Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 348 -
होम ब्लॉग पेज 348

अजमेर : फाल्गुन महोत्सव समिति की ओर से 6 मार्च को फाल्गुन समारोह

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में रंगों के त्यौहार होली के मौके पर फाल्गुन महोत्सव समिति अजमेर की ओर से छह मार्च को 24वां फाल्गुन समारोह आयोजित किया जाएगा।

वैश्विक महामारी कोरोना के चलते तीन साल के अन्तराल पर आयोजित होने जा रह फाल्गुन समारोह का बेसबरी से इंतजार है। अजमेर शहर के पत्रकारों- साहित्यकारों-कलाकारों के संयुक्त प्रयासों से होने वाले फाल्गुन समारोह स्थानीय जवाहर रंगमंच पर 6 मार्च को दोपहर डेढ़ बजे आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रशासनिक अधिकारी-राजनीतिज्ञ-कारोबारी-पुलिस व पत्रकार शिरकत करेंगे।

सालभर के कृतित्व पर व्यंगबाणों की बौछार और शुभंकर आकर्षण का केन्द्र रहेगा। फाग गीत, लघु नाटिकाओं की गुदगुदाने वाली प्रस्तुतियां आम और खास को हंसने पर मजबूर करेगी। फाल्गुन समारोह को सफल बनाने के लिए आज हुई आयोजन समिति की बैठक में विभिन्न समितियों का गठन कर कामों की जिम्मेदारी सौंपी गई। अजमेर नगर निगम एवं अजमेर डेयरी का सहयोग रहेगा।

‘माफिया को मिट्टी में मिला दूंगा’ वक्तव्य ट्विटर पर हुआ टाप ट्रेंड

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में शनिवार को माफिया तत्वों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े तेवर को सोशल मीडिया में खूब सराहा जा रहा है।

योगी के वक्तव्य ‘माफिया को मिट्टी में मिला दूंगा’ को सोशल मीडिया में पसंद किया जा रहा है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर माफिया के खिलाफ सीएम के अभियान को सपोर्ट करने वाले एक-दो नहीं बल्कि तीन-तीन हैशटैग एक साथ टॉप ट्रेंड में शामिल हो गए।

ट्विटर पर योगी के समर्थन में यूजर्स की गर्जना माफिया के खिलाफ गूंजने लगी। इस दौरान रिकार्ड तोड़ 100 करोड़ (एक अरब) बार से भी ज्यादा बार माफिया के खिलाफ योगी की दहाड़ से पूरा सोशल मीडिया हिल गया। ऐसा पहली बार हुआ है जब योगी के किस वक्तव्य ने सोशल मीडिया साइट पर सौ करोड़ से ज्यादा बार ट्रेंड किया हो।

योगी के सदन में दिए भाषण के बाद विभिन्न सोशल मीडिया साइट पर मानो योगी आदित्यनाथ के समर्थन में भूचाल आ गया। देखते देखते एक साथ ‘योगी मीन्स गवर्नेंस’, ‘योगी आदित्यनाथ’ और ‘योगी सर्जिकल स्ट्राइक’ हैशटैग ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे।

इस दौरान जहां 33 करोड़ से ज्यादा बार हैशटैग योगी आदित्यनाथ ट्रेंड करता रहा, जबकि रिकॉर्डतोड़ 65 करोड़ से अधिक बार हैशटैग योगी मीन्सगर्वनेंस टॉप ट्रेंड में बना रहा। इसके अलावा हैशटैग योगी सर्जिकल स्ट्राइक के समर्थन में देर रात तक ट्विटर पर यूजर्स अपने भावों को प्रकट करते रहे।

गौरतलब है कि शुक्रवार को प्रयागराज में राजूपाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद विरोधी दलों की ओर से सरकार को घेरने की कोशिश हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सदन में खुद मोर्चा संभालते हुए प्रदेश में माफियावाद के लिए विपक्षी खासकर समाजवादी पार्टी को जिम्मेदार ठहराते हुए नेता प्रतिपक्ष को जमकर लताड़ लगाई।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपने कार्यकाल में न सिर्फ माफिया का महिमामंडल किया, बल्कि उनके गले में फूलों की माला पहनाई। प्रयागराज की घटना में शामिल माफिया अतीक अहमद सपा की सरपरस्ती में ही कभी एमएलए और कभी एमपी बनकर सत्ता का सुख भोगता रहा है। ऐसे में समाजवादी पार्टी को इस बारे में कुछ भी बोलने का नैतिक हक नहीं है।

मुख्यमंत्री ने सदन के पटल पर ये आश्वस्त भी किया किया कि प्रयागराज में हुई घटना के लिए कठोर एक्शन लिया जाएगा और माफिया को मिट्टी में मिलाने की कार्रवाई में सरकार बिल्कुल भी पीछे नहीं रहेगी।

युवा चार्टेट अकाउंटेंट अर्पित काबरा बने डब्ल्यूआईआरसी चेयरमैन

0

अजमेर। युवा चार्टेट अकाउंटेंट अर्पित काबरा ने डब्ल्यूआईआरसी (महाराष्ट्र, गुजरात व गोवा) के चेयरमैन पद की शुक्रवार को मुंबई के बांद्रा में आयोजित एक भव्य समारोह में शपथ ली। समारोह में देश के प्रमुख कारोबारी भी उपस्थित रहे।

काबरा अजमेर के श्रीनगर गांव के निवासी हैं। अपने पिता जगदीश चंद काबरा के साथ मुंबई चले जाने के कारण वर्षों से मुंबई में ही रह रहे हैं। डब्ल्यूआईआरसी चार्टेट अकाउंटेंटों की एक प्रभाव और प्रतिष्ठित संस्था है। हाल ही में हुए चुनावों में अर्पित काबरा ने भारी मतों से चेयरमैन का चुनाव जीता।

अर्पित काबरा के चाचा समाजसेवी सुभाष काबरा ने बताया कि भव्य समारोह में आनंद राठी, आरएल काबरा, पीसी गोधा जैसे बड़े कारोबारी उपस्थित रहे। समारोह में आनंद राठी ने कहा कि अर्पित काबरा में कम उम्र में ही डब्ल्यूआईआरसी के अध्यक्ष पद को हासिल किया है जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने ने उम्मीद जताई कि देश भर के खासकर महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा के चार्टेट अकाउंटेंट की समस्याओं के समाधान में अर्पित काबरा प्रभावी भूमिका निभाएंगे। समारोह में अर्पित काबरा ने चेयरमैन के लिए सभी का आभार जताया और भरोसा दिलाया कि चार्टेट अकाउंटेंटों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

मोदी और BJP-RSS ने हर एक संस्था पर किया कब्जा : सोनिया गांधी

शहीद वीर नारायण सिंह नगर(रायपुर)। कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मौजूदा समय को कांग्रेस और देश के लिए विशेष चुनौतीपूर्ण करार देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा-आरएसएस ने हर एक संस्था पर कब्जा कर लिया है और उसे नष्ट कर रही है।

सोनिया गांधी ने आज यहां कांग्रेस के 85वें पूर्ण अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार विपक्ष की किसी भी आवाज को बेरहमी से दबा रही है। इसने आम लोगों की कीमत पर कुछ चुने हुए व्यापारियों का पक्ष लेकर आर्थिक तबाही मचाई है। अल्पसंख्यकों को शातिर तरीके से निशाना बनाया और उनके खिलाफ, महिलाओं के खिलाफ, दलितों के खिलाफ और आदिवासियों के खिलाफ अपराधों और भेदभाव को नजरअंदाज किया।

उन्होंने 1998 में राजनीति में प्रवेश के समय को याद करते हुए कहा कि कई मायनों में आज की स्थिति मुझे उस समय की याद दिलाती है जब मैंने पहली बार राजनीति में प्रवेश किया था। हमें आगे बढ़ने के लिए एक कठिन संघर्ष का सामना करना पड़ा। इस महत्वपूर्ण समय में, हममें से प्रत्येक की अपनी पार्टी और अपने देश के प्रति एक विशेष जिम्मेदारी है।कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं है। हम सभी राज्यों, धर्मों, भाषाओं, जातियों और लिंग के लोगों की आवाज को प्रतिबिंबित करते हैं।

गांधी ने कहा कि हम गरिमा को बनाए रखने और प्रत्येक भारतीय के सपनों को पूरा करने के लिए काम करते हैं। ऐसे में आगे की राह आसान नहीं है। लेकिन मेरा अनुभव और साथ ही कांग्रेस का समृद्ध इतिहास बताता है कि जीत हमारी ही होगी। उन्होंने पार्टीजनों से कहा कि खड़गे जी के नेतृत्व में इसे हासिल करने के लिए, हमें शासन से निडरता और जोश के साथ निपटना चाहिए, और जिन लोगों पर यह हमला करता है, उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होना चाहिए। हमें लोगों तक पहुंचना चाहिए, और स्पष्टता और सामंजस्य के साथ अपना संदेश देना चाहिए।

उन्होने पार्टी अध्यक्ष खड़गे की सराहना करते हुए कहा कि खड़गे जी ने ब्लाक से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक संगठनात्मक और राजनीतिक पदों पर कार्य किया है। उनका जमीनी ज्ञान और गहरा अनुभव कांग्रेस के लिए विशेष रूप से इस चुनौतीपूर्ण समय में एक महत्वपूर्ण संपत्ति है। एक समर्पित जमीनी कार्यकर्ता से कांग्रेस में सर्वोच्च पद तक की उनकी यात्रा हम सभी के लिए गर्व की बात है..। यह भारत के उन आदर्शों को दर्शाता है जिनके लिए हमारा स्वतंत्रता संग्राम लड़ा गया था।

उन्होंने कहा कि मुझे 1998 में पहली बार पार्टी अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करने का सम्मान मिला था। इन 25 वर्षों में, हमारी पार्टी ने उच्च उपलब्धि के साथ-साथ गहरी निराशा का समय भी देखा है। देश भर में आप सभी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के समर्थन, सदभावना और समझ ने हमें पूरी ताकत दी है। 2004 और 2009 में हमारी जीत के साथ-साथ डॉ मनमोहन सिंह के सक्षम नेतृत्व ने मुझे व्यक्तिगत संतुष्टि दी, लेकिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ मेरी पारी का समापन हो सका।

गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में आई है। इसने साबित कर दिया है कि भारत के लोग सदभाव, सहिष्णुता और समानता चाहते हैं। इसने जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से हमारी पार्टी और लोगों के बीच संवाद की समृद्ध विरासत को ताजा किया है। इसने हम सभी को दिखा दिया है कि कांग्रेस लोगों के साथ खड़ी है और उनके लिए लड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने राहुल जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके संकल्प और नेतृत्व की यात्रा की सफलता में अहम भूमिका रही।

अजमेर में राष्ट्र स्तरीय गांधीवादी संस्थाओं के सम्मेलन का आगाज

0

अजमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा अजमेर मे लोकार्पित गांधी स्मृति उद्यान पर आज दो दिवसीय राष्ट्र स्तरीय गांधीवादी संस्थाओं के सम्मेलन का आगाज हो गया। सम्मेलन का शुभारंभ ‘क्रांति गीत’ के साथ हुआ।

राज्य में शांति एवं अहिंसा विभाग द्वारा आयोजित यह पहला राष्ट्रीय स्तरीय सम्मेलन है जिसमें देश की गांधीवादी संस्थाओं के प्रतिनिधि गांधी दर्शन पर चिंतन मनन के साथ साथ उसका प्रचार प्रसार करेंगे। इसमें राज्य की मुख्य सचिव ऊषा र्शमा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ी।

कार्यक्रम में मुख्य सचिव शर्मा ने कहा कि शांति एवं अहिंसा विभाग द्वारा इस तरह का प्रथम आयोजन है। राष्ट्र स्तर की गांधीवादी संस्थाओं का सम्मलेन विभाग की पहल पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के सिद्धान्तों को अधिकतम व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए इस प्रकार के आयोजन र्साथक सिद्ध होंगे। इससे युवा पीढ़ी बापू के विचारों को जान पाएगी।

वर्तमान परिस्थिति में गांधी विचारों को अंगीकार कर सामाजिक जीवन में उपयोग ले सकेंगे। राज्य सरकार युवाओं को गांधी दर्शन से प्रशिक्षित करने के लिए गम्भीर है। महिलाओं को गांधी दर्शन से सशक्त करने में प्रयास किए जा रहे है। जयपुर में गांधी म्यूजियम भी बनकर तैयार हो रहा है।

गांधीवादी विचारक एवं गांधी स्मारक निधि राजघाट दिल्ली के अध्यक्ष रामचन्द्र राही ने कहा कि इस सम्मेलन में लघु भारत विद्यमान है। वर्तमान में संक्रमण का दौर है। इसमें गांधीवादियों को अपनी भूमिका सशक्त तरीके से निभानी होगी। राजस्थान सरकार ने अहिंसा तथा सत्य की विचारधारा के प्रसार की जिम्मेदारी नया विभाग बनाकर ग्रहण की है। लोकतंत्र में जनता शासन की वास्तविक उत्तराधिकारी होती है। वही उसकी नियंत्रक भी होती है। गांधी जी ने देश में सत्ता पर्रिवतन के लिए जनता को तैयार किया। इससे आमजन में लोकतंत्र की समझ मजबूत हुई ।

उन्होंने कहा कि गांधीजनों का प्राथमिक कार्य ग्राम स्वराज की बुनियाद मजबूत करना है। इसके लिए सरकार की नीतियां गांधी विचारों के अनुकूल होनी चाहिए। लोकशक्ति राजशक्ति से ज्यादा मजबूत होने से सत्ता का विकेन्द्रीकरण होगा। इससे लोकतंत्र मजबूत होगा। गांधीजनों को लोकतंत्र मजबूत करने के लिए आगे आना चाहिए। विचारों का आदान-प्रदान एवं स्वस्थ आलोचना को लोकतंत्र का प्राण माना गया है। इस प्रकार के आयोजन प्रत्येक प्रदेश में होने चाहिए। र्कायक्रम के मुख्य अतिथि दैनिक नवज्योति के प्रधान सम्पादक दीनबंधु चौधरी एवं स्वतंत्रता सेनानी शोभाराम गहरवार रहे।

महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती ने कहा कि यह सम्मेलन देश को सत्य और अहिंसा का रास्ता दिखाएगा। सम्मेलन के आयोजन का अवसर अजमेर को मिला है। यह अजमेर की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में मददगार होगा। विश्व शांति के लिए अजमेर घोषणा पत्र पारित किया जाएगा। राज्य सरकार ने गांधी जी में रचनात्मक कार्यों को बजट में स्थान दिया है। इसमे व्यक्ति के स्तर पर मजबूती आएगी। व्यक्ति मजबूत होने पर देश मजबूत होगा।

शांति और अहिंसा विभाग के आयुक्त मनीष शर्मा ने कहा कि र्वतमान समय में सामाजिक समरसता को बनाया जाना महत्वर्पूण है। इसके लिए सम्मेलन में होने वाली चर्चाओं को जन जन तक पहुंचाना होगा। परम्परागत संचार माध्यमों के साथ-साथ सोशल मीडिया का भी उपयोग होना चाहिए।

कलक्टर अंश दीप ने कहा कि राज्य सरकार महात्मा गांधी के दर्शन को प्रत्येक स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए टीम वर्क किया जा रहा है। यह सम्मेलन इन विचारों को सभी स्तर तक सुगमता से पहुंचाने के लिए आयोजित किया गया है।

शांति एवं अहिंसा विभाग के सचिव नरेश ठकराल ने वीसी के माध्यम से आभार व्यक्त किया। सम्मेलन की रूपरेखा महात्मा गांधी जीवन र्दशन समिति के सह संयोजक शक्तिप्रताप सिंह ने रखी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट, गांधी स्मारक उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्यप्रदेश, बिहार, छतीसगढ़ तेलंगाना, आन्ध्र प्रदेश, उत्तराखण्ड, पंजाब, हरियाणा के प्रतिनिधि, गांधी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष कुमार प्रशांत, समग्र सेवा संघ के प्रदेशाध्यक्ष सवाई सिंह, आशा बोथरा गोरांग, सर्वोदय मण्डल के विनोद रंजन, साझा संस्कृति मंच वाराणसी के हरिशचन्द्र लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान की जागृति राही, सिटीजन फॉर डेमोक्रेसी के विश्वजीत, नेशनल मूवमेंट फ्रन्ट के सौरभ बाजपेई, खुदाई खिदमतगार के फैजल खान, राष्ट्रीय युवा संगठक मनोज ठाकरे, किसान मोर्चा के सत्यप्रकाश भारत सहित गांधीवादी विचारक उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत की पहल पर शांति एवं अहिंसा विभाग इसका आयोजन कर रहा है।

ओडिशा के जाजपुर जिले में सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत

भुवनेश्वर। ओडिशा में जाजपुर जिले के धर्मशाला थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब कोलकाता से आ रहा एक ट्रक ने उलपुर सेंट्रल बैंक के पास सड़क किनारे खड़े एक अन्य ट्रक से टकरा गया। यह ट्रक एक दिन पहले शुक्रवार को हादसे का शिकार होने के बाद सड़क पर खड़ा कर दिया गया था।

उन्होंने बताया कि हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। वे सभी कोलकाता क्षेत्र के रहने वाले थे। मृतकों में सड़क पर खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक भी शामिल है।

सूचना मिलने पर, चांदीखोल के दमकल कर्मियों ने छह शवों को बाहर निकाला और अधिकारियों ने गंभीर रूप से घायलों में से एक को पास के अस्पताल में स्थानांतरित करने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद आसपास के गांवों के आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार से दुर्घटना के बाद सड़क किनारे खड़े ट्रक को हटाने में पुलिस की विफलता के विरोध में सड़क जाम कर दिया। पुलिस के हस्तक्षेप और सड़क जाम हटाने के बाद यातायात सामान्य हुआ।

आगरा में भिखारियों सी हालत में मिला ब्रिटिश लेखक और योगा इंस्ट्रक्टर

आगरा। वह योगा के इंस्ट्रक्टर हैं। पचास से अधिक किताबें लिख चुके हैं। यूट्यूब चैनल पर भी उनके कई वीडियो उपलब्ध हैं। लेकिन उनकी हालत देख लोग हैरान थे। गंदे और फटे कपड़े पहने यह शख्स अंग्रेजी बोल रहा था।

जिस क्षेत्र में ये शख्स घूम रहा था, वहां किसी को अंग्रेजी समझ नहीं आ रही थी। वह कुछ समझाना चाह रहा था, लेकिन कोई उसकी बात नहीं समझ पा रहा था। इसके बाद वहां पुलिस आ गई। पुलिस ने जब उससे बात की, तो सारी हकीकत सामने आ गई।

मामला थाना जगदीशपुरा क्षेत्र का है। फटेहाल घूमते व्यक्ति ने पुलिस को अपना नाम श्याम इंद्रिक बटुकलाल मेहता बताया। उसने जानकारी दी कि वह ब्रिटिश का नागरिक है। उसे हिंदी नहीं आती है। उसका जन्म भी वहीं हुआ था।

मेहता 16 फरवरी को ऋषिकेश से लखनऊ जाने के लिए निकले थे। इसके लिए प्रीपेड टैक्सी कर रखी थी। रास्ते में खाने के लिए उतरे। इसके बाद गुम गए। टैक्सी के चालक ने अनहोनी की आशंका पर गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।

श्याम इंद्रिक बटुकलाल मेहता 23 फरवरी को जगदीशपुरा पुलिस को बिचपुरी पर भिखारियों की हालत में मिले। ब्रिटिश नागरिक के अंग्रेजी में बोलने की वजह से किसी से उनकी बातचीत नहीं हो पा रही थी। बाद में पर्यटन थाना पुलिस आई और उन्हें लेकर गई। तब बताया गया कि वे ब्रिटिश नागरिक हैं।

मेहता ने बताया कि वे पैदल ही बिजनौर से आगरा पहुंचे है। यह भी बताया कि रास्ते में कई लोगों ने उनसे मारपीट की। प्रताड़ित भी किया गया। उनके पास पैसे नहीं थे। खाने की व्यवस्था नहीं थी। कभी होटल तो कभी रेलवे स्टेशन के बाहर रात गुजारी। श्याम इंद्रिक बटुकलाल ने बताया कि उनकी एक पूर्व पत्नी है जो ब्रिटेन में ही रहती है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ताज सुरक्षा सैयद अरीन अहमद ने बातचीत की जिसमें पता चला कि ब्रिटिश नागरिक जून 2022 से मई 2023 तक का वीजा लेकर भारत आए थे, जगह-जगह भ्रमण कर रहे थे।

इंदौर मेें छात्र द्वारा जलाई गईं प्राचार्या विमुक्ता शर्मा की मौत

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में पांच दिन पहले एक छात्र द्वारा पेट्रोल डालकर जलाई गईं प्राचार्या की आज तड़के मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार पिछले पांच दिन से बेहद गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती प्राचार्या विमुक्ता शर्मा का आज तड़के निधन हो गया।

सिमरोल थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलेज की प्राचार्या विमुक्ता शर्मा को पांच दिन पहले कॉलेज के ही एक छात्र ने पेट्रोल डालकर जला दिया था। इसके बाद आरोपी छात्र ने भी कथित तौर पर खुद को आग लगा कर आत्मदाह करने की कोशिश की थी।

मामले में आरोपी स्वयं भी कथित तौर पर थोड़ा जल गया था, जिसके बाद उसे भी पुलिस हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती किया गया था।बताया जा रहा है आरोपी छात्र अपने परीक्षा परिणाम को लेकर आक्रोशित था और इसके चलते उसने ये कदम उठाया।

आरोपी पर चले फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा

मध्यप्रदेश के इंदौर में एक छात्र द्वारा पेट्रोल डालकर जला दीं गईं कॉलेज प्राचार्या के निधन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आरोपी पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाए जाने की मांग की है।

कमलनाथ ने दिवंगत प्राचार्या विमुक्ता शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि दु:ख की इस घड़ी में प्रदेश का पूरा कांग्रेस परिवार शर्मा परिवार के साथ हैं।

उन्होंने सरकार से मांग की कि प्रोफेसर शर्मा पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने वाले आरोपी पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए और प्रदेश की बेटियों की सुरक्षा पर गंभीरता दिखाई जाये।

वहीं कांग्रेस की प्रदेश इकाई के मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के शर्मा ने अपने ट्वीट में कहा कि यह घटना उज्जैन के ही प्रो. एचएस सबरवाल की हत्या की पुनरावृति है। उन्होंने आरोप लगाया कि उस घटना के आरोपी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् से जुड़े हुए थे, उन्हें बचा लिया गया था, लेकिन इस (इंदौर मामले के) आरोपी को जल्द दंडित करवाया जाए।

कांग्रेस संगठन में एसी, एसटी, पिछड़े एवं अल्पसंख्यकों के लिए 50 प्रतिशत पद आरक्षित

शहीद वीर नारायण सिंह नगर(रायपुर)। कांग्रेस संगठन में सर्वोच्च नीति निर्धारक समिति कार्यसमिति(सीडब्ल्यूसी) से लेकर ब्लाक एवं पंचायत स्तर तक अनुसूचित जाति(एसी), अनुसूचित जनजाति(एसटी), पिछड़े एवं अल्पसंख्यकों के लिए 50 प्रतिशत पद आरक्षित होंगे।

पार्टी के यहां पर चल रहे 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन में कांग्रेस के संविधान में संशोधन के इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इसके लिए गठित समिति के संयोजक रणदीप सुरजेवाला ने आज यहां प्रेस कान्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस संशोधन के बाद संगठन में एसी, एसटी, पिछड़े एवं अल्पसंख्यकों के लिए 50 प्रतिशत पद आरक्षित होंगे।

इसमें 25 प्रतिशत में एसी, एसटी एवं 25 प्रतिशत पद पिछड़े एवं अल्पसंख्यकों के लिए होंगे।शेष अनारक्षित 50 प्रतिशत पदों में आधे 50 वर्ष से ऊपर और आधे 50 से नीचे के लिए होंगे। उन्होंने बताया कि संशोधन के बाद जिन निकायों, पंचायतों पर चुनाव चिन्ह के आधार पर चुनाव होता है उसके निर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्वतः सदस्य होंगे।

मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री भी पीसीसी के स्वतः सदस्य होंगे। उन्होंने बताया कि थर्ड जेन्डर के लिए सदस्यता का प्रावधान होगा और इसमे पिता या पति की बजाय मां का नाम भी सदस्यता के मान्य होगा।

सुरजेवाला ने बताया कि कार्यसमिति(सीडब्ल्यूसी) में संशोधऩ के बाद सदस्यों की संख्या 23 की बजाय 35 हो जाएंगी। इसमें 18 का चुनाव होगा और 17 मनोनीत किए जाएंगे। चुनाव और मनोनयन दोनों में आरक्षण लागू होगा। इसके इलावा प्रधानमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री, पूर्व पार्टी अध्यक्ष के अलावा लोकसभा एवं राज्यसभा में पार्टी के नेता इसके स्वतः सदस्य होंगे।

उन्होंने बताया कि संशोधन के बाद इसमें शराब ही नहीं बल्कि ड्रग, प्रतिबंधित ड्रग सहित सभी प्रकार के नशे को सदस्यता के लिए वर्जित किया गया है। खादी पहनने के प्रावधान को भी बरकरार रखा गया है।

वैचारिक आधार पर एनडीए का मुकाबला करने के लिए एकजुट विपक्ष की आवश्यकता : कांग्रेस

शहीद वीर नारायण सिंह नगर(रायपुर)। कांग्रेस ने वैचारिक आधार पर एनडीए का मुकाबला करने के लिए एकजुट विपक्ष की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा हैं कि किसी तीसरी ताकत के उभरने पर भाजपा एवं एनडीए को फायदा होगा।

पार्टी के यहां चल रहे 85वें पूर्ण अधिवेशन में आज यहां पारित राजनीतिक प्रस्ताव में कहा गया है कि धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी ताकतों की एकता कांग्रेस पार्टी के भविष्य की पहचान होंगी।प्रस्ताव के अनुसार कांग्रेस को समान विचारधारा वाली धर्मनिरपेक्ष ताकतों की पहचान करने,लामबंद करने के लिए पूरी ताकत झोंक देनी चाहिए।

हमें धर्मनिरपेक्ष क्षेत्रीय ताकतों को शामिल करना चाहिए,जो हमारी विचारधारा से सहमत हो। भाजपा के 2024 में कोई प्रतिस्पर्धी नही होने के बयान का जिक्र करते हुए कहा गया है कि ऐसा कहकर भाजपा नेता अहंकार के शिखर पर पहुंच गए है। यह सिर्फ कांग्रेस और अन्य पार्टियों के लिए ही नहीं बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए एक बड़ी चुनौती है। कांग्रेस इस चुनौती का स्वागत करती है।

पार्टी ने कहा कि भाजपा के साढ़े आठ वर्षों के शासनकाल में नफरत की राजनीति ने खतरनाक रूप ले लिया है,और धार्मिक धुव्रीकरण अपने चरम पर पहुंच गया है। घृणा अपराध और अत्याचार कई गुना बढ़ गए है। अल्पसंख्यकों के बीच डर फैलाना भाजपा-आरएसएस शासन का लक्ष्य है। पार्टी ने कहा है कि अल्पसंख्यक देश की आबादी का लगभग पांचवा हिस्सा है। उऩ्हें अलग थलग करना अमानवीय है और यह देश की एकता अखंड़ता पर चोट करता है।

पार्टी ने कहा कि पिछले साढ़े आठ वर्षो में संविधान के संघवाद के सिद्धान्त को राज्यों के नुकसान के लिए मिटा दिया गया है। इसके साथ ही राज्यपालों की नियुक्तियों,उनके निर्णयों और भूमिकाओं ने उनके पद को उपहास में बदल दिया है। पार्टी ने मांग किया है कि जो राज्यपाल अपने पद का दुरूपयोग करते है, उन्हें अपने कार्यं के लिए सार्वजनिक रूप से जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

पार्टी ने प्रस्ताव में कहा हैं कि केन्द्र शासित राज्य जम्मू कश्मीर के लिए पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने का प्रयास करेंगी और लद्दाख और उसके लोगो को संविधान की छठीं अनुसूची के संरक्षण में लायेंगी।पार्टी ने उत्तर पूर्वी राज्यों, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के विशेष दर्ज को बहाल करने तथा आन्ध्रप्रदेश को भी विशेष दर्जा देने की प्रतिबद्दता जताई है।

पार्टी ने ईवीएम पर 14 से अधिक राजनीतिक दलों और कई एक्टीविस्ट एवं कम्प्यूटर विशेषज्ञों द्वारा जताई गई चिन्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव आयोग के समक्ष इस मुद्दे को उठाने के लिए सभी समान विचारधारा वाले राजनीतिक दलों के साथ मिलकर व्यापक सहमति बनाएंगी। यदि चुनाव आयोग जवाब नही देता हैं तो अदालत में जाएगा। पार्टी ने 2014 के बाद से भाजपा पर बड़े पामाने पर दलबदल करवाने और चुनी हुई सरकारों को गिराने का उल्लेख करते हुए कहा हैं कि कांग्रेस ऐसी प्रथाओं को खत्म करने के लिए संविधान में संशोधन करेंगी।