Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 354 -
होम ब्लॉग पेज 354

देवरिया में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप, आरोपी अरेस्ट

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के मईल क्षेत्र में एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।

मईल थाना प्रभारी संदीप सिंह ने मंगलवार को बताया कि क्षेत्र के एक छह साल की बच्ची को गांव का ही युवक श्रवण साहनी सोमवार की शाम टाफी देने का लालच देकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

मंगलवार की सुबह में बच्ची को अचानक दर्द होना शुरु हुआ तो उसने पूरी बात परिजनों को बताई। उन्होंने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आज गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया जाता है कि आरोपी युवक दसवीं का छात्र है और उसकी परीक्षा चल रही थी। परीक्षा के तुरंत बाद ही उसे सेंटर से हिरासत में ले लिया गया है। बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। इसके बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

देवरिया में गैंगरेप की शिकार पीड़िता के प्राईवेट पार्ट में चोट

भारत में डिजीटल पेमेंट, जल्द ही नकद भुगतान से ज्यादा होगा : मोदी

नई दिल्ली। भारत एवं सिंगापुर के डिजीटल भुगतान प्लेटफॉर्म आज आपस में एक दूसरे से जुड़ गये और अब सिंगापुर एवं भारत दोनों देशों में दोनों देशों के डिजीटल भुगतान प्लेटफॉर्म -यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) तथा पे नॉउ से धन का लेनदेन किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग की वीडियो लिंक के माध्यम से मौजूदगी के बीच भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास और सिंगापुर मौद्रिक प्राधिकरण के प्रबंध निदेशक रवि मेनन ने अपने अपने मोबाइल फोन से एक दूसरे को धनराशि प्रेषित करके इस सेवा की शुरुआत की। सिंगापुर ऐसा पहला देश है जिसके साथ भारत ने डिजीटल पेमेंट प्लेटफॉर्म को एकीकृत किया है। इससे सिंगापुर में रहने वाले प्रवासी भारतीय समुदाय को बहुत लाभ होगा और भारत में उनका निवेश आदि भी बढ़ेगा।

इस मौके पर मोदी ने कहा कि जल्द ही देश में डिजीटल लेनदेन का आकार नकदी के चलन से अधिक हो जाएगा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत और सिंगापुर की मित्रता बहुत पुरानी है और समय की कसौटी पर हमेशा खरी उतरी है। हमारे लोगों के पारस्परिक रिश्ते इसका मुख्य आधार रहे हैं। यूपीआई-पे नॉउ लिंक का शुभारंभ दोनों देशों के नागरिकों के लिए एक ऐसा उपहार है जिसका वे उत्सुकता से इंतजार कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज के युग में तकनीक हमें अनेक प्रकार से एक दूसरे से जोड़ती है। फिनटेक भी एक ऐसा क्षेत्र है जो लोगों को एक दूसरे से कनेक्ट करता है। सामान्य तौर पर, इसका दायरा एक देश की सीमाओं के भीतर ही सीमित होता है। लेकिन, आज के लॉन्च ने सीमापार फिनटेक कनेक्टिविटी उसके एक नए अध्याय का शुभारम्भ किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज के बाद, सिंगापुर और भारत के लोग अपने मोबाइल फोन से उसी तरह पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे, जैसे वे अपने-अपने देश के अंदर करते हैं। इससे दोनों देशों के लोगों को अपने मोबाइल से तत्काल, कम खर्च में, फंड ट्रांसफर करने में मदद मिलेगी। इस सुविधा से, दोनों देशों के बीच धन आदान प्रदान का सस्ता और तत्क्षण विकल्प संभव हो पाएगा। इसका हमारे प्रवासी भाई-बहनों, पेशेवरों, छात्रों और उनके परिवारों को बहुत लाभ होगा।

मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में भारत ने नवान्वेषण और आधुनिकीकरण के लिए उचित वातावरण बनाने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। हमारे डिजिटल इंडिया प्रोग्राम से देश जीवन की सुगमता और कारोबारी सुगमता बढ़ी है। इससे डिजिटल कनेक्टीविटी के साथ वित्तीय समावेशन को भी अभूतपूर्व गति मिली है। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया अभियान ने, शासन एवं जनसेवा क्रियान्वयन में अभूतपूर्व सुधार को भी संभव बनाया है। ये भारत की डिजिटल अवसंरचना की ही ताकत है कि कोविड महामारी के दौरान हम करोड़ों लोगों के बैंक खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर कर पाए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पांच साल पहले, मैंने सिंगापुर में कहा था, कि फिनटेक- नवान्वेषण और युवा-ऊर्जा में विश्वास का एक बहुत बड़ा उत्सव है। फिनटेक और डिजिटल क्रांति में भारत की सफलता की अगुवाई हमारे टेक्नॉलॉजी- ट्रेन्ड युवा ही कर रहे हैं। आज फिनटेक की दुनिया में भारत के हजारों स्टार्ट-अप्स अपना लोहा मनवा रहे हैं। इसी ऊर्जा की वजह से आज तत्क्षण डिजीटल लेनदेन के मामले में भारत, विश्व के अग्रणी देशों में है।

उन्होंने कहा कि आज यूपीआई भारत में सबसे पसंदीदा भुगतान प्रणाली बन गई है। व्यापारी एवं ग्राहकों दोनों ही इसे ज्यादा से ज्यादा अपना रहे हैं। इसलिए आज बहुत से विशेषज्ञ ये अनुमान लगा रहे हैं कि जल्द ही भारत में डिजिटल-वॉलेट ट्रांजेक्शन, नकद लेन-देन से अधिक हो जाएंगे। पिछले वर्ष यानी 2022 में, यूपीआई के माध्यम से करीब 126 लाख करोड़ रुपए, यानि लगभग बीस खरब सिंगापुर डॉलर से अधिक मूल्य के, लेनदेन हुए हैं। अगर भुगतानों की संख्या की बात की जाए तो ये 7400 करोड़ से अधिक है। यह दिखाता है कि भारत की यूपीआई प्रणाली कितनी बड़ी संख्या को आसानी से और सुरक्षित तरीके से काम कर रही है।

मोदी ने कहा कि अच्छा ये भी कि विभिन्न देशों के साथ यूपीआई की साझीदारियां भी बढ़ रही है। सिंगापुर पहला देश है जिसके साथ आज व्यक्ति से व्यक्ति के बीच भुगतान सुविधा शुरू हुई है। इसके लिए सिंगापुर के मौद्रिक प्राधिकरण और भारतीय रिज़र्व बैंक तथा इस प्रयास को सफ़ल बनाने में जुड़े सभी लोगों का अभिनंदन है। इस कार्यक्रम के बाद मोदी एवं ली सीन लूंग के बीच टेलीफोन पर बातचीत भी हुई जिसमें दोनों ने आपसी हितों से जुड़े मसलों पर चर्चा की।

अजमेर : 11 लाख रूपए की अवैध परिवहन की जा रही शराब जब्त

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के जवाजा थाना क्षेत्र में पुलिस ने आज डाक पार्सल वाहन के जरिए परिवहन की जा रही अवैध शराब की पेटियों को बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है और डाक पार्सल वाहन के चालक को गिरफ्तार किया है।

एएसआई मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि थाने के कांस्टेबल रिछपाल चौधरी को वाहन के जरिए शराब परिवहन की सूचना मिली जिस पर नाकाबंदी के जरिए एक डाक पार्सल पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें से 330 पेटियां रॉयल क्लासिक विस्की की बरामद हुई जिन्हें जब्त कर लिया गया।

बरामद शराब की कीमत ग्यारह लाख रुपए आंकी गई है। मामले में शराब तस्कर मालवीय नगर जयपुर निवासी सुरेंद्र सिंह राठौड़ (38) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया गया है।

अजमेर में पुलिस ने ब्रांडेड कंपनियों का नकली माल जब्त किया

अजमेर। राजस्थान में अजमेर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने अहम कार्यवाही करते हुए ब्रांडेड कंपनियों के नकली गार्मेंट्स बेचने वाली दुकान पर दबिश देकर बीस से पच्चीस लाख रुपए का माल जब्त किया है।

थाना प्रभारी सुधीर उपाध्याय ने बताया कि साईं कृष्णा एसोसिएशन ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार विश्नोई से संपर्क साध अजमेर शहर में ब्रांडेड कंपनियों के नकली गार्मेंट्स बेचे जाने की शिकायत की और बताया कि इससे कंपनी को आर्थिक नुकसान हो रहा है।

विश्नोई के निर्देश पर आज डिग्गी चौक झूला मोहल्ला स्थित पीके गार्मेंट्स पर नोएडा से आज कंपनी प्रतिनिधि मोहित बजाज की मौजूदगी में कार्यवाही करते हुए बड़ी संख्या में नकली गार्मेंट को जब्त किया गया। प्रारंभिक अनुसंधान में जब्त माल की कीमत बीस से पच्चीस लाख रुपये आंकी जा रही है।

मौके पर मौजूद नोएडा कंपनी प्रतिनिधि मोहित बजाज ने बताया कि शहर में ब्रांडेड कंपनी जारा, लेविस, प्यूमा, यूएस कोलो जैसी अन्य कंपनियों के नकली गार्मेंट्स बेचने की शिकायत लगातार उन्हें मिल रही थी। आज अजमेर पुलिस ने स्थानीय व्यापारी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट में कार्यवाही की है।

मेघालय में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी कांग्रेस : सचिन पायलट

शिलांग। कांग्रेस नेता एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मंगलवार को विश्वास जताया कि उनकी पार्टी मेघालय चुनावों में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी।

पायलट ने कहा कि मेघालय के लोग कांग्रेस पर विश्वास और भरोसा करते हैं। मेघालय के लिए कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है। हम मेघालय में जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार ने रोजगार के अवसर खत्म कर दिए हैं और मेघालय के युवाओं की आशाओं तथा आकांक्षाओं को नष्ट कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा आज बेनकाब हो गई है। वे दिल्ली में और मेघालय में गठबंधन में सत्ता में थी, जिसे उसके नेता डबल इंजन सरकार कहते हैं, लेकिन यह पार्टी विफल रही हैं।

मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी मेघालय और देश में प्रमुख मुद्दे बने हुए हैं। भाजपा और एमडीए सरकार को इन मुद्दों को संबोधित करने से किसने रोका? किस चीज ने उन्हें मेघालय राज्य में अधिक उद्योग, कारखाने, विनिर्माण केंद्र स्थापित करने और रोजगार सृजित करने से रोका।

उन्होंने सवाल किया कि एनपीपी के नेतृत्व वाली एमडीए सरकार और उनके सहयोगी दल भाजपा के पास मेघालय की जनता को बेरोजगारी जैसी अन्य समस्याओं को लेकर जवाब देना है।

उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव के लिए एनपीपी और भाजपा के दोनों ने चुनावी घोषणापत्र जारी किए हैं, जिसमें उन्होंने युवाओं के लिए नौकरियों का वादा किया है, लेकिन वे दोनों दल पिछले पांच वर्षों के दौरान क्या कर रहे थे।

पायलट ने कहा कि मुझे विश्वास है कि मेघालय के लोग उनके पांच वर्षों में किए गए कार्यों का आंकलन करेंगे और वे 27 फरवरी को जागरूकता के साथ मतदान करेंगे। पायलट ने कहा कि राज्यों और केंद्र दोनों में कांग्रेस के ट्रैक रिकॉर्ड को देखें, तो पता चलता है कि कांग्रेस सरकारों ने हमेशा किए गए वादों को पूरा किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रतिबद्धता और प्रदर्शन का एक लंबा इतिहास रहा है। हम अपने घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इसके अलावा, कांग्रेस ने युवा और नए उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जिसमें कई महिला उम्मीदवार शामिल हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि विंसेंट पाला के नेतृत्व में यह नई टीम राज्य में सुशासन लाएगी। कांग्रेस युवाओं को अवसर देती है जैसा कि कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ रहे 47 युवा उम्मीदवारों पर देखा जा सकता है।

देवरिया में गैंगरेप की शिकार पीड़िता के प्राईवेट पार्ट में चोट

देवरिया। ट्रेन से दिल्ली से बिहार जा रही युवती का उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के भाटपार रानी रेलवे स्टेशन के पास रविवार की देर रात सामूहिक दुष्कर्म के बाद पीड़ित युवती काे यहां मेडिकल कालेज में आपरेशन के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वार्ड में भर्ती किया गया है।

मेडिकल कालेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डा. एच के मिश्रा ने बताया कि पीड़िता को सोमवार को यहां भर्ती कराया गया था और पीड़िता का तत्काल महिला डाक्टरों की टीम द्वारा उपचार किया गया।

उसकी स्थित को देखते हुए डाक्टरों की टीम द्वारा युवती का आपरेशन कर खून की कमी को देखते हुए दो यूनिट खून भी चढ़ाया गया और अब उसकी स्थित पहले से बेहतर है तथा डाक्टरों की टीम उसके स्वास्थ्य पर नजर बनाई हुई है।

उन्होंने बताया कि सोमवार को ही मेडिकल कालेज में डा.पूनम बाला ने युवती का मेडिकल परीक्षण कर स्लाइड से नमूने एकत्र किया। उन्होंने बताया कि युवती के प्राईवेट पार्ट में चोट थी जिसको डाक्टरों की टीम ने तत्काल आपरेशन कर युवती को राहत प्रदान की।

युवती को आपरेशन के बाद मेडिकल कालेज के जनरल वार्ड में भर्ती किया गया है और उसकी देखभाल के लिए चिकित्सा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। वार्ड के बाहर सुरक्षा के दृष्टिकोण से महिला पुलिसकर्मियों के साथ एलआईयू की ड्यूटी लगाई गई है।

गौरतलब कि बिहार की रहने वाली युवती का परिवार नई दिल्ली में रहता है। वह अपने पुरुष दोस्त के साथ किसी ट्रेन से दिल्ली से बिहार जा रही थी तथा दोनों में अनबन होने पर वह भाटपार रानी रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात ट्रेन से उतर गई थी।

आरोप है कि रात होने के कारण वह ठहरने के लिए भटक रही युवती को भाटपार रानी क्षेत्र के बेलपार का दीपक और बड़कागांव का रोहित ने अपने झांसे में लेकर दोनों ने युवती को रेलवे स्टेशन के समीप ढाबे पर सोने के लिए भेजा। इसी दौरान रात में मौका देख कर दोनों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार कर तथा उसकी स्थित खराब होने पर युवती को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर कर फरार हो गए थे।

पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों दीपक और रोहित को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस इस मामले जांच कर रही है। पुलिस ने युवती के माता पिता को इस घटना की सूचना दे दी है।

भीलवाड़ा में बदमाशों ने वृद्धा की हत्या कर शव नहर में फेंका

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के फुलिया थाना क्षेत्र में सरदारपुरा गांव में एक वृद्ध महिला की गला दबाने के बाद सिर में चोट मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है।

थाना प्रभारी दलपतसिंह ने बताया कि सरदारपुरा गांव की विधवा महिला नंदू कीर (68) हमेशा की तरह कल दोपहर खेत की रखवाली के लिए गई थी। खेत पर काम करने के बाद नंदू कीर शाम 5 से 5.30 बजे के बीच खेत से घर के लिए रवाना हुई, लेकिन वह रास्ते में लापता हो गई। नंदू के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने गांव वालेां के साथ मिलकर तलाश शुरु की। रात में उसका कहीं पता नहीं चला।

मंगलवार सुबह परिजन एवं ग्रामीण नंदू की तलाश कर रहे थे, तभी गांव से करीब दो किलोमीटर दूर नाहर सागर की नहर से सौ से डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर इन लोगों को खून के धब्बे दिखाई दिये। इन धब्बों के साथ-साथ ये लोग नहर तक पहुंचे, जहां उन्हें लापता नंदू का शव नहर में पडा मिला। शव से खून बह रहा था। वहीं मौके पर शव को घसीटने के निशान भी थे।

ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद डीएसपी शाहपुरा, थाना प्रभारी सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलवा लिया गया।

थाना प्रभारी सिंह ने बताया कि नंदू के गले में लुगड़ी का फंदा मिला और सिर में चोट के निशान थे। खून बिखरा पड़ा मिला। प्रथम दृष्टया अज्ञात बदमाशों ने नंदू की गला दबाने के बाद सिर में चोट मारकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दो सडक हादसों में दो लोगों की मौत

भीलवाडा जिले के में पिछले 24 घंटे के दौरान घटित दो सड़क हादसों में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि गंगापुर थाना सर्किल में गणेशपुरा तिराहे पर दो बाइक की भिड़ंत में कारोई निवासी मुमताज बेगम 50 घायल हो गई। मुमताज को उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

इसी तरह एक अन्य हादसा पंडेर थाने के बिहाड़ा चौराहा पर हुआ जहां बदनपुरा निवासी भूरा कहार 70 को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में भूरा घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उपचार शुरु होने के कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया।

अजमेर में एबीवीपी का जिला सम्मेलन 24 फरवरी को

0

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 24 फरवरी को स्थापना के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जिला सम्मेलन ‘युवा महाकुंभ’ के रूप में मनाया जाएगा।

अजमेर में एबीवीपी के महानगर मंत्री विकास गोरा ने बताया कि विद्यार्थी परिषद 75 वर्ष पूर्ण होने पर गौरवान्वित है। इसी के चलते देशभर में राष्ट्रीय कार्यकारिणी अनेक आयोजन करने जा रही है।

अजमेर में भी 24 फरवरी को स्थानीय जवाहर रंगमंच पर जिला सम्मेलन आयोजित होगा जिसमें छात्र छात्राएं व शिक्षाविद शिरकत करेंगे और प्रदेश में पेपर आउट व बेरोजगारी जैसे ज्वलंत मुद्दों पर संवाद के बाद प्रस्ताव पास कर सरकार को भेजेंगे।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विद्यार्थियों के मध्य विभिन्न महाविद्यालयों में पीले चावल बांटने का काम किया जा रहा है और उन्हें आमंत्रित कर संवाद में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन के दिन अजमेर इकाई की ओर से एक शोभायात्रा भी रैली के रूप में निकाली जाएगी।

सबगुरु राशिफल : 21 फरवरी मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2079, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 09.05 बजे बाद द्वितीया तिथि प्रारम्भ, फुलेरा दूज।

मेष राशि :- आज के दिन आपको नकारात्मक मानसिक वृत्ति टालने की कोशिश करना होगा। न बोलने में नौगुण की नीति अपनाकर चलेंगे तो पारिवारिक सदस्यों के साथ संघर्ष से बच सकेंगे। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी। अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाना आवश्यक है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अवरोध आएगा।

वृष राशि :- आज आप नए कार्य या आयोजन का निर्णय ले सकेंगे। नौकरी-धंधे में लाभ के साथ अतिरिक्त आय खड़ी कर सकेंगे। मित्र वर्ग, विशेष रूप से स्त्री मित्रों से आपको लाभ होगा। सामाजिक मंडल में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे। पत्नी और पुत्र की तरफ से आप सुख और संतोष अनुभव करेंगे। वैवाहिक संयोग निर्मित होंगे। तन-मन से आनंदित रहेंगे।

मिथुन राशि :- आपके लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। काम की सफलता और उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन आपके उत्साह को बढ़ाएंगे। व्यापारियों को भी व्यापार और आय में वृद्धि होगी। बकाया राशि का भुगतान होगा। पिता एवं बुजुर्ग वर्ग से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। उन्नति के संयोग बनेंगे। सरकार की तरफ से लाभ होगा।

कर्क राशि :- आज आपको निर्धारित कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना दिखाई देती है। सपरिवार मांगलिक प्रसंग में उपस्थित होंगे। धार्मिक कार्य मे मन लगेगा। स्वजनों के साथ मिलन आपको हर्षित करेगा। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता का अनुभव करेंगे। समाज में आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

सिंह राशि :- मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आपको विशेष रुचि होगी। कुटुंबीजन, मित्र-मंडल या प्रिय व्यक्ति के साथ समय बीतेगा। सार्वजनिक जीवन में मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। प्रणय-प्रसंगों की पूर्व भूमिका निर्मित होगी। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान के अधिकारी बनेंगे। आपके हाथ से दान-धर्म के कार्य होंगे।

कन्या राशि :- आज आपको ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। उसके साथ ही क्रोध की अधिकता रहेगी। इसके परिणाम स्वरूप आपका काम बिगड़ने की संभावना रहेगी, अतः गुस्से पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। ऑफिस में अधिकारियों और घर में कुटुंबीजनों तथा विरोधियों के साथ वाद-विवाद में पड़े बिना मौन रहकर दिन व्यतीत करना बेहतर रहेगा। किसी धार्मिक कार्य में जाने का अवसर आएगा।

तुला राशि :- आज आप शारीरिक और मानसिक स्वस्थता से काम करेंगे। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में विशेष दिलचस्पी रहेगी। साहित्य और कला के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करके प्रेरणा मिलेगी। प्रेमीजनों एवं प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात होगी। संतानों से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक या परोपकारी कार्यों में आपका मन लगा रहेगा।

वृश्चिक राशि :- अत्यधिक कार्यभार और खान-पान में लापरवाही से आपका स्वास्थ्य खराब होगा। समय से भोजन और नींद न लेने के कारण मानसिक रूप से बेचैनी का अनुभव होगा। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है, संभव हो तो प्रवास न करें। निर्धारित समय पर कार्य पूरा नहीं कर पाने से चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे। योग, ध्यान और आध्यात्मिक पठन राहत देगी।

धनु राशि :- वर्तमान समय भाग्यवृद्धि का है, इसलिए साहस के साथ कार्य हाथ में लेने के लिए आज शुभ दिन है। योग्य जगह पर पूंजी-निवेश आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार में भाई-बंधुओं के साथ आत्मीयता और मेल-मिलाप रहेगा। छोटे धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकेंगे। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे।

मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए खुशी और सफलता का है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा वालों के लिए ऑफिस में अनुकूल वातावरण रहेगा। नौकर वर्ग और ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन आवश्यक खर्च भी होंगे। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।

कुंभ राशि :- आज आपको प्रतिकूलताओं का सामना करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। शारीरिक स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। मन पर चिंता का बोझ रहने से मानसिक बेचैनी का अनुभव होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ खटराग होगा। माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता पैदा होगी। पढ़ाई के लिए अनुकूल समय नहीं है। स्थाई संपत्ति, वाहन से सम्बंधित समस्याएं सामने आएंगी। धन खर्च की आशंका है।

मीन राशि :- आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। पूजा-पाठ या धार्मिक कार्य के पीछे आपका धन खर्च होगा। सगे-सम्बंधियों तथा परिवारजनों के साथ संभलकर बोलें, क्योंकि आपकी वाणी से किसी को चोट पहुंचने की संभावना है। अधिक परिश्रम से कम सफलता मिलने से हताशा पैदा होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में खटराग होगा। ईश्वर आपकी मुसीबत कम करेंगे।

बड़वानी : हाट बाजार में महिला की सरेआम हत्या, पति गंभीर घायल

बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के वरला थाना क्षेत्र के दुगानी स्थित हाट बाजार में आज शाम एक व्यक्ति ने अपनी पूर्व पत्नी की सरेआम हत्या कर दी तथा उसके पति को बुरी तरह से घायल कर दिया।

सेंधवा के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कमल सिंह चौहान ने बताया कि अंबा अवतार निवासी दगड़िया ने दुगानी के सप्ताहिक हाट बाजार में सती लाल और उसकी पत्नी केरमाबाई पर गन्ने काटने के औजार से हमला बोल दिया। उसने अपनी पूर्व पत्नी केरमा भाई के सिर पीठ और गर्दन पर कई वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

केरमा बाई के पति सती लाल ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन दगड़िया ने उस पर भी कई हमले किए जिसके चलते उसे गंभीर हालत में वरला के शासकीय अस्पताल लाया गया। वहां से उसके परिजन घायल सतिलाल को महाराष्ट्र स्थित धूलिया ले गए हैं। उन्होंने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया उसके अंबा अवतार स्थित घर पर भी ताला पाया गया।

वर्ला के थाना प्रभारी शंकर सिंह रघुवंशी ने बताया कि देवली निवासी दंपती आज दुगानी हाट बाजार में खरीदारी करने आए थे। उनका विवाह कुछ समय पहले ही हुआ था। उन्होंने प्राथमिक विवेचना के आधार पर बताया कि दगड़िया पूर्व पत्नी केरमाबाई द्वारा उसे छोड़कर दूसरी शादी कर लिए जाने से नाराज था।