Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 353 -
होम ब्लॉग पेज 353

अजमेर नगर निगम के नए भवन का शिलान्यास

0

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में आठ हजार स्कॉयर मीटर जमीन पर 19.41 करोड़ की लागत से नगर निगम के नए बनने वाले भवन का आज विधिवत पूजा अर्चना के साथ शिलान्यास किया गया।

शुभ मुहूर्त में ठीक नौ बजे राजगढ़ भैरव धाम के मुख्य उपासक चंपालाल महाराज के मुख्य आतिथ्य तथा सांसद भागीरथ चौधरी के अध्यक्षता में नए भवन का शिलान्यास किया गया। महापौर बृजलता हाडा का कहना है कि नगर निगम में नए विभागों को शामिल करने के बाद पुराना भवन जो कि पृथ्वीराज मार्ग पर है छोटा पड़ रहा है। यही कारण है कि अब चार मंजिला भवन का निर्माण दो चरणों में पूरा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नया भवन अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित होगा और इसमें 150 पार्षदों की क्षमता वाला सभागार भी तैयार किया जाएगा। पहला चरण 18 माह में पूरा कर लिया जाएगा। शिलान्यास समारोह में विधायकगण वासुदेव देवनानी, अनिता भदेल, सुरेश रावत के अलावा संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा, कलेक्टर अंशदीप भी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि अजमेर नगर निगम का पुराना भवन शहर के बीचों बीच रेलवे स्टेशन एवं गांधी भवन के नजदीक है जबकि नया भवन शहर के एक कोने में पंचशील की ओर बनेगा। यह भवन अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में तैयार होगा और दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की जनता वहां पहुंचने में भारी परेशानी और समय के अपव्यय का सामना करना पड़ेगा।

वार्षिकोत्सव ‘झलक 2023’ में फाल्गुनी बयार के बीच डांडियों की खनक

गुजराती उच्च माध्यमिक विद्यालय का वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह
अजमेर। फाल्गुनी बयार के बीच गरबा रास में डांडियों की खनक ने होली की मस्ती को परवान चढा दिया। देखते ही देखते मंच पर प्रस्तुति दे रहे बच्चों के साथ दर्शक भी झूम उठे। मौका था गुजराती उच्च माध्यमिक विद्यालय के वार्षिकोत्सव ‘झलक’ का जिसमें छात्र छात्राओं, अभिभावकों के साथ शहर के गणमान्यजन भी मौजूद थे।

मुख्य अतिथि मेयर बृजलता हाडा, अध्यक्ष सेवानिवृत जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय शर्मा के कर कमलों से दीप प्रज्जवलन, मां सरस्वती पूजन के बाद कार्यक्रम का विधिवत आगाज हुआ। श्रेयांश एंड पार्टी ने स्वागत नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।

पलक ने कालबेलिया नृत्य काल्यो कूद पड्यो…., नंदिनी एंड पार्टी ने अप्सरा अली गीत पर लावणी नृत्य, हेमलता एंड ग्रुप का रूण झुण बाजे घूघरा…राजस्थानी नृत्य के लिए दर्शकों ने तालियों की गडगडाहट से उत्साहवर्धन किया। प्री प्राइमरी स्कूल के नन्हें बच्चों ने फाइव लिटिल फिंगर नृत्य के जरिए खूब तालियां बटोरीं।

कनक और अक्षिता ने जहां में जाती हूं वहीं चले आते हो….गीत पर कठपुतली की तरह भाव भंगिमाओं वाले नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब दाद हासिल की। मेरी नौ डांडी को बिजणों….हरियाणवी नृत्य करने वाली सोनी एंड पार्टी व गीतीका के फ्लावर नृत्य दिल है छोटा सा छोटी सी आशा….को खूब सराहा गया।

श्रीमदभगवद गीता के अध्याय दो के प्रसंग जिसमें भगवान कृष्ण अर्जुन को युद्ध के लिए प्रेरित कर रहें हैं को मयंक और भवानी ने नृत्य नाटिका के जरिए प्रस्तुत किया। अंग्रेजी नाटक, हरियाणवी नृत्य, हिन्दी नाटिका, जय जयकारा नृत्य को भी दर्शकों ने तालियों की गडगडाहट कर सराहा।


गरबा रास ने समां बांधा

सांस्कृतिक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गरबा रास रहा। लक्की एंड ग्रुप ने घूमरिया रे म्हारी घूमरिया….नृत्य पर माहौल को गुजराती संस्कृति के रंग में रंग दिया। डांडियों की खनक ने समूचे पांडाल को गुंजा दिया। देखते ही देखते दर्शक भी गरबा रास पर झूम उठे।

अतिथियों का स्वागत

इससे पहले गुजराती महामंडल के ट्रस्टी सचिव एवं विद्यालय प्रबंध समि​ति के अध्यक्ष केएल शर्मा, प्रधानाचार्या सुनीता शर्मा, विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव नितिन कुमार मेहता ने मुुख्य अतिथि मेयर बृजलता हाडा तथा गुजराती महामंडल के अध्यक्ष मुकेश भाई पटेल, सह सचिव राजेश अंबानी व ट्रस्टी अध्यक्ष चंद्रकांत भाई पटेल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय शर्मा का बुके भेंटकर तथा शॉल ओढाकर स्वागत किया। प्रधानाचार्या सुनीता शर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर विद्यालय की प्रगति और भविष्य के सपनों से अभिभावकों व गणमान्यजनोें को अवगत कराया।

अव्वल छात्र छात्राएं पुरस्कृत

शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल रहने वाले छात्र छात्राओं को उपहार, स्मृति चिन्ह तथा नकद राशि देकर अतिथियों ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम समापन पर प्रधानाचार्या सुनीता शर्मा ने आगंतुक गणमान्यजनों का आभार जताया। राष्ट्रगान से समापन हुआ।

कल सिरोही पहुंचेगी गौ संरक्षण के लिए सम्पूर्ण भारत यात्रा

0
सिरोही में सन्तोषी बाबा के नेतृत्व में आएगी गो संरक्षण जागरूकता यात्रा

सबगुरु न्यूज-सिरोही। स्वामी संतोषी बाबा के नेतृत्व में गुरुवार को सिरोही में गो संरक्षण जागरूकता के लिए सम्पूर्ण भारत यात्रा सिरोही पहुंचेगी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शिवसेना के प्रमुख नेता घोषित

मुंबई। चुनाव आयोग द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट को वास्तविक शिवसेना के रूप में मान्यता और धनुष और तीर का चुनाव चिह्न देने के बाद शिंदे को आधिकारिक तौर पर पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मंगलवार शाम को मुंबई में आयोजित बैठक में पार्टी का प्रमुख नेता घोषित किया गया। बैठक शिंदे के नेतृत्व में हुई।

महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने कहा कि हम शिंदे को शिवसेना के नेता के रूप में स्वीकार करते हैं। मंत्री दादा भुसे को पार्टी की अनुशासन समिति का प्रमुख बनाया गया है, जबकि शंभूराज देसाई और संजय मोरे को सदस्य बनाया गया है।

बैठक में सिद्धेश कदम को पार्टी सचिव नियुक्त करने का भी निर्णय लिया गया। शिवसेना में पार्टी प्रमुख और कार्यकारी अध्यक्ष का पद समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के खिलाफ काम करने वालों को अनुशासन समिति का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर को भारत रत्न से सम्मानित करने, राज्य में स्थानीय लोगों को 80 प्रतिशत नौकरियां दिए जाने, वीरमाता अहिल्याबाई होल्कर, छत्रपति संभाजी राजे के नाम राष्ट्रीय नायकों की सूची में शामिल करने, मराठी भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने चाहिए तथा मुंबई में चर्चगेट स्टेशन का नाम चिंतामनराव देशमुख के नाम पर रखे जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

सबगुरु राशिफल : 22 फरवरी बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2079, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 05.58 बजे बाद तृतीया तिथि प्रारंभ।

मेष :- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज व्यापार आदि संबंधित कार्यों के लिए भी लाभदायक दिन सिद्ध होगा। घर में कोई शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। निवेश से आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। दोपहर बाद स्वास्थ्य केे प्रति सजग रहें।

वृषभ :- आज का दिन मिला-जुला असर वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आप किसी नई कार्य-योजना पर काम कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। व्यापारियों को फिलहाल यात्रा करने का लाभ नहीं होगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति हो सकती है।

मिथुन :- आज नकारात्मक विचारों को मन से दूर रखना हितकर रहेगा। खान-पान का ध्यान रखिएगा। इसके अलावा कोई अकारण का खर्च भी आज करना पड़ सकता है। किसी जरूरी काम से बाहर भी जाना पड़ सकता है। फिलहाल आपका धन का खर्च अधिक न हो, इसका ध्यान रखने की खास जरूरत है।

कर्क :- आज आपको अपने मन के सारे काम करने के पूरे अवसर प्राप्त होंगे। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आज अचानक धन खर्च करना पड़ सकता है। नौकरी- व्यवसाय में परिस्थिति अनुकूल बनी रहेगी। अपने गुस्से को काबू में रखने का लाभ मिलेगा। फिलहाल किसी नए काम की शुरुआत मत करिए।

सिंह :- आज व्यापार विस्तार के लिए नई योजनाओं को अमल में ला सकते हैं। आज किसी अच्छे काम के लिए धन खर्च होगा। विदेश से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। फिलहाल प्रबल लाभ के योग बन रहे हैं। आकस्मिक धन खर्च होगा। भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद हो सकते हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत आज करने से बचें।

कन्या :- आज का दिन सुख व शांतिपूर्वक बीतेगा। श्रम के साथ-साथ कला के प्रति भी अभिरुचि बनी रहेगी। व्यापार के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। व्यवसाय व कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके अनुकूल बनेगी और साथी कर्मचारियों का सहयोग भी प्राप्त होगा।

तुला :- आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आपका स्वास्थ्य कुछ नरम बना रहेगा। परिवार या कार्यक्षेत्र में किसी से बड़ा वाद-विवाद हो सकता है। परंतु दोपहर बाद से आपकी स्थिति में सुधार आता जाएगा। वहीं आज आप किसी कलात्मक विधा के प्रति आर्कषित हो सकते हैं।

वृश्चिक :- आज संपत्ति संबंधित कार्यों में पूर्णतः सफलता प्राप्त होगी। भाई-बंधुओं का पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं सभी प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। परंतु दोपहर बाद से कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। व्यावहारिक जीवन में अपयश मिलने की संभावना भी बनी हुई है। आज दिन खत्म होने तक कोई भारी धन हानि का भी योग बन रहा है।

धनु :- आज किसी करीबी की बात से मन दुख सकता है। वहीं स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। आज का दिन आध्यात्मिक प्रवृत्तियों के लिए बहुत अच्छा है। व्यवसाय में आर्थिक लाभ भी होगा। दोपहर बाद से सभी अधूरे काम पूरे होते नजर आएंगे। आज आपके शत्रु कमजोर रहेंगे। ईश्वर का ध्यान करें।

मकर :- आज धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में आज वृद्धि होगी। व्यापार में भी वातावरण अनुकूल बना रहेगा। आज आपके हर कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। फिर भी दोपहर बाद से आपके विचारों में नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकते हैं। इससे हताशा बढ़ेगी। शेयर में निवेश का अच्छा लाभ मिलेगा।

कुंभ :- आज मिला-जुला दिन है। धार्मिक और सामाजिक कार्यों के पीछे अधिक धन खर्च होगा। करीबी लोगों के साथ वाद-विवाद से मन अशांत रहेगा। दोपहर बाद आज सभी कार्य सरलतापूर्वक पूरे होते नजर आएंगे। वहीं दफ्तर में आपके प्रभाव क्षेत्र में भी वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर बनी रहेगी।

मीन :- व्यावसायिक तथा अन्य क्षेत्रों में आज का दिन आप के लिए लाभप्रद रहेगा। किसी शुभ कार्य के आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। आस-पास के क्षेत्रों की यात्रा तथा मित्रों से उपहार आदि मिल सकते हैं। दोपहर बाद हर कार्य में कुछ सावधानी बरतने की आवश्यकता है। व्यावसायिक कार्यों में सरकारी प्रभाव से काम बनते नजर आएंगे।

डूंगरपुर : प्रभात ग्राम मिलन कार्यक्रम में भाग लेंगे मोहन भागवत

0

डूंगरपुर। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ का हर पांच साल में आयोजित होने वाला अखिल भारतीय ग्राम विकास-प्रभात ग्राम मिलन कार्यक्रम आगामी 24 से 26 फरवरी तक चितौड़ प्रांत के डूंगरपुर जिले के गांव भेमई में होगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के सरसंघचालक डाॅ मोहन भागवत का उद्बोधन होगा।

इधर सरसंघचालक मोहन भागवत के प्रवास पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। चितौड़ प्रान्त प्रचार प्रमुख राजेद्र लालवानी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि समाज की सज्जन शक्ति व स्वयंसेवकों द्वारा संचालित गतिविधि के अंतर्गत ग्राम विकास द्वारा प्रभात ग्राम मिलन कार्यक्रम में प्रभात ग्राम(आदर्श ग्राम) एवं केन्द्र से ग्राम संकुल एवं परिसर विकास के स्थान से दो-दो कार्यकर्ता भाग लेंगे।

प्रभात ग्राम मिलन का उदघाटन जनजाति समाज के ख्यातनाम संत डॉक्टर दलसुखदास जी (संजेली धाम) करेंगे। कार्यक्रम में उदय प्रभात ग्राम, वार्षिक योजना पर विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी।

मोहन भागवत का ये रहेगा कार्यक्रम

24 फरवरी को सुबह सरसंघचालक मोहन भागवत का उदयपुर हवाई अड्डे पर आगमन होगा, वहां से वे बेणेश्वर धाम प्रस्थान करेंगे। बेणेश्वर में बाल्मिकी मंदिर में जनजाति समाज के लोग भी रहेंगे। दोपहर में देव दर्शन एवं पूज्य अच्यूतानंद महाराज से भेंट के पश्चात भागवत का भेमई के लिए रवाना होंगे, जहां ग्रामसमिति की तरफ से उनका अभिनन्दन स्वागत होगा।

शाम से ही दो दिन के ग्राम विकास बैठक में भाग लेकर रविवार सुबह ग्राम सभा के सम्बोन्धन के पश्चात सागवाड़ा जिले के स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण में उनका सान्निध्य मिलेगा। वे उसी दिन उदयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

आईसीसी की नई टी20 रैकिंग में ऋचा घोष और रेणुका का जलवा

0

दुबई। दक्षिण अफ्रीका में चल रहे आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा रैकिंग में देखा जा रहा है। भारत की पांच बल्लेबाज आईसीसी की टाप 20 रैकिंग में जगह बनाने में सफल रही हैं।

भारत की स्टार बल्लेबाज ऋचा घोष बल्लेबाज रैकिंग में टाप-20 में जगह बनाने में सफल रही हैं। 19 वर्षीय इस खिलाड़ी के इंग्लैंड के खिलाफ मैच के बाद 58 रेटिंग अंक हो गए थे मगर आयरलैंड के खिलाफ पिछले मैच में पहली गेंद पर आउट होने के कारण उनके रेटिंग अंक में गिरावट आई मगर फिर भी वह 20वें स्थान पर जगह बनाने में सफल रही।

घोष के अलावा आयरलैंड के खिलाफ करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना को तीसरा स्थान मिला है जबकि धाकड़ शेफाली वर्मा को दसवां और जेमिमा रोड्रिग्स 12वें स्थान पर हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर 13वें स्थान के साथ शीर्ष 20 में जगह बनाने वाली पांचवीं भारतीय भी बनीं है। आस्ट्रेलिया की हरफनमौला ताहलिया मैकग्राथ आईसीसी रैकिंग में शीर्ष पर काबिज हैं।

गेंदबाजों की रैंकिंग में रेणुका ने करियर के सर्वश्रेष्ठ पांचवी रैकिंग हासिल की है। रेणुका ने इंग्लैंड के खिलाफ मात्र 15 रन खर्च कर पांच खिलाड़ियों को पवेलियन पहुंचाया था। न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाज ली ताहुहू ने अपनी रैकिंग में तीन पायदान का सुधार कर सातवें स्थान पर जगह बनायी है।

भीलवाड़ा ट्रेक्टर-ट्रॉली में करंट लगने से चालक जिंदा जला

0

भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बिजौलियां थाना क्षेत्र में कल्याणपुरा गांव के नजदीक खेतों के रास्ते पर बिजली लाइन के टच होने के बाद ट्रेक्टर-ट्रॉली में आग लग गई जिससे चालक जिंदा जल गया।

सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि मध्यप्रदेश के झाबुआ जिला निवासी राहुल कटारा (25) ट्रेक्टर-ट्रॉली लेकर सरसों की तूड़ी भरने कल्याणपुर क्षेत्र स्थित खेतों की ओर जा रहा था। ट्रॉली में बाला नामक युवक एवं 2 साल का एक बच्चा भी ट्रॉली में सवार था।

ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लोहे की लंबी एंगल लगी थी। यह ट्रैक्टर-ट्रॉली खेतों के रास्ते पर संकरी जगह में बिजली लाइन के टच हो गई। इसके साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लग गई। इसके चलते चालक राहुल ट्रैक्टर पर फंस गया, जबकि ट्रॉली से बाला, 2 साल के बच्चे के साथ कूद गया, जिससे उनकी जान बच गई।

वहीं चालक राहुल ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ जिंदा जल गया। हादसे से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर खेतों से लोग आ गए। इन लोगों ने मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे और चालक की जिंदा जलने से मौत हो गई। सूचना पर बिजौलियां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा राहुल का शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सोनू निगम से धक्का-मुक्की करने के आरोप में युवक अरेस्ट

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार सोनू गायक के साथ एक कार्यक्रम में धक्का-मुक्की करने के आरोप में मंगलवार को एक युवक को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी स्वप्निल फतेरपेकर संस्कार प्रतिष्ठान के अध्यक्ष हैं और उन्होंने लंदन और मुंबई से एमबीए की डिग्री पास की है। वह शिवसेना (यूबीटी) के विधायक प्रकाश फतेरपेकर के पुत्र भी हैं।

पुलिस उपायुक्त (जोन 6) हेमराजसिंह राजपूत ने कहा कि घटना उस समय हुई जब निगम सोमवार देर रात चेंबूर में एक संगीत कार्यक्रम से बाहर आ रहे थे।

इसी दौरान, जब स्वप्निल पी. फतेरपेकर नाम के एक व्यक्ति ने उन्हें सेल्फी के लिए रोका, लेकिन जब सोनू निगम ने इनकार कर दिया। इससे खफा स्वप्निल ने गायक और दो अन्य को धक्का दे दिया, और एक को चोट लग गई।

राजपूत ने कहा कि इस घटना के लिए आरोपी (स्वपनिल फतेरपेकर) को हिरासत में ले लिया गया है। अन्य स्वयंसेवकों ने गायक का बचाव किया और उन्हें वहां से सुरक्षित बाहर निकाला लिया गया।

उन्होंने बताया कि स्वपनिल के पिता विधायक फतेरपेकर ने स्वीकारा कि उनके पुत्र ने जो किया वह गलत था, लेकिन साथ ही उन्होंने तर्क दिया कि यह एक जानबूझकर हमला नहीं था। उन्होंने अपने पुत्र की ओर से सोनू निगम से माफी मांगी।

इस घटना के बाद, गायक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। स्वप्निल फतेरपेकर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं सहित मामला दर्ज किया गया। जांच जारी है।

बिहार : हत्या के मामले में पूर्व मंत्री रविन्द्र नाथ मिश्र की उम्रकैद

छपरा। बिहार में सारण जिले की एक अदालत ने मंगलवार को हत्या के एक मामले में मांझी के पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री रविन्द्र नाथ मिश्र को उम्रकैद की सजा सुनाई।

अपर जिला और सत्र न्यायाधीश (तीन)- सह-सांसद एवं विधायक की विशेष अदालत के न्यायाधीश नलीन कुमार पाण्डेय ने मांझी के पूर्व विधायक-सह-पूर्व मंत्री रविन्द्र नाथ मिश्र को हत्या के मामले में दोषी पाए जाने पर मंगलवार को उम्रकैद की सजा दी है। रविन्द्र नाथ मिश्र राबड़ी देवी के सरकार में मंत्री बनाए गए थे।

उल्लेखनीय है कि मांझी थाना कांड संख्या 28/1990 एवं सत्र वाद संख्या 143/06 के अनुसार 27 फरवरी 1990 को विधानसभा मतदान के दौरान मांझी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या 175,176 पर मतदान केंद्र लूट के क्रम में हुई गोलीबारी में मतदान करने आए उमा बीन नामक एक मतदाता की मौत हो गई थी।

इस मामले में मतदान केंद्र संख्या 175 के पीठासीन पदाधिकारी प्रणव कुमार मल्लिक और मतदान केंद्र संख्या 176 के पोलिंग एजेंट महेश प्रसाद यादव ने मांझी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें महेश प्रसाद यादव ने रविन्द्र नाथ मिश्र उनके भाई हरेंद्र मिश्र सहित अन्य को अपने प्राथमिकी में अभियुक्त बनाया था। मंगलवार को इसी मामले में रविन्द्र नाथ मिश्र को उम्रकैद की सजा सुनाई है।