Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 344 -
होम ब्लॉग पेज 344

चलती ट्रेन में नाबालिग से गैंगरेप के दोषी दो BSF जवानों को उम्रकैद

हावड़ा। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले की यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) की अदालत ने आठ साल पहले ट्रेन में नाबालिग लड़की से गैंगरेप के मामले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवानों को आजीवन कारावास की सजा और एक सैन्यकर्मी को 10 वर्ष कैद की सजा सुनाई। यह जानकारी अदालत के सूत्रों ने मंगलवार को दी।

हावड़ा की विशेष अदालत के न्यायाधीश सौरभ भट्टाचार्य ने सोमवार को बीएसएफ जवान बल्कराम यादव और संतोष कुमार को नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में दोषी करार देते हुए उम्रकैद और एक-एक लाख रुपए जुर्माना की सजा सुनाई और सैन्यकर्मी मंजुरीश त्रिपाठी को 10 वर्ष के सश्रम कारावास और 50 हजार रुपए जुर्माना लगाया है। दोषी जवानों ने इस अपराध को 27 दिसंबर 2015 को अंजाम दिया गया था।

सरकारी अधिवक्ता सोमनाथ बनर्जी ने अदालत से कहा कि दोषियों ने कोच में गलती से घुसने वाली नाबालिग लड़की को शराब पीने के लिए मजबूर किया और बेहोश होने तक उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। बाद में, जीआरपी ने मधुपुर रेलवे स्टेशन पर उस पीड़िता को बचाया और देवघर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जीआरपी ने मधुपुर और हावड़ा स्टेशन पर मामला दर्ज कराया और जांच के बाद ट्रेन से सैन्यकर्मी मंजुरीश त्रिपाठी और गुवाहाटी में बीएसएफ शिविर से दोनों आरोपी जवानों को गिरफ्तार किया।

पीड़िता हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस से हावड़ा से अमृतसर की यात्रा अकेली कर रही थी और सुरक्षा बलों के आरक्षित डिब्बे में यह सोचकर चढ़ गई थी कि वह सुरक्षित रहेगी। सरकारी वकील बनर्जी ने अदालत से कहा कि पीड़िता ने यात्रा के लिए टिकट भी खरीदा था। उन्होंने अदालत को बताया कि पीड़िता को लगा कि वह सुरक्षा बलों के आरक्षित डिब्बा सुरक्षित रहेगी क्योंकि सामान्य डिब्बे में बहुत भीड़ थी, लेकिन दुर्भाग्यवश वह वहां सुरक्षित नहीं रही और उसके साथ रेप किया गया।

बरसाने की मनोहारी लठामार होली में खूब उड़ा अबीर गुलाल

मथुरा। राधारानी की नगरी बरसाना में मंगलवार को ब्रज की अनूठी लठामार होली देखकर देश के कोने कोने से आए लाखों श्रद्धालु एवं कलाप्रेमी मंत्रमुग्ध हो गए। लठामार होली स्थल पर इतना अबीर गुलाल उड़ा कि वातावरण उड़त गुलाल लाल भये बदरा से आच्छादित हो गया।

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि अपार जनसमूह के आने के बावजूद कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं घटी तथा हंसी ठिठोली के मध्य लठामार होली संपन्न हुई। फाग खेलन बरसाने आए हैं नटवर नन्दकिशोर रसिया के बीच बरसाने की रंगीली गली में शुरू में ऐसी बयार बही कि दर्शकों तक के पैर थिरक उठे।

बरसाने की इस प्रेममई होली को पहली बार देखने आए होली प्रेमियों के लिए सुखद मगर आश्चर्यजनक अनुभव यह था कि अपार जन समुदाय के मध्य नये लहंगा और फरिया पहने गोपियां गोपों पर लाठियां बरसा रही थी और ग्वालबाल उन्हें चमड़े की बनी ढ़ाल पर हंसते हुए रोक रहे थे। इस होली में बरसाने की महिलाएं गोपियां थीं तो नन्दगांव के हुरिहार ग्वालबाल बने हुए थे।

आज बरसाना का वातावरण सुबह से ही होलीमय था। दोपहर बाद नन्दगांव के हुरिहार जब पीली पोखर के पास पहुंचे तो उनका ठंढ़ाई भांग आदि से स्वागत किया गया। यहीं पर हुरिहारों ने अपनी पगड़ी, बगलबन्दी, ढाल आदि को ठीक किया। लगभग डेढ़ घंटे के बाद हुरिहार लाड़ली मन्दिर पहुंचे जहां पर बरसाना और नन्दगांव के गोस्वामियों ने समाज गायन किया लेकिन जैसे ही वे मन्दिर के बाहर निकले उन पर रंग की फुहार चलने लगी।

हुरिहारों के रंगीली गली में पहुंचने पर पहले हास परिहास हुआ और फिर गोपियों पर कुछ गोपों ने जैसे ही रंग डाला, अपने नए कपड़े खराब होने से बचाने के लिए उन्होंने लाठियोें से गोपों पर प्रहार करना शुरू किया और ग्वालबालों ने उन्हें चमड़े की बनी ढाल पर रोकना शुरू किया।
इसी बीच रसिया के स्वर गूंज उठे

आज बिरज में होरी रे रसिया।
होरी रे रसिया बरजोरी रे रसिया, आज बिरज में होरी रे रसिया।

कुछ देर बाद ही लठामार होली तेज हो गई तथा रंगीली गली लाठियों के ढाल पर प्रहार की आवाज से गूंज उठी। लगभग एक घंटे तक चली इस होली का समापन नन्द के लाला की जय एवं बृषभानुदुलारी की जय से गूंज उठा।

सोमवार को लाड़ली मन्दिर में लड्डू होली से वातावरण भक्ति रस से सराबोर हो गया। मन्दिर के सेवायत छैलबिहारी गोस्वामी ने बताया कि नन्दगांव के पंडे ने जैसे ही बताया कि नन्दगांव के हुरिहार अगले दिन होली खेलने आएंगे, वातावरण खुशी से भर गया ।मन्दिर के गर्भगृह से राधारानी की ओर से भक्तों में लड्डू लुटाए गए। उन्होंने कहा कि बाहर के लोगों ने लड्डू से होली खेलकर इसे विकृत कर दिया जब कि यह वास्तव में पंडे का एक प्रकार से स्वागत है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पाण्डे ने बताया कि दोनों दिन लाखों की भीड़ होने के बावजूद कोई अप्रिय घटना इसलिए नहीं घटी कि सुरक्षा के लिए बनाए गए त्रिस्तरीय घेरे में शामिल पुलिसकर्मियों ने अपनी ड्यूटी बखूबी निभाई तो वाहनों के विभिन्न पार्किंग में खड़े करने के कारण रास्ता जाम नहीं हुआ।

सादावर्दी में संवेदनशील स्थलों पर पुलिसकर्मियों के लगाने से महिलाओं के साथ अभद्रता को रोका जाना संभव हो सका तो मन्दिर में कुछ अंतराल में सीमित भक्तों के भेजने से मन्दिर में भीड़ का दबाव नही बन सका। कुल मिलाकर बरसाने की लठामार होली से ब्रज की होली का धूमधड़ाका अपने यौवन पर आ गया है।

मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन का मंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा ने ली चुटकी

नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दोनों मंत्रियों के इस्तीफ़े स्वीकार कर लिए हैं। सिसोदिया कथित आबकारी घोटाला मामले में पांच दिन की केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की रिमांड पर हैं। जैन पहले से ही मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद हैं।

मनीष सिसोदिया के पास शिक्षा, लोक निर्माण, वित्त, आबकारी, ऊर्जा, जल, स्वास्थ्य जैसे सबसे अहम विभाग थे। सिसोदिया अपने विभागों के साथ ही जैन के विभागों का काम भी देख रहे थे। गौरतलब है कि सिसोदिया को कथित आबकारी घोटाले मामले में सीबीआई ने लंबी पूछताछ के बाद रविवार को गिरफ्तार किया है।

मनोज तिवारी, कपिल मिश्रा ने सिसोदिया, जैन के इस्तीफे पर ली चुटकी

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के इस्तीफों पर चुटकी लेते हुए भारतीय जनता पार्टी सांसद मनोज तिवारी और दिल्ली के पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने मंगलवार कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी इस्तीफा दे देना चाहिए।

तिवारी ने एक ट्वीट में कहा कि सुप्रीम कोर्ट की जबरदस्त फटकार से आम आदमी पार्टी की नींद टूट गई…. आखिरकार मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को इस्तीफा देना पड़ा। केजरीवाल जी नैतिकता के आधार पर इस्तीफा तो आपका भी बनता है।

कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया कि दिल्ली की जनता की जीत हुई, भ्रष्ट मंत्रियों मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को कैबिनेट से इस्तीफा देना पड़ाए जेल से सरकार चलाने का पाप बंद करना पड़ा, भ्रष्ट मंत्रियों को बचाने की केजरीवाल की सारी कोशिशें फेल हो गई।

मिश्रा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने साफ़ कहा है कि मनीष सिसोदिया पर भ्रष्टाचार का गम्भीर मामला है और उन्हें कोई छूट नहीं दी जा सकती। सुप्रीम कोर्ट ने सिसोदिया को जांच का सामना और क़ानूनी प्रक्रिया का पालन करने की सलाह दी। स्पष्ट है मनीष सिसोदिया को दिल्ली के साथ की गई लूट और भ्रष्टाचार का हिसाब देना पड़ेगा।

गौरतलब है कि मनीष सिसोदिया को कथित आबकारी घोटाला मामले में सीबीआई ने लंबी पूछताछ के बाद रविवार को गिरफ्तार किया है जबकि आप के स्वास्थ्य मंत्री जैन पहले से ही मनी लाॅड्रिंग मामले में राजधानी की तिहाड़ जेल में बंद हैं।

मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, याचिका खारिज

कृति सेनन को ‘मिमी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार

नई दिल्ली। ‘मिमी’ फिल्म में शानदार अभिनय करने के लिए अभिनेत्री कृति सेनन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार से नवाजा गया है।

इस पुरस्कार के लिए कृति सेनन का मुकाबला ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए आलिया भट्ट, ‘भूल भुलैया 2’ के लिए तब्बू, ‘जुग जुग जियो’ और ‘शेरशाह’ के लिए कियारा आडवाणी, ‘काला’ के लिए तृप्ति डिमरी और ‘गहराइयां’ के लिए दीपिका पादुकोण से था।

कृति ने फिल्मी दुनिया के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर से पुरस्कार लेने के बाद कहा कि बहुत-बहुत धन्यवाद सर, आपसे पुरस्कार ग्रहण करना बहुत सम्मान की बात है। मैं लगभग भ्रमित हो गई थी क्योंकि मुझे लगा कि मिमी का वर्ष समाप्त हो गया है। लेकिन यह अवॉर्ड दो वर्षों के लिए दिया जा रहा है, इसलिए यह और भी खास है।

उन्होंने कहा कि मिमी एक बहुत ही खास फिल्म है और मुझे अगर किसी फिल्म को फिर से जीने और फिर से करने का मौका मिला, तो मैं निश्चित रूप से मिमी का ही नाम लूंगी। मैं दिनेश विजान, मैडॉक फिल्म्स और लक्ष्मण उतेकर सर को धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया कि मैं इसे कर सकती हूं।

उन्हें शुरू से ही मेरी प्रतिभा पर विश्वास करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। जब आप बड़े सपने के साथ फिल्मी जगत में प्रवेश करते हैं तो आपको बस कुछ लोगों की आवश्यकता होती है जो आप पर और आपकी प्रतिभा पर विश्वास करें और आपको मौका दें। अभिनेत्री ने पुरस्कार समारोह का वीडियो भी अपनी सोशल मीडिया पर साझा किया।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मिमी के साथ, कृति ने साबित कर दिया कि एक तरफ कि वह व्यावसायिक फिल्मों में मुख्य अभिनेत्री हो सकती हैं, वहीं उन्होंने यह भी साबित किया है कि वह अपने दम पर एक फिल्म को सफल बना सकती हैं और दर्शकों का दिल जीत सकती हैं। वह जल्द ही आदिपुरुष, गणपत और शाहिद कपूर के साथ एक अनाम फिल्म में नजर आएंगी।

मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, याचिका खारिज

नई दिल्ली। सुप्रीमकोर्ट ने शराब नीति में अनियमितता के आरोप में गिरफ्तार दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की रिट याचिका मंगलवार को खारिज कर दी। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा की पीठ ने संबंधित पक्षों की दलीलें सुनने के बाद श्री सिसोदिया की याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया।

पीठ ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि यह एक बहुत ही गलत मिसाल कायम करेगा। सिर्फ इसलिए कि दिल्ली में एक घटना हुई थी, हमसे संपर्क किया गया था। पीठ की अध्यक्षता कर रहे न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ कहा कि याचिकाकर्ता दिल्ली हाईकोर्ट के समक्ष प्रभावी उपाय का लाभ उठा सकता है।

वरिष्ठ अधिवक्ता एएम सिंघवी ने पीठ के समक्ष दलील देते हुए कहा कि शीर्ष अदालत ने पहले पत्रकार अर्नब गोस्वामी और विनोद दुआ के मामले में हस्तक्षेप किया था। इस पर न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा कि अर्नब गोस्वामी का मामला बॉम्बे उच्च न्यायालय के फैसले के बाद शीर्ष अदालत में आया था। विनोद दुआ के मामले में तथ्य और परिस्थितियां बिल्कुल अलग थीं। कोविड-19 दौरान दुआ के मामले में अदालत ने हस्तक्षेप किया था।

दिल्ली की एक विशेष अदालत ने सोमवार को सिसोदिया को केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) की हिरासत में चार मार्च तक भेज दिया था। सिसोदिया ने अपनी गिरफ्तारी और सीबीआई अदालत के इस आदेश को शीर्ष अदालत में चुनौती दी थी।

दिल्ली की 2021-2022 की आबकारी नीति की कथित अनियमितता के आरोपों से घिरे सिसोदिया ने अपनी गिरफ्तारी और पांच दिन की सीबीआई हिरासत में भेजने के खिलाफ शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष मंगलवार की सुबह ‘विशेष उल्लेख’ के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता सिंघवी ने सिसोदिया की याचिका पर तत्काल सुनवाई की गुहार लगाई। पीठ ने तत्काल सुनवाई के की गुहार स्वीकार करते हुए कहा था कि वह लगभग अपराह्न 3: 50 बजे सुनवाई करेगी।

सिसोदिया को सीबीआई विशेष अदालत ने सोमवार को पांच दिनों के लिए हिरासत में भेज दिया था। दिल्ली की राउस एवेन्यू स्थित एम के नागपाल की अदालत ने संबंधित पक्षों की दलीलें सुनने के बाद 14 अन्य आरोपियों में शामिल सिसोदिया को सीबीआई की हिरासत में भेजने का आदेश पारित किया था।

अदालत ने आम आदमी पार्टी के नेता सिसोदिया को हिरासत में देने की सीबीआई की गुहार स्वीकार करते हुए चार मार्च अपराह्न दो बजे आरोपी को पेश करने का आदेश दिया था। सीबीआई का पक्ष रख रहे स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर पंकज गुप्ता ने विभिन्न दलीलें देते हुए पूछताछ की आवश्यकता बताई और अदालत से सिसोदिया की पांच दिनों की हिरासत की गुहार लगाई थी।

सिसोदिया का पक्ष रख रहे वरिष्ठ अधिवक्ताओं डी कृष्णन, मोहित माथुर और सिद्धार्थ अग्रवाल ने सीबीआई हिरासत को गैरजरूरी और कानून का दुरुपयोग बताते हुए उपमुख्यमंत्री को हिरासत में भेजने की मांग का पुरजोर विरोध किया।

सीबीआई ने दिल्ली की आबकारी नीति 202-2022 ( विवाद के बाद दिल्ली सरकार ने इस नीति को रद्द कर दिया था) में कथित अनियमितता के मामले में श्री सिसोदिया को रविवार को आठ घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था।

सीबीआई का आरोप है कि सिसोदिया जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। सीबीआई ने 17 अक्टूबर 2022 मनीष सिसोदिया पूछताछ की थी। सीबीआई ने 17 अगस्त को सिसोदिया समेत 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

सबगुरु राशिफल : 28 फरवरी मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2079, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 02.21 बजे बाद नवमी तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज व्यापार आदि संबंधित कार्यों के लिए भी लाभदायक दिन सिद्ध होगा। घर में कोई शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। निवेश से आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। दोपहर बाद स्वास्थ्य केे प्रति सजग रहें।

वृषभ :- आज का दिन मिला-जुला असर वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आप किसी नई कार्य-योजना पर काम कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। व्यापारियों को फिलहाल यात्रा करने का लाभ नहीं होगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति हो सकती है।

मिथुन :- आज नकारात्मक विचारों को मन से दूर रखना हितकर रहेगा। खान-पान का ध्यान रखिएगा। इसके अलावा कोई अकारण का खर्च भी आज करना पड़ सकता है। किसी जरूरी काम से बाहर भी जाना पड़ सकता है। फिलहाल आपका धन का खर्च अधिक न हो, इसका ध्यान रखने की खास जरूरत है।

कर्क :- आज आपको अपने मन के सारे काम करने के पूरे अवसर प्राप्त होंगे। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आज अचानक धन खर्च करना पड़ सकता है। नौकरी- व्यवसाय में परिस्थिति अनुकूल बनी रहेगी। अपने गुस्से को काबू में रखने का लाभ मिलेगा। फिलहाल किसी नए काम की शुरुआत मत करिए।

सिंह :- आज व्यापार विस्तार के लिए नई योजनाओं को अमल में ला सकते हैं। आज किसी अच्छे काम के लिए धन खर्च होगा। विदेश से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। फिलहाल प्रबल लाभ के योग बन रहे हैं। आकस्मिक धन खर्च होगा। भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद हो सकते हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत आज करने से बचें।

कन्या :- आज का दिन सुख व शांतिपूर्वक बीतेगा। श्रम के साथ-साथ कला के प्रति भी अभिरुचि बनी रहेगी। व्यापार के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। व्यवसाय व कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके अनुकूल बनेगी और साथी कर्मचारियों का सहयोग भी प्राप्त होगा।

तुला :- आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आपका स्वास्थ्य कुछ नरम बना रहेगा। परिवार या कार्यक्षेत्र में किसी से बड़ा वाद-विवाद हो सकता है। परंतु दोपहर बाद से आपकी स्थिति में सुधार आता जाएगा। वहीं आज आप किसी कलात्मक विधा के प्रति आर्कषित हो सकते हैं।

वृश्चिक :- आज संपत्ति संबंधित कार्यों में पूर्णतः सफलता प्राप्त होगी। भाई-बंधुओं का पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं सभी प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। परंतु दोपहर बाद से कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। व्यावहारिक जीवन में अपयश मिलने की संभावना भी बनी हुई है। आज दिन खत्म होने तक कोई भारी धन हानि का भी योग बन रहा है।

धनु :- आज किसी करीबी की बात से मन दुख सकता है। वहीं स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। आज का दिन आध्यात्मिक प्रवृत्तियों के लिए बहुत अच्छा है। व्यवसाय में आर्थिक लाभ भी होगा। दोपहर बाद से सभी अधूरे काम पूरे होते नजर आएंगे। आज आपके शत्रु कमजोर रहेंगे। ईश्वर का ध्यान करें।

मकर :- आज धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में आज वृद्धि होगी। व्यापार में भी वातावरण अनुकूल बना रहेगा। आज आपके हर कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। फिर भी दोपहर बाद से आपके विचारों में नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकते हैं। इससे हताशा बढ़ेगी। शेयर में निवेश का अच्छा लाभ मिलेगा।

कुंभ :- आज मिला-जुला दिन है। धार्मिक और सामाजिक कार्यों के पीछे अधिक धन खर्च होगा। करीबी लोगों के साथ वाद-विवाद से मन अशांत रहेगा। दोपहर बाद आज सभी कार्य सरलतापूर्वक पूरे होते नजर आएंगे। वहीं दफ्तर में आपके प्रभाव क्षेत्र में भी वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर बनी रहेगी।

मीन :- व्यावसायिक तथा अन्य क्षेत्रों में आज का दिन आप के लिए लाभप्रद रहेगा। किसी शुभ कार्य के आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। आस-पास के क्षेत्रों की यात्रा तथा मित्रों से उपहार आदि मिल सकते हैं। दोपहर बाद हर कार्य में कुछ सावधानी बरतने की आवश्यकता है। व्यावसायिक कार्यों में सरकारी प्रभाव से काम बनते नजर आएंगे।

राजस्थान ललित कला अकादमी से पुरस्कृत छात्रा निकिता का सम्मान

0


राजकीय कन्या महाविद्यालय अजमेर का पुरस्कार वितरण समारोह

अजमेर। राजकीय कन्या महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ, साहित्यिक मंच, सांस्कृतिक मंच राजनीतिक विभाग, कला परिषद, विज्ञान परिषद एवं ईएलसी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।

महाविद्यालय के ड्रामाटिक्स क्लब एवं साहित्यिक मंच के संयुक्त तत्वावधान में छात्राओं ने अंग्रेजी नाटक ‘द रिफंड’ का हिन्दी रूपांतरण कर भावपूर्ण तरीके से मंचन किया। विभिन्न मंचों की गतिविधियों में भाग लेने वाली करीब 125 छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर समारोह की मुख्य अतिथि राजस्थान ललित कला अकादमी की सदस्य ममता चौहान ने विगत दिनों आयोजित 23वें कला मेले में भाग लेने वाली महाविद्यालय की छात्रा निकिता को अकादमी की ओर से 10000 रुपए का पुरस्कार (स्कालरशिप) प्राप्त करने पर सम्मानित किया। उन्होेंने कहा कि यह अजमेर के लिए गौरव की बात है।

उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा अकादमी अध्यक्ष लक्ष्मण व्यास का इस बात के लिए आभार जताया कि राज्य सरकार के प्रयासों से शहर, कस्बा और ग्रामीण स्तर तक के प्रतिभावान कलाकारों को भी संबल प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने आगे भी अजमेर के कलाकारों को अकादमी के सहयोग से विशेष मंत्र प्रदान करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्या डा मंजुला मिश्रा ने की। विभिन्न परिषदों के संयोजक डा अर्चना, सीमा माथुर, अलका पवार, डा अनीता लुबाना, डा दुर्गा खत्री, संकाय सदस्य एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

सिरोही में हॉस्पिटल से बच्चे को उठाकर कुत्तों ने नोच डाला

सिरोही में चिकित्सालय में बच्चे को कुत्तों के द्वारा नोचने के बाद एडीएम को ज्ञापन देते भाजपाई।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध चिकित्सालय में सोमवार मध्यरात्रि को कुत्ते एक माह के बच्चे को वार्ड से उठाकर ले गए और उसके टुकड़े टुकड़े कर दिए। इस शर्मसार करने वाली घटना ने गहलोत सरका और सिरोही विधायक की मॉनिटरिंग पर एक बार फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रयागराज : उमेश पाल हत्याकांड में शामिल एक आरोपी अरबाज ढेर

प्रयागराज। बहुजन समाज पार्टी विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या में शामिल एक आरोपी को उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स ने प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र में एक सशस्त्र मुठभेड़ में मार गिराया।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की 24 फरवरी की शाम हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया था। उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्य विधानसभा में सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था और उसी कड़ी में सभी आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

कुमार ने बताया कि घटना में शामिल आरोपियों में एक पुरा मुफ्ती थाना अंतर्गत मल्लाहपुर निवासी अरबाज धूमनगंज इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया था जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि मृतक आरोपी उमेश पाल की हत्या में इस्तेमाल किए गए वाहन को चला रहा था और फायरिंग में भी वह भी शामिल था।

उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस ने पेशेवर अपराधियों, माफियाओं और गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान चलाया है। इसके अलावा, ऐसे तत्वों को संरक्षण देने वालों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 130 बी के तहत कार्रवाई की जाएगी और यह माना जाएगा कि वे भी इस कृत्य में भी शामिल थे।

कुमार ने कहा कि डीजीपी कार्यालय द्वारा प्रयागराज में स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। गिरफ्तारी पर नकद इनाम घोषित किया जाए और विभिन्न स्तरों पर राशि बढ़ाई जाए। जरूरत पड़ी तो डीजीपी स्तर से इनाम भी घोषित किया जाएगा।

मनीष सिसोदिया की सीबीआई रिमांड अर्जी पर फैसला सुरक्षित

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की आबकारी नीति में गड़बड़ी के सिलसिले में गिरफ्तार उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की रिमांड अर्जी पर विशेष अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।

विशेष अदालत के न्यायाधीश एमके नागपाल ने दोनों पक्षाें की सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। सीबीआई ने उन्हें पांच दिन की हिरासत में दिये जाने का विशेष अदालत से किया अनुरोध किया। सीबीआई के वकील ने कहा कि आबकारी घोटाले में साजिश बहुत सुनियोजित और गाेपनीय तरीके से रची गई।

सिसोदिया की ओर से उनके वकील ने रिमांड की अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि यदि कोई कुछ कहने की इच्छा न रखता हो तो यह गिरफ्तारी का आधार नहीं हो सकता।

सिसोदिया को 1510 बजे राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया था। सीबीआई ने कल आठ घंटे की पूछताछ के बाद सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। उन्हें आज रिमांड के लिए दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया। इस बीच, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिसोदिया काे गिरफ्तार किये जाने के खिलाफ राजधानी में कई जगह प्रदर्शन किए।