Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 349 -
होम ब्लॉग पेज 349

गोवत्स पूजन से प्रभात ग्रामों की प्रर्दशनी का शुभारम्भ

0

डूंगरपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पूज्य महंत स्वामी अच्युतानंद महाराज के साथ भेंट व चर्चा की एवं उनको नागपुर पधारने का निमंत्रण दिया।

बेणेश्वरधाम से सीधे सरसंघचालक भेमई पहुंचे जहां पर ग्राम वासियों व ग्राम विकास समिति ने उत्साह पूर्वक उनका पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ सैंकड़ों महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर उनका स्वागत, अभिनन्दन किया। महिला समिति द्वारा आयोजित गौपूजन में सरसंघचालक ने गौ माता को अपने हाथ से गुड़ खिलाया, इस अवसर पर संघ के अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख स्वांतरंजन, राजस्थान क्षेत्र प्रचारक निंबाराम, चितौड़ प्रांत प्रचारक विजयानंद उपस्थित थे।

प्रर्दशनी उद्घाटन

प्रभात ग्राम मिलन में देशभर से आए हुए सहभागियों के लिए राजस्थान के प्रभात ग्राम के कार्यों को दर्शाने वाली एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है। प्रदर्शनी का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य वी भागय्या एवम ग्राम विकास गतिविधि के सहसंयोजक गुरूराज ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जलन एवं गोवत्स (बछड़े)का पूजन कर किया।

प्रदर्शनी में कोटा जिले के डूंगरज्या,बांरा के रूपपुरा, बांसवाडा के राखो, राजसमंद के पीपलांत्री में हुए उल्लेखनीय परिवर्तनों को चित्रों के माध्यम से बताया गया है। स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के क्रम मे समाज नायकों व सामाजिक कार्यकर्ताओं के चित्र एवं संक्षिप्त जीवन के बारे मे जानकारी दी गई है।

इसके अतिरिक्त ग्राम विकास, शिक्षा,सामाजिक चेतना, जीवन मूल्य, स्वरोजगार, जैविक खेती, जल संरक्षण, पशु-नस्ल सुधार आदि विषयों मे कार्य करने वाले अनेक संगठन के कार्यों का चित्रण भी प्रदर्शनी में सम्मिलित है।

देखन आवे दूर-दूर से, ऐसा गांव बनाना है…

देखन आवे दूर-दूर से, ऐसा गांव बनाना है…

0

डूंगरपुर/भेमई। अखिल भारतीय प्रभात ग्राम मिलन के उद्घाटन में बापू दलसुखदास महाराज संंजेली धाम ने कहा कि हमारा हिंदू धर्म सृष्टि की उत्पति के समय से है, 33 कोटि देवता हैं। जिनको जिसकी पूजा करनी है करें, जिसको भी जिसे भी मानना है, मान सकता है पर यह निश्चित है कि हम सब हिंदू ही हैं। उन्होंने कहा मैकाले ने ऐसी शिक्षा योजना बनाई कि आज मनुष्य मशीन जैसे बन गए हैं। हमारी संस्कृति को हर जगह तोड़ने के प्रयास हुए हैं।

डा दिनेशचन्द्र ने कहा कि हम पांच वर्ष पूर्व ऐसी प्रभात ग्राम कार्यशाला में बेतूल मिले थे। हर 5 साल में हम अपने कार्यों की समीक्षा के लिए इसी तरह मिलते हैं। प्रांत प्रचारक विजयानंद ने भी इस सत्र में अपने विचार रखे।

अखिल भारतीय प्रभात ग्राम मिलन में संघ रचना के 41 प्रांतों से 46 मातृशक्ति सहित 464 प्रतिभागी उपस्थित हैं। देशभर से आए प्रतिभागियों का आवास भेमई सहित आसपास के ग्राम जैसे घाटा का गांव, चीतरी, सेमलिया घाटा आदि में किया गया है। लगभग 150- 150 प्रतिभागी सभी गांवों में हैं। सभी मातृशक्ति एवं ग्राम विकास अधिकारियों का निवास भेमई गांव में ही रखा गया है।

राजस्थान क्षेत्र के ग्राम विकास के 30 गांवों से 60 कार्यकर्ता इस कार्यशाला में उपस्थित हैं। मालवा प्रांत से सर्वाधिक 49 प्रतिभागी हैं। सभी प्रांत के ग्राम संयोजकों ने अपने-अपने प्रांत के प्रभात ग्राम के शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार, स्वावलम्बन, समरसता, सुरक्षा, कृषि व पर्यावरण आदि बिन्दुओं पर कार्य एवं कार्यक्रमों की जानकारी सभी के समक्ष रखी।

संघ के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत ने सभी की जानकारी को ध्यानपूर्वक सुना। ग्राम विकास के कार्य को नियमित करने से निश्चित ही अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

कार्यशाला में संघ के अखिल भारतीय अधिकारी भगैय्या (अभा कार्यकारिणी सदस्य), स्वांतरंजन (अभा बौद्धिक प्रमुख), दिनेश कुमार (अभा ग्राम विकास संयोजक), गुरूराज (अभा ग्राम विकास सह संयोजक), गुणाकर (अक्षय कृषि परिवार), मनोज भाई सोलंकी, सिद्दीनाथ (केन्द्रीय टोली) मिलिन्द (ग्राम संकुल) उपस्थित रहे।

कुल चार सत्रों में आयाम के अनुसार सत्र विभिन्न पंडाल में हुआ जिनके नाम क्रमशः गोविंद गुरु, संत मावजी, संत सती सूरमाल दास, वीर कालीबाई आदि राजस्थान के संतों के नाम से रखे गए हैं।

प्रभात ग्रामों की डॉक्यूमेंट्री भी बनाई गई है, जिसके प्रसारण के लिए भी एक पांडाल तैयार किया गया है। 24 की रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बारां के सहरिया जनजाति का लोक नृत्य, गोविंद गुरु पर एक नाटिका और रामदेव जी महाराज के भजनों की प्रस्तुति भी हुई।

सीधी बस हादसा : 8 यात्रियों की मृत्यु की पुष्टि, एक दर्जन गंभीर घायल

सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र में सीधी रीवा मार्ग पर शुक्रवार रात एक ट्रक द्वारा कम से कम दो बसों को टक्कर मार देने की वजह से हुए भीषण हादसे में रात्रि साढ़े ग्यारह बजे तक 8 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है और मृतकों की संख्या बढ़ने से इंकार नहीं किया गया है। कम से कम एक दर्जन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

हालाकि घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने 12 लोगों की मृत्यु की बात कही है। आधिकारिक तौर पर मृतकों की संख्या 8 बताई गई है। बताया गया है कि सीधी जिले से कुछ दूर स्थित सतना जिले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बसों से ग्रामीण सीधी जिला लौट रहे थे। चुरहट थाना क्षेत्र में मोहनिया टनल क्षेत्र में एक स्थान पर तीन बसों को रोका गया था। इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने बसों में टक्कर मार दी। इस वजह से दो बसें ज्यादा क्षतिग्रस्त हुई और एक बस में अपेक्षाकृत कम नुकसान हुआ है। बताया गया है कि ट्रक में सीमेंट की बोरियां लदी हुई थीं।

इस हादसे के तत्काल बाद वहां मौजूद लोगों और आसपास के ग्रामीणों की मदद से यात्रियों को बसों से निकालने का प्रयास किया गया। सूचना मिलते ही सीधी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर राहत एवं बचाव दल के साथ पहुंचे। हादसा लगभग साढ़े नौ बजे हुआ।

सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तत्काल सीधी और रीवा जिला प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। देर रात बताया गया कि चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा मौके पर जाने के साथ ही रीवा की उस अस्पताल जाएंगे, जहां पर घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। दोनों ही नेता केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम के चलते सतना जिले की यात्रा पर थे।

घायलों को चुरहट, सीधी और रीवा के अस्पतालों में भेजा गया है। ट्रक की टक्कर के कारण एक बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि दूसरी पलट गई। तीसरी बस मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुई है। ट्रक रीवा से सीधी की ओर जा रहा था और उसने खड़ी बस में टक्कर मार दी।

सीधी कलेक्टर एस मालवीय ने एक न्यूज चैनल से चर्चा में ट्रक द्वारा तीन बसों को टक्कर मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रशासन की पहली प्राथमिकता राहत एवं बचाव कार्य के अलावा घायल यात्रियों के बेहतर इलाज की है और प्रशासन इस दिशा में लगातार कार्य कर रहा है।

रीवा अस्पताल में घायलों से मिले शिवराज

मध्यप्रदेश के सीधी बस हादसे के घायलों और उनके परिजनों से आज देर रात यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुलाकात की और उनके बेहतर इलाज के निर्देश चिकित्सकों को दिए।

चौहान सीधी जिले में घटनास्थल का दौरा करने के बाद सीधे रीवा स्थित संजय गांधी मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज की जानकारी ली। उन्होंने परिजनों को हिम्मत दी और कहा कि घायलों के बेहतर इलाज के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधायक राजेंद्र शुक्ल और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

बताया गया है कि रीवा अस्पताल में बस हादसे में घायल 33 लोगों को लाया गया था, जिनमें से चार को बचाया नहीं जा सका। शेष का इलाज चल रहा है। कुछ घायलों को सीधी जिला अस्पताल और सीधी जिले के चुरहट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में देर रात तक आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या आठ बताई गई, जबकि अपुष्ट सूत्रों के अनुसार मृतकों की संख्या 12 हो चुकी है।

सबगुुरु राशिफल : 25 फरवरी शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2079, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 12.31 बजे बाद षष्ठी तिथि प्रारंभ।

मेष :- आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। तरोताजा होने के लिए अच्छी तरह से आराम करें। आत्मसंयम रहें। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। कोई पुरानी बात याद आने से भी थोड़ी देर के लिए आपका मूड खराब हो सकता है। जीवनसाथी आपको धूम्रपान की लत से छुटकारा पाने के लिए प्रेरित करेगा। आज अकस्मात व्यय से परेशानी होगी। प्रेम सम्बंधो में मधुरता आएगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ की स्थिति अच्छी बनी हुई है। शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहा प्रयास सार्थक होगा।

वृषभ :- कामकाज में अच्छा धनलाभ होगा। नया आर्थिक करार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ आएगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें। उन लोगों पर नजर रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं। प्यार-मोहब्बत के लिहाज से दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। पड़ोसियों का दखल शादीशुदा जिन्दगी में दिक्कत पैदा करने की कोशिश कर सकता है। अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए अच्छा दिन है। मतभेदों की एक लम्बी श्रृंखला के पनपने के कारण आपको सामंजस्य बिठाने कें मुश्किल आएगी। किसी संत पुरुष के दर्शन सम्भव हैं। अपने स्वभाव को अस्थिर न होने दें।

मिथुन :- आज धन का अधिक से अधिक खर्च होगा। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। सम्भव है कि आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुँचे। कुछ कामों में फालतू पैसा भी खर्च हो सकता है। आज आप न कोई बड़ा खर्चा करें, न ही ऐसा कोई वादा करें। किसी से किया गया कोई बड़ा वादा आपको परेशानी में भी डाल सकता है। आज लोग आपको विश्वास भरी निगाहों से देखेंगे। आपके निरंतर किए जा रहे कामों की प्रशंसा करेंगे। आज आपका सामाजिक रूप से मानहानि का प्रसंग उपस्थित न हो इसका ध्यान रखना होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे।

कर्क :- आज किसी सात्विकता में वृद्धि होगी। फिर भी स्वास्थ्य संभालिएगा। अपने गुस्से पर काबू रखें। कार्यभार आज कुछ अधिक रहेगा। परिजनों से विवाद से बचें। नए दोस्त बनेंगे। असहाय लोगों की मदद करें, उन्नति होगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में अवरोध आएगा। ऋण लेन-देन का लाभ होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। सुख-ऐश्वर्य बढ़ेगा। शुभ व सामाजिक कार्यों में संग्लन होंगे। शुभ समाचार मिलेगा। निराशावादी रवैये से बचें क्योंकि न सिर्फ यह आपकी संभावनाओं को कम कर देगा, बल्कि शरीर के आंतरिक संतुलन को भी बिगाड़ देगा। किए गए कामों से सफलता मिल सकती है।

सिंह :- आज आप में गजब का आत्मविश्वास रहने के आसार हैं जो आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने में भी सहायक सिद्ध होगा। अपने प्रेमी या जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। समझदारी से काम लें और बातचीत कर मसले को सुलझाएं। वैवाहिक जीवन में आप कुछ निजता की जरूरत महसूस करेंगे। स्वजनों से निकटता बढ़ेगी। जीवनसाथी का साथ अधिक ऊर्जावान बना देगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। स्वजनों से शुभ संदेश मिलेंगे। दोस्तों और भाइयों से भी मदद मिल सकती है। किसी खास काम के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

कन्या :- आज मनोरंजन में समय बीतेगा। आज का दिन व्यक्तिगत मामलों में उत्साहपूर्ण और मंगलमय है। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। भागीदारी मे लाभ होगा। शुभ काम की संभावना है। अध्ययन या किसी लटके हुए काम की सफलता में आ रही रुकावट दूर होगी। इस समय आपका आकर्षण धर्म की ओर रहेगा। समाज सेवा से आपको मानसिक शांति मिलेगी। भाग-दौड़ की जिन्दगी को आराम देने का यही सही समय है। संपत्ति को लेकर विवाद खड़े हो सकते हैं। संभव हो तो इसे ठण्डे दिमाग से सुलझाने की कोशिश करें। कानूनी दखल फायदेमंद रहेगा।

तुला :- आज आपके विरोधी भी दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। आज किसी पड़ोसी का व्यवहार आपको आहत कर सकता है। आप उसकी बात को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। समय के साथ व्यवहार बदल जाएगा। आज आप समय का सही सदुपयोग करें। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आज आप अपने बिजनेस में कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए। शत्रु चिन्ता का दमन, प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी अन्त में सर्वत्र विजय विभूति सफलता की प्राप्ति होगी। किसी मित्र या रिश्तेदार से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से लाभ होगा।

वृश्चिक :- आज आप मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे।अचानक हुई रोमांटिक मुलाकात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। आज आपक मानसिक रूप से परेशान रह सकते है। आज आप अपने व्यवसाय में उच्च अधिकारी के साथ कार्य करते समय संभलकर रहें। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के जरिए पूरी होंगी। आज का दिन काम को सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी।

धनु :- आज शान्त और तनाव-रहित रहें। मित्रों के साथ आर्थिक विषय पर कार्य करेंगे। संतानों के लिए समय अनुकूल है। पिता से लाभ होगा और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। जरूरत से ज्यादा वक्त व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें। वैवाहिक जीवन में शारीरिक सुख मिलेंगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। आपके मन में कुछ बड़े विचार आ सकते है। अपने जीवनसाथी से किसी भी बारे में शिकायत न करें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार तथा स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

मकर :- आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने के अच्छे आसार हैं। परन्तु स्थिरता आने में थोड़ा समय और लगेगा। गप्पबाजी और अफवाहो से दूर रहें। आप आज ऊर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण करेंगे। कम समय में काम को पूर्ण करेंगे। मेहनत अधिक होगी। वैवाहिक चर्चा से प्रसन्न रहेंगे। आज एक समय में एक ही काम करें पूरे फोकस के साथ, जल्द ही सफलता मिलेगी। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। परिवार के किसी सदस्यों के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न होंगे। आकस्मिक मुनाफे के जरिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। आज के दिन आपकी योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं।

कुंभ :- आज प्रतिस्पर्धियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेंगे। व्यापार में परेशानी रहेगी अर्थात खर्च रहेगा। बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के बावजूद आपको जीवनसाथी के द्वारा हर संभव तरीके से सामर्थ मिलेगा। व्यापार अच्छा लाभ देगा। नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। कृषि ठीक-ठीक रहेगी व लाभ मिलेगा। भाई से सहयोग प्राप्त होगा। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। परिवार से मनमुटाव की स्थिति रहेगी। आज आप मानसिक उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी। व्यवसाय में वृद्धि होने के साथ अच्छा मुनाफा होगा।

मीन :- यदि आज आप अपने लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो आज का दिन एकदम उचित है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के लेकर कुछ चिंता हो सकती है। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे।निकटता आएगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मुश्किलभरा हो सकता है। परिश्रम से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी व व्यावसायिक कार्य सफल होंगे। आज जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है।

पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर राजस्थान सम्मानित

अजमेर। राजस्थान में पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आज नई दिल्ली की ओबरॉय ऑडिटोरियम में आयोजित इंडिया टुडे टूरिज्म एवं सर्वे वार्ड 2022 के दौरान केंद्रीय कला एवं संस्कृति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राजस्थान को सम्मानित किया। राजस्थान की ओर से सम्मान राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौड़ एवं पर्यटन सचिव गायत्री राठौड ने लिया।

राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने बताया कि राजस्थान में बेस्ट इमर्जिंग डेस्टिनेशन उदयपुर से जोधपुर के लिए भारत सरकार द्वारा राजस्थान को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर इंडिया टुडे के सीएमडी अरुण सुरी उत्तराखंड के मंत्री सतपाल महाराज, हिमाचल सरकार के मंत्री हर्षवर्धन चौहान, हरियाणा से अरविंद यादव, केन्द्रीय पर्यटन सचिव अरविंद सिंह सहित गोवा, उड़ीसा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल से आए अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

भगवा रंग में रंगा नजर आया ABVP का अजमेर जिला सम्मेलन

0

अजमेर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अजमेरु जिले का छात्र सम्मेलन ‘युवा महाकुंभ’ शुक्रवार को जवाहर रंग मंच में आयोजित किया गया। इससे पहले शहर में युवाओं ने भगवा रंग में रंगी विशाल शोभायात्रा निकाली।

एबीवीपी के प्रांत सह मंत्री अनिरूद्ध सिंह जोधा ने बताया कि देश भर में जिला छात्र सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। अजमेर सम्मेलन में जिले भर से लगभग 1200 विद्यार्थियों ने शिरकत की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महर्षि दयानंद सरस्वती विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो अनिल शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि आज देश प्रगति की तरफ बढ़ रहा है। इसमें युवाओं का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति का विकास ही देश को विश्व में संस्कृत गुरु और विकास के पथ पर अग्रसर करने में सहायक सिद्ध होगा। इसमें शिक्षा, इकोनामी और आर्मी की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। हमारे छात्रों में केवल डिग्री पाने की होड नहीं बल्कि ज्ञान सृजन करने की संकल्पना होनी चाहिए। कार्यक्रम की उद्घाटन कर्ता महापौर बृजलता हाड़ा ने महिलाओं के उत्थान के लिए परिषद की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी।

स्वागत समिति के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने स्वागत भाषण रखा, सचिव नरेश कनोजिया ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रांत कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य जयेश जोशी ने अभाविप 75 वर्ष में परिषद ने देश समाज को क्या दिया विषय पर विस्तार से जानकारी दी। व्यवस्था परिचय राजेंद्र कालस ने करवाया

तीन सत्र में चले कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र का संचालन संस्कृति व अरुण सिंह ने किया। दूसरे सत्र का संचालन प्रमोद ने किया, जिसमें विभाग प्रमुख सुभाष ओझा ने पेपर लीक और राजस्थान में शिक्षा की स्थिति पर प्रस्ताव पारित करवाए। अजमेर जिला संयोजक गोविंद शर्मा व धनराज रैगर ने प्रस्तावों का अनुमोदन किया।

तृतीय सत्र में जवाहर रंगमंच के बाहर बनाए गए खुले मंच पर आहूत किया गया। इसमें राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य आशु राम डूकिया, महानगर मंत्री विकास गोरा, दयानंद सरस्वती विश्व विद्यालय के अध्यक्ष महिपाल गोदारा, सेंट्रल यूनिवर्सिटी के इकाई अध्यक्ष सत्यम राय, राजकीय महाविद्यालय अजमेर की छात्र संघ उपाध्यक्ष भावना भाटी, ब्यावर कालेज छात्र संघ अध्यक्ष गजेंद्र रावत आदि ने भी विचार व्यक्त किए। मंच संचालन उदय सिंह शेखावत व रामदेव ने किया।

इससे पहले परिषद से जुडे छात्र छात्राओं ने देशभक्ति से ओत प्रोत नारे लगाते हुए शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में जिले से आए कार्यकर्ताओं ने जोश दिखाया। कार्यक्रम में विशेष रूप से विभाग संगठन मंत्री हरिओम शर्मा, प्रांत उपाध्यक्ष, सुनील शर्मा आदि उपस्थित रहे।

राजस्थान में कांग्रेस की सरकार ने किसानों के साथ किया छल : जेपी नड्डा

हनुमानगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि देश के किसानों के साथ लंबे समय से छल होता रहा लेकिन केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी समस्याओं को समझकर उनके हित में योजनाओं को धरातल पर लाने का काम किया जबकि राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने वादाखिलाफी कर किसानों के साथ छल किया है।

नड्डा आज यहां सिख समाज द्वारा आयोजित ‘किसान संगत अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज किसान संगत है। किसान देश के अन्नदाता हैं। देश के किसानों के साथ लंबे समय तक छल हुआ। कई राजनीतिक लोग स्वयंभू किसान नेता बन गए। किसानों के लिए बड़े-बड़े नारे भी दिए, बातें की गई लेकिन किसानों की समस्या समझ कर उनके हित में योजनाओं को धरातल में लाने का कार्य केवल और केवल मोदी ने किया। फसल बीमा तो पहले भी थी लेकिन बीमा कंपनियों से किसानों को केवल और केवल धोखा ही मिलता था।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों की समस्या को समझा। फसल क्षतिपूर्ति को लेकर किसानों के लगभग 1.20 करोड़ मामले थे। मोदी सरकार ने उन सभी मामलों का सेटलमेंट कराया। प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि के तहत हर साल देश के लगभग 11 करोड़ किसानों को छह-छह हजार रुपए की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में जाती है। राजस्थान के भी लगभग 77 लाख किसान इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। अब तक 12 किस्तों में लगभग सवा दो लाख करोड़ रुपए किसानों के खातों में पहुंचाए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों को मासिक पेंशन देने की व्यवस्था मोदी सरकार ने की है। इस योजना से देश के लगभग 20 लाख किसान जुड़ चुके हैं। राजस्थान में लगभग 38 हजार किसान इस योजना से जुड़े हैं। हालांकि ये संख्या कम है। मैं तो चाहूंगा कि यहां से लाखों किसान इस योजना से जुड़ें और इसका लाभ उठाएं।

नड्डा ने कहा कि देश में कृषि क्षेत्र में आधारभूत संरचना के विकास के लिए एक लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया। यहाँ के किसानों को भी इससे फायदा उठाना चाहिए। वर्ष 2014 में कृषि का आम बजट महज 25 हजार करोड़ रुपए के आसपास था लेकिन आज मोदी सरकार में कृषि बजट लगभग पांच गुना बढ़ कर 1.25 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के लिए लगभग 93 हजार करोड़ रुपए आवंटित किये गए हैं ताकि किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सके। इसी तरह उन्होंने केन्द्र सरकार की अन्य उपलब्धियां गिनाई।

उन्होंने कहा कि हमारे सिख भाइयों ने देश की रक्षा के लिए जितना बलिदान दिया है, उसे देश कभी भी भूल नहीं सकता है। सिख गुरुओं ने हमें देश की रक्षा के लिए शिक्षा दी। दशम पिता गुरु गोबिंद सिंह सिंह जी ने देश के लिए शहादत दी। उनके वीर साहबजादों ने देश के लिए शहादत दी। अन्य सभी गुरुओं ने भी अपना सर्वोच्च बलिदान देकर देश को एक रखने का काम किया है और समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। देश के विकास में महान सिख गुरुओं के
योगदान को हम कभी भूल नहीं सकते।

हरियाणवी गायक मासूम शर्मा को धमकी देने वाला अरेस्ट

जींद। हरियाणा के जींद जिले की जुलाना थाना पुलिस ने हरियाणवी गायक मासूम शर्मा को व्हाट्सएप कॉल कर गाली गालौज करने तथा धमकी देने के आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। ब्राह्मण गांव निवासी मासूम शर्मा ने गत 21 फरवरी को पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि उसे व्हाट्सअप पर कॉल आई थी जिसमें एक व्यक्ति ने गाली गलौज करते हुए उसे धमकी दी और खुद को एक बदमाश गैंग का गुर्गा और भैंसवाल कलां गांव निवासी सुमित बताया।

जब उसने फोन काट दिया तो आरोपी ने दूसरे नम्बर से कॉल कर उसे फिर से धमकी दी। पुलिस ने मासूम शर्मा की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था तथा इस पर आगे कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित को आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

हमीरपुर में 16 वर्षीय लडकी की हत्या के आरोप में पिता पुत्र अरेस्ट

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के राठ क्षेत्र में किशोरी के अपहरण और हत्या के आरोप में पिता पुत्र को आज गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि औड़ेरा गांव निवासी घनश्याम की 16 वर्षीय पुत्री 12 फरवरी को लापता हो गई थी। 16 फरवरी को घनश्याम पुत्री की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने राठ थाने गया मगर पुलिस ने उसे डांट कर भगा दिया। आज गांव के बाहर खेत में किशोरी का अधजला शव मिला है।

उन्होंने बताया कि शव को देखने से प्रतीत होता है कि किशोरी की हत्या तीन दिन पहले की गई थी। आरोपी को शव को ठिकाने लगाने का मौका नहीं मिला और उसे घर में छिपाये रखा। जब शव से बदबू आने लगी तब आज उसे गांव के बाहर खेत में फेंक दिया।

जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने गांव पहुचकर मौका मुआयना किया। युवती के पिता घनश्याम कुशवाहा ने गांव के ही सुखलाल व उसके पुत्र हरिश्चंद्र कुशवाहा के खिलाफ हत्या कर शव को जलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पिता व पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली नगर निगम स्थाई समिति के नतीजे के दौरान पार्षदों के बीच हाथापाई

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के स्थाई समिति के छह सदस्यों के चुनाव के बाद परिणाम की घोषणा के दौरान आज हंगामा हो गया और पार्षदों के बीच जमकर हाथापाई हुई।

स्थाई समिति के चुनाव में वोटों की गिनती आज उस समय बाधित हो गई जब भारतीय जनता पार्टी ने एक मत को अमान्य किए जाने पर आपत्ति जताई। सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी और भाजपा के सदस्य सदन में एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की और बाद में जमकर हाथापाई हुई।

मेयर शैली ओबेरॉय ने एक वोट अमान्य घोषित कर दिया जिसको लेकर भाजपा के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। मेयर के पुर्नगणना के फैसले पर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया। सदन में दोनों दलों के पार्षदों की ओर से धक्का-मुक्की और मारपीट हुई।

आप के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा के पार्षदों ने मेयर शैली ओबरॉय पर जानलेवा हमला किया। तीन महिला पुलिसकर्मियों ने उनकी जान बचाई है।

उल्लेखनीय है कि स्थायी समिति के चुनाव में सात प्रत्याशी मैदान में हैं। आप ने आमिल मलिक, रमिंदर कौर, मोहिनी जीनवाल और सारिका चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा ने कमलजीत सहरावत और पंकज लूथरा को मैदान में उतारा है। भाजपा में शामिल हुए निर्दलीय पार्षद गजेंद्र सिंह दराल भी प्रत्याशी हैं।