Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 351 -
होम ब्लॉग पेज 351

आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस ने लॉन्च किया अपना नया ब्रांड कैम्पेन ‘क्या पीछे छोड़ा है’

0

• वास्तविक ग्राहकों को अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में पेश किया

• लोगों की वास्तविक जिंदगी से जुड़ी कहानियों की चर्चा- कैसे लोगों ने 10,000 कदम चलकर

और अस्वास्थ्यकर आदतों को पीछे छोड़ते हुए अपने जीवन को बदला और अपने स्वास्थ्य को अच्छी तरह से मैनेज किया ‘न सिर्फ हेल्थ इंश्योरेंस, बल्कि हेल्थ एश्योरेंस’ के कॉन्सेप्ट को बढ़ावा देने का प्रयास

जयपुर | आदित्य बिड़ला कैपिटल लिमिटेड (एबीसीएल) का स्वास्थ्य बीमा संबंधी संयुक्त उद्यम आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एबीएचआईसीएल) ने आज अपना नया ब्रांड कैम्पेन ‘क्या पीछे छोड़ा है’ को लॉन्च किया। आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस सबसे बड़े डायवर्सिफाइड ग्रुप में से एक आदित्य बिड़ला ग्रुप के वित्तीय सेवा कारोबार के लिए होल्डिंग कंपनी है। एबीएचआईसीएल का यह नवीनतम ब्रांड कैम्पेन लोगों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए सशक्त बनाकर उनके बदलते जीवन में स्वास्थ्य बीमा की भूमिका को बढ़ावा देने के लिहाज से लॉन्च किया गया है।

ब्रांड कैम्पेन ‘क्या पीछे छोड़ा है इस बात के महत्व को रेखांकित करता है कि कैसे सकारात्मक स्वास्थ्य व्यवहार जैसे कि रोजाना 10,000 कदम चलना एक व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को पीछे छोड़ने में मदद कर सकता है।

इस ब्रांड कैम्पेन की विशिष्टता यह है कि यह वास्तविक एबीएचआईसीएल ग्राहकों के जीवन को हमारे सामने पेश करता है। ये ऐसे ग्राहक हैं, जिन्होंने नियमित रूप से 10,000 कदम चलने की सरल आदत को विकसित करके अपनी जीवन शैली को बदलने में कामयाबी हासिल की है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को पीछे छोड़ दिया है।

जीवन के हर क्षेत्र से जुड़े ये ग्राहक कंपनी के टीवी कॉमर्शियल और डिजिटल अभियान के केंद्र में हैं। ये ग्राहक अपनी जिंदगी से जुड़ी कहानियों को साझा करते हुए बताते हैं कि कैसे 10,000 कदम चलने से उन्हें मानसिक तनाव और अधिक वजन से संबंधित मुद्दों, मधुमेह, अस्थमा आदि जैसी बीमारियों को दूर करने में मदद मिली है। अभियान का सार एक अनुशासित स्वास्थ्य व्यवस्था का पालन करने के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है और साथ ही यह भी रेखांकित करना है कि कैसे एबीएचआईसीएल इस परिवर्तन में एक सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

इस ब्रांड कैम्पेन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस के सीईओ श्री मयंक बथवाल ने कहा, “हम अपने ग्राहकों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य प्रथम बीमा सॉल्यूशन प्रदान करने को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। ये ऐसे सॉल्यूशन हैं जो न केवल उन्हें चिकित्सा संबंधी अनिश्चितताओं से बचाते हैं, बल्कि उन्हें स्वास्थ्य केंद्रित जीवन जीने के लिए भी प्रेरित करते हैं। हम स्वास्थ्य बीमा के इस मॉडल में अग्रणी होने पर बहुत गर्व महसूस करते हैं जो हमारे ग्राहकों के लिए सक्रिय स्वास्थ्य देखभाल पर ध्यान केंद्रित करके क्षतिपूर्ति आधारित मॉडल की सीमाओं के पार जाते हुए उनकी मदद करता है।’

उन्होंने आगे कहा, “हाल ही में लॉन्च किए गए हमारे ‘क्या पीछे छोड़ा है’ कैम्पेन में हमारे ग्राहकों को ब्रांड एंबेसडर के रूप में देखना भी खुशी की बात है। स्वास्थ्य बीमा कंपनियों के लिए, ग्राहक का विश्वास सर्वा ेपरि है, और अपने ग्राहकों को हमें सपोर्ट करते हुए देखना, हमें बहुत संतुष्टि देता है। फिल्म में दिखाए गए ग्राहक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित हैं, हालांकि, एक चीज जो उन्हें एकजुट करती है वह है हर दिन चलने और अपने स्वास्थ्य को सक्रिय रूप से प्रबंधित करके अपने जीवन में बदलाव लाने की पहल। हमें उम्मीद है कि ये फिल्में लोगों को रोजाना 10,000 कदम चलने जैसी सरल लेकिन प्रभावी शारीरिक गतिविधियों में शामिल होकर अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित करेंगी। 2015 में अपनी स्थापना के बाद से लोगां े को बेहतर जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करना आदित्य बिड़ला स्वास्थ्य बीमा के लिए प्राथमिक फोकस रहा है और इसकी पेशकश लोगों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए सशक्त बनाने के दर्शन पर आधारित है।’

एबीएचआईसीएल के अनूठे प्रस्तावों में से एक हेल्थरिटर्न्स की अवधारणा भी है, जो पॉलिसीधारकों को फिट रहने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करती है। यह अवधारणा पॉलिसीधारक को हेल्थरिटर्न्स के रूप में अपने प्रीमियम का 100 प्रतिशत तक अर्जित करने में सक्षम बनाती है, जिसे हेल्थी हार्ट स्कोर, फिटनेस असेसमेंट रिजल्ट और मासिक आधार पर दर्ज एक्टिव डेज की संख्या के आधार पर अर्जित किया जा सकता है।

एक ग्राहक किसी भी निर्धारित फिटनेस गतिविधियों जैसे 10,000 कदम चलना, या नियमित व्यायाम, योग सत्र आदि करके ‘एक्टिव डेज़’ अर्जित कर सकता है। हेल्थरिटर्न्स के रूप में अर्जित धन का उपयोग नवीकरण प्रीमियम और अन्य गैर-चिकित्सा खर्चों, आउट पेशंट संबंधी खर्च के भुगतान के लिए किया जा सकता है।

अभियान में दिखाए गए सभी ग्राहक 100 प्रतिशत हेल्थरिटर्न के लाभार्थी थे, क्योंकि उन्होंने अपने वार्षिक फिटनेस लक्ष्यों को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया था।

दादू दयाल जी मेला : नरैना स्टेशन पर 10 ट्रेनों का अस्थाई ठहराव

अजमेर। रेलवे ने नरैना में आयोजित दादू दयाल मेले में यात्रियों की सुविधा को देखते हुुए 10 ट्रेनों का नरैना स्टेशन पर 2 मिनट का अस्थाई ठहराव दिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार निम्नलिखित रेलसेवाओं का ठहराव दिया जा रहा हैः-

1. गाडी संख्या 19609, उदयपुर-योगनगरी ऋषिकेश रेलसेवा जो दिनांक 25.02.23 से 02.03.23 तक उदयपुर से प्रस्थान करेगी वह नरैना स्टेशन पर 20.32 बजे आगमन एवं 20.34 बजे प्रस्थान करेगी।

2. गाडी संख्या 19610, योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर रेलसेवा जो दिनांक 26.02.23 से 03.03.23 तक योगनगरी ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी वह नरैना स्टेशन पर 07.29 बजे आगमन एवं 07.30 बजे प्रस्थान करेगी।

3. गाडी संख्या 19613, अजमेर-अमृतसर रेलसेवा जो दिनांक 27.02.23 व 01.03.23 को अजमेर से प्रस्थान करेगी वह नरैना स्टेशन पर 18.58 बजे आगमन एवं 19.00 बजे प्रस्थान करेगी।

4. गाडी संख्या 19612, अमृतसर-अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 28.02.23 व 02.03.23 को अमृतसर से प्रस्थान करेगी वह नरैना स्टेशन पर 07.28 बजे आगमन एवं 07.30 बजे प्रस्थान करेगी।

5. गाडी संख्या 19411, साबरमती-दौलतपुर चौक रेलसेवा जो दिनांक 24.02.23 से 03.03.23 तक साबरमती से प्रस्थान करेगी वह नरैना स्टेशन पर 19.08 बजे आगमन एवं 19.10 बजे प्रस्थान करेगी।

6. गाडी संख्या 19412, दौलतपुर चौक- साबरमती रेलसेवा जो दिनांक 23.02.23 से 02.03.23 तक दौलतपुर चौक से प्रस्थान करेगी वह नरैना स्टेशन पर 05.25 बजे आगमन एवं 05.27 बजे प्रस्थान करेगी।

7. गाडी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवा जो दिनांक 24.02.23 से 03.03.23 तक जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह नरैना स्टेशन पर 14.06 बजे आगमन एवं 14.08 बजे प्रस्थान करेगी।

8. गाडी संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर रेलसेवा जो दिनांक 23.02.23 से 02.03.23 तक काठगोदाम से प्रस्थान करेगी वह नरैना स्टेशन पर 11.00 बजे आगमन एवं 11.02 बजे प्रस्थान करेगी।

9. गाडी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 24.02.23 से 03.03.23 तक अजमेर से प्रस्थान करेगी वह नरैना स्टेशन पर 15.09 बजे आगमन एवं 15.11 बजे प्रस्थान करेगी।

10. गाडी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 23.02.23 से 02.03.23 तक जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह नरैना स्टेशन पर 10.40 बजे आगमन एवं 10.42 बजे प्रस्थान करेगी।

छत्तीसगढ़ में ट्रक एवं पिकअप में टक्कर में 11 की मौत, कई घायल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में बीती रात ट्रक एवं पिकअप में टक्कर हो जाने से 11 लोगो की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बलौदा बाजार जिले के अर्जुनी क्षेत्र में पिकअप एवं ट्रक में देर रात हुई टक्कर में 11 लोगो की मौत हो गई, जबकि लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।घायल कई लोगो की हालत गंभीर बताई गई है।

खबरों के अनुसार मृतक सभी नजदीकी रिश्तेदार है और किसी पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे जब यह दुर्घटना हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया है।

वैश्य समाज का फाग महोत्सव, पारंपरिक होली 3 मार्च को

0

अजमेर। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की आवश्यक बैठक में फाग महोत्सव 3 मार्च को आयोजित कियया जाना तय किया गया।

बैठक की जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष रमेश तापड़िया ने बताया कि इस अवसर पर अजमेर जिले के सभी वैश्य बंधुओं को आपसी मेलजोल प्रेम सौहार्द व्यापारिक एवं पारिवारिक संबंध स्थापित करने हेतु सूचीबद्ध करने एवं समाज की स्मारिका प्रकाशन के प्रयास स्वरूप व्यक्तिगत जानकारी का प्रपत्र का विमोचन किया जा रहा है।

महामंत्री उमेश गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि वैश्य समाज की जनगणना का मुख्य उद्देश्य समाज को शोषण से उबारना है। भविष्य की चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए समाज को संगठित करना जरूरी है। इस राष्ट्रव्यापी पहल का मकसद किसी समाज से प्रतिस्पर्धा या राजनीतिक महत्वकांक्षा कतई नहीं है। देश की आबादी के एक चौथाई वैश्यों को संगठित कर उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।

बच्चों के सगाई संबंधो की असुविधाआओं को दूर किया जा सके, आपसे में रोटी बेटी व्यवहार आरंभ किया जा सके, एक दूसरे की संस्कृति को पहचाने और अपनाएं साथ ही समाज के सभी वर्ग के लोगों को उनकी आवश्यकता अनुसार जानकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहयोग कर सकें।

महिला अध्यक्ष वर्षा फतेहपुरिया एवं महिला महामंत्री सीमा खंडेलवाल ने बताया कि फाग महोत्सव के दौरान राष्ट्र के विभिन्न प्रांतों की जिसमें प्रमुख रूप से राजस्थान पंजाब गुजरात उत्तर प्रदेश की लोक पारंपरिक होली को नित्य के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। मथुरा वृंदावन की फूलों की होली का भी सुंदर चित्रण नृत्य नाटिका के माध्यम से किया जाएगा। इंदु जैन ने बताया कि 35 महिलाओं का एक ग्रुप इस अनूठे नृत्य नाटिका को क्रियान्वित करेगा।

युवा महामंत्री कमल खंडेलवाल, नितिन जैन एवं हिमांशु गर्ग ने बताया कि इस फाग महोत्सव में विश्वविख्यात ब्रिज रसिका राज सेविका निकुंज कामरा एवं आरुषि गंभीर अपने भजनों की प्रस्तुति प्रदान करेंगे साथ ही ठाकुर जी का सुंदर होली का श्रृंगार कर अनुपम झांकी का दर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

बैठक में फाग महोत्सव की व्यवस्थाओं में भोजन व्यवस्था सूरज नारायण लखोटिया ज्वाला प्रसाद काकानी, जगदीश झवर एवं सेवा समिति पांडाल व्यवस्था शैलेंद्र अग्रवाल, प्रदीप बंसल, राजेंद्र मित्तल, हेमेंद्र गर्ग, अतुल गुप्ता सुनील गर्ग, मंच व्यवस्था केजी गोयल, राजेंद्र अग्रवाल, कमल खंडेलवाल, नितिन जैन, हिमांशु गर्ग, पुष्पेंद्र पहाड़िया, स्वागत समिति रमेश तापड़िया, उमेश गर्ग, नीरज जैन, सुभाष नवाल, गिरधारीमंगल, अशोक जैन को जिम्मेदारी सौपी गई।

जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण जैन ने कहा कि स्मारिका का एकमात्र उद्देश्य समाज में एकरूपता समरसता आपसी प्रेम व्यवहार स्थापित करने का एक छोटा प्रयास है और समाज के सभी घटकों को इसमें सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

बैठक में आगामी कार्यक्रम स्वरूप महावीर जयंती के पावन अवसर पर पार्षद रूबी जैन के नेतृत्व में बाल संस्कार संस्कार एवं जैन संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयास स्वरूप चेन्नई के सुरेश जैन का संगीत में उद्बोधन अजमेर में करवाने का प्रस्ताव पारित किया एवं नव संवत्सर पर विराट यज्ञ श्री सुभाष नवाल के नेतृत्व में वैश्य समाज के द्वारा कराने का निर्णय भी इस बैठक में पारित हुआ।

मुख्य संरक्षक कालीचरणदास खंडेलवाल वैश्य समाज के आगामी प्रत्येक कार्यक्रम में जन-जन की सहभागिता निश्चित करने का आव्हान किया। समाज एक मुखी होकर ही अपने आयामों को प्राप्त कर सकता है। अतः सभी घटकों को एक साथ मिलकर संयुक्त प्रयास करने पर जोर दिया।

बैठक में मुख्य संरक्षक कालीचरण खंडेलवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष पुखराज पहाड़िया, प्रदेश मंत्री सूरज नारायण लखोटिया, महिला अध्यक्ष वर्षा फतेहपुरिया, महिला संयुक्त सचिव इंदु जैन, युवा महामंत्री कमल खंडेलवाल, युवा संयुक्त सचिव नितिन जैन, फाग महोत्सव का संयोजन कर रहे श्याम कंकाली, प्रदीप बंसल, ज्वाला प्रसाद का अखाड़ा जगदीश झवर, राजेंद्र मित्तल, शैलेंद्र अग्रवाल, ओमप्रकाश विजयवर्गीय, प्रेम विजयवर्गीय, सुकेश खंडेलवाल, महेंद्र कुमार गुप्ता, नीरज गुप्ता सहित सभी समाज बंधु उपस्थित रहे।

सबगुरु राशिफल : 24 फरवरी शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूूज। फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2079, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 01.33 बजे बाद पंचमी तिथि प्रारंभ।

मेष :- आज मानसिक शांति रहेगी। परिवार में भी सुख-शांति रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आप घर और ऑफिस दोनों स्थानों पर शान्तिपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रह सकती है। जरूरतमंद की मदद करेंगे। जीवन में सार्थकता की तलाश में योग, अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों को समय दे सकते हैं। शुभ समाचार मिल सकता है। अपनी निजी बातें किसी के साथ भी ना बाँटें और कोई भी कडवा पाठ सीखने के लिए भी खुद को तैयार रखें।

वृषभ :- आज अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार भी संभव है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं। आय से अधिक धन व्यय होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी रखें। निवेश लाभकारी साबित हो सकता है। मित्रों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। एजुकेशन में सार्थक परिणाम मिल सकते हैं। अपनी भावनाओं को दबाएं और छुपाएं नहीं। अपने जज़्बात दूसरों के साथ साझा करने से फायदा मिलेगा। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। बच्चे आपको निराश कर सकते हैं।

मिथुन :- आज अचानक आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद रहेंगे। साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज का दिन आपको कई नए अनुभव दे कर जाएगा। यदि आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो शेयर बाजार में पैसे लगाना मुनाफे का सौदा होगा, समय इसकी गवाही दे रहा है। कारोबार के विस्तार के लिए लोन की आवश्यकता पड़ सकती है। आय बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। भौतिक सुख-साधन आसानी से जुटा लेंगे।रोजगार संबंधी समस्या हल होगी। वाद-विवाद की संभावना है।

कर्क :- आज व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोकझोंक संभव है। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति हो सकती है। परिवार में सुख-शांति व धार्मिक माहौल बना रह सकता है। आपके दिल-दिमाग में एक से ज्यादा विचार एक साथ चलते रहेंगे। शादीशुदा लोगों की लाइफ में प्यार बढ़ेगा। संबंधों में मजबूती भी आएगी। बस अपने लाइफ पार्टनर की कुछ आदतों को लेकर सावधान रहें। खरीदारी में फायदे के सौदे हो सकते हैं। सरकारी कार्य गति पकड सकते हैं। सेहत बेहतर रहेगी। क्रोध व आवेश पर नियंत्रण रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। तनाव दूर करने के लिए परिवार वालों की मदद लें। वाणी माधुर्य का लाभ मिलेगा।

सिंह :- आज आप धार्मिक क्रियाकलापों में भाग लेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में लाभ की स्थितियां निर्मित होंगी। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। संतान की ओर से चिंतामुक्त होंगे। आपके कानूनी कामों में गति आएगी। आय के साधन बनाने के प्रयास सफल होंगे। दूसरों को खुशियाँ देकर और पुरानी गलतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। तब तक कोई वादा न करें, जब तक कि आप पूरी तरह उसे पूरा करने में सक्षम न हों। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फंसकर परेशान हो सकते हैं।

कन्या :- आज का दिन आपके लिए क्रियाशील रह सकता है। समय आत्मबल और साहस में वृद्घि के संकेत दे रहा है। विरोधी शांत रह सकते है। कार्य क्षेत्र में सफलता से खुशी मिल सकती है। स्वजनों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी अधिक कार्य भार दे सकते हैं। परिवार में धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। समाज के कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। पत्नी से मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए जरूरी चीज़ें खरीदना आसान होगा। किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक मिली खबर आपका दिन बना सकती है।

तुला :- आज मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। पिता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आज आपको लगेगा कि आपको किसी सलाहकार, खास तौर से किसी वरिष्ट व्यक्ति को अपने मार्ग दर्शन के लिए बुलाना चाहिए। आप शायद अपनी जिंदगी को लेकर कुछ दुविधा में हैं या फिर किसी खास परिस्थिति से बाहर नहीं निकल पा रहे है। व्यापार में धोखाधड़ी हो सकती है। पत्नी की भावनाओं का सम्मान करें। आपका कोई बड़ा शायद आपको सही सलाह दे पाएगा जिससे आपको लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी के काम हाथ में लेने पर कामयाबी मिलेगी।

वृश्चिक :- आज के दिन आप विचारों को गतिशीलता से दुविधा का अनुभव करेंगे। इस वजह से किसी भी निर्णय लेने में परेशानी होगी। किसी एक निर्णय पर नहीं आ सकेंगे। आज का दिन आपके लिए नौकरी-धंधे के क्षेत्र में स्पर्धा युक्त रहेगा। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है तथा आज प्रसन्न रह सकते हैं। विरोधियों का प्रभाव कम हो सकता है। अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। व्यवसायिक लाभ के भी योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में श्रद्धा बढ़ सकती है। वाहन चलाने में सावधानी रखें। समाज में सम्मान प्राप्त होगा। मेहमान का आगमन मन को प्रसन्नता देगा।

धनु :- आज आप दुविधा में रहेंगे। आपका दुविधापूर्ण व्यवहार आपको मुश्किल में डाल सकता है। अपने जिद्दी स्वभाव को आज त्याग दें, नहीं तो किसी के साथ विवाद होने की संभावना है। आज बनाए हुए प्रवास की योजना को रद्द करने की स्थिति आएगी। कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले दो बार सोचें। किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह बड़े काम की होगी। यदि कोई बड़ी योजना शुरू करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइये, सही वक्त आने दें। आज का दिन आपके लिए अच्छा है। अपने आर्थिक लक्ष्य को मजबूत करने के लिए आपको सही दिशा अपनाने की जरूरत है। अपना लक्ष्य तय करें और उसे पाने में दिन रात एक कर दें।

मकर :- आज आपकी बौद्धिक क्षमताएं आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। तन-मन की ताजगी के अनुभव के साथ आज की शुरुआत होगी। परिवार के लोगों के साथ आपको मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। आज आपके बॉस का बढ़िया मिजाज पूरे कार्यालय के माहौल को अच्छा बना देगा। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन आखिर में सब ठीक हो जाएगा। आपकी सैलरी में वृद्धि के योग बन रहे हैं। अगर आप अपने वाणी में मिठास और व्यवहार अच्छा रखेंगे तो सब आपके फेवर में ही होगा।

कुंभ :- आज किसी मित्र के सहयोग से लाभ हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आज ज्यादा खर्च का दिन है। परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं होगा। कुटुंब के लोगों के साथ मतभेद के प्रसंग खड़े होंगे। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। मन दुविधायुक्त रहेगा। बोलने पर संयम रखें। माता-पिता से आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है। अपने घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले आपको सभी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए। मुमकिन है कि आप अपने प्रिय के साथ आनंद उठाए।

मीन :- आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपसी मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें। आज आप देखेंगे कि आपके प्रयासों से मतभेद कम हो रहे हैं तथा आपसी प्रेम अपनी चरम सीमा पर है। आपसी रिश्तों में सुधार आयेगा। आपकी सकारात्मक सोच और लगन आपको बड़ी आर्थिक सफलता दिलाएगी, जिसके आप हकदार भी हैं। मन पर नकारात्मक सोच का प्रभाव हावी रह सकता है। आप किसी खेल-कूद की प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकते हैं। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें।

सिरोही में अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी

कार्यस्थगन के बाद धरने पर बैठे सिरोही के अधिवक्ता।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। सिरोही जिला अभिभाषक संघ के तत्वावधान में जोधपुर में गत सप्ताह अधिवक्ता की हत्या के बाद शुरू हुआ आंदोलन गुरुवार को भी जारी रहा। यहां पर अधिवक्ताओं ने कार्यस्थगित रखते हुए धरना दिया।

सिरोही नगर परिषद पर शहरी नरेगा मजदूरों का प्रदर्शन, आयुक्त पर लगाया ये आरोप

सिरोही नगर परिषद पर शहरी नरेगा के मजदूरों से बात करते सिरोही नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। शहरी रोजगार गारंटी कार्यक्रम में सिरोही नगर परिषद क्षेत्र में चल रहे नरेगा कार्यों में कम मजदूरी मिलने को लेकर मजदूरों ने प्रदर्शन किया। मजदूर पहले जिला कलेक्टर कार्यालय और इसके बाद नगर परिषद पहुंचे।

भुवनेश्वर में ट्रक और ऑटो रिक्शा की टक्कर में 6 लोगों की मौत

भुवनेश्वर। ओड़िशा के भुवनेश्वर में एक ट्रक और ऑटो रिक्शा के बीच टक्कर हो जाने से छह लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है। पुलिस ने कहा कि यह दुर्घटना आंध्र-ओडिशा सीमा के पास केरेडा के करीब हुई।

सूत्रों ने बताया कि ये लोग आंध्र प्रदेश में अपने गांव बांगर मामा लौट रहे थे। दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल लोगों को विशाखापत्तनम रेफर कर दिया गया।

सबगुरु राशिफल : 23 फरवरी गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2079, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 03.24 बजे बाद चतुर्थी तिथि प्रारंभ।

मेष :- आज आपको कोई नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। परिवार और पैसों के मामलों में आप व्यस्त हो सकते हैं। ग्रह-स्थिति शुभ है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आप सिर्फ अपने मन पर भरोसा रखें। किसी रिश्तेदार के स्वभाव या व्यवहार के बारे में आपको कुछ बातें समझ आ सकती हैं। दूसरों की बातें सुनने और समझने में सावधान रहें। कर्ज चुकाने में आसानी रहेगी। सकारात्मक मन रखने की कोशिश करें। धैर्य रखें। आज आप काफी जोश और उत्साहित नजर आयेंगे और सजने सवरने में आपकी रूचि ज्यादा रहेगी।

वृषभ :- आज सफलता प्रदान करने वाला दिन है। दूसरों की सलाह ज्यादा गंभीरता से न लें। बेचैनी के कारण आप परेशान हो सकते हैं। जो भी काम करे अपनी जानकारी में करे और सोच समझकर करे। पुराना मित्र मिलेगा। आधी बात सुनने-समझने से समस्या हो सकती है। इसी तरह अपनी बात ठीक से न कह पाने के कारण भी कोई समस्या हो सकती है। हालात को नियंत्रण में रखने के लिए शांत रहें। इससे आपको फायदा होगा। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज जान पाएंगे। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करे नहीं तो आज धोखा भी खा सकते है।

मिथुन :- आज आप आस्था और आत्मविश्वास से सभी क्षेत्रों में उम्मीद से अच्छा करेंगे। अधिकारीगण आप के कार्य से संतोष का अनुभव करेंगे। मुसीबत से बाहर निकलने के लिए आपको अपनों की मदद लेनी चाहिए। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आकस्मिक धनलाभ होने की भी संभावना है। आपको मानसिक संतोष मिलेगा। पिता और बड़ों के आशीर्वाद से लाभ होगा। प्रभावशीलता बनी रहेगी। सेहत के लिहाज से जरा संभलकर रहें। कहीं बाहर आप अपने दोस्तों के साथ वक़्त का भरपूर लुत्फ़ उठा सकते हैं। इससे पहले कि नकारात्मक विचार मानसिक बीमारी का रूप ले लें, आप उन्हें खत्म कर दें।

कर्क :- आज व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। संतानों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आप के व्यवसाय से अन्य व्यापारी भी धन का लाभ ले पाएंगे। स्वास्थ्य संभालकर चलिएगा। दूर स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। मध्याह्न के बाद कार्यालय में उपरी अधिकारी का सहयोग मिलेगा। गृहस्थों को सुख और संतोष की भावना आज दिनभर मन में रहेगी। व्यावसायियों को पदोन्नति से लाभ होगा। सम्मान होने से आज मन प्रसन्न रहेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ संभलकर व्यवहार करें नहीं तो परेशानी होगी। पैसों के मामलों में आप बहुत उदार हो सकते हैं। विदेश जाने के अनुकूल परिस्थिति का निर्माण होगा।

सिंह :- आज आप निजी और पेशेवर जीवन दोनों में अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सक्षम होंगे। निजी जीवन में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। परिवार के सदस्यों का प्यार व सहयोग प्राप्त होगा। तन-मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। पड़ोसी और भाई-बंधुओं के साथ के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। किसी भी प्रकार के वाद विवाद से दूरी बनाए रखें। नई योजनायों का आरम्भ करके और नाम कमायेंगे। व्यापार में भी लाभ होने की संभावना है। हाथ में लिए हुए कार्य समय पर पूरा न होने पर हताशा अनुभव कर सकते हैं।

कन्या :- नए कार्यों का आयोजन करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए अनुकूल दिन है। नौकरी और व्यवसाय में लाभदायक परिणाम मिलेंगे। व्यापार में नई दिशाएं खुलती प्रतीत होंगी। सरकार द्वारा लाभ के समाचार मिलेंगे। आप की शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रफुल्लता बनी रहेगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ खान-पान का स्वाद ले पाएंगे। मध्याह्न के बाद आप को सहसा शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। मध्याह्न के बाद खान-पान में ध्यान रखिएगा। कार्य अपूर्ण रह जाने की पूरी संभावना है। प्रवास में विघ्न आएंगे। आध्यात्मिकता और ईश्वरभक्ति ही आप को सहायता देगी।

तुला :- आज कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले आपका सोच-विचार कर लेना ठीक रहेगा। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। परिवार एवं दांपत्य जीवन में सुख-संतोष का अनुभव करेंगे। रोमांस की पराकाष्ठा का अनुभव होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा मेल-जोल रहेगा। आज आपको हर मामले में अनुकूलता का अनुभव होगा। घर में सुख-शांति आएगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन घर से बाहर जाने तथा मित्रों से लाभ मिलने का है।

वृश्चिक :- आज आपको पारिवारिक जीवन में शांति बनाए रखने के लिए आपको कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। किसी भी वाद-विवाद में पड़ने की बजाय अगर आप मामलों को शांति से सुलझाएं तो आपके लिए बेहतर होगा। आपको किसी कठिन स्थिति का सामना भी करना पड़ सकता है। परिवार में भी किसी न किसी तरह की उलझन भरी स्थिति बन सकती है। इन समस्याओं में समय और ऊर्जा काफी खर्च हो सकती है। आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं, सावधान रहें। कोई परेशानी की स्थिति बनने पर शांत रहने की कोशिश करें। व्यापारीगण साझेदारों के साथ धैर्य से काम लें। सार्वजनिक जीवन में अपयश न मिले इसका ध्यान रखें।

धनु :- आज नौकरी में आप अपने कार्य को बेहतर करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। जो पहल करेंगे या नया कदम उठाएंगे, समय आने पर उसके अच्छे नतीजे भी आपको मिल सकते हैं। आपके लिए बेहतर यह रहेगा कि सोचे हुए काम करते जाएं। अपने महत्वपूर्ण कामों की लिस्ट बनाएं और उन पर ध्यान दें। खुद को किसी से कम न समझें। जो आप सोचेंगे वह आसानी से करेंगे। कई महत्वपूर्ण मामले आज टल भी सकते हैं, लेकिन उससे आपको फायदा होगा। घर के बाहर के मामलों में आपकी महत्वाकांक्षाएं भी बढ़ सकती है। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

मकर :- आज का दिन लाभकारी रहेगा। पैसों का फायदा होने और कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने का योग बन रहा है। आज आप शांत मन से काम करेंगे तो आपको काफी फायदा होगा। दूसरों की बात गंभीरता से सुने। कोई महत्वपूर्ण जानकारी आपको मिल सकती है। इस राशि के जो लोग प्लास्टिक के व्यापार से जुड़े हैं आज उनकी किसी बड़े व्यापारी से साझेदारी हो सकती है। विवाहितों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी से आपको सरप्राइज मिल सकता है।

कुंभ :- आज शिथिलता एवं अधिक कार्यभार के कारण मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। सामाजिक दृष्टि से अपमानित न होना पड़े इस बात का ध्यान रखें। नए कार्य का प्रारंभ न करने की सलाह है। दूर रहने वाली संतानों से शुभ समाचार मिलेंगे। निर्धारित समय में आप अपना कार्य पूर्ण कर पाएंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए हानिकर भोजन न लें। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है। परंतु मध्याह्न के बाद दूर स्थित स्नेही सम्बंधियों के समाचार मिलने से आप का आनंद दूना हो जाएगा। नौकरी पेशावालों के लिए आज का दिन शुभ है। आकस्मिक धन खर्च की संभावना है।

मीन :- आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कोई नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलायेगा। बिजनेसमैन पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे आने वाले अच्छे वक़्त की ओर देखें। आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी। जीवनसाथी की किसी बात को गंभीरता से न लेने पर विवाद हो सकता है।सेहत आज फिट रहेगी। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। नए कार्य का प्रारंभ करने का भी आज के दिन उत्साह रहेगा।

आदर्श विद्या निकेतन स्कूल में स्वच्छता क्रियान्वयन जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

0

अजमेर। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की ओर से बुधवार को आदर्श विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय पुष्कर रोड के छात्रों के बीच स्वच्छता कार्ययोजना क्रियान्वयन के लिए जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

भारतीय पर्यटन और यात्रा प्रबंधन संस्थान ग्वालियर के पूर्व निदेशक एवं प्राध्यापक संदीप कुलश्रेष्ठ ने कार्यशाला की शुरुआत स्कूल में स्वच्छता कार्य योजना और इसके महत्व के परिचय देकर की। इसके बाद स्वच्छ भारत स्वच्छ पर्यटन विषय पर शैक्षिक वृत्तचित्र की स्क्रीनिंग की गई। साथ ही सभी विद्यार्थियों को स्वच्छता के लिए शपथ दिलाई गई।

बच्चों को रोचकता से विषय से जोड़ने के लिए कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुतियां कलाकारों द्वारा दी गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य भूपेंद्र उबाना ने भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में 500 से अधिक विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन स्वच्छता प्रतिज्ञा, प्रतिभागियों को उपहार और जलपान के वितरण के साथ हुआ।