
सबगुरु न्यूज/सिरोही। उदयपुर के पैसिफिक इंसिटीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंजेस उमरड़ा द्वारा एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन सिरोही में किया गया।

सबगुरु न्यूज/सिरोही। उदयपुर के पैसिफिक इंसिटीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंजेस उमरड़ा द्वारा एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन सिरोही में किया गया।
पंचशील नगर में संघ की महावीर शाखा का वार्षिकोत्सव
अजमेर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पंचशील में संचालित महावीर शाखा का वार्षिकोत्सव रविवार को मनकामेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। स्वयंसेवकों ने मनोरंजक खेलकूद का आनंद लिया तथा बालिकाओं ने रंगोली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्वास्थ को बेहतर रखने के लिए योग और व्यायाम का अभ्यास प्रशंनीय रहा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिक्षा विभाग से सेवानिवृत संयुक्त निदेशक सुभाष मिश्र मिश्रा ने कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा अनवरत चलने वाला कार्य है। लंबे समय से हमारी सांस्कृतिक विरासत को नष्ट करने और उस पर प्रहार करने में विरोधी लगे हुए हैं। वर्तमान समय में नकारात्मक शक्तियों को हम सकारात्मक कार्य करके जवाब दे सकते हैं। यह राष्ट्रप्रेमियों का कर्तव्य भी है। हमें बिना रुके और बिना थके अमृतकाल की राह पर आगे बढना है। हम जात पांत, अमीरी गरीबी का भेद मिटाकर एकजुट होकर समाजोत्थान, राष्ट्रोत्थान के लिए डटे रहें।

मुख्य वक्ता सेवानिवृत मुख्य चिकित्सा स्वास्थ अधिकारी डा राजेश खत्री ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि संघ की सतत साधना दशकों से जारी है। विश्व भी भारत की ओर आशाभरी नजरों से निहार रहा है। हमें अपेक्षाओं पर खरे उतरना होगा। देशभक्ति हर भारतीय में समाहित है, संघ इससे अलग नहीं है बल्कि संघ तो स्वयंसेवकों में सदगुणों का विकास करता है। देश व समाज के प्रति स्वाभिमान के भाव को गति प्रदान करता है। विपदा की घडी में संघ स्वयंसेवक ही सबसे आगे वसुधैव कुटुम्बकम की भावना के साथ काम करता नजर आता है।

दण्ड और रंगोली ने मन मोहा
कार्यक्रम स्थल पर भगवा ध्वज के चारों और दण्ड को सुंदर तरीके से जमाकर झांकी सजाई। वहीं नन्हीं बालिकाओं ने हिन्दू प्रतीक चिन्हों की रंगोली उकेरी। रंगोली प्रतियोगिता में अन्वी जोशी पहले, स्नेही माथुर दूसरे तथा नेहा गंगवानी तीसरे स्थान पर रहीं। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

अगरतला। त्रिपुरा के गोमती जिले के ग्राजी के पऊमुरा क्षेत्र में 49 वर्षीय एक व्यक्ति कथित तौर पर मामूली झगड़े के बाद शराब के नशे में अपनी मां का हाथ काट कर फरार हो गया। पीड़िता नमिता घोष (75) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिक खून बह जाने के कारण पीड़ित महिला गंभीर रूप से बीमार हो गई और उसका इलाज चल रहा है।
घटना शनिवार की रात की है, लेकिन पड़ोसियों ने शुरू में हर रोज होने वाली मारपीट की घटना को नजरअंदाज किया, लेकिन देर रात लोगों ने बुजुर्ग महिला के तेज दर्द से चीखने की आवाजें सुनीं जिसके बाद पड़ोसी उसके घर गए।
घोष परिवार के एक पड़ोसी ने देखा कि महिला फर्श पर पड़ी थी और उसके दाहिने हाथ का निचला हिस्सा उसके शरीर से अलग होकर खून से लथपथ था। अधिक खून बह जाने के कारण महिला गंभीर रूप से बीमार हो गई और उसका इलाज चल रहा है।
आरोपी मौके से फरार होता इससे पहले ही पड़ोसियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी रखा है, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। पुलिस ने कहा कि बिमल घोष नशे का आदी है और अक्सर अपनी मां से उसका झगड़ा होता रहता था।
शनिवार रात भी वह नशे में था और पैसे को लेकर अपनी मां से झगड़ रहा था। जब उसने पैसे देने से मना किया तो गुस्से में आकर उसने अपनी मां पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हथियार को मौके से जब्त कर लिया गया।

इस्लामाबाद। कंगाली की कगार पर खड़े पाकिस्तान को चीन ने एक दो नहीं बल्कि 2.5 लाख करोड़ रुपए के कर्ज तले दबा दिया है। अमरीका और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से इनकार के बाद चीन ने 70 करोड़ डॉलर यानी यानी 58 हजार करोड़ रुपए का और कर्ज दिया।
चीन ने पाकिस्तान को ये बेल आउट ऐसे वक्त में दिया गया है, जब आईएमएफ जैसी संस्था ने हाथ खड़े कर दिए थे। चीन से मिलने वाले इस कर्ज से पाकिस्तान का विदेश मुद्रा भंडार 20 फीसदी तक बढ़ जाएगा। पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने शुक्रवार रात को ट्वीट कर बताया कि चीन ने पाकिस्तान को 58 हजार करोड़ रुपए का कर्ज दे दिया है।
चीन का दिया हुआ यह कर्ज फौरी तौर पर तो पाकिस्तान को राहत देगा, लेकिन यह पाकिस्तान के बोझ को और बढ़ाएगा। द गार्जियन के मुताबिक पाकिस्तान इस वक्त 100 अरब डॉलर यानी 8.3 लाख करोड़ रुपए के कर्ज तले दबा है। इसमें चीन का हिस्सा 30 फीसदी है।
इटली की संस्था ओसरवेओरिया ग्लोबलाईज्जेजिओन के मुताबिक चीन ने यह नया कर्ज इस शर्त पर दिया है कि वह लाहौर ऑरेंज लाइन प्रोजेक्ट के लिए मिले 5.56 करोड़ डॉलर का रिपेमेंट नवंबर 2023 तक कर दे।
द गार्जियन के मुताबिक, चीन ने 700 मिलियन डॉलर का जो कर्ज दिया है वह पाकिस्तान के कुल कर्ज का 1 प्रतिशत से भी कम है। यहां सबसे बड़ी बात है कि चीन अन्य कर्जदाताओं की तुलना में ज्यादा ब्याज वसूलता है।
पाकिस्तान को अभी भी वेस्ट एशियन बैंक को 8.77 अरब डॉलर चुकाने हैं। इसमें चीन का बैंक ऑफ चाइना, आईसीबीसी और चाइना डेवलपमेंट बैंक शामिल हैं। चीनी कमर्शियल बैंक अन्य कर्जदाताओं की तुलना में 5.5 से 6 प्रतिशत पर कर्ज देते हैं। वहीं दूसरे देश के बैंक लगभग 3 प्रतिशत के ब्याज पर कर्ज देते हैं। यानी चीन साहूकारों जैसा व्यवहार करता है।
जब द्विपक्षीय कर्ज की बात आती है तो चीन छोटी अवधि के लिए बढ़ी हुई ब्याज दर भी वसूलता है। रिपोर्ट के मुताबिक, जर्मनी, जापान और फ्रांस एक प्रतिशत से कम की ब्याज दर पर कर्ज देते हैं, जबकि चीन 3 से 3.5 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज देता है।
वर्ष 2021-2022 में पाकिस्तान ने 4.5 अरब डॉलर के कर्ज पर चीन को ब्याज के रूप में लगभग 150 मिलियन डॉलर यानी 1.3 हजार करोड़ रुपए चुकाने पड़े। वहीं 2019-2020 में पाकिस्तान को 3 अरब डॉलर के कर्ज पर 120 मिलियन डॉलर यानी 995 करोड़ रुपए ब्याज के रूप में चुकाने पड़े। इसके अलावा बीजिंग ने चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर यानी सीपीईसी के लिए पाकिस्तान को बड़ी रकम कर्ज के रूप में दी है।
जब पाकिस्तान से पैसे वसूलने की बात आती है तो चीन कड़े कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटता है यानी बेहद सख्त रवैया अपनाता है। पाकिस्तान के एनर्जी सेक्टर के उदाहरण से हम इसे समझ सकते हैं। यहां पर चीनी इंवेस्टर नए निवेश लाने के लिए मौजूदा प्रोजेक्ट के स्पॉन्सर से संबंधित सभी मुद्दों को हल करने पर जोर दिया गया है।
पाकिस्तान में कुछ चीनी प्रोजेक्ट को अपने कर्ज के लिए इंश्योरेंस नहीं मिल रहा है। इसकी वजह पाकिस्तान के एनर्जी सेक्टर के भारी भरकम यानी 14 अरब डॉलर यानी 1.2 लाख करोड़ रुपए के कर्ज में फंसे होने को बताया जाता है।
पाकिस्तान को चीनी बिजली उत्पादकों को करीब 1.3 अरब डॉलर यानी 11 हजार करोड़ रुपए चुकाने हैं। वहीं पाकिस्तान अब तक सिर्फ 28करोड़ डॉलर यानी 2.3 हजार करोड़ रुपए का कर्ज चुका पाया है।
दसू बांध प्रोजेक्ट के मामले में भी चीन, पाकिस्तान के साथ सख्ती से पेश आ चुका है। पिछले साल चीन ने दसू डैम आतंकी हमले में मारे गए 36 इंजीनियरों के परिवारों के लिए मुआवजे के तौर पर 3.8 करोड़ डॉलर यानी 315 करोड़ रुपए की मांग की थी।
चीन ने यह शर्त रख दी थी कि मुआवजा मिलने के बाद ही प्रोजेक्ट में काम शुरू होगा। इसके बाद चीन को खुश करने के लिए पाकिस्तान ने मुआवजे के रूप में 11.6 मिलियन यानी 96 करोड़ रुपए देने को तैयार हो गया।
कुछ जानकर कहते हैं कि पाकिस्तान अब श्रीलंका की राह पर है। ओसरवेओरिया ग्लोबलाईज्जेजिओन के मुताबिक के मुताबिक इस्लामाबाद अपनी खराब आर्थिक नीतियों और भारी कर्ज के चलते अगला श्रीलंका बन सकता है। अटलांटिक काउंसिल के साउथ एशिया सेंटर में पाकिस्तान इनिशिएटिव के निदेशक उजैर यूनुस कहते हैं कि चीन से अधिक कर्ज लेने से पाकिस्तान को आगे परेशानी हो सकती है।

शहीद वीर नारायण सिंह नगर(रायपुर)। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक से सन्यास लेने की कल से चल रही अटकलों पर आज उस समय विराम लग गया जबकि कांग्रेस नेता अलका लांबा ने सोनिया गांधी की मौजूदगी में इसका खंडन किया।
लांबा ने यहां चल रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय सम्मेलन में अपने सम्बोधन में गांधी के संन्यास लेने का खंडन करते हुए कहा कि मीडिया में इस आशय की आई खबरों के बाद उन्होंने सोनिया गांधी से मुलाकात की, जिस पर उन्होने साफ कहा कि वह राजनीति से कतई पीछे नहीं हट रही है, वह पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करती रहेंगी। लांबा के इस कथन के समय सोनिया गांधी भी मौजूद थी। वह इस दौरान मुस्करा रही थी।
दरअसल सोनिया गांधी ने कल पूर्ण सत्र मे अपने सम्बोधन कहा था कि मुझे 1998 में पहली बार पार्टी अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करने का सम्मान मिला था। इन 25 वर्षों में, हमारी पार्टी ने उच्च उपलब्धि के साथ-साथ गहरी निराशा का समय भी देखा है। 2004 और 2009 में हमारी जीत के साथ-साथ डॉ मनमोहन सिंह के सक्षम नेतृत्व ने मुझे व्यक्तिगत संतुष्टि दी, लेकिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ मेरी पारी का समापन हो सका।
मीडिया के एक हलके में इस कथन को उनके राजनीति से संन्यास के संकेत के रूप में मानते हुए खबरें आई थी। इससे आम कांग्रेसजनों में निराशा फैल गई थी।

सबगुरु न्यूज। फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2079, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 12.20 बजे बाद सप्तमी तिथि प्रारम्भ।
मेष राशि :- आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घुटनों और जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है। सुबह व्यायाम करें, अतिरिक्त लाभ मिलेगा। पारिवारिक कारण या नौकरी को लेकर आप लंबी दूरी की यात्राओं पर जाने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद, प्रतिष्ठा व मान-सम्मान मिलने के संकेत हैं
वृषभ राशि :- आज आपकी कार्य-शक्ति गज़ब की रहेगी। जिसकी वजह से आप अपने कार्य समय से पूरा कर पाएंगे। बिज़नेस में पिता का सहयोग आपको बड़ा आर्थिक लाभ दे सकता है। आर्थिक मामलों के लिए यह अवधि बढ़िया रहेगी, बस धन संबंधी लेन-देन में आपको जल्दबाज़ी करने से बचना होगा।
मिथुन राशि :- आज आप विपरीत लिंग वाले लोगों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें। अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को किसी मामले पर निराशा भी हो सकती है। फालतू विवादों से बचने की कोशिश भी करनी चाहिए। कारोबार में खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा।
कर्क राशि :- आज घरेलू जीवन के लिए यह समय जटिल हो सकता है। भाई-बहनों को अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय मिलाजुला रहने वाला होगा। रिश्तों में मधुरता कायम रहे इसके लिए बेहतर तो यही होगा कि आप उनके साथ थोड़ा संयम से पेश आएं।
सिंह राशि :- आज परिवार के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठा सकते हैं। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं का उपभोग करने व उन्हें जुटाने के लिए इस अवधि में आप काफी प्रयासरत रहेंगे। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अनुकूल रहने की सम्भावना है। आपके वैवाहिक संबंध मजबूत रहेंगे।
कन्या राशि :- आज छोटी या लंबी दूरी की यात्रा से बचना होगा। वे जातक जिनका झुकाव धार्मिक प्रवृत्ति की ओर ज्यादा है, वे लोग ईश्वर की स्तुति का आयोजन कर सकते हैं।प्रेम प्रसंगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। उनकी सेहत का पूरा ख्याल रखें। इसके अलावा इलाज पर अधिक खर्च होने से आपका बजट बिगड़ सकता है।
तुला राशि :- आज घरेलू जीवन के लिए यह समय अच्छा प्रतीत होता नहीं दिख रहा। कुछ न कुछ पारिवारिक अशांति आपके साथ लगी रहेगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा रह सकता है। जीवनसाथी के साथ शांति के कुछ ख़ुशनुमा पल आप बिता सकेंगे। सेहत की दृष्टि से यह आपके लिए उत्तम रहेगा।
वृश्चिक राशि :- आज आपका पारिवारिक जीवन आनंदमय बना रहेगा। आप एक नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे।किसी ख़ूबसूरत पल को याद करके आप अपने को तरोताज़ा कर सकते हैं। अपने प्रेमी की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा। रोमांस करने के भी आपको भरपूर मौक़े प्राप्त होंगे। कुछ स्टूडेंट्स गलत लोगों की संगत में पड़कर अपना समय खराब कर सकते हैं।
धनु राशि :- आज पारिवारिक स्तर पर ख़ुशियों में बढ़ोत्तरी संभव है। इस दौरान मनोरंजन हेतु आप परिवार के साथ कोई आयोजन कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जीवनसाथी के स्वभाव में आपको गर्म मिज़ाजी देखने को मिल सकती है। स्वास्थ्य का मामला सामान्य रहेगा। आप अपने स्वभाव में आध्यात्मिकता की वृद्धि पाएंगे।
मकर राशि :- आज पारिवारिक जीवन के लिए यह समय थोड़ा कष्टदायी हो सकता है। घरेलू लोगों में तालमेल की कमी आपको दृष्टिगोचर हो सकती है। पिता का भरपूर सहयोग व समर्थन आपको मिलने की उम्मीद रहेगी। प्रेम जीवन बहुत ही आनंदमय रहने के संकेत हैं। प्रियजन के साथ मनपसंद जगहों पर घूमने के मौक़े आपको मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा।
कुंभ राशि :- आज सम्बन्धों में मधुरता बनाएं रखने के लिए आपके लिए यह जरुरी है कि अपने पार्टनर की भावनाओं का आदर करें व बेवज़ह उनके साथ उलझने से बचें। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आप अपनी आध्यात्मिक गतिविधियों को बढ़ा सकते हैं। ऑफिस से जुड़ी गलतफहमी या परेशानी भी खत्म हो जाएगी। लोग आपका सहयोग करेंगे, लेकिन पहल आपको ही करनी पड़ेगी।
मीन राशि :- आज नौकरी में परिवर्तन होने के आसार नज़र आ रहे हैं। जो लोग नई जॉब की तलाश में हैं उन्हें इस अवधि में सफलता मिल सकती है। शेयर बाजार व सट्टे-लॉटरी से जुड़े जातक अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आर्थिक लाभ के लिए यह समय बहुत अनुकूल हो सकता है। धन कमाने के लिए आपकी भागा-दौड़ी लगी रहेगी।

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने कहा है कि शनिवार को हुई विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक जैसी कोई बात नहीं हैं।
शर्मा ने इस परीक्षा से पहले सुबह जोधपुर में पुलिस द्वारा कई अभ्यर्थियों से संदिग्ध प्रश्न पत्र बरामद करने के बाद पेपर लीक की बातों एवं अफवाह पर मीडिया से कहा कि प्रश्न पत्र लीक जैसी कोई बात नहीं हैं और अफवाहों पर ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस ने संदिग्ध प्रश्न पत्र को असली प्रश्न पत्र से मिलान कर लिया और एक भी प्रश्न का मिलान नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि जिला पुलिस जांच कर रही है और ऐसे समय में कई ठगी गिरोह सक्रिय है जो फर्जी प्रश्न पत्र दे देते हैं जिससे बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को अफवाहों के चक्कर में नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा अपने निर्धारित समय पर होगी और इसमें कोई बदलाव नहीं होगा।
नेटबंदी पर शर्मा ने कहा कि यह प्रशासन का विवेकपूर्ण निर्णय था और सुबह वाले पेपर में अधिकांश जगहों पर कहीं नेटबंदी नहीं की गई। परीक्षा में दो प्रश्न सिलेबस के बाहर से आने के बारे में उन्होंने बताया कि इस पर विशेषज्ञों की समिति गठित कर दी गई है, वह निर्णय देगी उसके हिसाब से तय किया जाएगा।

कोटा। राजस्थान में कोटा पुलिस ने एक पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बनाते हुए आठ बदमाशों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक (शहर) शरद चौधरी ने आज बताया कि उद्योग नगर थाना प्रभारी मनोज सिंह सिकरवार को सूचना मिली कि चित्तौड़ हाईवे के मगरमच्छ नाले के पास कुछ बदमाश किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बनाने के लिए से बैठे हुए हैं और उनके पास हथियार भी हैं।
चौधरी ने बताया कि इसके आधार पर पुलिस की एक टोली ने चित्तौड़ हाईवे पर मगरमच्छ नाले के पास घेराबंदी कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया जो कोटा की विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं और सभी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि पकड़े गए बदमाश बारां-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर भारत पेट्रोलियम कंपनी के एक निजी पेट्रोल पंप के कर्मचारियों की आंख में मिर्ची झोंक कर पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बना रहे थे।
पुलिस ने उनके पास से मिर्च पाउडर सहित चार तलवार, एक चाकू, लोहे के पाइप, लाठियां आदि हथियार बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाशों में शोएब खान (25), मुशर्रफ (21), फैजल (24),गजनफ़्फ़र अली उर्फ गज्जू (24), डेविड वर्मा उर्फ मोंटी (24), अदनान अली (20), गुलरेज खान उर्फ गज्जू लाला (21), शाहरुख बल्ला (28) शामिल है।