तक

जयपुर। वोगस्टार यूनिटी इन डाइवर्सिटी थीम पर युवा महिलाओं और फैशन डिज़ाइनर के लिए आगामी 14 से 16 अप्रैल तक एक अनूठे फैशन वीक कम ब्यूटी पेजेंट का आयोजन करेगा।

वोगस्टार की संस्थापक कीर्ति चौधरी के अनुसार तीन दिवसीय इस फैशन वीक कम ब्यूटी पेजेंट का आयोजन 14 अप्रैल से जयपुर के ली मेरिडियन होटल में किया जाएगा। इस फैशन वीक में सभी राज्यों से आने वाले उभरते डिजाइनरों द्वारा बनाई गई उत्कृष्ट डिज़ाइन को ब्यूटी पेजेंट में भाग ले रही युवा प्रतिभागियों द्वारा रैंप पर प्रदर्शित किया जाएगा।

इस फैशन वीक कम ब्यूटी पेजेंट को दो श्रेणियों में विभाजित किया गया है। मिस वोगस्टार इंडिया और मिसेज वोगस्टार इंडिया के तहत तीन राष्ट्रीय विजेताओं को ताज पहनाया जाएगा। मिसेज वोगस्टार इंडिया को आगे फिर से दो समूहों में वर्गीकृत किया गया है। पहले समूह में 18-35 आयु वर्ग की विवाहित महिलाएं भाग लेंगी जबकि समूह दो उन महिलाओं के लिए होगा जिनकी आयु 36-50 वर्ष के बीच हैं। निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने और सभी आयु समूहों की महिलाओं को शामिल करने के उद्देश्य से मिसेज वोगस्टार इंडिया को दो वर्गों में बांटा गया है।

मिस एंड मिसेज वोगस्टार इंडिया 2023 और वोगस्टार फैशन वीक का ग्रैंड फिनाले अपनी तरह का यह पहला आयोजन होगा जहां सभी राज्यों के 700 प्रतिभागियों को विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा छह महीने के लिए बड़े पैमाने पर प्रशिक्षित किया गया है। इसके लिए जहां स्क्रीनिंग राउंड प्रतियोगिताओं के दौरान राज्यों में प्रतिभागी महिलाएं सौंदर्य आइकन बनने के लिए रूढ़िवादिता को तोड़ कर नए आयाम स्थापित करती नज़र आई वहीं प्रतिभाशाली डिजाइनर ग्रैंड फिनाले में भारत के बहुसांस्कृतिक पहलू को प्रदर्शित करने के लिए प्रयासरत हैं और डिज़ाइन में कई प्रकार के प्रयोग कर रहे हैं। ग्रैंड फिनाले फैशन शो एलिसन वुडहैम द्वारा कोरियोग्राफ किया जाएगा। एलिसन को फैशन उद्योग में 20 साल का अनुभव है और उन्होंने सब्यसाची, डिओर , अनामिका खन्ना और अन्य शीर्ष डिजाइनरों के लिए शो किए हैं।

उन्होंने बताया कि स्कैनिंग राउंड के दौरान वोगस्टार को 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों की 1200 महिलाओं से पंजीकरण प्राप्त हुआ। पंजीकरण के बाद संगठन ने प्रत्येक क्षेत्र से एक विजेता का चयन करने के लिए सभी राज्यों में सौंदर्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। वोगस्टार ने अलग-अलग शहरों से चुने गए इन 700 उम्मीदवारों को भी प्रशिक्षित किया इनमें से 200 विजेताओं को जयपुर में ग्रैंड फिनाले के दौरान सम्मानित किया जाएगा।

मिस एंड मिसेज़ वोगस्टार इंडिया के प्रोजेक्ट हेड हैरी खोसला ने कहा कि वोगस्टार 2023 महिलाओं को समान उपलब्ध कराने और उन्हें दुनिया के सामने लाने में मदद करने के लिए कार्यरत है।

किशनगढ़ में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के किशनगढ़ के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित कृष्णापुरी रेलवे फाटक एरिया में रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना ट्रैक पार करते समय हुई जिसमें अज्ञात महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। घटना के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई।

सूचना पर गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर किशनगढ़ के राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। मौके पर किसी ने भी मृतका की पहचान नहीं की। पुलिस मृतका की शिनाख्त करने में जुटी है।

ओरिएंट इलेक्ट्रिक का क्लाउड कूलिंग पंखा लॉन्च, कीमत 15999 रुपए

नई दिल्ली। सीके बिरला समूह की कंपनी ओरिएंट इलेक्ट्रिक लिमिटेड ने आज क्लाउडचिल टेक्नॉलॉजी द्वारा संचालित अपनी तरह के पहले कूलिंग पंखे क्लाउड 3 को लॉन्च करने की घोषणा की जिसका मूल्य 15999 रुपए है लेकिन अभी इसका आमंत्रण मूल्य 11999 रुपए रखा गया है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ राकेश खन्ना ने आज यहां इस पंखे को लाँच करते हुए कहा कि हम उपभोक्ता केंद्रित इनोवेशन के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसकी वजह से हम लगातार बाजार में आविष्कारशील और खास गुणवत्ता वाले उत्पाद पेश करते हैं।

अद्वितीय क्लाउडचिल टेक्नॉलॉजी के साथ क्लाउड 3 पंखा लॉन्च करके हमने एक बिलकुल नई केटेगरी को पेश किया है। 34 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा गर्मी हो जाने पर पंखे कम प्रभावी हो जाते है, इसी सोच के साथ हमने इस इनोवेटिव पंखे को विकसित किया है। क्लाउड 3 पंखा हवा के तापमान को 12 डिग्री सेल्सियस तक कम करता है।

इसमें एक इन-बिल्ट क्लाउड चैंबर है, जो पानी को बादलों जैसे नैनोपार्टिकल्स में बदलता है, जिससे हवा में फौरन ठंडक आ जाती है, तथा एयरोडाईनैमिक डिज़ाईन के फैन ब्लेड ठंडी हवा को पूरे कमरे में फैला देते हैं। हम प्रीमियम फैन सेगमेंट में अग्रणी कंपनियों में से एक हैं, और हमें आशा है के क्लाउड 3 पंखे के साथ इस सेगमेंट में हमारी पोजिशनिंग और ज्यादा मजबूत होगी। हम क्लाउड 3 को चुनिंदा रिटेल स्टोर पर उपलब्ध करा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि क्लाउड 3 शुरुआत में सीमित अवधि के लिए अमेजन पर उपलब्ध होगा और फिर चुनिंदा रिटेल स्टोर पर भी उपलब्ध हो जाएगा। क्लाउड 3 न केवल ठंडी हवा प्रदान करता है बल्कि कमरे को भी ठंडा करने में सक्षम है। क्लाउड 3 कूलिंग पंखे में 4.5 लीटर का वाटर टैंक है, जिससे बिना रुके 8 घंटे तक ठंडी हवा मिलती है। यह पंखा हवा के तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस तक की कमी ला सकता है। इस लाइफस्टाइल कूलिंग सॉल्यूशन के लॉन्च के साथ ओरिएंट इलेक्ट्रिक का लक्ष्य उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करते हुए पंखो की श्रेणी में अपने नेतृत्व को सुदृढ़ करना है।

बड़वानी में नवविवाहिता ने स्कूल भवन में आग लगाकर की सुसाइड

बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के खेतिया थाना क्षेत्र के जाहूर स्थित एक शासकीय विद्यालय के भवन में नवविवाहिता ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली।

खेतिया थाने के विवेचना अधिकारी कमल चौहान ने बताया कि 22 वर्षीय दुर्गेश्वरी ठाकुर ने जाहूर स्थित शासकीय भवन (ईजीएस शाला) में कल शाम स्वयं को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। वह गर्भवती भी थी।

उन्होंने बताया कि उसका परिवार करीब 15 वर्ष से स्कूल भवन के एक कमरे में ही अवैध रूप से निवासरत था। उन्होंने मृतिका के मायके पक्ष द्वारा हत्या किए जाने के आरोप पर कहा कि फिलहाल घटना आत्महत्या की ही प्रतीत हो रही है।

राजपुर के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) रोहित अलावा ने बताया कि महिला का पति कुछ काम नहीं करता है और इसको लेकर पूर्व में भी विवाद हुआ था और उसने पहले भी कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या की कोशिश की थी। उन्होंने बताया कि घटनाक्रम की विभिन्न कोणों से जांच की जा रही है।