Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 355 -
होम ब्लॉग पेज 355

असम में बहू ने पति व सास की हत्या कर लाश के टुकड़े कर मेघालय में फेंके

गुवाहाटी। असम में पुलिस ने बहु द्वारा पति और सास की हत्या कर लाश के टुकड़े कर मेघालय में फेंके जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला की निशानदेही पर पति और सास के शरीर के टुकड़े मेघालय के चेरापूंजी से बरामद हुए हैं।

हत्या की आरोपी वंदना कलिता ने असम पुलिस को बताया कि उसने अपने प्रेमी के साथ पति और सास के शरीर के टुकड़ों को मेघालय में चूरापूंजी के सोहरा में फेंका है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच शव के टुकड़े बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर अपने पति और सास के शरीर के टुकड़े कर हत्या कर दी और फिर उनके अंगों को रेफ्रिजरेटर में जमा कर दिया।

मुख्य आरोपी वंदना कलिता ने अपने प्रेमी और एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर यह हत्या की। उन्होंने पति अमरज्योति डे और सास शंकरी डे की हत्या करने के लिए गिरोह बनाया। पुलिस ने बताया कि हत्या में मदद करने वाले साथियों की पहचान अरूप डेका और धनजीत डेका के रूप में हुई है।

उल्लेखनीय है कि इस मामले में पीड़ित पति और सास पिछले वर्ष अगस्त से लापता थी। हत्या के सात माह बाद रविवार को पत्नी द्वारा पति और सास की हत्या का यह मामला सामने आया है। घटना असम के गुवाहाटी शहर के नूनमाटी इलाके की है। ऐसा माना जा रहा है कि आरोपी महिला के किसी अन्य पुरुष के साथ अवैध संबंधों को लेकर की गई थीं। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ने अपना अपराध कबूल लिया है।

चेक बाउंस मामले में विधायक बीमा भारती को मिली जमानत

पटना। बिहार में पटना व्यवहार न्यायालय की एक अदालत में विधायक बीमा भारती ने चेक बाउंस के एक मामले में आज आत्मसमर्पण किया, जहां बाद में उन्हें जमानत पर मुक्त कर दिया गया।

न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) रोहित सिन्हा की अदालत में आत्मसमर्पण करने के साथ ही विधायक बीमा भारती ओर से जमानत पर मुक्त किए जाने की प्रार्थना की गई थी। विधायक की ओर से कहा गया कि शिकायतकर्ता के साथ सुलह हो गई है और सुलहनामा भी अदालत में दाखिल कर दिया गया है।

सारी परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए अदालत ने विधायक बीमा भारती को 10 हजार रुपये के निजी मुचलके के साथ उसी राशि के दो जमानतदारों का बंध पत्र दाखिल करने पर जमानत पर मुक्त किए जाने का आदेश दिया।

मामला शिकायती मुकदमा पर आधारित है। एक अधिवक्ता के लिपिक कुणाल राम ने अदालत में एक शिकायती मुकदमा संख्या 7225(सी) 2022 दाखिल किया था, जिसके आरोप के अनुसार नौकरी दिलाने के नाम पर शिकायतकर्ता ने बीमा भारती को एक लाख रुपए दिए थे लेकिन न तो नौकरी मिली और न ही रुपए वापस किए गए। साथ ही रुपए वापस करने के नाम पर दिया गया एक लाख रुपए का चेक भी बाउंस कर गया था।

अवैध शराब मामले में दोषी युवक को आठ साल की सजा

पटना व्यवहार न्यायालय स्थित एक विशेष अदालत ने अवैध शराब की ढुलाई एवं खरीद-बिक्री के जुर्म में आज एक युवक को आठ वर्षों के सश्रम कारावास के साथ एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

उत्पाद अधिनियम के विशेष न्यायाधीश ओम सागर ने मामले में सुनवाई के बाद पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र स्थित कैमाशिकोह किला रोड निवासी सत्येंद्र कुमार को बिहार निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30 ए के तहत दोषी करार देने के बाद यह सजा सुनाई है। जुर्माने की राशि अदा नहीं करने पर दोषी को छह माह के कारावास की सजा अलग से भुगतनी होगी।

मामला वर्ष 2021 का था। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने चौक थाना क्षेत्र स्थित हाजीगंज में एक स्कूटी सवार को रोककर तलाशी ली। इस कार्रवाई में एक बोरी में डेढ़ सौ लीटर अवैध देसी शराब तथा पांच लीटर विदेशी शराब बरामद की गई थी।

JLN अस्पताल के पार्किग कर्मचारी ने धारदार हथियार से किया वकील पर हमला

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की पार्किंग पर आज एक पार्किंग कर्मचारी ने वकील पर धारधार हथियार से हमला कर दिया। घटना के बाद वकील आक्रोशित हो गए।

पुष्ट जानकारी के मुताबिक राजस्व मंडल से जुड़े वकील अमीन पठान अपने बच्चों को दिखाने अस्पताल आए थे। वापसी में जब उन्हें उनका वाहन नहीं दिखा और उन्होंने पार्किंग कार्मिक से वाहन ढूंढने के लिए कहा तो वह अभद्रता पर उतर आया और काफी नोंकझोंक के बाद उसने वकील पर हमला कर दिया जिससे वकील पठान के सिर पर चोटें आईं।

घटना की सूचना पर गुस्साए वकील अस्पताल पहुंच गए और पार्किंग कर्मचारी पर कार्यवाही करने की मांग करने लगे जिससे माहौल और गर्मा गया। अजमेर उत्तर के सीओ छवि शर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। बाद में वकीलों ने कोतवाली पुलिस में लिखित शिकायत देकर दोषी हमलावर के खिलाफ कार्यवाही की मांग करने के साथ साथ प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की।

इधर, जोधपुर में हुए वकील हत्याकांड के बाद आज राजस्थान राजस्व मंडल सहित अजमेर जिला एवं सत्र न्यायालय के साथ साथ पुष्कर के न्यायालयों में भी कार्य बहिष्कार रखते हुए प्रोटेक्शन एक्ट को तुरंत लागू करने की मांग की गई।

सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम, फेसबुक के फॉलोअर्स अरेस्ट

अजमेर की बिजयनगर थाना पुलिस ने सूर्य गैंग के सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम, फेसबुक के फॉलोअर्स को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी दिनेश कुमार चौधरी ने बताया कि सूर्य गैंग के नाम से मोहल्ले में भय पैदा करने वाले दो आरोपियों समीर खान तथा गोविंद गुर्जर को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें न्यायालय में पेश कर भारी मुचलके पर पाबंद करवाया जाएगा ताकि इलाके में कानून एवं शांति व्यवस्था बनी रहे।

रायबरेली में 7 साल की बच्ची से रेप के दोषी को 10 साल कैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली की एक अदालत ने सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के अभियुक्त को दस साल के कठोर कारावास और 20 हज़ार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है।

पुलिस सूत्रों से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार जिले की पास्को अदालत ने सात वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को 10 वर्ष के कठोर कारावास और 20 हज़ार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है।

उन्होने बताया कि आज से करीब आठ वर्ष पहले नसीराबाद के रहनेवाले अभियुक्त शमशाद उर्फ बाबा ने किसी कार्यक्रम से लौटकर आते हुए रास्ते मे एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता अभियुक्त के साथ किसी कार्यक्रम में गई थी और उसी के साथ वापस लौट रही थी।

अपर जिला जज तृतीय राकेश कुमार तिवारी ने साक्षो सबूतों और अभियोजन पक्ष के वकील आलोक कुमार त्रिपाठी की प्रभावी दलीलों के आधार पर मुलजिम को 10 वर्ष के कठोर कारावास और 20 हज़ार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है।

मेघालय में सड़क हादसे में पांच की मौत, 21 घायल

शिलांग। मेघालय में उत्तरी गारो हिल्स जिला के बोलमेदांग इलाके में सोमवार को एक जीप के पलट जाने से कम से कम पांच महिलाओं की मौत हो गई और अन्य 21 घायल हो गए। जीप में सवार लोग तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की एक चुनावी रैली में शामिल होने जा रहे थे।

उत्तरी गारो हिल्स जिला के पुलिस प्रमुख शैलेंद्र बामनिया ने कहा कि जीप में सवार अधिकांश लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन हम यह नहीं कह सकते कि उनकी हालत कितनी गंभीर है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए असम के गोलपारा अस्पताल में भेजा किया गया है।

दुर्घटना के समय पीड़ित पिकअप में सवार होकर एक चुनावी रैली में शामिल होने के लिए खरकुट्टा विधानसभा क्षेत्र के अडोगग्रे गांव की ओर जा रहे थे। इस सभा को पूर्व मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस डॉ. मुकुल संगमा संबोधित करने वाले थे।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मेरिना संगमा, सबीना मारक, कुकिला मोमिन, टेसा संगमा और सोसिन मारक के रूप में हुई है। बामनिया ने कहा कि सड़क दुर्घटना के सटीक कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

रेत पर डांस वीडियो शेयर कर नुसरत भरुचा ने बिखेरा जलवा

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरुचा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करने के साथ ही अपने आकर्षक लुक्स और वीडियो से दर्शकों का ध्यान आकर्षित करती रहती हैं।

अदाकारा नुसरत ने अपने सोशल मीडिया पर एक विदेशी रेगिस्तान का अपना एक सिजलिंग वीडियो साझा किया। इस वीडियो में नुसरत स्टिंग के गाने ‘डेजर्ट रोज’ पर थिरकती नजर आ रही हैं। नुसरत ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, मैं बारिश के सपने देखती हूं, मैं रेगिस्तान की रेत में बगीचों के सपने देखती हूं।

बात वर्कफ्रंट की करें तो नुसरत अभिनेता अक्षय कुमार और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म सेल्फी में नजर आने वाली है। इस फिल्म को अभिनीत राज मेहता के निर्देशन में बनी सेल्फ रिलीज के लिए तैयार है। इसके अलवा नुसर ‘छोरी 2’ और ‘अकेली’ भी नजर आने वाली हैं।

मोदी सरकार ने पिछले आठ सालों में जनता की उम्मीदों को तोड़ा : सचिन पायलट

श्रीगंगानगर। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने केन्द्र की मोदी सरकार पर सत्तर सालों से अधिक बेरोजगारी आज होने और पिछले आठ सालों में जनता की उम्मीदों को तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा है कि चुनावों के समय हिंदु-मुसलमान और मंदिर-मस्जिद कर चुनाव जीत जाते हैं और इसके बाद जनता की तरफ मुड़कर भी नहीं देखते।

पायलट आज यहां अम्बेडकर सर्किल पर संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का अधिवेशन होने वाला है लेकिन ईडी से आज छापे पड़वाए गए हैं और कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई हो रही है जिसे पूरा देश देख रहा है। यह निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाइवे उद्घाटन के लिए कई जिलों में से दौसा को चुना है। क्योंकि उन्हें पता है कि दौसा कांग्रेस का गढ़ है लेकिन जनता सब समझती है आप चाहे कितनी ही घोषणाएं कर लें। जनता सब जानती है।

उन्होंने कहा कि मोदी ने चार साल में राज्य की ओर मुड़कर नहीं देखा है और वह पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) का वादा भूल गए। पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून नहीं बनाया और किसानों के लिए तीन काले कानून लेकर आए। मोदी और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी अब राजस्थान के दौरे कर रहे हैं, यहां सड़कों का उदघाटन हो रहा है लेकिन पिछले चार साल से यह नेता कहां थे।

पायलट ने कहा कि अब चुनाव आ गए हैं तो यहां धर्म की बातें हो रही है, मजहब को भाषणों में लाया जा रहा है लेकिन जब चुनाव खत्म हो जाएंगे तो यह लोग यहां से गायब हो जाएंगे। हम लोगों ने वर्ष 2018 में बहुत मेहनत के बाद यहां सरकार बनाई थी और हम जनता के सुख-दुख के साथी हैं लेकिन वो लोग दिल्ली में बैठक राज करना जानते हैं और जिन्होंने धर्म के नाम पर सत्ता हासिल की और चुनाव से पहले आपस में झगड़ा करवाकर राज करना जानते हैं उन्हें पूरा देश देख रहा है।

ट्रेन से बिहार जा रही दिल्ली की 21 वर्षीय युवती के साथ देवरिया में गैंगरेप

देवरिया। ट्रेन से दिल्ली से बिहार जा रही युवती के साथ उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के भाटपाररानी रेलवे स्टेशन के पास सामूहिक बलात्कार का सनसनीखेज घटना प्रकाश में आई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सूत्रों के अनुसार मूल रूप से बिहार राज्य की रहने वाली करीब 21 वर्षीय युवती किसी ट्रेन से दिल्ली से बिहार जा रही थी। देवरिया जिले के भाटपार रानी रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात में युवती उतर गई। उसे किसी रिश्तेदार से मिलना था।

आरोप है कि देर रात भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर ढाबा चलाने वाले एक युवक और उसके साथी ने इस युवती के साथ सामूहिक बलात्कार किया। युवती के साथ दरिंदगी इस कदर की गई कि वह खून से लथपथ और अचेतावस्था में रेलवे स्टेशन पर पड़ी मिली।

जीआरपी और आरपीएफ को रेलवे स्टेशन के पास इतनी बड़ी घटना की सूचना राहगीरों से मिली। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है। पीड़िता को उपचार के लिए मेडिकल कालेज देवरिया में भर्ती किया गया है। मामले की अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

पलाश के पुष्पों पर फाल्गुनी होली की मस्ती

0

आबूरोड। सिरोही जिले के आबू की गोद में बसी उमरनी ग्राम पंचायत के दानवाव मुखरीमाता ऋषिकेश मार्ग पर जोड़ फली के आंगन में फाल्गुनी होली के आलिंगन को बेताब पलाश के पेड़ों पर खिले फूल मार्ग से गुजर रहे ऋषिकेश और तलेटी मार्ग के मुसाफिरों का ध्यान बरबस खींच लेते हैं।

रंग और लू के उपचार में कारगर

पलाश के पुष्पों पर फाल्गुनी होली की मस्ती की आबोहवा यहां खिल उठी है। आबू के पहाड़ से सटी ब्रह्मा कुमारीज बाहुल्य आबादी के बीच से गुजर रही तलेटी मुखरी माता ऋषिकेश मार्ग और पास से गुजर रही स्वरूपगंज की बनास नहर के पानी का बहाव भी मुसाफिरों के सफर को अनुकूलित कर देता है। पलाश के फूल आकर्षण के अलावा आयुर्वेद की परिभाषा में तन को झकझोर देने वाली लू के उपचार में कारगर माने जाते हैं।

शाम के समय जब यहां से गुजरते हैं तब नहर के समानांतर सड़क मार्ग पर साइकिलिंग और पैदल मुसाफिरों का भ्रमण प्राय देखा जाता है। पास में फसलों से भरपूर खेत खलिहानों में धरती पुत्रों के कठिन पारिश्रमिक की तस्वीरें साफ भी झलक पड़ती है।

सबगुुरु राशिफल : 20 फरवरी सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2079, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, दोपहर 12.35 बजे बाद प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि – क्रोध पर संयम रखिएगा। संभव हो तो वाद-विवाद से दूर रहिएगा। परिवारजनों के साथ किसी बात पर विवाद होने की संभावना है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिसमें विशेषकर आँखो को संभालिएगा। अकस्मात की भी संभावना है। कोर्ट-कचहरी के कार्य में ध्यान रखिएगा। अपनी मानहानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। आध्यात्मिकता और ईश्वरभक्ति मन को शांति प्रदान करेंगे।

वृष राशि – आज का दिन आनंदप्रद रहेगा। अगर लक्ष्मीजी की कृपा हुई तो आर्थिक योजनाएं सफल होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी कुछ काम कर सकेंगे।। बाहर के लोगो के साथ संचार अधिक रहेगा। बौद्धिक कार्य करने में रुचि बढेगी। आज सेवा कार्य के लिए भी शुभ दिन है। शारीरिक स्वस्थता और मानसिक प्रफुल्लितता बनी रहेगी।

मिथुन राशि – आज का आपका दिन शुभ है। आप में परोपकार की भावना रहने से अन्य लोगों को सहायता करने के लिए आप उत्सुक रहेंगे। व्यापार में भी आपका आयोजन व्यवस्थित होगा। व्यापार के कारण बाहर कहीं प्रवास हो सकता है। ऊपरी अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। संतानो की पढा़ई-लिखाई तथा स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी।

कर्क राशि – विभिन्न योजनाओं के विषय में अधिक विचार आप को द्विधा में लाकर खडा़ कर देंगे। फिर भी परिवारजनों के साथ अच्छा वातावरण प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। दूर स्थित व्यक्ति या संस्था के साथ सम्बंधों में दृढता आएगी, जो कि आगे चलकर लाभदायी रहेगा। अधिक खर्च से बचिएगा। निर्धारित कार्य में अपेक्षाकृत कम सफलता प्राप्त होगी।

सिंह राशि – आप का मन अनिर्णायक स्थिति में रहेगा। मन द्विधा में रहेगा। अधिक भावुकता भी मन को अस्वस्थ बनाएगी। माता के प्रति अधिक भावनात्मक रहेगें। बौद्धिक चर्चा का प्रसंग उपस्थित होगा, लेकिन वाद-विवाद को टालिएगा। स्वजनों या स्नेहीजनों के साथ तनाव का प्रसंग उपस्थित होगा। दिया हुआ उधार और अटका हुआ पैसा वापस मिलने के प्रबल योग हैं लेकिन अब किसी को उधार न दें।

कन्या राशि -आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे। परिवारजनों के साथ अच्छा वातावरण प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। लक्ष्मीदेवी की कृपा आप पर बनी रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ समय बीतेगा। संतान की पढा़ई-लिखाई तथा स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। अधिक खर्च से बचिएगा।

तुला राशि – आज भाईयों से लाभ होगा। बौद्घिक तथा लेखनकार्य से जुडी़ हुई प्रवृत्ति में आप सक्रिय रहेंगे। साहित्य में नवीन सृजन करने का योजना भी कर सकेंगे। आप को हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। प्रतिस्पर्धी पर विजय प्राप्त होगी। संबंधो में भावनाओ की प्रधानता रहने से संबंध सुखदायी रहेंगे। भाग्य में वृध्धि होने के प्रसंग उपस्थित होंगे। सामाजिक व आर्थिकरूप से सम्मान प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि -आज का दिन आपके लिए लाभदायी और शुभफल प्राप्त करनेवाला सिद्ध होगा। सांसारिक सुख प्राप्त होगा। विवाहोत्सुकों के लिए विवाह प्रस्ताव का योग है। व्यावसायिक क्षेत्र में भी विशेष लाभ होगा। उच्च पदाधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे। मित्रों के साथ नए प्रोजेक्ट पर चर्चा होगी। पुरानी गलती का प्रायश्चित करने का प्रयास करेंगे। सामाजिक स्तर पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

धनु राशि – वैचारिक स्तर पर विशालता और वाणी की मधुरता से अन्य लोगों को प्रभावित कर पाएँगे और साथ-साथ उनके साथ संबंधो में भी संवादिता रख पाएँगे। बैठक या चर्चा-विचारणा में भी आपको सफलता मिलेगी। परिश्रम का अपेक्षित परिणाम न मिलने पर भी उस क्षेत्र में आप आगे तो अवश्य बढ सकेंगे। पाचनतंत्र से संबंधित कष्ट होने की संभावना अधिक है, इसलिए संभव हो तो घर के खाने को प्राथमिकता दें।

मकर राशि -आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। बौद्घिक तथा लेखनकार्य से जुडी़ हुई प्रवृत्ति में आप सक्रिय रहेंगे। साहित्य में नवीन सृजन करने का योजना भी कर सकेंगे।परंतु फिर भी मानसिक उद्वेग से आप परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ थकान या आलस्य का अनुभव हो सकता है। व्यावसायिक रुप से नई विचारधारा अपना सकेंगे। व्यर्थ के खर्च से दूर रहिएगा।

कुंभ राशि – आज आप निषेधात्मक कार्य तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहने को प्राथमिकता दें। आज आप को अधिक ही विचार सताएँगे। परिणाम स्वरुप आपको मानसिक थकान का अनुभव होगा।क्रोध अधिक मात्रा में न हो जाए इसका संयम रखिएगा। ध्यान और आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान करेंगे।

मीन राशि -आज के दिन मनोरंजन और आनंद-प्रमोद में आप डूबे रहेंगे। कलाकार, लेखक आदि को अपनी प्रतिभा प्रकट करने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में भागीदारी के लिए उत्तम समय है। स्वजनों, मित्रों के साथ आनंद ले सकेंगे। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता आएगी। समाज में ख्याति मिलेगी।