Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 346 -
होम ब्लॉग पेज 346

बोराणा और परिहार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मनोनीत

अनाराम बोराणा और हरीश परिहार

सिरोही। पूर्व जिला प्रमुख अनाराम बोराणा  को प्रदेश कांग्रेस समिति सदस्य और जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष हरीश परिहार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सहवृत सदस्य मनोनीत किया। परिहार ने अपने मनोनयन का श्रेय राज्यसभा सांसद को देते हुए उनके प्रति कृतज्ञता दिखाई है।

भारत का लोकतंत्र विश्व का सबसे मजबूत लोकतंत्र : सीपी जोशी

अजमेर। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और आजादी के समय देश का नेतृत्व करने वालों ने जिस लोकतंत्र की नींव रखी, वह लोकतंत्र देश में सभी धर्म, भाषा, समाज, प्रांत और अन्य परिस्थितियों के आधार पर भिन्नता रखने वालों को सत्ता एवं शासन में समान रूप से भागीदार बनाता है।

डा जोशी आज यहां गांधीवादी संस्थाओं के दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय सम्मेलन के समापन पर मुख्य अतिथि के रुप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र विश्व का सबसे मजबूत लोकतंत्र है और वर्तमान पीढ़ी को मौजूदा परिस्थितियों में गांधी के विचारों की उपयोगिता को समझाया जाना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि गांधी के आदर्शों और दर्शन को वर्तमान परिस्थितियों में लागू करने की अहमियत को समझना होगा। इन आदर्शों और मानकों को हासिल करने के लिए ऐसे मजबूत विचारकों और विचारधारा की आवश्यकता है जो चुनौतियों का डटकर मुकाबला कर सकें और गांधी के आदर्श एवं सिद्धांतों पर देश को आगे बढ़ा सके।

उन्होंने कहा कि गांधीजी ने ग्राम स्वराज का मंत्र दिया था और आज इस दिशा में और ज्यादा काम करने की जरुरत है। गांधी दर्शन को पढ़ने के साथ उस पर अमल कराया जाना भी आज की जरुरत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि गांधीवादी विचारक बापू के संदेश और दर्शन को पूरे देश में प्रसारित करेंगे जिसका असर विदेशों में भी दिखाई देगा।

उन्होंने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू एवं उनके बाद के प्रधानमंत्रियों ने एक सशक्त एवं उन्नत देश की नींव रखी। भारत के परमाणु प्रसार कार्यक्रम, विज्ञान से जुड़े संस्थान, तकनीकी संस्थान और अन्य संस्थानों की नींव देश की आजादी के साथ ही रखी गई। यह देश के सशक्त संविधान और मजबूत संस्थानों की ही देन है कि देश की जीडीपी आज भी विकास की ओर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैचारिक आधार पर राजनीति करने की आवश्यकता है। हमें यह मजबूती से बताना होगा कि गांधीवादी विचार और दर्शन ही देश को आगे ले जाने के लिए आवश्यक हैं। यह देश का संविधान ही है जिसने विपरीत विचारधारा के लोगों को भी चुनावी प्रक्रिया के माध्यम से शासन करने का अवसर दिया है। ऐसे ही गांधी की विचारधारा को वर्तमान हालात में लोगों तक पहुंचाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि गांधीजी ने ग्राम स्वराज का मंत्र दिया था। इस दिशा में और काम करना होगा। लोकसभा और विधानसभाओं में और ज्यादा दिनों तक नीतियों पर बहस होनी चाहिए। गांधी दर्शन को पढ़ने के साथ ही उस पर अमल भी करना होगा। हमें अध्ययन और स्वाध्याय के अंतर को समझना होगा। वैचारिक ब्लूप्रिंट लेकर जनता के बीच जाना होगा।

इससे पूर्व गांधी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष कुमार प्रशान्त ने कहा कि गांधी दर्शन में प्रत्येक समस्या का समाधान है। महात्मा गांधी को एक व्यक्ति तक ही सीमित रखने की आवश्यकता नहीं है। उनके दर्शन तथा विचारों को जीवन में उतारा जाना चाहिए। ऊपर उठने के लिए संघर्ष की आवश्यकता होती है, किसी भी विचार को मुख्य धारा में बनाए रखने के लिए लगातार मेहनत और साधना का दामन थामे रखना होगा।

उन्होंने कहा कि तकनीक के कारण व्यक्ति के निजी क्षणों की भी तृतीय पक्ष द्वारा निगरानी रखी जाने लगी है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता के कारण विज्ञान की अनवरत प्रगति हो रही है। विज्ञान की यह प्रगति व्यक्ति के स्वतंत्र अस्तित्व को चुनौती दे रही हैं। उन्होंने कहा कि खादी कातते हो तो खादी पहनी तथा खादी पहनते हो तो कातो, इस सूत्र को अंगीकार करके गांधी को समझा जा सकता है। गांधीजनों को अपने आपको नियमित अपडेट करना होगा।

शांति एवं अहिंसा विभाग के निदेशक मनीष शर्मा ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में मार्च तक जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित हो जाएंगे। इसी तरह प्रदेश के विभिन्न जिलों में किसान, आदिवासी, खादी व कौमी एकता आदि विषयों पर राष्ट्रस्तरीय सम्मेलन होंगे।

इस अवसर पर कलक्टर अंश दीप, पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट, समग्र सेवा संघ प्रदेश अध्यक्ष सवाई सिंह, राष्ट्रीय युवा संगठक मनोज ठाकारे, गांधी स्मारक निधि राजघाट दिल्ली के अध्यक्ष रामचन्द्र राही, संजय सिंह उपस्थित रहे। महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती ने सम्मेलन का परिचय दिया। नरेश ठकराल ने आभार व्यक्त किया। सहसंयोजक शक्ति प्रताप सिंह ने स्वागत किया।

ग्राम विकास समाज की गतिविधि : डा मोहन भागवत

डूंगरपुर। ग्राम विकास समाज की गतिविधि है यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा मोहन भागवत ने प्रभात ग्राम विकास मिलन के समापन सत्र में कही। उन्होंने कहा सारे समाज को हर क्षण अपना मानना है, इसके द्वारा समाज के आचरण में परिवर्तन लाना है
नित्यसिद्व संगठित समाज तैयार करना है। समाज आधारित विकास अपने देश का स्वभाव रहा है

सब प्रकार का विकास करते हुए, पर्यावरण सुरक्षित रखते हुए भारत पूर्व में भी अग्रणी देश रहा है हम अर्थव्यवस्था में प्रथम थे शासन से सहायता की आशा रखने के स्थान पर हमें समाज का जागरण कर आत्मनिर्भर बनना है। ग्राम विकास अपने बलबुते करना है। हमें अपने साथ मिलकर कार्य करने वालों का समूह खड़ा करना होगा गांव को सामूहिक निर्णय के माध्यम से तैयार करना है सब मिलकर सोचने से गलती नहीं होती है सामुहिक मन व निर्णय हो। गतिविधि का परिणाम धीरे आता है धैर्य पूर्वक कार्य करें एवं धैर्य के साथ दृष्टि, दक्षता का विकास करना होगा।

भेमई आस पास के गांवों के विकास में सहयोगी बने : भागवत

मोहन भागवत ने स्वामी विवेकानंद ग्राम विकास समिति भेमई की ओर से आयोजित ग्राम सभा में संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम विकास का कार्य सबसे पहले ग्राम वासियों की सोच से प्रारम्भ होता है।

मनुष्य यदि दृढ़ निश्चिय करे तो माटी से अमृत निकाल सकता है, कल्पवृक्ष की कथा बताते हुए कहा जैसा हम सोचते हैं वेसा सब हो जाता है। देव दानवों के मध्य स्वर्ग तक सीढ़ी बनाने की कथा सुनाकर बताया कि बिना दूसरों की हानि पहुंचाएं, अपना स्वार्थ छोड़कर और भेदों को हटा कर काम करना ही ग्राम विकास है।

व्यक्ति गुणवान होने साथ परिवार, गांव, जनपद, देश के काम आना चाहिए। अपना घेरा सम्पूर्ण वसुधा तक बढ़ाना चाहिए। अपना भेमई प्रभात गांव है अब इसका प्रभाव आस-पास के गांवों तक पहुंचना चाहिए। गांवों में नगरों जैसी सुविधाएं मिले। गांवों में आपसी संबंधों के आधार पर कार्य होता है। पूरे गांव को एक परिवार मानकर व्यवहार करना है।

इससे पहले सभा के प्रारंभ में श्री मां महिला ग्राम विकास समिति के नेतृत्व में सभी महिलाओं ने स्वागत लोकगीत होना रूपा नी थारी हबाडों आजे भागवत जी पधारया गाया। सरसंघचालक भागवत का स्वागत पगड़ी पहनाकर रमेश व अर्जुन पारगी द्वारा किया गया। प्रभात गांव वह है जहां सभी निस्वार्थ भाव से बिना भेद भाव काम करते हैं, अपने देश में प्रभात ग्राम 300 से अधिक हैं उसमें भेमई भी है।

ग्राम सभा का प्रतिवेदन विवेकानंद ग्राम विकास समिति भेमई के सचिव गिरीश ने पढ़ा और सभा के अंत में महेन्द्र ने आभार व्यक्त किया। सभा में चिकली खंड संघचालक अरविन्द, ग्राम विकास समिति भेमई के चेतन पद्मश्री मूलचंद वागदारी, पद्मश्री श्याम सुंदर, भारत माता मंदिर बांसवाड़ा के रामस्वरूप महाराज, राजस्थान क्षेत्र कार्यवाह जसवंत खत्री, राजस्थान क्षेत्र ग्राम विकास संयोजक राजावीर, सह प्रांत प्रचारक मुरलीधर भी ग्राम सभा में उपस्थित रहे। सभा का संचालन मनोज कुमार ने किया।

केजरीवाल ने दिल्ली के बच्चों के खिलाफ षड़यंत्र किया : भाजपा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया की आबकारी नीति के सिलसिले में गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी की प्रतिक्रिया को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए आज कहा कि स्कूलों के सामने शराब के ठेके खोल कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के बच्चों के खिलाफ षड़यंत्र किया है।

भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आज दिल्ली का बच्चा-बच्चा जानता है कि आम आदमी पार्टी और मनीष सिसोदिया ने अपने कमीशन के चक्कर में शराब के होलसेल कमीशन को दो फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी किया ताकि आम आदमी पार्टी मोटा पैसा कमा सके।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एवं उसके नेता आबकारी नीति को वापस लिए जाने का एक भी कारण नहीं बता पाए हैं। हमने पूछा कि ऐसी ब्लैकलिस्टेड कंपनियां जिन्हें ठेके नहीं दिए जा सकते थे, उन्हें ठेके कैसे मिले। हमने अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के बारे में कई सवाल पूछे लेकिन आम आदमी पार्टी ने उन सवालों का कोई जवाब नहीं दिया।

डॉ. पात्रा ने कहा कि 2014 से पहले केजरीवाल जी कहते थे कि हम दिल्ली में मोहल्ले-मोहल्ले जाएंगे, औरतों से पूछेंगे कि आप क्या चाहती हैं? अगर महिलाएं कहेंगी कि शराब की दुकानें बंद होनी चाहिए तो बंद कर देंगे। लेकिन सरकार में आने के बाद कमीशन के लिए मंदिर के पास और स्कूलों के पास शराब की दुकानें खोलने का षड़यंत्र किया।

उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक शिक्षा मंत्री आबकारी नीति के लिए गिरफ्तार किया गया है। यह आंख खोलने वाला और हैरान करने वाला मामला है। मनीष सिसौदिया ने बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने आबकारी नीति को मंत्रियों के सामने रखने से पहले शराब माफिया तक पहुंचाया। जिससे शराब माफिया अपने फायदे की नीतियों को अपना लें और हानि के विषय को बदल दिया जाए।

प्रवक्ता ने कहा कि ये वही आम आदमी पार्टी है जो पहले हर दिन लिस्ट निकालती थी कि देश में सबसे भ्रष्ट ये लोग हैं। आज अरविंद केजरीवाल उन लोगों के घर जा रहे हैं जिनको सबसे भ्रष्ट बताया करते थे। उन्होंने कहा कि स्कूल जो हिंदुस्तान के भविष्य को गढ़ता है, उस स्कूल के सामने शराब के ठेके खोले जा रहे हैं और उससे कमीशन लिया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल आप हमारे देश के बच्चों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

दिल्ली आबकारी नीति मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अरेस्ट

‘मन की बात’ को लोगों ने जनभागीदारी की अभिव्यक्ति का मंच बना दिया है : मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि मन की बात’ कार्यक्रम के लिए उनके पास हर महीने लाखों संदेश आते हैं और लोगों ने इस प्लेटफार्म को जनभागीदारी का एक अदभुत मंच बना दिया है।

मोदी ने अपने इस रेडियो प्रसारण की 98वीं कड़ी में कहा कि शतक की तरफ बढ़ते इस सफर में, मन की बात को आप सभी ने, जनभागीदारी की अभिव्यक्ति का, अदभुत प्लेटफार्म बना दिया है। हर महीने लाखों सदेशों में कितने ही लोगों के मन की बात मुझ तक पहुंचती है।

मोदी ने कहा कि उन्होंने इस कार्यक्रम के जरिए यह अनुभव किया है कि समाज की शक्ति से कैसे देश की शक्ति बढ़ती है। इसी संदर्भ में उन्होंने कहा कि मुझे वह दिन याद है, जब हमने मन की बात में भारत के पारंपरिक खेलों के प्रोत्साहन की बात की थी। तुरंत उस समय देश में एक लहर सी उठ गई, भारतीय खेलों के जुड़ने की, इनमें रमने की, इन्हें सीखने की। इसी सदर्भ में उन्होंने मन की बात में उल्लेख से भारतीय खिलौने और भारतीय किस्सागोई की ओर बढ़े आकर्षणों का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि इसी तरह मन की बात में भारतीय खिलौनों की बात हुई तो देश के लोगों ने, इसे हाथों-हाथ बढ़ावा दिया तथा अब भारतीय खिलौनों का इतना आकर्षण हो गया है, कि विदेशों में भी इनकी मांग बहुत बढ़ रही है। जब मन की बात में हमने किस्सागोई की भारतीय विधाओं पर बात की तो इनकी प्रसिद्धि भी दूर-दूर तक पहुंच गई। लोग ज्यादा से ज्यादा भारतीय किस्सागोई की विधाओं की तरफ आकर्षित होने लगे।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की जयन्ती यानी एकता दिवस के अवसर पर मन की बात में देशभक्ति पर गीत, लोरी और रंगोली में तीन प्रतियोगिताओं की बात के बाद देशभर के 700 से अधिक जिलों के पांच लाख से अधिक लोगों ने बढ़-चढ़ कर इसमें हिस्सा लिया है। हर आयु वर्ग के लोगों ने 20 से अधिक भाषाओं में इसके लिए अपनी प्रविष्टियां भेजी हैं। मोदी ने प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टि भेजने वालों को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने इसी चर्चा के दौरान महान गायिका लता मंगेशकर जी, लता दीदी को याद किया, जिन्होंने यह प्रतियोगिता प्रारंभ होने के दिन ट्वीट करके देशवासियों से इसमें जुड़ने का आग्रह किया था।

प्रधानमंत्री ने बताया कि लोरी लिखने की प्रतियोगिता का पहला पुरस्कार, कर्नाटक के चामराजनगर जिले के बीएम मंजूनाथ जी को कन्नड़ में लिखी उनकी लोरी मलगू कन्दा के लिए मिला है, जो कुछ इस प्रकार है-सो जाओ, सो जाओ, बेबी,मेरे समझदार लाडले, सो जाओ, दिन चला गया है और अन्धेरा है, निद्रा देवी आ जाएगी, सितारों के बाग से…।

असम में कामरूप के दिनेश गोवाला को इसमें दूसरा पुरस्कार मिला है, जिनकी लोरी पर मिट्टी और धातु के बर्तन बनाने वाले स्थानीय कारीगरों के लोकप्रिय हस्तकौशल की छाप है, जो कुछ इस तरह है..कुम्हार दादा झोला लेकर आए हैं।

मोदी ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता की पुरस्कृत प्रविष्टियों में पंजाब के कमल कुमार ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस और अमर शहीद वीर भगत सिंह की बहुत ही सुन्दर रंगोली बनाई। महाराष्ट्र के सांगली के सचिन नरेन्द्र अवसारी ने अपनी रंगोली में जलियांवाला बाग, उसका जनसंहार और शहीद उधम सिंह की बहादुरी को प्रदर्शित किया। गोवा के रहने वाले गुरुदत्त वान्टेकर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की रंगोली बनाई, जबकि पुद्दुचेरी के मालातिसेल्वम ने भी आजादी के कई महान सेनानियों पर अपना कल्पना प्रस्तुत की

देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में विजेता टी विजय दुर्गा का गीत उनके क्षेत्र के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी नरसिम्हा रेड्डी गारू से काफी प्रेरित हैं। उन्होंने कुछ इस तरह लिखा है-रेनाडू प्रांत के सूरज,हे वीर नरसिंह!भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अंकुर हो, अंकुश हो!

प्रधानमंत्री ने दीपक वत्स के पुरस्कृत गीत-भारत दुनियां की शान है भैया, अपना देश महान है, के क्लिप को भी सुनाया और लोगों ने संस्कृति मंत्रालय की वेबसाइट पर जाकर, इन्हें, अपने परिवार के साथ देखें और सुनें का आह्वान करते हुए कहा कि इससे लोगों को बहुत प्रेरणा मिलेगी।

मोदी ने वाराणसी के विख्यात शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खान का भी उल्लेख किया, जिनके नाम पर संगीत एवं मंचन कलाओं के क्षेत्र में उभरते कलाकारों को कुछ दिन पहले उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार दिए गए।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर ‘सुरसिंगार’ के वादक कलाकार जॉयदीप मुखर्जी का क्लिप सुनाया तथा कहा कि इस वाद्ययंत्र की धुनों को सुनना पिछले 50 और 60 के दशक से ही दुर्लभ हो चुका था, लेकिन, जॉयदीप सुरसिंगार को फिर से लोकप्रिय बनाने में जी-जान से जुटे हैं।

प्रधानमंत्री ने कर्नाटक वाद्ययंत्र मैंडोलिन के लिए पुरस्कृत उप्पलपू नागमणि, संग्राम सिंह सुहास भंडारे (वारकरी कीर्तन), वी दुर्गा देवी (करकट्टम), राज कुमार नायक का भी उल्लेख किया और कहा कि जिन्होंने तेलंगाना के 31 जिलों में, 101 दिन तक चलने वाली पेरिनी ओडिसी का आयोजन किया था। आज, लोग, उन्हें, पेरिनी राजकुमार के नाम से जानने लगे हैं।

मोदी ने उस्ताद बिस्मिल्ला खां पुरस्कार विजेता साइखौम सुरचंद्रा सिंह (मैतेई पुंग), उत्तराखंड के दिव्यांग कलाकार पूरन सिंह (राजूला-मलुशाही, न्यौली, हुड़का बोल, जागर आदि संगीत) का भी जिक्र किया।

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी गंदी राजनीति का परिणाम : केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी गन्दी राजनीति का परिणाम है।

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि मनीष बेक़सूर हैं। उनकी गिरफ्तारी गंदी राजनीति का परिणाम है। मनीष की गिरफ़्तारी से लोगों में बहुत रोष है। लोग सब देख रहे हैं। लोगों को सब समझ आ रहा है। लोग इसका जवाब देंगे। इस से हमारे हौसले और बढ़ेंगे। हमारा संघर्ष और मज़बूत होगा।

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि सिसोदिया की गिरफ़्तारी तानाशाही की इंतेहा है। आपने एक नेक इंसान और सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री को गिरफ़्तार करके अच्छा नही किया मोदी जी। भगवान भी आपको माफ़ नही करेगा। एक दिन आपकी तानाशाही का अंत ज़रुर होगा।

उन्होंने कहा कि यह एक ऐसे शिक्षा मंत्री पर कार्रवाई है जो दिन रात मेहनत करके लाखों बच्चों का भविष्य संवार रहे हैं। प्रधानमंत्री आपने अच्छा नहीं किया है, आपने गुनाह किया है, यह पाप है। दिल्ली के लाखों बच्चों के साथ आपने पाप किया है। ईश्वर भी आपको माफ नहीं करेगा। एक बेबुनियाद झूठे और फर्जी मामले में आपने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। आपकी हिम्मत है जिस गौतम अडानी ने लाखों करोड़ का घोटाला किया, उसको गिरफ्तार करने की।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि मनीष सिसोदिया जी की गिरफ़्तारी असल में दिल्ली के लाखों बच्चों की शिक्षा की अवमानना हैं। स्कूल बनाने वाले को जेल भेजना भाजपा के एजेंडे का हिस्सा है।

ग़ौरतलब है कि मनीष सिसोदिया को दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में सीबीआई ने आठ घंटे की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। उन्हें सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

दिल्ली आबकारी नीति मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अरेस्ट

इटली के समुद्री तट पर प्रवासी जहाज चट्टानों से टकराया, 59 की मौत

रोम। इटली के समुद्री तट पर रविवार तड़के एक जहाज के चट्टानों से टकरा जाने से कम से कम 59 प्रवासियों की मौत हो गई। यह जानकारी इटली की मीडिया ने रविवार को दी।

इटली की सरकारी रेडियो ने कहा कि मृतकों की सही संख्या अभी तक अनिश्चित है क्योंकि अधिकांश शव दक्षिणी इटली क्षेत्र कैलाब्रिया में समुद्री तट स्थित रिसॉर्ट शहर स्टेकाटो डी कटरो के तट पर या उसके आसपास बह गए हैं। इटली की समाचार एजेंसी एएनएसए के अनुसार हादसे में 33 लोगों की मौत हुई है, जिनमें कई बच्चे और महिलाएं शामिल हैं।

इटली के राष्ट्रीय अग्निशमन और बचाव दल ने कहा कि नाव, जेट स्की और हेलीकॉप्टर के माध्यम से शवों और जीवित लोगों की खोज की जा रही है। उन्होंने लगभग 40 जीवित लोगों को समुद्र से बाहर निकालने की भी सूचना दी।

अपुष्ट रिपोर्टों के अनुसार मृतकों की संख्या 60 से ज्यादा है। करीब 100 से ज्यादा शरणार्थियों को लेकर जा रहा जहाज कैलाब्रिया के तट के पास खराब मौसम में समुद्री चट्टानों से टकरा गया। इसमें सवार यात्री मुख्य रूप से ईरान, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से थे।

नारायण सेवा संस्थान का 39वां सामूहिक विवाह समारोह, 51 दिव्यांग-निर्धन जोड़े बने हमसफ़र

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर मे नारायण सेवा संस्थान के तत्वावधान में 39वे निःशुल्क निर्धन एवं दिव्यांग सामूहिक विवाह समारोह के दूसरे दिन आज 51 जोड़ों ने पवित्र अग्नि के फेरे लेकर एक -दूसरे का जीवन पर्यन्त साथ निभाने का संकल्प लिया।

संस्थान के सेवा महातीर्थ बडी में आयोजित कार्यक्रम मे प्रातः 10:15 बजे सजे-धजे दूल्हों ने परंपरागत तोरण की रस्म का निर्वाह किया। विवाह के लिए बने विशाल पाण्डाल में 51 वेदियों पर भीलवाड़ा के पंडित योगेंद्र आचार्य, शास्त्री उपेन्द्र चौबीसा व विकास उपाध्याय के निर्देशन में वैदिक ऋचाओं के बीच 51 जोड़ों ने साथ फेरे लिए।

दुल्हनों ने समारोह के भव्य मंच पर सज -धज कर ढोल ढमाकों के बीच प्रवेश किया। वरमाला की रस्म प्रज्ञाचक्षु करोली के केसरी नन्दन व हाथ से दिव्यांग झारखंड की उर्मिला, लसाड़िया के प्रज्ञाचक्षु प्रेमचंद मीणा एवं 3 साल की उम्र में दोनों पांवों से पोलियो की शिकार सुरजा मीणा, महेंद्र कुमार एवं कलावती आमलिया(दोनों जन्मान्ध), भरतपुर के सत्येंद्र एवं झारखंड सुनिता (दोनों दिव्यांग) के साथ निदेशक वन्दना अग्रवाल एवं पलक के सान्निध्य में आरम्भ हुई।

समारोह में विशिष्ट अतिथि उर्मिला कुमारी लन्दन, डॉ. प्रेमरानी सिंगल एवं वीना शर्मा यूएसए, केके गुप्ता डूंगरपुर तथा कुसुम गोयल मथुरा थे। संस्थान संस्थापक पद्मश्री कैलाश ‘मानव’ ने कन्यादान के इस अनुष्ठान में सहयोगियों व नवयुगलों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि देव दुर्लभ मानव जीवन हमें भागवतकृपा से जो भी उपलब्ध है, उसका उपभोग समाज के पीड़ित और वंचित वर्ग के लिए कर जीवन को सार्थक करें।

संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने अतिथियों व वर-वधुओं का स्वागत करते हुए बताया कि पिछले 21 वर्षों में संस्थान 2200 निर्धन एवं दिव्यांग जोड़ों की सुखद गृहस्थी बसाने में सहायक बना है। उन्होंने बताया कि इस विवाह में जो जोड़ें परिणय सूत्र में बंध रहे हैं, उनमें राजस्थान, बिहार, झारखंड़, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश एवं गुजरात शामिल हैं।

पुलवामा में आतंकवादियों ने कश्मीरी पंडित की गोली मारकर की हत्या

श्रीनगर। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में रविवार को आतंकवादियों ने एक बैंक में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत एक कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वर्ष कश्मीर में किसी नागरिक की पहली हत्या है।

पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने अचन पुलवामा निवासी काशीनाथ शर्मा के पुत्र अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्य संजय शर्मा को आज सुबह उस समय गोलीबारी मारी गई जब वह स्थानीय बाजार जा रहे थे। पुलिस ने कहा कि घायल को अस्पताल ले जाया गया, हालांकि, उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई और हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी शुरू की गई।

पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी), दक्षिण कश्मीर रेंज, रईस मुहम्मद भट ने कहा कि हत्या में शामिल लोगों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम तेजी से कार्रवाई कर रहे हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। इस जघन्य अपराध में शामिल आतंकवादियों का पता लगाया जाएगा और जल्द ही उन्हें मार गिराया जाएगा।

कश्मीरी पंडित की हत्या से नया बवाल शुरु हाे सकता है। वैसे भी विभिन्न रानीतिक दलों तथा क्षेत्रीय दलों ने भी हत्या की व्यापक निंदा की है। गैर-प्रवासी कश्मीरी पंडितों के एक समूह कश्मीरी पंडित संघर्ष समिति (केपीएसएस) ने आरोप लगाया कि भारीय जनता पार्टी सरकार स्थिति को संभाल नहीं पा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार और भाजपा नीत केंद्र सरकार 75 लाख कश्मीरी आबादी को संभाल नहीं सकते हैं और पाकिस्तान के कब्जू वाले कश्मीर और बलूचिस्तान को नियंत्रित करना चाहते हैं। कश्मीरी पंडितों को कश्मीर में कुत्तों की तरह मार दिया जाता है और केंद्रीय गृह मंत्री और उपराज्यपाल के ऑफिस सेंसर इस जानकारी को देखते हैं कि कश्मीर पंडित के लिए इस दुनिया में सबसे खतरनाक जगह है।

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हत्याओं का दुष्चक्र खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार जम्मू-कश्मीर में अल्पसंख्यकों की रक्षा करने में विफल रही है। महबूबा ने कहा कि यहां हर कोई सामान्य स्थिति के इस मुखौटे की भारी कीमत चुका रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इस हत्याकांड की कड़ी निंदा की। नेशनल कांग्रेंस के उपाध्यक्ष ने कहा कि पुलवामा में अचन के संजय पंडित के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। श्री अब्दुल्ला ने एक ट्वीट में कहा कि मैं स्पष्ट रूप से इस हमले की निंदा करता हूं और उनके प्रिय के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता वाई तारिगामी ने कहा कि पुलवामा में संजय पंडित की हत्या की निंदा करता हूं। दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने घाटी में पिछले साल की घृणित लक्षित हत्याओं के दर्शकों को फिर से खड़ा कर दिया है। शोक संतप्त परिवार के दर्द और दुख को साझा करता हूं।

इसबीच भाजपा के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि उग्रवादियों ने एक बार फिर दिखा दिया है कि उनके लिए मानव जीवन कोई मायने नहीं रखता। ठाकुर ने कहा कि दोषियों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी को भी शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी ने कहा कि इस जघन्य अपराध के अपराधियों को पकड़ा जाना चाहिए और उन्हें न्याय के कठघरे में लाया जाना चाहिए।

दिल्ली आबकारी नीति मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अरेस्ट

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति मामले में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में आठ घंटे की पूछताछ के बाद रविवार को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक सिसोदिया को पूछताछ के दौरान कथित तौर पर सहयोग नहीं करने पर सीबीआई ने गिरफ्तार किया है।

इससे पहले दिन में मनीष सिसोदिया दिल्ली आबकारी नीति मामले में कथित अनियमितताओं के संबंध में पूछताछ के लिए 11 बजे सीबीआई मुख्यालय पहुंचे थे। सीबीआई मुख्यालय जाने से पहले वह महात्मा गांधी (बापू) की समाधि राजघाट गए थे। वहां उन्होंने आप के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं जेल जाऊं तो पछताना नहीं, गर्व करना। लाखों मनीष सिसोदिया पैदा होंगे, देखते हैं मोदी जी कितने लोगों को रोकते हैं।

सीबीआई दफ्तर जाने से पहले सिसोदिया ने ट्वीट किया कि आज फिर सीबीआई जा रहा हूं। जांच में पूरा सहयोग करूंगा। लाखों बच्चों का प्यार और करोड़ों देशवासियों का आशीर्वाद हमारे साथ है। कुछ महीने जेल में रहना पड़ेगा। ऐसे झूठे आरोपों के कारण जेल जाना छोटी बात है। सूत्रों के अनुसार सिसोदिया को कल अदालत में पेश किया जा सकता है।

आबकारी घोटाले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री की गिरफ्तारी पर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिकिया व्यक्त की है और इसे बदले की राजनीतिक द्वेष की भावना से प्रेरित बताया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि एक शिक्षा मंत्री को आबकारी नीति के लिए गिरफ्तार किया गया। यह एक आश्चर्य जनक और हतप्रभ करने वाला मामला है। मनीष सिसोदिया ने बच्चों के जीवन से खिलवाड़ किया है।

सिसोदिया की गिरफ्तारी पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी के संस्थापक संस्थापक सदस्य और एक अच्छे शिक्षा मंत्री को झूठे मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह मनीष सिसौदिया की गिरफ्तारी नहीं लाखों बच्चों के भविष्य की और उच्च शिक्षा की अवमानना है। स्कूल बनाने वाले को जेल भेजना सिफ भाजपा का एजेंडा हो सकता है।

आप के राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने ट्वीट किया मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी तानाशाही की इंतेहा है। आपने एक नेक इंसान और सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री को गिरफ्तार कर के अच्छा नहीं किया मादी, भगवान भी आप को माफ नहीं करेगा। एक दिन आप की तानाशाही का अंत जरूर होगा।

यह मामला मुख्यमंत्री केजरीवाल सरकार की 2021-22 की आबकारी नीति से जुड़ा में गड़बड़ी से जुड़ा है। आरोप है कि इसे कुछ चहेते आपूर्तिकर्ताओं और ठेकेदारों को फायदा दिलाने के लिए आबकारी नीति बनाई गई थी जिससे सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हुआ।

दिल्ली के मुख्य सचिव ने एक रिपोर्ट में इस नीति में गड़बड़ी की एक सूची तैयार की थी इसके आधार पर यह मामला दिल्ली के उप राज्यपाल के द्वारा जुलाई 2022 में जांच के लिए सीबीआई तक पहुंचा है। सीबीआई इस संबंध में कुछ व्यक्तियों और फर्मों के विरुद्ध आरोप पत्र दायर कर कई गिरफ्तारियां पहले ही कर चुकी है।

सिसोदिया आबकारी विभाग के प्रभारी हैं। सरकार ने यह नीति नवंबर 2021 में लागू की थी जिसमें दिल्ली को शराब की लाइसेंस की दुकानों के लाइसेंस के लिए 32 जोन में बांट कर कारोबार को पूरी तरह निजी हाथों में सौप दिया गया था।

इस नीति के पक्ष में कहा गया था कि इससे शराब कारोबार में माफिया राज समाप्त होगा तथा राजस्व बढ़ेगा। इसके तहत कुल करीब साढे आठ सौ दुकानों को लाइसेंस दिए गए थे और शराब की बिक्री खुब बढ़ गई थी लेकिन राजस्व का भारी नुकसान हुआ।

राजस्व के नुकसान की बाद पिछले वर्ष जुलाई में दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल के एक नोट में स्वीकार की गई थी। बढ़ती आलोचनाओं और मामला सीबीआई के पास जाने के बाद दिल्ली सरकार ने नयी आबकारी नीति को वापस लेकर एक सितंबर 2022 से पुरानी आबकारी नीति को लागू कर दिया।