Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 350 -
होम ब्लॉग पेज 350

राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या, दो गनर की हालत नाजुक

प्रयागराज। बहुजन समाज पार्टी के विधायक रहे राजू पाल की हत्या के मामले में मुख्य गवाह उमेश पाल पर शुक्रवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने उनके घर के बाहर गोली और बम मार कर हत्या कर दी। इस हमले में उमेश की सुरक्षा में लगे दो सिपाही भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने बताया कि आज शाम करीब पांच बजे धूमनगंज क्षेत्र के सुलेम सराय निवासी उमेश पाल की अज्ञात बंदूकधारियों ने उनके घर के बाहर बम और गोलियों से हमला कर हत्या कर दी। इस हमले में उनकी सुरक्षा में लगे गनर संदीप निषाद एवं एक अन्य की हालत नाजुक है। इनमे से एक को वेंटिलेटर पर रखा गया है जबकि दूसरे का आपरेशन किया गया है।

उन्होंने बताया कि हत्या में छोटे हथियार और बम का इस्तेमाल किया गया है। हत्या में शामिल लोगों की संख्या और पहचान के लिए गवाह के घर और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। इस मामले में पुलिस की पांच टीमों का गठन किया गया है।

उमेश पाल के निजी अधिवक्ता विक्रम सिन्हा ने बताया कि आज उमेश के अपहरण काण्ड की अंतिम सुनवाई थी। बहस के बाद वह करीब 4.30 बजे तक उनके साथ अदालत में थे। उमेश घर जाने की बात कह कर अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ अदालत परिसर से निकले थे।

उमेश पाल के सरकारी वकील सुशील वैश्य ने जब उन्हें फोन किया तो उनके मोबाइल पर गाेली चलने की आवाज आ रही थी। उन्होने मुख्य गवाह के मोबाइल पर फोन मिलाया तो शायद भांजा या अन्य किसी सदस्य ने बताया कि मामा को गोली लग गई है, अस्पताल लेकर जा रहे हैं।

गौरतलब है कि राजू पाल की पत्नी एवं पूर्व विधायक पूजा पाल के करीबी उमेश पाल पर इससे पूर्व भी जानलेवा हमला हो चुका है। हालांकि इसमे वह बच गया था। जान से मारने की धमकी तो कई बार दी जा चुकी है। बार बार मिल रही धमकी के कारण ही उसको सरकार ने दो सुरक्षकर्मी दे रखे थे।

इलाहाबाद पश्चिमी के बसपा विधायक रहे राजू पाल की 25 जनवरी 2005 को सुलेमसराय में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मामले में पूर्व सांसद अतीक अहमद और उनके छोटे भाई पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ समेत अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

अतीक के गुर्गो ने उमेश पाल का भी अपहरण कर लिया था। इसकी भी रिपोर्ट दर्ज है। राजू पाल हत्याकांड की जांच सीबीआइ ने की थी, जिसमें उमेश पाल मुख्य गवाह है। यही कारण है कि उसे कई बार जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है।

राजू पाल की पत्नी विधायक पूजा पाल भी कई बार आशंका जता चुकी हैं कि गवाही को प्रभावित करने के लिए उमेश पाल की हत्या हो सकती है। उमेश पाल ने भी जान का खतरा बताया था।

पूर्व विधायक राजू पाल हत्याकांड के प्रमुख गवाह उमेश पाल और पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद के बीच अदावत करीब 17 साल पुरानी है। राजू पाल हत्याकांड में जब उमेश गवाह बने तो अतीक ने उनका अपहरण 28 फरवरी 2008 करा लिया था। उमेश अतीक गिरोह के खिलाफ अब तक पांच एफआईआर करा चुके हैं। 25 जनवरी 2005 को शहर पश्चिम के विधायक राजू पाल को सुलेम सराय इलाके में गोलियों से भून दिया गया था। शहर में विधायक की सनसनीखेज हत्या से हड़कंप मच गया था। उस समय राजू पाल के दोस्त और रिश्तेदार उमेश पाल पूरे मामले के गवाह बन गए थे।

कोटा में एक और कोचिंग छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

0

कोटा। राजस्थान के कोटा में एक और कोचिंग छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह पिछले दो महीने में कोचिंग छात्रों के आत्महत्या करने की पांचवीं घटना है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं का रहने वाला यह छात्र अभिषेक यादव (19) कोटा के कुन्हाड़ी में रहकर नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (नीट) की तैयारी कर रहा था।

पुलिस सूत्रों ने बताया किकल रात करीब नौ बजे कुन्हाड़ी पुलिस को यह सूचना मिली थी कि लैंडमार्क सिटी के हॉस्टल में रहने वाला छात्र अभिषेक यादव कल से ही नजर नहीं आ रहा है। वह आज भी अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा है।

इस सूचना के बाद हॉस्टल पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो छात्र अभिषेक यादव फांसी के फंदे पर लटका मिला पुलिस को मौके पर से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें आत्महत्या करने के लिए उसने अपने माता-पिता और दादी सहित दोस्तों से क्षमा मांगते हुए कहा कि वह स्वेच्छा से कोटा आया था और अपनी इच्छा से ही आत्महत्या कर रहा है। उस पर किसी का दबाव नहीं है।

मृतक छात्र के पिता आराम यादव के आज सूचना मिलने पर आज कोटा पहुंचने के बाद छात्र का शव का पोस्टमार्टम करवा कर उन्हें सौंपा गया। पुलिस मर्ग दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

कोटा में साढ़े 13 किलो गांजे सहित दो अरेस्ट

कोटा जिले के ग्रामीण क्षेत्र में मंडाना थाना पुलिस ने आज एक कार से साढ़े 13 किलो गांजा बरामद कर उसे ले जा रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोटा-झालावाड़ मार्ग पर झालावाड़ से आ रही एक कार को मंडाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आज सुबह जब रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें से उसमें छुपा कर रखी गई है साढ़े 13 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह गांजा अलवर जिले के बहरोड निवासी सचिन जाटव (22) और महावीर उर्फ पवन गुर्जर (23) नागपुर (महाराष्ट्र) से भरतपुर जिले के कामां ले जा रहे थे और वे किसी ओर के कहने पर यह काम कर रहे थे।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और अब उनसे उन लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है जिन्होंने इन दोनों को गांजा की सप्लाई के आदेश दिए थे। इस फरवरी माह में मंडाना थाना पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी के पांच मामलों में कार्यवाही कर चुकी है।

मेरठ में बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत, कई गंभीर घायल

मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के दौराला क्षेत्र में शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह के कोल्ड स्टोरेज में विस्फोट के साथ बॉयलर फटने से इमारत की छत गिर गई जिसमें अब तक पांच मजदूरों के शव निकाले जा चुके हैं जबकि 12 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है। तमाम घायलों को आस पास के अस्पतालों के अलावा मेडिकल कालेज की एमरजैंसी में भर्ती करवाया गया है जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

दौराला के पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक ने बताया कि पांच लोगों के मरने की सूचना है। अभी तक 12 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। साथ ही बचाव अभियान चलाया जा रहा है, जेसीबी मशीन से मलबा हटाने का काम जारी है। मौके पर डॉग स्क्वायड के अलावा एनडीआरएफ को भी बुला लिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दौराला में पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह का जनशक्ति कोल्ड स्टोरेज है। शुक्रवार दोपहर कोल्ड स्टोरेज में लिंटर डाला जा रहा था और वहां 35 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। अचानक अमोनिया बॉयलर विस्फोट के साथ फट गया जिससे निर्माणाधीन भवन की छत उड़ गई और तमाम मजदूर मलबे में दब गए।

पुलिस और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और फंसे मजदूरों को बचाने के लिए अभियान शुरू किया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और उत्तेजित लोग लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।

कोल्ड स्टोरेज के मालिक चंद्रवीर और उनके बेटे को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस विस्फोट के कारणों की जांच कर रही है और मालिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मेघालय को परिवार नहीं बल्कि लोगों को आगे रखने वाली सरकार चाहिए : मोदी

शिलांग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेघालय के मुख्यमंत्री एवं नेशनल पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष कोनराड के संगमा पर शुक्रवार को परोक्ष रूप से हमला करते हुए कहा कि राज्य के लोगों को ‘परिवार को नहीं बल्कि जनता को पहले रखने वाली सरकार’ की जरूरत है।

माेदी ने यहां पार्टी की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मेघालय में मैं हर जगह भाजपा की लहर देख सकता हूं। चाहे वह युवा हों या बुजुर्ग, पुरुष हों या महिलाएं, व्यापारी हों या सरकारी कर्मचारी हों, किसान हों या मजदूर, सभी एक स्वर में कह रहे हैं ‘मेघालय मांगे भाजपा सरकार’ (मेघालय चाहता है भाजपा सरकार)। मेघालय और पूर्वोत्तर की जनता भाजपा के साथ है।

मोदी ने लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष पीए संगमा के पुत्र और कांग्रेस शासनकाल को लेकर कहा कि कुछ परिवारों के स्वार्थ के कारण ऐसा हुआ कि मेघालय के हितों को कभी प्राथमिकता नहीं दी गयी। इस राजनीति ने आपको बहुत नुकसान पहुंचाया है। ऐसी एक राजनीतिक पार्टी है जिसने दिल्ली और मेघालय में भी जिन्होंने अपनी तिजोरी भरने के लिए समूचे मेघालय को एटीएम बना लिया।

उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा कि मेघालय को वंशवादी राजनीति से मुक्त होना चाहिए या नहीं? अब, मुझे यकीन है कि मेघालय और पूर्वोत्तर के लोग भाजपा के साथ हैं। मैं आपके प्यार और आशीर्वाद को कभी व्यर्थ नहीं जाने नहीं दूंगा। उन्होंने पूर्वोत्तर राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब से भाजपा केंद्र में सत्ता में आई है, वह मेघालय और पूर्वोत्तर क्षेत्र का विकास सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि इस जगह के बारे में कुछ खास है। मेघालय के हर कोने में रचनात्मकता है। हम सभी को मेघालय की संस्कृति पर गर्व है। मैं यहां आशा और विकास के संदेश के साथ आया हूं।

मोदी ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग जिन्हें देश ने खारिज कर दिया है, कह रहे हैं ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’। लेकिन, देश के लोग कह रहे हैं ‘मोदी तेरा कमल खिलेगा।’ आपका कमल खिलेगा। देश, मेघालय और नागालैंड की जनता ऐसे लोगों को करारा जवाब देगी।

उत्तर पूर्वी राज्य में भाजपा अकेले चुनाव लड़ रही है। भाजपा के नेतृत्व वाले नॉर्थ-ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस की घटक एनपीपी भी अकेले चुनाव लड़ रही है। मेघालय की 60 में से 59 विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होना है। मतगणना दो मार्च को होगी।

इन्फिनिक्स इंडिया मोबाइल फोन स्मार्ट-7 लॉन्च

जयपुर। इन्फिनिक्स इंडिया ने अपनी लेटेस्ट और किफायती स्मार्ट-सीरीज़ के साथ स्मार्टफोन स्मार्ट-7 लॉन्च किया है।

इस अवसर पर कंपनी के सीईओ अनीष कपूर ने मीडिया को बताया कि इन्फिनिक्स ने अपनी लेटेस्ट और किफायती स्मार्ट-सीरीज़ के साथ स्मार्टफोन के दैनिक अनुभव को और ज्यादा बेहतर बनाते हुए स्मार्ट-7 लाया गया है जो एक स्टाईलिश एवं आधुनिक स्मार्टफोन है।

इसमें बड़ा डिस्प्ले, ज्यादा शक्तिशाली बैटरी और 7जीबी रेम के साथ 64 जीबी मैमोरी है, जो यूज़र्स को बहुत ही दिलचस्प अनुभव प्रदान करते हैं और फ्लिपकार्ट पर केवल 7299 रुपए में उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि स्मार्ट-7 की कई अत्याधुनिक विशेषताएं है जिसमें 25 प्रतिशत ज्यादा ब्राईटनेस के साथ 6.6 ईंच का एचडी प्लस डिस्प्ले, छह हजार एमएएच की शक्तिशाली बैटरी है यह स्मार्टफोन तीन आकर्षक रंगों एमराल्ड ग्रीन, नाईट ब्लैक और एज़्योर ब्लू में उपलब्ध है।

कपूर ने कहा कि हमारी ऑफलाईन रिटेल योजना में राजस्थान हमारे लिए महत्वपूर्ण बाजारों में से एक है। राज्य में हमारे पास 70 से ज्यादा सर्विस सेंटर है। ग्राहकों की जरूरतों पर केंद्रित रहते हुए हम अपने इनोवेटिव और खास उत्पादों के साथ राजस्थान में अपने कदमों को मजबूत करते रहेंगे।

स्टाईल के मामले में कोई भी समझौता न करते हुए स्मार्ट7 को बैक पैनल पर एक संरचनागत वेव पैटर्न में डिज़ाईन किया गया है जो जीवंत लहरों से प्रेरित है। उपभोक्ता के स्वास्थ्य के मद्देनजर इसमें सिल्वर आयन्स के साथ पॉज़िटिव चार्ज दिया गया है, जिससे इसे एंटीमाईक्रोबियल सुरक्षा मिलती है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर को कैमरा मॉड्यूल और फ्लैश लाईट में डाला गया है ताकि डिवाईस का कंपाउंड स्ट्रक्चर बना रहे।

उन्होंने बताया कि भीड़ वाली जगहों पर भी अपने डेटा को गोपनीय रखने के लिए इस डिवाईस में पीक प्रूफ मोड दिया गया है जो डिस्प्ले को धुंधला कर देता है ताकि जब आप अपनी डिवाईस पर चैट कर रहे हों या फोन का उपयोग कर रहे हों, तो अन्य लोगों को इसकी स्क्रीन दिखाई न दे। इस स्मार्टफोन में एक समर्पित किड्स मोड है जो छोटे बच्चों द्वारा फोन का उपयोग करने पर इसकी एक्सेस को सीमित कर देता है।

स्मार्ट 7 में एक्सक्लोन ड्युअल ऐप फीचर है जो दो सिमकार्ड चलाने वाले उपभोक्ता को इंस्टाग्राम या व्हाट्सऐप जैसे कुछ ऐप्स की दूसरी एप्लीकेशन एक साथ चलाने में समर्थ बनाता है। फोटो कम्प्रेसर फीचर द्वारा यूज़र्स फोटो के आकार को सेकंडों में मेगाबाईट से किलोबाईट में कम्प्रेस करके और ज्यादा पिक्चर्स एवं मैमोरी सेव कर सकते हैं।

कपूर ने बताया कि स्मार्ट-7 11999 से 32999 तक कीमत के उपलब्ध कराये है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने देश में अपने स्मार्टफोन की शुरुआत वर्ष 2017 में की थी और उस समय तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए जो आज 30 से अधिक स्मार्टफोन, 15 से अधिक लेपटोप एवं छह स्मार्टटीवी तक पहुंच गई है।

उन्होंने बताया कि ग्राहक पर केंद्रित दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए इन्फिनिक्स ने देश में एक हजार शहरों में 1186 सर्विस सेंटर्स का एक मजबूत नेटवर्क बना लिया है।

ओम माथुर ने राज्यों के चुनावों में 30 से 40 प्रतिशत टिकट बदले जाने के दिए संकेत

जैसलमेर। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता ओम माथुर ने आने वाले राजस्थान सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों में 30 से 40 प्रतिशत उम्मीदवारों टिकट बदले जाने के संकेत देते हुए कहा है कि चुनाव में युवाओं को आगे लाने के प्रयास किए जाएंगे।

पार्टी के छतीसगढ़ प्रभारी माथुर ने जैसलमेर प्रवास के दौरान कहा कि हालांकि केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा नीचे से लेकर हर स्तर पर फीड बैक लिया जाएगा। संगठन से राय ली जाएगी, आंकड़ों का सर्वे किया जाएगा और एरिया प्रमुख से फीडबैक लेकर जीताऊ उम्मीदवार को टिकट दिए जाएंगे।

उन्होंने गुजरात में हुए चुनाव में पार्टी की जीत के संबंध में कहा कि जरुरी नहीं कि जो फार्मुला हमने वहां अपनाया एवं किसी अन्य राज्य में लागू हो, हर एक राज्य की अलग अलग परिस्थितियां हैं, जैसी राज्य में स्थिति हैं, उसी अनुसार टिकट वितरण होते हैं। जहां तक उम्रदराज नेताओं की टिकिट काटने की बात हैं, यह कोई जरुरी नहीं, यदि वे जीतने की क्षमता रखता हैं एवं फीडबैक तथा सर्वे आदि में उसका नाम आता हैं तो उसे टिकिट दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वैसे इस बार हमारा प्रयास हैं कि 30 से 40 प्रतिशत टिकट युवाओं को दिया जाए। युवाओं को अधिक से अधिक मौका मिलना चाहिए। सामान्यतः चुनाव में 30 से 40 प्रतिशत बदले जाते हैं। नए लोगो को जोड़ेने का प्रयास किए जाएंगे। आज इसलिए भाजपा पूरे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई हैं।

केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के संबंध में माथुर ने कहा कि मामला चूंकि अदालत में हैं, इसलिए उनका बोलना ठीक नही हैं लेकिन मैं यह जरुर कहना चाहूंगा कि जहां तक मैं समझ रहा हूं कि यह शह मात का खेल चल रहा हैं।

उन्होंने कहा कि शेखावत ने उनके बेटे को हराया था, इसलिए वे अपनी भड़ास निकालने के लिए इस प्रकार की ओछी राजनीति करने में लगे हुए हैं। कोई किसी को कौन हरा सकता हैं, हराती तो जनता हैं। वे एक जिम्मेदार मुख्यमंत्री के पद पर हैं। उनके पास तो उनकी एसओजी हैं। इस मामले की जांच उनकी एसओजी कर रही हैं जिसमें उनको कही भी दोषी नहीं माना हैं। वह बार बार ईडी की बात कर रहे हैं तो क्या ईडी उनके पास हैं।

रिवर ने लॉन्च किया द इंडी स्कूटर्स का एसयूवी, कीमत 1.25 लाख

नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) स्टार्टअप रिवर ने स्कूटर्स के एसयूवी इंडी लॉन्च करने की घोषणा की है जिसका उपयोग बहुपयोगी कार्याें के लिए किया जा सकता है जिसका बेंगलूरु में एक्स शोरूम कीमत 1.25 लाख रुपए है।

कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि इस स्कूटर ऐसा डिज़ाईन है जो स्कूटर्स की ऐसी अत्याधुनिक विशेषताएं प्रस्तुत करता है, जिनके द्वारा इसे अनेक कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सके। इंडी का डिज़ाईन और विकास बेंगलूरू में रिवर की शोध एवं विकास (आरएंडडी) की सुविधा में किया गया है, और इसका उत्पादन शहर के बाहरी हिस्से में रिवर के कारखाने में किया जाएगा।

कंपनी के सह संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरविंद मणि कहा कि रिवर का उद्देश्य डिज़ाईन पर केंद्रित रहते हुए लोगों के दैनिक जीवन में सुधार लाना है। हमारा पहला उत्पाद इंडी एक बोल्ड स्टेटमेंट प्रस्तुत करता है, जिसमें दो अलग-अलग प्रस्ताव – उपयोगिता और जीवनशैली हैं। यह व्यवहारिकता, क्षमता और स्टाईल के सही मिश्रण के साथ सबसे समझदार स्कूटर होगा।

इंडी में भारत में बिकने वाले किसी भी इलेक्ट्रिक स्कूटर के मुकाबले पहली बार 14 ईंच व्हील दिए गए हैं। बड़े व्हील्स के कारण विभिन्न तरह की सड़कों पर राईडिंग की प्रभावशाली पोज़िशन और बेहतरीन अनुभव के साथ शानदार मैन्योवरेबिलिटी भी मिलती है। इस स्कूटर में अन्य किसी भी स्कूटर के मुकाबले ज्यादा स्टोरेज है। इसमें 43 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज और 12 लीटर का फ्रंट ग्लोव बॉक्स है। साईड्स में स्थित एक्सक्लुसिव लॉक एंड लोड पैनियर विभिन्न तरह के कस्टमाईज़ेशन प्रदान करता है, ताकि इसे अलग-अलग उपयोगों में लिया जा सके। यह विशेषता किसी भी स्कूटर में पहली बार दी गई है।

इंडी की राईडिंग पोज़िशन आरामदायक है, और इसकी सीट पर अलग-अलग ऊंचाई के दो लोग आसानी से आ सकते हैं। इंडी की सीट अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा लंबी और सबसे ज्यादा चैड़ी है। इस स्कूटर में फ्रंट के फुट पेग्स भी इसकी सबसे खास विशेषता हैं, जिससे फ्रंट बोर्ड पर सबसे ज्यादा स्टोरेज के साथ आरामदायक राईड मिलती है। इंडी में ट्विन रियर हाईड्रॉलिक सस्पेंशन और टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन राईड को सबसे ज्यादा सुविधाजनक और आरामदायक बनाते हैं।

इसमें 6.7 किलोवॉट की पीक पॉवर के साथ इंडी 90 किलोमीटर प्रतिघंटा की सर्वाधिक गति से चल सकता है, और इसकी 18 डिग्री की ग्रेडिएबिलिटी है। राईडर को ईको, राईड और रश के तीन राईड मोड दिए गए हैं, जिनके बीच आसानी से स्विच किया जा सकता है। 4 किलोवॉट की बैटरी से 120 किलोमीटर की रेंज मिलती है, और यह बैटरी स्टैंडर्ड चार्जर द्वारा 5 घंटे में 80 प्रतिशत चार्ज हो जाती है।

बदायूं में फंदे पर लटका मिला कथावाचिका पूनम शास्त्री का शव

बदायूं। उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के कादर चौक क्षेत्र में सुप्रसिद्ध किशोरी कथावाचिका का शव गुरूवार को संदेहास्पद परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला।

ककोड़ा गांव निवासी कथा वाचिका उत्तर प्रदेश समेत अनेक राज्यों में श्रीमद्भागवत कथा का प्रवचन करती थी। ग्राम प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया और शक के आधार पर कथा वाचिका पूनम के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गांव ककोड़ा की रहने वाले मेहरबान सिंह की पुत्री पूनम शास्त्री (17) कथा वाचक थी। पूनम आसपास जिलों के साथ-साथ मध्य प्रदेश हरियाणा राजस्थान और गुजरात जाकर श्रीमद् भागवत कथा का प्रवचन करती थी। यूट्यूब पर भी उसके हजारों की संख्या में फॉलोअर्स हैं। पूनम का छोटा भाई दीपक नादान भी कथा वाचक है और हर कथा में पूनम के साथ ही जाता था।

पूनम के भाई दीपक ने पुलिस को बताया है कि ने बताया कि उनकी मां की कई साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार में पिता के अलावा पूनम और दीपक हैं। सुबह पूनम ने उठकर सभी को चाय बनाई। चाय पीकर वह अन्य बच्चों के साथ खेलने चला गया। जब लौटकर आया तो पता लगा कि बहन की मौत हो चुकी है। गांव वालों को शक है कि पूनम ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसके पिता ने हत्या की है।

गांव के प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। कादरचौक थाने के प्रभारी वेदपाल सिंह ने बताया कि मृतक कथा वाचिका पूनम शास्त्री के भाई ने बताया है कि कल रात पूनम मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। इस बात पर उसके पिता ने उसकी कॉपी पिटाई की थी। आज सुबह भी पिता ने पूनम को काफी भला-बुरा कहा था लगाई थी।

इसके कुछ समय पाद ही पूनम फांसी के फंदे पर लटकी पाई गई। यूट्यूब पर दीपक नादान और उस की बहन पूनम के नाम से कई कथाएं अपलोड हैं। इसके हजारों फॉलोअर भी है। कादरचौक थाना प्रभारी वेदपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं पिता हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

अजमेर स्टेशन पर ट्रेन के पार्सल यान से साधु का शव बरामद

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के रेलवे स्टेशन पर रामेश्वरम-अजमेर रेल के पार्सल यान से एक साधु का शव बरामद किया है।

अजमेर जीआरपी थाने के सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि रात साढ़े ग्यारह बजे ट्रेन के पार्सल यान में खून से लथपथ एक बुजुर्ग का शव होने की सूचना पर वहां पहुंचकर जब तलाशी ली गई।

मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के अनुसार उसकी पहचान रामदिया हांसी हिसार (हरियाणा) निवासी के रूप में हुई। मौके से सबूत जुटाने के बाद शव को रात में ही जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। मृतक बुजुर्ग के कान के नीचे चाकू से हमला हुआ प्रतीत होता है।

मृतक के साथ दो अन्य साधू भी रहे जो भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में दिखाई पड़ रहे हैं। पुलिस का मानना है कि संभवतः इन दोनों ने ही मृतक की हत्या की है। अजमेर जीआरपी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

नाकाबंदी के दौरान 497 किलो डोडा पोस्त जब्त

अजमेर जिले की जवाजा थानापुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट के निर्देश पर चलाये अभियान में नाकाबंदी के दौरान 497 किलो डोडा पोस्त जब्त करने में सफलता प्राप्त की है।

थानाधिकारी मानवेन्द्रसिंह ने आज बताया कि बीती देर रात नाकाबंदी में भीलवाडा की ओर से आ रहे एक मिनी ट्रक की तलाशी में प्लास्टिक के 25 कट्टों से 497 किलो डोडा पोस्त बरामद किया। जिसकी कीमत 20 लाख रूपए आंकी गई है।

उन्होंने बताया कि डोडा पोस्त परिवहन कर रहे जोधपुर थाना झंवर निवासी देवीसिंह राजपूत (39) को गिरफ्तार कर लिया। थाना पुलिस ने मादक पदार्थ के अलावा ट्रक को भी जब्त कर आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

माउंट आबू में रिपेयर मरम्मत शुरू करवाने पर क्या बोले कलेक्टर

सिरोही में जिला कलेक्टर डॉ भंवरलाल को ज्ञापन सौंपते माउंट आबू से आये प्रतिनिधि मंडल के सदस्य।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। माउंट आबू में रिपेयर और मरम्मत के काम को पिछले सप्ताह दिए गए विराम को जीएल कलेक्टर ने फिर से शुरु करवाने को आश्वस्त किया है। माउंट आबू की समस्याओं के सम्बंध में राहत मांगने शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचे माउंट आबू  6 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल से  उन्होंने ये कहा।