Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 345 -
होम ब्लॉग पेज 345

भिंड में नाबालिग ने किया 8 वर्षीय बालिका से रेप

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले की मौ थाना पुलिस ने आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के सिलसिले में नाबालिग लड़के के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार की इस घटना के सिलसिले में मौ कस्बे के निवासी 14 वर्षीय नाबालिग लड़के के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले को जांच में लिया गया है।

सूत्रों ने कहा कि 8 वर्षीय बालिका को नाबालिग लड़का सुनसान इलाके में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका की असामान्य स्थिति देखकर परिजनों को शक हुआ और उसने परिजनों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद पीड़िता के परिजन मौ थाने पहुंचे और दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई।

अजमेर में व्यापारी के यहां छापा, जीएसटी बिलों एवं स्टॉक की जांच

अजमेर। राजस्थान मेें अजमेर के क्लाक टावर पुलिस थाना क्षेत्र से लगते पडाव में आज जयपुर से आई वाणिज्य कर विभाग के दल ने एक व्यापारी के यहां छापामार कार्यवाही करते हुए जीएसटी बिलों एवं स्टाक की जांच पडताल शुरू की।

अजमेर में पडाव क्षेत्र में शंकर स्टोर नामक दुकान पर पहुंचे दल के पास बडी मात्रा में कर चोरी एवं अनियमितता की सूचना है। जिसके बाद विभाग ने आज मौके पर पहुंचकर बिलों और स्टाक की जांच कार्यवाही प्रारम्भ कर हालसेल की इस दुकान पर अनियमितता को खंगालना शुरू किया।

मूलतः व्यापारी गुटखा-बीडी-सिगरेट का कारोबारी है और प्रथम दृष्टया दुकानके स्टोर में बडी मात्रा में माल भरा है। विभागीय जांच दल के साथ पुलिस की मौजूदगी में जांच पडताल की कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा है। पूरी जांच होने से पहले जांच दल कुछ भी बताने से परहेज कर रहा है लेकिन इतना बताया गया है कि केन्द्र एवं राज्य सरकार के कर में अनियमितता के बाद कार्यवाही की जा रही है।

अभिनेत्री एवं भाजपा नेत्री खुशबू सुंदर बनेंगी एनसीडब्ल्यू सदस्य

चेन्नई। लोकप्रिय अभिनेत्री एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की सदस्य खुशबू सुंदर को सोमवार को राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) का सदस्य नामित किया गया। सुश्री खुशबू तीन साल के कार्यकाल के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग में नामांकित तीन सदस्यों में से एक हैं।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया कि राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम, 1990 (1990 का 20) की धारा 3 के अनुसरण में, केंद्र सरकार निम्नलिखित व्यक्तियों को एनसीडब्ल्यू सदस्य के रूप में नामित करती है: एक अवधि के लिए।कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक, या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो।

एनसीडब्ल्यू के नव मनोनीत सदस्य झारखंड की ममता कुमारी, मेघालय की डेलिना खोंगडुप और तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई की खुशबू सुंदर हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के लिए धन्यवाद दिया और महिलाओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों तथा महिला सशक्तिकरण के लिए कड़ी मेहनत करने की शपथ ली।

ट्वीट में खुशबू ने केंद्र सरकार की अधिसूचना को साझा किया और कहा कि मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और भारत सरकार को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के लिए धन्यवाद देती हूं। मैं नारी शक्ति की रक्षा, संरक्षण और पोषण के लिए कड़ी मेहनत करूंगी जो आपके नेतृत्व में दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने भी ट्विटर पर खुशबू सुंदर को बधाई दी और कहा कि यह महिलाओं के अधिकारों के लिए उनके अथक प्रयास और लड़ाई की पहचान है। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं के अधिकारों के लिए उनके अथक प्रयास और लड़ाई की पहचान है।

खुशबू, जो एक फिल्म निर्माता और टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता भी हैं, सबसे पहले द्रमुक मे शामिल हुईं। बाद में वह कांग्रेस में चली गई जहां उन्हें पार्टी का प्रवक्ता नियुक्त किया गया। अंततः, उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और भाजपा में शामिल हो गईं जहां उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया। खुशबू ने मई 2021 के चुनाव में थाउजेंड लाइट्स विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था लेकिन द्रमुक उम्मीदवार एन एझिलन से हार का सामना करना पड़ा था।

वह दिन दूर नहीं जब लोग भारत में बने विमान में यात्रा करेंगे : मोदी

नई दिल्ली/बेंगलूरू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत के उड्डयन बाजार का आज पूरी दुनिया में डंका बज रहा है और वह दिन दूर नहीं है जब यहां के लोग देश में बने विमानों में ही यात्राएं कर रहे होंगे।

मोदी ने कर्नाटक के शिवमोगा में नए हवाई अड्डे का उद्घाटन करने के बाद आयोजित सभा में कांग्रेस के नेतृत्व वाली पिछली सरकारों द्वारा देश के विमानन सेवा क्षेत्र को कुछ महानगरों तक ही सीमित रखे का आरोप लगाया और कहा कि उनकी सरकार ने अब स्थिति बदल दी है। आज हवाई अड्डों की संख्या नौ वर्ष में दो गुनी हो चुकी है तथा आम आदमी भी सस्ती उड़ानों का फायदा उठा रहा है।

प्रधानमंत्री ने एयर इंडिया द्वारा बोईंग और एयरबस से सैकड़ों की संख्या में नए विमान खरीदे जाने के सौदे का जिक्र करते हुए कहा कि भारत के उड्डयन बाजार का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व वाली पिछली सरकारों की तीखी आलोचना करते हुए कि कि उसने हवाई सम्पर्क को केवल कुछ बड़े शहरों तक सीमित रखा था और सरकारी नियंत्रीण वाली एयर इंडिया घाटे और ऐसी अन्य नकारात्मक बातों के लिए ही चर्चा में रहती थी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज्य में एयर इंडिया की चर्चा केवल नकारात्मक बातों के लिए होती थी आज यह विश्व के एविएशन क्षेत्र में नयी ऊंचाइयों की ओर बढ़ने की चर्चा है। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया जो नए विमान ले रही है उनसे भारत के हजारों युवाओं की चर्चा होगी।

उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया ने इसी माह अमरीका की बोइंग कंपनी और यूरोपीय विमान विनिर्माता एयरबस से 70 अरब डारल मूल्य के 470 विमान खरीदने का करार किया है। इनके लिए उसे पांच हजार से अधिक चालक दल के सदस्यों की आवश्यकता होगी। मोदी ने कहा कि भले आज ये विमान विदेशों से खरीदे जा रहे हैं पर वह दिन दूर नहीं जब भारत के नागरिक मेड इन इंडिया विमान में यात्रा कर रहे होंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के युग में केवल बड़े शहरों में ही एयरपोर्ट पर फोकस था, छोटे शहर भी हवाई मार्ग से जुड़ें, यह कांग्रेस की सोच में नहीं था। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए काम करने वाली भाजपा सरकार ने, स्थिति को बदलने का निर्णय किया। हमने यह तय किया कि हवाई चप्पल पहने वाला भी हवाई यात्रा कर पाए। इसी लिए हमने बहुत ही कम कीमत पर टिकट देने वाली उड़ान योजना शुरू की।

उन्होंने कहा कि अब पहली बार देश में आम आदमी भी विमान यात्राएं कर रहा है और नए विमान अड्डे के साथ शिवमोगा भी इसका साक्षी बनेगा। शिवमोगा हवाई अड्डा नैसर्गिक सौदर्य वाले इस क्षेत्र में विकास की नयी संभावनाएं खोलेगा।

उन्होंने भारत में विमानन क्षेत्र की प्रगति भारत की नीतियों की वजह है। देश में उनकी सरकार के बनने से पहले 74 एयर पोर्ट थे भाजपा सरकार नौ साल में 74 और एयर पोर्ट बना चुकी है। प्रधानमंत्री ने शिवमोगा में नए हवाई अड्डे का उद्घाटन करने के साथ ही 3,600 करोड़ रुपए से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की उपस्थिति में श्री मोदी ने नए हवाई अड्डे के शिलापट्ट का रिमोट कंट्रोल से अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने श्री येदियुरप्पा को उनके जन्मदिन की बधाई भी दी।

मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज मुझे एक बार फिर कर्नाटक के विकास की हजारों करोड़ रुपए की परियोजनाओं के विकास के शालान्यास का मौका मिला है। आज शिवमोगा को अपना एयरपोर्ट मिला है। एक पुरानी मांग आज पूरी हुई। यह हवाई अड्डा बहुत भव्य एवं सुंदर बना है जिसमें कर्नाटक की संस्कृति और प्रौद्योगिकी का संगम और युवा वर्ग की आकांक्षाओं की उड़ान का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि आज कर्नाटक में कुछ रेल परियोजनाओं और हर घर नल की परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ है। आज कर्नाटक के लोकप्रिय नेता येदियुरप्पा के जन्म दिन की शुभकामना देता हूं उनके सुदीर्धजीवन की कामना करता हूं। उन्होंने अपना जीवन कर्नाटक के लोगों और किसानों की सेवा में लगा दिया। उनका विधान सभा में हाल का भाषण हम सब के लिए प्रेरणा दायक है, उन्होंने 50-60 साल का जीवन और जवानी एक विचार के लिए खपाया है।

बीते कुछ वर्षो में कर्नाटक का विकास अभिवृद्धि के रथ पर चल चुका है। कोई गाड़ी हो या सरकार डबल इंजन लगता है तो उसकी रफ्तार कई गुना बढ़ रही है। राज्य में डबल इंजन सरकार एक और बदलाव लाई है। इस सरकार ने विकास को कुछ महानगरों से गावों, टीय3 और टीयर2 शहरों तक ले गयी है।

प्रधानमंत्री शिवमोगा से बेलगावी जाएंगे और वहां पीएम-किसान के तहत लगभग 16,000 करोड़ रुपए की 13वीं किस्त की राशि जारी करेंगे तथा 2,700 करोड़ रुपए से अधिक लागत की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे व उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ आप का प्रदर्शन

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ सोमवार को यहां प्रदर्शन किया।

आप ने ट्वीट कर कहा कि शिक्षा क्रांति के जनक मनीष सिसोदिया की फ़र्ज़ी केस में गिरफ़्तारी केवल केजरीवाल जी के शिक्षा-स्वास्थ्य मॉडल को देशभर में फ़ैलने से रोकने के लिए की गई है।

दिल्ली में पार्टी कार्यालय के बाहर आप नेता काला रिबन बांधकर प्रदर्शन किया। भाजपा मुख्यालय जाने की कोशिश कर रहे आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बलपूर्वक पीछे किया है। प्रदर्शन बढ़ने के बाद पुलिस ने सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिए जिसमें विधायक और पार्टी के पदाधिकारी शामिल हैं।

इससे पहले दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ट्वीट करके कहा कि आज विरोध प्रदर्शन के जरिए आम आदमी पार्टी कला दिवस मनाएगी। उन्होंने कहा कि सिसोदिया की गिरफ्तारी और अडानी से यारी के विरोध में आज दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि अडानी के नौकरों से पूछता हूं। अडानी लाखों करोड़ का घोटाला कर रहा है। उसके बंदरगाह पर हजारों करोड़ के ड्रग्स पकड़े जाते हैं, कोई कार्रवाई नहीं? एलआईसी, सीबीआई में करोड़ों का पैसा डूब रहा है, कोई कार्रवाई नहीं? और लाखों बच्चों का भविष्य बनाने वाले मनीष सिसोदिया को गिरफ़्तार?

देश में आपातकाल के संकेत, सिसोदिया के सहयोगी अरेस्ट : आप

देश में आपातकाल के संकेत, सिसोदिया के सहयोगी अरेस्ट : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने देश में आपातकाल के संकेत का ज़िक्र करते हुए कहा कि उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के‌ साथ पार्टी के 80 फीसदी नेतृत्व को पुलिस ने गिरफ्तार कर रखा है।

आप के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने संवाददाताओं से आज कहा कि उनकी पार्टी कल से बता रही है कि न सिर्फ मनीष सिसोदिया बल्कि 80 फीसदी नेतृत्व को पुलिस ने गिरफ्तार कर रखा है। केंद्र सरकार कह रही है कि हिरासत में लिया गया है जबकि हिरासत एक-दो घंटे की होती है लेकिन अभी नेताओं को पकड़े 24 घंटे हो जाएंगे।

अगर इतनी देर तक किसी को गिरफ्तार कर रखा है तो वह गैर कानूनी है। अब तक उनको कोर्ट में पेश कर बताना चाहिए था कि आपने किन धाराओं में किस कारण से सांसद, दिल्ली सरकार के मंत्री को गिरफ्तार कर रखा है।

उन्होंने कहा कि सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर वही बासी कहानी है जो सीबीआई मई 2022 से सुना रही है। ऐसे में अचानक उन्हें गिरफ्तार करने की क्या जरूरत पड़ गई? क्या वह देश छोड़कर भाग रहे थे? क्या वह किसी सबूत को नष्ट कर रहे थे। पिछले आठ माह से उनके पास मौका था, जब तब नहीं किया तो अब क्यों करते? सिसोदिया के खिलाफ कोई नया सबूत भी नहीं मिला है। सभी फाइलें और नोटिंग सीबीआई के पास हैं।

आप नेता ने कहा कि कहा जा रहा है कि जो आबकारी नीति बनाई गई इसमें भ्रष्टाचार हुआ है। सभी जानते हैं कि इस नीति को तत्कालीन उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अप्रूव किया था। अभी तक अनिल बैजल से पूछताछ क्यों नहीं की है। सिर्फ और सिर्फ झूठ का पुलिंदा है। मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। आम आदमी पार्टी के ऊपर केंद्र सरकार अत्याचार कर रही है। इस सब को जनता देख रही है।

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया मोटिवेशन पोस्ट

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर मोटिवेशन पोस्ट शेयर किया है। शिल्पा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस वीडियो और तस्वीरें शेयर करती हैं। इसी बीच शिल्पा ने मंडे मोटिवेशन वीडियो फैंस के साथ शेयर की है, जिसमें वह वर्क आउट और डांस साथ में करती हुई नजर आ रही हैं।

शिल्पा ने इस वीडियो के साथ लंबा कैप्शन शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘अब गाने में बाजीगर कुछ अलग है, तो मंडे मोटिवेशन भी तो कुछ अलग होना चाहिए! आज का रुटीन सिर्फ एक मजेदार कार्डियो स्टेप-वर्कआउट है, जिसमें थोड़ा सा ‘एसएसके ट्विस्ट’ यानी शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ट्विस्ट जोड़ा गया है।

यह खासकर कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम और पैरों की फिटनेस पर काम करता है। इसके लिए समय निकाल लें। उदाहरण के लिए इसे 60/90/120 सेकंड × 5 बार या उससे ज्यादा प्लेटफ़ॉर्म पर नज़र रखना याद रखें, जिससे आप उस पर ठोकर न खाएं और अपने फिटनेस के अनुसार प्लेटफ़ॉर्म की ऊंचाई का इस्तेमाल करें। मैंने इसे 4 प्लेटफॉर्म पर किया है। यदि आप इसे आजमाते हैं, तो इस रील को मेरे साथ रीमिक्स करें और मुझे टैग करना न भूलें। हैप्पी मंडे।

बूंदी जिले में कार एवं ट्रेक्टर ट्राली के टकराने पर तीन लोगों की मौत

बूंदी। राजस्थान में बूंदी जिले के दबलाना थाना क्षेत्र में कार और ट्रेक्टर ट्राली के टकराने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हिंडोली क्षेत्र के रहने वाले किशन एवं उनका परिवार चौथ का बरवाड़ा माताजी मंदिर में दर्शन करने गए थे। वापस आते समय रविवार देर रात रास्ते में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 148-डी पर दुर्गापुरा गांव के पास में उनकी कार एवं गिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली आपस में टकरा गए।

हादसे में कार में सवार वीना सैनी, उसकी पुत्री कृष्णा (7) और पुत्र केशव(3) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि किशन, मिश्रीलाल, रुपेश, सलोनी, आयुष एवं देवकिशन घायल हो गए जिन्हें बूंदी के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया जिसे पुलिस तलाश कर रही है।

छतरपुर : बोरवेल में गिरी 3 साल की बालिका को सुरक्षित निकाला

छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक गांव में आज बोरवेल में गिरी तीन साल की बालिका नैन्सी को रात्रि में सुरक्षित निकाल लिया गया।

बिजावर थाना क्षेत्र के ललगुवांपाली गांव के एक खेत के खुले बोरवेल में तीन वर्षीय नैन्सी विश्वकर्मा अपरान्ह बाद गिर गई थी। उसे बचाने के लिए विशेषज्ञों की मदद ली गई और कुछ घंटों के प्रयास के बाद रात्रि में उसे रस्सियों के सहारे सुरक्षित निकाल लिया गया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं ट्वीट के जरिए बालिका को सुरक्षित निकालने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बेटी को सुरक्षित निकाल लिया गया। इस कार्य में सहयोग के लिए जिला प्रशासन के सभी साथियों और नागरिकों के प्रति आभार।

सिलसिलेवार ट्वीट में उन्होंने कहा कि नैंसी की मां से फोन पर बात की। यह जानकर संतोष और आनंद हुआ कि बेटी स्वस्थ है। उसे सामान्य चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बेटी के पिता नहीं है, लेकिन उसके मामा शिवराज उसके साथ हैं।

इसके पहले चौहान ने बेटी को सुरक्षित निकालने के लिए जिला प्रशासन से आवश्यक उपाय करने के लिए कहा था और वे प्रशासन के संपर्क में थे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा भी छतरपुर जिला प्रशासन के संपर्क में थे और उन्होंने बेटी को सुरक्षित निकालने के बाद मुख्यमंत्री से चर्चा कर उन्हें धन्यवाद दिया।

सबगुरु राशिफल : 27 फरवरी सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुुरु न्यूज। फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2079, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 12.59 बजे बाद अष्टमी तिथि प्रारंभ।

मेष :- आज आप धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में शामिल हो सकते हैं। रिस्की कार्यों से दूर रहें। आपके कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होते रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों को प्रोत्साहन मिल सकता है। यह न केवल आपका मन हल्का करेगा, बल्कि आप दोनों के बीच मतभेद दूर करने में भी मदद करेगा। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इज़हार करे। कामकाज के मोर्चे पर यह एक मुश्किल दिन हो सकता है। प्रभावशाली लोगों के सहयोग आपका उत्साह दोगुना होगा। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियाँ निकालने की आदत को नजरअंदाज करें।

वृषभ :- अपनी दीर्घकालीन योजनाओं के साथ आगे बढ़ो, जैसा कि पहलुओं का दृढ़ संकल्प और संरचना का पक्ष है नई चीजों की कोशिश करने से डरो मत, खासकर जब आप अपने पसंदीदा लोगों के साथ हों। कार्यक्षेत्र में कोई आपसे दुर्व्यवहार कर सकता है। इसलिए तैयार रहें और प्रतिक्रिया न करें। आपकी लगन और मेहनत पर लोग गौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी खुशी की वजह साबित होगा। अपने उद्देश्यों की ओर शान्ति से बढ़ते रहें और सफलता मिलने से पहले अपने पत्ते न खोलें।

मिथुन :- आज मन चिंतामुक्त रह सकता है। कार्यों में विघ्न आने से कार्यपूर्ति में विलंब हो सकता है। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त करने में असफल रह सकते है। दांपत्य जीवन में तकरार का वातावरण रह सकता है अतः जीवनसाथी से सम्मानजनक तरीके से आचरण रखें। शाम के समय सफलता मिल सकती है। आपके हंसने-हंसाने का अंदाज आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। आपको अपने जीवनसाथी से जुड़ी कोई ऐसी बात पता चल सकती है, जिसे आप कभी नहीं जानना चाहते थे। कार्यक्षेत्र में हिम्मत न हारें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं।

कर्क :- आज आपके व्यापार-धंधे में खूब सफलता मिलेगी। कानूनन न फंसे, इसका ध्यान जरूर रखें। अगर आप कई दिनों से कामकाज में दिक्कत महसूस कर रहे हैं, तो आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। सुनी-सुनाई बातों पर आंखें मूंदकर यकीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। किसी के साथ पैसों की लेन-देन को लेकर सफल रहेंगे। देश-विदेश में व्यवसाय करने वालों को फायदा होगा। सब कुछ दोबारा जांचें और दूसरी राय प्राप्त करें, यह गलत समय और भ्रम की स्थिति के रूप में कुछ भी नया शुरू करने का एक अच्छा समय नहीं है, लेकिन पुराने मुद्दों को खत्म करने के लिए यह अच्छी अवधि है।

सिंह :- नौकरी पेशा के लोगों लिए समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। आज के दिन आप अत्यधिक संवेदनशील रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र की बात की जाए तो आज का दिन कार्यक्षेत्र को लेकर आपके लिए अत्यधिक लाभकारी साबित होगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। किसी की वाणी तथा बर्ताव की वजह से आपके मन को चोट लग सकती है तथा माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज आप बौद्धिक शक्ति से लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे। आपका विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। यात्रा-प्रवास हो सके तो न करें।

कन्या :- आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है। नकारात्मक विचारों को अपने पर प्रभावी न होने दें। आकस्मिक व्यय होने के संकेत हैं। मध्याह्न के बाद परिस्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। स्वभाव में उग्रता रह सकती है। आज के दिन आपको मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं, इसके लिए वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। धन-प्रतिष्ठा की हानि होगी। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। व्यापार धंधे के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगी।

तुला :- आज के दिन आप चिंता के बोझ से मुक्ति पा लेंगे बहुत अधिक रह सकती है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अत्यधिक लाभदायक सिद्ध होगा। आज के दिन आप परिजनों की तरफ से विशेष ध्यान देने की कोशिश करेंगे। इस समय आपके आर्थिक आयोजन भी पूरे होंगे आपकी इच्छा शक्ति को प्रोत्साहन मिलेगा, क्योंकि आप बहुत पेचीदा हालात से निकलने में कामयाब रहेंगे। भावुक फैसला लेते वक़्त अपनी तार्किकता न छोड़ें। अनुमान नुकसानदेह साबित हो सकता है, इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। आज आपके प्रिय की मनोदशा ज्वार-भाटे की तरह उतार-चढ़ाव भरी होगी।

वृश्चिक :- शारीरिक-मानसिक सुख बने रहेंगे। मित्रों और स्वजनों के साथ आज का दिन खूब आनंद और उल्लास से व्यतीत करेंगे। आज मन खुश और शांत रहेगा। जीवनसाथी के प्रति विशेष आकर्षण अनुभव करेंगे, जिससे मधुरता रहेगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। आज के दिन किसी से छेड़छाड़ या किसी से झगड़ा, वाद-विवाद करने से बचे, इससे भविष्य में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने अतिरिक्त खर्चों पर रोक लगाए नहीं तो आपको भविष्य में बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु :- आपको आज के दिन विशेष रुप से हर प्रकार के कार्य में सफलता प्राप्त होगी लेकिन थोड़ा विलंब भी हो सकता है। धैर्य से काम करें आप अपने तमाम कार्य को जारी रखने की पूरी कोशिश करेंगे आर्थिक आयोजनों में अवरोध दूर होगा। किया गया हर कार्य सफलतापूर्वक पूरा होगा। घर परिवार और निजी जिंदगी से जुड़े कुछ खास काम आज आपके हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग है। कफ्यूजन दूर करने के लिए दिमाग में नया तरीका आ सकता है। विद्यार्थी के लिए आज का दिन अति उत्तम रहेगा। आज यात्रा टालनी होगी।

मकर :- आज साधारण सी बात दांपत्य जीवन में कलह का कारण बन सकती है। सांसारिक विषयों पर अपने व्यवहार को उदासीन बनाए रखें। वाद-विवाद से बचें। अदालती कार्यवाही के संकेत है। सामाजिक दृष्टि से अपमानित हो सकते हैं। चिंता के भार से स्वास्थ्य को हानि पहुंचेगी। उग्र दलीलों या वाद-विवाद से किसी के साथ संघर्ष हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानीपूर्वक कदम उठाएं। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप कोई अविचारी कार्य न कर बैठें, इसका ध्यान रखें। वाणी और व्यवहार में संयम तथा विवेक बनाए रखने की सलाह है।

कुंभ :- आज आउटडोर गतिविधियां काफी थकावटी और तनाव देने वाली साबित होंगी। उधार मांगने वाले लोगों को नजरअंदाज करें। अपनी बातों पर काबू रखें, क्योंकि इसके चलते बड़े बुजुर्ग आहत महसूस कर सकते हैं। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। आज आप अपने आसपास के लोगों के इरादे आसानी से समझ सकते हैं। कोई करीबी व्यक्ति आज आपको बात-बात में खास जानकारी दे सकते हैं। हर चुनौती को अलग करते हुए लगे रहने का समय है। अपने कामकाजी जीवन में अपने संपर्कों का फायदा उठाने में सफल हो सकते हैं। कफ्यूजन की स्थिति कार्यक्षेत्र में निर्मित हो सकती है।

मीन :- आज पूरी तरह किसी काम के परिणाम आपके अनुसार मिल सकते हैं। आज वही होगा जो आप चाहेंगे। आर्थिक मामलों में मजबूती मिलेगी। आज आप खुद में बदलाव महसूस करेंगे। नौकरी की दिशा में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। नए अवसर पर खुले मन से विचार करना होगा। खुद को किसी भी गलत और गैर जरूरी चीज से दूर रखें, क्योंकि आप उसकी वजह से मुश्किल में फँस सकते हैं। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। आपका जीवन-साथी थोड़ा अजीब व्यवहार कर सकता है। लेकिन सब्र का बांध न टूटने दें। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें।